वेदान्तसार (सदानन्द योगीन्द्र - विद्वन्मनोरञ्जनी व हिन्दी व्याख्या सहित)
Vedantasara of Sadananda with Hindi Commentary
सदानन्द योगीन्द्र द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
वेदान्तसार सदानन्द योगीन्द्र का अद्वैत वेदान्त पर लिखा संक्षिप्त प्रकरण-ग्रन्थ है, जो अद्वैत के मुख्य सिद्धान्तों को व्यवस्थित क्रम में प्रस्तुत करता है। अनुबन्ध-चतुष्टय से आरम्भ करके यह अज्ञान, अध्यारोप और अपवाद की पद्धति, महावाक्यों के अर्थ और समाधि तक पहुँचता है, इसलिए इसे वेदान्त का प्रवेश-ग्रन्थ माना जाता है।
यह संस्करण परिमल संस्कृत ग्रन्थमाला का ६४वाँ ग्रन्थ है, जिसका द्वितीय संस्करण २००४ में परिमल पब्लिकेशन्स, दिल्ली से प्रकाशित हुआ। इसकी 'चन्द्रिका' हिन्दी व्याख्या डॉ० राकेश शास्त्री ने लिखी है, जो हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय, बाँसवाड़ा में संस्कृत विभागाध्यक्ष हैं। व्याख्या में पदच्छेद, अनुवाद, विशेष टिप्पणियाँ और आरेख (डायग्राम) दिए गए हैं।
विस्तृत भूमिका में दर्शन का अर्थ, भारतीय दर्शनों का परिचय, वेदान्त के मूल स्रोत और वेदान्त के ५७ आचार्यों तथा उनके ग्रन्थों की सूची है। मूल ग्रन्थ के प्रकरण इस प्रकार हैं: प्राज्ञ और ईश्वर, तुरीय, आवरण और विक्षेप शक्ति, सत्रह अवयवों वाला सूक्ष्म शरीर, पञ्चीकरण, स्थूल सृष्टि, चार्वाक आदि मतों का निराकरण, 'तत्त्वमसि' और 'अहं ब्रह्मास्मि' का अर्थ, सविकल्पक और निर्विकल्पक समाधि, और जीवन्मुक्त का स्वरूप। स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए यह व्याख्या विशेष रूप से उपयोगी है।
५० वेदान्तसार
ग्रन्थों में इसे भ्रान्ति, अविद्या, तमस्, मिथ्याज्ञान, विपर्ययमोह, अग्रहण तथा
प्रकृति आदि नामों से अभिहित किया गया है। वस्तुतः वेदान्त की दृष्टि से
माया, अविद्या तथा अज्ञान ये तीनों शब्द समानार्थक माने गए हैं। अतः एक
ही अभिप्राय की अभिव्यक्ति करते हैं।
श्रुति एवं स्मृति के आधार पर माया को अनादि, अनिर्वचनीय, भावरूप
और मिथ्या कहा गया है। यह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका ५१
साङ्गाप्यनङ्गाप्युभयात्मिका नो
महाद्भुतानिर्वचनीयरूपा॥ (विवेक चूडामणि, 111)
‘अर्थात् माया न सत् है, न असत् है तथा सत्-असत् के रूप में
उभयात्मक भी नहीं है। यह न साङ्ग है न अङ्गरहित है न उभयरूप ही है,
अपितु यह अत्यन्त अद्भुत तथा अनिर्वचनीयरूप है।’
(ब) त्रिगुणात्मिका-वेदान्त, माया अथवा अज्ञान को सत्त्वगुण, रजोगुण
एवं तमोगुण से युक्त मानता है। जिसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५२ वेदान्तसार
तदज्ञानमिति प्राज्ञा लक्षणं संप्रचक्षते॥ (चित्सुखी-1/9)
अर्थात् अज्ञान अनादि और भावरूप है। इसकी भावरूपता इसी बात से
सिद्ध होती है कि ज्ञान के उत्पन्न होने पर यह विलीन हो जाता है।
इसके अतिरिक्त प्रत्यक्ष आदि प्रमाणों के आधार पर भी इसकी
भावरूपता का प्रतिपादन किया गया है, क्योंकि 'मैं अज्ञ हूँ', 'मैं किसी को
नहीं जानता हूँ' इस रूप में प्रत्यक्ष-अनुभवप्रतीति
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका ५३
(५) अज्ञान की शक्तियाँ-अज्ञान की आवरण और विक्षेप नामक
दो शक्तियाँ मानी गई हैं। इनमें आवरणशक्ति द्वारा वस्तु के वास्तविक एवं
सत्यरूप को आच्छादित कर दिया जाता है तथा विक्षेपशक्ति उसमें अनेक
प्रकार के अवास्तविकरूपों का आभास कराती है। जिसे यहाँ रज्जु में सर्प
की भ्रान्ति द्वारा समझाया गया है। तदनुसार अन्धकार में पड़ी हुई रस्सी में
अज्ञान की प्रथम आवरणशक्ति द्वारा उसके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५४ वेदान्तसार
इस प्रसङ्ग में एक प्रश्न स्वाभाविकरूप से उठता है कि स्वयंप्रकाश,
चित्स्वरूप, अपरिच्छिन्न ब्रह्म अथवा आत्मा को जड़, परिच्छिन्न, अव्यापक
अज्ञान द्वारा किसप्रकार आवृत किया जाता है? इस सम्बन्ध में
वेदान्तशास्त्रियों ने अत्यन्त सुन्दर उदाहरण प्रस्तुत किया है-'अज्ञान की
आवरणशक्ति सीमित होते हुए भी असीम आत्मा अथवा ब्रह्म को उसीप्रकार
आवृत कर लेती है, जिसप्रकार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका ५५
इसी बात को हम इसप्रकार भी कह सकते हैं कि त्रिगुणात्मिका माया
अथवा अज्ञान को शुद्ध-सत्त्वगुण की प्रधानता और अप्रधानता के आधार पर
उत्कृष्ट उपाधि एवं निकृष्ट उपाधि के रूप में जाना जा सकता है। इसी
विशुद्धसत्त्वप्रधान उत्कृष्ट उपाधिभूतसमष्टिमूलक अज्ञान से उपहित चैतन्य
(परमब्रह्म) को ईश्वर तथा निष्कृष्टोपाधिभूतव्यष्टिमूलक अज्ञान से उपहित
चैतन्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५६ वेदान्तसार
स्वाभाविक क्रिया है, जिसप्रकार पुरुष के शरीर से केश और लोम
स्वाभाविक रूप से उत्पन्न होते हैं।
(७) जीव-जैसा कि पूर्व में हम कह चुके हैं कि अद्वैतवेदान्त
निकृष्टोपाधिभूतव्यष्टिमूलक अज्ञान से उपहित चैतन्य को 'जीव' संज्ञा प्रदान
करता है। इसप्रकार जीव अविद्या से अवच्छिन्नचैतन्य है तथा अविद्या, कर्म,
शरीर, इन्द्रियाँ और अन्तःकरण इसकी उपाधियाँ हैं। यहाँ इसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका ५७
यहाँ उपाधि-वैविध्य के आधार पर जीव की प्राज्ञ, तैजस् और विश्व
तीन अवस्थाओं का उल्लेख किया है। मलिनसत्त्वप्रधान अज्ञान की व्यष्टि से
उपहित चैतन्य को 'प्राज्ञ- कहा गया है। इसीप्रकार सूक्ष्मशरीर की व्यष्टि से
उपहित चैतन्य को 'तैजस्' तथा स्थूलशरीर की व्यष्टि से उपहित चैतन्य को
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५८ वेदान्तसार
प्रसंगवश यहां संक्षेप में उल्लेख कर रहे हैं- इनमें प्रथम अवस्था में जीव
मन एवं इन्द्रियों के माध्यम से बाह्यपदार्थों का ज्ञान प्राप्त करता है। इस
स्थिति में उसका स्थूलशरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि आदि सचेष्ट रहते हैं।
अन्नमयकोष से आबद्ध हुआ वह सांसारिकपदार्थों का उपभोग करता है।
आचार्य गौडपाद ने जीव को इस अवस्था में बाह्यविषयों को प्रकाशित करने
वाला
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका ५९
(९) जगत्-अद्वैतवेदान्त जगत् को मिथ्या प्रतिपादित करता
है-“ब्रह्मसत्यं जगन्मिथ्या" ब्रह्म अथवा आत्मज्ञान न होने की स्थिति तक ही
यह जगत् हमें सत्य प्रतीत होता है। उसकी यह प्रतीति सीप में चाँदी अथवा
रज्जु में सर्प के समान मानी गई है, क्योंकि इसकी सत्ता आत्मज्ञान न होने
की स्थिति पर्यन्त ही रहती है। जिसप्रकार अज्ञान की निवृत्ति होने पर सीपी
और रज्जु हमें अपने वास्तविकरूप में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६० वेदान्तसार
सम्पन्न जीवनमुक्त को यह जगत् परमार्थतः असत् एवं मिथ्या प्रतीत होता
है।
इस प्रसङ्ग में यह उल्लेखनीय है कि तत्त्वज्ञान की स्थिति में जगत्
अर्थात् बाह्यपदार्थों का अभाव नहीं होता है। उसकी सत्ता पूर्ववत् बनी रहती
है। यदि ऐसा नहीं होता तो एक जीव के मुक्त होने पर सभी के लिए
जगत् का अभाव हो जाता।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका ६१
चित्र-१
[ब्रह्म] शुद्ध सत्त्व प्रधान अज्ञान से आवृत्त | मलिन सत्त्व प्रधान अज्ञान
│ ┌─ आनन्दमय कोष <──────────────┐ (ब्रह्म)
↓ │ ├─ कारण शरीर <──────────────┤ जीव
ईश्वर ─┼─ सुषुप्ति अवस्था <─────────────┤
(1) └─ लय स्थान <───────────────┘ (2)
(ब) सूक्ष्मशरीर—इसका केवल अनुमानप्रमाण द्वारा ही ज्ञान होता
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६२ वेदान्तसार
स्वामी रामतीर्थ अहङ्कार का अन्तर्भाव मन में करते हैं। उनके अनुसार
अहङ्कार भी सङ्कल्पात्मक ही होता है।
वेदान्तदर्शन के अनुसार सूक्ष्मशरीर को हम इसप्रकार भी प्रदर्शित कर
सकते हैं-
चित्र-२
सूक्ष्म शरीर
(17 अवयव)
5 5 5 1 1
पञ्च ज्ञानेन्द्रिय पञ्च कर्मेन्द्रिय पञ्च
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका ६३
सात्त्विक अंश से रसना (जिह्वा) नामक ज्ञानेन्द्रिय की उत्पत्ति हुई है, क्योंकि
जल का गुण रस है। अतः रसना ज्ञानेन्द्रिय द्वारा हमें रस अर्थात् स्वाद की
प्रतीति होती है।
साथ ही अपञ्चीकृत सूक्ष्मभूत पृथिवी के सात्त्विक अंश से घ्राण नामक
ज्ञानेन्द्रिय की उत्पत्ति हुई है, क्योंकि पृथिवी का गुण है, गन्ध। इसीलिए
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६४ वेदान्तसार
चित्र-४
अपञ्चीकृत सूक्ष्मभूत
आकाश वायु अग्नि जल पृथिवी
[ रजोगुण प्रधान अंशों से क्रमशः ]
वाक् पाणि पाद पायु उपस्थ
(वाणी) (हाथ) (पैर) (गुदा) (जननेन्द्रिय)
बोलना कार्य करना चलना मल उत्सर्जन आनन्द
एवं
सन्तति उत्पत्ति
(ग) पञ्चवायु- प्राण, अपान, व्यान, समान और उदान ये पाँच
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका ६५
से इसका उत्क्रमण माना गया है। पञ्चवायुओं की स्थिति एवं कार्य को
इसप्रकार भी प्रदर्शित कर सकते हैं-
चित्र-५
अपञ्चीकृत सूक्ष्मभूतों के रजोंऽशों से
पञ्चवायु
प्राण अपान व्यान समान उदान
| | | | |
नासिकाग्रवर्ती गुदा-उपस्थवर्ती सम्पूर्णशरीरस्थ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६६ वेदान्तसार
किया है, इनमें अनुसन्धानात्मिका अन्तःकरणवृत्ति को चित्त तथा
अभिमानात्मिकावृत्ति को अहंकार कहते हैं-
मनो बुद्धिरहङ्कारश्चित्तं करणमान्तरम्।
संशयी निश्चयो गर्वः स्मरणं विषया इमे॥ (शारीरकोपनिषद्-12)
किन्तु आचार्य सदानन्द ने वेदान्तसार में चित्त का बुद्धि में तथा अहङ्कार
का मन में ही अन्तर्भाव माना है-
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका ६७
जैसा कि कथन किया गया कि स्थूलशरीर का निर्माण आकाश आदि
पञ्चीकृत स्थूलभूतों से होता है। यह शरीर ही वस्तुतः जन्म-मरण की
स्थिति को प्राप्त होता है। इसी शरीर द्वारा जीवात्मा कर्म करता है तथा
उससे प्राप्त होने वाले फल को भोगता है। यह स्थूलशरीर माता-पिता द्वारा
खाए हुए तथा जन्म के बाद स्वयं द्वारा खाए अन्न का विकार होने के
कारण अन्नमयकोश कहलाता है तथा जीव
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६८ वेदान्तसार
(क) आनन्दमयकोष-आत्मा के आच्छादक होने के कारण अथवा
समूह में स्थित होने के कारण ही इन्हें कोष की संज्ञा प्रदान की गई है। इन
पञ्चकोषों में प्रथम आनन्दमयकोष की स्थिति सृष्टि के विकास की प्रथम
कारणावस्था में विद्यमान होती है। निर्गुणब्रह्म जब शुद्धसत्त्वप्रधान अज्ञान से
आच्छादित होता है तो वही कारणशरीर, ईश्वर तथा आनन्द की प्रचुरता के
कारण आनन्दमय कोष कहलाता है। प्रलय की अवस्था में भी यह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका ६९
गई है। चञ्चलता, गति रजोगुण की विशेषता है। इसीलिए प्राणों में
गतिशीलता देखी जाती है तथा प्राणों के सान्निध्य से कर्मेन्द्रियाँ गतिशील
होती हैं। इसीकारण प्राणमयकोष को गतिशील अथवा क्रियाशीलकोष माना
गया है। विज्ञानमय तथा मनोमयकोष की क्रियाशीलता केवल अनुभव का
विषय होती है, अतः अप्रत्यक्ष होती है। जबकि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें