इच्छानुसार संतान
Ichhanusar Santan
बीरेन्द्र गुप्त (Virendra Gupta) द्वारा
स्रोत: Mumukshu Bhawan Varanasi Collection - इच्छानुसार सन्तान · अश्विनी कुमार, प्रकाशन मन्दिर / वीरेन्द्र नाथ (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
'इच्छानुसार सन्तान' वीरेन्द्र गुप्त की हिन्दी पुस्तक है, जिसका उपशीर्षक है 'प्रजनन (बर्थ) क्रिया पर सम्पूर्ण अधिकार आपके हाथ में'। मुखपृष्ठ पर ओ३म्, सृष्टि-संवत्, दयानन्दाब्द १८५ और विक्रम संवत् २०६५ अंकित हैं, जिससे इसका आर्यसमाजी दृष्टिकोण और प्रकाशन-काल (लगभग २००८) स्पष्ट होता है। इसे मुरादाबाद के प्रकाशन मन्दिर (वीरेन्द्र नाथ अश्विनी कुमार) ने प्रकाशित किया।
पुस्तक का बड़ा भाग स्वस्थ जीवन-चर्या पर है। अध्यायों में मनुष्य और स्वास्थ्य, ऋतुएँ और ऋतु के अनुसार आहार-विहार, प्रातःकाल, उषःपान, मल-मूत्र त्याग, दन्तधावन, नेत्र, अभ्यङ्ग, व्यायाम, स्नान, सन्ध्या-वन्दन, प्राणायाम, आहार, निद्रा, वीर्य-रक्षा और ब्रह्मचर्य जैसे विषय आते हैं, और फिर गर्भाधान तथा सन्तान से जुड़े प्रकरण। आरम्भ में भूमिका, 'दो शब्द', लेखक-परिचय और वन्दना हैं।
यह पुस्तक आयुर्वेदिक दिनचर्या और वैदिक संस्कारों पर आधारित पारम्परिक दृष्टि प्रस्तुत करती है; इसकी स्वास्थ्य-सम्बन्धी बातें लेखक के अपने विचार हैं, आधुनिक चिकित्सा-परामर्श नहीं। स्कैन की गई प्रति वाराणसी के मुमुक्षु भवन संग्रह की है, जिसे ईगंगोत्री ने डिजिटल किया। कुल २५० पृष्ठ हैं।
आश्चर्य चकित हो द्वार पर आये। देखा, भावी दामाद खड़े हैं। लाला श्यामलाल ने चकित होकर रात्रि के समय उपस्थित होने का कारण मालूम किया। उत्तर में वर ने कहा मैं लड़की देखने आया हूँ, मैंने वैसे तो लड़की की बहुत प्रशंसा सुनी है। माता-पिता प्रशंसा करते नहीं थकते। परन्तु फिर भी आप जानते हैं, अपनी-अपनी आँखें हैं और अपनी-अपनी पसन्द।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमनोवाञ्छित संतान
यदि तुम लड़कों को यह अधिकार है कि विवाह से पूर्व लड़कों को देखें, उसको परीक्षा लें और उसके पश्चात् अपना निर्णय दें। तो हम लड़कियों को भी यह अधिकार है कि तुम्हें देखें, परखें और अपना निर्णय दें। मेरा निर्णय यही है कि मैं तुम्हारे साथ विवाह कदापि नहीं कर सकता। मैं पूर्णरूपेण भारतीय हूँ और आप पूर्णरूपेण पश्चिमी। मैं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंक्षेत्र भूता स्मृता नारी बीज भूतः स्मृतः पुमान्।
क्षेत्र बीज समायोगत्संबधवः सर्वदेहिनाम्।।
मनु १/१३
अर्थ- खेत रूप स्त्री और बीज रूप पुरुष होता है। इस कारण खेत और बीज के मिलने से सम्पूर्ण प्राणियों की उत्पत्ति होती है।
कामामरणात्तिष्ठेद् गृहे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंधनोपार्जन करना पुरुष का क्षेत्र है। सन्तानोत्पन्न करके उसका पोषण करना स्त्री का क्षेत्र है। गृहस्थ जीवन को सफल बनाने के लिए पुरुष को स्त्री का और स्त्री को पुरुष का मान करना चाहिए। जब तक दोनों के मन समान न होंगे तब तक गृहस्थ जीवन में सुख लाभ नहीं हो सकता। दोनों एक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंही गर्भस्थ भ्रूण सन्तान के रूप में आकर, माता-पिता की आत्मा के बाहर ही रहता है।
बिना लक्ष्येण शुक्र दानम्।
संसार में कोई भी कार्य ऐसा नहीं, जिसे करने से पूर्व विचारा न जाय परन्तु गर्भाधान का कार्य ऐसा है जिसे बिना विचारों की आजकल किया जाता है।
आपके मन में आया चलो कुछ दिन के लिए कश्मीर की सैर कर आर्य,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंक्रोडा की तब इन्द्रिय सुख के लिए। आपने कभी इस विचार से क्रोडा नहीं की, कि आज हमें धर्मराज युधिष्ठिर, श्रीकृष्ण, अर्जुन, भीम और राम, लक्ष्मण जैसे पुत्र को जन्म देना है; पुत्र, पुत्री, ६ पत्नी, पापी, धनी, निर्धनी हर प्रकार की सन्तान उत्पन्न करने की
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअर्थ- जिस पिता ने पर स्त्री गमन के भावों को स्वप्न में भी नहीं आने दिया और जिस माता ने स्वप्न में भी पर पुरुष को और दृष्टिपात नहीं किया, ऐसे माता-पिता से जो पुत्र उत्पन्न होगा उसका मन इनको देखकर कभी विचलित नहीं होगा।
जिस प्रकार सुदृढ़ भवन बनाने के लिए भवन की नींव भी सुदृढ़ बनानी पड़ती है। जिस भवन की नींव कमजोर टेढ़ी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरखने वाले पुरुषों, आपको इस विज्ञान को अपनाना; समझना और क्रियात्मक रूप देना होगा।
जिस प्रकार उपवन एक ही सुगन्धित पुष्प वाले पौधे से सुवासित हो जाता है उसी प्रकार विद्वान्, सुशील, गुणवान् एक ही पुत्र से सारा परिवार।
एकोऽपि गुणवान् पुत्रो निगुणैश्च शतैर्वरः।
एकश्चन्द्रस्तमो हन्ति न च ताराः
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंहोती है। भूमि तो उस बीज को जैसा उसमें बोया गया है उसे अपनी शक्ति से पोषण करती हुई उसी रूप में उत्पन्न कर देती है।
★★★
जनक और जननी
ईश्वर, जीव और प्रकृति, यह तीनों अनादि हैं। इनका कभी नाश नहीं होता और न इनकी किसी ने रचना की है। यह सदा से अनादि हैं।
मृत्यु के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्वारशत्रयोदशोपमासे द्वारशत्रयोदशेन पित्रासं तद्विदिदेशुं प्रति
तद्विदिदेशुं तन्मन्त्रतवोऽमुत्थव आमरध्व तेन सत्येन तेन तपसा
ऋतु रसिम् आर्तवोऽरिम्।
काँचीतकी ब्राह्मणोपनिषद् अ १
अर्थ- जब ब्रह्मचार्यो आता है तो आचार्य पृष्ठता है 'तु
कौन है?' ब्रह्मचार्यो उत्तर देता है 'शुक्ल और कृष्ण पक्षों के
शासक चन्द्रमा से
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजब बीज और भूमि अर्थात् स्त्री और पुरुष दोनों के रजः और वीर्य समान पुष्ट होते हैं तभी श्रेष्ठ सन्तान की उत्पत्ति होती है और जिस वीर्य में सन्तानोत्पादक कीट अर्थात् जीव नहीं होता उस वीर्य से गर्भाधान नहीं हो सकता या वीर्य में जीव भी हो परन्तु वीर्य पुष्ट न हो या स्त्री का रजः
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंऋतुवर्णन
स य इच्छेपुत्रो मे शुल्को जायेत वेद मनुब्रवीत
सर्वमायुरियादिति क्षीरीदन् पाचयित्वा
सपिष्मन्तमशनीयातामीश्वरो जनयितवै॥
बृहदारण्यकोपनिषद् ६/४/१४
अर्थ- जिनकी यह इच्छा हो कि मेरे गौर वर्ण, एक वेद को जानने वाला पूर्ण सौ वर्ष की आयु का भोगने वाला पुत्र हो तो दम्पति
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंऋतुकाल वर्णित कर्म
अथ य इच्छेद् दुहिता मे पण्डिता जायेत।
सर्वमायुरियादिति तिलौदनं पाचयित्वा
सपिप्पन्तश्नीयातामीश्वरो जनयितवै।
ब्रह्मदण्डकपोनिषद् ६/४/१७
अर्थ- जिनकी इच्छा हो कि हमारी कन्या पण्डिता हो और पूर्ण सौ वर्ष की आयु भोगने वाली हो तो वह दम्पति तिल और चावल की खिचड़ी पकाकर उसमें घी मिलाकर खायें। ऐसा करने से
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंउपरोक्त सारे भोजनों का लाभ तभी प्राप्त होगा जबकि दम्पति कम से कम १॥ मास तक ब्रह्मचर्य से रहते हुए प्रयोग करें, तत्पश्चात् गर्भधान करें तो उत्तम सन्तान लाभ होगा।
यस्मिन्नुणं सन्वयितयेन् चानन्त्यमश्नुते।
स एव धर्मजः पुत्रः कामजानितरान्विदुः॥
मनु ९/१०७
अर्थ- जिसके उत्पन्न होने से (पितृ) ऋण दूर होता है और मोक्ष प्राप्त होता है उसी को धर्मज पुत्र जाने। औरों को कामज कहते हैं।
मनुष्य शरीर को मोक्ष तभी मिलती है जब अच्छे कर्म करे। अपने शरीर द्वारा संसार के कष्ट को दूर करने वाले, विद्वान् और धर्म का सत्य पथ दिखाने वाले पुत्र को जन्म देने से ही मोक्ष मिलती है अर्थात् मन. आत्मा, शरीर को सुख और शान्ति मिले, यही मोक्ष का द्वार है।
★★★
ऋतु वर्णन
ऋतुकाल स्त्रियों के जीवनारम्भ का चिन्ह है। इसी से गर्भ धारण शक्ति का पता चलता है। यह प्रति मांस तीन दिन पर्यन्त प्रत्येक स्त्री की योनि से रजः निकलता है। इसी को स्त्रियों का मासिक धर्म तथा रजस्वला होना भी कहते हैं। रजस्वला स्त्रियों को चाहिए कि वे अपना समय एकान्त में व्यतीत करें। दुःख और क्लेश-जनक वातावरण तथा विचारों को अपने पास न आने दें। घर की किसी वस्तु को हाथ न लगायें। पृथक् मिट्टी के पात्रों में हल्का भोजन करें। भुंजार आदि छोड़ दें। तीन दिन तक स्नान भी न करें। चौथे दिन स्नान से शरीर शुद्ध करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
इच्छानुसार सन्तान
१४
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
अथ यस्य जायामार्तव विन्दत त्र्यहंकष्टसेन
पिवेदहतवासा नैनां वृषलो न वृषल्प्यपहन्यात्
त्रिरावान्त आप्लुत्य ब्रीहीन वद्यातयेत्।।
बृहदारण्यकोपनिषद् ६/४/१३
अर्थ- जिनकी स्त्री ऋतुमति हो वह स्त्री तीन दिन तक कांस्य के पात्र में पानी, भोजन न पाय और उसको कोई मलीन वस्त्र, मलीन स्त्री व मलीन पुरुष स्पर्श न करे, फिर चौथे दिन स्नान करने के अनन्तर वह सुन्दर वस्त्र पहिन धानों को कूटे। ऋतुमति स्त्री को यदि कोई मैले वस्त्र पहिनने को या मलीन स्त्री या पुरुष से स्पर्श करेगी तो सम्भव है कि उसके शरीर में दूषिन्धित कीटाणु प्रविष्ट होकर उसी को हानि पहुँचावे, इसलिए उस समय किसी मलीन द्रव्य अथवा वस्त्रादिकों को उपयोग में न लावे।
ऋतुकाल वर्जित कर्म
ऋतुमति स्त्री को तीन दिन पर्यन्त न करने वाले कर्म तथा उनको करने से उस मास में गर्भ स्थित हो जाने पर बच्चे को हानियाँ।
दिन में सोने से = सन्तान अधिक सोने वाली।
नेत्रों में अंजत काजल आदि लगाने से = अन्धों
रोने से = विकृत नेत्र तथा विकार युक्त।
स्नान और अनुलेपन करने से = निर्बल, दुबली तथा दुर्बली।
तेल मर्दन से = कुष्ठी (कुष्ठ रोग वाली)
नाखून काटने से = नाखून रहित।
दौड़ने से = चंचल
इच्छानुसार सन्तान
१५
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
हँसने से = काले दाँत वाली तथा काले ओष्ठ वाली।
अतिभाषण से = बकवादी।
वेग की ध्वनि सुनने तथा बोलने से = बहरी।
लिखने से = मूर्ख।
अतिवायु सेवन से = उन्मत्त सन्तान होती है।
ऋतुभक्ति स्त्री उपरोक्त कार्य जिस ऋतु में करेगी उसके १६ दिन अर्थात् उसी मास में गर्भाधान हो जाने से उस कार्य का दोष सन्तान में अवश्य आ जायेगा। इसी लिए इन कर्मों का निषेध किया है।
नोपगच्छेत्प्रमोदोऽपि स्त्रियमार्तवदर्शने।
समानशयने चैव न शयीत तथा सह॥
मनु ४/४०
अर्थ- कामार्त पुरुष भी रजस्वला स्त्री के पास न जावे और उसके साथ बराबर बिठौने पर भी न सोवे।
अश्रीरा तन्पूर्वति रशती पाप्याभ्युगा।
पतिर्यद्द्वधोऽ वाससा स्वमङ्गमभिधत्सते।
ऋग्वेद १०/८५/३०
अर्थ- रजस्वला स्त्री के सेवन, स्पर्श साथ निद्रा आदि से पुरुष और सन्तान श्री रहित और रोगादि से दूषित हो जाते हैं।
रजसाभिलुप्तां नार्यं नरस्य ह्यु पगच्छतः।
प्रज्ञा तेजो बलं चक्षुरायुरचैव प्रहीयते॥
मनु ४/४१
अर्थ- रजस्वला स्त्री के पास जाने वाले पुरुष की प्रज्ञा, तेज, बल, नेत्र तथा आयु नष्ट होती है।
उपरोक्त व्याधि रजस्वलागामी पुरुष को होकर अनेक रोग हो जाते हैं। इसलिये रजस्वला स्त्री के साथ चार दिन तक कभी समागम न करे। रजस्वला स्त्री ठंड से बचकर रहे तथा एकान्त वास करे और चौथे दिन स्नान करके अपने पति या पुत्र का दर्शन
इच्छानुसार सन्तान
१६
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
रति समय वर्णित काल
करे या अपने चेहरे को दर्पण में देखे।
एक बार एक पुरुष ने अपनी पत्नी से कहा कि हमारे चार पुत्र हैं, मैं इस बात की परीक्षा करना चाहता हूँ कि इनमें से मेरा पुत्र कौन-सा है इस बात को सुनकर स्त्री ने कहा नाथ क्या आपको मुझ पर सन्देह है? आप मुझ पर दोष लगाते हैं? नहीं देवी, मैं तुम पर पूरा विश्वास करता हूँ, तुम पतिव्रता हो, निर्दोष हो, पवित्र हो, मैं एक और बात का अनुभव करना चाहता हूँ, जो मैंने नई सुनी है। देखो मैं इस कोठरी में बन्द हो जाता हूँ, तुम अपने शरीर को हल्दी चूना लगा लो, बच्चे पाठशाला से आते होंगे। पूछने पर तुम उनसे कह देना कि तुम्हारे पिता ने मारा है। पहले बड़ा लड़का आया उसने भी से पूछा मैं क्या हो गया? मैं ने कहा- बेटा तुम्हारे पिता ने मारा है। लड़के ने कहा- अच्छा घर आवे तो मैं में उसे कुट्टी की तरह काट डालूँगा कहता हुआ चला गया। अब दूसरा लड़का आया उसने भी प्रश्न किया और उत्तर में कहा मैं मत घबरा बाप को घर आने देने में उसे रुई की तरह धुन डालूँगा। तीसरे लड़के ने भी आकर प्रश्न किया और उत्तर दिया मैं बाप को घर आने देने में उसे मशक (चमड़े की जिसमें पानी भरा- जाता है) की तरह मसल डालूँगा। अब सबसे छोटा लड़का आया उसने भी मैं से पूछा क्या हो गया। उत्तर पाकर कहा मैं तेरी और पिताजी की लड़ाई है मैं क्या जानूँ मुझे भूख लगी है रोटी दे। पिता ने कोठरी से निकलकर बच्चे को उठा लिया और प्यार करता हुआ बोला देखो बस यही मेरा बेटा है। देवी तुम ध्यान करो जिस मास में सबसे पहला गर्भ स्थित हुआ था, क्या उस महीने ऋतु स्नान के पश्चात् किसी कसाई को देखा था? हाँ, कुछ ध्यान पड़ता है नाथ! जब मैं स्नान करके चुकी थी उसी समय किसी ने आपको पुकारा मैंने जाकर देखा कि एक कसाई सामने खड़ा है। बस देवी! यही कारण है कि बड़े लड़के में कुछ कसाई की-सी निर्दयता का आभास होता है।
इच्छानुसार सन्तान
१७
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
इसी प्रकार तुमने ऋतु स्नान के बाद दूसरी बार धुनें का तीसरी बार में भिन्नता का और चौथी बार में मेरा दर्शन किया होगा।
देवी कल शाम आर्य समाज के उत्सव में एक प्रोफेसर अमरीका का दौरा करके आये थे उन्होंने एक घटना अमरीका के एक दम्पति की सुनाई।
अमरीका के एक दम्पति को घर एक बालक ने जो हब्बी जैसा काला, सारे शरीर पर बड़े-बड़े काले बाल थे जन्म लिया। यह देखकर अमरीकन ने अपनी पत्नी से कहा- यह गर्भ मेरा नहीं। पत्नी- यह आप क्या कह रहे हैं, मैं तो कहँी भी नहीं गई। अमरीकन- तो यह बच्चा हब्बी जैसा क्यों, जबकि हम दोनों बिलकुल ही गोंरे हैं। पत्नी- यह बात मेरी भी समझ में नहीं आती। उन दिनों में अमरीका प्रचार के लिए गया था। उक्त अमरीकन महाशय अपनी शंका लेकर मेरे पास आये। मैंने उनकी शंका का समाधान करते हुए मालूम किया। क्या? आप बता सकते हैं कि आपके कमरे में कुछ चित्र लगे हैं? अमरीकन- हाँ लगे हैं। भारतीय- तो आप अपनी पत्नी से मालूम करें कि इन चित्रों में आपको कौन-सा चित्र प्रिय है और आप उसे नित्य देखती हैं, साथ में यह देखना कि सोते समय वह चित्र किस ओर रहता है और उस चित्र को लेकर आप मुझसे मिलें। अगले दिन जब वह अमरीकन चित्र लेकर मेरे पास आया तो वह चित्र भी काले हब्बी का था। मैंने अमरीकन को समझाया देखो मासिक धर्म के स्नान के पश्चात् भी यही चित्र देखा गया है और गर्भाधान के समय भी आपके कथानानुसार यह चित्र सामने रहा और जब तक बच्चे का जन्म हुआ तब तक नित्य ही इस चित्र को ध्यान पूर्वक देखा गया है जिस कारण आपके इसी चित्र के अनुसार हब्बी जैसे पुत्र का जन्म हुआ। अमरीकन ने घर जाकर पत्नी से मालूम किया तो यह सत्य निकला कि जब वह कमरे में आती थी तो उसका ध्यान इसी चित्र पर जाता था और वह सोचती थी क्या संसार
इच्छानुसार सन्तान
१८
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
अति आवश्यक सावधानियाँ
में ऐसे भी मनुष्य होते हैं?
ऋतुमति स्त्री चौथे दिन स्नान के पश्चात् तत्काल ही जैसे भाव तथा चित्र और पुरुष के दर्शन करेगी तो उस मास में गर्भ स्थित होने पर वैसे ही रंग, रूप विचार और भाव बच्चे में आ जाते हैं। यदि वीर पुत्र चाहे तो वीर योधाओं के चित्र धर्मात्मा पुत्र की इच्छा में महात्माओं के चित्र, रूपवान पुत्र प्राप्त करने के लिए सुन्दर बच्चों के चित्र और विद्वान पुत्र के लिए लेखकों आचार्यों तथा गुरुओं के चित्र देखो।
ऋतु स्नान के पश्चात् स्त्री के नेत्र छाया चित्र (फोटो कैमरा) के लैन्सों का कार्य करते हैं। उस समय जैसा चित्र तथा आकृति को नेत्र देखेंगे वैसा ही प्रतिबिम्ब मन तथा भाव में गुप्त रूप में समाविष्ट हो जाता है। जो गर्भ रहने पर अपनी आकृति में परिवर्तित कर लेता है।
रति समय वर्जित काल
स्त्रियों को स्वाभाविक ऋतुकाल की १६ रात्रि हैं। जिस दिन से ऋतु आरम्भ होता है उसी दिन से १६ रात्रि तक ही गर्भ स्थित होता है। जिसमें पहले चार दिन अच्छे मनुष्यों से निन्दित भी सम्मिलित हैं। इसलिए पहले चार दिनों में स्त्री भोग न करे।
ऋतु कालाभिगानी स्यात्स्वदारनिरतः सदा।
पर्ववर्ज ब्रजेच्छैनां तद्व्रतो रतिकाम्यया॥
मनु ३/४५
अर्थ- अपनी स्त्री से (अमावस्यादि) पर्व वर्जित दिनों को त्याग कर शेष ऋतुकाल में प्रीतिपूर्वक समागम करे।
इच्छानुसार सन्तान
९९
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
रहस्य तथ्य
तासामाद्याश्चतस्वस्तु निन्दितैकादशी च या।
त्रयोदशी च शेषस्तु प्रशस्ता दश रात्रयः॥
मनु ३/४७
अर्थ- उनमें चार प्रथम की और ११वीं और १३वीं ये छः (रात्रि स्त्री भोग में) निषिद्ध हैं और शेष दस रात्रि श्रेष्ठ हैं।
'जिनको पुत्र की इच्छा हो वे छठी, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, चौदहवीं और सोहलहवीं ये छः रात्रि ऋतुदान में उत्तम जानें, परन्तु इनमें भी उत्तर-उत्तर श्रेष्ठ हैं।'
संस्कार विधि गर्भाधान प्रकारण
इसमें स्वामी जी ने अन्त की दो रात्रियाँ ऋतुदान के लिए ही उत्तम कही हैं जैसे १५ और १६। कन्या के लिए १५ और पुत्र के लिए १६ उत्तम हैं।
अमावास्याष्ठमी च पौर्णमासी चतुर्दशीम्।
ब्रह्मचारी भवेन्नित्यमप्युत्तोस्नातको द्विजः॥
मनु ४/१२८
अर्थ- अमावास्या, अष्टमी, पौर्णमासी और चतुर्दशी इन तिथियों में पूर्वोक्त स्नातक द्विज और ऋतुकाल में भी भायां के पास न जावे।
तथा ग्रहण समय, संक्रान्ति, दिन, सन्ध्या समय, माता, पिता की मृत्यु तिथि भी वर्जित हैं। स्त्री रक्त वर्ण के वस्त्र पहने हुई, सोते समय परदेश में और दूसरे के गृह पर गर्भाधान नहीं करना चाहिए। इससे सन्तान अल्पानु और दुर्गावती होती है।
पर्वस्वभिगमोऽधन्यो दिवा पापप्रदो नृप।
भुवि रोगवहो नृणामप्रशस्तो जलाशयः॥
विष्णु पुराण ३/१२/१२२
अर्थ- पर्व दिनों में स्त्री गमन करने से धन की हानि होती है, दिन में पाप होता है, पृथ्वी पर रोग तथा जलाशय में स्त्री प्रसंग करने से नपुंसकता और अमंगल होता है।
इच्छानुसार सन्तान
१००
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri