सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

संक्षिप्त मार्कण्डेय पुराण

Markandeya Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished296 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

मार्कण्डेय पुराण अठारह महापुराणों में से एक है और अपनी कथा-शैली के कारण अलग पहचान रखता है। इसकी कथा महर्षि जैमिनि के प्रश्नों से आरम्भ होती है, जो महाभारत को पढ़कर उठे सन्देहों के उत्तर के लिए मार्कण्डेय मुनि के पास जाते हैं। मार्कण्डेय उन्हें विन्ध्य पर्वत पर रहने वाले चार ज्ञानी पक्षियों के पास भेजते हैं, जो पूर्वजन्म में सुकृश मुनि के पुत्र थे। यही 'धर्मपक्षी' जैमिनि के प्रश्नों का उत्तर देते हैं, जैसे द्रौपदी पाँच पाण्डवों की पत्नी क्यों हुई और उसके अविवाहित पुत्र अनाथों की तरह क्यों मारे गए।

यह गीताप्रेस, गोरखपुर का 'संक्षिप्त मार्कण्डेयपुराण' है, जिसमें मूल संस्कृत के स्थान पर पुराण की कथाएँ सरल हिन्दी में संक्षेप से दी गई हैं। पहले प्रसंगों में अप्सरा वपु को दुर्वासा का शाप और सुकृश मुनि के पुत्रों के पक्षी-योनि में जन्म लेने का कारण बताया गया है, जिसमें इन्द्र पक्षी का रूप धरकर मुनि की परीक्षा लेते हैं।

पुराण के आगे के भागों में ये प्रसिद्ध अंश आते हैं:

• जड़ (सुमति) और उसके पिता का संवाद तथा कर्म-विपाक
• दत्तात्रेय का चरित्र, कार्तवीर्य अर्जुन और अलर्क का प्रसंग
• मदालसा का अपने पुत्रों को उपदेश
• मन्वन्तरों का वर्णन
• देवी-माहात्म्य, जो दुर्गासप्तशती के नाम से अलग से पाठ किया जाता है
• सूर्यवंश, नाभाग और मरुत्त के चरित्र
पृष्ठ 197 स्कैन
• सेनापतियोंसहित महिषासुरका वध * | १९७

तीनों लोकोंको व्याकुल करने लगा ॥ ३३ ॥ तब क्रोधमें भरी हुई जगन्माता चण्डिका बारंबार उत्तम मधुका पान करने और लाल आँखें करके हँसने लगीं ॥ ३४ ॥ उधर वह बल और पराक्रमके मदसे उन्मत्त हुआ राक्षस अपने सींगोंसे चण्डीके ऊपर पर्वतोंको फेंकने लगा और डकारने लगा ॥ ३५ ॥ उस समय देवी अपने बाणोंके समूहोंसे उसके फेंके हुए पर्वतोंको चूर्ण करती हुई बोलीं। बोलते समय उनका मुख मधुके मदसे लाल हो रहा था और वाणी लड़खड़ा रही थी ॥ ३६ ॥

देव्युवाच ॥ ३७ ॥
**गर्ज

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 198 स्कैन

१९८ * संक्षिप्त मार्कण्डेयपुराण *

चतुर्थोऽध्यायः

इन्द्रादि देवताओं द्वारा देवीकी स्तुति

ध्यानया श्रीः स्वयं सुकृतिनां भवनेष्वलक्ष्मीः
( ॐ कज्जलाभां कटाक्षैररिकुलभयदां मौलिबद्धेन्दुरेखांपापात्मनां कृतधियां हृदयेषु बुद्धिः।
शङ्खं चक्रं कृपाणं त्रिशिखमपि करैरुद्वहन्तीं त्रिनेत्राम्।श्रद्धा सतां कुलजनप्रभवस्य लज्जा
सिंहस्कन्धाधिरूढां त्रिभुवनमखिलं तेजसा पूरयन्तींतां त्वां नताः स्म परिपालय देवि विश्वम्॥ ५ ॥
**ध्यायेद् दुर्गां जयाख्यां त्रिदशपरिवृतां

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 199 स्कैन

• इन्द्रादि देवताओं द्वारा देवीकी स्तुति •
१९९
ईषत्सहासममलं परिपूर्णचन्द्र-
खड्गप्रभानिकरविस्फुरणैस्तथोग्रैः
बिम्बानुकारि कनकोत्तमकान्तिकान्तम्।
शूलाग्रकान्तिनिवहेन दृशोऽसुराणाम्।
अत्यद्भुतं प्रहृतमात्तरुषा तथापि
यन्नागता विलयमंशुमदिन्दुखण्ड-
वक्त्रं विलोक्य सहसा महिषासुरेण ॥१२॥
योग्याननं तव विलोकयतां तदेतत् ॥ २० ॥
दृष्ट्वा तु देवि कुपितं भ्रुकुटीकराल-
दुर्वृत्तवृत्तशमनं तव देवि शीलं
मुद्यच्छशाङ्कसदृशच्छवि यन्न सद्यः।
रूपं तथैतदविचिन्त्यमतुल्यमन्यैः।
प्राणान्मुमोच महिषस्तदतीव

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 200
स्थायी लिंक
पृष्ठ 200 स्कैन

२०० * संक्षिप्त मार्कण्डेयपुराण *
है तथा जिन देवीने अपनी शक्तिसे सम्पूर्ण
जगत्‌को व्याप्त कर रखा है, समस्त देवताओं
और महर्षियोंकी पूजनीया उन जगदम्बाको हम
भक्तिपूर्वक नमस्कार करते हैं। वे हमलोगोंका
कल्याण करें ॥ २॥ जिनके अनुपम प्रभाव और
बलका वर्णन करनेमें भगवान् शेषनाग, ब्रह्माजी
तथा महादेवजी भी समर्थ नहीं हैं, वे भगवती
चण्डिका सम्पूर्ण जगत्‌का पालन एवं अशुभ
भयका नाश करनेका विचार करें ॥ ४॥ जो
पुण्यात्माओंके घरोंमें स्वयं ही लक्ष्मीरूपसे, पापियोंके
यहाँ दरिद्रतारूपसे, शुद्ध अन्तःकरणवाले पुरुषोंके
हृदयमें बुद्धिरूपसे, सत्पुरुषोंमें श्रद्धारूपसे तथा
कुलीन मनुष्यमें लज्जारूपसे निवास करती हैं, उन
आप भगवती दुर्गाको हम नमस्कार करते हैं।
देवि ! सम्पूर्ण विश्वका पालन कीजिये ॥ ५ ॥ देवि !
आपके इन अचिन्त्य रूपका, असुरोंका नाश
करनेवाले भारी पराक्रमका तथा समस्त देवताओं
और दैत्योंके समक्ष युद्धमें प्रकट किये हुए
आपके अद्भुत चरित्रोंका हम किस प्रकार वर्णन
करें ॥ ६ ॥ आप सम्पूर्ण जगत्‌की उत्पत्तिमें कारण
हैं। आपमें सत्त्वगुण, रजोगुण और तमोगुण-ये
तीनों गुण मौजूद हैं; तो भी दोषोंके साथ आपका
संसर्ग नहीं जान पड़ता। भगवान् विष्णु और
महादेवजी आदि देवता भी आपका पार नहीं
पाते। आप ही सबका आश्रय हैं। यह समस्त
जगत् आपका अंशभूत है; क्योंकि आप सबकी
आदिभूत अव्याकृता परा प्रकृति हैं ॥ ७॥ देवि !
सम्पूर्ण यज्ञोंमें जिसके उच्चारणसे सब देवता तृप्ति
लाभ करते हैं, वह स्वाहा आप ही हैं। इसके
अतिरिक्त आप पितरोंकी भी तृप्तिका कारण हैं,
अतएव सब लोग आपको स्वधा भी कहते
हैं ॥ ८ ॥ देवि ! जो मोक्षकी प्राप्तिका साधन है,
अचिन्त्य महाव्रतस्वरूपा है, समस्त दोषोंसे रहित,
जितेन्द्रिय, तत्त्वको ही सार वस्तु माननेवाले तथा
मोक्षकी अभिलाषा रखनेवाले मुनिजन जिसका
अभ्यास करते हैं, वह भगवती परा विद्या आप ही
हैं ॥ ९ ॥ आप शब्दस्वरूपा हैं, अत्यन्त निर्मल
ऋग्वेद, यजुर्वेद तथा उद्गीथके मनोहर पदोंके
पाठसे युक्त सामवेदका भी आधार आप ही हैं।
आप देवी, त्रयी (तीनों वेद) और भगवती (छहों
ऐश्वर्योंसे युक्त) हैं। इस विश्वकी उत्पत्ति एवं
पालनके लिये आप ही वार्ता (खेती एवं
आजीविका)-के रूपमें प्रकट हुई हैं। आप
सम्पूर्ण जगत्‌की घोर पीड़ाका नाश करनेवाली
हैं ॥ १० ॥ देवि ! जिससे समस्त शास्त्रोंके सारका
ज्ञान होता है, वह मेधाशक्ति आप ही हैं। दुर्गम
भवसागरसे पार उतारनेवाली नौकारूप दुर्गादेवी
भी आप ही हैं। आपकी कहीं भी आसक्ति नहीं
है। कैटभके शत्रु भगवान् विष्णुके वक्षःस्थलमें
एकमात्र निवास करनेवाली भगवती लक्ष्मी तथा
भगवान् चन्द्रशेखरद्वारा सम्मानित गौरीदेवी भी
आप ही हैं ॥ ११॥ आपका मुख मन्द मुसकानसे

पृष्ठ 201
स्थायी लिंक
पृष्ठ 201 स्कैन
• इन्द्रादि देवताओं‌द्वारा देवीकी स्तुति - २०१
सुशोभित, निर्मल, पूर्ण चन्द्रमाके बिम्बका अनुकरण
करनेवाला और उत्तम सुवर्णकी मनोहर कान्तिसे
कमनीय है; तो भी उसे देखकर महिषासुरको
क्रोध हुआ और सहसा उसने उसपर प्रहार कर
दिया, यह बड़े आश्चर्यकी बात है ॥१२॥ देवि !
वही मुख जब क्रोधसे युक्त होनेपर उदयकालके
चन्द्रमाकी भाँति लाल और तनी हुई भौंहोंके
कारण विकराल हो उठा, तब उसे देखकर जो
महिषासुरके प्राण तुरंत नहीं निकल गये, यह
उससे भी बढ़कर आश्चर्यकी बात है; क्योंकि
क्रोधमें भरे हुए यमराजको देखकर भला, कौन
जीवित रह सकता है ॥ १३ ॥ देवि ! आप प्रसन्न
हों। परमात्मस्वरूपा आपके प्रसन्न होनेपर जगत्‌का
अभ्युदय होता है और क्रोधमें भर जानेपर आप
तत्काल ही कितने कुलोंका सर्वनाश कर डालती
हैं, यह बात अभी अनुभवमें आयी है; क्योंकि
महिषासुरकी यह विशाल सेना क्षणभरमें आपके
कोपसे नष्ट हो गयी है ॥१४॥ सदा अभ्युदय
प्रदान करनेवाली आप जिनपर प्रसन्न रहती हैं, वे
ही देशमें सम्मानित हैं, उन्हींको धन और यशकी
प्राप्ति होती है, उन्हींका धर्म कभी शिथिल नहीं
होता तथा वे ही अपने हृष्ट-पुष्ट स्त्री, पुत्र और
भृत्योंके साथ धन्य माने जाते हैं ॥१५॥ देवि !
आपकी ही कृपासे पुण्यात्मा पुरुष प्रतिदिन अत्यन्त
श्रद्धापूर्वक सदा सब प्रकारके धर्मानुकूल कर्म
करता है और उसके प्रभावसे स्वर्गलोकमें जाता
है; इसलिये आप तीनों लोकोंमें निश्चय ही
मनोवाञ्छित फल देनेवाली हैं ॥ १६ ॥ मा दुर्गे !
आप स्मरण करनेपर सब प्राणियोंका भय हर
लेती हैं और स्वस्थ पुरुषोंद्वारा चिन्तन करनेपर
उन्हें परम कल्याणमयी बुद्धि प्रदान करती हैं।
दुःख, दरिद्रता और भय हरनेवाली देवि! आपके
सिवा दूसरी कौन है, जिसका चित्त सबका
उपकार करनेके लिये सदा ही दयार्द्र रहता
हो ॥१७॥ देवि ! इन राक्षसोंके मारनेसे संसारको
सुख मिले तथा ये राक्षस चिरकालतक नरकमें
रहनेके लिये भले ही पाप करते रहे हों, इस
समय संग्राममें मृत्युको प्राप्त होकर स्वर्गलोकमें
जायँ-निश्चय ही यही सोचकर आप शत्रुओंका
वध करती हैं ॥ १८ ॥ आप शत्रुओंपर शस्त्रोंका
प्रहार क्यों करती हैं ? समस्त असुरोंको दृष्टिपात-
मात्रसे ही भस्म क्यों नहीं कर देतीं ? इसमें एक
रहस्य है। 'ये शत्रु भी हमारे शस्त्रोंसे पवित्र होकर
उत्तम लोकोंमें जायँ' - इस प्रकार उनके प्रति भी
आपका विचार अत्यन्त उत्तम रहता है ॥१९॥
खड्गके तेजःपुञ्जकी भयङ्कर दीप्तिसे तथा आपके
त्रिशूलके अग्रभागकी घनीभूत प्रभासे चौंधियाकर
जो असुरोंकी आँखें फूट नहीं गयीं, उसमें कारण
यही था कि वे मनोहर रश्मियोंसे युक्त चन्द्रमाके
समान आनन्द प्रदान करनेवाले आपके इस सुन्दर
मुखका दर्शन करते थे॥२०॥ देवि! आपका
शील दुराचारियोंके बुरे बर्तावको दूर करनेवाला
है। साथ ही यह रूप ऐसा है, जो कभी चिन्तनमें
भी नहीं आ सकता और जिसकी कभी दूसरोंसे
तुलना भी नहीं हो सकती; तथा आपका बल और
पराक्रम तो उन दैत्योंका भी नाश करनेवाला है,
जो कभी देवताओंके पराक्रमको भी नष्ट कर चुके
थे। इस प्रकार आपने शत्रुओंपर भी अपनी दया
ही प्रकट की है ॥ २१ ॥ वरदायिनी देवि ! आपके
इस पराक्रमकी किसके साथ तुलना हो सकती
है। तथा शत्रुओंको भय देनेवाला एवं अत्यन्त
मनोहर ऐसा रूप भी आपके सिवा और कहाँ है !
पृष्ठ 202
स्थायी लिंक
पृष्ठ 202 स्कैन

२०२ * संक्षिप्त मार्कण्डेयपुराण *
हृदयमें कृपा और युद्धमें निष्ठुरता-ये दोनों बातें
तीनों लोकोंके भीतर केवल आपमें ही देखी
गयी हैं ॥२२॥ मातः! आपने शत्रुओंका नाश
करके इस समस्त त्रिलोकीकी रक्षा की है। उन
शत्रुओंको भी युद्धभूमिमें मारकर स्वर्गलोकमें
पहुँचाया है तथा उन्मत्त दैत्योंसे प्राप्त होनेवाले
हमलोगोंके भयको भी दूर कर दिया है, आपको
हमारा नमस्कार है ॥२३॥ देवि! आप शूलसे
हमारी रक्षा करें। अम्बिके ! खड्गसे भी हमारी
रक्षा करें तथा घण्टाकी ध्वनि और धनुषकी
टंकारसे भी आप हमलोगोंकी रक्षा करें ॥ २४ ॥
चण्डिके! पूर्व, पश्चिम और दक्षिण दिशामें आप
हमारी रक्षा करें तथा ईश्वरि ! अपने त्रिशूलको
घुमाकर आप उत्तर दिशामें भी हमारी रक्षा
करें ॥ २५ ॥ तीनों लोकोंमें आपके जो परम
सुन्दर एवं अत्यन्त भयङ्कर रूप विचरते रहते हैं,
उनके द्वारा भी आप हमारी तथा इस भूलोककी
रक्षा करें ॥ २६ ॥ अम्बिके ! आपके कर पल्लवोंमें
शोभा पानेवाले खड्ग, शूल और गदा आदि जो
जो अस्त्र हों, उन सबके द्वारा आप सब ओरसे
हमलोगोंकी रक्षा करें ॥ २७ ॥
ऋषिरुवाच ॥ २८ ॥
एवं स्तुता सुरैर्दिव्यैः कुसुमैर्नन्दनोद्भवैः ।
अर्चिता जगतां धात्री तथा गन्धानुलेपनैः ॥ २९ ॥
भक्त्या समस्तैस्त्रिदशैर्दिव्यैर्धूपैस्तु धूपिता।
प्राह प्रसादसुमुखी समस्तान् प्रणतान् सुरान् ॥ ३० ॥
ऋषि कहते हैं- ॥ २८ ॥ इस प्रकार जब
देवताओंद्वारा उनका पूजन किया, फिर सबने मिलकर जब
भक्तिपूर्वक दिव्य धूपोंकी सुगन्ध निवेदन की, तब
देवीने प्रसन्नवदन होकर प्रणाम करते हुए सब
देवताओंसे कहा - ॥ २९-३० ॥
देव्युवाच ॥ ३१ ॥
ब्रियतां त्रिदशाः सर्वे यदस्मत्तोऽभिवाञ्छितम् ॥ ३२ ॥
देवी बोलीं- ॥ ३१ ॥ देवताओ! तुम सब
लोग मुझसे जिस वस्तुकी अभिलाषा रखते हो,
उसे माँगो ॥ ३२ ॥
देवा ऊचुः ॥ ३३ ॥
भगवत्या कृतं सर्वं न किंचिदवशिष्यते ॥ ३४ ॥
यदयं निहतः शत्रुरस्माकं महिषासुरः ।
यदि चापि वरो देयस्त्वयास्माकं महेश्वरि ॥ ३५ ॥
संस्मृता संस्मृता त्वं नो हिंसेथाः परमापदः ।
यश्च मर्त्यः स्तवैरेभिस्त्वां स्तोष्यत्यमलानने ॥ ३६॥
तस्य वित्तर्द्धिविभवैर्धनदारादिसम्पदाम् ।
वृद्धयेऽस्मत्प्रसन्ना त्वं भवेथाः सर्वदाम्बिके ॥ ३७ ॥
देवता बोले- ॥ ३३ ॥ भगवतीने हमारी सब
इच्छा पूर्ण कर दी, अब कुछ भी बाकी नहीं
है ॥ ३४ ॥ क्योंकि हमारा यह शत्रु महिषासुर मारा
गया। महेश्वरि ! इतनेपर भी यदि आप हमें और
वर देना चाहती हैं ॥ ३५ ॥ तो हम जब-जब
आपका स्मरण करें, तब-तब आप दर्शन देकर
हमलोगोंके महान् संकट दूर कर दिया करें तथा
प्रसन्नमुखी अम्बिके! जो मनुष्य इन स्तोत्रोंद्वारा
आपकी स्तुति करे, उसे वित्त, समृद्धि और वैभव
देनेके साथ ही उसकी धन और स्त्री आदि
सम्पत्तिको भी बढ़ानेके लिये आप सदा हमपर
प्रसन्न रहें ॥ ३६-३७ ॥
देवताओोंने जगन्माता दुर्गाकी स्तुति की और
नन्दनवनके दिव्य पुष्पों एवं गन्ध-चन्दन आदिके
१. पा०-पैः सूर्यंधेता २. मार्कण्डेयपुराणकी आधुनिक प्रतियोंमें - 'ददाम्यहम्पतिप्रीत्या सर्वैरभिः सुपूजिता ।'-
इतना पाठ अधिक है। किसी-किसी प्रतिमें- 'कर्त्तव्यमपरं यच्च दुष्करं तन्न विद्यमहे । इत्याकर्ण्य वचो देव्याः
प्रत्युचुस्ते दिवौकसः ।।' - इतना और अधिक पाठ है।

पृष्ठ 203
स्थायी लिंक
पृष्ठ 203 स्कैन

इन्द्रादि देवताओं द्वारा देवीकी स्तुति
२०६
ऋषिरुवाच ॥ ३८ ॥
इति प्रसादिता देवैर्जगतोऽर्थे तथाऽऽत्मनः।
तथेत्युक्त्वा भद्रकाली बभूवान्तर्हिता नृप ॥ ३९ ॥
इत्येतत्कथितं भूप सम्भूता सा यथा पुरा।
देवी देवशरीरेभ्यो जगत्त्रयहितैषिणी ॥ ४० ॥
पुनश्च गौरीदेहात्सा समुद्भूता यथाभवत् ।
वधाय दुष्टदैत्यानां तथा शुम्भनिशुम्भयोः ॥ ४१ ॥
रक्षणाय च लोकानां देवानामुपकारिणी।
तच्छृणुष्व मयाऽऽख्यातं यथावत्कथयामि ते ॥ ह्रीँ ॐ ॥ ४२ ॥
ऋषि कहते हैं- ॥ ३८ ॥ राजन् ! देवताओंने
जब अपने तथा जगत्‌के कल्याणके लिये
भद्रकाली देवीको इस प्रकार प्रसन्न किया,
तब वे 'तथास्तु' कहकर वहीं अन्तर्धान हो
गयीं ॥ ३९ ॥ भूपाल ! इस प्रकार पूर्वकालमें
तीनों लोकोंका हित चाहनेवाली देवी
जिस प्रकार देवताओंके शरीरोंसे प्रकट हुई
थीं, वह सब कथा मैंने कह सुनायी ॥ ४० ॥
अब पुनः देवताओंका उपकार करनेवाली वे
देवी दुष्ट दैत्यों तथा शुम्भ-निशुम्भका वध
करने एवं सब लोकोंकी रक्षा करनेके लिये
गौरीदेवीके शरीरसे जिस प्रकार प्रकट
हुई थीं, वह सब प्रसङ्ग मेरे मुँहसे सुनो।
मैं उसका तुमसे यथावत् वर्णन करता
हूँ ॥ ४१-४२ ॥
इति श्रीमार्कण्डेयपुराणे सावर्णिके मन्वन्तरे देवीमाहात्म्ये शक्रादिस्तुतिर्नाम चतुर्थोऽध्यायः ॥ ४ ॥
उवाच ५, अर्धश्लोकौ २, श्लोकाः ३५, एवम् ४२, एवमादितः ॥ २५९ ॥
इस प्रकार श्रीमार्केण्डेयपुराणमें सावर्णिक मन्वन्तरकी कथाके अन्तर्गत देवीमाहात्म्यमें
'शक्रादिस्तुति' नामक चौथा अध्याय पूरा हुआ ॥ ४ ॥
१. किसी-किसी प्रतिमें 'गौरीदेहा सा' 'गौरी देहात्सा' इत्यादि पाठ भी उपलब्ध होते हैं।

पृष्ठ 204
स्थायी लिंक
पृष्ठ 204 स्कैन

२०४
* संक्षिप्त मार्कण्डेयपुराण *

पञ्चमोऽध्यायः

देवताओंद्वारा देवीकी स्तुति, चण्ड-मुण्डके मुखसे अम्बिकाके रूपकी प्रशंसा सुनकर शुम्भका उनके पास दूत भेजना और दूतका निराश लौटना

विनियोग
[ ॐ अस्य श्रीउत्तरचरित्रस्य रुद्रऋषिः, महासरस्वती देवता, अनुष्टुप् छन्दः, भीमा शक्तिः, भ्रामरी बीजम्, सूर्यस्तत्त्वम्, सामवेदः स्वरूपम्, महासरस्वतीप्रीत्यर्थे उत्तरचरित्रपाठे विनियोगः।
ॐ इस उत्तर चरित्रके रुद्र ऋषि हैं, महासरस्वती देवता हैं, अनुष्टुप् छन्द है, भीमा शक्ति है, भ्रामरी बीज है, सूर्य तत्त्व है और सामवेद स्वरूप है। महासरस्वतीकी प्रसन्नताके लिये उत्तर चरित्रके पाठमें इसका विनियोग किया जाता है।

ध्यान
ॐ घण्टाशूलहलानि शङ्खमुसले चक्रं धनुः सायकं
हस्ताब्जैर्दधतीं घनान्तविलसच्छीतांशुतुल्यप्रभाम्।
गौरीदेहसमुद्भवां त्रिजगतामाधारभूतां महा-
पूर्वामत्र सरस्वतीमनुभजे शुम्भादिदैत्यार्दिनीम्॥
जो अपने करकमलोंमें घण्टा, शूल, हल, शङ्ख, मूसल, चक्र, धनुष और बाण धारण करती हैं, शरद्-ऋतुके शोभासम्पन्न चन्द्रमाके समान जिनकी मनोहर कान्ति है, जो तीनों लोकोंकी आधारभूता और शुम्भ आदि दैत्योंका नाश करनेवाली हैं तथा गौरीके शरीरसे जिनका प्राकट्य हुआ है, उन महासरस्वती देवीका मैं निरन्तर भजन करता हूँ।]

'ॐ क्लीं' ऋषिरुवाच ॥ १ ॥
पुरा शुम्भनिशुम्भाभ्यामसुराभ्यां शचीपतेः।
त्रैलोक्यं यज्ञभागाश्च हृता मदबलाश्रयात् ॥ २ ॥
तावेव सूर्यतां तद्वदधिकारं तथैन्दवम्।
कौबेरमथ याम्यं च चक्राते वरुणस्य च॥ ३॥
तावेव पवनर्द्धिं च चक्रतुर्वह्निकर्म च१।
ततो देवा विनिर्धूता भ्रष्टराज्याः पराजिताः ॥ ४ ॥
हृताधिकारास्त्रिदशास्ताभ्यां सर्वे निराकृताः।
महासुराभ्यां तां देवीं संस्मरन्त्यपराजिताम्॥ ५॥
तयास्माकं वरो दत्तो यथाऽऽपत्सु स्मृताखिलाः।
भवतां नाशयिष्यामि तत्क्षणात्परमापदः ॥ ६ ॥
इति कृत्वा मतिं देवा हिमवन्तं नगेश्वरम्।
जग्मुस्तत्र ततो देवीं विष्णुमायां प्रतुष्टुवुः ॥ ७ ॥

ऋषि कहते हैं—॥ १॥ पूर्वकालमें शुम्भ और निशुम्भ नामक असुरोंने अपने बलके घमंडमें आकर शचीपति इन्द्रके हाथसे तीनों लोकोंका राज्य और यज्ञभाग छीन लिये॥ २॥ वे ही दोनों सूर्य, चन्द्रमा, कुबेर, यम और वरुणके अधिकारका भी उपयोग करने लगे। वायु और अग्निका कार्य भी वे ही करने लगे। उन दोनोंने सब देवताओंको अपमानित, राज्यभ्रष्ट, पराजित तथा अधिकारहीन करके स्वर्गसे निकाल दिया। उन दोनों महान् असुरोंसे तिरस्कृत देवताओंने अपराजिता देवीका स्मरण किया और सोचा 'जगदम्बाने हमलोगोंको वर दिया था कि आपत्तिकालमें स्मरण करनेपर मैं तुम्हारी सब आपत्तियोंका तत्काल नाश कर दूँगी'॥ ३—६॥ यह विचारकर देवता गिरिराज हिमालयपर गये और वहाँ भगवती विष्णुमायाकी स्तुति करने लगे॥ ७॥

देवा ऊचुः ॥ ८॥
नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नमः।
नमः प्रकृत्यै भद्रायै नियताः प्रणताः स्म ताम्॥ ९॥

१. किसी-किसी प्रतिमें इसके बाद 'अन्येषां चाधिकारान् स स्वयमेवाधितिष्ठति' इतना पाठ अधिक है।

पृष्ठ 205
स्थायी लिंक
पृष्ठ 205 स्कैन
• देवताओं द्वारा देवीकी स्तुति •२०५

रौद्रायै नमो नित्यायै गौर्यै धात्र्यै नमो नमः।
ज्योत्स्नायै चेन्दुरूपिण्यै सुखायै सततं नमः ॥ १०॥
कल्याण्यै प्रणतां१ वृद्धयै सिद्ध्यै कुर्मो नमो नमः।
नैर्ऋत्यै भूभृतां लक्ष्म्यै शर्वाण्यै ते नमो नमः ॥ ११॥
दुर्गायै दुर्गपारायै सारायै सर्वकारिण्यै ।
ख्यात्यै तथैव कृष्णायै धूम्रायै सततं नमः ॥ १२॥
अतिसौम्यातिरौद्रायै नतास्तस्यै नमो नमः।
नमो जगत्प्रतिष्ठायै देव्यै कृत्यै नमो नमः ॥ १३॥
या देवी सर्वभूतेषु विष्णुमायेति शब्दिता।
नमस्तस्यै ॥ १४॥ नमस्तस्यै ॥ १५॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ १६॥
या देवी सर्वभूतेषु चेतनेत्यभिधीयते ।
नमस्तस्यै ॥ १७॥ नमस्तस्यै ॥ १८॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ १९॥
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ २०॥ नमस्तस्यै ॥ २१॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ २२॥
या देवी सर्वभूतेषु निद्रारूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ २३॥ नमस्तस्यै ॥ २४॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ २५॥
या देवी सर्वभूतेषु क्षुधारूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ २६ ॥ नमस्तस्यै ॥ २७ ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ २८॥
या देवी सर्वभूतेषुच्छायारूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ २९॥ नमस्तस्यै ॥ ३० ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ३१ ॥
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ ३२ ॥ नमस्तस्यै ॥ ३३ ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ३४॥
या देवी सर्वभूतेषु तृष्णारूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ ३५॥ नमस्तस्यै ॥ ३६ ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ३७॥
या देवी सर्वभूतेषु क्षान्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ ३८ ॥ नमस्तस्यै ॥ ३९ ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ४० ॥
या देवी सर्वभूतेषु जातिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ ४१ ॥ नमस्तस्यै ॥ ४२ ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ४३॥
या देवी सर्वभूतेषु लज्जारूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ ४४ ॥ नमस्तस्यै ॥ ४५ ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ४६ ॥
या देवी सर्वभूतेषु शान्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ ४७॥ नमस्तस्यै ॥ ४८ ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ४९॥या देवी सर्वभूतेषु श्रद्धारूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ ५०॥ नमस्तस्यै ॥ ५१॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ५२॥
या देवी सर्वभूतेषु कान्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ ५३ ॥ नमस्तस्यै ॥ ५४ ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ५५॥
या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ ५६ ॥ नमस्तस्यै ॥ ५७ ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ५८॥
या देवी सर्वभूतेषु वृत्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ ५९ ॥ नमस्तस्यै ॥ ६० ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ६१ ॥
या देवी सर्वभूतेषु स्मृतिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ ६२ ॥ नमस्तस्यै ॥ ६३ ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ६४॥
या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ ६५ ॥ नमस्तस्यै ॥ ६६ ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ६७॥
या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ ६८ ॥ नमस्तस्यै ॥ ६९ ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ७० ॥
या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ ७१ ॥ नमस्तस्यै ॥ ७२ ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ७३ ॥
या देवी सर्वभूतेषु भ्रान्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै ॥ ७४ ॥ नमस्तस्यै ॥ ७५ ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ७६॥
इन्द्रियाणामधिष्ठात्री भूतानां चाखिलेषु या।
भूतेषु सततं तस्यै व्याप्तिदेव्यै नमो नमः ॥ ७७॥
चितिरूपेण या कृत्स्नमेतद् व्याप्य स्थिता जगत्।
नमस्तस्यै ॥ ७८ ॥ नमस्तस्यै ॥ ७९ ॥ नमस्तस्यै नमो नमः ॥ ८० ॥
स्तुता सुरैः पूर्वमभीष्टसंश्रया-
त्तथा सुरेन्द्रेण दिनेषु सेविता।
करोतु सा नः शुभहेतुरीश्वरी
शुभानि भद्राण्यभिहन्तु चापदः ॥ ८१ ॥
या साम्प्रतं चोद्धतदैत्यतापितै-
रस्माभिरीशा च सुरैर्नमस्यते ।
या च स्मृता तत्क्षणमेव हन्ति नः
सर्वापदो भक्तिविनम्रमूर्तिभिः ॥ ८२ ॥
देवता बोले— ॥८॥ देवीको नमस्कार है,
महादेवी शिवाको सर्वदा नमस्कार है। प्रकृति एवं

१. वृद्धयै सिद्ध्यै च प्रणतां देवीं प्रति नमः नतिं कुर्म इत्यन्वयः। यद् वा प्रणमन्तीति प्रणन्तः, तेषां प्रणतामिति षष्ठीबहुवचनान्तं बोध्यम्। इति शान्तनव्यां टीकायां स्पष्टम्। 'प्रणताः' इति पाठान्तरम्।

पृष्ठ 206
स्थायी लिंक
पृष्ठ 206 स्कैन

२०६ * संक्षिप्त मार्कण्डेयपुराण *
भद्राको प्रणाम है। हमलोग नियमपूर्वक जगदम्बाको
नमस्कार करते हैं ॥ ९ ॥ रौद्राको नमस्कार है।
नित्या, गौरी एवं धात्रीको बारंबार नमस्कार है।
ज्योत्स्नामयी, चन्द्ररूपिणी एवं सुखस्वरूपा देवीको
सतत प्रणाम है ॥ १०॥ शरणागतोंका कल्याण
करनेवाली वृद्धि एवं सिद्धिरूपा देवीको हम
बारंबार नमस्कार करते हैं। नैर्ऋती (राक्षसोंकी
लक्ष्मी), राजाओंकी लक्ष्मी तथा शर्वाणी
(शिवपत्नी)-स्वरूपा आप जगदम्बाको बार-बार
नमस्कार है ॥ ११॥ दुर्गा, दुर्गपारा (दुर्गम संकटसे
पार उतारनेवाली), सारा (सबकी सारभूता),
सर्वकारिणी, ख्याति, कृष्णा और धूम्रादेवीको
सर्वदा नमस्कार है ॥ १२ ॥ अत्यन्त सौम्य तथा
अत्यन्त रौद्ररूपा देवीको हम नमस्कार करते हैं,
उन्हें हमारा बारंबार प्रणाम है। जगत्की आधारभूता
कृति देवीको बारंबार नमस्कार है ॥ १३ ॥ जो देवी
सब प्राणियोंमें विष्णुमायाके नामसे कही जाती हैं,
उनको नमस्कार, उनको नमस्कार, उनको बारंबार
नमस्कार है ॥ १४-१६ ॥ जो देवी सब प्राणियोंमें
चेतना कहलाती हैं, उनको नमस्कार, उनको
नमस्कार, उनको बारंबार नमस्कार है ॥ १७- १९॥
जो देवी सब प्राणियोंमें बुद्धिरूपसे स्थित हैं,
उनको नमस्कार, उनको नमस्कार, उनको बारंबार
नमस्कार है ॥ २०-२२॥ जो देवी सब प्राणियोंमें
निद्रारूपसे स्थित हैं, उनको नमस्कार, उनको
नमस्कार, उनको बारंबार नमस्कार है ॥ २३-२५ ॥
जो देवी सब प्राणियोंमें क्षुधारूपसे स्थित हैं,
उनको नमस्कार, उनको नमस्कार, उनको बारंबार
नमस्कार है ॥ २६-२८ ॥ जो देवी सब प्राणियोंमें
छायारूपसे स्थित हैं, उनको नमस्कार, उनको
नमस्कार, उनको बारंबार नमस्कार है ॥ २९-३१॥
जो देवी सब प्राणियोंमें शक्तिरूपसे स्थित हैं,
उनको नमस्कार, उनको नमस्कार, उनको बारंबार
नमस्कार है ॥ ३२-३४॥ जो देवी सब प्राणियोंमें
तृष्णारूपसे स्थित हैं, उनको नमस्कार, उनको
नमस्कार, उनको बारंबार नमस्कार है ॥ ३५-३७ ॥
जो देवी सब प्राणियोंमें क्षान्ति (क्षमा)-रूपसे
स्थित हैं, उनको नमस्कार, उनको नमस्कार,
उनको बारंबार नमस्कार है ॥ ३८-४० ॥ जो देवी
सब प्राणियोंमें जातिरूपसे स्थित हैं, उनको
नमस्कार, उनको नमस्कार, उनको बारंबार नमस्कार
है ॥ ४१-४३॥ जो देवी सब प्राणियोंमें लज्जारूपसे
स्थित हैं, उनको नमस्कार, उनको नमस्कार,
उनको बारंबार नमस्कार है ॥ ४४-४६ ॥ जो देवी
सब प्राणियोंमें शान्तिरूपसे स्थित हैं, उनको
नमस्कार, उनको नमस्कार, उनको बारंबार नमस्कार
है ॥ ४७-४९ ॥ जो देवी सब प्राणियोंमें श्रद्धारूपसे
स्थित हैं, उनको नमस्कार, उनको नमस्कार,
उनको बारंबार नमस्कार है ॥ ५०-५२ ॥ जो देवी
सब प्राणियोंमें कान्तिरूपसे स्थित हैं, उनको
नमस्कार, उनको नमस्कार, उनको बारंबार नमस्कार
है ॥ ५३-५५ ॥ जो देवी सब प्राणियोंमें लक्ष्मीरूपसे
स्थित हैं, उनको नमस्कार, उनको नमस्कार,
उनको बारंबार नमस्कार है ॥ ५६-५८ ॥ जो देवी
सब प्राणियोंमें वृत्तिरूपसे स्थित हैं, उनको नमस्कार,
उनको नमस्कार, उनको बारंबार नमस्कार
है ॥ ५९-६१ ॥ जो देवी सब प्राणियोंमें स्मृतिरूपसे
स्थित हैं, उनको नमस्कार, उनको नमस्कार,
उनको बारंबार नमस्कार है ॥ ६२-६४ ॥ जो देवी
सब प्राणियोंमें दयारूपसे स्थित हैं, उनको नमस्कार,
उनको नमस्कार, उनको बारंबार नमस्कार
है ॥ ६५-६७ ॥ जो देवी सब प्राणियोंमें तुष्टिरूपसे
स्थित हैं, उनको नमस्कार, उनको नमस्कार,
उनको बारंबार नमस्कार है ॥ ६८-७० ॥ जो
देवी सब प्राणियोंमें मातारूपसे स्थित हैं, उनको
नमस्कार, उनको नमस्कार, उनको बारंबार नमस्कार

पृष्ठ 207
स्थायी लिंक
पृष्ठ 207 स्कैन
• देवताओंद्वारा देवीकी स्तुति * २०७

है॥७१—७३॥ जो देवी सब प्राणियोंमें भ्रान्तिरूपसे स्थित हैं, उनको नमस्कार, उनको नमस्कार, उनको बारंबार नमस्कार है॥७४—७६॥ जो जीवोंके इन्द्रियवर्गकी अधिष्ठात्री देवी एवं सब प्राणियोंमें सदा व्याप्त रहनेवाली हैं, उन व्याप्तिदेवीको बारंबार नमस्कार है॥७७॥ जो देवी चैतन्यरूपसे इस सम्पूर्ण जगत्‌को व्याप्त करके स्थित हैं, उनको नमस्कार, उनको नमस्कार, उनको बारंबार नमस्कार है॥७८—८०॥ पूर्वकालमें अपने अभीष्टकी प्राप्ति होनेसे देवताओंने जिनकी स्तुति की तथा देवराज इन्द्रने बहुत दिनोंतक जिनका सेवन किया, वह कल्याणकी साधनभूता ईश्वरी हमारा कल्याण और मङ्गल करे तथा सारी आपत्तियोंका नाश कर डाले॥८१॥ उद्दण्ड दैत्योंसे सताये हुए हम सभी देवता जिन परमेश्वरीको इस समय नमस्कार करते हैं तथा जो भक्तिसे विनम्र पुरुषोंद्वारा स्मरण की जानेपर तत्काल ही सम्पूर्ण विपत्तियोंका नाश कर देती हैं, वे जगदम्बा हमारा संकट दूर करें॥८२॥

ऋषिरुवाच ॥८३॥

एवं स्तवाभियुक्तानां देवानां तत्र पार्वती।
स्नातुमभ्याययौ तोये जाह्नव्या नृपनन्दन ॥८४॥
साब्रवीत्तान् सुरान् सुभ्रूर्भवद्भिः स्तूयतेऽत्र का।
शरीरकोशतश्चास्याः समुद्भूताब्रवीच्छिवा ॥८५॥
स्तोत्रं ममैतत् क्रियते शुम्भदैत्यनिराकृतैः।
देवैः समेतैः समरे निशुम्भेन पराजितैः ॥८६॥
शरीरकोशाद्यत्तस्याः पार्वत्या निःसृताम्बिका।
कौशिकीति समस्तेषु ततो लोकेषु गीयते ॥८७॥
तस्यां विनिर्गतायां तु कृष्णाभूत्सापि पार्वती।
कालिकेति समाख्याता हिमाचलकृताश्रया ॥८८॥
ततोऽम्बिकां परं रूपं बिभ्राणां सुमनोहरम्।
ददर्श चण्डो मुण्डश्च भृत्यौ शुम्भनिशुम्भयोः ॥८९॥
ताभ्यां शुम्भाय चाख्याता अतीव सुमनोहरा।
काप्यास्ते स्त्री महाराज भासयन्ती हिमाचलम् ॥९०॥
नैव तादृक् क्वचिद्रूपं दृष्टं केनचिदुत्तमम्।
ज्ञायतां काप्यसौ देवी गृह्यतां चासुरेश्वर ॥९१॥
स्त्रीरत्नमतिचार्वङ्गी द्योतयन्ती दिशस्त्विषा।
सा तु तिष्ठति दैत्येन्द्र तां भवान् द्रष्टुमर्हति ॥९२॥
यानि रत्नानि मणयो गजाश्वादीनि वै प्रभो।
त्रैलोक्ये तु समस्तानि साम्प्रतं भान्ति ते गृहे ॥९३॥
ऐरावतः समानीतो गजरत्नं पुरन्दरात्।
पारिजाततरुश्चायं तथैवोच्चैःश्रवा हयः ॥९४॥
विमानं हंससंयुक्तमेतत्तिष्ठति तेऽङ्गणे।
रत्नभूतमिहानीतं यदासीद्वेधसोऽद्भुतम् ॥९५॥
निधिरेष महापद्मः समानीतो धनेश्वरात्।
किञ्जल्किनीं ददौ चाब्धिर्मालामम्लानपङ्कजाम् ॥९६॥
छत्रं ते वारुणं गेहे काञ्चनस्रावि तिष्ठति।
तथायं स्यन्दनवरो यः पुराऽऽसीत्प्रजापतेः ॥९७॥
मृत्योरुत्क्रान्तिदा नाम शक्तिरीश त्वया हृता।
पाशः सलिलराजस्य भ्रातुस्तव परिग्रहे ॥९८॥
निशुम्भस्याब्धिजाताश्च समस्ता रत्नजातयः।
वह्निरपि ददौ तुभ्यमग्निशौचे च वाससी ॥९९॥
एवं दैत्येन्द्र रत्नानि समस्तान्याहृतानि ते।
स्त्रीरत्नमेषा कल्याणी त्वया कस्मान्न गृह्यते ॥१००॥

ऋषि कहते हैं— ॥८३॥ राजन्! इस प्रकार जब देवता स्तुति कर रहे थे, उस समय पार्वती देवी गङ्गाजीके जलमें स्नान करनेके लिये वहाँ आयीं ॥८४॥ उन सुन्दर भौंहोंवाली भगवतीने देवताओंसे पूछा—‘आपलोग यहाँ किसकी स्तुति करते हैं?’ तब उन्हींके शरीरकोशसे प्रकट हुई शिवादेवी बोलीं— ॥८५॥ ‘शुम्भदैत्यसे तिरस्कृत और युद्धमें निशुम्भसे पराजित हो यहाँ एकत्रित हुए ये समस्त देवता यह मेरी ही स्तुति

१. पा०—समतैः। २. पा०—कोषा। ३. पा०—कौषिकी। ४. पा०—र्द्धापि।

पृष्ठ 208
स्थायी लिंक
पृष्ठ 208 स्कैन

२०८ • संक्षिप्त मार्कण्डेयपुराण •
कर रहे हैं' ॥८६॥ पार्वतीजीके शरीरकोशसे
अम्बिकाका प्रादुर्भाव हुआ था, इसलिये वे समस्त
लोकोंमें 'कौशिकी' कही जाती हैं ॥ ८७ ॥ कौशिकीके
प्रकट होनेके बाद पार्वतीदेवीका शरीर काले
रंगका हो गया, अतः वे हिमालयपर रहनेवाली
कालिकादेवीके नामसे विख्यात हुई ॥८८॥ तदनन्तर
शुम्भ निशुम्भके भृत्य चण्ड-मुण्ड वहाँ आये
और उन्होंने परम मनोहर रूप धारण करनेवाली
अम्बिकादेवीको देखा ॥८९॥ फिर वे शुम्भके
पास जाकर बोले-'महाराज! एक अत्यन्त मनोहर
स्त्री है, जो अपनी दिव्य कान्तिसे हिमालयको
प्रकाशित कर रही है ॥ ९० ॥ वैसा उत्तम रूप
कहीं किसीने भी नहीं देखा होगा। असुरेश्वर ! पता
लगाइये, वह देवी कौन है और उसे पकड़
लीजिये ॥ ९१ ॥ स्त्रियोंमें तो वह रत्न है, उसका
प्रत्येक अङ्ग बहुत ही सुन्दर है तथा वह अपने
श्रीअङ्गोंकी प्रभासे सम्पूर्ण दिशाओंमें प्रकाश
फैला रही है। दैत्यराज ! अभी वह हिमालयपर
ही मौजूद है, आप उसे देख सकते हैं ॥९२॥
प्रभो ! तीनों लोकोंमें मणि, हाथी और घोड़े आदि
जितने भी रत्न हैं, वे सब इस समय आपके घरमें
शोभा पाते हैं ॥९३॥ हाथियोंमें रत्नभूत ऐरावत,
यह पारिजातका वृक्ष और यह उच्चैःश्रवा घोड़ा-यह
सब आपने इन्द्रसे ले लिया है ॥ ९४ ॥ हंसोंसे जुता
हुआ यह विमान भी आपके आँगनमें शोभा पाता
है। यह रत्नभूत अद्भुत विमान, जो पहले
ब्रह्माजीके पास था, अब आपके यहाँ लाया गया
है ॥९५ ॥ यह महापद्म नामक निधि आप कुबेरसे
छीन लाये हैं। समुद्रने भी आपको किञ्जल्किनी
नामकी माला भेंट की है, जो केसरोंसे सुशोभित
है और जिसके कमल कभी कुम्हलाते नहीं ॥ ९६ ॥
सुवर्णकी वर्षा करनेवाला वरुणका छत्र भी आपके
घरमें शोभा पाता है तथा यह श्रेष्ठ रथ, जो पहले
प्रजापतिके अधिकारमें था, अब आपके पास
मौजूद है ॥९७॥ दैत्येश्वर ! मृत्युकी उत्क्रान्तिदा
नामवाली शक्ति भी आपने छीन ली है तथा
वरुणका पाश और समुद्रमें होनेवाले सब प्रकारके
रत्न आपके भाई निशुम्भके अधिकारमें हैं। अग्निने
भी स्वतः शुद्ध किये हुए दो वस्त्र आपकी सेवामें
अर्पित किये हैं ॥९८-९९ ॥ दैत्यराज ! इस प्रकार
सभी रत्न आपने एकत्र कर लिये हैं। फिर जो यह
स्त्रियोंमें रत्नरूप कल्याणमयी देवी है, इसे आप
क्यों नहीं अपने अधिकारमें कर लेते ?॥ १००॥
ऋषिरुवाच ॥ १०१ ॥
निशम्येति वचः शुम्भः स तदा चण्डमुण्डयोः ।
प्रेषयामास सुग्रीवं दूतं देव्या महासुरम् ॥ १०२ ॥
इति चेति च वक्तव्या सा गत्वा वचनान्मम ।
यथा चाभ्येति सम्प्रीत्या तथा कार्य त्वया लघु ॥ १०३॥
स तत्र गत्वा यत्रास्ते शैलोद्देशेऽतिशोभने ।
सां देवी तां ततः प्राह श्लक्ष्णं मधुरया गिरा ॥ १०४॥
ऋषि कहते हैं- ॥१०१॥ चण्ड-मुण्डका
यह वचन सुनकर शुम्भने महादैत्य सुग्रीवको दूत
बनाकर देवीके पास भेजा और कहा- 'तुम
मेरी आज्ञासे उसके सामने ये-ये बातें कहना
और ऐसा उपाय करना जिससे प्रसन्न होकर
वह शीघ्र ही यहाँ आ जाय' ॥ १०२-१०३ ॥ वह
दूत पर्वतके अत्यन्त रमणीय प्रदेशमें, जहाँ देवी
मौजूद थीं, गया और मधुर वाणीमें कोमल वचन
बोला ॥ १०४॥
दूत उवाच ॥ १०५ ॥
देवि दैत्येश्वरः शुम्भस्त्रैलोक्ये परमेश्वरः।
दूतोऽहं प्रेषितस्तेन त्वत्सकाशमिहागतः ॥१०६ ॥
अव्याहताज्ञः सर्वासु यः सदा देवयोनिषु ।
निर्जिताखिलदैत्यारिः स यदाह शृणुष्व तत् ॥ १०७ ॥
१. पा०-इसके बाद कहीं-कहीं 'शुम्भ उवाच' इतना अधिक पाठ है। २. पा०-तां च देवीं ततः।

पृष्ठ 209
स्थायी लिंक
पृष्ठ 209 स्कैन
• देवताओंद्वारा देवीकी स्तुति * २०१
मम त्रैलोक्यमखिलं मम देवा वशानुगाः ।
यज्ञभागानहं सर्वानुपाश्नामि पृथक् पृथक् ॥ १०८ ॥
त्रैलोक्ये वररत्नानि मम वश्यान्यशेषतः ।
तथैव गजरत्नं १ च हृत्वा देवेन्द्रवाहनम् ॥ १०९ ॥
क्षीरोदमथनोद्भूतमश्वरत्नं ममामरैः ।
उच्चैःश्रवससंज्ञं तत्प्रणिपत्य समर्पितम् ॥ ११० ॥
यानि चान्यानि देवेषु गन्धर्वेषूरगेषु च ।
रत्नभूतानि भूतानि तानि मय्येव शोभने ॥ १११ ॥
स्त्रीरत्नभूतां त्वां देवि लोके मन्यामहे वयम् ।
सा त्वमस्मानुपागच्छ यतो रत्नभुजो वयम् ॥ ११२ ॥
मां वा ममानुजं वापि निशुम्भमुरुविक्रमम् ।
भज त्वं चञ्चलापाङ्गि रत्नभूतासि वै यतः ॥ ११३ ॥
परमैश्वर्यमतुलं प्राप्स्यसे मत्परिग्रहात् ।
एतद् बुद्ध्या समालोच्य मत्परिग्रहतां व्रज ॥ ११४ ॥
दूत बोला- ॥१०५॥ देवि ! दैत्यराज शुम्भ
थे, वे सब मेरे ही पास आ गये हैं ॥१११॥ देवि !
इस समय तीनों लोकोंके परमेश्वर हैं। मैं उन्हींका
हमलोग तुम्हें संसारकी स्त्रियोंमें रत्न मानते हैं,
भेजा हुआ दूत हूँ और यहाँ तुम्हारे ही पास आया
अतः तुम हमारे पास आ जाओ; क्योंकि रत्नोंका
हूँ ॥ १०६ ॥ उनकी आज्ञा सदा सब देवता एक
उपभोग करनेवाले हम ही हैं ॥११२॥ चञ्चल
स्वरसे मानते हैं। कोई उसका उल्लङ्घन नहीं कर
कटाक्षोंवाली सुन्दरी ! तुम मेरी या मेरे भाई
सकता। वे सम्पूर्ण देवताओंको परास्त कर चुके
महापराक्रमी निशुम्भकी सेवामें आ जाओ; क्योंकि
हैं। उन्होंने तुम्हारे लिये जो संदेश दिया है, उसे
तुम रत्नस्वरूपा हो ॥११३ ॥ मेरा वरण करनेसे
सुनो ॥ १०७ ॥ 'सम्पूर्ण त्रिलोकी मेरे अधिकारमें
तुम्हें तुलनारहित महान् ऐश्वर्यकी प्राप्ति होगी।
है। देवता भी मेरी आज्ञाके अधीन चलते हैं।
अपनी बुद्धिसे यह विचार कर तुम मेरी पत्नी बन
सम्पूर्ण यज्ञोंके भागोंको मैं ही पृथक्-पृथक्
जाओ' ॥११४ ॥
भोगता हूँ ॥ १०८ ॥ तीनों लोकोंमें जितने श्रेष्ठ रत्न
ऋषिरुवाच ॥ ११५ ॥
हैं, वे सब मेरे अधिकारमें हैं। देवराज इन्द्रका
इत्युक्ता सा तदा देवी गम्भीरान्तःस्मिता जगौ ।
वाहन ऐरावत, जो हाथियोंमें रत्नके समान है, मैंने
दुर्गा भगवती भद्रा ययेदं धार्यते जगत् ॥ ११६ ॥
छीन लिया है ॥ १०९ ॥ क्षीरसागरका मन्थन करनेसे
ऋषि कहते हैं- ॥ ११५ ॥ दूतके यों
जो अश्वरत्न उच्चैःश्रवा प्रकट हुआ था, उसे
कहनेपर कल्याणमयी भगवती दुर्गादेवी, जो
देवताओंने मेरे पैरोंपर पड़कर समर्पित किया
इस जगत्को धारण करती हैं, मन-ही-मन
है ॥११० ॥ सुन्दरी ! उनके सिवा और भी जितने
गम्भीर भावसे मुसकरायीं और इस प्रकार
रत्नभूत पदार्थ देवताओं, गन्धर्वों और नागोंके पास
बोलीं- ॥ ११६ ॥
१. पा०-गजरत्नं हत्वा । २. पा०-हृदं
पृष्ठ 210 स्कैन

२९० • संक्षिप्त मार्कण्डेयपुराण •

देव्युवाच ॥ ११७॥सा त्वं गच्छ मयैवोक्ता पार्श्वं शुम्भनिशुम्भयोः।
सत्यमुक्तं त्वया नात्र मिथ्या किञ्चित्त्वयोदितम्।केशाकर्षणनिर्धूतगौरवा मा गमिष्यसि ॥ १२६ ॥
त्रैलोक्याधिपतिः शुम्भो निशुम्भश्चापि तादृशः ॥ ११८ ॥दूत बोला— ॥ १२२ ॥ देवि! तुम घमंडमें
किं त्वत्र यत्प्रतिज्ञातं मिथ्या तत्क्रियते कथम्।भरी हो, मेरे सामने ऐसी बातें न करो। तीनों
श्रूयतामल्पबुद्धित्वात्प्रतिज्ञा या कृता पुरा ॥ ११९ ॥लोकोंमें कौन ऐसा पुरुष है, जो शुम्भ-
यो मां जयति संग्रामे यो मे दर्पं व्यपोहति ।निशुम्भके सामने खड़ा हो सके ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 211 स्कैन

• धूम्रलोचन-वध • २११

षष्ठोऽध्यायः

धूम्रलोचन-वध

ध्यान
( ॐ नागाधीश्वरविष्टरां फणिफणोत्तंसोरुरत्नावली-
भास्वद्देहलतां दिवाकरनिभां नेत्रत्रयोद्भासिताम्।
मालाकुम्भकपालनीरजकरां चन्द्रार्धचूड़ां परां
सर्वज्ञेश्वरभैरवाङ्कनिलयां पद्मावतीं चिन्तये॥
मैं सर्वज्ञेश्वर भैरवके अङ्कमें निवास करनेवाली परमोत्कृष्ट पद्मावती देवीका चिन्तन करता हूँ। वे नागराजके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 212 स्कैन

२१२ * संक्षिप्त मार्कण्डेयपुराण *
दिया॥७॥ वहाँ पहुँचकर उसने हिमालयपर
रहनेवाली उन देवीको देखा और ललकारकर
कहा- 'अरी! तू शुम्भ-निशुम्भके पास चल।
यदि इस समय प्रसन्नतापूर्वक मेरे स्वामीके समीप
नहीं चलेगी तो मैं बलपूर्वक झोंटा पकड़कर
घसीटते हुए तुझे ले चलूँगा' ॥ ८-९ ॥
दैत्येश्वरेण प्रहितो बलवान् बलसंवृतः।
बलान्नयसि मामेवं ततः किं ते करोम्यहम् ॥ १० ॥
देवी बोलीं - ॥ १० ॥ तुम्हें दैत्योंके राजाने
भेजा है, तुम

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 213 स्कैन
• चण्ड और मुण्डका वध * २१३

हिलाते हुए उसने दूसरे दैत्योंके पेट फाड़कर उनका रक्त चूस लिया॥ १८॥ अत्यन्त क्रोधमें भरे हुए देवीके वाहन उस महाबली सिंहने क्षणभरमें ही असुरोंकी सारी सेनाका संहार कर डाला ॥ १९ ॥
श्रुत्वा तमुरं देव्या निहतं धूम्रलोचनम्।
बलं च क्षयितं कृत्स्नं देवीकेसरिणा ततः ॥ २० ॥
चुकोप दैत्याधिपतिः शुम्भः प्रस्फुरिताधरः ।
आज्ञापयामास च तौ चण्डमुण्डौ महासुरौ ॥ २१ ॥
हे चण्ड हे मुण्ड बलैर्बहुभिः परिवारितौ।
तत्र गच्छत गत्वा च सा समानीयतां लघु ॥ २२ ॥
केशेष्वाकृष्य बद्ध्वा वा यदि वः संशयो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 214 स्कैन

२९४ * संक्षिप्त मार्कण्डेयपुराण *
ततः कोपं चकारोच्चैरम्बिका तानरीन् प्रति ।
कोपेन चास्या वदनं मषीवर्णमभूत्तदा ॥ ५ ॥
भ्रुकुटीकुटिलात्तस्या ललाटफलकाद्द्रुतम्।
काली करालवदना विनिष्क्रान्तासिपाशिनी ॥ ६ ॥
विचित्रखट्वाङ्गधरा नरमालाविभूषणा ।
द्वीपिचर्मपरीधाना शुष्कमांसातिभैरवा ॥ ७ ॥
अतिविस्तारवदना जिह्वाललनभीषणा ।
निमग्ना रक्तनयना नादापूरितदिङ्मुखा ॥ ८ ॥
सा वेगेनाभिपत्तिता घातयन्ती महासुरान् ।
सैन्ये तत्र सुरारीणामभक्षयत तद्बलम् ॥ ९ ॥
पार्ष्णिग्राहाङ्कुशग्राहियोधघण्टासमन्वितान् ।
समादायैकहस्तेन मुखे चिक्षेप वारणान् ॥ १०॥
तथैव योधं तुरगै रथं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 215 स्कैन

• चण्ड और मुण्डका वध •
२९५
एक ही हाथसे पकड़कर मुँहमें डाल लेती
थीं ॥१०॥ इसी प्रकार घोड़े, रथ और सारथिके
साथ रथी सैनिकोंको मुँहमें डालकर वे उन्हें बड़े
भयानक रूपसे चबा डालती थीं ॥ ११॥ किसीके
बाल पकड़ लेतीं, किसीका गला दबा देतीं,
किसीको पैरोंसे कुचल डालतीं और किसीको
छातीके धक्केसे गिराकर मार डालती थीं ॥ १२ ॥ वे
असुरोंके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 216 स्कैन

२१६ • संक्षिप्त मार्कण्डेयपुराण •
मया तवात्रोपहृतौ चण्डमुण्डौ महापशू।
युद्धयज्ञे स्वयं शुम्भं निशुम्भं च हनिष्यसि ॥ २४॥
चण्डको मारा गया देख मुण्ड भी देवीकी
ओर दौड़ा। तब देवीने रोषमें भरकर उसे भी
तलवारसे घायल करके धरतीपर सुला दिया ॥ २१ ॥
महापराक्रमी चण्ड और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें