वात्स्यायन कामसूत्र (सान्वय सम्पूर्ण हिन्दी अनुवाद एवं सविस्तार व्याख्या - पं. रामानन्द शर्मा)
Vatsyayana Kamasutra with Complete Hindi Commentary by Ramanand Sharma
महर्षि वात्स्यायन (टीकाकार: पं. रामानन्द शर्मा) द्वारा
१९८ वात्स्यायन-कामसूत्र
जिसमें अण्डकोश भी लगाये गये हों, जो शिश्न के समान आकार का हो और जिसे कमर में
पहना जा सके—ऐसा कृत्रिम साधन कञ्चुक या जालक कहलाता है ॥ १२ ॥
तदभावेऽलाबूनालकं वेणुश्च तैलकषायैः सुभावितः सूत्रेण कट्यां बद्धः
श्लक्ष्णा काष्ठमाला वा ग्रथिता बहुभिरामलकास्थिभिः संयुक्तेत्यपविद्ध-
योगाः ॥ १३ ॥
यदि इस प्रकार के कृत्रिम साधन सम्भव न हों तो अपने शिश्न के प्रमाण के अनुरूप तूम्बी
या बाँस का साधन (लिङ्ग) बनाकर तेल और उबटन से चिकना करके कमर में बाँध ले अथवा
आँवले के समान चिकनी काष्ठ गोलियों की माला शिश्न में पहन लेनी चाहिये—ये अपविद्ध
(त्यक्त) योग हैं ॥ १३ ॥
न त्वविद्धस्य कस्यचिद्द्व्यवहृतिरस्तीति ॥ १४ ॥
क्योंकि इन कृत्रिम साधनों का सम्बन्ध समागम से नहीं है। ये तो केवल असमर्थों के योग
हैं ॥ १४ ॥
दाक्षिणात्यानां लिङ्गस्य कर्णयोरिव व्यधनं बालस्य ॥ १५ ॥
छेदनकर्म—दक्षिण भारत में बच्चों के कर्णछेदन के समान शिश्न का छेदन भी
होता है ॥ १५ ॥
युवा तु शस्त्रेण छेदयित्वा यावद्रुधिरस्यागमनं तावदुदके तिष्ठेत् ॥ १६ ॥
छेदनविधि—यदि युवा पुरुष अपना छेदन कराये तो सुपारी की चमड़ी सरकाकर, नसों
को बचाकर, तीक्ष्ण शस्त्र से कुशलतापूर्वक तिरछा छेदे और जब तक रक्त बहता रहे तब तक
उसे पानी में डुबोये रखे ॥ १६ ॥
वैशद्यार्थं च तस्यां रात्रौ निर्बन्धाद्व्यवायः ॥ १७ ॥
और उस छिद्र को बड़ा करने के लिये, उसी रात को कई बार स्त्री के साथ समागम
करे ॥ १७ ॥
ततः कषायैरेकदिनान्तरितं शोधनम् ॥ १८ ॥
फिर पञ्चकषायों (अमलतास, ब्राह्मी, कनेर, मालती और शङ्खपुष्पी) से एक एक दिन के
अन्तर से धोना चाहिये ॥ १८ ॥
वेतसकुटजशङ्कुभिः क्रमेण वर्धमानस्य वर्धनैर्बन्धनम् ॥ १९ ॥
छिद्रवर्धन—बेंत और कुटज के शंकुओं (कीलों) से उस छिद्र को धीरे-धीरे बढ़ाना
चाहिये ॥ १९ ॥
यष्टीमधुकेन मधुयुक्तेन शोधनम् ॥ २० ॥
व्रणशोधन—मुलहठी और शहद मिलाकर घाव में लगाना चाहिये ॥ २० ॥
ततः सीसकपत्रकर्णिकया वर्धयेत् ॥ २१ ॥
तत्पश्चात् शीशम के पत्तों की कर्णिका से इसे बढ़ाना चाहिये ॥ २१ ॥
म्रक्षयेद्भल्लातकतैलेनेति व्यधनयोगाः ॥ २२ ॥
इसके बाद भिलावे के तेल से इसे भिगोते रहना चाहिये। व्यधनयोग समाप्त हुए ॥ २२ ॥
७. औपनिषदिक अधिकरण १९९
तस्मिन्नेकाकृतिविकल्पान्यपद्रव्याणि योजयेत् ॥ २३ ॥
तत्पश्चात् उसमें अपद्रव्यों को पहना देना चाहिये ॥ २३ ॥
वृत्तमेकतो वृत्तमुदूखलकं कुसुमकं कण्टकितं कङ्कास्थि गजकर-
कमष्टमण्डलकं भ्रमरकं शृङ्गाटकमन्यानि वोपायतः कर्मतश्च बहुकर्मसहता चैषां
मृदुकर्कशता यथासात्म्यमिति नष्टरागप्रत्यानयनं द्विषष्टितमं प्रकरणम् ॥ २४ ॥
अपद्रव्य का प्रयोग — जिस प्रकार का अपद्रव्य स्त्री के अनुकूल पड़े, उसके साथ
समागम में वैसा ही अपद्रव्य प्रयुक्त करना चाहिये। गोल, एक ओर से गोल, ऊखल (ओखली)
जैसा गोल, कमल जैसा, करेले जैसा काँटेदार, कंक की हड्डी जैसा, हाथीदांत के समान,
अष्टकोण, चक्करदार, सिंघाड़े की आकृति का, कोमल या कठोर, जैसा स्त्री चाहे या जैसा
उसके अनुकूल पड़े, वैसा ही बनाया जा सकता है। ‘नष्टप्रेम के पुनः प्राप्ति की विधि’ नामक
बासठवाँ प्रकरण पूर्ण हुआ ॥ २४ ॥
एवं वृक्षजानां जन्तूनां शूकैरुपहितं लिङ्गं दशरात्रं तैलेन मृदितं पुनरुपबृंहितं
पुनः प्रमृदितमिति जातशोफं खट्वायामधोमुखस्तदन्तरे लम्बयेत् ॥ २५ ॥
शिश्नवर्धक उपाय — इसी प्रकार वृक्ष में उत्पन्न होने वाले रोमदार जन्तुओं
(कन्दलिका) के रोमों का शिश्न पर लेप करे और तेल मले। यह क्रिया दस रात तक निरन्तर
करने पर जब शिश्न में सूजन आ जाये तो चारपाई के छेद से उसे नीचे लटका दे और फिर औंधे
मुँह सो जाये ॥ २५ ॥
तत्र शीतैः कषायैः कृतवेदनानिग्रहं सोपक्रमेण निष्पादयेत् ॥ २६ ॥
तत्पश्चात् शीतल लेप लगाकर इसकी वेदना मिटानी चाहिये ॥ २६ ॥
स यावज्जीवं शूकजो नाम शोफो विटानाम् ॥ २७ ॥
इस प्रकार रसलम्पटों के शिश्न की मोटाई आजीवन बनी रहती है ॥ २७ ॥
अश्वगन्धाशबरकन्दजलशूकबृहतीफलमाहिषनवनीतहस्तिकर्णवज्रवल्ली -
रसैरेकैकेन परिमर्दनं मासिकं वर्धनम् ॥ २८ ॥
अश्वगन्धा, बड़े लोध की जड़, जलशंकु, बड़ी कटेरी के पके फल, भैंस का मक्खन,
ढाक के पत्ते और वज्रवल्ली (हड़जोड़) का रस — इनमें से किसी एक को लगाने से शिश्न एक
मास तक मोटा बना रहता है ॥ २८ ॥
एतैरेव कषायैः पक्वेन तैलेन परिमर्दनं षाण्मास्यम् ॥ २९ ॥
अश्वगन्धा आदि के कल्क द्वारा सिद्ध किये गये तेल की मालिश करने से शिश्नवृद्धि छह
मास तक बनी रहती है ॥ २९ ॥
दाडिमत्रापुषबीजानि बालुका बृहतीफलरसश्चेति मृद्वग्निना पक्वेन तैलेन
परिमर्दनं परिषको वा ॥ ३० ॥
अनार, बालमखीरा के बीज, एलुवा और कटेरी के फलों के रस — इन सबको मन्द मन्द
अग्नि पर बनाये गये तैल की मालिश करने से या इनकी पोटली बनाकर सेंकने से छह मास तक
शिश्नवृद्धि रहती है ॥ ३० ॥
२०० वात्स्यायन-कामसूत्र
ताँस्ताँश्च योगानाप्तेभ्यो बुध्येतेति वर्धनयोगाः ॥ ३१ ॥
अन्य भी वर्धनयोग हैं। उन्हें आप्त पुरुषों से जान लें। शिश्नवृद्धियोग पूर्ण हुए॥ ३१॥
अथ स्नुहीकण्टकचूर्णैः पुनर्नवावानरपुरीषलाङ्गलिकामूलमिश्रैर्यामवकिरेत्
सा नान्यं कामयेत ॥ ३२॥
चित्रयोगप्रकरण : कन्यामोहन—थूह के काँटों का चूर्ण, पुनर्नवा, लाल मुख वाले
बन्दर का विष्ठा और इन्द्रायन (कलिहारी) की जड़—इन सबको सममात्रा में पीसकर बनाया
गया चूर्ण जिसके सिर पर डाल दिया जाये वह कन्या किसी अन्य को नहीं चाहती ॥ ३२ ॥
तथा सोमलताऽवल्गुजाभृङ्गरलोहोपजिह्विकाचूर्णैर्व्याधिघातकजम्बूफलरस-
निर्यासेन घनीकृतेन च लिप्तसम्बाधां गच्छतो रागो नश्यति ॥ ३३ ॥
रागनाशनलेप—इसी प्रकार सोमलता, बाकुची के बीज, भाँगरा, लौहभस्म और
उपजिह्विका का चूर्ण तथा अमिलतास और जामुन के फल की गुठली को पीसकर मदनमन्दिर
में लेप करने से जो भी पुरुष उस स्त्री के साथ सम्भोग करता है उसका राग नष्ट हो जाता
है ॥ ३३ ॥
गोपालिकाबहुपादिकाजिह्विकाचूर्णैर्माहिषतक्रयुक्तैः स्नातां गच्छतो रागो
नश्यति ॥ ३४ ॥
गोपालिका, बहुपादिका (पोदीना) और जिह्विका (गोजिया) का चूर्ण भैंस के मट्ठे में
मिलाकर स्नान करने वाली स्त्री के साथ जो भी पुरुष सम्भोग करता है उसका राग नष्ट हो
जाता है ॥ ३४ ॥
नीपाम्रातकजम्बूकुसुमयुक्तमनुलेपनं दौर्भाग्यकरं स्रजश्च ॥ ३५ ॥
दौर्भाग्यकरण—कदम्ब, आँवड़ा और जामुन के फूलों को घिसकर चन्दन लगाना या
इनकी माला पहनना दौर्भाग्यवर्धक होता है ॥ ३५ ॥
कोकिलाक्षप्रलेपो हस्तिन्याः संहतमेकरात्रे करोति ॥ ३६ ॥
योनि-संकोचन—तालमखाने को पानी में पीसकर लेप करने से हस्तिनी नायिका की
योनि भी एक ही रात में सिकुड़ जाती है ॥ ३६ ॥
पद्मोत्पलकदम्बसर्जकसुगन्धचूर्णानि मधुना पिष्टानि लेपो मृग्या विशाली-
करणम् ॥ ३७ ॥
योनि-विस्तार—लाल कमल, नीलकमल, कदम्ब, विजयसार और नेत्रवाला—इनके
चूर्ण को शहद के साथ घोलकर लेप करने से मृगी नायिका की योनि भी गहरी और विशाल हो
जाती है ॥ ३७ ॥
स्नुहीसोमार्कक्षारैरवल्गुजाफलैर्भावितान्यामलकानि केशानां श्वेती-
करणम् ॥ ३८ ॥
बाल सफेद करना—थूहर, पुतली और आक के पत्तों को जलाकर राख बना ले और
फिर उसमें बाकुची के बीज और आँवले की भावना देकर बालों में लगाने से काले बाल भी
सफेद हो जाते हैं ॥ ३८ ॥
७. औपनिषदिक अधिकरण २०१
मदयन्तिकाकुटजकाञ्जनिकागिरिकर्णिकाश्लक्ष्णपर्णीमूलैः स्नानं केशानां
प्रत्यानयनम् ॥ ३९ ॥
बाल काले करना—मेंहदी, कुटज, अंजनिका, पहाड़ी चमेली और माषपर्णी की
जड़—इन पाँचों का चूर्ण सिर पर मलकर कुछ समय बाद स्नान करने से सफेद बाल भी काले
हो जाते हैं ॥ ३९ ॥
एतैरेव सुपक्वेन तैलेनाभ्यङ्गात् कृष्णीकरणात् क्रमेणास्य
प्रत्यानयनम् ॥ ४० ॥
इन पदार्थों से बने तैल से भी सफेद बाल काले हो जाते हैं ॥ ४० ॥
श्वेताश्वस्य मुष्कस्वेदैः सप्तकृत्वो भावितेनालक्तकेन रक्तोऽधरः श्वेतो
भवति ॥ ४१ ॥
ओष्ठ सफेद करना—पूर्वोक्त वस्तुओं में सफेद घोड़ों के अण्डकोश के पसीने की सात
भावनाएँ देने पर जो योग तैयार होता है वह लाल होठों को भी सफेद बना देता है ॥ ४१ ॥
मदयन्तिकादीन्येव प्रत्यानयनम् ॥ ४२ ॥
होंठ लाल करना—मेंहदी आदि को पीसकर लगाने से सफेद होंठ पुनः लाल हो
जाते हैं ॥ ४२ ॥
बहुपादिकाकुष्ठतगरतालीशदेवदारुवज्रकन्दकैरुपलिप्तं वंशं वादयतो या
शब्दं शृणोति सा वश्या भवति ॥ ४३ ॥
मोहक वंशी—बहुपादिका (पोदीना), कुछ, तगर, तालीशपत्र, देवदारू और
वज्रकन्द—इनका लेप करके वंशी बजाने वाले की ध्वनि जो भी स्त्री सुनेगी वही वशीभूत हो
जायेगी ॥ ४३ ॥
धत्तूरफलयुक्तोऽभ्यवहार उन्मादकः ॥ ४४ ॥
पागल बनाना—खाद्य या पेय पदार्थों में धतूरे के बीज मिलाकर खिला पिला देने से
व्यक्ति पागल हो जाता है ॥ ४४ ॥
गुडो जीर्णतश्च प्रत्यानयनम् ॥ ४५ ॥
उसको स्वस्थ करना—पुराना गुड़ खिला देने से धतूरे का विष उतर जाता है ॥ ४५ ॥
हरितालमनःशिलाभक्षिणो मयूरस्य पुरीषेण लिप्तहस्तो यद् द्रव्यं स्पृशति तन्न
दृश्यते ॥ ४६ ॥
अदृश्य करना—हरताल और मैनसिल खाने वाले मोर की विष्ठा को हाथ में लगाकर
जिस वस्तु को छू दोगे, वही अदृश्य हो जायेगी ॥ ४६ ॥
अङ्गारतृणभस्मना तैलेन विमिश्रमुदकं क्षीरवर्णं भवति ॥ ४७ ॥
पानी को दूध के समान सफेद करना—खस की भस्म को तैल में मिलाकर पानी में
डाल देने से पानी दूध के समान सफेद हो जाता है ॥ ४७ ॥
हरीतकाभ्रातकयोः स्रवणप्रियङ्गुकाभिश्च पिष्टाभिर्लिप्तानि लोहभाण्डानि
ताम्रीभवन्ति ॥ ४८ ॥
२०२ वात्स्यायन-कामसूत्र
लोहे को ताँबे के समान करना—हरड़ और आँवले को मालकाँगनी के साथ पीसकर
लोहे के बर्तन पर लेप करने से वह ताँबे के रंग का हो जाता है ॥ ४८ ॥
श्रवणप्रियङ्गुकातैलेन दुकूलसर्पनिर्मोकेण वर्त्या दीपं प्रज्वाल्य पार्श्वे
दीर्घीकृतानि काष्ठानि सर्पवद् दृश्यन्ते ॥ ४९ ॥
लकड़ियों का सर्प दिखना—सर्प की केंचुली और कपड़े को लपेटकर, बत्ती बनाकर,
मालकाँगनी के तैल में भिगोकर दीपक की तरह जलाये तो आस पास में पड़ी लकड़ियाँ उसके
प्रकाश में सर्पों के समान दीखेंगीं ॥ ४९ ॥
श्वेतायाः श्वेतवत्साया गोः क्षीरस्य पानं यशस्यमायुष्यम् ॥ ५० ॥
यश और आयुवर्धक दूध—सफेद बछड़े वाली सफेद गाय का दूध पीने से यश और
आयु की वृद्धि होती है ॥ ५० ॥
ब्राह्मणानां प्रशस्तानामाशिषः ॥ ५१ ॥
ब्राह्मणों का आशीर्वाद सदैव हितकर—प्रशस्त ब्राह्मणों का आशीर्वाद भी यश और
आयु को बढ़ाता है ॥ ५१ ॥
पूर्वशास्त्राणि सन्दृश्य प्रयोगाननुसृत्य च।
कामसूत्रमिदं यत्नात् संक्षेपेण निवेदितम् ॥ ५२ ॥
उपसंहार—पूर्वाचार्यों के शास्त्रों का सम्यक् अध्ययन कर और उनके प्रयोगों का
अनुसरण कर प्रयत्नपूर्वक संक्षेप में इस कामसूत्र को कहा गया है ॥ ५२ ॥
धर्ममर्थं च कामं च प्रत्ययं लोकमेव च।
पश्यत्येतस्य तत्त्वज्ञो न च रागात् प्रवर्तते ॥ ५३ ॥
शास्त्र का उद्देश्य रागोद्दीपन नहीं—इस कामशास्त्र के तत्त्व को जानने वाला व्यक्ति
धर्म, अर्थ, काम, विश्वास और लोकाचार को देखकर ही प्रवृत्त होता है, राग या कामुकतावश
नहीं ॥ ५३ ॥
अधिकारवशादुक्ता ये चित्रा रागवर्द्धनाः ।
तदनन्तरमत्रैव ते यत्नाद्विनिवारिताः ॥ ५४ ॥
अशिष्टसम्मत योगों का प्रयोग उचित नहीं—इस शास्त्र में प्रकरणवश राग को बढ़ाने
वाले विचित्र योग कहे गये हैं, लेकिन विवेचन के पश्चात् यह स्पष्ट कर दिया गया है कि कौन
कौन से प्रयोग किये जायें और कौन से नहीं ॥ ५४ ॥
न शास्त्रमस्तीत्येतेन प्रयोगो हि समीक्ष्यते ।
शास्त्रार्थान् व्यापिनो विद्यात् प्रयोगांस्त्वेकदेशिकान् ॥ ५५ ॥
ये बातें शास्त्र में कही गयी हैं, इसीलिये उन्हें प्रयोग नहीं कर बैठना चाहिये, क्योंकि
शास्त्र का विषय तो सार्वभौम होता है, लेकिन उसके प्रयोग एकदेशीय ही होते हैं ॥ ५५ ॥
बाभ्रवीयांश्च सूत्रार्थानागमय्य विमृश्य च।
वात्स्यायनश्चकारेदं कामसूत्रं यथाविधि ॥ ५६ ॥
७. औपनिषदिक अधिकरण २०३
शास्त्रसम्मत ग्रन्थ—बाभ्रवीय सूत्रों को समझकर और कामशास्त्र का गुरुओं से
अध्ययन कर एवं स्वबुद्धि से चिन्तन मनन करके ही आचार्य वात्स्यायन ने इस 'कामसूत्र' को
शास्त्रीय विधि से लिखा है ॥ ५६ ॥
तदेतद् ब्रह्मचर्येण परेण च समाधिना।
विहितं लोकयात्रार्थं न रागार्थोऽस्य संविधिः ॥ ५७ ॥
निर्माण की अवस्था और प्रयोजन—इस 'कामसूत्र' की रचना अमोघ ब्रह्मचर्य और
निर्विकल्प समाधि द्वारा महर्षि वात्स्यायन ने लोकव्यवहार को सुचारु रूप से चलाने के लिये की
है, इसका विधान राग के निमित्त नहीं किया गया ॥ ५७ ॥
रक्षन् धर्मार्थकामानां स्थितिं स्वां लोकवर्तिनीम्।
अस्य शास्त्रस्य तत्त्वज्ञो भवत्येव जितेन्द्रियः ॥ ५८ ॥
कामतत्त्वज्ञ कामुक नहीं होता—इस शास्त्र के तत्त्व को समझने वाला पुरुष धर्म, अर्थ
एवं काम तथा लोक में अपनी स्थिति की रक्षा करता हुआ निश्चय ही जितेन्द्रिय हो जाता
है ॥ ५८ ॥
तदेतत्कुशलो विद्वान् धर्मार्थाववलोकयन्।
नातिरागात्मकः कामी प्रयुञ्जानः प्रसिध्यति ॥ ५९ ॥
सिद्धि के लिये रागात्मकता का अभाव आवश्यक—जो कामी पुरुष रागात्मक भाव
से इस शास्त्र का अध्ययन एवं प्रयोग करता है, उसे कदापि सिद्धि नहीं मिलती; किन्तु जो
विवेकवान् पुरुष धर्म और अर्थ को दृष्टि में रखकर इसका प्रयोग करता है उसे पूर्ण सिद्धि
मिलती है ॥ ५९ ॥
नष्टरागप्रत्यानयन से चित्रयोग तक
व्याख्यानात्मक द्वितीय अध्याय पूर्ण ॥
॥ वात्स्यायनकृत कामसूत्र पूर्ण ॥
काम० १५
साम्प्रयोगिक आसनों के
कतिपय चित्र
[इस ग्रन्थ के द्वितीय साम्प्रयोगिक अधिकरण की षष्ठ, अष्टम एवं नवम अध्यायों
में नायक-नायिका द्वारा साम्प्रयोगिकावस्था (सम्भोगावस्था) में प्रयुक्त किये जाने वाले
सभी आसनों का विस्तृत वर्णन उपलब्ध है।
पाठकों को इन का सरलतापूर्वक ज्ञान हो जाय—इस आशा से यहाँ कुछ आसनों
के चित्र दिये जा रहे हैं।
प्रत्येक चित्र पर आसन का नाम तथा इस ग्रन्थ की पृष्ठ-संख्या दे दी गयी है।
तत्सम्बद्ध विस्तृत विवरण उस उस पृष्ठ पर देखना चाहिये।]
आसन-चित्र २०५
मृगी आसन
विवरण पृष्ठ ५२
हस्तिनी आसन
विवरण पृष्ठ ५२
इन्द्राणी आसन
विवरण पृष्ठ ५३
वाडवक आसन
विवरण पृष्ठ ५३, ५४
२०६ वात्स्यायन-कामसूत्र
उत्फुल्लक आसन
विवरण पृष्ठ ५३
उत्तानसम्पुटक आसन
विवरण पृष्ठ ५४
उत्तानसम्पुटक आसन
विवरण पृष्ठ ५४
पार्श्व सम्पुटक आसन
विवरण पृष्ठ ५४
पीडितक आसन
विवरण पृष्ठ ५४
आसन-चित्र २०७
अर्धपीडितक आसन
विवरण पृष्ठ ५४,५५
वेष्टितक आसन
विवरण पृष्ठ ५४
वेष्टितक आसन
विवरण पृष्ठ ५४
२०८ वात्स्यायन-कामसूत्र
भुग्नक आसन
विवरण पृष्ठ ५५
भुग्नक आसन
विवरण पृष्ठ ५५
कार्कटकासन
विवरण पृष्ठ ५५
आसन-चित्र
२०९
उत्पीड़ितक आसन
विवरण पृष्ठ ५५
वेणुदारितक आसन
विवरण पृष्ठ ५५
भुग्नक आसन
विवरण पृष्ठ ५५
२१० वात्स्यायन-कामसूत्र
वेणुदारितक आसन
विवरण पृष्ठ ५५
पद्मासन
विवरण पृष्ठ ५५
परावृत्तक आसन
विवरण पृष्ठ ५५
आसन-चित्र २११
परावृत्तक आसन
विवरण पृष्ठ ५५
जलसम्भोगासन
विवरण पृष्ठ ५६
स्थितरत आसन
विवरण पृष्ठ ५६
धेनुक आसन
विवरण पृष्ठ ५६
२१२ वात्स्यायन-कामसूत्र
कार्कटक आसन
विवरण पृष्ठ ५५
परावृत्तक आसन
विवरण पृष्ठ ५५
धेनुक आसन
विवरण पृष्ठ ५६
अवलम्बितक आसन
विवरण पृष्ठ ५६
आसन-चित्र २१३
शौन आसन
विवरण पृष्ठ ५६
ऐणेय आसन
विवरण पृष्ठ ५६
ऐणेय आसन
विवरण पृष्ठ ५६
सङ्घाटक आसन
विवरण पृष्ठ ५७
मार्जारललितक आसन
विवरण पृष्ठ ५६
सङ्घाटक आसन
विवरण पृष्ठ ५७
२१४ वात्स्यायन-कामसूत्र
व्याघ्रावस्कन्द आसन
विवरण पृष्ठ ५६
गोयूथिक आसन
विवरण पृष्ठ ५७
पुरुषायित आसन
विवरण पृष्ठ ००
पुरुषायित आसन
विवरण पृष्ठ ००
आसन-चित्र २१५
वारिक्रीडितक आसन
विवरण पृष्ठ ५७
पुरुषायित आसन
विवरण पृष्ठ ६३
पुरुषायित आसन
विवरण पृष्ठ ६३
पुरुषायित आसन
विवरण पृष्ठ ६३
२१६ वात्स्यायन-कामसूत्र
मन्थन आसन
विवरण पृष्ठ ६५
अपद्रव्य
विवरण पृष्ठ १९८
औपरिष्टकासन (मुखमैथुन)
विवरण पृष्ठ ६८
आसन-चित्र २१७
अवमर्दनासन
विवरण पृष्ठ ५६
कच्छपासन
विवरण पृष्ठ ५६
गजोपमर्दितासन
विवरण पृष्ठ ५६
उत्पीड़ितक आसन
विवरण पृष्ठ ५५
स्थितरत आसन
विवरण पृष्ठ ५६