रैदास जी की बानी (सन्त रविदास - बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - सम्पूर्ण साखी व पद)
Raidas Ji Ki Bani: Belvedere Steam Printing Press Allahabad
सन्त रविदास / रैदास (सम्पादक: बेलवेडियर प्रेस) द्वारा
( ३६ )
पिउ सँग प्रेम कबहुँ नहिँ पायो, करनी कवन बिसारी ।
चक१ को ध्यान दधिसुत२ सोँ हेत है, योँ तुम ते मैँ न्यारी ॥१॥
भवसागर मोहिँ इक टक जोवत, तलफत रजनी जाई ।
पिय बिन सेजइ क्यों सुख सोऊँ, बिरह बिथा तन खाई ॥२॥
मेटि दुहाग सुहागिन कीजै, अपने अंग लगाई ।
कह रैदास स्वामी क्यों बिछोहे, एक पलक जुग जाई ॥३॥
—०—
( राग जैतिश्री )
॥ ७४ ॥
सब कछु करत न कहौँ कछु कैसे ।
गुन बिधि बहुत रहत ससि जैसे ॥टेक॥
दरपन गगन अनिल३ अलेप जस ।
गंध जलधि प्रतिबिंब देखि तस ॥१॥
सब आरम्भ अकाम अनेहा ।
बिधि निषेध कीयौ अनेकेहा ॥२॥
यह पद कहत सुनत जेहि आवै ।
कह रैदास सुकृति को पावै ॥३॥
—०:—
( राग धनाश्री )
॥ ७५ ॥
तेरे देव कमलापति सरन आया ।
मुझ जनम संदेह भ्रम छेदि माया ॥टेक॥
अति संसार अपार भवसागर,
जा मेँ जनम मरना संदेह भारी ।
काम भ्रम क्रोध भ्रम लोभ भ्रम मोह भ्रम,
अनत भ्रम छेदि मम करसि यारी ॥१॥
१ चकोर के ऐसा ध्यान । २ चंद्रमा । ३ हवा ।
( ३७ )
पंच संगी मिलि पीड़ियो प्रान यौँ,
जाय न सक्यो बैराग भागा ।
पुत्रबरग कुल बंधु ते भारजा,
भखै दसो दिसा सिर काल लागा ॥ २ ॥
भगति चितऊँ तो मोह दुख व्यापही,
मोह चितऊँ तो मेरी भगति जाई ।
उभय संदेह मोहिँ रैन दिन व्यापही,
दीनदाता करूँ कवन उपाई ॥ ३ ॥
चपल चेतो नहीं बहुत दुख देखियो,
काम बस मोहिहो करम फंदा ।
सक्ति संबंध कियो ज्ञान पद हरि लियो,
हृदय बिस्वरूपे तजि भयो अंधा ॥ ४ ॥
परम प्रकास अबिनासी अधमोचना,
निरखि निज रूप बिसराम पाया ।
बंदत रैदास बैराग पद चिंतना,
जपौ जगदीस गोबिंद राया ॥ ५ ॥
॥ ७६ ॥
तेरी प्रीति गोपाल सौँ जनि घटै हो ।
मैंँ मोलि महँगै लई तन सटै हो ॥ टेक ॥
हृदय सुमिरन करूँ नैन अवलोकनो,
स्रवनौँ हरि कथा पूरि राखूँ ।
मन मधुकर करौँ चित्त चरना धरौँ,
राम रसायन रसना चाखूँ ॥ १ ॥
साधु संगत बिना भाव नहिँ उपजै,
भाव भगति क्योँ होइ तेरी ।
( ३८ )
बंदत रैदास रघुनाथ सुनु बीनती,
गुरुपरसाद कृपा करौ मेरी ॥ २ ॥
॥ ७७ ॥
कवन भगति ते रहै प्यारो पाहुनो रे ।
घर घर देखौँ मैं अजब अभावनो रे ॥टेक॥
मैला मैला कपड़ा केता एक धोऊँ ।
आवै आवै नींदहि कहाँ लौँ सोऊँ ॥१॥
ज्योँ ज्योँ जोड़ै त्योँ त्योँ फाटै ।
झूठै सबनि जरै उठि गयो हाटै ॥२॥
कह रैदास परो जब लेख्यो ।
जोई जोई कियो रे सोई सोई देख्यो ॥३॥
॥ ७८ ॥
मैँ का जानूँ देव मैँ का जानूँ ।
मन माया के हाथ बिकानूँ ॥टेक॥
चंचल मनुवाँ चहुँ दिसि धावै ।
पाँचो इंद्री थिर न रहावै ॥१॥
तुम तो आहि जगतगुरु स्वामी ।
हम कहियत कलिजुग के कामी ॥२॥
लोक बेद मेरे सुकृत बड़ाई ।
लोक लीक मो पै तजी न जाई ॥३॥
इन मिलि मेरो मन जो बिगार्यौ ।
दिन दिन हरि सौँ अंतर पार्यौ ॥ ४ ।
सनक सनंदन महामुनि ज्ञानी ।
सुक नारद ब्यास यह जो बखानी ॥ ५ ।
गावत निगम उमापति स्वामी ।
सेस सहस मुख कीरति गामी ॥ ६ ॥
जहा जाऊ तहा दुख का रासा ।
जो न पतियाइ साधु हैं साखी ॥७॥
जम दूतन बहु बिधि करि मारयो ।
तऊ निलज अजहूँ नहिँ हारयो ॥८॥
हरिपद बिमुख आस नहिँ छूटै ।
ताते तृस्ना दिन दिन लूटै ॥६॥
बहु बिधि करम लिये भटकावै ।
तुम्हें दोष हरि कौन लगावै ॥१०॥
केवल रामनाम नहिँ लीया ।
संतति बिषय स्वाद चित दीया ॥११॥
कह रैदास कहाँ लगि कहिये ।
बिन जगनाथ बहुत दुख सहिये ॥१२॥
॥ ७९ ॥
त्राहि त्राहि त्रिभुवनपति पावन ।
अतिसय सूल सकल बलि जावन ॥टेक॥
काम क्रोध लंपट मन मोर ।
कैसे भजन करूँ मैं तोर ॥१॥
बिषम बिहंगम दुंद नकारी ।
असरनसरन सरन भौहारी ॥२॥
देव देव दरबार दुआरै ।
राम राम रैदास पुकारै ॥३॥
॥ ८० ॥
दरसन दीजै राम दरसन दीजै ।
दरसन दीजै बिलँब न कीजै ॥टेक॥
दरसन तोरा जीवन मोरा ।
बिन दरसन क्योँ जिवै चकोरा ॥१॥
( ४० )
माधो सतगुरु सब जग चेला ।
अब के बिछुरे मिलन दुहेला ॥२॥
धन जोबन की झूठी आसा ।
सत सत भाषै जन रैदासा ॥३॥
॥ ८१ ॥
जन को तारि तारि बाप रमइया ।
कठिन फंद परचो पंच जमइया ॥टेक॥
तुम बिन सकल देव मुनि ढूँढूँ ।
कहूँ न पाऊँ जमपास छुड़इया ॥१॥
हम से दीन दयाल न तुम से ।
चरनसरन रैदास चमइया१ ॥२॥
—:०:—
॥ अथ आरती ॥
॥ ८२ ॥
आरती कहाँ लौँ जोवै ।
सेवक दास अचंभो होवै ॥टेक॥
बावन कंचन दीप धरावै ।
जड़ बैरागी दृष्टि न आवै ॥१॥
कोटि भानु जाकी सोभा रोमै ।
कहा आरती अगनी होमै ॥२॥
पाँच तत्त्व तिरगुनी माया ।
जो देखै सो सकल समाया ॥३॥
कह रैदास देखा हम माहीँ ।
सकल जोति रोम सम नाहीँ ॥४॥
॥ ८३ ॥
संत उतारैँ आरती देव सिरोमनिये ।
उर अंतर तहाँ बैसे बिन रसना भनिये ॥टेक॥
१ चमार ।
( ४१ )
मनसा मंदिर माहिँ धूप धुपइये ।
प्रेमप्रीति की माल राम चढ़इये ॥१॥
चहुँ दिसि दियना बारि जगमग हो रहिये ।
जोति जोति सम जोती हिलमिल हो रहिये ॥२॥
तन मन आतम वारि तहाँ हरि गाइये री ।
भनत जन रैदास तुम सरना आइये री !
॥ ८४ ॥
नाम तुम्हारो आरतभंजन¹ मुरारे ।
हरि के नाम बिन झूठे सकल पसारे ॥टेक॥
नाम तेरो आसन नाय तेरो उरसा² ।
नाम तेरो केसरि लै छिड़का रे ॥१॥
नाम तेरो अमिला नाम तेरो चंदन ।
धसि जपै नाम ले तुझ कूँचा रे ॥२॥
नाम तेरो दीया नाम तेरो बाती ।
नाम तेरो तेलै ले माहिँ पसारे ॥३॥
नाम तेरे की जोति जगाई ।
भयो उँजियार भवन सगरा रे ॥४॥
नाम तेरो धागा नाम फूल माला ।
भाव अठारह सहस जुहारे³ ॥५॥
तेरो कियो तुझे का अरपूँ ।
नाम तेरो तुझे चँवर ढुला रे ॥६॥
अष्टादस अठसठ चारि खानि हू ।
बरतन है सकले संसारे ॥७॥
कह रैदास नाम तेरो आरति ।
अंतरगत हरि भोग लगा रे ॥८॥
१ कष्ट हरता । २ हुरसा चंदन घिसने का । ३ प्रनाम ।
६
॥ ८५ ॥
जो तुम गोपालहि नहिँ गैहौ ।
तो तुम काँ सुख में दुःख उपजै सुखहि कहाँ ते पैहौ ॥टेक॥
माला नाय सकल जग डहको झूठो भेख बनैहौ ।
झूठे ते साँचे तब होइहौ हरि की सरन जब ऐहौ ॥१॥
कन रस१ बत रस२ और सबै रस झूठहि मूड़ डोलैहौ ।
जब लगि तेल दिया में बाती देखत ही बुझि जैहौ ॥२॥
जो जन राम नाम रँगराते और रंग न सुहैहौ ।
कह रैदास सुनो रे कृपानिधि प्रान गये पछितैहौ ॥३॥
॥ ८६ ॥
अब कैसे छूटै नाम रट लागी ॥टेक॥
प्रभुजी तुम चंदन हम पानी ।
जाकी अँग अँग बास समानी ॥१॥
प्रभुजी तुम घन बन हम मोरा ।
जैसे चितवत चंद चकोरा ॥२॥
प्रभुजी तुम दीपक हम बाती ।
जीकी जोति बरै दिन राती ॥३॥
प्रभुजी तुम मोती हम धागा ।
जैसे सोनहिँ मिलत सुहागा ॥४॥
प्रभु जी तुम स्वामी हम दासा ।
ऐसी भक्ति करै रैदासा ॥५॥
॥ ८७ ॥
प्रभुजी संगति सरन तिहारी ।
जग जीवन राम मुरारी ॥टेक॥
गली गली-को जल बहि आयो,
सुरसरि जाय समायो ।
१ कान से सुनने का मजा । २ जबान से बोलने का मजा ।
सगत क परताप महातम,
नाम गंगोदक पायो ॥१॥
स्वाँति बूँद बरसै फनि१ ऊपर,
सीस बिषै२ होइ जाई ।
ओही बूँद कै मोती निपजै,
संगति की अधिकाई ॥२॥
तुम चंदन हम रँड़ बापुरे,
निकट तुम्हारे आसा ।
संगत के परताप महातम,
आवै बास सुबासा ॥३॥
जाति भी ओछी करम भी ओछा,
ओछा कसब हमारा ।
नीचै से प्रभु ऊँच कियो है,
कह रैदास चमारा ॥४॥
संतबानी की कुल पुस्तकों का सूचीपत्र
[ हर महात्मा का जीवन-चरित्र उनकी बानी के आदि में दिया है ]
कबीर साहिब का अनुराग सागर ... ... १।-)
कबीर साहिब का बीजक ... ... १)
कबीर साहिब का साखी-संग्रह . ... ... १॥)
कबीर साहिब की शब्दावली, पहला भाग ... ... १)
कबीर साहिब की शब्दावली, दूसरा भाग ... ... १)
कबीर साहिब की शब्दावली, तीसरा भाग ... ... ॥)
कबीर साहिब की शब्दावली, चौथा भाग ... ... ।)
कबीर साहिब की ज्ञान-गुदड़ी, रेखते और झूलने ... ... ॥)
कबीर साहिब की अखरावती ... ... ।)
धनी धरमदास जी की शब्दावली ... ... ।।।)
तुलसी साहिब (हाथरस वाले) की शब्दावली भाग १ ... ... १॥)
तुलसी साहिब दूसरा भाग पद्मसागर ग्रंथ सहित ... ... १॥)
तुलसी साहिब का रत्नसागर ... ... १।।।)
तुलसी साहिब का घट रामायण पहला भाग .. ... २)
तुलसी साहिब का घट रामायण दूसरा भाग ... :. २)
दादू दयाल की बानी भाग १ “साखी” ... ... २)
दादू दयाल की बानी भाग २ “शब्द” .. ... १॥=)
सुन्दर बिलास ... ... १।=)
पलटू साहिब भाग १-कुंडलियाँ ... ... १)
- पलटू साहिब भाग २-रेखते, झूलने, अरिल, कवित्त, सवैया ... ... १)
पलटू साहिब भाग ३- भजन और साखियाँ ... ... १)
जगजीवन साहिब की बानी पहला भाग .. ... १-)
जगजीवन साहिब की बानी दूसरा भाग ... ... १-)
दूलन दास जी की /.. ... ।=)
पद और साखी ... ... |=
दरिया साहिब (मारवाड़ वाले) की बानी ... ... ॥-
भीखा साहिब की शब्दावली ... ... ॥=)
गुलाल साहिब की बानी ... ... १=
बाबा मलूकदास जी की बानी ... ... |=
गोसाईं तुलसीदास जी की बारहमासी ... ... -)
धरनी साहिब की रत्नावली ... ... =)
बुल्ला साहिब का शब्दसार ... ... |=)
केशवदास जी की अमीघूँट ... ... =)
बेनीदास जी की बानी ... ... ॥)
मीराबाई की शब्दावली ... ... ॥॥=)
सहजो बाई का सहज-प्रकाश ... ... ॥=)
दया बाई की बानी ... ... ।-)
संतबानी संग्रह, भाग १ (साखी) [प्रत्येक महात्माओं के संक्षिप्त
जीवन चरित्र सहित] ... ... २)
संतबानी संग्रह, भाग २ (शब्द) [ऐसे महात्माओं के संक्षिप्त जीवन
चरित्र सहित जो भाग १ में नहीं हैं ] ... ... २)
कुल ४३=)॥
अहिल्या बाई (