सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

ऐतरेय ब्राह्मण (ऋग्वेद - हिन्दी अनुवाद सहित)

Rigvediya Aitareya Brahmana with Hindi Translation

महिदास ऐतरेय / पं. गंगाप्रसाद उपाध्याय द्वारा

स्रोत: हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · 1950 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished592 पृष्ठ

ब्राह्मणाच्छंसी प्रतिदिन यह मंत्र पढ़ता है :—

पृष्ठ 401
स्थायी लिंक
पृष्ठ 401 स्कैन

चौथा अध्याय ] ३८७
करना चाहिये ) । इन मंत्रों को पढ़ कर इन्द्र को बुलाता है जैसे
गाय के पास बैल को। यह पाठ यज्ञ के सिलसिले को कायम
रखने के लिये है। इससे सिलसिला कायम रहता है। (५)
२२—मैत्रावरुण सूक्तों से पहले हर दिन यह मंत्र बोलता
है :—
अप प्राच इन्द्र विश्वाँ अमित्रानपाचो अभिभूते नुदस्व ।
अपोदीचो अप शूराधराच उरौ यथा तव शर्मन् मदेम ॥
( ऋ० १०।१३१।१ )
“हे इन्द्र सब अमित्रों को दूर कर दो। हे विजयी, उनको
भगा दो। चाहे वे दक्षिण में हों या उत्तर में। जिससे कि हम
तेरी विस्तृत शरण से लाभ उठा सकें।”
इसमें अभय की बात है। वह अभय चाहता है।
ब्राह्मणाच्छंसी प्रतिदिन यह मंत्र पढ़ता है :—
ब्रह्मणा ते ब्रह्मयुजा युनज्मि...( ऋ० ३।३५।४ )
'युनज्मि' में 'जोड़' का भाव है। 'अहीन यज्ञों का यही
रूप है।
अच्छावाक प्रतिदिन यह मंत्र पढ़ता है :—
उरुं नो लोकमनु नेषि विद्वान्...( ऋ० ६।४७।८ )
'अनु' अहीन यज्ञों का रूप है। और 'नेषि' सत्र का रूप
है।
इन मंत्रों को रोज पढ़े। अन्त के मंत्र एक से हैं। इन्द्र
यजमान के घर में व्यापक है। वह यज्ञ में है। जैसे बैल गाय
के पास जाता है और गाय प्रसिद्ध गोशाला में जाती है। इसी
प्रकार इन्द्र यज्ञ में जाता है।
अहीन यज्ञ को “शुनं हुवेम” ( ऋ० ३।३०।२२ ) से समाप्त
न करें। क्योंकि जो क्षत्रिय उसको अपने राज्य में आने देता

पृष्ठ 402
स्थायी लिंक
पृष्ठ 402 स्कैन

३८८ [छठी पञ्चिका
है जो उसका शत्रु हो चुका है तो उसका राष्ट्र क्षीण हो
जाता है। (६)
२३—अहीन 'यज्ञ की युक्ति भी है और विमुक्ति भी।
( जोड़ना और अलग करना )।
अहीन इन ब्राह्मणाच्छंसीय मंत्रों से युक्त होता है ;—
व्यंतरिक्षमतिरद्...( ऋ० ८।१४।७-६ )
और इन मंत्रों से विमुक्त होता है:—
एवेदिंद्रम्...( ऋ० ७।२३।६ )
अच्छावाक् के इस मंत्र से युक्त होता है :—
आहं सरस्वती वतोः...( ऋ० ८।३८।१० )
इस मंत्र से विमुक्त होता है :—
नूनं सा ते...( ऋ० २।११।२१ )
मैत्रावरुण इस मंत्र से जोड़ता है :—
ते स्याम देववरुण...( ऋ० ७।६६।६ )
और इससे विमुक्त करता है :—
नू ष्टुत... ऋ० ४।१६।२१ )
जो अहीनों को युक्त करना और विमुक्त करना जानता
है। वह अहीन यज्ञ के सिलसिले को कायम रख सकता है।
चौबीसवें दिन जोड़ते हैं वह युक्ति है और अन्तिम अति-
रात्र के दिन अलग करते हैं यह विमुक्ति है।
अगर एकाह के मंत्रों से समाप्त करते हैं तो अहीन यज्ञ का
कृत्य नहीं हो सकता। अगर अहीन का कृत्य करके समाप्त
करते हैं तो जैसे थके बैल को अलग कर देते हैं, ऐसे ही यज-
मान भी यज्ञ से अलग हो जाता है। इसलिये एकाह और अहीन
कृत्यों से समाप्त करना चाहिये जैसे दूर की यात्रा करने वाले
मंजिल पर बैल बदल देते हैं। इस प्रकार यज्ञ सिलसिलेवार हो
जाता है और यजमान विश्राम ले लेते हैं।

पृष्ठ 403
स्थायी लिंक
पृष्ठ 403 स्कैन

चौथा अध्याय ] ३८९
दोनों सवनों में स्तोमों में नियत मंत्रों से एक या दो से
अधिक न बोले। अधिक बोलने से बड़े वन के समान हो जाता
है, तीसरे सवन में अपरिमित बोले क्योंकि स्वर्ग अपरिमित
है। स्वर्ग लोक की प्राप्ति के लिये।
जो इस रहस्य को समझता है उसका अहीन यज्ञ आरंभ
होकर विना विघ्न के समाप्त होता है। (७)
२४—देवों ने वल ( कन्दरा ) में गायों को देखा। उन्होंने
यज्ञ के द्वारा उनको लेना चाहा। छठे दिन के द्वारा उन्होंने
इनको पा लिया। पहले सवन में नभाक ( खोदने का कुदाल )
द्वारा वल खोदा। फिर जब छिद्र हो गया तो पत्थरों को हटाया
और तीसरे सवन में वालखिल्य मंत्रों रूपी वज्र द्वारा 'वाचः
कूट' नामी एक पद से वल को तोड़ लिया और गायों को
निकाल लिया।
इस प्रकार यजमान प्रातः सवन में नभाक द्वारा वल को
तोड़ते हैं और उसके पत्थरों को ढीला कर लेते हैं। इसी लिये
होत्रक लोग प्रातः सवन में नाभाक तृचों को पढ़ते हैं। मैत्रा-
वरुण “यः ककुभो निधारयः” ( ८।४१।४-६ ) को, ब्राह्मणाच्छंसी
“पूर्वीष्ट इंद्रोपमातयः” ( ८।४०।६-११ ) को अच्छावाक “ताहि
मध्यं भराणा” ( ८।४०।३-५ ) को। तीसरे सवन में वालखिल्य
वज्र से और “वाचः कूट” एक पद द्वारा वल को खोद कर
गायों को पालते हैं। वालखिल्य सूक्त छः हैं। उनको तीन बारी
में पढ़ते हैं। पहले यह पद करके, फिर आधी आधी ऋचा
करके, फिर ऋचा वार ।
जब पद पद करके पढ़ता है तो हर प्रगाथ में एक पद
रखे। इस प्रकार के एक पद पाँच हैं। चार दशाह से लिये हैं
और एक महाव्रत से ।

पृष्ठ 404
स्थायी लिंक
पृष्ठ 404 स्कैन

३९० [ छठी पञ्चिका
महानामन पदों से आठ अक्षरों को जब जब आवश्यकता
हो पूरा कर लें। इतरों की परवाह नहीं।
जब आधे आधे मंत्र पढ़ें तो उन पाँच एकपदों को पढ़ें।
और महानाम्नी से आठ अक्षर पूरा कर लें।
जब ऋचावार बालखिल्यों को पढ़ें तो उन पाँच एकपदों
को पढ़ें और महानाम्नी मंत्रों से आठ अक्षर लेकर पूरा
कर लें।
जब छः बालखिल्यों को पहली बार पढ़ता है तो प्राण और
वाणी का विहार कर देता है। जब दूसरी बार पढ़ता है तो
आँख और मन को मिला देता है। जब तीसरी बार पढ़ता है
तो कानों और आत्मा को मिला देता है।
इस प्रकार विहार का सब काम समाप्त हो जाता है । और
बालखिल्य रूपी वज्र, तथा एक पद वाचःकूट और प्राणों का
निर्माण इन सब के सम्बन्ध का कार्य्य समाप्त हो जाता है।
बालखिल्य प्रगाथों को बिना विहार के (बिना दो सूक्तों
को मिलाये हुये चौथी बार पढ़ता है। प्रगाथ पशु हैं। पशुओं
की प्राप्ति के लिये। यहाँ बीच में एक पद नहीं मिलाना चाहिये।
अगर बीच में एक पद मिलायेगा तो 'वाचः कूट' के द्वारा
यजमान को पशुओं से अलग कर देगा उनको मारकर। यदि
किसी होत्रक को ऐसा करते देखे तो उससे कहे कि तुम ने
यजमान से पशुओं को मार कर अलग कर दिया। तुमने
उसको पशुओं से वंचित कर दिया। ऐसा हो ही जाता
है। इसलिये ऐसे अवसर पर एकपाद को मिलाना नहीं
चाहिये।
बालखिल्य के पिछले दो सूक्तों (७वां, ८वां) को पर्यास
के तौर पर जोड़ता है (मानों किसी बर्तन पर ढक्कन रख दिया)
इन दोनों को मिला देता है। वत्स के पुत्र सर्पि ने सुबल नामी

ब्राह्मण कही जा चुकी (४।२०)। जिसको पशु की कामना हो

पृष्ठ 405
स्थायी लिंक
पृष्ठ 405 स्कैन

चौथा अध्याय ] ३९१
यजमान के लिये इनको इसी प्रकार पढ़ा था। उसने कहा था,
'मैंने यजमान के लिये बहुत पशु पकड़ लिये। बहुत अच्छे
मुझे मिलेंगे।' उसने उसको इतनी ही दक्षिणा दी जितनी
बड़े २ ऋत्विजों को दी गई। इस शस्त्र से पशु और स्वर्ग की
प्राप्ति होती है। इसलिये इसका पाठ किया जाता है ।(८)
२५-अब दुरोहण का पाठ करता है। इसके लिये एक
ब्राह्मण कही जा चुकी (४।२०)। जिसको पशु की कामना हो
वह इन्द्र का सूक्त पढ़े। क्योंकि पशु इन्द्र के हैं। यह जगती
छन्द में हो, क्योंकि पशु जागत (चलने वाले) हैं। यह महा-
सूक्त होना चाहिये जिससे यजमान को बहुत से पशु मिल
जायें। वरु ऋषि का सूक्त पढ़े (१०।९६ प्रतेमहे)। यह महा
सूक्त भी है और जगती छन्द में भी है।
प्रतिष्ठा की कामना हो तो इन्द्र वरुण का सूक्त पढ़े।
क्योंकि यह होत्र उसी देवता का है। यह इन्द्र वरुण की
प्रतिष्ठा है। यह जो इन्द्र-वरुण का याज्य है वह उसी अपनी
ही प्रतिष्ठा में स्थित है। यह इन्द्र-वरुण का सूक्त निविद् के
समान है इससे कामनायें पूरी हो जाती हैं। जब इन्द्र-वरुण
का सूक्त दुरोहण के लिये चुने तो सुपर्ण ऋषि का चुने
(८।३९ इमानि वां भागधेयानि...)। इससे इन्द्र-वरुण तथा
सुपर्ण सम्बन्धी कामना एक साथ पूरी हो सकती है ।(९)
२६-प्रश्न होता है कि दुरोहण के साथ छठे दिन के
अहीन सूक्त पढ़े या न पढ़े ? इसका उत्तर यह है कि अवश्य
पढ़े। जब और दिन पढ़ता है तो आज क्यों न पढ़े !
कुछ लोग कहते हैं कि न पढ़े। छठा दिन स्वर्ग लोक है।
स्वर्ग लोक असमायी है अर्थात् सब इस को प्राप्त नहीं कर
सकते (inaccessible)। स्वर्ग लोक में कोई विरला ही
पहुँचता है। अगर दुरोहण के साथ में और सूक्त भी पढ़े

पृष्ठ 406
स्थायी लिंक
पृष्ठ 406 स्कैन

३९२ [छठी पञ्चिका
जायँगे तो सभी बराबर हो जायँगे । स्वर्ग लोक की विशेषता
यह है कि दुरोहण के साथ अन्य सूक्त न पढ़े जायँ । इस
लिये न पढ़े।' इसीलिये नहीं पढ़ता । स्तोत्रिय आत्मा हैं और
वालखिल्य प्राण हैं । जब अहीन सूक्तों का दुरोहण के साथ
पाठ करता है तो इन दो देवतों के द्वारा यजमान के प्राण ले
लेता है। जब किसी होत्रक को ऐसा करते देखे तो कहे कि
तू ने इन दो देवताओं के द्वारा यजमान के प्राण ले लिये ।
और वह मर जायगा । सदा ऐसा ही होता है । इस लिये
न पढ़े ।
अगर मैत्रावरुण सोचे कि मैंने वालखिल्य का पाठ कर
लिया, अब मैं दुरोहण के पूर्व एकाह सूक्त पढूँ, उसे ऐसा न
करना चाहिये। लेकिन अगर घमंड में आकर कहे कि दुरोहण
के पीछे बहुत सैकड़ों सूक्त पढ लूँ गा तो इस कामना की पूर्ति
के लिये पढ़ ले। परन्तु न पढ़ना अच्छा है। वालखिल्य इन्द्र
के हैं। उनमें बारह अक्षरों के पद होते हैं। और जगती छन्द
के इन्द्र के सूक्त से जो कामना पूरी हो सकती है वह इनसे
भी पूरी हो सकती है ।
न पढने के लिये एक हेतु यह है कि यह इन्द्र-वरुण के
सूक्त हैं। और इन्द्र-वरुण के याज्य से ही यज्ञ की समाप्ति
होती हैं।
कहते हैं कि जैसा स्तोत्र हो वैसा शस्त्र हो । प्रश्न यह है
कि क्या विहार युक्त (मिले हुये) वालखिल्यों की गणना
ऐसे स्तोत्रों में है या बिना मिले हुये (अविहृत) की ? इसका
उत्तर है कि विहृत सूक्तों की है । बारह अक्षरों का पद आठ
अक्षरों के पद से मिल जाता है ।
कहते हैं कि जैसा याज्य हो वैसा शस्त्र हो । अगर शस्त्र में
तीन देवता हों अर्थात् अग्नि, इन्द्र और वरुण तो केवल इन्द्र-

पृष्ठ 407
स्थायी लिंक
पृष्ठ 407 स्कैन

चौथा अध्याय ] ३९३
वरुण का याज्य कैसे पढ़े, अग्नि को कैसे छोड़ दे ? इसका उत्तर
यह है कि अग्नि और वरुण तो एक ही हैं। ऋषि भी यही
कहता है :—
त्वमग्ने वरुणो जायसे ( ५।३।१ )
इसलिये इन्द्र और वरुण के याज्य में अग्नि छूटता नहीं । (१०)
ऐतरेय ब्राह्मण की छठी पञ्चिका का चौथा अध्याय समाप्त हुआ ।

पृष्ठ 408
स्थायी लिंक
पृष्ठ 408 स्कैन

पाँचवाँ अध्याय
२७—शिल्पसूक्तों को पढ़ते हैं। देव-शिल्प बहुत से हैं।
और यह जो मानवी शिल्प है वह देव-शिल्पों की अनुकृति है।
हाथी की सुनहरी झूलें और घोड़ों के रथ यह सब शिल्प हैं।
जो इस रहस्य को समझता है वह शिल्प को जान सकता है।
शिल्पों से आत्मा का संस्कार होता है और आत्मा छन्दोमय
हो जाती है। होत्रक इनसे यजमान की आत्मा का संस्कार कर
देता है।
नाभानेदिष्ठ को पढ़ता है। नाभानेदिष्ठ वीर्य है। इस
प्रकार वह वीर्य को सींचता है। यह अनिरुक्त पढ़ा जाता है
(अर्थात् नाभानेदिष्ठ का मंत्र में नाम नहीं होता) क्योंकि
वीर्य का नाम नहीं लेते। उसे गुप्त रीति से योनि में डाल
देते हैं। वह वीर्य मिश्रित हो जाता है। (जब प्रजापति ने
पुत्रों के साथ समागम किया) तब वह वीर्य जमीन पर गिर
गया। सन्तानोत्पत्ति के लिये। (ऋ० १०।६१।६)
अब नराशंस को पढ़ता है। 'नर' का अर्थ है 'प्रजा', 'शंस'
( ३९४ )

पृष्ठ 409
स्थायी लिंक
पृष्ठ 409 स्कैन

पाँचवाँ अध्याय ] ३९५
का अर्थ है 'वाक्' । इस प्रकार सन्तान में वाणी को रखता है ।
इस प्रकार बोलने वाली सन्तान उत्पन्न होती है ।
कुछ लोग नाराशंस को नाभानेदिष्ठ से पहले बोलते हैं
क्योंकि जबान आगे है। कुछ पीछे क्योंकि जबान पिछले भाग
में है। मध्य में बोले क्योंकि वाणी मध्य में है। चूँकि वाणी
नाभानेदिष्ठ के अगले भाग के निकटतम है अतः नाराशंस को
नाभानेदिष्ठ के समाप्त होने से पहले पढ़ना चाहिये ।
होता यजमान को वीर्य के रूप में मैत्रावरुण को दे देता
है। यह कहकर "तू इसका प्राण बना” । (१)
२८—अब वह वालखिल्य पढ़ता है। वालखिल्य प्राण हैं।
इस प्रकार वह यजमान के प्राण बनाता है। वह वालखिल्य
को विहृत दशा में पढ़ता है (अर्थात् एक मन्त्र के एक भाग से
मिलाकर)। क्योंकि यह प्राण मिले हुये हैं, प्राण अपान से
और अपान व्यान से । पहले दो सूक्तों में पद-वार मिलाता
है। दूसरे दो में आधी आधी ऋचा करके। और तीसरे दो
में मंत्र-वार ।
पहले सूक्त में जो मिलाता है सो प्राण और वाणी को
मिलाता है। दूसरे में चक्षु और मन को । तीसरे में कान और
आत्मा को ।
कुछ लोग वालखिल्य पढ़ते हुये दो बृहती और दो सतो-
बृहती को मिलाते हैं। इससे इच्छा तो पूरी हो जाती है परन्तु
प्रगाथ नहीं बनते । एक पद अधिक मिला कर पढ़े तो प्रगाथ
बन जाते हैं। वालखिल्य प्रगाथ हैं। इस लिये एक पद मिला
कर पढ़े ।
बृहती आत्मा है और सतोबृहती प्राण । बृहती के पढ़ने से
आत्मा बनता है और सतोबृहती से प्राण । इस प्रकार बृहती
और सतोबृहती के पढ़ने से आत्मा को प्राणों से युक्त करता

ब्राह्मणाच्छंसी के हवाले कर देता है। यह कहकर कि "तू उत्पन्न

पृष्ठ 410 स्कैन

३९६ ।[ छठी पञ्चिका
है। वालखिल्यों को पद बढ़ा कर ऐसे पढ़े कि प्रगाथ बन
जायें।
बृहती आत्मा है और सतोबृहती पशु। बृहती पढ़ने से
आत्मा बनता है और सतोबृहती पढ़ने से पशु बनते हैं। दोनों
के पढ़ने से आत्मा को पशुओं से युक्त कर देता है। इसलिये
पद बढ़ाकर पढ़े।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 411 स्कैन

पाँचवाँ अध्याय ] ३९७
जगती और अतिजंगती है । यह जो कुछ संसार में हैं वह या
तो जगत् ( जंगम ) है या अति जगत् ( या स्थावर ) । यह
सूक्त मरुत का है । मरुत जल हैं । जल अन्न हैं जो भरे जाने
चाहियें । इस प्रकार वह यजमान को अन्न से युक्त करता है ।
यह जो नाभानेदिष्ठ, बालखिल्य, वृषाकपि और एवयामरुत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 412 स्कैन

३९८ [ छठी पञ्चिका
धाय्या के पहले और मरुत शस्त्र के पीछे पढ़ा गया। उसने ऐसा
ही किया और अब भी ऐसा ही करते हैं। (४)
३१—इस पर एक शंका होती है। बालखिल्य प्राण हैं और
नाभानेदिष्ट वीर्य। वीर्य प्राणों से पहले होता है। जब विश्वजित,
अतिरात्र और षडह के छठे दिन मैत्रावरुण बालखिल्य को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 413 स्कैन

पांचवां अध्याय ] ३९९
स्थापना करता है। जो इस रहस्य को समझता है उसकी संतान
वाणीयुक्त होती है। देवों और ऋषियों ने नाराशंसी के द्वारा
स्वर्ग को प्राप्त किया। जो इस रहस्य को समझता है उसको भी
स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
यह प्रग्राह* की रीति से पढ़े

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 414 स्कैन

४०० [छठी पञ्चिका
रहस्य को समझता है वह संवत्सर की सायुज्यता, सारूपता
और सालोक्यता प्राप्त करता है ।
इन मंत्रों को प्रग्राह विधि से पढ़ना चाहिये । जैसे वृषा-
कपि । क्योंकि इनका भी वृषाकपि का सा रूप है । जो नियम
वृषाकपि के पढ़ने में होना चाहिये वह इसमें भी । इनमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 415 स्कैन

पाँचवाँ अध्याय ] ४०१
अब इन्द्र-गाथा ( अथर्व० २०।१२८।१२-१६ ) को पढ़ता है ।
इन्द्र-गाथाओं द्वारा देवों ने असुरों को गाकर हरा दिया। इसी
प्रकार इन्द्र-गाथाओं द्वारा यजमान भी अपने वैरियों को हरा
देता है। और उन पर विजय पाता है । इनको प्रतिष्ठा के लिये
आधी आधी ऋचा करके पढ़ता है । ( ६ )

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 416 स्कैन

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
४०२ [ छठी पञ्चिका
ऐतशप्रलाप के पाठ से छन्दों में रस आ जाता है। उसका यज्ञ
रस युक्त छन्दों वाला हो जाता है। वह सरस छन्दों से
अपना यज्ञ करता है, जो इस रहस्य को समझता है।
ऐतशप्रलाप का यह भी अर्थ है :—यह यज्ञ की त्रुटियों को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 417 स्कैन

पाँचवाँ अध्याय ] ४०३
अतिवाद ( अथर्ववेद २०।१३५।४ ) को पढता है । अति-
वाद से देवों ने असुरों को गाली देकर परास्त कर दिया ।
यजमान भी अतिवाद के द्वारा शत्रुओं को गाली देकर परास्त
कर देते हैं । इसको आधा आधा मन्त्र करके पढ़ता है, प्रतिष्ठा
के लिये । ( ७ )
३४—देवनीथ ( अथर्ववेद

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 418 स्कैन

४०४ [ छठी पञ्चिका
का होता बनने से इनकार करे तो केवल दो कारणों से, एक
यह कि वह किसी अन्य यज्ञ में संलग्न हो, दूसरे यह कि वह
यज्ञ के अयोग्य हो। (८)
३५—इसलिये अंगिरसों ने आदित्यों को यज्ञ में मदद दी।
आदित्यों ने अगिरसों को दक्षिणा से पूर्ण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 419 स्कैन

पाँचवाँ अध्याय ] ४०५
"अहानेतरसं न वि चेतनानि" (अथर्व० २०।१३५।७)
"जब उन्होंने सूर्य को ले लिया तो दिन न रहे", क्योंकि
दिन तो सूर्य से ही बनते हैं ।
"यज्ञानेतरसं पुरोगवामः" (अथर्व० २०।१३५।७)
"जब सूर्य्य चला गया तो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 420 स्कैन

४०६ [छठी पञ्चिका
प्रत्येवगृभायत । (अथर्व० २०।१३५।१०)
"यह जो देवों ने दी है। यह तुम्हारे लिये प्रकाशदायक
हो। तुम्हारे लिये यह प्रति दिन हो। इसको ग्रहण करने के
लिये राज़ी हूजिये"।
इस देवनीथ को पद पद पर ठहर कर पढ़ता है जैसे निविद्
पढ़ा जाता है। इसके अन्त के पद

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें