अनुरागसागर वाणी
Anuragsagar Vani
स्वामी मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)
साहिब आए संसार में
साहिब आये संसार में
धर्मराय उठ सीस नवायो । तबहिँ हम संसार सिधायो ॥
निरंजन ने तब उठकर साहिब को प्रणाम किया और साहिब संसार में आए।
आये जहाँ यम जीव सतावे । काल निरंजन जीव नचावे ॥
चटपट करे जीव तहाँ भाई । ठाढे भये तहाँ पुनि जाई ॥
मोहि देख जीव कीन्ह पुकारा । हे साहिब मुहि लेहि उबारा ॥
तब हम सत्य शब्द गुहरावा । पुरुष शब्द ते जीव जुड़ावा ॥
साहिब तप्त शिला पर आए, जहाँ निरंजन जीवों को कष्ट दे रहा था, भून-2 कर खा रहा था। साहिब को देख जीवों ने पुकार की कि हमें छुड़ाओ। तब साहिब ने सत्य शब्द पुकारा, जिससे तप्तशिला ठण्डी हो गयी, जीव शांत हो गये।
सकल जीव तब अस्तुति लाये । धन्य पुरुष भल तपन बुझाये ॥
यम ते छोर लेव तुम स्वामी । दया करो प्रभु अन्तरयामी ॥
सब जीवों ने साहिब से पुकार की, कहा-हे प्रभु! हमें छुड़ाओ।
तब मैं कहा जीव समुझाई । जोर करो तो वचन नसायी ॥
जब तुम जाय धरौ जग देहा । तब तुम करिहो शब्द सनेहा ॥
देह धरी सत शब्द समाई । तब हँसा सत लोकै जाई ॥
जहाँ आशा तहाँ वासा होई । ताको टार सका न कोई ॥
जब तुम देह धरो जग जायी । बिसर्यो पुरुष काल धरि खाई ॥
साहिब ने कहा कि यदि ऐसे ही जबरन ले जाऊँगा तो मेरा शब्द कट जाएगा, जो निरंजन को दे चुका हूँ, इसलिए जब तुम मानव तन में जाओगे तो मेरे शब्द से प्रीत करना, जिस देही में मेरा नाम आ जायेगा,
101
102
साहिब बन्दगी
वो सतलोक चला जायेगा। साहिब ने कहा—जहाँ आशा होगी, वहीं वास होगा, तुमने परम पुरुष को भुला दिया, इसलिए काल पुरुष ने तुम्हें खा लिया।
जीवों ने कहा
कहे जीव सुन पुरुष पुराना। देह धरी विसर्यो यह ज्ञाना ॥
पुरुष जान सुमरे उ यमराई। वेद पुराण कहे समुझाई ॥
वेद पुराण कहे मत एहा। निराकार ते कीजे नेहा ॥
सुर नर मुनि तैतीस करोरी। बाँधे सबै निरंजन डोरी ॥
जीवों ने कहा कि हे साहिब! मनुष्य तन में जाकर हमें ज्ञान नहीं रहा, हम भूल गये, काल को ही परम पुरुष जानकर पूजने लगे, क्योंकि वेद पुराण आदि भी इसी निराकार की भक्ति करने को कह रहे हैं, सुर, नर, मुनि, 33 करोड़ देवता आदि सभी निरंजन को मान रहे हैं।
साहिब ने कहा
सुनो जीव यह छल यम कैरा। यह यम फंदा कीन्ह घनेरा ॥
साहिब ने कहा कि काल ने ही यह जाल फैलाया है।
काल कन्या अनेक कीन्हे, जीव कारण जाल हो।
तीरथ व्रत जग योग फन्दे, कोई ना पावत बाट हो ॥
देह धरि नर परगट हो, फिरि ताहि आशा कीन्हे ऊ ॥
भरमत इत उत काल बस, बहु पुण्य में चित दीन्हे ऊ ॥
काल और माया ने जीवों को फँसाने के लिए तीर्थ, योग, यज्ञ, तप आदि के अनेक जाल बनाए हैं, अनेक फंदे बनाए हैं, कोई भी सच्चा रास्ता नहीं पा रहा है। नर तन पाकर जीव काल की ही आशा में इधर उधर भटकते हुए पुण्य कर्मों में उलझ रहे हैं।
गुप्त वस्तु है नाम
गुप्त वस्तु है नाम
धर्मदास ने पूछा
धर्मदास अस विनती लायी । ज्ञानी मोहिं कहो समझायी ॥
जो कछु पुरुष शब्द मुख भाखो । सो साहिब मोहिं गोय न राखो ॥
कौन शब्द ते जीव उबारा । सो साहिब सब कहो बिचारा ॥
धर्मदास जी ने साहिब से पूछा कि परम पुरुष ने वो कौन-सा शब्द पुकारा, जिसे लेकर आप इस संसार में आए, और जिससे आप जीवों का कल्याण करते हैं !
साहिब ने कहा
पुरुष मोहिं जैसो फुरमायी । सो सब तुमसों संधि लखायी ॥
यहेउ मोहिं बहु विधि समझायी । जीवहि आनो शब्द चितायी ॥
गुप्त वस्तु प्रभु मो कहँ दीन्हा । नाम विदेह मुक्ति कर चीन्हा ॥
दीन्ह पात परवाना हाथा । संधिछाप मोहिं सौँप्यो नाथा ॥
बिनु रसनाते सो धुनि होई । गुरुगम ते लिखि पावे कोई ॥
पंच अमीय मुक्ति का मूला । जातें मिटे गर्भ अस्थूला ॥
यहि विधि नाम गहे जो हँसा । तारी तासु इकोत्तर बंसा ॥
नाम डोरि गहि लोकहि जायी । धर्मराय तिहि देखि डरायी ॥
ज्ञानी करो शिष्य जेहि जाई । तिनका तोरो जल अँचवाई ॥
जिहि विधि दीन्ह तुमहि मैं पाना । तेहि विधि देहुँ शिष्य सहिदाना ॥
साहिब ने कहा कि परम पुरुष ने मुझसे जैसा कहा, सो मैं तुमसे कहता हूँ। उन्होंने मुझे कहा कि शब्द से जीवों को चिताकर ले आओ। उन्होंने मुझे गुप्त वस्तु दी, विदेह नाम दिया; उसमें बिना मुख के आवाज़ (Sound Less Sound) होती है। गुरु-कृपा से कोई ही उसे देख पाता है। जो उस नाम को विश्वास के साथ पकड़े रखता है, मैं उसके 71 वंश तारता हूँ। नाम की डोरी से ही जीव उस लोक में जाता है और ऐसे जीव को देख काल भी डर जाता है।
गुरु भक्ति का महत्व
गुरु भक्ति का महत्व
साहिब कहते हैं
गुरुमुख शब्द सदा उर राखे । निशिदिन नाम सुधारस चाखे ॥
पिया नेह जिमि कामिनि लागे । तिमि गुरु रूप शिष्य अनुरागे ॥
पल पल निरखे गुरुमुख कांति । शिष्य चकोर गुरु शशि शांति ॥
पतिव्रता ज्यों पतिव्रत ठाने । द्वितीय पुरुष सपने नहिं जाने ॥
पतिव्रता दोउ कुलहिं उजागर । यह गुण गहे संत मति आगर ॥
ज्यों पतिव्रता पिया मन लावे । गुरु आज्ञा अस शिष्य जुगावे ॥
गुरु ते अधिक और कोई नाहिं । धर्मदास परखहु हिय माहीं ॥
गुरु ते अधिक कोई नहिं दूजा । भर्म तजै करि सतगुरु पूजा ॥
तीर्थ धाम देवल अरु देवा । शीश अर्पि जो लावैं सेवा ॥
तौ नहिं वचन कहें हितकारी । भूले भरमें यह संसारी ॥
साहिब कहते हैं कि नाम रूपी रस का पान करते हुए गुरु के शब्दों को ही हृदय में धारण किये रखो। चंद चकोर की प्रीत की तरह गुरु के मुख को निहारते रहो। जिस प्रकार पतिव्रता स्त्री सपने में भी किसी दूसरे पुरुष की तरफ नहीं जाती, ऐसे ही गुरु के प्रति भाव रखो, गुरु आज्ञा में ही हर समय रहो, गुरु से अधिक किसी को नहीं मानो, सब भ्रम के जाल तोड़ कर केवल गुरु की मूर्ति का ही ध्यान करो। जो संसारी लोग हैं, वे तीर्थ, धाम, देव-पूजा आदि में भूले हुए हैं, पर तुम ऐसा मत करो।
गुरु भक्ति अटल अमान धर्मनि, यहि सरस दूजा नहीं।
जप योग तप व्रत दान पूजा, तृण सदृश यह जग कहीं।।
साहिब कहते हैं कि गुरु भक्ति सर्वोपरि है, उसके समान दूसरी कोई भक्ति नहीं। जप, योग, तप, व्रत, दान आदि उसके आगे तिनके के समान हैं।
शुकदेव भये गरभ योगेश्वर । उन समान नहिं थाप्यो दूसर ॥
104
अनुरागसागर वाणी
105
तजके तेज गये हरि धामा। गुरु बिन नहिं लहे विश्रामा॥
विष्णु कहे ऋषि कहँवा आये। गुरुबिहीन तप तेज भुलोये॥
गुरु बिहीन नर मोहि न भावे। फिर-2 जो इन सकट आवे॥
जाहु पलट करहु गुरु सयाना। तब पैरो यहँवा अस्थाना॥
सुनि मुनि शुक्देव वेगि सिधाये। गुरु बिहीन तहँ रहन न पाये॥
जनक बिदेह कीन्ह गुरु जानी। हरषि मिले तब सांगपानी॥
नारद ब्रह्मा सुत बड़ ज्ञानी, यह सब कथा जगत में जानी॥
और देव ऋषि मुनिवर जेते। जिनगुरु कीन्ह उतर सो तेते॥
जो गुरु मिले तो पंथ बतावे। सार असार परख दिखलावे॥
गुरु सोई जो सत्य बतावे। और गुरु कोइ काम ना आवे॥
सत्य पुरुष के कहे संदेशा। जन्म जन्म का मिटै अंदेशा॥
पाप पुन्य की आशा पाहीं। बैठै अक्षय वृक्ष की छाहीं॥
भुंङ्गी मत होवे जिहि पास। सोई गुरु सत्य सुनि धर्मदासा॥
महायोगेश्वर शुक्देव गुरु के बिना भक्ति कर रहा था तो नहीं पहुँच पाया था। विष्णु जी ने वापिस किया था, कहा कि गुरु के बिना इंसान मुझे अच्छा नहीं लगता। तब शुक्देव ने राजा जनक को गुरु किया था और जगह मिली थी। फिर ब्रह्मा का बेटा नारद तो इस अभिमान में था कि मुझे गुरु की आवश्यकता नहीं है। पर विष्णु जी ने उसे भी गुरु करने को कहा था, जो सब जानते हैं। जब सच्चे गुरु मिलते हैं, तभी सही राह मिलती है। जो गुरु सत्य पुरुष का संदेश देने वाला हो, वही सच्चा हो सकता है, और कोई नहीं। ऐसा गुरु ही जन्म-मरण के चक्कर से छुड़ाकर अमर लोक ले जा सकता है। हे धर्मदास! जिस गुरु के पास भूंगे की तरह अपना शब्द सुनाकर शिष्य को अपनी तरह करने की शक्ति हो वही सत्य गुरु है।
सतयुग में आए साहिब
सतयुग में आए साहिब
धर्मदास जो पूछयो मोहिं । युग-2 कथा कहौं मैं तोहि ॥
कहैं कबीर सुन धर्मन नागर । सतयुग हम आयेऊँ भौसागर ॥
धर्मदास जी द्वारा पूछने पर साहिब ने युग-2 की कथा का वर्णन किया, कहा कि मैं हर युग में संसार में आया। सबसे पहले मैं सतयुग में आया।
आया चतुरानन के पास। तासों कीन्ह शब्द परकाशा ॥
ब्रह्मा चित दै सुनने लीन्हा। पूछयो बहुत पुरुष को चीन्हा ॥
तबहि निरंजन कीन्ह उपाई। जेठ पुत्र ब्रह्मा मोर जाई ॥
निरंजन मन घट विराजै। ब्रह्मा बुद्धि फेर उपराजै ॥
साहिब कह रहे हैं कि सतयुग में सबसे पहले मैं ब्रह्मा के पास आया और उसे परम पुरुष की बात समझायी। ब्रह्मा ध्यान से सुनने लगा, परम पुरुष का भेद पूछने लगा। इतने में निरंजन ने देखा कि मेरा बड़ा पुत्र ब्रह्मा तो मेरे शिर्कंजे से जा रहा है, उसने ब्रह्मा के अन्दर बैठ उसकी बुद्धि पलट दी।
ब्रह्मा ने कहा
निराकार निर्गुण अविनाशी। ज्योति स्वरूप शून्य का वासी ॥
ताहि पुरुष कहैं वेद बखाने। आज्ञा वेद ताही हम जाने ॥
ब्रह्मा ने कहा कि वेद से हमने जाना है कि परमात्मा निराकार है, निर्गुण है, ज्योति स्वरूप है और वो शून्य में रहता है।
जब देखा तेहि काल भटकाओ। तहाँ ते उठ विष्णु पहुँ आयो ॥
विष्णुहि कहौ पुरुष उपदेशो। कालवश नहिं गहो सँदेशो ॥
तब साहिब ने देखा कि ब्रह्मा की बुद्धि तो काल ने पलट दी है, तब वे विष्णु के पास आए, विष्णु से परम पुरुष का भेद कहा, पर कालवश उसने भी साहिब का सँदेश नहीं पकड़ा।
106
अनुरागसागर वाणी
107
विष्णु ने कहा
कहे विष्णु मोसम को आही । चार पदार्थ हमरे पाही ॥
काम मोक्ष धर्मारथ माही । चाहे जौन देउँ मैं ताही ॥
विष्णु ने कहा कि मेरे समान कौन है ! कहा-मेरे पास धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष-चारों पदार्थ हैं, इनमें से तुम्हें जो चाहिए, मैं दे सकता हूँ।
साहिब ने कहा
सुनहु सो विष्णु मोक्ष कस तोही । मोक्ष अक्षर परले तर होही ॥
तुम नाहीं थिर थिर कस करहु । मिथ्या साखि कवण गुण भरहु ॥
रहे सकुच सुन निरभय बानी । निज हिय विस्नु आप डर मानी ॥
साहिब ने कहा कि तुम्हारे पास जो मोक्ष है, वो तो प्रलय तक रहेगा। तुम खुद ही स्थिर नहीं हो, फिर दूसरों को स्थिर कैसे करोगे ! यह सुन विष्णु जी मौन हुए।
तब पुनि नाग लोक चलि गयऊ । तासे कछु-2 कहिबे लयऊ ॥
पुरुष भेद कोइ जानत नाहीं । लागे सबहिं काल की छाहीं ॥
राखनहार कहँ चीन्हो भाई । यम सो को तुहिं लेइ छुड़ाई ॥
साहिब कहते हैं कि तब मैं नाग लोक चला और थोड़ी -2 बात परम पुरुष की करते हुए कहा कि उसका भेद कोई नहीं जानता है, सभी काल के पीछे लगे हुए हैं, इसलिए रक्षक को पहचानो, जो तुम्हें यम से छुड़ा ले।
ब्रह्मा विष्णु रुद्र जिहि ध्यावैं । वेद जासु गुण निशि दिन गावैं ॥
सोइ पुरुष महिं राखनहारा । का करिहैं यमराज बिचारा ॥
शेषनाग ने कहा कि ब्रह्मा, विष्णु और शिव जिसका ध्यान करते हैं और जिसके गुणों का गान वेद भी दिन-रात करते हैं, वही मेरा रक्षक है, बेचारा यमराज क्या करेगा !
108
साहिब बन्दगी
जाहि कहहु तुम राखनहार। सो तुमहिं लै करहि अहारा ॥
राखनहार और कोउ आही। करु विश्वास मिलाऊँ ताही ॥
साहिब ने कहा कि जिसे तुम रक्षक कह रहे हो, वो तो तुम्हें खा जायेगा; वो भक्षक है; रक्षक कोई ओर है; यदि तुम विश्वास करो तो मैं तुम्हें उससे मिला दूँगा।
शेषनाग विष तेज सुभाऊ। वचन प्रतीत हृदय नहिं आऊ ॥
सुनहु सुलच्छन धर्मन नागर। तब आयो मैं या भवसागर ॥
आये जब मृत्यु मण्डल माहीं। जीव पुरुष कोइ देख्यो नाहीं ॥
का कहैं कहियो पुरुष उपदेश। सो तो अधिक यम को भेषा ॥
साहिब धर्मदास से कहते हैं कि विपैले स्वभाव वाले शेषनाग के हृदय में मेरे वचन सुन विश्वास नहीं हुआ, तो फिर मैं सीधा भवसागर चला आया। जब यहाँ आया तो एक भी जीव परम पुरुष की भक्ति करने वाला नहीं दिखा, मैं किसे उसका उपदेश दूँ, सब ही तो काल का भेष धारण किये हुए थे।
मैं आया संसार में, फिरा गाँव की छोर।
ऐसा बंदा ना मिला, जो लीजै फटक पछोर ॥
कहा-गाँव-2 घूमा, गली-2 घूमा, कोई भी नहीं मिला, जो मेरी बात को समझे।..... इस तरह सौ साल धरती पर रहकर साहिब बापिस गये, कोई नहीं माना। तब साहिब ने गुप्त वस्तु दी, कहा-यह देना।
❀ ❀ ❀
राम नाम का रहस्य
राम नाम का रहस्य
साहिब कहते हैं
ब्रह्मा विष्णु शिव सनकादी । सब मिलि कीन्ह शून्य समाधी ॥
कवन नाम सुमिरो करतारा । कवन नाम ध्यान अनुसार ॥
सबहिं शून्य महँ ध्यान लगाये । स्वाति नेह सीप ज्यों लाये ॥
तबहिं निरंजन जतन बिचारा । शून्य गुफा ते शब्द उचारा ॥
ररां सु शब्द उठा बहु बारा । मा अक्षर माया संचारा ॥
दोउ अक्षर कहँ सम कै राखा । राम नाम सबहिन अभिलाखा ॥
रामनाम लै जगहि दृढ़ायो । काल फन्द कोइ चीन्ह न पायो ॥
साहिब धर्मदास से कहते हैं कि सृष्टि के आरम्भ में ब्रह्मा, विष्णु, शिव, सनकादि ने मिलकर विचार किया कि परमात्मा का कौन सा नाम जपें, किस नाम से उसका ध्यान करें। तब सबने मिलकर शून्य में समाधि लगायी। ऐसे में निरंजन ने शून्य गुफा से ररां शब्द उच्चार और माया ने मा शब्द उच्चार। दोनों को मिलाया गया और राम नाम को चुना गया। सभी राम नाम का जाप करने लगे, पर काल के फंदे को कोई समझ नहीं पाया।
इस तरह राम शब्द में निरंजन और माया दोनों आ गये। इसलिए सत्य नाम इससे परे है।
109
सतयुग के हंस
सत्ययुग के हंस
धर्मदास सुन सत्ययुग भाऊ। जिन जीव को नाम सुनाऊ॥
नृप धोंधल पहुँ हम चलि गयऊ। सत्य शब्द सो ताहि सुनयऊ॥
तिन शब्द हमारो सत्य माना। दीन्ह तिनको मैं पान परमाना॥
साहिब ने कहा—हे धर्मदास! अब जिन जीवों को मैंने शब्द सुनाया,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअनुरागसागर वाणी
111
जबलौं ठीका पूर न आई। तब लग रहो नाम लौं लाईं ॥
तुम तो देखा लोक हमारा। जीवन को उपदेसहु सारा ॥
एकहु जीव शरणागत लावे। सो जीव सत्पुरुष को भावे ॥
जैसे गऊ बाघ मुख जायी। सो कपिलहि कोउ आय छुड़ायी ॥
ता नर को सब सुयश बखाने। गऊ छुड़ाय बाघ ते आने ॥
एक जीव को भक्ति दृढ़ावे। सो कोटिक गऊ पुण्य सो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंत्रेतायुग में साहिब का आगमन
त्रेतायुग में साहिब का आगमन
सतयुग गयो त्रेता आवा । नाम मुनींद्र जीव समुझावा ॥
जब आयेउ जीवन उपदेशा । धर्मराय हित भयेउ अँदेशा ॥
इन भवसागर मोर उजारा । जिव लै जाहि पुरुष दरबारा ॥
परबस होय मौन सो गहिया । सोच विचार मनहिं मन रहिया ॥
सतयुग बीतने पर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअनुरागसागर वाणी
113
कह्यो ताहि आरति को लेखा । खेमसरिहि जस भाषेउ रेखा ॥
तृण तोर बीरा तिहि दीन्हा । ताकैं गृह में काहु न चीन्हा ॥
सुमिरन ध्यान ताहि सो भाखा । पुरुष डोर गाय नहिं राखा ॥
साहिब चारों दिशाओं में फिरकर लंका में आए तो विचित्र नाम का
भाट मिला, उसने साहिब की बात को समझा और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें114
साहिब बन्दगी
हे साहिब मोहि लीजे शरणा। मेटहु मोर जन्म अरु मरणा॥
दीन्हों ताहि पान परवाना। पुरुष डोर सौँप्यो सहिदाना॥
मंदोदरी ने जब साहिब के शब्द सुने तो उसका भ्रम दूर हो गया, उसका हृदय स्वच्छ हो गया और प्रेम उमड़ आया, उसने कहा—हे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअनुरागसागर वाणी
115
सुन नृप क्रोध कीन्ह तेहि बारा । मैं मति हीन आहि प्रतिहारा ॥
यहि मति ज्ञान हरोँ किन तोरा । जो तैं मोहि बुलावन दौरा ॥
दर्श मोर शिवसुत नहिं पावत । मैं कह भिक्षुक कहा बुलावत ॥
रावण ने क्रोधित हो कहा—हे द्वारपाल ! तेरी बुद्धि का किसने हरण कर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें116
साहिब बन्दगी
साहिब ने उसका प्रेम देखा ते उसे परम पुरुष का ज्ञान दिया, जिसे सुन वो बहुत प्रसन्न हुआ।
**अंबु मिलत अंकर सुख माना । तैसहिं मधुकर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्वापार में आए साहिब
द्वापर में आए साहिब
द्वापर युग प्रवेश भा जबही । पुरुष अवाज् कीन्ह पुनि तबही ॥
ज्ञानी बेगि जाहु संसारा । यम सों जीवन करहु उबारा ॥
काल देत जीव कहँ त्रासा । काटो जाय तिनहिं को फाँसा ॥
द्वापर में पुनः परम पुरुष ने साहिब को बुलाकर कहा कि संसार में जाओ और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें118
साहिब बन्दगी
साहिब पुनः परम पुरुष की आज्ञा से उन्हें माथ नवाकर चले। जब धरती पर द्वारप युग आया, तब उनका नाम करुणामय हुआ।
**गढ़ गिरनार तबहि चलि आये। चन्द्रविजय नृप तहाँ रहाये ॥
ताको नारि रहै सयानी। पूजै साधु महातम जानी ॥
तिन सुधि जब हमरी पाई। वृष ली
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअनुरागसागर वाणी
119
प्रीति देखि तेहि भवन सिधाये । दीन्ह सिंहासन चरण खटाये ॥
दीन्ह सिंहासन चरण पखारी । चरण पर छालन अंगोछा धारी ॥
चरण धोय पुनि राखे सिरानी । पट पद पोंछ जन्म शुभ जानी ॥
साहिब धर्मदास से कहते हैं कि रानी की प्रीत देख मैं उसके घर गया।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें120
साहिब बन्दगी
जीव परम पुरुष के अंश हैं, जिन्हें काल पुरुष ने अपने भ्रम जाल में फँसाकर रोके रखा है। मैं जीवों को काल के फँदे से छुड़ाने आया हूँ। जो जीव मुझे पहचान कर मेरी शरण में आ जाते हैं, उन्हें मैं इस संसार से मुक्त करके ले जाता हूँ। काल ने जीवों को धोखे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें