सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

सहजोबाई की बानी: सहज प्रकाश (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - सन्त चरनदास शिष्या)

Sahjobai Ki Bani: Sahaj Prakash: Belvedere Press

साध्वी सहजोबाई (सम्पादक: बेलवेडियर प्रेस) द्वारा

DevanagariHindipublished68 पृष्ठ

५६ सहजो बाई
धर्म जिहाज माहिं चढ़ि लीजै, सँभल सँभल ता में पग दीजै ।
सम करि मन को संगी कीजै, हरि मारग को लागौ यार ॥१॥
बादवान पुनि ताहि चलावै, पाप भरै तौ हलन न पावै ।
काम क्रोध लूटन को आवै, सावधान है करौ सँभार ॥२॥
मान पहाड़ी तहाँ अड़त है, आसा तृस्ना भँवर पड़त है ।
पाँच मच्छ जहँ चोट करत हैं, ज्ञान आँखि बल बलौ निहार ॥३॥
ध्यान धनी का हिरदे धारै, गुरु किरपा सूँ लगै किनारे ।
जब तेरी बोहित उतरै पारे, जन्म मरन दुख बिपता टारे ॥४॥
चौथे पद में आनंद पावै, या जग में तू बहुरि न आवै ।
चरनदास गुरुदेव चितावैं, सहजो बाई यही बिचार ॥५॥
॥ राग ललित ॥
जाग जाग जो सुमिरन करै । आप तरै औरन लै तरै ॥टेक॥
हरि की भक्ति माहिं चित देवै । पद पंकज बिन और न सेवै ।
आन धरम कूँ संग न लेवै । फलन कामना सब परिहरै ॥१॥
काल ज्वाल सबही छुट जावै । आवा गवन की डोरि नसावै ।
जोनी संकट फिरि नहिं आवै । बार बार जनमै नहिं मरै ॥२॥
ऊँची पदवी जग में पावै । राजा राना सीस नवावै ।
तन छूटे जा मुक्ति समावै । जो पै ध्यान धनी का धरै ॥३॥
ह्याँ पै सुख जो जानै कूरा । गुर चरनन में लागै पूरा ।
बेग सम्हारै जो जन सूरा । चरनदास सहजो हो अर ॥४॥
॥ राग बिलावल ॥
तुम गुनवंत मैं औगुन भारी ।
तुम्हरी ओट खोट बहु कीन्हे, पतित उधारन लाल बिहारी ॥१॥
खान पान बोलत अरु डोलत, पाप करत है देह हमारी ।
कर्म बिचारौ तौ नहिं छूटौ, जो छूटौ तौ दया तुम्हारी ॥२॥
मैं अधोन माया बस हो करि, तुम सुधोन माया सूँ न्यारे ।
मैं अनाथ तुम नाथ गुसाई, सभ जीवन के प्रान पियारे ॥३॥

मिश्रित ५७
भौसागर में डर लागत मोहिं, तारौ बेगहि पार उतारी।
चरनदास गुरु किरपा सेती, सहजो पाई सरन तिहारी ॥४॥
॥ राग ईमान ॥
ज्यों त्यों राम नाम ही तारै।
जान अनजान अग्नि जो छूबै, वह जारै पै जारै ॥ १ ॥
उलटा सुलटा बीज गिरै ज्यौं, धरती माहीं कैसे।
उपजि रहै निहचै करि जानौ, हरि सुमिरन है ऐसे ॥ २ ॥
बेद पुरानन में मथि काढ़ा, राम नाम तत सारा।
तीन कांड¹ में अधिकौ जानौ, पाप जलावनहारा ॥ ३ ॥
हिरदा सुद्ध करै बुधि निरमल, ऊँची पदवी देवै।
चरनदास कहैं सहजो बाई, ब्याधा सब हरि लेवै ॥ ४ ॥
॥ राग रामकली ॥
अब तुम अपनी ओर निहारो।
हमरे औगुन पै नहिं जाओ, तुम्हहीं अपना बिरद सम्हारो॥१॥
जुग जुग साख तुम्हारी ऐसी, वेद पुरानन गाई।
पतित-

५८ सहजो बाई
जैसी तैसी तुम्हहीं चीन्हेव । गुर है ध्यान खेलौना दीन्हेव ॥५॥
तुम्हरी रच्छा ही से जीऊँ । नाम तुम्हारो इमृत पीऊँ ॥६॥
दिष्टि तिहारो ऊपर मेरे । सदा रहूँ मैं सरनै तेरे ॥७॥
मारो झिड़कौ तौ नहिं जाऊँ । सरक सरक तुम्हीं पै आऊँ ॥८॥
चरनदास है सहजो दासी । हो रिच्छक पूरन अविनासी ॥६॥
॥ राग सोरठ ॥
जग में कहा कियौ तुम आय ।
स्वान की ज्यों पेट भरि कै, सोवौ जन्म गँवाय ॥ १ ॥
पहर पिछले नाहिं जागो, कियो ना सुभ कर्म ।
आन मारग जाय लागो, लियो ना गुरु धर्म ॥ २ ॥
जप न कीयो तप न साधो, दियो ना तैं दान ।
बहुत उरझो मोह मद में, आपु काया मान ॥ ३ ॥
देह घर है मौत का रे, आन काढै तोहि ।
एक छिन नहिं रहन पावै, जब कैसे कुछ होय ॥ ४ ॥

मिश्रित ५६
अमर भये जिन जिन यह खाई, भव नगरी नहिं आये ।
जो पछ करै सँभल दृढ़ राखै, सतगुरु बैद बताये ॥ २ ॥
सतसंगत को भवन बनावै, पड़दा लाज लगावै ।
जगत बासना पवन चलत है, सो आवन नहिं पावै ॥ ३ ॥
सूभ करम लै टेक टहलुवा, दीपक ज्ञान जलावै ।
नित्य अनित्य बिचार सार गहु, हो आसार बगावै ॥ ४ ॥
जीव रूप के रोग भगैं यों, ब्रह्म रूप ह्वै जावै ।
सहजो बाई सुन हुलसाव, चरनदास बतलावै ॥ ५ ॥
( २ )
तेरी लीला अधिक सोहावनी ।
देखि देखि मन हुलसत है, संतन के मन भावनी ॥ १ ॥
तत गुन करि ब्रह्मांड बनायौ, अधर धर्यो अचरज भयौ ।
जाके मध्य यही संसारा, भाँति भाँति रँग रँग ठयौ ॥ २ ॥
सात दीप नौ खंड रचे हैं, सुरग मिरत पाताल हीं ।
इच्छा करत सबै बनि आयौ, होइ गयौ ततकाल हीं ॥ ३ ॥
माया अगम अपार तुम्हारी, बरन सकै कहा बेद है ।
तीन गुननि तक बुध पहुँचत है, परे तुम्हारो भेद है ॥ ४ ॥
छिन में उतपति परलै छिन में, जो चाहौ सब कुछ बनै ।
चरनदास गुरु दृष्ट देइ जब, गुनाबाद सहजो भनै ॥ ५ ॥
( ३ )
परो मन हरि गुन गावत बान ।
बिन गोपाल और जो भाखै, तौ तोहि गुर की आन ॥ १ ॥
बेद माहिं ब्रह्मा गुन गावै, संकर सींगी माहि ।
सेस सहस मुख निस दिन गावै, समौ विचारत नाहिं ॥ २ ॥
बीन लिये नारद मुनि गावैं, गावैं ब्यास उचार ।
गनपति सारद गान करत हैं, गंधर्व सभी पुकार ॥ ३ ॥
गुनाबाद गावत प्रभु परसन, बड़े भक्त को भाव ।

६० सहजो बाई
सुकदेव गाव चरन हीं दासा, सहजो कूँ भी चाव ॥ ४ ॥
॥ राग पुरबी ॥
( १ )
हरि कौ कोइ न जानत भेद ।
सब के बड़े सोई पचि हारे, नेत नेत कहि बेद ॥ १ ॥
नाल माहिं ब्रह्मा नहिं आयो, थाकि फिरत केहि कीन ।
जोग ध्यान करि संकर हारे, थाह लेत भये लीन ॥ २ ॥
भेद न पायो सेस सारदा, सुरपति और गनेस ।
बामदेव और सनकादिक, निरे भक्त के भेस ॥ ३ ॥
ज्ञानी गुनी मुनी रिषि तेते, जेते जोगेसुर साध ।
चरनदास कह सहजो बाई, पंडित पोथी लाद ॥ ४ ॥
( २ )
मन तोहि कब उपजैगी स्यान ।
इंद्रिन के रस सूँ छुटि निर्मल, पारब्रह्म गलतान ॥ १ ॥
जग सूँ पीठ कहो कब दैहौ, सनमुख हरि की ओर ।
साधों की संगत कब करिहौ, कुल कुटुँब को छोड़ ॥ २ ॥
जप करिबे को कब तुम लगिहौ, चरन कमल के ध्यान ।
निस दिन आयु घटै तन छीजै, मनुष जनम की हान ॥ ३ ॥
तुम जो कहो मैं काल्ह करूँगी, काल्ह काल के हाथ ।
जा कारन ऐसी मति उपजै, सो झूठा है साथ ॥ ४ ॥
चरनदास गुरु मोहिं बतायो, सहजो हिरदे राख ।
भजनहिं एक सार वस्तु है, सब मिलि बेद पुरानन भाख ॥ ५ ॥
॥ राग बिलावल ॥
गुबिंद गुन क्यों नहिं गावो ।
ममता नींद कहा मन सूतो, जाग जाग हरि सों चित लावो ॥१॥
गुन गावत बहु पतित ऊधरे, ऊँची पदवी दीन्ही ।
जाति बरन सूँ ऊपर कीन्ही, आध ब्याध बिपता हरि लीन्ही ॥२॥

भौजल पार भये थिर हुए, आवागवन नसायो ।
वैसीही तुम्हरी गति होगी, करिजै औसर नीको पायो ॥३॥
आधी रात औ तरुन अवस्था, उठि करि ध्यान लगावै ।
ता की अस्तुति सेस करत है, सिव ब्रह्मादिक सीस नवावै ॥४॥
चरनहिं दास बनो पद सेवै, गुरु उपदेस सँभारौ ।
सहजो नवधा भक्ति करीजै, आप तिरौ औरन कूँ तारौ ॥५॥
॥ राग जैजैवंती ॥
( १ )
दसौ दिसा देख तो कूँ और कोई नाहीं ।
नख सिख राज रह्यो, वेदन के मद्ध कह्यो ।
सूत रह्यो की माला भयो, ऐसे ही सब माहीं ॥ १ ॥
सिंध हूँ की लहरैं जानौ, ता में सब पानी मानौ ।
ऐसे नहिं दूजा ठानौ, साईं साईं साईं ॥ २ ॥
ईसुर को रूप ह्वौ, ब्रह्मंड सब होइ रह्यो ।
नान्हे ही सरूप ह्वौ, तेरी गति पाई ॥ ३ ॥
चरनदास गुरु दई, आतम बिचार लई ।
सहजो बाई नाहिं रही, जैसे जल झाई ॥ ४ ॥
( २ )
मेरे इक सिर गोपाल और नहीं को भाई ॥टेक॥
आइ बैस हिये माहिं, और दूजा ध्यान नाहिं ।
मेरे तो सर्बस उन, औ हिताई वोई ॥ १ ॥
जाति हूँ की कान तजी, लोक हूँ की लाज भजी ।
दोनों कुल माहिं बजी, कहा करै सोई ॥ २ ॥
उघरी है प्रीत मेरी, निहचै हुई वा की चेरी ।
पहिरि हिये प्रेम बेरी, टूटै नहीं जोई ॥ ३ ॥
मैं जो चरनदास भई, गति मति सब खोइ दई ।
सहजो बाई नहीं रही, उठि गई दोई ॥ ४ ॥

६२ सहजो बाई
॥ राग परज ॥
( १ )
तेरी गति किनहुँ न जानी हो ।
ब्रह्मा सेस महेसुर थाके, बारो बानी हो ॥ १ ॥
बाद करंते सब मत थाके, बुद्धि थकानी हो ।
बिद्या पढ़ि पढ़ि पंडित थाके, अरु ब्रह्मज्ञानी हो ॥ २ ॥
सब के परे जु अनभय हारी, थाह न आनी हो ।
छान बीन करि बहुतक थाकी, हुई खिसानी हो ॥ ३ ॥
सुर नर मुनि जन गनपति थाके, बड़े बिनानी हो ।
चरनदास थकी सहजो बाई, भई सिरानी हो ॥ ४ ॥
( २ )
तेरी गति सब में जानी हो ॥ १ ॥
बिधि निषेध करि देखा तो कूँ, लिया पिछानी हो ॥ २ ॥
तत पद त्वं पद असि पद तूंहीं, यह न लुकानी हो ॥ ३ ॥
तो बिन दूजा नेक न क्यों ही, यह मन आनी हो ॥ ४ ॥
चरनदास नहिं सहजो बाई, दुबिधा मानी हो ॥ ५ ॥
॥ राग कड़खा ॥
करो मोहिंदास जो आपनी जानि कै, राखियो दृष्टि तुम सदा नोकी ।
और कोइ आसरो धरूँ ना जगत में, मानियो साच मैं कहूँ ठोकी ॥
तुही मात औ पिता बंधू तुही, तुही कुल नात है गोत मेरा ।
तुही धन धाम औ जीव इस देह का, तो बिना और दूजा न हेरा ॥
जाप तेरा करूँ ध्यान हिरदे धरूँ, समुझि कै ज्ञान तो कूँ पिछानूँ ।
सरन तेरी लई टेक ऐसी गही, तुम बिना आन कूँ नाहि जानूँ ॥
गही जब बाँह विख्यात जग में भई, सकल लज्जा तुम्हें है गोसांई ।
कलू १ के काल २ में महा भयमान हूँ, चरनहूँ कवल की राखि छाई ॥
कहत सहजो दोऊ हाथ को जोरि कै, सीस नीचा किये दीन धारे ।
चरनदास गुरु अरज सुनि लीजिये, तुही है इष्ट आसा हमारे ॥
॥ इति सहज प्रकाश की पोथी संपूर्ण ॥
(१) कलजुग । (२) समय ।

इस पृष्ठ पर कोई पाठ (text) अंकित नहीं है; यह एक सादा/कोरा पृष्ठ (blank page) है।

इस पृष्ठ पर कोई पाठ (टेक्स्ट) उपलब्ध नहीं है। यह एक सादा/कोरा पृष्ठ है।