सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

महानिर्वाण तन्त्र (हिन्दी अनुवाद सहित)

Mahanirvana Tantra with Hindi Translation

शिव-पार्वती संवाद द्वारा

स्रोत: कल्याण मन्दिर · कल्याण मन्दिर · 1950 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished139 पृष्ठ
पृष्ठ 66 स्कैन

आठवाँ उल्लास : वर्णाश्रम-आचार-धर्म का कथन । ५७
इस चक्र में गुरु आदि नौ पात्र स्थापन करने की आवश्यकता नहीं है (१६१)। यथेच्छ तत्त्व अपने सामने
रखकर 'अस्त्र' अर्थात् 'फट्' मन्त्र से उन्हें प्रोक्षित कर 'दिव्य-दृष्टि' अर्थात् एकटक दृष्टि से उन्हें देखे (१६२) ।
फिर 'अलि-यन्त्र' अर्थात् मद्य-पात्र में गन्ध-पुष्प देकर उसमें आनन्द-भैरवी देवी और आनन्द-भैरव का ध्यान
करे (१६३)। यथा—
नव-यौवन-सम्पन्नां तरुणारुण-विग्रहाम्, चारु-हासामृताभाषोल्लसद्-वदन-पङ्कजाम् ।
नृत्य-गीत-कृतामोदां नानाभरण-भूषिताम्, विचित्र-वसनां ध्यायेत् वराभय-कराम्बुजाम् ॥
अर्थात् बाल-सूर्य के समान दीप्तिवाला शरीर है, मनोरम हास्य-सुधा की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 67 स्कैन

५८ | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
इस 'चक्र' में देश-काल का नियम नहीं है, पात्र का विचार नहीं है। किसी भी व्यक्ति के लिए द्रव्य को
प्रयोग कर सकते हैं (१८१) । वीराचारी या पश्वाचारी द्वारा दूर-देश से लाया पका या बिना पका द्रव्य 'चक्र'
में रखने से ही पवित्र हो जाता है (१८२) । हे महेश्वरि ! 'भैरवी-चक्र' के आरम्भ में वीरों के ब्रह्म-तेज के
प्रभाव से सभी विघ्न उद्विग्न और भयभीत होकर भाग जाते हैं (१८३) । पिशाच, गुह्यक, यक्ष, बेताल और
अन्य क्रूर प्राणी 'भैरवी-चक्र' का नाम सुनते ही भय से दूर चले जाते हैं (१८४) । उस स्थान में सारे तीर्थ, महा-
तीर्थ और देव-राज-सहित सभी देवता आदरपूर्वक आ जाते हैं (१८५) । हे शिवे ! 'चक्र' का स्थान 'महा-तीर्थ'
है, अतः सभी तीर्थों से श्रेष्ठ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 68 स्कैन

आठवाँ उल्लास : वर्णाश्रम-आचार-धर्म का कथन । ५६
(२०७) । हे देवि ! जिन्हें इस प्रकार का भाव है कि 'सब कुछ ब्रह्म ही है, वही 'तत्त्व-चक्री' हैं अर्थात् उन्हें ही
'तत्त्व-चक्र' करने का अधिकार है (२०८) । इसमें घट की स्थापना नहीं होती, विस्तृत रूप में पूजा नहीं होती ।
सभी स्थानों में ब्रह्म-भाव से तत्त्व-साधन करे (२०६) । हे प्रिये ! ब्रह्म-मन्त्रोपासक और ब्रह्म-निष्ठ व्यक्ति चक्रे-
श्वर बने । ब्रह्मज्ञ साधकों के साथ 'तत्त्व-चक्र' का आरम्भ करे (२१०) ।
रमणीय, अत्यन्त निर्मल और साधकों को सुखदायक प्रदेश में विचित्र आसन लाकर विमल आसन की
कल्पना करे (२११) । हे शिवे ! चक्रेश्वर ऐसे स्थान में ब्रह्म-साधकों के साथ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 69 स्कैन

६० | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
अर्थात् हे पर-ब्रह्मन् ! गृहस्थाश्रम में मेरी इतनी आयु बीत चुकी है। हे नाथ ! मैं अब संन्यास लेने के
लिए आया हूँ, मुझ पर प्रसन्न हों (२२६)।
गुरुदेव विचार करके गृह-कर्म से निवृत्त उस व्यक्ति को शास्त्र और विवेक से युक्त देखकर द्वितीय आश्रम
का आदेश प्रदान करें (२३०) । तब शिष्य स्नान कर संयतात्मा होकर आह्निक कर्म सम्पन्न कर तीन ऋणों से
मुक्त होने के लिए देवताओं, ऋषियों और पितरों का तर्पण करे (२३१) । ब्रह्मा, विष्णु, अनुचरों सहित रुद्र—
ये देव-गण, ब्रह्मर्षि-गण और सभी पितृ-गण संन्यास लेते समय पूज्य हैं। उन सबको बताता हूँ, सुनो (२३२-३३) ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 70 स्कैन

आठवां उल्लास : वर्णाश्रम-आचार-धर्म का कथन । ६१
क्रियाः, सर्वाणीन्द्रिय-कर्माणि प्राण-कर्माणि यानि च । एतानि मे शुद्धचन्तां । ह्रीं ज्योतिरहं
विरजा विपाप्मा भूयासं स्वाहा।
अर्थात् पृथिवी, जल, अग्नि, वायु, आकाश; गन्ध, रस, रूप, स्पर्श, शब्द; वाक्य, पाणि, पाद, पायु, उपस्थ;
श्रोत्र, त्वक्, नेत्र, जिह्वा, घ्राण; बुद्धि, इन्द्रियाँ; मन, बुद्धि, चित्त, अहङ्कार; देह-जन्य सभी कार्य, इन्द्रिय-
कार्य, प्राण-कार्य—ये सब मेरे शुद्ध हों, मैं ज्योति-स्वरूप होऊँ, रज और पाप से रहित होऊँ (२४६-५३) ।
इस प्रकार २४ तत्त्वों और दैहिक कर्मों को अग्नि में होम कर निष्क्रय होकर अपने शरीर को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 71 स्कैन

६२ | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
इसके बाद शिष्य सुख-दुःखादि-रूप द्वन्द्वों से रहित; कामनाओं से रहित, स्थिर-चित्त और साक्षात् ब्रह्म-
मय होकर भू-तल पर स्वेच्छानुसार विचरण करे (२६६)। वह ब्रह्म से स्तम्ब अर्थात् तृण-गुच्छ पर्यन्त सारे
विश्व को सत्-स्वरूप समझे, नाम-रूप को भूलकर आत्मा से आत्मा का ध्यान करता हुआ, आवास-शून्य, क्षमा-
शील, निःशङ्क-हृदय, संसर्ग-शून्य, ममता-शून्य, अहङ्कार-शून्य और संन्यासी होकर भू-मण्डल में विचरण करे
(२७०-७१)। वह शास्त्र के विधि-निषेध से मुक्त हो जाता है। वह प्राप्त विषय की रक्षा और अप्राप्य विषय के
पाने की चेष्टा न करे। वह सुख-दुःख में समान, धीर, जितेन्द्रिय

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 72 स्कैन

नवाँ उल्लास--दस प्रकार के संस्कार
श्री सदाशिव ने कहा—हे सुव्रते ! सभी वर्णों और आश्रमों के आचार और धर्म को मैंने तुमसे कहा ।
अब सभी वर्णों के 'संस्कार' कहता हूँ, सुनो (१) ।
हे देवि ! 'संस्कार' के बिना देह की शुद्धि नहीं होती । असंस्कृत व्यक्ति देव और पैत्र कर्मों के करने का
अधिकारी नहीं हो पाता । इसलिए इस लोक और परलोक में अपना कल्याण चाहनेवाले ब्राह्मण, विप्रादि वर्णों
को प्रयत्न करके अपने-अपने वर्ण के लिए निर्दिष्ट 'संस्कार' को अवश्य करना चाहिए (२-३) ।
१ जीव-सेक अर्थात् गर्भाधान, २

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 73 स्कैन

६४ | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
प्रज्वलित करे और इसी अग्नि में दो घृताक्त समिधाओं को आहुति देकर क्रमानुसार अग्नि का विहित नामकरण
करके अग्नि का ध्यान करे (१६-२०)। यथा--
बालार्कारुण-सङ्काशं सप्त-जिह्वं द्वि-मस्तकम् । अजारूढं शक्ति-धरं जटा-मुकुट-मण्डितम् ॥
अर्थात् बाल-सूर्य के समान अरुण वर्ण, सात जिह्वाओं वाले, दो मस्तकों से युक्त, छाग पर सवार, शक्ति
लिए हुए, जटा और मुकुट से शोभायमान अग्नि-देव हैं (२१) ।
इस प्रकार ध्यान कर हाथ जोड़कर अग्नि का आवाहन करे (२२) । आवाहन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 74 स्कैन

नवाँ उल्लास : दस प्रकार के संस्कार | ६५
यावद् यज्ञ-समापनं तावद् भवद्भिः स्थातव्यम् ।
अर्थात् 'जब तक यज्ञ समाप्त नहीं होता, तब तक आप यहाँ स्थित रहें।' इस प्रकार प्रार्थना कर उन्हें
नमस्कार करे (३४-३५) । अग्नि के ईशान कोण से आरम्भ कर ब्रह्मा के निकट तक तीन बार स-जल हस्त से
पर्युक्षण करे। फिर तीन बार अग्नि को प्रोक्षित कर उसो अर्थात् पहले जिस पथ से आए थे, उसी पथ से
लौटकर अपने आसन पर बैठ जाय । तब मण्डल की उत्तर-दिशा में कुछ कुशों

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 75 स्कैन

नवां उल्लास : दस प्रकार के संस्कार | ६५
यावद् यज्ञ-समापनं तावद् भवद्भिः स्थातव्यम् ।
अर्थात् 'जब तक यज्ञ समाप्त नहीं होता, तब तक आप यहाँ स्थित रहें।' इस प्रकार प्रार्थना कर उन्हें
नमस्कार करे (३४-३५) । अग्नि के ईशान कोण से आरम्भ कर ब्रह्मा के निकट तक तीन बार स-जल हस्त से
पर्युक्षण करे। फिर तीन बार अग्नि को प्रोक्षित कर उसी अर्थात् पहले जिस पथ से आए थे, उसी पथ से
लौटकर अपने आसन पर बैठ जाय । तब मण्डल की उत्तर-दिशा में कुछ कुशों को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 76 स्कैन

६६ | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
फिर निम्न मन्त्र से आहुति प्रदान करे—
ह्रीं त्वमग्ने ! सर्व-लोकानां पावनः स्विष्ट-कृत् प्रभुः ।
यज्ञ-साक्षो क्षेम-कर्त्ता सर्वान् कामान् प्रपूरय ॥ स्वाहा ।
अर्थात् हे अग्ने ! तुम सब लोकों को पवित्र करनेवाले, अभीष्ट देनेवाले, प्रभु, यज्ञ के साक्षी और मंगल-
कारी हो । तुम मेरी सभी कामनाओं को पूर्ण करो (५०) ।
इस प्रकार ‘स्विष्ट-कृत होम' को सम्पन्न कर यह प्रार्थना करे—
कर्मणोऽस्य परब्रह्मन्नयुक्तं विहितं च यत् । तच्छान्त्यै यज्ञ-सम्पत्त्यै

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 77 स्कैन

नवां उल्लास : दस प्रकार के संस्कार | ६७
शक्ति, प्रज्ञा अर्थात् सारासार-विवेक की निपुणता, श्रद्धा, यश, श्री, आरोग्य, तेज, आयु—यह सब प्रदान करो।
(६२-६३) ।
हे शिवे ! इस प्रकार अग्निदेव की प्रार्थना कर निम्न मन्त्र द्वारा उनका विसर्जन करे —
यज्ञ यज्ञ-पतिं गच्छ यज्ञं गच्छ हुताशन । स्वां योनिं गच्छ यज्ञेश ! पूरयास्मन्मनोरथम् ॥
अग्ने ! क्षमस्व स्वाहा ।
अर्थात् हे यज्ञ ! तुम यज्ञ-पुरुष विष्णु के पास जाओ। हे हुताशन ! तुम यज्ञ में प्रविष्ट हो जाओ। हे यज्ञे-
श्वर ! तुम अपने स्थान को जाओ और मेरे मनोरथ को पूरा करो। हे अग्ने ! क्षमा करो (६४)।
इस मन्त्र को पढ़ते हुए

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 78 स्कैन

६८ | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
कर्म-सिद्धि के लिए यह करणीय है (८४) ।
हे महा-माये ! अब 'गर्भाधान' आदि सब क्रियाएँ बताता हूँ । उनके क्रम के अनुसार पहले 'ऋतु-संस्कार'
कहता हूँ, सुनो (८५) । नित्य-कर्म समाप्त कर शुद्ध-शरीर होकर ब्रह्मा, दुर्गा, गणेश, ग्रह-गण और दिक्-पति-गण
—इन पञ्च-देवताओं की पूजा करे (८६) । स्थण्डिल की पूर्व दिशा में घट के ऊपर इन सब देवताओं की पूजा
कर क्रमशः गौरी आदि सोलह मातृकाओं की पूजा करे (८७ । मातृ-गण ये हैं—१ गौरी, २ पद्मा, ३ शची, ४
मेधा, ५ सावित्री, ६ विजया, ७ जया, ८ देवसेना, ६ स्वधा, १० स्वाहा, ११ शान्ति, १२ पुष्टि, १३ धृति, १४

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 79 स्कैन

नवाँ उल्लास : दस प्रकार के संस्कार | ६५
फिर विष्णु का ध्यान करते हुए निम्न मन्त्र से आहुति दे (१०१)—
यथेयं पृथिवी देवी ह्युत्ताना गर्भमादधे । तथा त्वं गर्भमाधेहि दशमे मासि सूतये ।। स्वाहा
अर्थात् यह उत्ताना पृथ्वी देवी जिस प्रकार गर्भ धारण करे, उसी प्रकार दसवें मास में प्रसव होने के लिए
तुम गर्भ धारण करो।
पुनः आज्य (घृत) लेकर परात्पर विष्णु का ध्यान करते हुए निम्न मन्त्र से आहुति छोड़े (१०२)—
विष्णो ! ज्येष्ठेन रूपेण नार्यामस्यां वरीयसम् । सुतमाधेहि स्वाहा ॥
अर्थात् हे विष्णो ! तुम श्रेष्ठ रूप द्वारा इस नारी में श्रेष्ठ सन्तान का आधान करो।
इसके बाद काम-बीज-पुटित माया अर्थात्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 80 स्कैन

७० । हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
भद्रे ! किं त्वं पिबसि ?
अर्थात् हे भद्रे ! तुम क्या पीती हो (१२१) ? इस पर पत्नी तीन बार कहे —
ह्रीं पुंसवनम् ।
अर्थात् पुत्र-प्रसव के लिए भूत वस्तु पीती हूँ। तब पत्नी तीन प्रसृति यव और माष-युक्त दधि का पान
करे (१२२)। इसके बाद जीवित पुत्रोंवालो स्त्रियों के साथ पत्नी को पति याग-स्थान में लावे और अपनी बाईं
ओर उसे बैठाकर चरु-होम आरम्भ करे (१२३)। पहले पूर्व-वत् चरु लेकर 'रक्षोघ्न' हुताशन का ध्यानकर रुद्र
और प्रजापति का ध्यान करते हुए निम्न मन्त्र से बारह आहुतियाँ प्रदान करे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 81 स्कैन

नवाँ उल्लास : दस प्रकार के संस्कार | ७१
तदनन्तर स्विष्ट-कृत होमादि द्वारा कर्म समाप्त करे (१३८) । सन्तान उत्पन्न होते ही घोर व्यक्ति सुवर्ण
देकर पुत्र-मुख को देखकर सूतिका-गृह से भिन्न किसी अन्य गृह में पूर्वोक्त विधि से धारा-होम समाप्त करे
(१३६)। फिर अग्नि, इन्द्र, प्रजापति, विश्वदेव-गण और ब्रह्मा के लिए पाँच आहुतियाँ प्रदान करे । तब पिता
कांस्य-पात्र में मधु और घृत बराबर-बराबर लेकर उस पर वाग्भव 'ऐं' बीज का १० बार जप कर दाएँ हाथ
की अनामिका द्वारा निम्न मन्त्र का उच्चारण करते हुए पुत्र को उसे चटाये (१४०-४१)—

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 82 स्कैन

७२ | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
चौथे या छठे मास में शिशु का 'निष्क्रमण' संस्कार करे (१५७) । इस संस्कार के समय पिता स्नान व
नित्य-क्रिया कर गणेश-पूजा करने के बाद शिशु को स्नान करा वस्त्र व अलङ्कार से भूषित कर अपने सामने
बैठाए और निम्न मन्त्र पढ़े-
ब्रह्मा विष्णुः शिवो दुर्गा गणेशो भास्करस्तथा । इन्द्रो वायुः कुबेरंश्च वरुणोऽग्निर्वृहस्पतिः ।
शिशोः शुभं प्रकुर्वन्तु रक्षन्तु पथि सर्वदा ॥
अर्थात् ब्रह्मा, विष्णु, महेश, दुर्गा, गणेश, सूर्य, इन्द्र, वायु, कुबेर, वरुण, अग्नि और वृहस्पति-ये सब
शिशु का मङ्गल करें और मार्ग में सदा रक्षा करें (१५८-१५६) ।
तब पिता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 83 स्कैन

नवाँ उल्लास : दस प्रकार के संस्कार । ७३
क्षुर-मुण्डिन् ! शिशोः क्षौरं सुखं साधय स्वाहा ।
अर्थात् हे नापित ! तुम सुखपूर्वक इस शिशु का क्षौर-कर्म करो ।
यह मन्त्र पढ़कर पिता नाई को देखता हुआ प्रजापति के लिए 'सभ्य' नामक अग्नि में तीन आहुतियाँ
प्रदान करे (१७७-७८) । तब नाई बालक का क्षौर-कर्म करे और पिता उस बालक को स्नान कराकर वस्त्र,
अलङ्कार, माला से विभूषित करे तथा अग्नि के पास अपनी बाईं ओर उसे बैठाकर स्विष्टकृत होम करे । फिर
प्रायश्चित्त होम कर पूर्णाहूति प्रदान करे (१७६-८०) । तब

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 84 स्कैन

७४ | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
अर्थात् यह सुन्दर मेखला मेरे लिए कल्याणकारिणी हो।
तब मौन होकर बालक गुरु के सामने खड़ा हो (१६४)। अब गुरु निम्न मन्त्र को पढ़कर बालक को
कृष्णाजिन से युक्त यज्ञोपवीत और वेणु या खदिर या पलाश या क्षीर-वृक्ष की लकड़ी से बना दण्ड प्रदान करे-
यज्ञोपवीतं परमं पवित्रं, बृहस्पतिर्यत् सहजं पुरस्तात् ।
आयुष्यमग्र्यं प्रति-मुञ्च शुभ्रं यज्ञोपवीतं बलमस्तु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 85 स्कैन

नवाँ उल्लास : दस प्रकार के संस्कार । ७५
अर्थात् हे पुत्र ! तुमको प्रजापति के लिए, सविता के लिए, वरुण के लिए, पृथिवी के लिए, विश्वदेवों के
लिए, सब देवों के लिए समर्पित करता हूँ। वे सब तुम्हारी निरन्तर रक्षा करें (२०३)।
इसके बाद माणवक (ब्रह्मचारी) दक्षिणावर्त्त-क्रम से अग्नि की ओर गुरु की प्रदक्षिणा कर पुनः अपने
आसन पर बैठे (२०४)। हे प्रिये ! तब गुरु शिष्य द्वारा स्पृष्ट होकर 'समुद्भव' नामक अग्नि में पञ्च-देवों को
पाँच आहुतियाँ प्रदान करे (२०५)। पञ्च-देव हैं—१. प्रजापति, २. शक्र, ३. विष्णु, ४. ब्रह्मा, ५. शिव
(२०६) । पञ्च-देवों में से प्रत्येक के नाम के आदि में माया

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें