सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary

आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा

DevanagariHindipublished226 पृष्ठ

अध्याय - 3
व्यवहार से आत्मा पुद्गल का कर्ता है -
उप्पादेदि करेदि य बंधदि परिणामएदि गिण्हदि य।
आदा पोग्गलदव्वं ववहारणयस्स वत्तव्वं॥ (3-39-107)
आत्मा पुद्गल द्रव्य को उपजाता है, कराता है, बाँधता है, परिणमन कराता है और
ग्रहण करता है, यह व्यवहार नय का कथन है।
That the soul originates, produces, binds, changes the modes,
and assimilates the karmic matter is said from the empirical
point of view (vyavahāra naya).
दृष्टान्तपूर्वक व्यवहार का कथन -
जय राया ववहारा दोसगुणुप्पादगो त्ति आलविदो।
तह जीवो ववहारा दव्वगुणुप्पादगो भणिदो॥ (3-40-108)
जैसे राजा (प्रजा में) दोष और गुणों का उत्पन्न करने वाला है, यह व्यवहार से कहा
जाता है; उसी प्रकार जीव व्यवहार से द्रव्य और गुणों का उत्पादक कहा गया है।
As a king is metaphorically said to be the producer of vice or
virtue in his subjects, similarly, the soul is said to be the producer
of the substance and quality of the physical matter from the
empirical point of view.
54

अध्याय - 3
कर्म-बन्ध के चार मूल कारण -
सामण्णपच्चया खलु चउरो भण्णंति बंधकत्तारो।
मिच्छत्तं अविरमणं कसायजोगा य बोद्धव्वा॥ (3-41-109)
तेसिं पुणो वि य इमो भणिदो भेदो दु तेरसवियप्पो।
मिच्छादिट्ठी आदी जाव सजोगिस्स चरमंतं॥ (3-42-110)
वास्तव में चार सामान्य प्रत्यय (मूलप्रत्यय-आस्रव) बन्ध के कर्ता कहे जाते हैं।
(वे) मिथ्यात्व, अविरति, कषाय और योग जानने चाहियें और फिर उनका तेरह
प्रकार का भेद कहा गया है। (वे भेद) मिथ्यादृष्टि से लेकर सयोग केवली के चरम
समय पर्यन्त हैं।
In reality, four primary conditions of influx of karmas are said to
be the causal agents bringing about karmic bondage. These
must be understood to be wrong belief (mithyātva), non-
abstinence (avirati), gross passions (kaṣāya), and actions of the
body, the organ of speech and the mind (yoga). These have been
further subdivided into thirteen secondary conditions. The
thirteen conditions exist, to different extent, in various stages of
spiritual development (guṇasthāna), from 'misbeliever'
(mithyādriṣṭi) to 'omniscience with vibration' (sayogakevali).
───────
प्रत्यय कर्मों के कर्ता हैं -
एदे अचेदणा खलु पोग्गलकम्मुदयसंभवा जम्हा।
ते जदि करंति कम्मं ण वि तेसिं वेदगो आदा॥ (3-43-111)
.......................................
55

अध्याय - 3
गुणसण्णिदा दु एदे कम्मं कुव्वंति पच्चया जम्हा।
तम्हा जीवोऽकत्ता गुणा य कुव्वंति कम्माणि॥ (3-44-112)
ये मिथ्यात्वादि प्रत्यय निश्चय से अचेतन हैं क्योंकि ये पुद्गल कर्म के उदय से
उत्पन्न होते हैं। यदि वे प्रत्यय कर्म करते हैं तो करें, उन कर्मों का भोक्ता भी आत्मा
नहीं है; क्योंकि ये गुणस्थान नामक प्रत्यय कर्म करते हैं इसलिए (निश्चय नय से)
जीव कर्मों का कर्ता नहीं है और गुणस्थान नामक प्रत्यय ही कर्मों को करते हैं।
These conditions of influx of karmas resulting into bondages,
like wrong belief etc., are, in reality, non-conscious (achetana)
because they are brought about by the rise of the karmic matter.
If these result into karmas, then the Self cannot be the enjoyer of
the fruits thereof. Because the conditions called guṇasthāna
produce karmas, therefore, from the pure point of view, the Self
is not the producer of karmas, and only the conditions called
guṇasthāna produce karmas.
──────────
जीव और प्रत्यय एक नहीं है -
जह जीवस्स अणण्णुवओगो कोहो वि तह जदि अणण्णो।
जीवस्साजीवस्स य एवमणण्णत्तमावण्णं॥ (3-45-113)
एवमिह जो दु जीवो सो चेव दु णियमदो तहाजीवो।
अयमेयत्ते दोसो पच्चयणोकम्मकम्माणं॥ (3-46-114)
अह पुण अण्णो कोहो अण्णुवओगप्पगो हवदि चेदा।
जह कोहो तह पच्चय कम्मं णोकम्ममवि अण्णं॥ (3-47-115)
........................
56

अध्याय - 3
जैसे जीव के ज्ञानदर्शनोपयोग अभिन्न हैं, उसी प्रकार यदि क्रोध भी जीव से अनन्य
हो तो इस प्रकार जीव और अजीव का अनन्यत्व (एकत्व) प्राप्त हो गया; और ऐसा
होने पर इस लोक में जो जीव है, वही नियम से उसी प्रकार अजीव होगा। प्रत्यय,
कर्म और नोकर्म के एकत्व में भी यही दोष आता, अथवा (इस दोष के भय से ऐसा
मानो कि) क्रोध अन्य है और उपयोगस्वरूप आत्मा अन्य है तो जैसे क्रोध अन्य है,
उसी प्रकार प्रत्यय, कर्म और नोकर्म भी अन्य हैं।
Knowledge- and perception-consciousness is inseparable from
the Self; however, if we consider anger too as inseparable from
the Self, then soul and non-soul will get amalgamated into one
entity. This hypothesis will entail that all souls in this world will
surely become non-soul too. Same misleading notion prevails if
we consider karmic conditions, karmic matter, and quasi-karmic
matter to be inseparable from the Self. Therefore, to dispel this
misleading notion, as we regard anger to be distinct from the
conscious Self, similarly, regard karmic conditions, karmic
matter, and quasi-karmic matter also to be distinct from the
conscious Self.
सांख्यमत का निराकरण -
जीवे ण सयं बद्धं ण सयं परिणमदि कम्मभावेण।
जदि पोग्गलदव्वमिणं अप्परिणामी तदा होदि॥ (3-48-116)
कम्मइयवग्गणासु य अपरिणमंतीसु कम्मभावेण।
संसारस्स अभावो पसज्जदे संखसमओ वा॥ (3-49-117)
57

अध्याय - 3
जीवो परिणामयदे पोग्गलदव्वाणि कम्मभावेण।
ते सयमपरिणमंते कहं तु परिणामयदि चेदा॥ (3-50-118)
अह सयमेव हि परिणमदि कम्मभावेण पोग्गलं दव्वं।
जीवो परिणामयदे कम्मं कम्मत्तमितिमिच्छा॥ (3-51-119)
नियमा कम्मपरिणदं कम्मं चिय होदि पोग्गलं दव्वं।
तह तं णाणावरणाइपरिणदं मुणसु तच्चेव॥ (3-52-120)
यह पुद्गल द्रव्य जीव में स्वयं नहीं बँधा है और कर्मभाव से स्वयं परिणमन नहीं
करता है - यदि ऐसा मानो, तब तो वह अपरिणामी हो जाएगा। अथवा कार्मण
वर्गणाएँ द्रव्यकर्मरूप से परिणमन नहीं करतीं - ऐसा मानो तो संसार के अभाव का
प्रसंग आ जाएगा अथवा सांख्यमत का प्रसंग आ जाएगा।
जीव पुद्गल द्रव्यों को कर्मभाव से परिणमन कराता है - यदि ऐसा मानो तो जीव
उन्हें किस प्रकार परिणमन करा सकता है, जबकि वे पुद्गल द्रव्य स्वयं परिणमन
नहीं करते; अथवा यह मानो कि पुद्गल द्रव्य स्वयं ही कर्मभाव से परिणमन करता
है तो जीव कर्मरूप पुद्गल को कर्मरूप परिणमन कराता है - यह कहना मिथ्या
सिद्ध होता है। इसलिए जैसे नियम से कर्मरूप (कर्त्ता के कार्यरूप से) परिणत
पुद्गल द्रव्य कर्म ही है, इसी प्रकार ज्ञानावरणादि रूप परिणमित पुद्गल द्रव्य
ज्ञानावरणादि ही है; ऐसा जानो।

अध्याय - 3
Sāṁkhya system.
If you maintain that the Self transforms the karmic molecules
into various karmic modes, then how can the Self cause
transformation in a substance that, by nature, is immutable? Or
else, if you believe that the physical matter, on its own accord,
transforms into various modes of karmas, then it will be false to
say that jīva causes transformation of karmic matter into
karmic modes. Therefore, in reality, just as the karmic molecules
which get transformed into various karmic modes are material
substance, in the same way, karmic modifications like
knowledge-obscuring karmas etc., are mutated states of the
karmic substance.
सांख्यमतानुयायी शिष्य को संबोधन -
ण सयं बद्धो कम्मे ण सयं परिणमदि कोहमादीहिं।
जदि एस तुज्झ जीवो अप्परिणामी तदा होदि॥ (3-53-121)
अपरिणमंतम्हि सयं जीवे कोहादिएहि भावेहिं।
संसारस्स अभावो पसज्जदे संखसमओ वा॥ (3-54-122)
पोग्गलकम्मं कोहो जीवं परिणामएदि कोहत्तं।
तं सयमपरिणमंतं किह परिणामयदि कोहत्तं॥ (3-55-123)
अह सयमप्पा परिणमदि कोहभावेण एस दे बुद्धी।
कोहो परिणामयदे जीवं कोहत्तमिदि मिच्छा॥ (3-56-124)
59

अध्याय - 3
कोहुवजुत्तो कोहो माणुवजुत्तो य माणमेवादा।
माउवजुत्तो माया लोहुवजुत्तो हवदि लोहो॥ (3-57-125)
(सांख्यमतानुयायी शिष्य के प्रति आचार्य कहते हैं कि-) यदि तेरी ऐसी मान्यता है
कि यह जीव कर्म में स्वयं नहीं बँधा है और क्रोधादि भावों में स्वयं परिणमन नहीं
करता है, तब तो वह अपरिणामी सिद्ध होता है (और) क्रोधादि भावरूप से जीव के
स्वयं परिणमन न करने पर संसार के अभाव का प्रसंग आ जाएगा अथवा सांख्यमत
का प्रसंग आ जाएगा।
(यदि यह कहो कि) पुद्गल कर्मरूप क्रोध जीव को क्रोधभावरूप परिणमाता है तो
स्वयं परिणमन न करने वाले जीव को क्रोधरूप किस प्रकार परिणमन करा सकता
है?
अथवा आत्मा स्वयं क्रोधभाव से परिणमन करता है, यदि तेरी ऐसी मान्यता है तो
क्रोध जीव को क्रोधभाव रूप परिणमन कराता है यह कहना मिथ्या ठहरेगा।
(अतः सिद्ध हुआ कि) क्रोध में उपयुक्त (जिसका उपयोग क्रोधाकार परिणमित
हुआ है ऐसा) आत्मा क्रोध ही है; मान में उपयुक्त आत्मा मान ही है; माया में
उपयुक्त आत्मा माया है और लोभ में उपयुक्त आत्मा लोभ है।
(Addressing the disciple of the Sāṃkhya philosophy, the Āchārya
says -) If you believe that the soul by itself is not bound by
karmas, and that it does not have emotional modifications like
anger, then it must, by nature, remain non-manifesting. And if
the soul does not have emotional modifications like anger, then
empirical life (saṃsāra) will cease to be, akin to the Sāṃkhya
faith.
If you maintain that karmic matter like anger, by its own, causes
emotional modifications (like anger etc.) in the soul, then how is
it possible for the karmic matter, like anger, to cause
•••••••••••••••••
60

अध्याय - 3
modification in the soul which, by nature, is immutable?
If you believe that the soul undergoes emotional modification of
anger on its own accord, then it will be false to say that the
karmic matter of anger causes emotional modification (of anger)
in the soul.
(Therefore, it follows that-) The soul which manifests its
consciousness in the psychic state of anger is anger itself; the
soul which manifests its consciousness in the psychic state of
pride is pride itself; the soul which manifests its consciousness in
the psychic state of deceitfulness is deceitfulness itself; and the
soul which manifests its consciousness in the psychic state of
greed is greed itself.
आत्मा अपने भावों का कर्ता है -
जं कुणदि भावमादा कत्ता सो होदि तस्स कम्मस्स।
णाणिस्स दु णाणमओ अण्णाणमओ अणाणिस्स॥
(3-58-126)
आत्मा जिस भाव को करता है वह उस भावकर्म का कर्ता होता है। ज्ञानी के तो
ज्ञानमय भाव होता है और अज्ञानी के अज्ञानमय भाव होता है।
Whatever psychic mode the soul manifests itself into, it is the
causal agent of that mode. The knowledgeable soul manifests
itself into a disposition that is abundant with knowledge, and
the ignorant soul manifests itself into a disposition of
unawareness.
61

अध्याय - 3
ज्ञान और अज्ञानमय भाव का कार्य -
अण्णाणमओ भावो अणाणिणो कुणदि तेण कम्माणि।
णाणमओ णाणिस्स दु ण कुणदि तम्हा दु कम्माणि॥
(3-59-127)
अज्ञानी के अज्ञानमय भाव होता है, इस कारण वह कर्मों को करता है, और ज्ञानी के
तो ज्ञानमय भाव होता है, इसी कारण वह कर्मों को नहीं करता है।
The ignorant Self manifests himself in wrong knowledge and
due to this wrong knowledge he does the karmas. But the Self,
aware of his true nature, manifests himself in right knowledge
and, therefore, due to this right knowledge he does not do the
karmas.
ज्ञानी के सब भाव ज्ञानमय और अज्ञानी के अज्ञानमय होते हैं -
णाणमया भावादो णाणमओ चेव जायदे भावो।
जम्हा तम्हा णाणिस्स सव्वे भावा हु णाणमया॥ (3-60-128)
अण्णाणमया भावा अण्णाणो चेव जायदे भावो।
जम्हा तम्हा भावा अण्णाणमया अणाणिस्स॥ (3-61-129)
क्योंकि ज्ञानमय भाव से ज्ञानमय ही भाव उत्पन्न होता है, इस कारण ज्ञानी के सब
भाव वास्तव में ज्ञानमय होते हैं; क्योंकि अज्ञानमय भाव से अज्ञानमय ही भाव
उत्पन्न होता है, इस कारण अज्ञानी के सब भाव अज्ञानमय होते हैं।
62

अध्याय - 3
Since manifestation of right knowledge can only lead to a
disposition based on right knowledge, it follows that all
dispositions of the knowledgeable Self are truly of the nature of
right knowledge. Conversely, all dispositions of the ignorant Self
are of the nature of wrong knowledge.
दृष्टान्त द्वारा पूर्वोक्त का स्पष्टीकरण -
कणयमया भावादो जायंते कुंडलादयो भावा।
अयमयया भावादो जह जायंते दु कडयादी॥ (3-62-130)
अण्णाणमया भावा अणाणिणो बहुविहा वि जायंते।
णाणिस्स दु णाणमया सव्वे भावा तहा होंति॥ (3-63-131)
जैसे स्वर्णमय भाव से कुण्डल आदि भाव उत्पन्न होते हैं तथा लोहमय भाव से कड़ा
आदि भाव उत्पन्न होते हैं; इसी प्रकार अज्ञानी के (अज्ञानमय भाव से) अनेक प्रकार
के अज्ञानमय भाव उत्पन्न होते हैं तथा ज्ञानी के (ज्ञानमय भाव से) समस्त ज्ञानमय
भाव होते हैं।
Just as when we think of gold, earrings etc. come to mind, and
when we think of iron, shackle etc. come to mind, in the same
way, the ignorant Self engenders thought-activities based on
wrong knowledge, and the knowledgeable Self engenders
thought-activities based on right knowledge.
63

अध्याय - ३
कर्मबन्ध के चार कारण -
अण्णाणस्स दु उदओ जा जीवाणं अतच्चउवलद्धी।
मिच्छत्तस्स दु उदओ जीवस्स असद्दहाणत्तं॥ (3-64-132)
उदओ असंजमस्स दु जं जीवाणं हवेदि अविरमणं।
जो दु कलुसोवओगो जीवाणं सो कसायउदओ॥ (3-65-133)
तं जाण जोगउदयं जो जीवाणं तु चिट्ठउच्छाहो।
सोहणमसोहणं वा कादव्वो विरदिभावो वा॥ (3-66-134)
जीवों के जो विपरीत ज्ञान (वस्तु-स्वरूप का अयथार्थ ज्ञान) है, वह तो अज्ञान का
उदय है; तथा जीव के जो तत्त्व का अश्रद्धान है, वह मिथ्यात्व का उदय है; और
जीवों के जो अत्यागभाव (विषयों से विरत न होना) है, वह असंयम का उदय है;
और जीवों के जो मलिन उपयोग (क्रोधादि कषाय रूप उपयोग) है, वह कषाय का
उदय है; तथा जीवों के जो शुभरूप या अशुभरूप, प्रवृत्तीरूप अथवा निवृत्तीरूप
मन, वचन, काय के व्यापार में उत्साह है, उसे योग का उदय जानो।
Know that erroneous knowledge (of the nature of substances) in
the Self is the rise of nescience (ajñāna); flawed conviction (in
soul and non-soul substances) is the rise of wrong belief
(mithyātva), tendency not to abstain from sensual pleasures is
the rise of non-restraint (asaṃyama), indulgence in perverted
passions (like anger etc.) is the rise of passions (kaṣāya), and
threefold activities (of the body, the organ of speech and the
mind), whether meritorious or wicked, involved or uninvolved,
is the rise of yoga.
64

अध्याय - 3
द्रव्यकर्म और भावकर्म का निमित्त-नैमित्तिक सम्बन्ध -
एदेसु हेतुभूदेसु कम्मइयवग्गणागदं जं तु।
परिणमदे अट्ठविहं णाणावरणादि-भावेहिं॥ (3-67-135)
तं खलु जीवणिबद्धं कम्मइयवग्गणागदं जइया।
तइया दु होदि हेदू जीवो परिणामभावाणं॥ (3-68-136)
इन मिथ्यात्व आदि उदयों के हेतुभूत होने पर कार्मण वर्गणाओं के रूप में आया हुआ
जो पुद्गल द्रव्य है, वह ज्ञानावरण आदि द्रव्य कर्म के रूप में आठ प्रकार परिणमन
करता है। वह कार्मणवर्गणागत पुद्गल द्रव्य जब वास्तव में जीव के साथ बँधता है,
उस काल में जीव अपने अज्ञानमय परिणामरूप भावों का कारण होता है।
As a consequence of the rise of wrong belief (mithyātva) etc., the
material substance that comes in the form of primary karmic
matter gets modified into eight kinds of karmic matter like the
knowledge-obscuring karma. The time when this primary
karmic matter gets attached to the soul, during that period, the
Self is the causal agent of his own ignorant dispositions.
जीव का परिणाम पुद्गल द्रव्य से भिन्न है -
जीवस्स दु कम्मेण य सह परिणामा दु होंति रागादी।
एवं जीवो कम्मं च दो वि रागादिमावण्णा॥ (3-69-137)
एक्कस्स दु परिणामो जायदि जीवस्स रागमादीहिं।
ता कम्मोदयहेदूहि विणा जीवस्स परिणामो॥ (3-70-138)
65

अध्याय - 3
यदि जीव के पुद्गल कर्म के साथ ही रागादि परिणाम होते हैं, ऐसा मानें तो जीव
और कर्म दोनों ही रागादि भाव को प्राप्त हो जाएँ; किन्तु रागादि अज्ञान परिणाम एक
जीव के ही होता है, इसलिए कर्म के उदयरूप निमित्तकारण से पृथक् ही जीव का
परिणाम है।
पुद्गल द्रव्य का परिणाम जीव से भिन्न है -
जदि जीवेण सहच्चिय पोग्गलदव्वस्स कम्मपरिणामो।
एवं पोग्गलजीवा हु दो वि कम्मत्तमावण्णा॥ (3-71-139)
एक्कस्स दु परिणामो पोग्गलदव्वस्स कम्मभावेण।
ता जीवभावहेदूहि विणा कम्मस्स परिणामो॥ (3-72-140)
यदि जीव के साथ ही पुद्गल द्रव्य का कर्मरूप परिणाम होता है, इस प्रकार माना
जाए तो पुद्गल और जीव दोनों ही कर्मत्व को प्राप्त हो जाएँगे; किन्तु कर्मभाव से
परिणाम एक पुद्गल द्रव्य का ही होता है; इसलिए जीव के रागादि अज्ञान
परिणामरूप निमित्त कारण से पृथक ही पुद्गल द्रव्य कर्म का परिणाम है।
66

अध्याय - 3
to assume the status of karma. But only the physical matter
assumes modification as a result of karmic disposition and,
therefore, this modification in physical matter is distinct from
the psychic modes, like attachment and nescience, of the
connecting agent, the Self.
जीव के साथ कर्मों का सम्बन्ध -
जीवे कम्मं बद्धं पुट्ठं चेदि ववहारणयभणिदं।
सुद्धणयस्स दु जीवे अबद्धपुट्ठं हवदि कम्मं॥ (3-73-141)
जीव में कर्म (उसके प्रदेशों के साथ) बँधा हुआ है और उसे स्पर्श करता है, यह
व्यवहार नय का कथन है और जीव में कर्म अबद्ध और अस्पृष्ट है, यह निश्चयनय
का कथन है।
The statement that the space-points of karmic molecules
pervade the space-points of the soul, or that they touch the soul,
has been made from the empirical point of view (vyavahāra
naya). From the transcendental point of view (niścaya naya),
the soul neither gets bonded with nor touched by the karmic
matter.
समयसार नयपक्षों से रहित है -
कम्मं बद्धमबद्धं जीवे एदं तु जाण णयपक्खं।
णयपक्खातिक्कंतो भण्णदि जो सो समयसारो॥ (3-74-142)
67

अध्याय - 3
जीव में कर्म बँधा है अथवा नहीं बँधा है, यह तो नयपक्ष जानो (इस प्रकार का कोई
भी विकल्प नयपक्ष है, ऐसा जानो) और जो नयपक्ष से अतिक्रान्त (किसी भी
नयपक्ष के विकल्प से रहित) कहलाता है, वह समय-सार (निर्विकल्प शुद्ध
आत्मतत्त्व) है।
Thus, assertions that the soul gets bonded with the karmic
matter, or that it does not get bonded with the karmic matter, are
made from different points of view. But that which is
independent of various points of view is the ultimate truth, the
samayasāra, pure and absolute consciousness.
पक्षातिक्रान्त का स्वरूप -
दोण्ह वि णयाण भणिदं जाणदि णवरिं तु समयपडिबद्धो।
ण दु णयपक्खं गिण्हदि किंचि वि णयपक्खपरिहीणो॥
(3-75-143)
(श्रुतज्ञानी आत्मा) दोनों ही नयों के कथन को केवलमात्र जानता है। वह (सहज
परमानन्दैक स्वभाव) आत्मा का अनुभव करता हुआ और समस्त नयपक्ष के
विकल्पों से रहित हुआ किसी भी नयपक्ष को किंचिन्मात्र भी ग्रहण नहीं करता
(आत्मानुभाव के समय नयों के विकल्प दूर हो जाते हैं)।
The Self who knows the scriptures, only apprehends the states
depicted by both the viewpoints. Experiencing the innate
supreme bliss of the Self, and abjuring all viewpoints, he does not
absorb even an iota of any viewpoint (Self-realization is free
from all expressions of viewpoints).
68

अध्याय - 3
समयसार ज्ञानदर्शन स्वरूप है -
सम्मद्दंसणणाणं एसो लहदि त्ति णवरि ववदेसं।
सव्वणयपक्खरहिदो भणिदो जो सो समयसारो॥
(3-76-144)
जो समस्त नयपक्ष से रहित कहा है, वह समयसार है। यह समयसार ही केवल
सम्यग्दर्शनज्ञान इस नाम को पाता है। (समयसार ही सम्यग्दर्शन और सम्यग्ज्ञान है।)
That which is free from all viewpoints is the samayasāra. Only
this samayasāra is characterized by right faith and right
knowledge (samayasāra itself is right faith and right
knowledge).
इदि त्तिदियो कत्तिकम्माधियारो समत्तो
69

अध्याय - 4
चउत्थो पुण्णपावाधियारो
MERIT AND DEMERIT
शुभ कर्म भी संसार का कारण है -
कम्ममसुहं कुसीलं सुहकम्मं चावि जाणह सुसीलं।
किह तं होदि सुसीलं जं संसारं पवेसेदि॥ (4-1-145)
अशुभ कर्म कुशील (बुरा) है और शुभ कर्म सुशील (अच्छा) है, ऐसा तुम जानते
हो; किन्तु जो कर्म जीव को संसार में प्रवेश कराता है, वह किस प्रकार सुशील
(अच्छा) हो सकता है?
You know that wicked karma is undesirable, and virtuous karma
is desirable. But how can the karma, which leads the jīva into the
cycle of births and deaths (saṃsāra), be considered desirable?
शुभाशुभ कर्मबन्ध के कारण हैं -
सोवण्णियं पि णियलं बंधदि कालायसं पि जह पुरिसं।
बंधदि एवं जीवं सुहमसुहं वा कदं कम्मं॥ (4-2-146)
जैसे सोने की बेड़ी भी पुरुष को बाँधती है और लोहे की बेड़ी भी बाँधती है। इसी
प्रकार शुभ या अशुभ किया हुआ कर्म जीव को बाँधता है (दोनों ही बन्धनरूप हैं)।
70

अध्याय - 4
शुभाशुभ दोनों त्याज्य हैं -
तम्हा दु कुसीलेहि य रागं मा काहि मा व संसग्गिं।
साधीणो हि विणासो कुसील-संसग्गि-रागेण।। (4-3-147)
इसलिए शुभ और अशुभ इन दोनों कुशीलों के साथ राग मत करो तथा संसर्ग भी मत
करो, क्योंकि कुशील के साथ संसर्ग और राग करने से स्वाधीन सुख का विनाश
होता है।
पूर्वोक्त का स्पष्टीकरण -
जह णाम को वि पुरिसो कुच्छियसीलं जणं वियाणित्ता।
वज्जेदि तेण समयं संसग्गिं रागकरणं च॥ (4-4-148)
एमेव कम्मपयडी सीलसहावं हि कुच्छिदं णादुं।
वज्जंति परिहरंति य तं संसग्गिं सहावरदा॥ (4-5-149)

अध्याय - 4
जैसे कोई पुरुष कुत्सित स्वभाव वाले पुरुष को जानकर उसके साथ संसर्ग और राग
करना छोड़ देता है, इसी प्रकार स्वभाव में रत ज्ञानी जीव कर्म-प्रकृति के
शील-स्वभाव को कुत्सित जानकर निश्चय ही उसके साथ संसर्ग को छोड़ देते हैं
और (राग को) छोड़ देते हैं।
Just like a man, on becoming aware of the evil nature of
someone, severs any association with or attachment for him, in
the same way, a knowledgeable person, engaged in the innate
nature of the Self, severs any association with or attachment for
even the virtuous karmas, as he knows these to be of evil nature.
हे भव्य! तू कर्मों में राग मत कर -
रत्तो बंधदि कम्मं मुंचदि जीवो विरागसंपण्णो।
एसो जिणोवदेसो तम्हा कम्मेसु मा रज्ज॥ (4-6-150)
रागी जीव कर्मों को बाँधता है और विरागी जीव कर्मों से छूटता है, यह जिनेन्द्र
भगवान का उपदेश है, इसलिए (हे भव्य जीव!) तू कर्मों में राग मत कर!
The Self with the attribute of attachment suffers bondage of
karmas, and the one with the attribute of non-attachment
(detachment) sheds his karmas. This has been declared by the
Omniscient Lord and, therefore, (O bhavya - potential aspirant
to liberation!) do not have any attachment for the karmas.
72

४. पुण्य-पाप अधिकार (द्वैत मुक्ति निरूपण)

अध्याय - 4
ज्ञान निर्वाण का कारण है -
परमट्ठो खलु समओ सुद्धो जो केवली मुणी णाणी।
तम्हि ट्ठिदा सहावे मुणिणो पावंति णिव्वाणं॥ (4-7-151)
निश्चय से जो परमार्थ (आत्मा) है, वह समय (शुद्ध गुण-पर्यायों में परिणमन करने
वाला) है, शुद्ध (समस्त नयपक्षों से रहित एक ज्ञानस्वरूप होने से शुद्ध) है, केवली
(केवल चिन्मात्र वस्तुस्वरूप होने से केवली) है, मुनि (केवल मननमात्र भावस्वरूप
होने से मुनि) है, ज्ञानी (स्वयं ही ज्ञानस्वरूप होने से ज्ञानी) है। उस परमात्मस्वभाव
में स्थित मुनिजन निर्वाण को प्राप्त करते हैं।
Undoubtedly, the divine state of the soul is absolute
consciousness (samaya), pure (free from all viewpoints, only
knowledge consciousness), omniscient (having attained its
innate attributes), ascetic (absorbed only in the Self), and the
knower (being knowledge by itself). The ascetics who position
themselves in this divine state of the soul attain liberation
(nirvāṇa).
अज्ञानी का व्रत, तप निष्फल है -
परमट्ठम्मि दु अट्ठिदो जो कुणदि तवं वदं च धारयदि।
तं सव्वं बालतवं बालवदं विंति सव्वण्हू॥ (4-8-152)
जो परमार्थ में तो स्थित नहीं है, किन्तु तप करता है और व्रत धारण करता है, उसके
उस समस्त तप और व्रत को सर्वज्ञदेव बालतप और बालव्रत कहते हैं।
Anyone who has not positioned himself in the divine state of the
73