सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

वैशेषिक दर्शन (कणाद सूत्र व हिन्दी भाष्य सहित)

Vaisheshika Darshana with Hindi Bhashya

महर्षि कणाद द्वारा

स्रोत: स्वामीमेशिन यन्त्रालय · स्वामीमेशिन यन्त्रालय (उद्गम)

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक डोमेन) · कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished160 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

वैशेषिक दर्शन महर्षि कणाद का सूत्र-ग्रन्थ है और भारतीय षड्दर्शनों में से एक है। यह जगत् को द्रव्य, गुण, कर्म, सामान्य, विशेष और समवाय जैसे पदार्थों में बाँटकर समझाता है, और परमाणु-सिद्धान्त के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। सूत्र दस अध्यायों में हैं और प्रत्येक अध्याय दो आह्निकों में विभक्त है।

यह संस्करण आर्य समाज के विद्वान पं० तुलसीराम स्वामी का है, जिन्होंने सूत्रों के साथ सरल हिन्दी अनुवाद दिया और इसे मेरठ में अपने स्वामी मेशीन यन्त्रालय से छापा। भूमिका में वे 'वैशेषिक' नाम की व्युत्पत्ति 'विशेष' पदार्थ से जोड़ते हैं और तर्क देते हैं कि भेद को मानने वाला यह शास्त्र मायावादी अद्वैत के प्रतिकूल है; इस प्रसंग में वे मधुसूदन सरस्वती की अद्वैतसिद्धि की आलोचना भी करते हैं।

अनुवाद आह्निक-क्रम से चलता है, और कुछ स्थानों पर अनुवादक ने प्रशस्तपाद भाष्य तथा वेदान्त सूत्रों का भी उल्लेख किया है। स्कैन की गई प्रति पाणिनि कन्या महाविद्यालय संग्रह की है, जिसे ई-गंगोत्री ने डिजिटल रूप दिया। उन्नीसवीं-बीसवीं शताब्दी के आर्य समाजी शास्त्र-अध्ययन को समझने के लिए भी यह संस्करण उपयोगी है।

पृष्ठ 108
स्थायी लिंक
पृष्ठ 108 स्कैन

[ तब ] ( शरीरस्य ) शरीर को ( दुःखाभावः ) दुःख नहीं रहता ( सः ) वह
( योगः ) योग कहाता है ॥
अर्थात् योग उस अवस्था का नाम है जब कि मन अपने आपे में ही ठहर
जावे और इन्द्रियों को प्रेरणा न करे और इन्द्रियां मन की सहायता न पाकर
विषयों को न छुवें तब आत्मा को दुःख नहीं पहुंच सकता । यद्यपि योगदशा
में जैसे इन्द्रियों और विषयों का स्पर्श होने से आत्मा को विषयों का दुःख नहीं
पहुंच सकता, इसी प्रकार विषयों का सुख भी तौ नहीं पहुंच सकता ? तौ भी
सूत्रकार ने केवल दुःख का अभाव कहा है, सुख का अभाव नहीं कहा, सो क्यों ?
उत्तर-सुख का अभाव इस लिये नहीं कहा कि साधारण पुरुषों को दूसरे
शब्दों में लौकिक पुरुषों को जिन रूपादि विषयों से सुख की प्रतीति होती
है, उन्हीं विषयों से योगी को दुःख की प्रतीति होती है क्योंकि योगी का
आत्मा योगसाधन की क्रिया करते २ ऐसा सुकुमार=नाजुक हो जाता है कि
जो स्थूल विषय अन्यों को सुखदायक प्रतीत होते हैं वे ही विषय योगी को
दुःखदायक प्रतीत होते हैं । इस में दृष्टान्त यह है कि जैसे मकड़ी का जाला
जो रेशम से भी नरम होता है, अङ्गुली से छूने में कैसा सुखदायक प्रतीत होता
है क्योंकि अङ्गुली का चमड़ा बड़ा मोटा और गंवार है । परन्तु वही मकड़ी का
जाला यदि आंख से छू जावे तो आंख को सुखदायक होने के बदले दुःखदायक
प्रतीत होता है क्योंकि आंख अङ्गुली के चमड़े की नाईं गंवार नहीं है
किन्तु नगरनिवासियों के समान सुकुमार है । बस ऐसे ही योगी की दृष्टि
में सब विषयों के सुख भी अपनी सुकुमारता के कारण दुःखों ही की गिनती
में हैं। इस लिये सूत्रकार ने स्थिरचित्त योगी को केवल दुःख का अभाव कहा,
सुख का अभाव नहीं कहा ॥ १६ ॥
अब मन की अन्य क्रियाओं को वर्णित करते हैं जो अदृष्ट=न देखे हुए
प्रारब्धकर्मसंस्कार से होती हैं-
२१७-अपसर्पणमुपसर्पणमशितपीतसंयोगाः
कार्यान्तरसंयोगाश्चेत्यदृष्टकारितानि ॥ १७ ॥
( अपसर्पणम् ) बाहर निकलजाना ( उपसर्पणम् ) समीप चलाजाना
( अशितपीतसंयोगाः ) खाये पिये के संयोग (च) और (कर्मान्तरसंयोगाः)
अन्य कर्मों के साथ अनेक संयोग; [ ये सब ] ( अदृष्टकारितानि ) बिना
देखे पूर्व जन्मकृत पाप पुण्यों से बने प्रारब्ध संस्कार से कराये हुए होते हैं।

पृष्ठ 109
स्थायी लिंक
पृष्ठ 109 स्कैन

पञ्चमोऽध्याय २ आन्हिक १०५
अर्थात् मन का एक देह से निकलना, दूसरे देह में जाना, खाये पिये से
मन का नवीन नवीन उत्पन्न होना, बढ़ना घटना और अन्य कार्यों में मन का
लगन; ये सब फल प्रारब्ध कर्मानुसार होते हैं, जो अदृष्ट है ॥ १७ ॥
और जब ऐसा नहीं होता तब-
२१८-तदभावे संयोगाभावोऽप्रादुर्भावश्च मोक्षः ॥ १८ ॥
( तदभावे ) उस कर्माऽरम्भ के अभाव में (संयोगाभावः) आत्मा का मन
आदि के साथ संयोग नहीं होता (च) और (अप्रादुर्भावः) जन्म नहीं
होता (मोक्षः) वही मोक्ष है ॥ १८ ॥
२१९-द्रव्यगुणकर्मनिष्पत्तिवैधर्म्यादभावस्तमः ॥ १६ ॥
(द्रव्यगुणकर्मनिष्पत्तिवैधर्म्यात् ) पृथिव्यादि द्रव्यों, रूपादि गुणों और
उत्क्षेपण आदि कर्मों की सिद्धि से विरुद्ध धर्म होने से (अभावः) प्रकाश
का न होना (तमः) अन्धकार होता है ॥
अर्थात् प्रकाश कोई स्वतन्त्र पदार्थ नहीं है किन्तु प्रकाश का अभाव ही
अन्धकार कहाता है और प्रकाश के अभाव का कारण द्रव्यों, गुणों और
कर्मों की सिद्धि का विपरीत होना है। तैल, बत्ती आदि द्रव्यों के वैधर्म्य से
दीपशलाका के न रगड़ने रूप कर्म से प्रकाश गुण का न होना ही अन्धकार
है; अन्धकार कोई भाव पदार्थ नहीं ॥ १९ ॥
२२०-तेजसो द्रव्यान्तरेणावरणाच्च ॥ २० ॥
(तेजसः) तेज के (द्रव्यान्तरेणावरणात्) अन्य द्रव्य का आवरण होजाने
से (च) भी [प्रकाश का अभाव = अन्धकार होता है] ॥ २० ॥
२२१-दिक्कालाबाकाशं च क्रियावद्वैधर्म्यान्निष्क्रियाणि ॥२१॥
(दिक्कालौ) दिशा और काल (च) और (आकाशम्) आकाश (नि-
ष्क्रियाणि) क्रियारहित पदार्थ हैं क्योंकि (क्रियावद्वैधर्म्यात् ) क्रिया वाले
पदार्थों से विरुद्धधर्मी हैं ॥
जो पदार्थ मूर्त्तिमान् होते हैं, उन में क्रिया होती है, इस के विरुद्ध
दिशा काल और आकाश अमूर्त्त हैं, इस वैधर्म्य से वे निष्क्रिय हैं। इस सूत्र
में चकार से शङ्कर मिश्रादि टीकाकार आत्मा का ग्रहण करते हैं, आत्मा भी
अमूर्त होने से निष्क्रिय है, यह दूसरी बात है कि आत्मा के सामीप्य से
मन और इन्द्रियों में क्रिया उत्पन्न होती है ॥ २१ ॥
१४

पृष्ठ 110 स्कैन

१०६ वैशेषिकदर्शन-भाषानुवाद
२२२-एतेन कर्माणि गुणाश्च व्याख्याताः ॥ २२ ॥
( एतेन ) इसी से ( कर्माणि ) कर्म ( च ) और ( गुणाः ) गुणों की
( व्याख्याताः ) व्याख्या की गयी ॥
अर्थात् जिस प्रकार दिशा काल और आकाश अमूर्त्त होने से निष्क्रिय
हैं और आत्मा भी निष्क्रिय है, इसी प्रकार कर्मों और गुणों का भी नि-
ष्क्रिय होना समझ लेना चाहिये

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 111 स्कैन

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
पञ्चमाऽध्याय २ आन्हिक १०७
(गुणैः) गुणों से (दिक् ) दिशा का (व्याख्याता) व्याख्यान हो चुका ॥
जिस प्रकार अमूर्त्त होने से कर्मों का समवायी कारण गुण नहीं होते,
इसी प्रकार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 112 स्कैन

ओ३म्
अथ षष्ठोऽध्यायः
तत्र
प्रथममाह्निकम्
इस वैशेषिकदर्शन में प्रथमाध्याय के तृतीय सूत्र में कहा गया था कि
'धर्म का प्रतिपादक होने से वेद को प्रामाणिकता है' इस लिये कर्म की
परीक्षा के पश्चात् वेद का प्रामाण्य सिद्ध करने के लिये कहते हैं कि-
२२७-बुद्धिपूर्वा* वाक्यकृतिर्वेदे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 113 स्कैन

छष्ठाऽध्याय १ आन्हिक १८५
इस में वर्णन किया गया है कि दान करने से घोड़ा, गौ, आदि पशु,
चांदी सोना आदि रत्न और अन्न जिस से हमारा जीवन है, मिलता है।
इस लिये बुद्धिमान् मनुष्य दान=दक्षिणा को अपनी रक्षा के लिये कवचरूप
से धारण करता है ॥
यह समस्त सूक्त दान के माहात्म्य में कथन किया गया है, जिस के
पढ़ने से वेदों के प्रकाशक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 114 स्कैन

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
११० वैशेषिकदर्शन-भाषानुवाद
२३४-तस्य सम्भिव्याहारतो दोषः ॥ ८ ॥
(तस्य) उस दुष्ट भोजन के (सम्भिव्याहारतः) खाने खिलाने से (दोषः)
[हिंसा का] दोष लगता है ॥
यद्यपि दाता ने स्वयं हिंसा न की हो और प्रतिग्रहीता ने भी स्वयम्
हिंसा न की हो किन्तु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

षष्ठाऽध्याय. १ .आह्निक १११

पृष्ठ 115 स्कैन

षष्ठाऽध्याय. १ .आह्निक १११
(तथा) उसी प्रकार (विरुद्धानाम्) धर्मविरो धियों का (त्यागः)
प्रतिग्रह त्याग देना कहा है ॥ १३ ॥
२४०--हीने परे त्यागः ॥ १४ ॥
(परे) यदि दाता (हीने) धर्मानुष्ठान में अधम हो तो (त्यागः) दान
लेना त्याग दे ॥ १४ ॥
२४१-समे आत्मत्यागः परत्यागो वा ॥ १५ ॥
(समे) यदि दाता मध्यम

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 116 स्कैन

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
११२ वैशेषिकदर्शन भाषानुवाद
२४४-अभिषेचनोपवास, ब्रह्मचर्य, गुरुकुलवास,
वानप्रस्थ, यज्ञ, दान, प्रोक्षण, दिक्, नक्षत्र,
मन्त्र, काल, नियमाश्चादृष्टाय ॥ २ ॥
(अभि०-नियमाः) मन्त्रपूर्वक सिर पर जल छिड़कना=अभिषेचन, भोजन
न करना=उपवास, भूमिशयनादि ब्रह्मचारी के नियमों का

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

षष्ठाध्याय २ आह्निक । १९३

पृष्ठ 117 स्कैन

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
षष्ठाध्याय २ आह्निक । १९३
( शुचि प्रतिषेधः ) जो शुद्ध न हो, उस को ( अशुचि ) अशुद्ध ( इति )
ऐसा कहते हैं ॥ ६ ॥ और—
२४६-अर्थान्तरञ्च ॥ ७ ॥
( अर्थान्तरम् ) विधान किये हुए पदार्थ से भिन्न दूसरा पदार्थ ( च )
भी अशुद्ध है ॥
जैसे जिस वर्ण को जिस सूत का यज्ञोपवीत धारण करना कहा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 118 स्कैन

११४ वैशेषिकदर्शन-भाषानुवाद
२५३--सुखाद्रागः ॥ ११ ॥
( सुखात् ) सुख से ( रागः ) आसक्ति वा फंसना होता है ॥
इसी से यह भी समझना चाहिये कि दुःख से द्वेष होता है ॥ ११ ॥
२५४--तन्मयत्वाच्च ॥ १२ ॥
( तन्मयत्वात् ) तन्मय हो जाने से ( च ) भी राग और द्वेष होते हैं ॥
निरन्तर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 119 स्कैन

ॐ
अथ सप्तमोऽध्यायः
तत्र
प्रथममाह्निकम्
द्रव्यों और कर्मों की परीक्षा हो चुकी तथा बीच में श्रौतधर्मों की भी
परीक्षा की गई । अब क्रमानुसार सप्तमाध्याय में गुणों की परीक्षा करेंगे,
इस लिये गुण जो प्रथमाध्याय प्रथम आह्निक के छठे सूत्र में कहे थे,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 120 स्कैन

११६ वैशेषिकदर्शन-भाषानुवाद
(द्रव्यनित्यत्वात्) द्रव्य के नित्य होने से (अप्सु) जल के परमाणुओं
में (तेजसि) अग्नि के परमाणुओं में (च) और (वायौ) वायु के परमाणुओं
में (नित्याः) गुण भी नित्य हैं ॥
जल के परमाणुओं में रस, रूप और स्पर्श; अग्नि के परमाणुओं में
रूप और स्पर्श, वायु के परमाणुओं में स्पर्श गुण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 121 स्कैन

प्रत्येक अणु अर्थात सूक्ष्मपदार्थ की उपलब्धि नहीं होती और महत्
पदार्थ की उपलब्धि होती है, यह उपलब्ध और अनुपलब्ध होना सार्व-
कालिक नित्य है ॥ ८ ॥
२६८—कारणबहुत्वाच्च ॥ ६ ॥
(कारणबहुत्वात्) बहुत कारणों के होने से (च) भी महत् पदार्थ
में महत्त्व=बड़ापन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 122 स्कैन

११८ वैशेषिकदर्शन-भाषानुवाद
२७३—अणुत्वमहत्त्वयोरणुत्वमहत्त्वा-
ऽभावः कर्मगुणैर्व्याख्यातः ॥ १४ ॥
(अणुत्वमहत्त्वयोः) छोटेपन और बड़ेपन का (अणुत्वमहत्त्वाभावः)
अन्य छोटापन और बड़ापन नहीं होता, यह बात (कर्मगुणैः) कर्म और
गुणों के व्याख्यान से (व्याख्यातः) कही गई ॥
कर्मों और गुणों के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

७ अध्याय १ आह्निक १९९

पृष्ठ 123 स्कैन

७ अध्याय १ आह्निक १९९
२७७–अनित्येऽनित्यम् ॥ १८ ॥
(अनित्ये) अनित्य द्रव्य में (अनित्यम्) यह चारों परिमाण अनित्य
होते हैं ॥ १८ ॥ और–
२७८–नित्ये नित्यम् ॥ १९ ॥
(नित्ये) नित्य द्रव्य में (नित्यम्) परिमाण भी नित्य होते हैं ॥ १९॥
उदाहरण–
२७९–नित्यं परिमण्डलम् ॥ २० ॥
(परिमण्डलम्)

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 124 स्कैन

१२७ वैशेषिकदर्शन-भाषानुवाद
सूत्र में १७ वा १८ तत्त्वों का लिङ्ग शरीर, कहा है और वे सभी तत्त्व उत्पत्ति-
मान् हैं और कोई उत्पत्ति-वाला पदार्थ न अणु हो सकता, न महान् हो
सकता किन्तु परमाणु और जीवात्मा अणु हैं और परमात्मा महान् है, ये
ही पदार्थ अजन्मा हैं । शेष सब जन्म हुए होने से मध्यमपरिमाण हैं ।
छान्दोग्य

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सप्तमाऽध्याय २.आह्निक १२१

पृष्ठ 125 स्कैन

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
सप्तमाऽध्याय २.आह्निक १२१
रूपादिक उपलक्षणमात्र हैं, उन से अन्य गुणों का भी ग्रहण करना
चाहिये । एकत्व भी उपलक्षणमात्र है, उस से द्वित्व त्रित्व आदि का भी
ग्रहण करना चाहिये । एक घट, दो मठ, तीन वस्त्र, चार पुस्तक, पांच तत्त्व,
छः ऋतु, सात छन्द, जिस प्रकार संख्यावान् हैं, इसी प्रकार एक ब्रह्म, एक
आकाश, चार दिशा,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 126 स्कैन

१२२ वैशेषिकदर्शन-भाषानुवाद
२८९-भ्रान्तं तत्॥ ५ ॥
(तत्) वह (भ्रान्तम्) भ्रान्तियुक्त है ॥
कर्म और गुण में रहने वाली संख्या को कर्मरूप वा गुणरूप समझना
भ्रान्ति है किन्तु वास्तव में जैसे द्रव्यों में रहने पर भी गुण स्वयं द्रव्यरूप
नहीं किन्तु भिन्न पदार्थ हैं, ऐसे ही संख्या को भी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 127 स्कैन

सप्तमाध्याय. २ आन्हिक १२५
( एतद् ) यही नियम ( अनित्ययोः) अनित्य एकत्व और एकपृथक्त्व
में ( व्याख्यातम् ) व्याख्यात समझो ॥
नित्य द्रव्य में एकत्व और एकपृथक्त्व भी नित्य होते हैं और अनित्य
द्रव्य में अनित्य होते हैं ॥ ८ ॥
२६३-अन्यतरकर्मज उभयकर्मजः संयोगजश्च संयोगः ॥ ९ ॥
अब

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें