सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

इच्छानुसार संतान

Ichhanusar Santan

बीरेन्द्र गुप्त (Virendra Gupta) द्वारा

स्रोत: Mumukshu Bhawan Varanasi Collection - इच्छानुसार सन्तान · अश्विनी कुमार, प्रकाशन मन्दिर / वीरेन्द्र नाथ (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished250 पृष्ठ

रति समय वर्णित काल

पृष्ठ 103
स्थायी लिंक
पृष्ठ 103 स्कैन

करे या अपने चेहरे को दर्पण में देखे।

एक बार एक पुरुष ने अपनी पत्नी से कहा कि हमारे चार पुत्र हैं, मैं इस बात की परीक्षा करना चाहता हूँ कि इनमें से मेरा पुत्र कौन-सा है इस बात को सुनकर स्त्री ने कहा नाथ क्या आपको मुझ पर सन्देह है? आप मुझ पर दोष लगाते हैं? नहीं देवी, मैं तुम पर पूरा विश्वास करता हूँ, तुम पतिव्रता हो, निर्दोष हो, पवित्र हो, मैं एक और बात का अनुभव करना चाहता हूँ, जो मैंने नई सुनी है। देखो मैं इस कोठरी में बन्द हो जाता हूँ, तुम अपने शरीर को हल्दी चूना लगा लो, बच्चे पाठशाला से आते होंगे। पूछने पर तुम उनसे कह देना कि तुम्हारे पिता ने मारा है। पहले बड़ा लड़का आया उसने भी से पूछा मैं क्या हो गया? मैं ने कहा- बेटा तुम्हारे पिता ने मारा है। लड़के ने कहा- अच्छा घर आवे तो मैं में उसे कुट्टी की तरह काट डालूँगा कहता हुआ चला गया। अब दूसरा लड़का आया उसने भी प्रश्न किया और उत्तर में कहा मैं मत घबरा बाप को घर आने देने में उसे रुई की तरह धुन डालूँगा। तीसरे लड़के ने भी आकर प्रश्न किया और उत्तर दिया मैं बाप को घर आने देने में उसे मशक (चमड़े की जिसमें पानी भरा- जाता है) की तरह मसल डालूँगा। अब सबसे छोटा लड़का आया उसने भी मैं से पूछा क्या हो गया। उत्तर पाकर कहा मैं तेरी और पिताजी की लड़ाई है मैं क्या जानूँ मुझे भूख लगी है रोटी दे। पिता ने कोठरी से निकलकर बच्चे को उठा लिया और प्यार करता हुआ बोला देखो बस यही मेरा बेटा है। देवी तुम ध्यान करो जिस मास में सबसे पहला गर्भ स्थित हुआ था, क्या उस महीने ऋतु स्नान के पश्चात् किसी कसाई को देखा था? हाँ, कुछ ध्यान पड़ता है नाथ! जब मैं स्नान करके चुकी थी उसी समय किसी ने आपको पुकारा मैंने जाकर देखा कि एक कसाई सामने खड़ा है। बस देवी! यही कारण है कि बड़े लड़के में कुछ कसाई की-सी निर्दयता का आभास होता है।

इच्छानुसार सन्तान

१७

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

पृष्ठ 104
स्थायी लिंक
पृष्ठ 104 स्कैन

इसी प्रकार तुमने ऋतु स्नान के बाद दूसरी बार धुनें का तीसरी बार में भिन्नता का और चौथी बार में मेरा दर्शन किया होगा।

देवी कल शाम आर्य समाज के उत्सव में एक प्रोफेसर अमरीका का दौरा करके आये थे उन्होंने एक घटना अमरीका के एक दम्पति की सुनाई।

अमरीका के एक दम्पति को घर एक बालक ने जो हब्बी जैसा काला, सारे शरीर पर बड़े-बड़े काले बाल थे जन्म लिया। यह देखकर अमरीकन ने अपनी पत्नी से कहा- यह गर्भ मेरा नहीं। पत्नी- यह आप क्या कह रहे हैं, मैं तो कहँी भी नहीं गई। अमरीकन- तो यह बच्चा हब्बी जैसा क्यों, जबकि हम दोनों बिलकुल ही गोंरे हैं। पत्नी- यह बात मेरी भी समझ में नहीं आती। उन दिनों में अमरीका प्रचार के लिए गया था। उक्त अमरीकन महाशय अपनी शंका लेकर मेरे पास आये। मैंने उनकी शंका का समाधान करते हुए मालूम किया। क्या? आप बता सकते हैं कि आपके कमरे में कुछ चित्र लगे हैं? अमरीकन- हाँ लगे हैं। भारतीय- तो आप अपनी पत्नी से मालूम करें कि इन चित्रों में आपको कौन-सा चित्र प्रिय है और आप उसे नित्य देखती हैं, साथ में यह देखना कि सोते समय वह चित्र किस ओर रहता है और उस चित्र को लेकर आप मुझसे मिलें। अगले दिन जब वह अमरीकन चित्र लेकर मेरे पास आया तो वह चित्र भी काले हब्बी का था। मैंने अमरीकन को समझाया देखो मासिक धर्म के स्नान के पश्चात् भी यही चित्र देखा गया है और गर्भाधान के समय भी आपके कथानानुसार यह चित्र सामने रहा और जब तक बच्चे का जन्म हुआ तब तक नित्य ही इस चित्र को ध्यान पूर्वक देखा गया है जिस कारण आपके इसी चित्र के अनुसार हब्बी जैसे पुत्र का जन्म हुआ। अमरीकन ने घर जाकर पत्नी से मालूम किया तो यह सत्य निकला कि जब वह कमरे में आती थी तो उसका ध्यान इसी चित्र पर जाता था और वह सोचती थी क्या संसार

इच्छानुसार सन्तान

१८

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

अति आवश्यक सावधानियाँ

पृष्ठ 105
स्थायी लिंक
पृष्ठ 105 स्कैन

में ऐसे भी मनुष्य होते हैं?

ऋतुमति स्त्री चौथे दिन स्नान के पश्चात् तत्काल ही जैसे भाव तथा चित्र और पुरुष के दर्शन करेगी तो उस मास में गर्भ स्थित होने पर वैसे ही रंग, रूप विचार और भाव बच्चे में आ जाते हैं। यदि वीर पुत्र चाहे तो वीर योधाओं के चित्र धर्मात्मा पुत्र की इच्छा में महात्माओं के चित्र, रूपवान पुत्र प्राप्त करने के लिए सुन्दर बच्चों के चित्र और विद्वान पुत्र के लिए लेखकों आचार्यों तथा गुरुओं के चित्र देखो।

ऋतु स्नान के पश्चात् स्त्री के नेत्र छाया चित्र (फोटो कैमरा) के लैन्सों का कार्य करते हैं। उस समय जैसा चित्र तथा आकृति को नेत्र देखेंगे वैसा ही प्रतिबिम्ब मन तथा भाव में गुप्त रूप में समाविष्ट हो जाता है। जो गर्भ रहने पर अपनी आकृति में परिवर्तित कर लेता है।


रति समय वर्जित काल

स्त्रियों को स्वाभाविक ऋतुकाल की १६ रात्रि हैं। जिस दिन से ऋतु आरम्भ होता है उसी दिन से १६ रात्रि तक ही गर्भ स्थित होता है। जिसमें पहले चार दिन अच्छे मनुष्यों से निन्दित भी सम्मिलित हैं। इसलिए पहले चार दिनों में स्त्री भोग न करे।

ऋतु कालाभिगानी स्यात्स्वदारनिरतः सदा।

पर्ववर्ज ब्रजेच्छैनां तद्व्रतो रतिकाम्यया॥

मनु ३/४५

अर्थ- अपनी स्त्री से (अमावस्यादि) पर्व वर्जित दिनों को त्याग कर शेष ऋतुकाल में प्रीतिपूर्वक समागम करे।

इच्छानुसार सन्तान

९९

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

रहस्य तथ्य

पृष्ठ 106
स्थायी लिंक
पृष्ठ 106 स्कैन

तासामाद्याश्चतस्वस्तु निन्दितैकादशी च या।
त्रयोदशी च शेषस्तु प्रशस्ता दश रात्रयः॥

मनु ३/४७

अर्थ- उनमें चार प्रथम की और ११वीं और १३वीं ये छः (रात्रि स्त्री भोग में) निषिद्ध हैं और शेष दस रात्रि श्रेष्ठ हैं।
'जिनको पुत्र की इच्छा हो वे छठी, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, चौदहवीं और सोहलहवीं ये छः रात्रि ऋतुदान में उत्तम जानें, परन्तु इनमें भी उत्तर-उत्तर श्रेष्ठ हैं।'

संस्कार विधि गर्भाधान प्रकारण

इसमें स्वामी जी ने अन्त की दो रात्रियाँ ऋतुदान के लिए ही उत्तम कही हैं जैसे १५ और १६। कन्या के लिए १५ और पुत्र के लिए १६ उत्तम हैं।

अमावास्याष्ठमी च पौर्णमासी चतुर्दशीम्।
ब्रह्मचारी भवेन्नित्यमप्युत्तोस्नातको द्विजः॥

मनु ४/१२८

अर्थ- अमावास्या, अष्टमी, पौर्णमासी और चतुर्दशी इन तिथियों में पूर्वोक्त स्नातक द्विज और ऋतुकाल में भी भायां के पास न जावे।

तथा ग्रहण समय, संक्रान्ति, दिन, सन्ध्या समय, माता, पिता की मृत्यु तिथि भी वर्जित हैं। स्त्री रक्त वर्ण के वस्त्र पहने हुई, सोते समय परदेश में और दूसरे के गृह पर गर्भाधान नहीं करना चाहिए। इससे सन्तान अल्पानु और दुर्गावती होती है।

पर्वस्वभिगमोऽधन्यो दिवा पापप्रदो नृप।
भुवि रोगवहो नृणामप्रशस्तो जलाशयः॥

विष्णु पुराण ३/१२/१२२

अर्थ- पर्व दिनों में स्त्री गमन करने से धन की हानि होती है, दिन में पाप होता है, पृथ्वी पर रोग तथा जलाशय में स्त्री प्रसंग करने से नपुंसकता और अमंगल होता है।

इच्छानुसार सन्तान

१००

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

पृष्ठ 107
स्थायी लिंक
पृष्ठ 107 स्कैन

अतिआवश्यक सावधानियाँ

१- स्त्री के मासिक धर्म समय पर निरन्तर तीन दिन तक औषधि, दूध, दही, चावल, ठण्डा पानी, ठण्डे फल अथवा अन्य कोई ठण्डी वस्तु आदि का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इन असावधानियों के कारण ही स्त्रियों में ९० प्रतिशत रोग उत्पन्न हो जाते हैं। इसलिए यह सावधानी अवश्य रखनी चाहिए, इन तीन दिनों में स्त्री सेवन से पुरुष को विषैप (आतशक) नाम का रोग लग जाता है।

२- डबल बैड अर्थात् नित्य पति-पत्नी का एक साथ शयन करना बहल भयंकर हो जाता है। एक साथ सोने से मन विवश होकर काम की इच्छा करता है और उपस्थितियों में उत्तेजना होने लगती है। जिससे मैथुन करना ही पड़ता है। इस कारण एक साथ सोने वाले प्रायः सन्तान हीन और निर्बल तथा नित्य नये रोगों से ग्रसित देखने में आते हैं।

३- भोजन के कम से कम दो घण्टे पश्चात् ही स्त्री सेवन करना चाहिये, इससे पूर्व स्त्री सेवन होने से पेट, नाभ, नले आदि दोष युक्त हो जाते हैं।

४- यदि रति समय किसी को भी शौच की इच्छा होने लगे तो पहले शौच जाना चाहिए, नहीं तो पेट में वायु विकार मलावरोध आदि दोष उत्पन्न हो जाते हैं।

५- जुकाम, खाँसी, ज्वर, निर्बलता, शोक अथवा अन्य कोई शारीरिक व्याधि होने पर स्त्री प्रसंग नहीं करना चाहिए, नहीं तो उस व्याधि में अति अधिकता हो जायगी और क्षय रोग भी हो सकता है।

६- बच्चे आपके प्रेमालाप, आर्लिंगन, सहवास आदि के कृत्यों को न देख सकें, अन्यथा वे भी आपस में वैसा ही कृत्य

इच्छानुसार सन्तान

१०१

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

पृष्ठ 108
स्थायी लिंक
पृष्ठ 108 स्कैन

करेंगे, जो आगे चलकर ब्रह्मचर्य के खण्डित होने का कारण भी बन जाते हैं। इसलिए यह कार्य बच्चे जिस कमरे में सो रहे हों उसमें न करें। आप इस भ्रम में न रहें कि बच्चे सो रहे हैं। उनकी किसी भी समय नींद उचट सकती है और वह उस अवस्था को देख सकते हैं। इसलिए यह सब कार्य अन्य एकात्म कमरे में ही हो। जहाँ इस प्रकार की सावधानी नहीं रखी जाती वहाँ पर बच्चे बड़े होकर आपस में भाई-बहिन भी वही कृत्य करने लगते हैं।


रहस्यमय तथ्य

जिस प्रकार पुरुषों को सोते समय स्वप्नदोष हो जाता है, उसी प्रकार स्त्रियों को भी स्वप्नदोष होता है। स्वप्नदोष में पुरुषों का वीर्य और स्त्रियों का रजः स्खलित हो जाता है। जब स्वप्नदोष में स्खलित स्त्री का रजः बाहर न आकर किसी भी कारण से अन्दर प्रवेश कर जाता है तो इससे उस स्त्री को गर्भ स्थित हो जाता है। ऐसे गर्भ को मूक अथवा प्रेत गर्भ कहते हैं और इस अवस्था में उक्त स्त्री को नौ मास तक सारे वही लक्षण उपस्थित हो जाते हैं जो गर्भित स्त्री के होते हैं। समय आने पर प्रसव भी उसी प्रकार होता है, परन्तु उससे उत्पन्न वस्तु अंग-प्रत्यंगों से रहित केवल एक मास पिण्ड मात्र ही होता है। इसे मूक गर्भ इसी कारण कहते हैं कि इसमें आकृति और चेतना का अभाव होता है।

१- मुरादाबाद मौ- साहू में श्री गंगा सहाय जी रहते थे, उनके कोई सन्तान नहीं थी, खिंची अवस्था में अनायास उनकी पत्नी गर्भवती हो गई, नौ मास तक सारे लक्षण सही रहे, समय आने पर महिला चिकित्सालय में प्रसव हुआ परन्तु उत्पन्न बालक

इच्छानुसार सन्तान

१०२

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

शुक्ल एवं कृष्ण पक्ष का धर्म निवारण

पृष्ठ 109
स्थायी लिंक
पृष्ठ 109 स्कैन

के स्थान पर अंग प्रत्यंग रहित केवल मास पिण्ड का जन्म हुआ। यह मूक अथवा प्रेत गर्भ ही था।

२- मुरादाबाद नगरी विलक्षण प्रतिभाओं को जन्म देने में सदैव अग्रणी रही है। संसार प्रसिद्ध दिव्य विभूतियों ने इस भूमि पर जन्म लेकर संसार को नई से नई दिशा दी है। कानूनोंधोयार्थ के निवासी, वयोवृद्ध ज्योतिष के प्रकाण्ड पण्डित श्रद्धेय जसवन्तराय जी के अनेकानेक शिष्य हैं जो ज्योतिष की ज्योति को प्रज्वलित रख कर जन सेवा में लगे हुए हैं। ऐसे महान व्यक्तित्व के निवास पर उनके सुयोग्य शिष्य विजय कुमार गुप्तः जी के साथ जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री जसवन्त राय जी ने खड़े होकर मेरा स्वागत किया, यह उनकी साधुता और महान उदारता का परिचायक है।

चर्चा के बीच एक प्रसंग छिड़ा कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी लेकर मेरे पास कई बार आये; कहा दो बार ऐसा हो चुका है कि मेरी पत्नी को गर्भ होता है और तीन मास होने के पश्चात् अनायास गायब हो जाता है, पता नहीं ऐसा क्यों हो जाता है। क्या कोई ऊपरी हवा तो नहीं जो ले जाती हो? राय साहब जी ने कहा- मेरी समझ में तो कुछ नहीं आया और मुझसे कहा- आप इसमें हमारा मार्ग दर्शन कीजिये कि वास्तविकता क्या है?

मैंने कहा- इसमें ऊपरी हवा अथवा प्रेत आदि कुछ नहीं है, जो ध्रुण को उठा कर ले जाय। 'केशाद' नाम के कीटाणु होते हैं, वह ध्रुण को खा जाता है और ध्रुण समाप्त होकर गर्भाशय खाली हो जाता है। राय साहब जी ने आश्चर्य चकित होकर कहा- आज आपसे चर्चा करके एक नई बात सामने आई, जिसकी जानकारी हमें नहीं थी। इसका कुछ उपचार भी है? मैंने कहा इसका उपचार बहुत सरल है। वह बोले क्या? मैंने कहा- इसका उपचार मैंने 'गर्भ स्थित न होने के कारण और उसका उपचार' प्रकरण में '३-' के क्रम पर आगे लिखा है, वहाँ पर देखें।

इच्छानुसार सन्तान

१०३

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

अति सूक्ष्म विचारों का प्रभाव

पृष्ठ 110 स्कैन

नगर में तसहुक हुसैन (बाबला) हकीम जी बड़े प्रसिद्ध थे। रामपुर स्टेट में एक पठान दम्पति के घर में उक्त प्रकार की घटना कई बार हो चुकी थी, वह दोनों बहुत चिन्तित थे, उनके एक मित्र जो मुरादाबाद में ही रहते थे, सलाह दी कि तुम हकीम जी को दिखाओ। पठान ने कहा- इसमें हकीम जी क्या करेंगे यह तो किसी 'आसेव' का काम है जो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

शुक्राणुओं का उलझा हुआ प्रश्न

पृष्ठ 111 स्कैन

वैद्य होकर ऐसी बात कह रहे हैं? यह रोग है-भाग्य नहीं। वैद्य जी- आप ही कुछ बताइये? पण्डित जी अबकी बार जब गर्भ स्थित हो तब आप मुझे बताना। कुछ समय को परघात् गर्भ स्थित हुआ, वैद्य जी पण्डित गोपीनाथ जी को घर पहुँचे। पंडित जी ने पेड़ की डाल निकाल कर दी और कहा- उसमें से चने बराबर तोड़ कर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 112 स्कैन

यह अगले मासिक धर्म तक चलता है, इस पक्ष में गर्भ स्थित नहीं होता। स्त्री को यही शुक्ल और कृष्ण पक्ष हैं। इसका चन्द्रमा के शुक्ल एवं कृष्ण पक्ष से कोई सम्बन्ध नहीं है।

यह धारणा बिलकुल निर्मूल और भ्रामक है कि चन्द्रमा के शुक्ल पक्ष में गर्भ स्थित होने पर पुत्र तथा कृष्ण पक्ष में गर्भ स्थित होने पर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 113 स्कैन

आपका प्रश्न हो सकता है कि इतने लम्बे समय तक के साधन और उत्तम आचरण के ऊपर इस क्षणिक वातावरण के विचारों का प्रभाव क्योंकर हो जायगा? आचरण विचारों की पवित्रता के लिये ही होता है। आकस्मिक घटना से स्थिर विचारों के विचलित हो जाने से उसके प्रभाव को रोका नहीं जा सकता। यही अति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 114 स्कैन

आयुर्वेद में गर्भ स्थिति को लिये रजः वीर्य का दोष रहित शुद्ध होना अनिवार्य है। इनमें से किसी एक में अथवा दोनों में कोई भी दोष है तो गर्भ स्थिति नहीं हो सकेगी। यदि गर्भ स्थित हो भी गया तो उस गर्भ से उत्पन्न बालक विकृत होगा अर्थात् अंग

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

चन्द्रमा, वीर्य और तिथि

पृष्ठ 115 स्कैन

स्फटिक मणि के समान सफेद, द्रव्यता, चिकना, मधुर गन्ध, मधुगन्ध। यह शुद्ध वीर्य के लक्षण हैं।

शुद्ध आर्तव-

शशास्तकप्रतिमं यत् तु यद्वा लाक्षारसोपमम्।

तदार्तवं प्रशंसन्ति यद्वांसो न विरज्यते॥

श्रुत २१२४

खरगोश के रक्त समान, लाल, लाख के रंग का, जो वस्त्र पर से धोने से छूट जाय। यह शुद्ध आर्तव के लक्षण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

नक्षत्र और ऋतु

पृष्ठ 116 स्कैन

सत्य है कि इसी गतिमानता से ही पुरुष की ऊर्जा, पौरुष अर्थात् सन्तानोत्पादकता की सामर्थ्य को आँका जाता है।

शुक्र में पूर्व वर्णित दोषों में से जो भी विकृति होगी, उसका प्रभाव शुक्र ऊर्जा पर अवश्य होगा। इसी कारण से उसमें अणु की गति, सामर्थ्य आदि न्यून होने से सक्रिय शुक्राणु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 117 स्कैन

चन्द्रमा, वीर्य और तिथि

सोम नाम ओषधि राजा।

पञ्चदश पर्वास सोम

इव हीयते वर्धते च॥

अर्थ- चन्द्रमा समस्त वनस्पतियों का राजा है। जो १५ दिन तक घटता है और १५ दिन तक बढ़ता है। इसी प्रकार 'सोम' नाम वीर्य का है, और वीर्य शरीर का राजा है। शरीर में वीर्य भी चन्द्र की भाँति घटता और बढ़ता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 118 स्कैन

होने से और पूर्णमासी को वीर्य सारे शरीर में फैल जाने के कारण यदि वीर्य का क्षय अर्थात् स्त्री समागम करने से क्षय रोग (टीन्बी॰) हो जाती है क्योंकि अमावस्या को वीर्य न्यून होता है इसलिए उस दिन वीर्य क्षय होने से अवश्य ही शरीर में क्षीणता होगी और पूर्णमासी को वीर्य, वीर्य कोष से बाहर निकलकर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 119 स्कैन

रोहिणी नक्षत्र- रोहिणी नक्षत्र में गर्भाधान करने से प्रजा की अधिक वृद्धि होती है। जिस प्रकार रोहिणी नक्षत्र में समस्त तारे एक समान ही तेज और रूप के हैं उसी प्रकार रोहिणी नक्षत्र में गर्भाधान की हुई सन्तान भी एक जैसे रंग रूप की होंगी।

मृगशीर्ष नक्षत्र- मृगशीर्ष नक्षत्र का दूसरा नाम प्रजापति भी है। प्रजापति प्रजा का पति होने से सब देवों (शक्तियों)

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 120 स्कैन

चित्रा नक्षत्र- चित्रा नक्षत्र का चित्त (हृदय) से विशेष सम्बन्ध है। चित्रा नक्षत्र में गर्भाधान की हुई सन्तान के अन्दर दूसरे को अपनी ओर आकर्षित कर लेने की विशेष शक्ति होती है। वह अपने शत्रुओं के हृदय सुगमता से जीत लेता है। दूसरे चित्रा नक्षत्र का बालक युद्ध में भी अपने शत्रुओं को परास्त कर विजयी होता है। यह नक्षत्र क्षत्रियों और सैनिकों को गर्भाधान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

कन्या और पुत्र भेद रात्रियाँ

पृष्ठ 121 स्कैन

में भी होगी। जिस समय सूर्य उत्तरायण होता है अर्थात् सूर्य की कलाओं में वृद्धि होने लगे तभी चन्द्र की कलाओं में भी विशेषता आने लगती है। जब चन्द्र की कलाओं में विशेषता होगी तो वीर्य भी विशेषता युक्त हो जाता है।

'तथा शुक्ल पक्ष का नाम 'देव' और कृष्ण पक्ष का नाम 'असुर' है। तथा उत्तरायण की 'देव' संज्ञा और दक्षिणायन की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 122 स्कैन

मूल कारण है विपरीत प्रकृति वाले नक्षत्रों में गर्भाधान संस्कार का होना।

जिस दम्पति की इच्छा हो कि हमारे परिवार में सदैव सुख और शान्ति का वातावरण रहे तो उन्हें उचित है कि वह अपने नाम नक्षत्र के अनुकूल प्रकृति वाले ही

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें