सूरसागर सार (सटीक हिन्दी व्याख्या)
Sur Sagar Saar with Hindi Commentary
महाकवि सूरदास / डॉ. धीरेन्द्र वर्मा द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
सूरसागर महाकवि सूरदास (सोलहवीं शताब्दी) का विशाल पद-संग्रह है, जिसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं का ब्रजभाषा में गान है। ग्रन्थ इतना बड़ा है और उसमें इतने स्तरों की सामग्री मिली हुई है कि सामान्य पाठक के लिए उसे पूरा पढ़ना कठिन होता है। इसी कठिनाई को दूर करने के लिए हिन्दी के प्रसिद्ध विद्वान डॉ. धीरेन्द्र वर्मा ने यह 'सूरसागर सार' तैयार किया, जिसमें मुखपृष्ठ के अनुसार सूरसागर के लगभग ८३१ उत्कृष्ट पदों का संकलन है। सम्पादक के 'वक्तव्य' में बताया गया है कि नागरी प्रचारिणी सभा का दो खण्डों वाला संस्करण विद्यार्थियों के लिए बहुत महँगा था।
यह साहित्य भवन, इलाहाबाद का पंचम संस्करण (१९८६) है और इसमें पदों के साथ टीका दी गई है। पद विषय-क्रम से सजाए गए हैं:
- विनय और गुरु-महिमा
- बाल-लीला और माखन-चोरी
- गोचारण, दान-लीला, मुरली-माधुरी और रास-लीला
- मथुरा-गमन, विरह और भ्रमरगीत (उद्धव-गोपी संवाद)
- द्वारका-लीला
लगभग ३५९ पृष्ठों का यह संकलन विश्वविद्यालयों में सूरदास के अध्ययन के लिए लम्बे समय से प्रयोग होता रहा है।
२०६ सूरसागर सार सटीक
माधौ तहाँ बुलाई राधे, जमुना निकट सुसीतल छहियाँ ।
आछी नीकी कुसुँभी सारी, गोरैं तन चलि हरि पिय पहियाँ ।
दूती एक गई मोहिनि पै, जाइ कह्यौ यह प्यारी कहियाँ ।
सूरदास सुनि चतुर राधिका, स्याम रैनि वृन्दावन महियाँ ॥१५५॥
अर्थ—कृष्ण ने राधा को यमुना के किनारे वहीं बुलाया जहाँ शीतल छाया
थी । तुम अच्छी, कुसुंभी रंग की साड़ी पहनकर कृष्ण के पास चलो । एक दूती ने
राधा के पास जाकर यही बात कही । सूरदास कहते हैं कि चतुर राधिका ने सुनकर
(जान लिया) कृष्ण रात मे वृन्दावन मे हैं ॥१५५॥
झूँमक सारी तन गोरैं हो ।
जगमग रह्यौ जराइ कौ टीकौ, छवि की उठतिँ झकोरैं हो ।
रत्न जटिल कै सुभग तरचौना, मनहुँ जात रवि भोरैं हो ।
दुलरी कंठ निरखि पिय इक टक, दृग भए रहैं चकोरैं हो ।
सूरदास प्रभु तुम्हरे मिलन कौं, रीझि-रीझि तृन तोरैं हो ॥१५६॥
अर्थ—झब्बेदार साड़ी गोरे शरीर पर (शोभित) है । जड़े हुए टीके जगमगा
रहे है, छवि का झकोरा उठ रहा है । रत्न से जड़ा हुआ सुन्दर तरौना मानो प्रातः
काल का सूर्य हो । दो-लड़ी की माला कंठ पर देखकर कृष्ण की आंखे चकोर की तरह
हो गयी हैं । सूरदास कहते है कि तुम्हारे (राधा के) मिलन के लिए कृष्ण रीझ-रीझकर
(मगल कामना से कि कही नजर न लग जाय) तृण तोड़ते है ॥१५६॥
राधिका बस्य करि स्याम पाए ।
विरह गयौ दूरि, जिय हरष हरि कै भयौ, सहस मुख निगम
जिहिं नेति गाए ।
मान तजि मानिनी मैन कौ वल हरच्यौ, करत तनु कंत जो
त्रास भारी ।
कोक विद्या निपुन, स्याम स्यामा बिपुल, कुंज-गृह द्वार ठाढे
मुरारी ।
भक्त-हित-हेत अवतारि लीला करत, रहत प्रभु तहाँ निजु
ध्यान जाकैं ।
प्रगट प्रभु सूर ब्रजनारि कैं हित बँधे, देत मन-काम-फल सग
ताकैं ॥१५७॥
अर्थ—कृष्ण ने राधा को वश मे कर लिया । विरह दूर चला गया मन में हर्ष
हुआ । ये वे ही कृष्ण हैं जिन्हे सहस्रों मुख से निगम नेति-नेति कहकर गाते हैं । मान
त्यागकर मानिनी (राधा) ने कामदेव के बल को हर लिया जो कृष्ण के शरीर को
त्रसित कर रहा था । काम-कला मे निपुण कृष्ण और राधा बार-बार (मिलते हैं) । कृष्ण
कुंज-गृह के द्वार पर खड़े है। भक्तो के हित के लिए जो अवतार लेकर लीला करते हैं,
ओर उन्ही का प्रभु ध्यान रखते हैं। सूरदास कहते हैं वही कृष्ण व्रजनारियों के हित
से बँधकर, उनके साथ उन्हें विभिन्न मनोवांछित फल दे रहे हैं ॥१५७॥
वसंतोत्सव
झूलत स्याम स्यामा संग।
निरखि दंपति अंग सोभा, लजत कोटि अनंग ।
मंद त्रिविध समीर सीतल, अंग अंग मुगंध ।
मचत उड़त सुवास संग, मन रहे मधुकर बंध ।
तैसियै जमुना सुभग जहं, रच्यौ रंग हिडोल ।
तैसियै वृज-वधू वनि, हरि चितै लोचन कोर ।
तैसोई वृन्दा-विपिन-घन-कुंज-द्वार-बिहार ।
बिपुल गोपी, विपुल वन गृह, रवन नंदकुमार ।
नित्य लीला, नित्य आनंद, नित्य मंगल गान्ह ।
सूर सुर-मुनि मुखनि अस्तुति, धन्य गोपी कान्ह ॥१५८॥
अर्थ- कृष्ण प्रिया के साथ झूलते हैं। दम्पति के अंगो की शोभा देखकर हजार
कामदेव लज्जित होते हैं। अंग-अंग को सुगन्धित करने वाली मन्द शीतल त्रिविध समीर
(वायु) चल रही है। साथ में सुगन्धित पराग उड़ रहा है जिस पर मन रूपी भ्रमर
मुग्ध हो गया है। वैसे ही यहाँ सुन्दर यमुना तट पर हिंडोला झूलने की क्रीड़ा रचायौ
गयी है। वैसे ही ब्रज की वधुएँ सज-धजकर कृष्ण की ओर तिरछे नेत्रों से देखती है,
वैसे ही वृन्दावन के कुन्जो के द्वारों का विहार है। बहुत सी गोपियां, विशाल वन-गृह
तथा रमण करने वाले कृष्ण है। (वहाँ) नित्य लीला, नित्य आनन्द तथा नित्य मंगल-
गान होता है। सूरदास कहते है कि देवता तथा मुनियो के मुख में नित्य स्तुति रहती
है कि गोपी तथा कृष्ण धन्य हो ॥१५८॥
नित्य धाम वृन्दावन स्याम। नित्य रूप राधा ब्रज-वाम ॥
नित्य रास, जल नित्य बिहार। नित्य मान, खंडिताऽभिसार ॥
ब्रह्म-रूप येई करतार। करन हरन त्रिभुवन येइ सार ॥
नित्य कुंज-सुख नित्य हिंडोर। नित्यहिं त्रिविध-समीर झकोर ॥
सदा बसंत रहत जहां वास। सदा हर्ष, जहँ नहीं उदास ॥
कोकिल कीर सदा तहँ रोर। सदा रूप मन्मथ चितचोर ॥
विविध सुमन वन फूले डार। उन्मत मधुकर भ्रमर अपार ॥
नव पल्लव वन सोभा एक। विहरत हरि संग सखी अनेक ॥
कुहू कुहू कोकिला सुनाई। सुनि सुनि नारि परम हरपाईं ॥
वार वार सो हरिहिं सुनावतिं । ऋतु वसंत आयौ समुझावतिं ॥
फाग-चरित रस साध हमारैं। खेलहिं सब मिलि संग तुम्हारैं ॥
सुनि सुनि सूर स्याम मुसुकाने। ऋतु वसंत आयौ हरषाने ॥१५६॥
२०८ सूरसागर सार सटीक
अर्थ—वृन्दावन का धाम तथा कृष्ण नित्य हैं। ब्रज की स्त्रियां तथा राधा का
रूप नित्य है। रास, जल विहार, मान, खंडित (नायिका), अभिसार सब नित्य हैं।
ब्रह्मा रूप में ये ही कर्त्ता हैं, कर्त्ता और हर्त्ता यही त्रिभुवन के सार हैं। कुन्ज का सुख
तथा हिंडोला क्रीड़ा नित्य हैं। त्रिविधि समीर का झकोरा शाश्वत है। जहां सदा वसंत
रहता है, सदा हर्ष रहता है, जहां उदासी नहीं है। वहाँ कोयला तथा तोते का शब्द
सदैव गूंजता रहता है, चित्तचोर कामदेव तथा रूप सदा रहते हैं। वन की डालो में रंग
रंग के फूल फूलते हैं और बहुत से भ्रमर मस्त होकर घूमते रहते हैं। नव पल्लवो की
एक ही शोभा रहती है और कृष्ण के साथ अनेक सखियां विहार करती रहती हैं।
कोकिल ने कू-कू का शब्द सुनाया, सुन-सुनकर स्त्रियां परम हर्षित हुईं। बार-बार वे
कृष्ण को सुनाती है और समझती हैं कि वसन्त ऋतु आ गयी। हमारे मन मे फाग
चरित की साध है कि हम सब मिलकर तुम्हारे साथ खेले। सूरदास कहते हैं कि सुन-
सुनकर कृष्ण मुस्कराये, वे वसन्त ऋतु (आया हुआ जानकर) हर्षित हुए ॥१५८॥
पिय प्यारी खेलैँ जमुन तीर। भरि केसरि कुमकुम अरु अबीर ॥
घसि मृगमद चंदन अरु गुलाल। रंग भीने अरगज वस्त्र माल ॥
कूजत कोकिल कल हंस मोर। ललितादिक स्यामा एक ओर ॥
वृन्दादिक मोहन लई जोर। बाजै ताल मृदंग रवाब घोर ॥
प्रभु हँसि कै गेंदुक दइ चलाइ। मुख पट दै राधा गइ बचाइ ॥
ललिता पट-मोहन गह्यौ धाइ। पीताबर मुरली लइ छिंडाइ ॥
हौं सपथ करौं छोड़ौं न तोहिं। स्यामा जू आज्ञा दई मोहिं ॥
इक निज सहचरि आई बसीठि। सुनी री ललिता तू भई ढीठि ॥
पट छोड़ि दियौ तब नव किसोर। छवि रीझि सूर तृन दियौ तोर ॥१६०॥
अर्थ—प्रिय और प्यारी यमुना के किनारे कुमकुम केसर और अबीर भरकर
खेलते हैं। मृग के मद, गुलाल और चन्दन का लेप किये हुए है तथा अंगराग के रंग
से भीगे है तथा वस्त्र और माला (पहने हैं)। कोयल, हंस तथा मोर कूंज रहे हैं।
ललिता आदि कृष्ण की प्रेमिकाएँ एक ओर हैं। वृन्दादि ने कृष्ण को जोर से ले (पकड)
लिया। मृदंग, रवाब (सारंगी) की घोर आवाज हो रही है। कृष्ण ने हँसकर गेंद
चला दी, मुख पर (घूंघट) कपड़ा देकर राधा ने अपना मुख बचा लिया। ललिता ने
दौड़कर मोहन के वस्त्र को पकड़ लिया, उसने पीतांबर तथा मुरली छीन ली। मैं शपथ
करती हूँ कि तुम्हे छोड़ूंगी नही, क्योकि राधा ने मुझे आज्ञा दी है। इतने मे एक
सहचरी दूतो आ गयी और बोली कि सुना है ललिता तू ढीठ हो गयी है। तब ललित
ने कृष्ण के वस्त्र छोड़ दिया और रीझकर भक्त सूर ने तृण तोड़ दिया ॥१६०॥
तेरैं आवैंगे आजु सखी हरि, खेलन कौं फाग (री)।
सगुन संदेसौ हौं सुन्यौँ, तेरैं आँगन बोलै काग (री)।
राधाकृष्ण २०६
मदनमोहन तेरैं बस माई, सुनि राधे बड़भाग (री)।
बाजत ताल मृदंग झांझ डफ, का सोवै, उठि जाग (री)।
चोवा चंदन लै कुमकुम अरु, केसरि पैयाँ लाग (री)।
सूरदास-प्रभु तुम्हारे दरस कौं, राधा अचल सुहाग (री) ॥१६१॥
अर्थ—आज सखी तुम्हारे यहां कृष्ण फाग खेलने आयेगे। मैंने सगुन का
संदेशा सुना है। देखो तुम्हारे आंगन में कौवा बोल रहा है। मदनमोहन तुम्हारे वश
में हैं, बड़भागिनी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२१० सूरसागर सार सटीक
आकाश मे बादल फैल गये हो । सूरदास कहते हैं सुन्दर रंग दशों दिशाओ मे परिपूर्ण
हो गया । देवतागण विमान मे विस्मृत हो कृष्ण के विनोद को देखते हैं ॥१६२॥
नंद नंदन बृषभानु किसोरी, मोहन राधा खेलत होरी ।
श्रीवृन्दावन अतिहिं उजागर, वरद बरन नव दंपति भोरी ।
एकनि कर है अगरु कुमकुमा, एकनि कर केसरि लै घोरी ।
एक अर्थ सौं भाव दिखावति, नाचति तरुनि बाल वृध भोरी ।
स्यामा उतहिं सकल ब्रज-वनिता,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमथुरा गमन
अक्रूर ब्रज आगमन
कंस नृपति अक्रूर बुलाये ।
बैठि इकंत मंत्र दृढ़ कीन्हौ, दोऊ बंधु मंगाये ।
कहूँ मल्ल, कहूँ गज दै राखे, कहूँ धनुष कहूँ वीर ।
नंद महर के बालक मेरैं, करषत रहत सरीर ।
उनहिं बुलाइ बीच ही मारौं, नगर न आवन पावैं ।
सूर सुनत अक्रूर कहत, नृप मन-मन मौज बढ़ावैं ॥१॥
अर्थ – राजा कंस ने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२१२ सूरसागर सार सटीक
भू पर दौरि निकट हरि आयौ, चरननि चित्त लगायौ ।
पुलक अंग, लोचन जल-धारा, श्रीपद सिर परसायौ ।
कृपासिंधु करि कृपा मिले हँसि, लियौ भक्त उर लाइ ।
सूरदास यह सुख सोइ जानै, कहौँ कहा मैं गाइ ॥३॥
अर्थ—सुफलक पुत्र (अक्रूर) ने कृष्ण का दर्शन पाया । सुख से व्याकुल होकर
रथ पर (बैठे) नही रह सके, वही मन को भाने वाली (बात) हुई । पृथ्वी पर दौड़कर
कृष्ण के निकट आये और चरणों मे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमथुरा गमन २१३
सुनतीं। मानों दूध ओर पानी की तरह मिल गयी और विलग करने पर भी नहीं
होती। साथ मे मतवाले हाथी की तरह लग गयी, किसी प्रकार घेरने पर भी नही
घिरती। सूरदास कहते हैं कि प्रेम का आशा अंकुश (जिनके) हृदय में (चुभा रहता
है) वे इधर-उधर नही देखती हैं ॥५॥
(मेरे) कमलनैन प्राननि तैं प्यारे ।
इन्हें कहा मधुपुरी पठाऊँ, राम कृष्न दोऊ जन बारे ।
जसुदा कहै सुनी सुफलक-सुत, मैं इन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२१४ सूरसागर सार सटीक
नंद नंदन तौ ऐसे लागैं, ज्यौं जल पुरइनि पात ।
सूर स्याम सँग तैं बिछुरत हैं, कब ऐहैं कुसलात ॥८॥
अर्थ—सुना है कि कृष्ण मधुपुरी जा रहे हैं। संकोचवश किसी से हृदय की गुप्त
बात कहती नही है। आधी रात को कोई आने वाली (अनागत) शंकायुक्त बात कह
गया। (फलस्वरूप) नींद आती, तथा रात घटती ही नही, प्रातः उठकर कब (कृष्ण को)
देखूंगी। कृष्ण तो ऐसे उदासीन लग रहे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमथुरा गमन २१५
देखती हैं, कृष्ण ने (भी उनकी ओर) देखा। इतने मे ही सब को सुख प्रदान किया
और (लौटने की) अवधि बात दी। कृष्ण युवतियों के मन पर निष्ठुर जादू डालकर
थोड़ा हँसे। कृष्ण से ठगी हुई स्त्रियां बोलती नही, सभी खड़ी रह गयी। सूरदास
कहते हैं कि पृथ्वी के हितकारी (कृष्ण) ने मधुपुर की ओर कदम बढ़ाये ॥१०॥
रहीँ जहाँ सो तहाँ सब ठाढ़ीं ।
हरि के चलत देखियत ऐसी, मनहु चित्र लिखि काढ़ी ।
सूखे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२१६ सूरसागर सार सटीक
इते मान व्याकुल भइ सजनी, आरज पंथहुँ तैं बिडरी।
सूरदास-प्रभु जहाँ सिधारे, कितिक दूर मथुरा नगरी ॥१३॥
अर्थ—आज रात में नीद नही आयी। जागती हुई आकाश के तारे गिनती
रही, जीभ गोविंद कृष्ण रटती रही। जब अक्रूर की बाँह (कृष्ण ने) पकड़ी, (उस समय
की) वह दृष्टि, वह रथ पर बैठना, (कितना निष्ठुर था)। (तब) हम ठगी सी खडी
रही, तथा काम से दग्ध कुछ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रवननि सुनत रहत है जाकौ, सो दरसन भए नैन ।
कंचन कोटि कँगूरनि की छबि, मानी बैठे मैन ।
उपवन बन्यौ चहूँधा पुर के, अतिहीँ मोकौँ भावत ।
सूर स्याम बलरामहिँ पुनि पुनि, कर पल्लवनि दिखावत ॥१६॥
अर्थ—अक्रूर से कृष्ण पूँछते हैं। (जहाँ) महलों पर सूर्य की किरणे छायी हैं
(क्या) इसी का नाम मधुपुरी है। कानो से जिसे सुनता रहा उसका नेत्रो से दर्शन हो
गया । सोने के महल के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२१८ सूरसागर सार सटीक
कोउ महलनि पर कोउ छज्जनि पर, कुल लज्जा न करयौ।
कोउ धाईँ पुर गलिन गलिन ह्वै, काम-धाम विसरयौ।
इंदु वदन नव जलद सुभग तनु, दोउ खग नयन करयौ।
सूर स्याम देखत पुर-नारी, उर-उर प्रेम भरयौ ॥१८॥
अर्थ—मथुरा नगर मे शोर मच गया। अपने वश सहित सुसज्जित कंस गरज
रहा है, किन्तु (उसका) मुख सूख गया है, (वह) (भय से) पीला पड गया, अधरों पर
पपड़ी पड गयी, (और)
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमथुरा गमन २१५
होवे जीति विधाता इनकी, करहु सहाइ सवारे।
सूरदास चिर जियहु दुष्ट दलि, दोऊ नंद-दुलारे ॥२०॥
अर्थ- हे सखि ! हमारे नेत्र सफल हो गये । मदन गोपाल को देखते ही (हमने)
सारे दुख-शोक भुला दिये । इन्हे लेने के लिए अक्रूर को (कस ने) गोकुल भेजा था,
इसी से यहां आये हैं। कुटिल-बुद्धि कंस ने मल्ल युद्ध के लिए छल करके (इन्हे) यहाँ
बुलाया है। सुनती हूँ मुष्टिक और चानूर पर्वत के समान अत्यन्त भारी है। ये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२२० सूरसागर सारः सटीक
पर लेप की। (कृष्ण ने) रीझ कर उसे रूप प्रदान किया तथा अंग सीधा कर दिया
और शुभ वचन कहकर घर भेजा। फिर वहां गये जहां धनुष था। सुभटों ने कहा कि
हे बनविहारी ! (धनुष तोड़ने) का हौंसला मत करो। सूरदास कहते हैं कि छूते ही
धनुष टूटकर पृथ्वी पर जा पड़ा, शोर सुनकर कंस बहुत भ्रमित हुआ ॥२१॥
सुनिहि महावत बात हमारी।
बार-बार संकर्षण भाषत, लेत नाहिं ह्याँ तैं गज टारी।
मेरौ कह्यौ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमथुरा गमन २२१
कांधि धरि दोऊ जन आए, दंत कुंबलयापीर के।
'पसुपति मंडल मध्य मनो, मनि क्षीरधि नीरधि नीर के।
उड़ि आए तजि हंस मात मनु, मानसरोवर तीर के।
सूरदास प्रभु ताप निवारन, हरन संत दुःख पीर के ॥२४॥
अर्थ—नन्द अहीर के पुत्र ये ही हैं। बलराम तथा मित्रों के साथ धोबी को
मारकर (इन्होने) सब वस्त्र लूट लिये। कुवलयापीड (हाथी) के दांतो को कन्धे पर
रखकर दोनो भाई आये । पशुपति मंडल के बीच मानों क्षीर सागर की मणि हो,
मानों मतवाले
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२२२ सूरसागर सार सटीक
लगा कि (इन्हें) रोक दूं। (कृष्ण के) कुंडल की झटक (हिलना) देखकर वह अटक
सा (स्तब्ध सा) रह गया, (मानों) शिला सी गटक गया हो, उसकी मृत्यु (मानो)
जग गई हो। (कृष्ण ने) जो-जो मल्ल थे सभी को तुरन्त मारा, सभी असुर, योद्धाओ
का संहार कर दिया। दौड़कर दूतों ने (कंस से) कहा, (कि) कोई शेष नही रहा,
शूरवीर बलराम, कृष्ण ने सभी को पछाड़ दिया ॥२६॥
नवल नंदनंदन रंगभूमि राजैं।
स्याम तन, पीत पट मनौ घन मैं तड़ित,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें[header]
मधुरा गमन २२३
[/header]
ध्वनि सुनाई । सूरदास कहते हैं कृष्ण की अगम महिमा के विषय में कुछ नही कहा
जा सकता । देवताओं की स्थिति असुर पा गया ॥२७॥
उग्रसेन कौँ दियौ हरि राज ।
आनंद मगन सकल पुरबासी, चँवर डुलावत श्री ब्रजराज ।
जहाँ तहाँ तैँ जादव आए, कंस डरनि जे गए पराइ ।
मागध सूत करत सब अस्तुति, जै जै जै श्री जादवराइ ।
जुग-जुग विरद यहै चलि आयौ, भए वलि के द्वारैँ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२२४ सूरसागर सार सटीक
मातु देवकी परम मुदित ह्वै, देति निछावरि वारि।
सूरदास की यहै आसिषा, चिर जियौ नंदकुमार ॥३०॥
अर्थ—वसुदेव ने कुल के व्यवहार को विचार कर छह प्रकार के रसो से युक्त भोजन
कराके कृष्ण और हलधर को जनेऊ दिया। जिनके सांस तथा उच्छवास लेने से चारो
वेद प्रकट हुए उन्होने ही गर्ग से गायत्री (मंत्र) पढी। प्रभु की गति अगम तथा अपार
है। सभी आभूषणों के साथ विधि-पूर्वक ब्राह्मणो को बहुत सी गायें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५. मथुरा गमन एवं विरह
मथुरा गमन २२५
या दास कौन है, या प्रभु तथा दास निप्रभु कौन है (कृष्ण-ब्रह्म के लिए यह सब भेद-
भाव कुछ महत्व नही रखता है)। जिसके एक रोम के बराबर अखिल ब्रह्माण्ड है। जहाँ
जिस हृदय में सच्चा भाव है कृष्ण जी वही है। जिसके मस्तक पर प्रभु की कृपा है वही
भाग्यशाली है। दास-दासी कृष्ण के भजन से जीवित रहते हैं। वह कृष्ण दासी अब
लक्ष्मी के समान हो गयी । सूरदास कहते हैं कि वह प्रेम रूपी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें