सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कुलार्णव तन्त्र (हिन्दी व्याख्या सहित)

Kularnava Tantra with Hindi Commentary

भगवान शिव / पं. भद्रशील शर्मा द्वारा

स्रोत: कल्याण मन्दिर प्रयाग · कल्याण मन्दिर प्रयाग · 1950 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished84 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

कुलार्णव तन्त्र कौल-मार्ग का सबसे प्रसिद्ध और प्रामाणिक तन्त्र-ग्रन्थ है। यह शिव और देवी के संवाद के रूप में है और सत्रह उल्लासों में कुलधर्म के सिद्धान्त, गुरु-शिष्य सम्बन्ध, दीक्षा, मन्त्र, पूजा-विधि और साधक के आचार का वर्णन करता है। शाक्त और शैव तन्त्र-परम्परा को समझने के लिए यह मूल ग्रन्थों में गिना जाता है।

यह स्कैन 'हिन्दी कुलार्णव' का है, जो कल्याण मन्दिर, कटरा, प्रयाग की 'साधनमाला' पत्रिका के छठे वर्ष की दूसरी 'मणि' के रूप में प्रकाशित हुआ। इसके सम्पादक श्री भद्रशील शर्मा हैं। इसमें मूल संस्कृत श्लोकों के स्थान पर उनका सरल हिन्दी रूपान्तर दिया गया है, ताकि सामान्य पाठक ग्रन्थ का आशय समझ सकें। भूमिका में सम्पादक कौलधर्म के सिद्धान्तों के लिए इस तन्त्र का महत्त्व बताते हैं और विनम्रता से स्वीकार करते हैं कि अधिकारी विद्वान् इसकी त्रुटियाँ सुधार सकेंगे। यह प्रति कश्मीर शैव मठिका पुस्तकालय, गुप्तगंगा, निशात की है।

विषय-प्रवेश के अनुसार पहला उल्लास 'जीव की स्थिति' पर है, जिसमें देवी संसार में भटकते जीवों के उद्धार का उपाय पूछती हैं; दूसरा कुलधर्म के माहात्म्य पर, और तीसरा ऊर्ध्वाम्नाय तथा प्रासाद-परामन्त्र की महिमा पर। दूसरे उल्लास में कहा गया है कि लोग स्तुति करें या निन्दा, लक्ष्मी रहे या जाए, साधक कौल-मार्ग न छोड़े। आगे के अध्यायों में उल्लास, पान और दीप जैसे कौल पारिभाषिक शब्दों की व्याख्या भी है।

प्रकाशित होता है। इसी से हे देवि ! इस मन्त्र का नाम 'परा-

पृष्ठ 14
स्थायी लिंक
पृष्ठ 14 स्कैन

८ हिन्दी कुलार्णव
अभीष्ट प्रदान करता है। इन्द्र और शची, चन्द्र और रोहिणी,
स्वाहा और अग्नि, प्रभा और सूर्य, लक्ष्मी और नारायण, वाणी
और ब्रह्मा, रात्रि और दिन, बिन्दु और नाद, प्रकृति और पुरुष,
आधार और आधेय, भोग और मोक्ष, प्राण और अपान, शब्द
और अर्थ, विधि और निषेध, सुख और दुःख इत्यादि जितने
द्वन्द्व समस्त लोकों में दिखाई या सुनाई देते हैं, वे सब हे
कुलेश्वरि ! हम दोनों के ही स्वरूप हैं। पुरुष और स्त्री के
समस्त रूप हम दोनों के ही अंशों से उत्पन्न हुए हैं। अतएव
यह पराप्रासाद मन्त्र सर्वात्मक है।
हे देवि ! यह अरूप, भावना-गम्य, परंब्रह्म, निष्कल,
निर्मल, नित्य, निर्गुण, आकाशवत् अनन्त और मनवाणी से
परे है। इस पराप्रासाद मन्त्र का अर्थ केवल ध्यान से ही
प्रकाशित होता है। इसी से हे देवि ! इस मन्त्र का नाम 'परा-
प्रासाद' है। यह परतत्त्व का स्वरूप है, सत्-चित् आनन्द
इसके लक्षण हैं, शिव-शक्ति से यह ओत-प्रोत है, भुक्ति और
मुक्ति का यह देनेवाला है, सकर्मा होते हुए भी यह निष्कर्म
है, सगुण होते हुए भी निर्गुण है—अतएव यह श्री प्रासादपरा
मन्त्र सब मन्त्रों का शिरोमणि है। ऐसा मानकर जो इस श्रेष्ठ
मन्त्र में निष्ठा रखकर आगमोक्त विधि से क्रमपूजा-सहित
इसका (श्री प्रासाद परा मन्त्र का) एक सौ आठ बार जप
करता है, वह ब्रह्महत्यादि महापापों से मुक्त हो जाता है। दो
सौ बार जो जप करता है, वह सब प्रकार की दशाओं में पूर्व
जन्मार्जित समस्त पापराशि से छुटकारा पा जाता है। जो
तीन सौ बार जपता है, वह समस्त प्रकार के यज्ञों, दानों,
व्रतों और तीर्थों का फल प्राप्त करता है। चार सौ बार जो
जप करता है, उसके द्वार पर अणिमा आदि आठों सिद्धियाँ
सदैव प्रस्तुत रहती हैं, धर्मार्थकाममोक्ष उसके हाथ में साक्षात्

पृष्ठ 15
स्थायी लिंक
पृष्ठ 15 स्कैन

साधनमाला ६
स्थित रहते हैं और चारों प्रकार की मुक्ति वह प्राप्त करता है।
जो पाँच सौ बार जप करता है, उसके फल का वर्णन करने
में मैं समर्थ नहीं हूं। अतएव हे कुलनायिके ! सब प्रयत्न करके,
सब अवस्थाओं में, सदैव श्रीप्रासादपरा मन्त्र का भुक्ति एवं
मुक्ति के लिए जप करना चाहिये ।
इस प्रकार हे देवि ! ऊर्ध्वाम्नाय और श्रीप्रासादपरा मन्त्र
की कुछ महिमा मैंने तुमसे कही। अब तुम क्या सुनना चाहती
हो ?

पृष्ठ 16
स्थायी लिंक
पृष्ठ 16 स्कैन

चौथा उल्लास
श्री प्रसादपरा मन्त्र एवं महाषोढा
श्री देवी ने कहा--हे ईशान ! मैं श्रीप्रसादपरा मन्त्र को
सुनना चाहती हूँ। आप न्यास, ध्यान आदि के सहित उसे
बताइये ।
ईश्वर बोले—हे देवि ! सुनो ! 'अनन्तचन्द्रभुवनमिन्दुविन्दु-
युगान्वित' अर्थात् अनन्तचन्द्र है नादविन्दु (ँ), भुवन है
औकार, विन्दु है हकार और विन्दुयुग है सकार। इस प्रकार
'ह्सौं' सिद्ध हुआ। यही सादि होने पर 'स्हौं' सिद्ध होता
है। श्री प्रसादपरा मन्त्र भुक्ति और मुक्ति का देनेवाला है।
पराप्रासाद मन्त्र हे कुलेश्वरि ! 'सादि' कहा गया है। शीघ्र
प्रसन्न होकर फल देता है, इसलिए 'प्रासाद' मन्त्र कहलाता
है और सब मन्त्रों से परे होने तथा परतत्त्व का निदर्शक होने
के कारण इसे 'परा' मन्त्र कहा जाता है। हे देवि ! यह कुल-
मन्त्र है। अब इसका न्यास सुनो।
प्रातःकाल उठकर गुरुदेव का ध्यान करने के बाद एक
बार मूलमन्त्र का स्मरण कर शौचादि से निवृत्त हो। फिर
स्नान, संध्या, तर्पण आदि करे। एकान्त में द्वारपूजा, तीनों
विघ्नों का उत्सारण (विनाश) कर पूजास्थान में प्रवेश कर
आसन पर बैठे। फिर देवीपूजा के पूर्व ध्यान, शिवादि गुरु
की वन्दना, आसन शोधन और गणपति-क्षेत्रपाल की वन्दना
रे । तदनन्तर गुरुपादुका के मन्त्र का स्मरण कर दीपनाथ

पृष्ठ 17
स्थायी लिंक
पृष्ठ 17 स्कैन

साधनमाला ११
का अर्चन करे। फिर कर और षडङ्गों का शोधन, प्राणायाम,
दिग्बन्धन कर दोनों अङ्गन्यास और दस प्रकार के मातृका-
न्यास (अन्तर्मातृका, सृष्टि-स्थिति संहार ये तीन बहिर्मातृका,
कला मातृका, श्रीकण्ठमातृका, केशवमातृका, लज्जाबीज-
मातृका, रमाबीजमातृका, कामबीजमातृका) आदि करे। तब—
अस्य श्रीपराप्रासादमन्त्रस्य परशम्भुः ऋषिः, अव्यक्ता
गायत्री छन्दः, मन्त्रेश्वरी परा देवता, ह्सां स्हां बीजं, ह्सीं
स्हीं शक्तिः, ह्सूं स्हूं कीलकं श्रीपरादेवताप्रसादसिद्ध्यर्थे
विनियोगः ।
करन्यास—
ह्सांस्हां अंगुष्ठाभ्यां नमः। ह्सींस्हीं तर्जनीभ्यां नमः।
ह्सूंस्हूं मध्यमाभ्यां नमः। ह्सैं स्हैं अनामिकाभ्यां नमः।
ह्सौं स्हौं कनिष्ठिकाभ्यां नमः। ह्सः स्हः करतलकर-
पृष्ठाभ्यां नमः।
षडङ्गन्यास—
ह्सांस्हां हृदयाय नमः। ह्सीं स्हीं शिरसे स्वाहा।
ह्सूं स्हूं शिखायै वषट्। ह्सैं स्हैं कवचाय हुं।
ह्सौंस्हौं नेत्रत्रयाय वौषट्। ह्सः स्हः अस्त्राय फट्।
मूर्तिन्यास —
ॐ ऐं ह्रीं श्रीं ह्सौं स्हौं हों ईशानाय नमः—अंगुष्ठयोः।
,, ,, हैं तत्पुरुषाय नमः—तर्जन्यौः।
,, ,, हूं अघोराय नमः—मध्यमयोः।
,, ,, हिं वामदेवाय नमः—अनामिकयोः
,, ,, हं सद्योजाताय नमः—कनिष्ठिकयोः

पृष्ठ 18
स्थायी लिंक
पृष्ठ 18 स्कैन

:१२ हिन्दी कुलार्णव
इसी प्रकार क्रमशः मूर्धा, मुख, हृदय, गुह्य और पाद देश
में क्रमशः अंगुष्ठ, तर्जनी आदि अँगुलियों से न्यास करे ।
तब उक्त क्रम से क्रमशः ऊर्ध्व, प्राक्, दक्षिण, उदीच्य और
पश्चिम मुखों में क्रमशः अंगुष्ठ, तर्जनी आदि अँगुलियों से
न्यास करे ।
तदनन्तर 'ह्सां ह्सीं' इत्यादि से षडङ्गन्यास कर 'स्हां
स्हीं' इत्यादि से भी षडङ्गन्यास करे ।
इसके बाद निम्न प्रकार षडङ्ग न्यास करे—
ॐ ऐं ह्रीं श्रीं ह्सौं स्हौं सर्वज्ञाय नमः—अंगुष्ठयोः ।
,, ,, अमृते तेजोमालिनि नित्यतृप्ताय नमः
तर्जन्योः ।
,, ,, ब्रह्मशिरसे स्वाहा ज्वलितशिखि-
शिखायानादिबोधाय नमः मध्यमयोः ।
,, ,, वज्रिणे वज्रहस्ताय स्वतन्त्राय नमः
अनामिकयोः ।
,, ,, सौं वौं हौं नित्यमलुप्तशक्तये नमः
कनिष्ठिकयोः ।
,, ,, श्रीं श्लीं पशु हुं फट् नित्यमनन्त-
शक्तये नमः करतलयोः ।
इसी क्रम से हृदयादि षडङ्गों में भी न्यास करे ।
अब अड़तीस कलाओं का न्यास करे । सब मन्त्रों के पूर्व
'ॐ' लगा ले । यथा—
पहले समुष्टि अंगुष्ठ से न्यास करे—
ॐ ईशानः सर्वविद्यानां शशिन्यै नमः ऊर्ध्ववक्त्रे ।
ईश्वरः सर्वभूतानां अङ्गदायै नमः पूर्ववक्त्रे ।
ब्रह्माधिपतिर्ब्रह्मणोऽधिपतिर्ब्रह्मेष्टदायै नमः दक्षवक्त्रे ।

पृष्ठ 19
स्थायी लिंक
पृष्ठ 19 स्कैन

साधनमाला १३
ब्रह्मा शिवो मे अस्तु मरीच्यै नमः उत्तरवक्त्रे ।
सदाशिवोम् अंशुमालिन्यै नमः पश्चिमवक्त्रे ।
अंगुष्ठतर्जनी को मिला उनसे न्यास करे—
तत्पुरुषाय विद्महे शान्त्यै नमः पूर्ववक्त्राधः ।
महादेवाय धीमहि विद्यायै नमः दक्षिणवक्त्राधः ।
तन्नो रुद्रः प्रतिष्ठायै नमः उत्तरवक्त्राधः ।
प्रचोदयात् निवृत्यै नमः पश्चिमवक्त्राधः ।
अंगुष्ठमध्यमा को मिला उनसे न्यास करे—
अघोरेभ्यः तमायै नमः हृदि ।
अथ घोरेभ्यो मोहायै नमः ग्रीवायां ।
घोर क्षमायै नमः दक्षांसे ।
घोरतरेभ्यो निद्रायै नमः वामांसे ।
सर्वतः शर्व व्याध्यै नमः नाभौ ।
सर्वेभ्यो मृत्यवे नमः कुक्षौ ।
नमस्ते अस्तु क्षुधायै नमः पृष्ठे ।
रुद्ररूपेभ्यः तृष्णायै नमः वक्षसि ।
अंगुष्ठअनामिका को मिलाकर उनसे न्यास करे—
वामदेवाय नमो रजायै नमः गुह्ये ।
ज्येष्ठाय नमः श्रेष्ठाय नमो रक्षायै नमः लिंगे ।
रुद्राय नमो रत्यै नमः दक्षोरौ ।
कालाय नमो मालिन्यै नमः वामोरौ ।
कल विकरणाय नमः काम्यायै नमः दक्षजानुनि ।
विकरणाय नमः शशिन्यै नमः वामजानुनि ।
बल विकरणाय नमः क्रियायै नमः दक्षजंघायां ।
विकरणाय नमः वृद्ध्यै नमः वामजंघायां ।
बलाय नमः स्थिरायै नमः दक्षस्फिचि ।
बलप्रमथनाय नमः रात्र्यै नमः वामस्फिचि ।

पृष्ठ 20
स्थायी लिंक
पृष्ठ 20 स्कैन

१४ हिन्दी कुलार्णव
सर्वभूतदमनाय नमो भ्रामिण्यै नमः कट्यां ।
मनोन्मनाय नमः मोहिन्यै नमः दक्षपार्श्वे ।
उन्मनाय नमो जरायै नमः वामपार्श्वे ।
अंगुष्ठ-कनिष्ठा को मिलाकर उनसे न्यास करे—
सद्योजातं प्रपद्यामि सिद्ध्यै नमः दक्षपादतले ।
सद्योजाताय वै नमः ऋद्ध्यै नमः वामपादतले ।
भवे लक्ष्म्यै नमः दक्षहस्ततले ।
भवे धृत्यै नमः वामहस्ततले ।
नातिभवे मेधायै नमः नासिकायां ।
भवस्व माम् प्रज्ञायै नमः शिरसि ।
ॐ भव प्रभायै नमः दक्षबाहौ ।
उद्भवाय नमः सुधायै नमः वामबाहौ ।
अब महाषोढान्यास करे, जिसके अन्तर्गत प्रपञ्च, भुवन,
मूर्ति, मन्त्र, दैवत और मातृका—ये छः न्यास हैं । यह महा-
षोढान्यास सब न्यासों में उत्तम है । इसका क्रम इस प्रकार
है—
प्रपञ्चन्यास
निम्नलिखित प्रत्येक मन्त्र के आदि में ‘ॐ ऐं ह्रीं श्रीं हसौः’
और अन्त में ‘स्हौः श्रीं ह्रीं ऐं ॐ’ लगाकर न्यास करे—
अं प्रपञ्चरूपायै श्रियै नमः शिरसि ।
आं द्वीपरूपायै मायायै नमः मुखवृत्ते ॥
इं जलधिरूपायै कमलायै नमः दक्षनेत्रे ।
ईं गिरिरूपायै विष्णुवल्लभायै नमः वामनेत्रे ॥
उं पत्तनरूपायै पद्मधारिण्यै नमः दक्षकर्णे ।
ऊं पीठरूपायै समुद्रतनयायै नमः वामकर्णे ॥

पृष्ठ 21 स्कैन

साधनमाला १५
ऋं क्षेत्ररूपायै लोकमात्रे नमः दक्षनासापुटे ।
ॠं वनरूपायै कमलवासिन्यै नमः वामनासापुटे ॥
लूं आश्रमरूपायै इन्दिरायै नमः दक्षगण्डे ।
लूं गुहारूपायै मायायै नमः वामगण्डे ।
एं नदीरूपायै रमायै नमः ऊर्ध्वोष्ठे ॥
ऐं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 22 स्कैन

१६ हिन्दी कुलार्णव
थं करणरूपायै माहेश्वर्यै नमः वामजंघायाम् ।
दं पक्षरूपायै मृडान्यै नमः वामगुल्फे ॥
धं मासरूपायै रुद्राण्यै नमः वामपादांगुलिमूले ।
नं राशिरूपायै शर्वाण्यै नमः वामपादांगुल्यग्रे ॥
पं ऋतुरूपायै

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 23 स्कैन

साधनमाला १७
क्षं वातपित्तश्लेष्माख्यदोषत्रयरूपायै विद्यात्मिकायै पञ्चभूत-
व्यापिकाधीश्वर्यै नमः हृदयादिभ्रूयुगान्तं।
अं...क्षं मूलं सकलप्रपञ्चरूपायै पराम्बा देव्यै नमः सर्वाङ्गे
व्यापकं॥
भुवनन्यास
निम्नलिखित प्रत्येक मन्त्र के आदि में 'ऐं ह्रीं श्रीं ह्सौः'
जोड़कर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 24 स्कैन

१८ हिन्दी कुलार्णव
नमः आज्ञायाम् । शं-४ तपोलोकनिलयशतकोट्यतिगुप्तयोगिनी-
मूलदेवतायुतहाकिनीशक्त्यम्बादेव्यै नमः ललाटे । ळं क्षं
सत्य-लोकनिलयशतकोटिमहागुप्तयोगिनीमूलदेवतायुतयाकिनीश-
क्त्यम्बादेव्यै नमः ब्रह्मरन्ध्रे । अं...क्षं चतुर्दशभुवनाधिपायै
श्रीपराम्बादेव्यै नमः सर्वाङ्गे व्यापकं ।
मूर्तिन्यास

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 25 स्कैन

साधनमाला १६
वामदेवठंकारडामरीभ्यां नमः वामास्ये । यं ब्रह्मयक्षिणीभ्यां
नमः मूलाधारे । रं प्रजापतिरंजिनीभ्यां नमः स्वाधिष्ठाने । लं
वेधाः लक्ष्मीभ्यां नमः मणिपूरे । वं परमेष्ठिवज्रिणीभ्यां नमः
अनाहते । शं पितामहशक्तिधारिणीभ्यां नमः विशुद्धौ । षं विधा-
तृषडाधाराभ्यां नमः आज्ञायाम् । सं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 26 स्कैन

२० हिन्दी कुलार्णव
प्रदायै सप्तकूटेश्वर्यम्बादेव्यै नमः नेत्रयोः। छं जं झं अष्टलक्ष-
कोटिभेदबटुकाद्यष्टाक्षरात्मिकायै नमः सकलमन्त्राधिदेवतायै
सकलफलप्रदायै अष्टकूटेश्वर्यम्बादेव्यै नमः आज्ञायाम्। ञं टं
ठं नवलक्षकोटिभेदब्रह्मादिनवाक्षरात्मिकायै नमः सकलमन्त्राधि-
देवतायै सकलफलप्रदायै

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 27 स्कैन

साधनमाला २१
दक्षिणपादाङ्गुष्ठे । इं ईं सहस्रकोटियोगिनीकुलसेवितायै प्रतिष्ठा-
म्बादेव्यै नमः दक्षगुल्फे । उं ऊं सहस्रकोटितपस्विकुलसेवितायै
विद्याम्बादेव्यै नमः दक्षजंघायाम् । ऋं ॠं सहस्रकोटिऋषि-
कुलसेवितायै शान्त्यम्बादेव्यै नमः दक्षजानुनि । लूं लूं सहस्र-
कोटिमुनिकुलसेवितायै शान्त्यतीताम्बादेव्यै नमः दक्षोरौ । एं ऐं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 28 स्कैन

२२ हिन्दी कुलार्णव
कोटिरुद्रकुलसेवितायै सर्वकर्त्र्यम्बादेव्यै नमः वामगुल्फे क्षं ।
सहस्रकोटिचराचरकुलसेवितायै पराशक्त्यम्बादेव्यै नमः वाम-
पादाङ्गुष्ठे । अं आं...क्षं सर्वदेवतात्मिकायै पराशक्त्यम्बादेव्यै
नमः सर्वाङ्गे व्यापकं ।
मातृकान्यास
निम्नलिखित प्रत्येक मन्त्रों के आदि में 'ऐं ह्रीं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 29 स्कैन

साधनमाला २३
नमः भाले । कं क्षं अनन्तकोटिजलचरीकुलसहितायै अः लां
भीषणाम्बादेव्यै अः।लां महालक्ष्यम्बादेव्यै अनन्तकोटिकूष्माण्ड-
कुलसहितायै अः लं भीषणनाथाय अः लं संहारभैरवनाथाय
नमः ब्रह्मरन्ध्रे । अं आं...क्षं मातृभैरवाधिपायै

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 30 स्कैन

२४ हिन्दी कुलार्णव
वह साक्षात् पर-शिव के समान होता है। सभी देवता उसे
नमस्कार करते हैं। जहाँ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 31 स्कैन

पाँचवाँ उल्लास
आधार, पात्र और कुलद्रव्य
श्री देवी बोलीं—हे कुलेश ! आधारपात्रों का लक्षण और
कुलद्रव्य के भेदों तथा माहात्म्य को कहिए। अविधि से जो
पाप होता है और सविधि से जो फल मिलता है, हे करुणा-
निधे ! मैं वह सब सुनना चाहती हूँ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 32 स्कैन

२६ हिन्दी कुलार्णव
कारिणी है। ऐन्दवी विद्याप्रदा, द्राक्षा राज्यदायिनी है। तालजा
स्तम्भन में प्रशस्त है और खार्जूरी शत्रुनाशिनी है। नारिकेल
की बनी लक्ष्मीदायिनी और पानसी शुभकारिणी है। मधु की
बनी ज्ञानदायिनी और दारिद्र्य तथा शत्रुनाशिनी है। मैरेय
सदा पापहारिणी होती है।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 33 स्कैन

साधनमाला २७४
को प्राप्त करता है। हे देवि ! जो भक्ति के साथ हम दोनों को
मांस और आसव अर्पित कर अन्तर्याग में तत्पर होकर आनन्द
का उद्भाव करते हैं, वे कौलिक हम दोनों ही के सच्चिदानन्द
लक्षण से युक्त स्वरसवाले होते हैं। अन्तःस्थित उल्लास का
अनुभव मन और वाणी के परे है। वह कुलद्रव्य के उपभोग
से ही

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें