इच्छानुसार संतान
Ichhanusar Santan
बीरेन्द्र गुप्त (Virendra Gupta) द्वारा
स्रोत: Mumukshu Bhawan Varanasi Collection - इच्छानुसार सन्तान · अश्विनी कुमार, प्रकाशन मन्दिर / वीरेन्द्र नाथ (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
'इच्छानुसार सन्तान' वीरेन्द्र गुप्त की हिन्दी पुस्तक है, जिसका उपशीर्षक है 'प्रजनन (बर्थ) क्रिया पर सम्पूर्ण अधिकार आपके हाथ में'। मुखपृष्ठ पर ओ३म्, सृष्टि-संवत्, दयानन्दाब्द १८५ और विक्रम संवत् २०६५ अंकित हैं, जिससे इसका आर्यसमाजी दृष्टिकोण और प्रकाशन-काल (लगभग २००८) स्पष्ट होता है। इसे मुरादाबाद के प्रकाशन मन्दिर (वीरेन्द्र नाथ अश्विनी कुमार) ने प्रकाशित किया।
पुस्तक का बड़ा भाग स्वस्थ जीवन-चर्या पर है। अध्यायों में मनुष्य और स्वास्थ्य, ऋतुएँ और ऋतु के अनुसार आहार-विहार, प्रातःकाल, उषःपान, मल-मूत्र त्याग, दन्तधावन, नेत्र, अभ्यङ्ग, व्यायाम, स्नान, सन्ध्या-वन्दन, प्राणायाम, आहार, निद्रा, वीर्य-रक्षा और ब्रह्मचर्य जैसे विषय आते हैं, और फिर गर्भाधान तथा सन्तान से जुड़े प्रकरण। आरम्भ में भूमिका, 'दो शब्द', लेखक-परिचय और वन्दना हैं।
यह पुस्तक आयुर्वेदिक दिनचर्या और वैदिक संस्कारों पर आधारित पारम्परिक दृष्टि प्रस्तुत करती है; इसकी स्वास्थ्य-सम्बन्धी बातें लेखक के अपने विचार हैं, आधुनिक चिकित्सा-परामर्श नहीं। स्कैन की गई प्रति वाराणसी के मुमुक्षु भवन संग्रह की है, जिसे ईगंगोत्री ने डिजिटल किया। कुल २५० पृष्ठ हैं।
यदि यह मान भी लिया जाय कि आप सभी साधन नहीं अपना सकते तो भी जितने अंश में आप अपनायेंगे उतने ही अंश में अपनी सन्तान में उत्तमता की वृद्धि आपको प्राप्त होगी। जरा सोच कर देखिये कि इसका फल अगली पीढ़ी में और अधिक अच्छा प्राप्त होगा, तब आप स्वयं सोचेंगे कि महामानव या महापुरुष को जन्म देना सम्भव है।
जिस प्रकार नसीरी के डन्डे पर एक के बाद दूसरे पर चढ़ते हुए ऊपर चढ़ जाते हैं उसी प्रकार देश की सन्तति भी प्रत्येक पीढ़ी में उत्तरोत्तर उत्कृष्टता को प्राप्त होती जायगी। परन्तु जब आप ही अपनी सन्तान को उत्तम बनाने में किसी भी अंश में अग्रसर नहीं होंगे तो फिर देश की सन्तति कैसे उत्कृष्टता को प्राप्त करेगी। इसलिए, 'हे देश भक्तों! मातृ भूमि के सच्चे सपुतों! अकर्मण्यता को त्याग कर कर्मवान् बनते हुए सर्वांश में नहीं तो किसी भी अंश में सन्तति सुधार की ओर अग्रसर हो। सर्वांश की दुहाई देते हुए कुछ भी न करने वालों की अपेक्षा सफलता के पथ पर किसी भी अंश में बढ़ने वाले श्रेष्ठ होते हैं।
जिस प्रकरण में किसी औषधि के उपयोग की आवश्यकता समझी गई है उसे उस प्रकरण में अधिकत कर दिया है, साथ में औषधि निर्माण एवं प्रयोग विधि को भी अधिकत कर दिया है। किसी किसी स्थान पर निर्मित औषधि के प्रयोग की बात आई है। वह निर्मित औषधियाँ आपको 'गुरुकुल कांगड़ी फार्मसी हरिद्वार' से तथा उनकी नगर शाखाओं से प्राप्त हो सकती हैं।
प्रस्तुत पुस्तक में उत्तमोत्तम सन्तति निर्माण के सभी साधनों को पूर्ण विवेचनात्मक दृष्टि और विस्तार से समझाया गया है। यदि फिर भी कोई बात समझ में न आये या कोई शंका हो तो, उसे समझने के लिए पत्र लिखें, साथ में उत्तर के लिए टिकट भेजें। पत्र हिन्दी भाषा में तथा पूर्ण पते सहित लिखें।
इच्छानुसार सन्तान
१४
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
हमारे पास कई पाठकों के पत्र पुस्तक के नाम पर पुनः विचार करके पुस्तक के नाम में संशोधन करने के लिए आये हैं। हमने पहले से ही पुस्तक का नाम बहुत सोच विचार कर रखा है। पुस्तक का नाम 'यथा नाम तथा गुण' की संगति के अनुरूप ही है। परन्तु हमने पाठकों की भावना का आदर करते हुए पुस्तक के नाम में कुछ संशोधन कर दिया है जो कि मूल नाम 'इच्छानुसार सन्तानोत्पत्ति' है उसके स्थान पर 'इच्छानुसार सन्तान' कर दिया है।
इसके लिखने में जिन ग्रन्थों का सहयोग लिया है उन सभी ग्रन्थों के उल्लेख यथा स्थान अंकित किये गये हैं। जिन ग्रन्थों के स्वाध्याय से प्रेरित होकर तथा इस विषय की पुस्तक का अभाव अनुभव करके लिपि-बद्ध किया है उन सभी ग्रन्थकारों का आभारी हूँ।
आर्य जगत के सुविख्यात विद्वान् आचार्य श्री भगवत् सहाय जी ने भूमिका लिखकर इसकी शोभा को द्विगुणित कर दिया है। आर्य पुरोहित वेद पाठी श्री पं. गोपीनाथ जी तथा मास्टर सुमेर सिंह जी ने विशेष सहयोग तथा अनुकूल सामग्री के संग्रह में योगदान कर मेरा हाथ बटाया है।
मैं उक्त सभी महानुभावों का हृदय से आभारी हूँ। यदि भारतीय जनता सन्तति सुधार में कुछ भी पग उठायेगी, तभी मैं अपने प्रयास को सफल समझूँगा।
वीरेन्द्र गुप्तः
इच्छानुसार सन्तान
१५
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
लेखक परिचय
लेखक परिचय
नाम - वीरेन्द्र गुप्त:
जन्म - श्रावण शुक्ल ६, संवत् १९८४, बुद्धवार,
३ अगस्त, १९२७ ई॰, मुरादाबाद
गृहस्वामिनी - श्रीमती राजेश्वरी देवी
सम्प्रति - व्यवसाय
सम्मान :-
१- १४ सितम्बर, १९८२ राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, मुरादाबाद।
२- ३ अक्टूबर, १९८२ आर्य समाज मण्डी बांस, मुरादाबाद।
३- १४ सितम्बर, १९८८ श्री यशपाल सिंह स्मृति साहित्य शोध पीठ, मुरादाबाद।
४- ३० सितम्बर, १९८८ अहिवरण सम्मान, पुरालेखन केन्द्र, मुरादाबाद।
५- २ जनवरी, १९९२ साहू शिवशक्ति शरण कोठीवाल स्मारक समिति, मुरादाबाद द्वारा साहित्य सम्मान।
६- ७ जनवरी, १९९६ अभिनन्दन समिति द्वारा नागरिक अभिनन्दन एवं अभिनन्दन ग्रंथ भेंट तथा सामूहिक अभिनन्दन पत्र।
७- ६ मार्च १९९९ अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा द्वारा राष्ट्रीय आधिदेशन ग्वालियर में (साहित्य) समाज शिरोमणी सम्मान।
८- ९ मई १९९९ विराट आर्य सम्मेलन पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ (आर्य शिरोमणी) सम्मान।
९- २६ जनवरी २००० माथुर वैश्य मण्डल, मुरादाबाद द्वारा (साहित्यिक शताब्दी पुरुष) सम्मान।
१०- २५ फरवरी २००० (अमृत महोत्सव) के अवसर पर संस्कार भारती, मुरादाबाद द्वारा अभिनन्दन।
११- १५ सितम्बर २००० (राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सहस्राब्दी सम्मान) सहस्राब्दी
इच्छानुसार सन्तान
१६
वीरेन्द्र गुप्त:
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
विश्व हिन्दी सम्मेलन नई देहली के द्वारा। संयुक्त राष्ट्र सघ (यूनेस्को) आदि से सम्बद्ध।
१२- १७ सितम्बर २००० 'ज्ञान मन्दिर पुस्तकालय, रामपुर' हिन्दी दिवस पर सम्मान।
१३- १४ सितम्बर २००३ हिन्दी साहित्य सदन द्वारा हिन्दी साहित्य सम्मान।
१४- २६ जनवरी २००७ माथुर वैश्य मण्डल मुरादाबाद द्वारा युग पुरुष सम्मान।
१५- २८ अक्टूबर २००७ प्रेरणा मन्च मुरादाबाद द्वारा साहित्य उत्कृष्ट सेवा सम्मान।
१६- ३० दिसम्बर २००७ अखिल भारतीय साहित्य कला मन्च एवं कबीर शान्ति मिशन द्वारा कबीर ज्योति सम्मान।
उल्लेख :-
१- हिन्दी साहित्य का इतिहास ले० डॉ० आलोक रस्तोगी एवं श्री शरण, देहली १९८८।
२- 'आर्य समाज के प्रखर व्यक्तित्व' दिव्य पब्लिकेशन केसरगंज अजमेर १९८९।
३- आर्य लेखक कोष दयानन्द अध्ययन संस्थान जयपुर १९९१।
४- एशिया-पैसिफिक 'हू इज हू' (खण्ड ३) देहली २०००।
५- गंगा ज्ञान सागर भाग- ४ पृष्ठ २३ सन् २००२।
प्रकाशित कृतियाँ :-
१- ईच्छानुसार सन्तान, २- लोकटि (उपन्यास), ३- पुत्र प्राप्ति का साधन,
४- पाणि ग्रहण संस्कार विधि, ५- How to be get a son, (अनुवादित)
६- सीमित परिवार, ७- बोध सन्धि, ८- धार्मिक चर्चा, ९- कर्म चर्चा, १०-
सस्ती पूजा, ११- वेद में क्या है? १२- गर्भावस्था की उपासना, १३- वेद
की चार शक्तियाँ, १४- कामनाओं की पूर्ति कैसे, १५- नींव के पत्थर,
१६- यज्ञों का महत्व, १७- ज्ञान दीप, १८- The light of learning
इच्छानुसार सन्तान
१७
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
(अनुवादित) १९- दैनिक पंच महायज्ञ, २०- दिव्य दर्शन, २१- दस नियम, २२- पतन क्यों होता है, २३- विवेक कब जागता है, २४- ज्ञान कर्म उपासना, २५- वेद दर्शन, २६- वेदांग परिचय, २७- संस्कार, २८- निराकार साकार के स्वरूप का विदर्शन, २९- मुनूर्ध्व, ३०- अदीनास्थ्याम, ३१- गायत्री साधन, ३२- नव सम्बत्, ३३- अनुषक् (कहानियाँ), ३४- विवेकशील बच्चे, ३५- जन्म विवस्, ३६- करवा चौध, ३७- योग परिणति, ३८- पर्वमाला, ३९- वात्सल्यविवस, ४०- छलकपट और वास्तविकता, ४१- श्रद्धा सुमन, ४२- माधुर वैर्यों का उद्गम, ४३- ईश महिमा, ४४- मन की अपार शक्ति, ४५- नयन भास्कर, ४६- युधिष्ठिर यक्ष गीता, ४७- वेद उद्गीत, ४८- दर्पण, ४९- राष्ट्रीय गौरव, ५०- वातायन।
इच्छानुसार सन्तान
१८
वीरेन्द्र गुप्त
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
वंदना
॥ओ३म्॥
अथ सन्तानानुशासनम्
कन्दना
अन ओजिष्ठमा भर च्यु म्मस्मम्यमङ्गिगो।
प्र नो राये पनीयसे रत्निस वाजाय पन्थाम्॥
सामवेद १/९/१
सत्य धन की. और ले जाने वाले हे अग्ने! हमें तेजस्वी ज्ञानधन पहुँचा, प्रशंसनीय ऐश्वर्य और उन्नति की ओर गति के लिए मार्ग तैयार (प्रदर्शित) करना ही तुम्हारा कार्य है।
त्वं नश्चित्र ऊर्या वसो राधासि चोदय।
अस्य रायस्त्वमग्ने रथीरसि विद्या गार्ध तुवे तु नः॥
सामवेद १/४/७
हे विलक्षण! रक्षण शक्ति से बसाने वाले। आनन्द साधनों को हमारी ओर भेज। हे शक्ति सम्पन्न! इस समृद्धि का तू अधिष्ठाता एवं वाहक है, हमारी सन्तान के लिए भी कुछ आधार प्राप्त कराओ।
अद्या नो देव सवितः प्रजावत्सावीः सौभागम्।
परा दुष्चण्यं सुव॥
सामवेद २/३/७
हे प्रकृशमान प्रेरक! आप हमारे नाना सन्तान वितान युक्त सौभाग्य को उत्पन्न कर और दुष्ट संकल्प की कारणीभूता तन्त्रा को दूर कर।
इच्छानुसार सन्तान
१९
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
मनुष्य
मनुष्य
संसार के समस्त जीवधारियों में मनुष्य ही एक ऐसा जीव है जो कर्म करने में स्वतंत्र और फल भोगने में परतंत्र है। बाकी जितने जीव हैं वह कर्म करने में स्वतंत्र नहीं, फल भोगने में स्वतंत्र हैं। अर्थात् मनुष्य योनि मुख्य रूप से कर्म करने के लिए है और योनिर्था मुख्य रूप से फल भोगने के लिए।
ते ह्यादपरितापफलाः पुण्यापुण्यहेतुत्वात्।।
योगदर्शन २/१४
अर्थ- वे (जन्म, आयु और भोग) हर्ष और शोकरूप फल को देने वाले होते हैं, क्योंकि उनके पुण्यकर्म और पाप कर्म दोनों ही (पूर्वजन्म का) कारण हैं।
इसीलिए मनुष्य अपने कर्मों द्वारा ऊँचा उठ सकता है और कर्मों द्वारा नीचे भी गिर सकता है। संसार में कौन मनुष्य ऐसा है जो यश, कीर्ति और ऐश्वर्य नहीं चाहता हो। हर कोई चाहता है, कि मुझे यश प्राप्त हो, कीर्ति बढ़े और ऐश्वर्यशाली भी हूँ। पर वह यत्न करने पर भी नहीं हो पाता। क्योंकि उसे नहीं मालूम कि मुझे कौन-सा ऐसा कार्य करना चाहिये जिससे यश और कीर्ति प्राप्त हो।
संसार में ईश्वर, जीव और प्रकृति अनदि हैं। जब मनुष्य प्रकृति की ओर अग्रसर होता है तो वह भोगवाद में अर्थात् सांसारिक माया जाल में फँस जाता है। तब उसे काम, क्रोध और मोह रूपी शत्रु घेर लेते हैं। जैसे ओइम् शब्द 'अ' 'उ' और 'म' से मिलकर बना है। 'अ' ईश्वर का द्योतक है। 'उ' जीव का और 'म' प्रकृति का द्योतक है। जब 'उ' रूपी जीव 'म' रूपी प्रकृति की ओर अग्रसर हो तो जीव अवनति को प्राप्त होता है, जैसे
इच्छानुसार सन्तान
२०
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
'उ' की मात्रा 'म' के नीचे लगती है। यदि 'उ' रूपी जीव 'अ' रूपी ईश्वर की ओर अग्रसर हो तो जीव उन्नति को प्राप्त होता है जैसे 'उ' की मात्रा 'अ' के ऊपर लगती है अर्थात् 'अ' और 'उ' मिलकर ओ हो जाता है। इसी प्रकार जब जीव प्रकृति की ओर चलता है तो बजाय ऊँचा उठने के नीचे ही गिरता जाता है और जब वह ईश्वर की ओर को अग्रसर होता है तो वह जीव उत्कृष्टता को प्राप्त होता जाता है और शनैः शनैः बढ़ता हुआ परम सौरभ्य को प्राप्त होता है। इसलिए मनुष्य जीवन को सफल बनाने के लिए सुख और शान्ति से जीवन व्यतीत करने के लिए मनुष्यों को चाहिए कि वह भोगों में न फँसकर अपना जीवन सादा, वासनाओं से रहित एवं सत्यनिष्ठ बनावे।
यत्तदग्रे विषमिव परिणामेऽमृतोपमम्।
तत्सुखं सात्त्विकं प्रोक्तमात्यबुद्धिप्रसादजम्।।
गीता १८/३७
अर्थ- वह (सुख) प्रथम साधन के आरम्भ काल में (यद्यपि) विष के सदृश भासता है (परन्तु) परिणाम में अमृत के तुल्य है, इसलिए जो ईश्वर विषयक बुद्धि के प्रसाद से उत्पन्न हुआ सुख है वह सात्त्विक कहा गया है।
विषयेन्द्रियसंयोगाद्यत्तदग्रेऽमृतोपमम्।
परिणामे विषमिव तत्सुखं राजसं स्मृतम्।।
गीता १८/३८
अर्थ- जो सुख विषय और इन्द्रियों के संयोग से होता है वह (यद्यपि) भोगकाल में अमृत के सदृश भासता है (परन्तु) परिणाम में विष के सदृश है (बल, वीर्य, धन, उत्साह आदि का नाशक है) इसलिए वह सुख राजस कहा गया है।
पश्चिमी सभ्यता में वह व्यक्ति महान है जिसकी अधिक से अधिक आवश्यकताएँ हों। परन्तु भारतीय सभ्यता में महान वह है जिसकी आवश्यकताएँ कम से कम हों। क्या सादा पहिनावा
इच्छानुसार सन्तान
२२
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
पहिरने वाले, सादा भोजन पाने वाले पूज्य बापू महात्मा गांधी महान व्यक्ति नहीं थे? क्या विश्व में उन्हें महानता की दृष्टि से नहीं देखा जाता था? महानता पहिनावे की टीपटाप से नहीं मिलती है। महानता तो विद्या धर्म और सत्यनिष्ठ जीवन से ही मिलती है।
संसार में एक समुदाय ऐसा भी है जो कहता है कि संसार में मनुष्यों के लिए अन्न,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअधिक बढ़ जाता है तो वह प्रमादी होकर मद्यपान, पर-स्त्री गमन आदि दोषों में प्रसित हो जाता है और उसी में उसका सर्वनाश भी हो जाता है। सच्चे देश भक्त श्री स्वामी दयानन्द जी सरस्वती सत्यार्थ प्रकाश के ११वें समुल्लास में लिखते हैं- 'और यह संसार की स्वाभाविक प्रवृत्ति है कि जब बहुत सा धन असंख्य प्रयोजन से अधिक होता है तब आलस्य,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअर्थ- जैसे हजारों गायों की विद्यामानता में बछड़ा माता ही के निकट जाता है, वैसे ही जो कुछ कर्म किया जाता है वह कर्ता को ही मिलता है। अर्थात् जो कर्म करेगा वही फल भोगेगा दूसरा नहीं।
तभी तो कहा है कि मनुष्य को कर्तव्य कर्म करते हुए सौ वर्ष तक जीना चाहिए।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंधन धरा के बीच सारा ही गड़ा रह जायगा।
पशु भी बँधे रह जायंगे जब कूँच का दिन आयेगा।।
नार घर के द्वार तक ही साथ देगी लोक में।
मित्र दल मरघट से आगे साथ नहीं दिखलायेगा।।
देह भी तेरी चिता के बीच जल-भुन जायेगी।।
यह दृश्य आगे का तुझे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअर्थ- यदि (तू) सब पापियों से भी अधिक पाप करने वाला है (तो भी) ज्ञान रूप नौका द्वारा निःसन्देह सम्पूर्ण पापों को अच्छी प्रकार तज सकेगा।
न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते।
तत्त्वयं योगससिद्धः कालेनास्मिन् विन्दति॥
गीता ४/३८
अर्थ- इस संसार में ज्ञान के समान
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकर्म प्रधान विश्व रचिराखा
विश्वपति ने कर्म को ही प्रधान माना है, जो जैसे कर्म करता है वैसे ही फल पाता है।
विद्या के सूर्य प्रज्ञा चक्षु श्री दण्डी गुरु विरजानन्द जी के माता-पिता बचपन में ही स्वर्ग सिधार गये थे। इनके ५ वर्ष की आयु में चेचक निकली जिस कारण इनके नेत्र जाते रहे।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबैठे रहने का कारण पूछा, बालक ने कहा मुझे मत छोड़ो तुम जाओ अपना काम देखो, परन्तु सन्यासी के कई बार कहने पर बालक ने कहा, क्या तुम मेरा दुःख दूर कर सकते हो तो मैं कहूँ। सन्यासी ने कहा - मुझसे जितना हो सकेगा अवश्य ही करूँगा। बताओ क्या बात है? बालक ने कहा मैंने संकल्प किया है कि जब तक मुझे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदिवारक के समान थे। यह सब किसके प्रताप से हुआ। यह ईश्वर से ध्यान लगाने और तप के कारण प्राप्त हुआ। ऐसे ही आर्य समाज के प्रवर्तक परिब्राजकाचार्य श्रीमद्द्वयानन्द सरस्वती भी तप और ईश्वर निष्ठा के कारण ही युग निर्माता ऋषि बने।
किं कुलेन विशालेन विद्याहीनेन देहिनाम्।
दुष्कूलं चापि विदुषो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंशरीर को चलाने के लिए परमात्मा ने शरीर के चार भाग किये हैं। जिसे वेद में वर्ण के नाम से कहा है।
ब्राह्मणोऽस्य मुखमासीदाह्म राजन्यः कृतः।
ऊरु तदस्य यद्वैश्यः पदुभ्यां शुद्रो अजायत॥
ब्रह्मवेद १०/१०/१२
ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शुद्र यह चार भाग हैं। शरीर में ब्राह्मण सिर है, जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंराज्य तथा परिवार मुर्दा का निवास है।
मनु जी ने धर्म के १० लक्षण कहे हैं।
चतुर्भिरपि चैवैतैनित्यमाश्रमिभिर्दिजैः।
दशलक्षणको धर्मः सेवितव्य प्रयत्नतः॥
धृतिः क्षमा दमोऽस्तेयंशौचमिद्विनग्रहः।
धीविद्या
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंस्वास्थ्य
स्वास्थ्य
भद्र पुरुषों! संसार में जन्म लेने के बाद कौन-सा जीव-धारी है जो सुख से न रहना चाहता हो। परन्तु वास्तविक सुख बिना स्वास्थ्य (निरोगता) के मिलना कठिन है। इसलिए हर प्रकार से निरोगता के लिये प्रयत्नशील रहना प्राणी मात्र का कर्तव्य है। यह लाभ हमें तभी प्राप्त हो सकता है जबकि हम
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंऋतु
सुख और आनन्द पूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर सके तथा अपने जीवनोद्देश्य की पूर्ति के लिए भरसक प्रयत्न करने के साथ सफलता प्राप्त कर सके। सांसारिक तथा धार्मिक कर्मों को सम्पादित कर दोनों लोकों में स्वर्गानन्द, यश और कीर्ति लाभ कर सकें। गृहस्थ आश्रम में मनुष्य को सांसारिक सुख
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें