समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)
Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary
आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा
अध्याय - 10
परद्रव्य को अपना मानने वाला ज्ञानी मिथ्यादृष्टि है -
जह को वि णरो जंपदि अम्हाणं गामविसयणयरट्ठं।
ण य होंति ताणि तस्स दु भणदि य मोहेण सो अप्पा॥
(10-18-325)
एमेव मिच्छादिट्ठी णाणी णिस्संसयं हवदि एसो।
जो परदव्वं मम इदि जाणंतो अप्पयं कुणदि॥
(10-19-326)
तम्हा ण मे त्ति णच्चा दोण्हं एदाण कत्तिववसाओ।
परदव्वे जाणंतो जाणेज्जा दिट्ठिरहिदाणं॥ (10-20-327)
जैसे कोई पुरुष कहता है कि यह हमारा ग्राम, जनपद, नगर और राष्ट्र है किन्तु
वस्तुतः वे उसके नहीं हैं, तथापि वह आत्मा मोह से ऐसा कहता है। इसी प्रकार जो
ज्ञानी 'परद्रव्य मेरा है' यह जानता हुआ परद्रव्य को निजरूप कर लेता है, वह ज्ञानी
निःसन्देह मिथ्यादृष्टि है; इसलिए 'ये परद्रव्य मेरे नहीं हैं' यह जानकर लोक और
श्रमण इन दोनों के परद्रव्य में कर्तृत्व के व्यवसाय को जानते हुए समझो कि यह
व्यवसाय मिथ्यादृष्टियों का है।
A person may say that this village, town, city, or nation, is his,
but, in reality, these do not belong to him; he utters such words
only due to his delusion. In the same way, a person, who
considers an alien substance to be his own, and then identifies
himself with it, is, without doubt, a wrong believer. Therefore,
believe that these alien substances do not belong to you, and that
the involvement of the Self in creation of non-self substances, as
••••••••••••••••••••
156
अध्याय - 10
asserted by ordinary people and monks, is the view of the wrong
believers.
⎯⎯⎯⎯⎯⎯⎯⎯⎯⎯
भाव कर्म का कर्ता जीव है -
मिच्छत्तं यदि पयडी मिच्छादिट्ठी करेदि अप्पाणं।
तम्हा अचेदणा दे पयडी णणु कारगा पत्ता॥ (10-21-328)
अहवा एसो जीवो पोग्गलदव्वस्स कुणदि मिच्छत्तं।
तम्हा पोग्गलदव्वं मिच्छादिट्ठी ण पुण जीवो॥
(10-22-329)
अह जीवो पयडी तह पोग्गलदव्वं कुणंति मिच्छत्तं।
तम्हा दोहि कदं तं दोण्हि वि भुंजंति तस्स फलं॥
(10-23-330)
अह ण पयडी ण जीवो पोग्गलदव्वं करेदि मिच्छत्तं।
तम्हा पोग्गलदव्वं मिच्छत्तं तं तु ण हु मिच्छा॥ (10-24-331)
यदि (मोहनीय कर्म की) मिथ्यात्व प्रकृति आत्मा को मिथ्यादृष्टि करती है, इस
मान्यता से तेरे मतानुसार अचेतन प्रकृति निश्चय ही मिथ्यात्व भाव की कर्ता हो गई;
अथवा यह जीव पुद्गल द्रव्य के मिथ्यात्व को करता है, ऐसा माना जाए तो पुद्गल
द्रव्य मिथ्यादृष्टि सिद्ध होगा, जीव नहीं; अथवा जीव तथा प्रकृति - ये दोनों पुद्गल
द्रव्य को मिथ्यात्वरूप करते हैं, ऐसा मानने से दोनों के द्वारा किये गये मिथ्यात्व के
••••••••••••••••••••
157
अध्याय - 10
फल को वे दोनों ही भोगेंगे; अथवा न तो प्रकृति और न जीव पुद्गल द्रव्य को
मिथ्यात्वरूप करता है, ऐसा मानने से पुद्गल द्रव्य को (मिथ्यात्व भाव का प्रसंग आ
जाएगा); क्या वह वास्तव में मिथ्या नहीं है?
If you believe that karmic matter (of the nature of deluding
karmas) makes the Self a wrong believer, then your belief
amounts to attributing the non-conscious karmic matter the
ability to create delusion in the Self. Or if you believe that the
Self creates delusion in the physical substance, then your belief
amounts to attributing wrong belief to the physical substance
and not to the Self. If you believe that both, the Self and the
nature of the karmic matter, create delusion in the physical
substance, then they both must enjoy the fruits of their action.
Further, your contention that neither the Self nor the nature of
the karmic matter creates delusion in the physical substance
will amount to attributing wrong belief to the physical
substance; is it not really an erroneous belief?
कर्म ही कर्ता है, जीव नहीं, यह मिथ्या है -
कम्मेहि दु अण्णाणी किज्जदि णाणी तहेव कम्मेहिं।
कम्मेहि सुवाविज्जदि जग्गाविज्जदि तहेव कम्मेहिं॥
(10-25-332)
कम्मेहि सुहाविज्जदि दुक्खाविज्जदि तहेव कम्मेहिं।
कम्मेहि य मिच्छत्तं णिज्जदि य असंजमं चेव॥
(10-26-333)
••••••••••••••••••••••••••
158
अध्याय - 10
कम्मेहि भमाडिज्जदि उड्ढमहं चावि तिरियलोयं च।
कम्मेहि चेव किज्जदि सुहासुहं जेत्तियं किंचि॥
(10-27-334)
जम्हा कम्मं कुव्वदि कम्मं दे दि हरदि त्ति जं किंचि।
तम्हा सव्वे जीवा अकारगा होंति आवण्णा॥
(10-28-335)
(पूर्व पक्ष-) 'कर्मों के द्वारा जीव अज्ञानी किया जाता है, उसी प्रकार कर्मों के द्वारा
ज्ञानी होता है। कर्मों के द्वारा जीव सुलाया जाता है, उसी प्रकार कर्मों के द्वारा जगाया
जाता है। कर्मों के द्वारा जीव सुखी होता है, उसी प्रकार कर्मों के द्वारा दुखी होता है।
कर्मों के द्वारा जीव मिथ्यात्व और असंयम को प्राप्त होता है; और कर्मों के द्वारा जीव
ऊर्ध्वलोक, अधोलोक और तिर्यग्लोक में भ्रमण करता है। कर्मों के द्वारा ही जो कुछ
जितना शुभ और अशुभ है वह होता है; क्योंकि कर्म करता है, कर्म देता है, इस
प्रकार जो कुछ है, उसे कर्म ही हरता है; इसलिए सभी जीव अकर्ता सिद्ध होते हैं।'
(The aforementioned belief amounts to -) 'The Self is made
ignorant by the karmas and, likewise, he is made knowledgeable
by the karmas. Karmas send the Self to sleep and, likewise, he is
awakened by the karmas. Karmas make the Self happy and,
likewise, he is made miserable by the karmas. It is by the karmas
that the Self is brought to wrong belief and non-discipline, and is
made to wander in the upper, middle, and lower worlds. All
virtuous or wicked happenings are the handiwork of the karmas.
Because the karma does, karma gives, and it is the karma that
takes away; therefore, all souls are proved to be without any
action.'
159
अध्याय - 10
आत्मा को अकर्ता मानने का दुष्परिणाम -
पुरिसित्थियाहिलासी इत्थीकम्मं च पुरिसमहिलसदि।
एसा आयरियपरंपरागदा एरिसी दु सुदी॥
(10-29-336)
तम्हा ण को वि जीवो अबंभयारी दु तुम्हमुवदेसे।
जम्हा कम्मं चेव हि कम्मं अहिलसदि जं भणिदं॥
(10-30-337)
जम्हा घादेदि परं परेण घादिज्जदे य सा पयडी।
एदेणत्थेण दु किर भण्णदि परघादणामे त्ति॥
(10-31-338)
तम्हा ण को वि जीवोवघादगो अत्थि तुम्ह उवदेसे।
जम्हा कम्मं चेव हि कम्मं घादेदि जं भणिदं॥
(10-32-339)
(पूर्वोक्त मत वाले यह भी मानते हैं कि-) 'पुरुष वेदकर्म स्त्री की अभिलाषा करता
है, और स्त्री वेदकर्म पुरुष की अभिलाषा करता है, आचार्य-परम्परा से आई हुई ऐसी
श्रुति है; इसलिए तुम्हारे मत में कोई भी जीव अब्रह्मचारी नहीं है।
क्योंकि जो दूसरे को मारता है और दूसरे के द्वारा मारा जाता है, वह भी कर्म है। इसी
अर्थ में परघात नामकर्म कहा जाता है; इसलिए तुम्हारे मत में कोई जीव उपघात
करने वाला नहीं है, क्योंकि कर्म ही कर्म को मारता है, यह कहा है।'
(It also amounts to −) 'The karmic matter of the nature of male
160
अध्याय - 10
sex-passion creates a longing for woman and the karmic matter
of the nature of female sex-passion creates a longing for man;
this has come about from the ancient teachings of the Āchāryas,
and, as per this doctrine, there is no soul which is unchaste.
Then, killing others and getting killed by others will also be
attributed to the nature of karma. The name karma of injury by
others (parghāta) implies this meaning, and, therefore, as per
your doctrine, no soul can cause injury as it is only the material
karma which kills the material karma.’
आत्मा को अकर्ता मानने वाले श्रमण नहीं हैं -
एवं संखुवदेसं जे दु परूविंति एरिसं समणा।
तेसिं पयडी कुव्वदि अप्पा य अकारगा सव्वे॥
(10-33-340)
(आचार्यदेव कहते हैं कि-) इस प्रकार सांख्यमत का ऐसा उपदेश जो श्रमण
(श्रमणाभास) करते हैं, उनके मत में प्रकृति ही करती है और सब आत्मा अकारक
है (ऐसा सिद्ध होता है)।
(Says the Āchārya –) If any monks preach such doctrine of the
Sāṃkhya system, then, in their view, the material karmas do
everything, and, hence, it follows that all souls are inactive.
161
९. मोक्ष अधिकार (परम विशुद्धि व मुक्ति)
अध्याय - 10
अपेक्षा-भेद से आत्मा कर्ता और अकर्ता है -
अहवा मण्णसि मज्झं अप्पा अप्पाणमप्पणो कुणदि।
एसो मिच्छसहावो तुम्हं एवं भणंतस्स॥ (10-34-341)
अप्पा णिच्चासंखेज्जपदेसो देसिदो दु समयम्हि।
ण वि सो सक्कदि तत्तो हीणो अहियो व कादुं जे॥
(10-35-342)
जीवस्स जीवरूवं वित्थरदो जाण लोगमित्तं हि।
तत्तो सो किं हीणो अहियो य कदं भणसि दव्वं॥
(10-36-343)
अह जाणगो दु भावो णाणसहावेण अत्थि दे दि मदं।
तम्हा ण वि अप्पा अप्पयं तु समयप्पणो कुणदि॥
(10-37-344)
अथवा (कर्तृत्व का पक्ष सिद्ध करने के लिए) ऐसा मानो कि मेरा आत्मा अपने
द्रव्यरूप आत्मा को करता है। ऐसा कहने वाले तेरा यह मिथ्यात्व भाव है, क्योंकि
परमागम में आत्मा को नित्य और असंख्यात प्रदेशी कहा गया है। आत्मा उससे हीन
या अधिक नहीं किया जा सकता। विस्तार की अपेक्षा जीव का जीवरूप निश्चय से
लोकमात्र जानो। आत्मा उससे क्या हीन अथवा अधिक होता है जो तू कहता है कि
आत्मा ने द्रव्यरूप आत्मा को किया; अथवा अगर तेरा ऐसा मत है कि ज्ञायक भाव
तो ज्ञानस्वभाव से स्थित है तो इससे भी आत्मा स्वयं अपने आत्मा को नहीं करता
(यह सिद्ध होता है)।
•••••••••••••••••••••
162
अध्याय - 10
Or (in order to substantiate your theory that the karmas do
everything –) if you hold, “My soul transforms itself by itself,”
then this opinion of yours is perverse thinking. Soul has been
described in sacred scriptures as eternal and having
innumerable points of space. The soul, on its own accord, is
incapable of increasing or decreasing its spatial points. Know
that, from the point of view of extension, the soul is coextensive
with the universe. Since the soul, on its own accord, is incapable
of increasing or decreasing its spatial points, how can you say
that the soul transforms itself by itself? If you accept that the
knowing substance exists with its knowing nature, then also it is
established that the soul does not transform itself by itself.
वस्तु नित्यानित्यात्मक है -
केहिचि दु पज्जयेहिं विणस्सदे णैव चि दु जीवो।
जम्हा तम्हा कुव्वदि सो वा अण्णो व णेयंतो॥ (10-38-345)
केहिचि दु पज्जयेहिं विणस्सदे णैव केहिचि दु जीवो।
जम्हा तम्हा वेददि सो वा अण्णो व णेयंतो॥ (10-39-346)
जो चेव कुणदि सो चेव वेदगो जस्स एस सिद्धंतो।
सो जीवो णादव्वो मिच्छादिट्ठी अणारिहदो॥ (10-40-347)
अण्णो करेदि अण्णो परिभुंजदि जस्स एस सिद्धंतो।
सो जीवो णादव्वो मिच्छादिट्ठी अणारिहदो॥ (10-41-348)
163
अध्याय - 10
क्योंकि जीव कितनी ही पर्यायों से नष्ट होता है और कितनी ही पर्यायों से नष्ट नहीं
होता इसलिए (जो भोगता है), वही करता है या अन्य करता है, ऐसा एकान्त नहीं
है; क्योंकि जीव कितनी ही पर्यायों से नष्ट होता है और कितनी ही पर्यायों से नष्ट
नहीं होता; इसलिए (जो करता है), वही भोगता है अथवा अन्य भोगता है, ऐसा
एकान्त नहीं है।
जो जीव करता है, वही भोगता है, जिसका यह सिद्धान्त है, वह जीव मिथ्यादृष्टि,
आर्हत मत का न मानने वाला जानना चाहिये। कोई अन्य करता है, कोई अन्य भोगता
है, जिसका ऐसा सिद्धान्त है, वह जीव मिथ्यादृष्टि, आर्हत मत का न मानने वाला
जानना चाहिये।
Since from the point of view of some modifications, the soul dies,
and from the point of view of some other modifications, the soul
does not die, therefore, the one-sided view that the soul (that
enjoys) is the same as the doer, or else, some other is the doer, is
not tenable.
Since from the point of view of some modifications, the soul dies,
and from the point of view of some other modifications, the soul
does not die, therefore, the one-sided view that the soul (that
acts) is the same as the enjoyer (of fruits thereof), or else, some
other is the enjoyer, is not tenable.
The one who believes that the soul that acts is the same as the
soul that enjoys is a wrong believer and does not have faith in the
teachings of the Omniscient Lord.
The one who believes that the soul that acts is absolutely
different from the soul that enjoys is a wrong believer and does
not have faith in the teachings of the Omniscient Lord.
164
अध्याय - 10
जीव परिणमन करता हुआ भी अन्य द्रव्यरूप नहीं होता -
जह सिप्पिओ दु कम्मं कुव्वदि ण य सो दु तम्मओ होदि।
तह जीवो वि य कम्मं कुव्वदि ण य तम्मओ होदि॥
(10-42-349)
जह सिप्पिउ करणेहिं कुव्वदि ण य सो दु तम्मओ होदि।
तह जीवो करणेहिं कुव्वदि ण य तम्मओ होदि॥
(10-43-350)
जह सिप्पिउ करणाणि य गिण्हदि ण य सो दु तम्मओ होदि।
तह जीवो करणाणि य गिण्हदि ण य तम्मओ होदि॥
(10-44-351)
जह सिप्पिउ कम्मफलं भुंजदि ण य सो दु तम्मओ होदि।
तह जीवो कम्मफलं भुंजदि ण य तम्मओ होदि॥
(10-45-352)
जैसे स्वर्णकार आदि शिल्पी कुण्डल आदि कर्म करता है, परन्तु वह उनसे तन्मय
नहीं होता। उसी प्रकार जीव भी ज्ञानावरणादि पुद्गल कर्म को करता है, किन्तु वह
उनसे तन्मय नहीं होता।
जैसे शिल्पी (स्वर्णकार आदि) हथौड़ा आदि उपकरणों से कुण्डल आदि बनाता है,
किन्तु वह उनसे तन्मय नहीं होता। उसी प्रकार जीव भी मन-वचन-कायरूप करणों
के द्वारा ज्ञानावरणादि कर्म करता है; किन्तु वह उनसे तन्मय नहीं होता।
165
अध्याय - 10
जैसे स्वर्णकार आदि शिल्पी उपकरणों को ग्रहण करता है, किन्तु वह उनसे तन्मय
नहीं होता; उसी प्रकार जीव भी मन-वचन-कायरूप करणों को ग्रहण करता है;
किन्तु वह उनसे तन्मय नहीं होता।
जैसे स्वर्णकार आदि शिल्पी कुण्डलादि कर्मों के फल को भोगता है; किन्तु वह उस
फल से तन्मय नहीं होता, उसी प्रकार जीव भी कर्म के सुख-दुःख रूप फल को
भोगता है, किन्तु वह उस फल से तन्मय नहीं होता।
Just as an artisan (a goldsmith, for example), does his work to
produce earrings etc. but does not become identical with it, so
also the Self produces karmic matter like knowledge-obscuring
karma, but does not become identical with it.
Just as an artisan (a goldsmith, for example), uses tools like a
mallet to produce earrings etc. but does not become identical
with them, so also the Self acts through the instruments of
mind-, speech- and physical-activity to produce karmic matter
like knowledge-obscuring karma, but does not become identical
with them.
Just as an artisan (a goldsmith, for example), takes up tools but
does not become identical with them, so also the Self adopts
instruments of mind-, speech- and physical-activity but does not
become identical with them.
Just as an artisan (a goldsmith, for example) enjoys the fruits of
his work (earrings etc.) but does not become identical with the
fruits, so also the Self enjoys the fruits of karmas (in the form of
pleasure and pain) but does not become identical with them.
166
अध्याय - 10
सूचनिका गाथा -
एवं ववहारस्स दु वत्तव्वं दंसणं समासेण।
सुणु णिच्छयस्स वयणं परिणामकदं तु जं होदि॥
(10-46-353)
इस प्रकार तो व्यवहार नय का मत संक्षेप में कहने योग्य है। आगे निश्चयनय का
वचन सुनो, जो अपने परिणामों के द्वारा किया हुआ होता है।
जीव अपने भावकर्मों में तन्मय होने से दुखी होता है -
जह सिप्पिओ दु चेट्ठं कुव्वदि हवदि य तहा अणण्णो सो।
तह जीवो वि य कम्मं कुव्वदि हवदि य अणण्णो सो॥
(10-47-354)
जह चेट्ठं कुव्वंतो दु सिप्पिओ णिच्चदुक्खिदो होदि।
तत्तो सिया अणण्णो तह चेट्ठंतो दुही जीवो॥
(10-48-355)
जैसे स्वर्णकारादि शिल्पी (कुण्डलादि ऐसा बनाऊँगा, इस प्रकार मन में) चेष्टा
167
अध्याय - 10
करता है तथा उस चेष्टा से वह तन्मय हो जाता है। उसी प्रकार जीव भी रागादि
भावकर्म करता है और वह उस भावकर्म से तन्मय हो जाता है।
जैसे स्वर्णकारादि शिल्पी चेष्टा करता हुआ नित्य दुखी होता है और उस दुःख से
अनन्य (तन्मय) होता है, उसी प्रकार जीव हर्ष-विषाद रूप चेष्टा करता हुआ दुखी
होता है (और उस दुःख से वह अनन्य है)।
जीव के ज्ञान-दर्शन-चारित्र पर्यायों का निश्चय स्वरूप -
जह सेडिया दु ण परस्स सेडिया सेडिया य सा होदि।
तह जाणगो दु ण परस्स जाणगो जाणगो सो दु॥
(10-49-356)
जह सेडिया दु ण परस्स सेडिया सेडिया य सा होदि।
तह पस्सगो दु ण परस्स पस्सगो पस्सगो सो दु॥
(10-50-357)
168
अध्याय - 10
जह सेडिया दु ण परस्स सेडिया सेडिया य सा होदि।
तह संजदो दु ण परस्स संजदो संजदो सो दु॥
(10-51-358)
जह सेडिया दु ण परस्स सेडिया सेडिया य सा होदि।
तह दंसणं दु ण परस्स दंसणं दंसणं तं तु॥
(10-52-359)
जैसे सफेदी-खड़िया पर की (दीवाल आदि रूप) नहीं है, सफेदी वह तो सफेदी ही
है (वह अपने स्वरूप में ही रहती है); उसी प्रकार ज्ञायक (आत्मा) पर का
(ज्ञेयरूप) नहीं है। ज्ञायक वह तो ज्ञायक ही है (पर को जानता हुआ भी अपने
स्वरूप में रहता है)।
जैसे सफेदी-खड़िया पर की नहीं है, सफेदी वह तो सफेदी ही है; उसी प्रकार दर्शक
(आत्मा) पर का नहीं है, दर्शक (दृष्टा) वह तो दर्शक ही है।
जैसे सफेदी-खड़िया पर की नहीं है, सफेदी वह तो सफेदी ही है; उसी प्रकार संयत
(आत्मा) पर का (परिग्रहादि रूप) नहीं है। संयत वह तो संयत ही है।
जैसे सफेदी-खड़िया पर की (दीवाल आदि रूप) नहीं है, सफेदी वह तो सफेदी ही
है; उसी प्रकार दर्शन (श्रद्धान) पर का नहीं है। दर्शन वह तो दर्शन ही है।
Just as chalk, when applied to a board etc., does not become one
with that board etc., but retains its own identity characterized
by whiteness, similarly, the knower Self, while knowing an
object, does not become one with that known object, but retains
his own identity as a knower.
Just as chalk does not become one with an alien substance, but
retains its own identity characterized by whiteness, similarly,
••••••••••••••••••••••••
169
अध्याय - 10
the perceiver Self, while perceiving an object, does not become
one with that perceived object, but retains his own identity as a
perceiver.
Just as chalk does not become one with an alien substance, but
retains its own identity characterized by whiteness, similarly,
the Self with restraint, while exercising restraint from an
external object, does not become one with that object, but
retains his own identity as possessor of restraint.
Just as chalk does not become one with an alien substance, but
retains its own identity characterized by whiteness, similarly,
the Self with right faith, while ascertaining an external object as
it is, does not become one with that object, but retains his own
identity as possessor of right faith.
सूचनिका गाथा -
एवं तु णिच्छयणयस्स भासिदं णाणदंसणचरित्ते।
सुणु ववहारणयस्स य वत्तव्वं से समासेण॥ (10-53-360)
इस प्रकार ज्ञान, दर्शन और चारित्र के विषय में निश्चय नय का कथन हुआ; और
अब उसके विषय में संक्षेप में व्यवहार नय का कथन सुनो।
Knowledge, faith, and conduct, from the transcendental point of
view, have thus been described. Now listen to their brief
description from the empirical point of view.
170
अध्याय - 10
सम्यग्दृष्टि स्वभाव से देखता, जानता और त्यागता है -
जह परदव्वं सेददि हु सेडिया अप्पणो सहावेण।
तह परदव्वं जाणदि णादा वि सएण भावेण॥
(10-54-361)
जह परदव्वं सेददि हु सेडिया अप्पणो सहावेण।
तह परदव्वं पस्सदि जीवो वि सएण भावेण॥
(10-55-362)
जह परदव्वं सेददि हु सेडिया अप्पणो सहावेण।
तह परदव्वं विजहदि णादा वि सएण भावेण॥
(10-56-363)
जह परदव्वं सेददि हु सेडिया अप्पणो सहावेण।
तह परदव्वं सद्दहदि सम्मादिट्ठी सहावेण॥
(10-57-364)
जैसे सफेदी-खड़िया अपने स्वभाव से ही परद्रव्य (दीवाल आदि) को सफेद करती
है, उसी प्रकार ज्ञाता आत्मा भी अपने स्वभाव से परद्रव्य को जानता है।
जैसे सफेदी-खड़िया अपने स्वभाव से ही परद्रव्य (दीवाल आदि) को सफेद करती
है, उसी प्रकार जीव भी अपने स्वभाव से परद्रव्य को देखता है।
जैसे सफेदी-खड़िया अपने स्वभाव से ही परद्रव्य (दीवाल आदि) को सफेद करती
है, उसी प्रकार ज्ञाता आत्मा भी अपने स्वभाव से परद्रव्य को त्यागता है।
जैसे सफेदी-खड़िया अपने स्वभाव से ही परद्रव्य (दीवाल आदि) को सफेद करती
है, उसी प्रकार सम्यग्दृष्टि अपने स्वभाव से परद्रव्य का श्रद्धान करता है।
....................
171
अध्याय - 10
Just as chalk whitens the alien substance (a board etc.) because
of its intrinsic nature (of whiteness), similarly, the knower Self
knows the alien substance because of his intrinsic nature of
being a knower.
Just as chalk whitens the alien substance (a board etc.) because
of its intrinsic nature (of whiteness), similarly, the perceiver Self
perceives the alien substance because of his intrinsic nature of
perception.
Just as chalk whitens the alien substance (a board etc.) because
of its intrinsic nature (of whiteness), similarly, the Self who
knows renounces the alien substance because of his intrinsic
nature of non-attachment.
Just as chalk whitens the alien substance (a board etc.) because
of its intrinsic nature (of whiteness), similarly, the Self with
right faith ascertains the alien substance as it is because of his
intrinsic nature of right faith.
जीव की अन्य पर्यायों का व्यवहार स्वरूप -
एवं ववहारस्स दु विणिच्छओ णाणदंसणचरित्ते।
भणिदो अण्णेसु वि पज्जयेसु एमेव णादव्वो॥ (10-58-365)
इस प्रकार ज्ञान, दर्शन और चारित्र के विषय में व्यवहार नय का निर्णय कहा है।
अन्य पर्यायों में भी इसी प्रकार जानना चाहिये।
Knowledge, faith, and conduct, from the empirical point of view,
have thus been described. The other modes (of consciousness)
should be understood similarly.
172
अध्याय - 10
आत्मा के गुण परद्रव्य में नहीं हैं -
दंसणणाणचरित्तं किंचि वि णत्थि दु अचेदणे विसए।
तम्हा किं घादयदे चेदयिदा तेसु विसएसु॥ (10-59-366)
दंसणणाणचरित्तं किंचि वि णत्थि दु अचेदणे कम्मे।
तम्हा किं घादयदे चेदयिदा तम्मि कम्मम्मि॥ (10-60-367)
दंसणणाणचरित्तं किंचि वि णत्थि दु अचेदणे काये।
तम्हा किं घादयदे चेदयिदा तेसु कायेसु॥ (10-61-368)
दर्शन, ज्ञान और चारित्र अचेतन विषय में किंचिन्मात्र भी नहीं हैं; इसलिए आत्मा उन
विषयों में क्या घात करेगा?
दर्शन, ज्ञान और चारित्र अचेतन कर्म में किंचिन्मात्र भी नहीं हैं; इसलिए आत्मा उस
कर्म में क्या घात करेगा?
दर्शन, ज्ञान और चारित्र अचेतन काय में किंचिन्मात्र भी नहीं हैं; इसलिए आत्मा उन
कायों में क्या घात करेगा?
There is no faith, knowledge, and conduct whatsoever in the
non-conscious sense-objects, therefore, what can the soul
destroy in such objects?
There is no faith, knowledge, and conduct whatsoever in the
non-conscious matter of karmas, therefore, what can the soul
destroy in such karmas?
There is no faith, knowledge, and conduct whatsoever in the
non-conscious body, therefore, what can the soul destroy in such
bodies?
173
अध्याय - 10
ज्ञानादि का घात होने पर पुद्गल का घात नहीं होता -
णाणस्स दंसणस्स य भणिदो घादो तहा चरित्तस्स।
ण वि तम्हि को वि पोग्गलदव्वे घादो दु णिद्दिट्ठो॥
(10-62-369)
ज्ञान, दर्शन और चारित्र का घात बताया है, (किन्तु) उस पुद्गल द्रव्य में कोई घात
नहीं कहा।
Destruction of knowledge, faith, and conduct, has been
mentioned; (but) destruction of physical matter has not been
indicated.
सम्यग्दृष्टि को विषयों में राग नहीं है -
जीवस्स जे गुणा केई णत्थि ते खलु परसु दव्वेसु।
तम्हा सम्मादिट्ठिस्स णत्थि रागो दु विसएसु॥
(10-63-370)
जीव के जो कोई गुण हैं, वे वास्तव में परद्रव्यों में नहीं हैं; इसलिए सम्यग्दृष्टि को
विषयों में राग नहीं है।
The attributes of the soul do not exist in alien substances;
therefore, the right believer has no attachment for the sense-
objects.
174
अध्याय - 10
जीव के रागादि परिणाम परद्रव्य में नहीं हैं -
रागो दोसो मोहो जीवस्स दु ते अणण्णपरिणामा।
एदेण कारणेण दु सद्दादिसु णत्थि रागादी॥
(10-64-371)
राग, द्वेष, मोह वे जीव के अनन्य परिणाम हैं। इस कारण राग आदि (परिणाम) शब्द
आदि में नहीं हैं।
Attachment, aversion, and delusion, are the soul's own
immutable modes; for this reason, sound (and other sense-
objects) do not possess attachment etc.
परद्रव्य जीव में रागादि उत्पन्न नही करता -
अण्णदवियेण अण्णदवियस्स णो कीरदे गुणुप्पादो।
तम्हा दु सव्वदव्वा उप्पज्जंते सहावेण॥
(10-65-372)
अन्य द्रव्य के द्वारा अन्य द्रव्य के गुणों की उत्पत्ति नहीं की जा सकती; इसलिए
(यही कारण है कि) सब द्रव्य अपने-अपने स्वभाव से उत्पन्न होते हैं।
The qualities of a substance cannot be produced by another
substance; therefore, all substances are produced by their own,
individual nature.
175