सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

सूरसागर सार (सटीक हिन्दी व्याख्या)

Sur Sagar Saar with Hindi Commentary

महाकवि सूरदास / डॉ. धीरेन्द्र वर्मा द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariBrajpublished359 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

सूरसागर महाकवि सूरदास (सोलहवीं शताब्दी) का विशाल पद-संग्रह है, जिसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं का ब्रजभाषा में गान है। ग्रन्थ इतना बड़ा है और उसमें इतने स्तरों की सामग्री मिली हुई है कि सामान्य पाठक के लिए उसे पूरा पढ़ना कठिन होता है। इसी कठिनाई को दूर करने के लिए हिन्दी के प्रसिद्ध विद्वान डॉ. धीरेन्द्र वर्मा ने यह 'सूरसागर सार' तैयार किया, जिसमें मुखपृष्ठ के अनुसार सूरसागर के लगभग ८३१ उत्कृष्ट पदों का संकलन है। सम्पादक के 'वक्तव्य' में बताया गया है कि नागरी प्रचारिणी सभा का दो खण्डों वाला संस्करण विद्यार्थियों के लिए बहुत महँगा था।

यह साहित्य भवन, इलाहाबाद का पंचम संस्करण (१९८६) है और इसमें पदों के साथ टीका दी गई है। पद विषय-क्रम से सजाए गए हैं:

  • विनय और गुरु-महिमा
  • बाल-लीला और माखन-चोरी
  • गोचारण, दान-लीला, मुरली-माधुरी और रास-लीला
  • मथुरा-गमन, विरह और भ्रमरगीत (उद्धव-गोपी संवाद)
  • द्वारका-लीला

लगभग ३५९ पृष्ठों का यह संकलन विश्वविद्यालयों में सूरदास के अध्ययन के लिए लम्बे समय से प्रयोग होता रहा है।

पृष्ठ 285 स्कैन

उद्धव संदेश ३२५
जुवारी की तरह अन्यत्र नही देखती हैं। उनके बाल छूट कर (बिखर) गये है शरीर
हिम से आहत कमलिनी की तरह कुम्हला गया है। कृष्ण के संदेश को सुनकर वह
सहज ही मृतक (तुल्य) हो गयी क्योंकि एक तो वह विरहिणी थी तथा दूसरे भ्रमर
(उद्धव के) द्वारा जला दी गयी। सूरदास कहते हैं (गोपियां कहती हैं) कि दुखी ब्रज
बनितायें कृष्ण के बिना कैसे जीवित रहें ॥१५८॥
ऊधौ तिहारे पा लागति हौँ, बहुरिहुँ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 286 स्कैन

३२६ सूरसागर सार सटीक
जा दिन तैँ मधुपुरी सिधारे, स्याम मनोहर गात ।
ता दिन तैँ मेरे नैन पपीहा, दरस प्यास अकुलात ।
जहं खेलन के ठौर तुम्हारे, नन्द देखि मुरझात ।
जौ कबहुँ उठि जात खरिक लौं, गाइ दुहावन प्रात ।
दुहत देखि औरनि के लरिका, प्रान निकसि नहिं जात ।
सूरदास बहुरो कब देखौँ, कोमल कर दधि-खात ॥१६१॥
अर्थ—उद्धव, तुम्हारे पैरों पर पडती हूँ कृष्ण से इतनी बात कहना । इतनी
(ही) दूर पर रहते हुए

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 287 स्कैन

उद्धव संदेश ३२७
घुमली, पीली, काली गाये वन-वन घूमती हैं । अब अपनी समझ कर आकर सम्हालो
तथा मन में चेतनता (जिम्मेदारी) धारण करो । तुम जग के जीवों के प्रतिपालक हो
निष्ठुरता मत कीजिये । ग्वाल-बाल, बछड़े तथा गाये बिलखती हैं । सूरदास कहते हैं
(यशोदा कहती है) कृष्ण उन्हे दर्शन दीजिए ।।१६३।।
तब तैं छीन सरीर सुबाहु ।
आधी भोजन सुबल करत हैं, सब ग्वालनि उर दाहु ।
नंद

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 288 स्कैन

३२८ सूरसागर सार सटीक
गोप सखा दधि-भात खात वन, अरु चाखते चखाइ ।
गऊ बच्छ मुरली सुनि उमड़त, अब जु रहत किहिँ भाड़ ।
गोपिन गृह व्यवहार बिसारे, मुख सन्मुख मुख पाइ ।
पलट ओट निमि पर अनखातीँ, यह दुख कहाँ समाइ ।
एक सखी उनमैं जो राधा, लेति मनहिँ जु चुराइ ।
सूर स्याम यह बार बार कहि, मनहीँ मन पछिताइ ॥१५६६॥
अर्थ—उद्धव जब ब्रज जा पहुँचे (तब कृष्ण ने कहा) तब की (गोकुल पहुँचने
की) कथा कृपा करके कहिये हम मन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 289 स्कैन

उद्धव संदेश ३२८
औरौ कछू सँदेस सखी इक, कहत दूरि लौं आई।
हुतौ कछू हमहूँ सौं नातौ, निपट कहा बिसराई।
सूरदास प्रभु बन विनोद करि, जे तुम गाइ चराई।
तें गाई अब ग्वाल न घेरत्त, मानौ भईँ पराई ॥१६८॥
अर्थ—गोस्वामी ब्रज की दशा सुनिये। (गोपियां) रथ की ध्वजा तथा पीला
वस्त्र और भूषण देखकर उठकर दौड़ पड़ी। जो तुमने योग की बाते कही थी उन
सबको हमने बताया। (उन्होने) कान मूंदकर मन को मग्न करके तुम्हारे गुण और
कर्म का गान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 290 स्कैन

३३० सूरसागर सार सटीक
झुलस गयी । कभी कहती हैं उस मुरली में हमारा नाम ले लेकर पुकारते है । कभी
कहती हैं ब्रजनाथ के साथ चन्द्रमा इस स्थान पर उदित होता है । सूरदास कहते हैं
(गोपियां कहती हैं) कृष्ण तुम्हारे दर्शन के बिना, अब वह (राधा) साँवली मूर्ति जैसी
हो गयी है ॥१७०॥
फिरि ब्रज बसौ नंदकुमार ।
हरि तिहारे बिरह राधा, भई तन जरि छार ।
बिनु अभूषन मैं जु देखी, परी है विकरार ।
एकई

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 291 स्कैन

नाचत नहीं मोर ता-दिन तैं, रटत न बरखा-काल ।
मृग दुबरे तुम्हरे दरसन बिनु, सुनत न बेनु रसाल ।
वृन्दावन हरयौ होत न भावत, देख्यौ स्याम तमाल ।
सूरदास मैया अनाथ है, घर चलियै नँदलाल ॥१७३॥
अर्थ—कृष्ण दस दिन के लिए गाँव चलो। गायों की बेचैनी मिटाओ तथा
(साथी) ग्वालों से मिलो। (जिस दिन से आप आये) उसकी दिन से मोर नही नाचते
हैं। तथा वर्षा की ऋतु के लिए रट नही लगाते। तुम्हारे दर्शन के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 292 स्कैन

३३२ सूरसागर सार सटीक
बातैं सुनहु तौ स्याम सुनाऊँ ।
जुवतिनि सौं कहि कथा जोग की, क्यों न इती दुख पाऊँ ।
हौं पचि एक कहौं निरगुन की, ताहू मैं अटकाऊँ ।
वै उमडैं बारिधि के जल ज्यौं, क्यों हूँ थाह न पाऊँ ।
कौन कौन कौ उत्तर दीजै, तातैं भज्यौ अगाऊँ ।
वै मेरे सिर पटिया पारैं, कंथा काहि उढ़ाऊँ ।
एक अँधरौ, हिय की फूटी, दौरत पहिरि खराऊँ ।
सूर सकल षट दरसन वै, हौं बारहखरी पढ़ाऊँ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 293 स्कैन

उद्धव संदेश ३३३
कोऊ कहतिँ हरि गए कुंज बन, सैन धाम वै देत ।
कोऊ कहतिँ इन्द्र वरषा तकि, गिरि गोबर्धन लेत ।
कोऊ कहतिँ नाग काली सुनि, हरि गए जमुना तीर ।
कोऊ कहतिँ अघासुर मारन, गए संग बलबीर ।
कोऊ कहतिँ ग्वाल बालनि सँग, खेलत बनहिँ लुकाने ।
सूर सुमिरि गुन नाथ तुम्हारे, कोऊ कह्यौ न माने ॥१७८॥
अर्थ-कोई हमारी बात नही सुनती । हे यादव पति वे योग को क्यो मान्यता
दे क्योकि (कृष्ण) से

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 294 स्कैन

३३४ सूरसागर सार सटीक
तब तैं इन सबहिनि सचु पायौ।
जब तैं हरि संदेस तुम्हारौ, सुनत ताँवरौ आयौ।
फूले ब्याल दुरे ते प्रगटे, पवन पेट भरि खायौ।
खोले मृगनि चौक चरननि के, हुतौ जु जिय बिसरायौ।
ऊँचे बैठि बिहंग सभा मैं, सुक बनराइ कहायौ।
किलकि-किलकि कुल सहित आपनैं, कोकिल मंगल गायौ।
निकसि कंदराहु तैं केहरि, पूँछ मूँड़ पर ल्यायौ।
गहवर तैं गजराज आइकै, अंगहिँ गर्व बढ़ायौ।
अब जनि गहरु करहु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 295 स्कैन

उद्धव संदेश ३३५
सहज भाव से सुना दिया । किन्तु जिस रस का गान गोपियो ने किया उसे श्रुति, शेष,
महेश, ब्रह्मा आदि किसी ने नही गाया । मुझे ही मेरी कथा कटु लगी । वहाँ रस की
सिंधु में नहा लिया । वहाँ मैने तुम्हें और ही तरह देखा तथा अपनी समस्त प्यास बुझा
ली । तुम्हारी अकथ कथा तुम्हारे द्वारा ही जानी जा सकती है हम लोगो के बस की
नही है । सूरदास कहते हैं कि कृष्ण ने यह सब सुनकर आंखों से आंसू बहा दिये ॥१८२॥
ब्रज मैंँ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 296 स्कैन

३३६ सूरसागर सार सटीक

मिलकर तुमको पकड़ती हैं, तुम छुड़ाकर भागते हो। सूरदास (उद्धव के शब्दो) में कहते
हैं कि (ब्रज मे) नित्य प्रति (तुम्हारी) सब लीला देख-देख करके मन रम जाता है ।।१८४।।
श्रीकृष्ण वचन
सुनि ऊधौ मोहिं नैकु न बिसरत, वै ब्रजबासी लोग ।
तुम उनकौँ कछु भली न कीन्ही, निसि दिन दियौ वियोग ।
जउ बसुदेव-देवकी मथुरा, सकल राज-सुख भोग ।
तद्यपि मनहिँ बसत वंसी बट, वन जमुना

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 297 स्कैन

उद्धव संदेश ३३७
अर्थ—ऊधो मुझे ब्रज भूलता नही। यमुना की सुन्दर कगार और कुंजो की
छाया तथा वे गाये तथा वे बछडे, जिन्हे बाड़े मे दुहाने जाते थे हमें नही भूलते । ग्वाल
बाल सब के साथ मिलकर कोलाहल करते थे तथा गला पकड़कर नाचते थे। यह
मथुरा सोने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 298 स्कैन

द्वारिका चरित
द्वारिका प्रयाण
बार सत्तरह जरासंध, मथुरा चढ़ि आयौ ।
गयौ सो सब दिन हारि, जात घर बहुत लजायौ ।
तब खिस्याइ कै कालजवन, अपनैं सँग ल्यायो ।
हरि जु कियौ बिचार, सिंधु तट नगर बसायौ ।
उग्रसेन सब लै कुटुंब, ता ठौर सिधायौ ।
अमर पुरी तैं अधिक, तहाँ सुख

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 299 स्कैन

द्वारिका चरित ३३६
रुक्म रिसाइ पिता सौं कह्यौ। जदुपति -ब्रज जो चोरत मह्यौ।
रुक्मनि कौं सिसुपालहिं दीजै। करि विवाह जग मैं जस लीजै।
यह सुनि नृप नारी सौं कह्यौ। सुनि ताकौँ अंतरगत दह्यौ।
रुक्म चँदेरी बिप्र पठायौ। ब्याह काज सिसुपाल बुलायौ।
सो बारात जोरि तहँ आयौ। श्री रुकमिनि के मन नहिँ भायौ।
कह्यौ मेरे पति श्री भगवान। उनहिँ बरौँ कै तजौँ परान।
यह निहचै करि पत्री लिखी। बोल्यौ विप्र सहज इक सखी।
पाती दै कह्यौ बचन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 300
स्थायी लिंक
पृष्ठ 300 स्कैन

३४० सूरसागर सार सटीक
में दूँगी। यह शिशुपाल अपवित्र तथा अज्ञानी है, पराई स्त्रियों को हरता है। सूर के
प्रभु हे स्याम ! आप (अपने) नाम की लाज क्यों नही करते ॥३॥
द्विज कहियौ जदुपति सौं बात ।
बेद बिरुद्ध होत कुंडिनपुर, हंस के अंस काग नियरात ।
जनि हमरे अपराध बिचारहु, कन्या लिख्यौ मेटि गुरु तात ।
तन आतमा समर्प्यौ तुमकौं, उपजि परी तातैं यह बात ।
कृपा करहु उठि बेगि चढ़हु रथ, लगन समै आवहु परभात ।
कृष्न सिंह बलि धरी तुम्हारी, लैबे कौं जंबुक अकुलात ।
तातैं मैं द्विज बेगि पठायौ, नेम धरम मरजादा जात ।
सूरदास सिसुपाल पानि गहै, पावक रचौं करौं अपघात ॥४॥
अर्थ — हे ब्राह्मण ! कृष्ण से (यह) बात कहना कि कुंडिनपुर में वेद के विरुद्ध
(आचरण) हो रहा है; हंस के भाग को (लेने के लिए) कौआ नजदीक आ रहा है।
हमारे अपराध पर ध्यान न दो (कि) कन्या ने गुरु तथा पिता की (आज्ञा की) अव-
हेलना करके पत्र लिखा है। (मैंने) तन तथा आत्मा तुम्हे सौंप दी है, इसलिए यह
बात (स्थिति) उत्पन्न हो गयी है। कृपा करो (और) उठकर शीघ्र रथ पर चढ़ो,
(तथा) लग्न के समय प्रातः आओ। हे कृष्ण ! सिंह की बलि तुम्हारे लिए रखी
(सुरक्षित) है; (उसे) लेने के लिए शृगाल अकुला रहा है। इसी से मैंने ब्राह्मण को
शीघ्र ही भेजा, क्योंकि (मेरी) नियम, धर्म तथा मर्यादा जा रही है। सूरदास कहते हैं
(रुक्मिणी कहती है) (कि) (यदि) शिशुपाल मेरा हाथ ग्रहण करता है (पाणिग्रहण
करता है) (तो) अग्नि रचूँगी (तथा) आत्म हत्या कर लूंगी ॥४॥
सुनत हरि रुकमिनी कौ संदेश ।
चढ़ि रथ चले बिप्र कौं सँग लै, कियौ न गेह प्रवेस ।
बारंबार बिप्र कौं पूछत, कुँवरि बचन सो सुनावत ।
दीनबंधु करुना निधान सुनि, नैन नीर भरि आवत ।
कह्यौ हलधर सौं आवहु दल लै, मैं पहुँचत हौं धाइ ।
सूरज प्रभु, कुंडिनपुर आए, बिप्र सो जाइ सुनाइ ॥५॥
अर्थ — रुक्मिणी का संदेश सुनते ही हरि रथ पर चढ़कर (तथा) ब्राह्मण को
साथ लेकर चले, (सुनने के बाद) (अपने) घर में प्रवेश नही किया। बार-बार ब्राह्मण
से पूछते हैं, (वह) कुंवरि रुक्मिणी की बात सुनाता है। सुनकर दीनबन्धु करुणा-
निधान (कृष्ण की) आंखो मे आंसू भर आते हैं ! (उन्होने) बलराम से कहा (कि)
सेना लेकर आओ मैं दौडकर पहुँचता हूँ। सूरज के प्रभु कुंडिनपुर आ गये, ब्राह्मण ने
जाकर यह (समाचार) सुनाया ॥५॥
रुकमिनी देवी-मंदिर आई।
धूप दीप पूजा-सामग्री, अली संग सब ल्याई।

पृष्ठ 301
स्थायी लिंक
पृष्ठ 301 स्कैन

द्वारिका चरित ३४१
रखवारी कौं बहुत महाभट, दीन्हे रुक्म पठाई।
ते सब सावधान भए चहुँ दिसि, पंछी तहाँ न जाई।
कुंवरि पूजि गौरी बिनती करी, वर देउ जादवराई।
मैं पूजा कीन्ही इहिं कारन, गौरी सुनि मुसकाई।
पाइ प्रसाद अंबिका-मंदिर, रुकमिनी बाहर आई।
सुभट देखि सुन्दरता मोहे, धरनि गिरे मुरझाई।
इहिं अंतर जादोपति आए, रुकमिनी रथ बैठाई।
सूरज प्रभु पहुँचे दल अपनैं, तब सुभटनि सुधि पाई॥६॥
अर्थ—रुक्मिणी देवी मन्दिर में आईं। धूप, दीप तथा पूजा की समस्त सामग्री
सखियाँ साथ ले आईं। रुक्म ने रखवाली के लिए बहुत से बड़े वीरो को भेज दिया।
वे सभी वहाँ सावधान हो गये, वहाँ पक्षी भी नही जा पाता था। कुँवरि ने पूजा करके
पार्वती से (यह) विनती की कि (मुझे) कृष्ण को वर के रूप में दे। मैंने इसीलिए
पूजा की (है)। (यह) सुनकर गौरी मुस्करायी ! अंबिका के मन्दिर में प्रसाद (वरदान)
पाकर रुक्मिणी बाहर आईं। (वहाँ के) सुभट (उसकी) सुन्दरता देखकर मोहित हो गए
(और) पृथ्वी पर मूर्छित होकर गिर पड़े। इसी बीच कृष्ण (वहाँ) गए तथा (उन्होंने)
रुक्मिणी को रथ पर बिठा लिया। सूरज के प्रभु (कृष्ण) अपनी सेना मे (जब) पहुँच
गये तब (रुक्म द्वारा तैनात) सुभटों ने खबर पायी (कि रुक्मिणी हरण हो गया) ॥६॥
आवहु री मिलि मंगल गावहु।
हरि रुकमिनी लिए आवत हैं, यह आनंद जदुकुलहिं सुनावहु।
बाँधहु बन्दनवार मनोहर, कनक कलस भरि नीर धरावहु।
दधि अच्छत फल फूल परम रुचि, आँगन चंदन चौक पुरावहु।
कदली जूथ अनूप किसल दल, सुरँग सुमन लै मंडल छावहु।
हरद दूब केसर मग छिरकहु, भेरी मृदँग निसान बजावहु।
जरासंध सिसुपाल नृपति तैं, जीते हैं उठि अरघ चढ़ावहु।
बल समेत तन कुसल सूर प्रभु, आए हैं आरती बनावहु ॥७॥
अर्थ—(हे सखियो !) आओ, (सब) मिलकर मंगल (गीत) गाओ। हरि
रुक्मिणी को लेकर आ रहे हैं। यह आनंद यदुकुल को सुनाओ। मनोहर वंदनवार
बांधो (तथा) सोने के कलश (घड़े) मे जल भर कर रखवाओ। दही, अक्षत, परम
रुचिकर फल, फूलों के द्वारा आंगन मे चौक पुरवाओ। केले के समूहो, अनुपम किशलय
दलो (तथा) सुन्दर रंग के फूलो मे मंडप छावाओ। रास्ते मे हल्दी दूब (तथा) केसर
छिड़को; नगाड़ो (भेरी), मृदंग तथा ढोल (निशान) बजाओ। जरासंध शिशुपाल नृप
से (कृष्ण) जीत गये हैं। उठकर अर्घ्य (पूजन सामग्री) चढ़ाओ। बलराम सहित सूर
के प्रभु (कृष्ण) शरीर से कुशलता-पूर्वक आये है। (उनकी) आरती सजाओ ॥७॥

पृष्ठ 302
स्थायी लिंक
पृष्ठ 302 स्कैन

३४२ सूरसागर सार सटीक
बलभद्र ब्रज यात्रा
स्याम राम के गुन नित गाऊँ । स्याम राम ही सौं चित लाऊँ ।
एक बार हरि निज पुर छाए । हलधर जी बृन्दावन गए ।
रथ देखत लोगनि सुख पाए । जान्यौ स्याम राम दोउ आए ।
नन्द जसोमति जब सुधि पाई । देह गेह की सुरति भुलाई ।
आगैं ह्वै लैबे कौं धाए । हलधर दौरि चरन लपटाए ।
बल कौं हित करि गरैं लगाए । दै असीस बोले या भाए ।
तुम तौ भली करी बलराम । कहाँ रहे मन मोहन स्याम ।
देखो कान्हर की निठुराई । कबहुँ पाती हू न पठाई ।
आपु जाइ ह्वाँ राजा भए । हमकौं बिछुरि बहुत दुख दए ।
कहौ कबहुँ हमरी सुधि करत । हम तौ उन बिनु बहु दुख भरत ।
कहा करैं ह्वाँ कोउ न जात । उन बिनु पल पल जुग सम जात ।
इहिँ अन्तर आए सब ग्वार । भेंटे सबनि जथा ब्यौहार ।
नमस्कार काहूँ कौ कियौ । काहू कौं अंकम भरि लियौ ।
पुनि गोपी जुरि मिलि सब आईँ । तिन हित साथ असीस सुनाईँ ।
हरि सुधि करि सुधि बुधि बिसराई । तिनकौ प्रेम कह्यौ नहिं जाई ।
कोउ कहै हरि ब्याही बहु नार । तिनकौ बढ़्यौ बहुत परिवार ।
उनकौं यह हम देतिँ असीस । सुख सौं जीवैं कोटि बरीस ।
कोउ कहै हरि नाहीँ हम चीन्हौ । बिनु चीन्हैं उनकौं मन दीन्हौ ।
निसि दिन रोवत हमैँ बिहाइ । कहौ करैं अब कहा उपाइ ।
कोउ कहै इहाँ चरावत गाइ । राजा भए द्वारिका जाइ ।
काहे कौं वै आवैं इहाँ । भोग बिलास करत नित उहाँ ।
कोउ कहै हरि रिपु छै किए । अरु मित्रनि कौ बहु सुख दिए ।
बिरह हमारौ कहँ रहि गयौ । जिन हमकौं अति हीँ दुख दयौ ।
कोउ कहै जे हरि की रानी । कौन भाँति हरि कौं पतियानी ।
कोऊ चतुर नारि जो होइ । करै नहीं पतिआरी सोइ ।
कोउ कहै हम तुम कत पतियाईँ । उनकैं हित कुल लाज गवाईँ ।
हरि कछु ऐसौ टोना जानत । सबकौं मन अपनैं बस आनत ।
कोउ कहै हरि हम सब बिसराईं । कहा कहैं कछु कह्यौ न जाई ।
हरिकौं सुमिरि नयन जल धारैं । नैंकु नहीँ मन धीरज धारैं ।
यह सुनि हलधर धीरज धारि । कह्यौ आइहैं हरि निरधारि ।
जब बल यह संदेस सुनायौ । तब कछु इक मन धीरज आयौ ।
बल तहं बहुरि रहे द्वै मास । ब्रज बासिनि सौं करत विलास ।
सब सौं मिलि पुनि निजपुर आए । सूरदास हरि के गुन गाए ॥८॥

पृष्ठ 303
स्थायी लिंक
पृष्ठ 303 स्कैन

द्वारिका चरित ३४३
अर्थ—श्याम (और) बलराम के गुणों को नित्य गाता हूँ (तथा) श्याम और
बलराम में ही चित्त लगाता हूँ । एक बार (जब) हरि अपने पुर (मथुरा) में छाये थे
(विद्यमान थे) हलधर जी वृन्दावन गये (आए) रथ देखते ही (वृन्दावन) के लोगों ने
सुख पाया, समझा (कि) श्याम और बलराम दोनों आये हैं । नद (तथा) यशोदा ने
जब खबर पायी तो उन्होने (प्रसन्नता से) (अपने) शरीर तथा घर की स्मृति भुला
दी । दोनो आगे होकर लेने को दोडे । हलधर दौड़कर (उनके) चरणों से लिपट गये
(नंद यशोदा ने) वलराम को स्नेह-पूर्वक गले से लगाया, (और) आशीर्वाद देकर इस
प्रकार बोले । वलराम ! तुमने तो अच्छा किया (आ गए), लेकिन मनमोहन श्याम
कहाँ रह गये ! कृष्ण की निष्ठुरता (तो) देखो, कभी पत्र भी नही भेजा । स्वयं तो
वहाँ जाकर राजा हो गए, (लेकिन) बिछुड़कर हमको बहुत दुख दिया । कहो, (श्याम)
कभी हमारा स्मरण करते हैं । हम तो उनके बिना बहुत दुख भोगते हैं । क्या करे,
(यहाँ से) वहाँ कोई जाता नहीं, उनके बिना पल-पल युग के समान बीतता है । इसी
बीच सभी ग्वाल आये (तथा) सबों ने यथाविधि भेट की (बलराम ने) किसी को
नमस्कार किया, किसी को गले लगाया। फिर सब गोपियां मिलकर आईं, उन्होने
प्रेमपूर्वक मंगल कामनाएं की । हरि का स्मरण करके (गोपियो की) सुध-बुध भूल
गयी । उनके प्रेम को कहा नही जाता । कोई कहती है (कि) हरि ने बहुत-सी स्त्रियों
से विवाह कर लिया है, (तथा) उनका परिवार बहुत बढ़ गया है ! उनको हम यह
आशीर्वाद देती है (कि) (वे) सुखपूर्वक करोड़ो वर्ष जिये। कोई कहती हैं (कि) हरि
ने हमें पहचाना नही; बिना पहचाने (हमने) (उन्हे) मन दे दिया । हमारा (समय)
रात-दिन रोते ही व्यतीत होता है। कहो अब क्या उपाय करे । कोई कहती है (कि)
गाय चराते थे द्वारिका जाकर राजा हो गये ! वे यहाँ क्यो आये, वहाँ नित्य भोग
विलास करते हैं । कोई कहती है कि हरि ने शत्रुओ का नाश किया (तथा) मित्रो को
बहुत सुख दिया । हमारा विरह कहाँ रह गया, जिन्होने हमे बहुत दुख दिया । कोई
कहती है (कि) जो हरि की रानी हैं (उन्होंने) हरि पर कैसे विश्वास किया ? यदि
कोई चतुर स्त्री होती तो उन पर विश्वास न करती । कोई (आपस मे) कहती है
(कि) हमने-तुमने (उन पर) कैसे विश्वास किया; उनके लिए (अपने) कुल की लाज
गंवा दी । हरि कुछ ऐसा टोना जानते हैं (जिससे) सबके मन को अपने वश मे कर
लेते हैं । कोई कहती हैं (कि) हरि ने हम सब को भुला दिया, क्या कहे, कुछ कहा
नही जाता ! हरि का स्मरण करके नयनो मे जल ढालती है। मन, तनिक भी, धीरज
नही मानता। यह सुनकर हलधर ने धीरज धरकर कहा कि हरि निश्चित आयेगे ।
जब बलराम ने यह संदेश सुनाया तब मन मे थोड़ा-सा धीरज आया ! बलराम वहाँ
दो महीने रहे (तथा) ब्रजवासियो से विलास करते रहे । सब से मिलकर फिर अपने
पुर (मथुरा) आये, सूरदास ने (इस प्रकार) हरि का गुणगान किया ॥८॥

पृष्ठ 304
स्थायी लिंक
पृष्ठ 304 स्कैन

३४४ सूरसागर सार सटीक
सुदामा चरित
कंत सिधारौ मधुसूदन पै, सुनियत हैं वे मीत तुम्हारे।
बाल-सखा अरु बिपति विभंजन, संकट हरन मुकुंद मुरारे।
और जु अतिसय प्रीति देखियै, निज तन मन की प्रीति बिसारे।
सरबस रीझि देत भक्तनि कौं, रंक नृपति काहूँ न विचारे।
जद्यपि तुम संतोष भजत हौ, दरसन सुख तैं होत जु न्यारे।
सूरदास प्रभु मिले सुदामा, सब सुख दै पुनि अटल न टारे ॥६॥
अर्थ-(सुदामा की स्त्री कहती है) हे पति ! मधुसूदन (कृष्ण) के पास जाओ,
सुनती हूँ वे तुम्हारे मित्र हैं ! (वे तुम्हारे) बाल मित्र हैं; मुकुंद मुरारी विपत्तियों के
भंजक (तथा) संकट हरने वाले है। और जो (जहां) अतिशय प्रेम देखते हैं तो (वहां)
अपने तन-मन की प्रीति (भी) भुला देते है। रीझ कर भक्तों को सर्वस्व देते हैं, (वे)
दरिद्र (और) नृपति किसी का विचार नही करते। यद्यपि तुम संतोष धारण करते
हो, (और) (वहां न जाकर) दर्शन सुख से वंचित होते हो (फिर भी) सूरदास
(कहते है) (कि) प्रभु (कृष्ण) से सुदामा मिलने पर सब सुख देकर (उससे) मिले,
फिर वह सुख अटल (होगा), नही टाला (सदैव प्राप्त हुआ) ॥६॥
सुदामा सोचत पंथ चले।
कैसैं करि मिलिहैं मोहिँ श्रीपति, भए तब सगुन भले।
पहुँचौ जाइ राजद्वारे पर, काहूँ नहिँ अटकायौ।
इत उत चितै धँस्यौ मंदिर मैं, हरि कौ दरसन पायौ।
मन मैं अति आनंद कियौ हरि, बाल-मीत पहिचान।
धाए मिलन नगन पग आतुर, सूरज प्रभु भगवान ॥१०॥
अर्थ-सुदामा रास्ते मे सोचते हुए चले (कि) श्रीपति (कृष्ण) हमसे कैसे
मिलेगे, तब (उस समय) अच्छे सगुन हुये। (सुदामा) राजद्वार पर जा पहुँचा, कही
भी रोक नही हुई। इधर-उधर देखकर मन्दिर (महल) मे प्रविष्ट हुआ। (और) हरि
(कृष्ण) का दर्शन पाया। बचपन के साथी को पहचान कर हरि ने मन मे अत्यधिक
आनंद माना (प्रसन्न हुए)। आतुर होकर नगे पांव (ही) मिलने के लिए सूरज के प्रभु
भगवान् दौड़े ॥१०॥
दूरहिँ तैं देख्यौ वलवीर।
अपने बालसखा जु सुदामा, मलिन बसन अरु छीन सरीर।
पौढ़े हे परजंक परम रुचि, रुकमिनी चाँर डुलावति तीर।
उठि अकुलाइ अगमने लीन्हें, मिलत नैन भरि आए नीर।
निज आसन बैठारि स्याम-घन, पूछी कुसल कह्यौ मति धीर।
ल्याए हौ सु देहु किन हमकौं, कहा दुरावन लागे चोर।