Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

सूरसागर सार (सटीक हिन्दी व्याख्या)

Sur Sagar Saar with Hindi Commentary

by महाकवि सूरदास / डॉ. धीरेन्द्र वर्मा

Report a copyright issue

DevanagariBrajpublished359 pages

About this granth

The Sursagar is the vast collection of songs by the sixteenth-century poet Surdas, celebrating Krishna's life in Braj Bhasha. Because the full work is huge and mixes material of many layers, the Hindi scholar Dr. Dhirendra Varma prepared this selection, Sur Sagar Saar (सूरसागर सार), which by its title page gathers about 831 of the finest padas. His preface notes that the two-volume Nagari Pracharini Sabha edition was too costly for ordinary students.

This is the fifth edition, published in 1986 by Sahitya Bhawan, Allahabad, with a commentary on the poems. The selection is arranged by theme: prayers and praise of the guru; Krishna's childhood and butter-stealing; cowherding, the dana-lila, the flute and the rasa dance; the departure for Mathura, the pangs of separation and the Bhramargeet dialogue of Uddhava with the gopis; and the Dwarka episodes.

At about 359 pages, it has long served as a university text for Surdas.

Page 187
Page 187 scan

अजहूँ मान करौं, मन पाऊँ, यह कहि इत-उत चितै डरी री।
सुनहु सूर पाँचनि मत एकै, मैं री मोही रही परी री ॥१०३॥
अर्थ—मैंने अपना सा बहुत (कुछ) किया। सखी मुझसे तू क्या कहती है, मन
के साथ मैंने बहुत लड़ाई लड़ी। हठ करके उसे रोकती हूँ, वह उधर ही दौड़ता है फिर
उसकी ऐसी आदत पड़ गयी है। मुझसे शत्रुता करता है उनसे प्रेम करता है, मुझे द्वार
पर खड़ी रखता है। अब भी मान करूँ यदि मन को पा जाऊँ। यह

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 188
Page 188 scan

राधाकृष्ण १८७
फल पर पुहुप, पुहुप पर पल्लव, ता पर सुक, पिक, मृद मद काग ।
खंजन, धनुष, चंद्रमा ऊपर, ता ऊपर एक मनिधर नाग ।
अंग-अंग प्रति और-और छवि, उपमा ताकौँ करत न त्याग ।
सूरदास प्रभु पियौ सुधा-रस, मानौ अधरनिं के बड़ भाग ॥१७६॥
अर्थ - एक अद्भुत तथा अनुपम बाग है । दो कमलो (चरणों) के ऊपर श्रेष्ठ-
हाथी (जांघ) खेलते हैं। उस पर सिंह (कमर) अनुराग करता है। सिंह पर सरोवर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 189
Page 189 scan

१८८ सूरसागर सार सटीक
ललिता संग सखिनि सोँ भाषति, देखी छवि पिय-प्यारी ।
सुनहु सूर ज्यौँ होम अगिनि घृत, ताहूँ तैं यह न्यारी ॥१०८॥
अर्थ - ललिता अत्यधिक प्रेम से विवश हो गयी । वह दृष्टिपात, वह परस्पर
का मिलन, (वह) श्रेष्ठ नारी की अत्यधिक शोभा (सब सराहनीय है) । एक निगाह
से (कृष्ण के) अग-अंग को देखती है, उधर कृष्ण वश मे हो गये हैं । वे आतुर होकर
शोभा का आदान-प्रदान करते है। वे एक-से-एक बढकर हैं । ललिता सखियो के

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 190
Page 190 scan

हो गये । (राधा के) उठने पर उठते हैं, बैठने पर बैठते हैं, चलने पर चलते हैं, (उन्हें)
कुछ स्मरण नहीं रहता । सूरदास कहते हैं कि राधा बड़ी भाग्यवाली है, (यह) समझ
कर मन ही (मन) मुस्कराती है ॥११०॥
निरखि पिय-रूप तिय चकित भारी ।
किधौं वै पुरुष मैं नारि, की वै नारि मैं ही हौं तन सुधि
बिसारी ।
आपु तन चितै सिर मुकुट कुंडल स्त्रवन, अधर मुरली,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 191
Page 191 scan

१८० सूरसागर सार सटीक
में चले जा रहे हैं। सूरदास कहते हैं कि उस छवि को नागरि (राधा) नैन चुराकर
देखती जाती है ॥११२॥
स्याम स्यामा कुंज वन आवत ।
भुज भुज कण्ठ परस्पर दीन्हें, यह छवि उनहीं पावत ।
इततैं चन्द्रावली जाति ब्रज, उततैं ये दोउ आए ।
दूरिहिं तैं चितवति उनहीं तन, इक टक नैन लगाए ।
एक राधिका दूसरि को है, याकौं नहिं पहिचानौं ।
ब्रज-वृषभानु-पुरा-जुवतिनि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 192
Page 192 scan

राधाकृष्ण १८१
जैसी तुम तैसी है येऊ, भली बनी तुमसी री ।
सुनहु सूर अति चतुर राधिका, येइ चतुरनि की गौ है री ॥११५॥
अर्थ—कहो राधा यह कौन है। (यह) अत्यधिक सुन्दर, सांवली, सलोनी तीनों
लोक के मन को मोहती है और कोई स्त्री इसके समान नही है। इससे कह दो हमारी
ओर न देखे, (यह) किसकी पुत्री है, किसी की स्त्री है अथवा यह नवयुवती है। जैसी
तुम हो वैसे ही यह भी है। तुम्हारे समान

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 193
Page 193 scan

१८६ सूरसागर सार सटीक
कछु मैं हूँ पहिचानति तुमकौं, तुमहिं मिलाऊँ नंद-दुलारी।
काहे कौं तुम सकुचति हौ जू, कहौ काह है नाम तुम्हारी।
ऐसो सखी मिली तोहिं राधा, तौ हमकौं काहै न बिसारी।
सूरदास दम्पति मन जान्यौ, यातैं कैसें होत उबारी ॥११८॥
अर्थ- बस मथुरा मे ही तुम्हारा निवास है। राधा के द्वारा यह उपकार हुआ
कि तुम्हारा दुर्लभ दर्शन हो गया। वार-वार हाथ

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 194
Page 194 scan

राधाकृष्ण . १८३
अर्थ - कृष्ण नागरि के मुख को देखकर हंसे और हर्षित होकर उन्होंने चंद्रावली
को गले से लगा लिया । बायी भुजा राधा पर और दाहिनी सखी पर रखकर वन की
ओर चले । (यह) शोभा कही नही जा सकती (अकथनीय है) । कृष्ण मानो दो
बिजलियों के बीच सुन्दर नवीन बादल हों । इस छवि को देखकर रति सहित काम
लज्जित होते हैं । मानो कंचन की लताओं के बीच सुन्दर तमाल का'वृक्ष हो, ऐसे ही
(दोनो) स्त्रियों के बीच

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 195
Page 195 scan

१६४ सूरसागर सार सटीक
आलिंगन दै अधर दसत खंडि, कर गहि चिबुक उठावत ।
नासा सौं नासा लै जोरत, नैन नैन परसावत ।
इहिं अंतर प्यारी उर निरख्यौ, झझकि भई तब न्यारी ।
सूर स्याम मोकौं दिखरावत, उर ल्याए धरि प्यारी ॥१२३॥
अर्थ—प्रिय को देखकर प्यारी ने हँस दिया । कृष्ण अंग-अंग देखकर रीझ
गये, हँसकर उन्होने नागरि (राधा) को हृदय से लगा लिया । आलिंगन देकर,
अधरो पर दांतो के चिह्न देकर, हाथ से ठुड्डी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 196
Page 196 scan

हैं। यह सुनकर काम क्रीडा में धैर्य धारण करने वाली राधा का कठोर मन भय
विह्वल हो गया और वे चतुर (राधा) हिय में हर्षित तथा प्रेम से आतुर होकर प्रिय
के पास चली ॥१२५॥
स्याम नारि कैँ बिरह भरे।
कबहुँक बैठन कुंज द्रुमनि तर, कबहुँक रहत खरे।
कबहुँक तनु की सुरति बिसारत, कबहुँक तनु सुधि आवत।
तब नागरि के गुनहिं बिचारत, तेई गुन गनि गावत।
कहूँ मुकुट, कहूँ मुरलि रही गिरि, कहूँ कटि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 197
Page 197 scan

१८६ सूरसागर सार सटीक
अंग की ओर देखते हैं। मानों गोरे और श्याम चन्द्रमा नवीन शरीर धारण कर
सम्मुख बैठे हैं। सूरदास कहते हैं कि वे निर्निमेष नेत्रो से उन पर अपना तन मन
न्योछावर कर डालती है ॥१२८॥
खण्डिता प्रकरण
काहे कौं कहि-गए आइहैं, काहैं झूठी सौंहैं खाए ।
ऐसे मैं नहिं जाने तुमकौं, जे गुन करि तुम प्रकट दिखाए ।
भली करी यह दरसन दीन्हे, जनम जनम के ताप

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 198
Page 198 scan

अर्थ—मैंने कृष्ण से मान किया। दूसरी स्त्री मे रत कृष्ण को आते देखकर
द्वार के किवाड बन्द कर-दिये। अपने ही हाथ से सभी जंजीरों को तथा छिद्रों को बन्द
कर दिया। पर जब देखती हूँ तो सेज पर सुन्दर मूर्ति वाले कृष्ण दिखाई दिये। क्रोध
से मेरा हृदय काँप गया। जब क्रुद्ध होकर भवन से बाहर चली तब हठकर (अपने को)
लोटा लिया। क्या कहूँ कुछ कहा नही जाता। वहाँ दूसरे गोविन्द थे। सब क्रोध भूल
गयी, मन हर्षित हो गया। फिर काम

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 199
Page 199 scan

१८८ सूरसागर सार सटीक
जा दिन जाकै भवन न आवत, सो मन मैं यह करति विचार ।
आजु गए औरहिं काहू कैं, रिस पावति, कहि बड़े लवार ।
यह लीला हरि कैं मन भावत, खंडित वचन कहत सुख होत ।
साँझ बोल दै जात सूर-प्रभु, ताकैं आवत होत उदोत ॥१३४॥
अर्थ—अब युवतियों के साथ कृष्ण प्रकट हुए । मिल-जुल कर सब ने यह जाना
कि कृष्ण सब ही के घर पर लुब्ध हैं । जिस दिन जिसके घर नही आते उस दिन वह
मन में यही विचार करती है कि आज कृष्ण (किसी) और के घर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 200
Page 200 scan

राधाकृष्ण १८४
सुनकर उनका समस्त शरीर पुलकित होता है। सूरदास प्रभु के भावों को अपनाकर
यह सुख कुछ-कुछ जानते है। श्रीराधा क्रोध करती है, उस (क्रोधित मुख) की छवि
(भक्त तथा कृष्ण को) ललचा देने वाली है ।।१३६।।
नैन चपलता कहाँ गँवाई।
मोसौँ कहा दुरावत नागर, नागरि रैन जगाई।
ताही कैँ रँग अरुन भए हैं, धनि यह सुन्दरताई।
मनौ अरुन अंबुज पर बैठे, मत्त भृंग रस पाई।
उड़ि न सकत ऐसे मतवारे, लागत पलक जम्हाई।
सुनहु सूर यह अंग माधुरी, आलस भरे कन्हाई ।।१३७।।
अर्थ-नेत्रों की चंचलता कहाँ गँवा दी। नागर कृष्ण मुझसे क्यों छिपाते
हो? रात में नागरि (अन्य स्त्री) ने (तुम्हें) जगाया है। उसी के रंग से (नेत्र) लाल
हो गये हैं। यह सुन्दरता धन्य है। मानों लाल कमल पर बैठे मतवाले भ्रमर रस पी
रहे हों। ऐसे मतवाले हो गये हैं कि उड़ नहीं सकते। पलकों में आलस (जम्हाई)
लग रहा है। सूरदास कहते हैं कि (राधा कहती है) यह आलस भरे कृष्ण के अंग
की मधुरिमा है ।।१३७।।
यह कहि कै तिय धाम गई।
रिसनि भरी नख-सिख लौँ प्यारी, जोबन-गर्व-भई।
सखी चलीँ गृह देखि दसा यह, हठ करि बैठी जाइ।
बोलति नहीं मान करि हरि सौँ, हरि अंतर रहे आइ।
इहिँ अंतर जुवती सब आईं, जहाँ स्याम घर-द्वारैँ।
प्रिया मान करि बैठि रही है, रिस करि क्रोध तुम्हारैँ।
तुम आवत अतिहीँ झहरानी, कहा करी चतुराई।
सुनत सूर यह बात चकित पिय, अतिहिँ गए मुरझाई ।।१३८।।
अर्थ-यह कहकर प्रिया (राधा) घर गयी। यौवन गर्व से युक्त प्यारी नख से
शिख तक क्रोध से भर गयी। सखियाँ इस दशा को देखकर अपने घर चलीं। राधा
हठ करके बैठ गयी, कृष्ण से मान करके किसी से बोलती नहीं, इसी बीच कृष्ण आ
गये। इसके बाद सभी युवतियाँ वहीं आईं (जहाँ) कृष्ण घर के द्वार पर खड़े थे।
(फिर कहने लगी) प्रिया तुम्हारे ऊपर क्रोध कर मान करके बैठी है। तुम्हारे आते
ही अत्यधिक झल्लाई, तुमने (इस समय) क्या चतुरता की। सूरदास कहते हैं यह
सुनते ही चकित प्रिय कृष्ण अत्यधिक मुरझा गये ।।१३८।।
नैंकु निकुंज कृपा करि आइये।
अति रिस कृस ह्वै रही किसोरी, करि मनुहार मनाइयै।
कर कपोल अन्तर नहिं पावत, अति उसास तन ताइयै।
छूटे चिहुर बदन कुम्हिलानी, सुहथ संवारि बनाइयै।

Page 201
Page 201 scan

[Page Header]
२०० सूरसागर सार सटीक

इतनी कहा गाँठि कौ लागत, जी बातनि सुख पाइयै ।
रूठेहिं आदर देत सयाने, यहै सूर जस गाइयै ॥१३६॥
अर्थ—कृपा करके तनिक निकुंज मे आइये । अत्यधिक क्रोध से किशोरी
(राधा) दुर्बल हो रही है, उसे विनय पूर्वक मान लीजिए । हाथ और कपोल दोनों का-
अन्तर नही होता (अर्थात् हाथ पर कपोल रखे रहती है), अत्यधिक उच्छ्वास से
शरीर को तपाती है । अपने सुन्दर हाथों से सँवारे उसके बाल छूट गये है, मुख कुम्हला
गया है । जो बातों से ही सुख पाया जा सकता है, तो इसमे गाँठ का क्या लगता है
अर्थात् क्या खर्च होता है । रूठे हुए व्यक्ति को सज्जन (श्रेष्ठ लोग) आदर देते हैं ।
सूरदास इसका यश गाते है ॥१३८॥
बैठि मानिनी गहि मौन ।
मनौ सिद्ध समाधि सेवत, सुरनि साधे पौन ।
अचल आसन, पलक तारी, गुफा घूँघट-भौन ।
रोषही कौ ध्यान धारै, टेक टारै कौन ।
अबहिँ जाइ मनाइ लीजै, अबसि कीजै गौन ।
सूर के प्रभु जाइ देखौ, चित्त चौंधी जोन ॥१४०॥
अर्थ—मानिनी मौन धारण करके बैठी है । मानो सिद्ध समाधि का सेवन कर
रही है और देवता प्राण वायु सिद्ध (अवरुद्ध) किए हुए हैं । वह अचल आसन पर
बैठी है, पलक को लगातार रोके है (ध्यान लगाये है) । घूंघट के बीच का स्थान
गुफा के समान है । क्रोध पर ही ध्यान धारण किये हुए है, उसे हठ करके कौन टाल
सकता है । अभी जाकर उसे मना लीजिए । (उसके पास) अवश्य गमन कीजिए ।
सूरदास कहते हैं कि (सखी कहती है) कृष्ण जाकर उस चिन्ता से तिलमिलायी
(राधा) को अवश्य देखो ॥१४०॥
स्यामा तू अति स्यामहिं भावै ।
बैठत-उठत, चलत, गौ चारत, तेरौ लीला गावै ।
पीत बरन लखि पीत बसन उर, पीत धातु अंग लावै ।
चन्द्राननि सुनि, मोर चन्द्रिका, माथैँ मुकुट बनावै ।
अति अनुरागि सैनि संभ्रम मिलि, संग परम सुख पावै ।
बिछुरत तोहिँ क्वासि राधा कहि, कुज-कुंज प्रति धावै ।
तेरी चित्र लिखैँ, अरु निरखैँ, बासर-बिरह नसावै ।
सूरदास रस-रासि-रसिक सौं, अन्तर क्यौँ करि आवै ॥१४१॥
अर्थ—श्यामा (राधा) तू कृष्ण को अत्यधिक प्रिय है । बैठते, उठते, चलते,
गाय चराते तुम्हारी ही लीला गाते है । (तुम्हारे) पीले रंग को (शरीर को) देखकर
पीताम्बर हृदय से लगाते है, तथा पीली धातु का (शरीर पर) लेप करते है । (तुझे)
चन्द्रमा के समान मुख वाली जानकर मोर चन्द्रिका से मस्तक का मुकुट बनाते हैं ।

Page 202
Page 202 scan

अत्यधिक अनुराग पूर्ण इशारे तथा संभ्रम से मिलकर साथ में परम सुख प्राप्त करते
हैं। तुमसे बिछुड़ते ही 'राधा कहां हो' कहकर कुंज-कुंज में दौड़ते हैं। तेरा चित्र
बनाते है और देखते हैं, इस प्रकार दिवस का विरह दूर करते हैं। सूरदास कहते है
कि रस की राशि कृष्ण से भेद-भाव क्यों करती हो ॥१५४१॥
राधे हरि तेरौ नाम विचारैँ।
तुम्हरेइ गुन ग्रन्थित करि माला, रसनाकर सौँ टारैँ।
लोचन-मूँदि ध्यान धरि, दृढ़ करि, पलकन नैंकु उघारैँ।
अंग अंग प्रति रूप माधुरी, उर तैँ नहीँ बिसारैँ।
ऐसो नेम तिहारे पिय कैँ, कह जिय निठुर तिहारैँ।
सूर स्याम मनकाम पुरावहु, उठि चलि कहैँ हमारैँ ॥१५४२॥
अर्थ-हे राधा कृष्ण तेरे नाम का ही विचार करते रहते है। तुम्हारे गुणो
की माला गूंथकर वाणी रूपी हाथ से घुमाते रहते हैं। आंख मूंदकर, दृढ़ करके पलको
को तनिक भी नहीं उघाड़ते। अंग-अंग के रूप माधुर्य को तनिक भी हृदय से विस्मृत
नही होने देते। तुम्हारे प्रिय का ऐसा नियम है, और दूसरी ओर तुम्हारा मन
कितना कठोर है। सूरदास कहते हैं कि (सखी कहती है) कृष्ण की मनोकामना पूर्ण
करो और हमारे कहने से उठ कर चलो ॥१५४२॥
कहा तुम इतनैँहि कौँ गरबानी।
जीवन रूप दिवस दसही कौ, जल अँजुरी कौ जानी।
तृन की अगिनि, धूम कौ मदिर, ज्यौँ तुषार-कन-पानी।
रिसहीँ जरति पतंग ज्योति ज्यौँ, जानत लाभ न हानी।
नरि कछु ज्ञानऽभिमान जाव दै, हैऽब कौन मति ठानी।
तन धन जानि जाम जुग छाया, भूलति कहा अयानी।
नवसै नदी चलति मरजादा, सुधियै सिन्धु समानी।
सूर इतर ऊसर के बरषैँ, थोरैँहि जल इतरानी ॥१५४३॥
अर्थ-इतने ही पर तुम क्यों गर्वित हो गयी हो। यह जीवन का सौंदर्य केवल
दस ही दिन (कुछ ही समय) के लिए है। यह अँजुली के जल के समान है। (यह) तृण
की आग, धुएं के मन्दिर तथा तुषारकण के पानी (की तरह क्षणिक है)। क्रोध से पतंग
जैसे ज्योति (आग) मे जल जाता है, वह लाभ हानि नही जान पाता। (अतः) कुछ
समझ-बूझ कर अभिमान छोड़ दे। अब कौन-सी बुद्धि ठान ली है। शरीर और धन को
दो घड़ी की छाया समझो। अज्ञानी इसे क्यों भूलती हो। समतल पर प्रवाहित नदियां
मर्यादा से चलकर सीधे समुद्र में समा जाती हैं। सूरदास कहते हैं कि (सखी कहती
है) अन्यथा ऊसर मे बरसने पर थोड़े ही जल से नदियां इतरा जाती हैं ॥१५४३॥

Page 203
Page 203 scan

२०२ सूरसागर सार सटीक
रहि री मानिनी मान न कीजै ।
यह जोवन अँजुरी की जल है, ज्यौँ गुपाल माँगे त्यौँ दीजै ।
छिनु छिनु घटति, बढ़ति नहिँ रजनी, ज्यौँ ज्यौँ कलाचंद्र की छीजै ।
पूरब पुन्य सुकृत फल तेरौ, काहै न रूप नैन भरि पीजै ।
सौँह करति तेरे पाँइनि की, ऐसी जियनि दसौ दिन जीजै ।
सूर सु जीवन सफल जगत कौ, वैरी बाँधि विबस करि लीजै ॥१४४॥
अर्थ—हे मानिनी, मान मत करो और रुककर विचार करो। यह यौवन
अँजुली के जल के समान है, जैसे इसे कृष्ण माँगे उसी प्रकार इसे दे दो। ज्यों-ज्यों चन्द्र
की कला क्षीण होती है रात भी घटती है, बढ़ती नही। तेरे पूर्व पुण्य का फल है, क्यो
रूप को नेत्र भरकर नही पीती। तेरे चरणों की सौगन्ध करती हूँ कि ऐसी जिन्दगी
यदि दस दिन भी रहे तो उत्तम है। सूरदास कहते हैं कि (सखी कहती है) वही जगत
का जीवन सफल है कि वैरी को बाँध कर विवश कर लिया जाय ॥१४४॥
राधा सखी देखि हरषानी ।
आतुर स्याम पठाई याकौँ, अन्तरगत की जानी ।
वह सोभा निरखत अँग-अँग की, रही निहारि निहारि ।
चकित देखि नागरि मुख वाकौ, तुरत सिंगारनि सारि ।
ताहि कह्यौ सुख दै चलि हरि कौँ, मैं आवति हौँ पाछैँ ।
वैसेँहि फिरी सूर के प्रभु पैँ, जहाँ कुंज गृह काछैँ ॥१४५॥
अर्थ—राधा सखी को देखकर हर्षित हो गयी। आतुर कृष्ण ने इसे भेजा हैं,
(वह) मन की बात जान गयी। निहार-निहार कर वह शोभा देखती रही। नागरि
(राधा) चकित होकर उसके मुख को देखकर तुरन्त श्रृंगार से सजाकर उससे कहा कि
आगे चल कर कृष्ण को सुख दो मैं पीछे आ रही हूँ। सूरदास कहते हैं तुरन्त ही कृष्ण
के पास उसी स्थान को वापस चली जिस कुंज-भवन मे कृष्ण शोभित थे ॥१४५॥
हरषि स्याम तिय बाँह गही ।
अपनैँ कर सारी अँग साजत, यह इक साध कही ।
सकुचति नारि बदन मुसुकानी, उतकौँ चितै रही ।
कोक-कला परिपूरन दोऊ, त्रिभुवन और नही ।
कुंज-भवन सँग मिलि दोउ बैठे, सोभा एक चही ।
सूर स्याम स्यामा सिर बेनी, अपनैँ करनि गुही ॥१४६॥
अर्थ—हर्षित होकर कृष्ण ने प्रिया की बांह पकड ली। वे अपने ही हाथ से
साड़ी से अंग सजाते हैं, यह (उनकी) एक अभिलाषा थी। सकुचाती हुई राधा मुख से
मुस्करायी और उधर (कृष्ण) की ओर देखती रही। दोनों काम कला से परिपूर्ण हैं।
तीनों लोक में और कोई ऐसा नही है। कुंज-भवन मे दोनो साथ मिलाकर बैठे थे और

Page 204
Page 204 scan

राधाकृष्ण २०३
एक मात्र शोभा को देखते थे। सूरदास कहते हैं कि कृष्ण ने राधा की वेणी अपने हाथ
से गूँथी ॥१४६॥
खंजन नैन सुरँग रस माते।
अतिसय चारु विमल, चंचल ये, पल पिंजरा न समाते।
बसे कहूँ सोइ बात सखी कहि, रहे इहाँ किहिं नातै ?
सोइ संज्ञा देखति औरासी, विकल उदास कला तैं।
चलि-चलि जात निकट स्रवननि के, सकि ताटंक फँदाते।
सूरदास अंजन गुन अटके, नतरु कबै उड़ि जाते ॥१४७॥
अर्थ—खंजन रूपी नेत्र सुन्दर रूप रस मे मद मस्त है। अत्यधिक सुन्दर तथा
विमल ये (चंचल) नेत्र पलक रूपी पिंजड़े मे नही समाते। सखी यह नेत्र (रात) मे कही
दूसरी जगह बसे है। फिर बता, यहाँ ये किस नाते रहें ? अपनी चंचलता के कारण ये
नेत्र उसी विचित्र संकेत (विशिष्ट मुद्रा) को देखते रहते है तथा (अन्य) कलाओ
(सौंदर्य) से सर्वथा व्याकुल एवं उदासीन रहते है। जान पड़ता है कि कानों में पहने
हुए ताटंक को फाँद कर चले जायेगे। सूरदास कहते हैं कि अंजन (कृष्ण के श्याम रंग)
के गुण (रस्सी) से अटके हुए हैं नही तो कभी के उड़ गये होते ॥१४७ ॥
धन्य धन्य बृषभानु-कुमारी, गिरिवरधर, बस कीन्हे (री)।
जोइ जोइ साध करी पिय रस की, सो सब उनकौँ दीन्हे (री)।
तोसी तिया और त्रिभुवन मैं, पुरुष स्याम से नाहीं (री)।
कोक-कला पूरन तुम दोऊ, अब न कहूँ हरि जाहीँ (री)।
ऐसे बस तुम भए परस्पर, मोसौँ प्रेम दुरावै (री)।
सूर सखी आनँद न सम्हारति, नागरि कंठ लगावै (रौ) ॥१४८॥
अर्थ - वृषभानु कुमारी (राधा) तुम धन्य हो, (क्योकि) तुमने गिरिधर कृष्ण
को वश में कर लिया। जो प्रिय के साथ किया वह सब उनको समर्पण कर दिया।
तुम्हारे समान स्त्री और कृष्ण के समान पुरुष त्रिभुवन मे कोई और नही है। तुम दोनो
काम कला से पूर्ण हो, अब कृष्ण कही और नही जायेंगे। तुम दोनों ऐसे प्रेम के वश
में हो गये हो, (किन्तु) मुझसे प्रेम छिपाती हो। सूरदास कहते हैं कि सखी आनन्द
नही सम्हाल पाती और राधा को गले से लगा लेती है ॥१४८॥
राधेहिं स्याम देखी आइ।
महा मान दृढ़ाइ बैठी, चितै कापैं जाइ।
रिसहिं रिस भइ मगन सुन्दरि, स्याम अति अकुलात।
चकित ह्वै जकि रहे ठाढ़े, कहि न आवै बात।
देखि ब्याकुल नंद-नंदन, सखी करति बिचार।
सूर दोऊ मिलैं जैसौं, करौं सोइ उपचार ॥१४६॥

Page 205
Page 205 scan

२०४ सूरसागर सार सटीक
अर्थ—कृष्ण ने आकर राधा को देखा । वह महामान दृढ़ करके बैठी है (उस
मान को) कौन देख सकता है ? सुन्दरी क्रोध-ही-क्रोध मे मग्न हो गई है, (इसे देखकर)
कृष्ण अत्यधिक अकुलाते है । वे चकित होकर खड़े रहे । उनके मुख से बात नही निक-
लती है । कृष्ण को व्याकुल देखकर सखी विचार करती है कि ऐसा कोई उपचार करूं
कि कृष्ण और राधा दोनो मिल जाएँ ॥१५४॥
यह ऋतु रूसिवे की नाहीं ।
बरषत मेघ मेदिनी कैं हित, प्रीतम हरषि मिलाहीँ ।
जेती बेलि ग्रीष्म ऋतु डाहीं, ते तरवर लपटाहीं ।
जे जल बिनु सरिता ते पूरन, मिलन समुद्रहिं जाहीं ।
जोबन धन है दिवस चारि कौ, ख्यौ, बदरी की छाहीँ ।
मैं, दंपति-रस-रीति कही है, समुझि चतुर मन माहीं ।
यह चित धरि री सखी राधिका, दै दूती कौँ बाहीं ।
सूरदास उठि चलि री प्यारी, मेरैं सँग पिय' पाहीँ ॥१५०॥
अर्थ—यह रूठने की ऋतु नही है । बादल पृथ्वी के हित मे बरस रहे हैं,
(स्त्रियाँ) प्रियतम से हर्षित होकर मिल रही हैं । जितनी लताये ग्रीष्म ऋतु मे झुलस गयी
थी, वे वृक्ष से लिपट रही हैं। जो नदियां बिना जल की हो गयी थी, वे जल से पूर्ण
होकर समुद्र से मिलने जा रही हैं । यौवन धन केवल चार दिन का (क्षणिक) है, जैसे
बादल की छाया । मैंने दम्पति के रस की रीति कह दी, हे चतुर मन मे समझो और
अपने चित्त मे रख लो । सोच समझ कर दूती का अवलम्बन ग्रहण करो । सूरदास
कहते हैं कि (सखी कहती है) हे प्यारी, मेरे साथ उठकर प्रिय के पास चलो ॥१५०॥
तोहि किन रूठन सिखई प्यारी ।
नवल बैस नव नागरि स्यामा, वे नागर गिरधारी ।
सिगरी रैनि मनावति बीती, हा हा करि हौँ हारी ।
एते पर हठ छांड़ति नाहीं, तू वृषभानुदुलारी ।
सरद-समय-ससि-दरस समरसर, लागै उन तन भारी ।
मेटहु त्रास दिखाइ बदन-बिंधु, सूर स्याम हितकारी ॥१५१॥
अर्थ—प्यारी तुम्हे रूठना किसने सिखा दिया । राधा नयी उम्र की नवीन
चतुर सभ्य (कृष्ण की) प्रिया है । वे (कृष्ण) नागर गिरधारी है । सारी रात मनाते
हुए बीत गयी, विनती करके मै हार गयी । इतने पर तू वृषभानु की लाड़िली (राधा)
हठ नही छोड़ती । शरद के समय चन्द्र को देखकर काम का बाण उनके शरीर मे जोर
से लग गया है । अपने चन्द्रमा के समान मुख को दिखा कर कृष्ण के भय को मिटा
दो । (यह तेरा मुख ही) कृष्ण का हित करने वाला है ॥१५१॥
हरि-मुख राधा-राधा बानी ।
धरिनि परे अचेत नहीं सुधि, सखी देखि अकुलानी ।

Page 206
Page 206 scan

राधाकृष्ण २०५
बासर गयौ, रैनि इक बीती, बिनु भोजन बिनु पानी ।
बाँह पकरि तब सखिनि जगायौ, धनि-धनि सारँगपानी ।
ह्वाँ तुम बिबस भए हौं ऐसे, ह्वाँ तौ वै बिबसानी ।
सूर बने दोउ नारि पुरुष तुम, दुहुँ की अकथ कहानी ॥१५२॥
अर्थ—कृष्ण के मुख मे 'राधा-राधा' की (ही) वाणी है। वे धरणी पर अचेत
पडे हैं। उन्हे (कुछ) स्मरण नही है। (ऐसी दशा देखकर) सखी आकुल हो गयी। दिन
बीत गया, एक रात भी बीत गयी, (किन्तु) वे बिना भोजन तथा पानी के पड़े हैं।
बांह पकड़कर सखियो ने उन्हें जगाया (और कहा) सारँगपाणि तुम धन्य हो। यहाँ
तुम इतने विवश हुए हो, वहाँ वे विवश है। सूरदास कहते है कि (सखियां कहती हैं)
तुम दोनो (अनोखे) स्त्री-पुरुष बने हो, दोनों की कहानी अकथनीय है ॥१५२॥
सुनि री सयानी तिय, रूसिबे कौ नेम लियौ, पावस दिननि
कोऊ ऐसौ है करत री ।
दिसि-दिसि घटा उठी, मिलि री पिया सौँ रूठी, निडर हियौ है
तेरौ नैँकु न डरत री ।
चलिए री मेरी प्यारी, मोकौँ मान देन हारी, प्रानहुँ तैँ प्यारे पति
धीर न धरत री ।
सूरदास प्रभु तोहिँ, दियौ चाहै हित-बित, हँस क्यों न मिलै तेरौ
नेम है टरत री ॥१५३॥
अर्थ—सुनो सयानी स्त्री तुमने रूठने का व्रत ले लिया है । पावस के दिनों में
कोई ऐसा करता है ? हर दिशा में घटाएं उठती हैं, हे रूठी प्रिय से मिलो, तुम्हारा
हृदय निडर है तनिक भी नही डरता । मेरी प्यारी चलो, मुझे मान देने वाली (राधा)
प्राणों से भी प्रिय (कृष्ण) धैर्य नही धारण करते । सूरदास कहते हैं (सखी कहती है)
कि कृष्ण तुम्हें हित-वित सब देना चाहते हैं। हँस कर तू क्यों नही मिलती, तुम्हारा
नियम टलता जा रहा है ॥१५३॥
बेरस कीजै नाहिं भामिनी, रस मैं रिस की बात ।
हौँ पठई तोहिँ लेन साँवरैं, तोहिं बिनु कछु न सुहात ।
हा हा करि तेरे पाइँ परति हौँ, छिनु छिनु निसि घटि जात ।
सूर स्याम तेरौ मग जोवत, अति आतुर अकुलात ॥१५४॥
अर्थ—हे स्त्री, क्रोध की बातो से प्रेम के प्रसंग को नीरस मत करो। मुझे
कृष्ण ने तुम्हे बुलाने को भेजा है। तुम्हारे बिना (उन्हे) कुछ नही सुहाता है। बिनती
करके मैं तुम्हारे पैरों पर पड़ती हूँ। क्षण-क्षण रात घटती जा रही है । सूरदास कहते
हैं कि (सखी कहती है) कृष्ण तेरा ही रास्ता ताक रहे हैं और (वह) अत्यधिक आतुर
होकर अकुलाते हैं ॥१५४॥