गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)
Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
गीतावली गोस्वामी तुलसीदास की ब्रजभाषा रचना है, जिसमें राम-कथा को रागबद्ध पदों में गाया गया है। रामचरितमानस की तरह यह भी सात काण्डों में है, पर इसकी शैली कथा कहने की नहीं, गाने की है; इसलिए इसमें राम के बालरूप, वन-गमन, सीता-वियोग और राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों के भावपूर्ण चित्र अधिक मिलते हैं।
यह गीताप्रेस, गोरखपुर का 'सरल भावार्थ सहित' संस्करण है, जिसमें प्रत्येक पद के नीचे हिन्दी में अर्थ दिया गया है। निवेदन के अनुसार द्वितीय संस्करण में प्रो. विश्वनाथप्रसाद मिश्र ने अनुवाद में कई स्थानों पर संशोधन किए थे। छापे के विवरण से इसकी लोकप्रियता का अनुमान होता है: संवत् १९९१ से २०२७ तक १,४१,२५० प्रतियाँ छपीं, फिर संवत् २०३१ में तेरहवाँ और संवत् २०४१ में चौदहवाँ संस्करण आया। यह प्रति लखनऊ के भार्गव प्रेस में छपी थी।
स्कैन की गई प्रति श्रीनगर के श्री रामकृष्ण आश्रम पुस्तकालय की है। आरम्भ में तुलसीदास और उनकी माता हुलसी पर एक सवैया भी छपा है। ४५४ पृष्ठों की यह पुस्तक तुलसी-साहित्य के पाठकों, भजन गाने वालों और ब्रजभाषा काव्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
गीतावली ३६८
केशकलाप देख, मानो [पुष्परूप] तारे [केशरूप] अन्धकारसे
द्वेष त्यागकर मिलनेके लिये आये हैं ॥ ४ ॥ उनके कानोंमें जो
कुण्डल हैं वे ऐसे जान पड़ते हैं मानो बृहस्पति और शुक्र विशेष वाद-
विवाद कर रहे हों तथा नासिका, दाँत और अधर तो ऐसे शोभायमान
हैं मानो कामदेव ही कई प्रकारके वेष बनाकर बस गया हो ॥ ५ ॥
प्रभुके रूपका तो श्रीशंकर, शेष, शारदा और नारद भी वर्णन नहीं
कर सकते; फिर सम्पूर्ण मन्दमतियोंका राजा [अत्यन्त मन्दमति]
तुलसीदास ही उसे किस प्रकार कह सकता है ? ॥ ६ ॥
राग जैतश्री
[ १० ]
देखौ, राघव-बदन बिराजत चारु ।
जात न बरनि, बिलोकत ही सुख, मुख किधौं छबिबर नारि सिंगारु
रुचिर चिबुक, रद-ज्योति अनूपम, अधर अरुन सित हास निहारु ।
मनो ससिकर बस्यो चहत कमल महँ प्रगटत, दुरत, न बनत बिचारु
नासिक सुभग मनहुँ सुक सुंदर चितवत चकि आचरज अपारु ।
कल कपोल, मृदु बोल मनोहर रीझि, चित चतुर अपनपौ वारु ॥
नयन सरोज, कुटिल कच, कुण्डल, भ्रुकुटि, सुभाल तिलक सोभा-सारु
मनहुँ केतुके मकर, चाप सर गयो, बिसरि भयो मोहित मारु ॥४॥
निगम सेष, सारद, सुक, संकर, बरनत रूप न पावत पारु ।
तुलसिदास कहै, कहौं, धौं कौन बिधि अति लघुमति जड क्रूर गंवारु
देखो, रघुनाथजीका सुन्दर मुखमण्डल कैसा शोभायमान है।
इसका वर्णन नहीं किया जा सकता, इसे देखनेसे ही बड़ा आनन्द
प्राप्त होता है । यह मनोहर मुख है अथवा छबिरूप सुन्दरी स्त्रीका
शृंगार है ॥ १ ॥ प्रभुकी ठोड़ी सुन्दर है तथा दांतोंकी ज्योति
३६४ उत्तरकाण्ड
अनुपम है, उनके लाल-लाल ओठोंमें श्वेत हासकी आभा तो देखो
[वह तो ऐसी जान पड़ती है] मानो चन्द्रमाकी किरण कमलमें
निवास करना चाहती हो; किन्तु उसका विचार निश्चित न होनेके
कारण वह बार-बार प्रकट होती एवं छिप जाती हो ॥ २ ॥ प्रभुकी
सुघड़ नासिका मानो तोतेकी सुन्दर चोंच है। उसे देखकर चित्त
अपार आश्चर्यचकित हो जाता है। अरे चतुर चित्त ! उनके
अमोल कपोल तथा महामधुर और मनोहर बोलोंपर रीझकर तू
अपनेको निछावर कर दे ॥ ३ ॥ देखो, इनके नेत्रकमल, कुटिल
केश, कुण्डल, भ्रुकुटि और सुन्दर ललाटपर तिलक शोभाके सार हैं।
मानो कामदेव प्रभुके रूपपर मोहित हो जानेके कारण अपनी ध्वजा-
के मकर, धनुष और बाण भूलकर चला गया हो ॥ ४ ॥ भगवान्के
रूपका वेद, शेष, शारदा, शुकदेव और भगवान् शंकर भी वर्णन करते-
करते पार नहीं पाते। फिर कहो, अत्यन्त मन्दमति, मूर्ख, कठोरहृदय
और गँवार तुलसीदास उसे किस प्रकार कह सकता है ? ॥ ५ ॥
राग ललित
[ १९ ]
आज रघुपति-मुख देखत लागत सुख ।
सेवक सुरूप, सोभा सरद-ससि सिहाई ।
दसन-बसन लाल, बिसद हास रसाल
मानो हिमकर-कर राखे राजीव मनाई ॥ १ ॥
अरुन नैन बिसाल, ललित भ्रुकुटि, भाल
तिलक, चारु कपोल, चिबुक-नासा सुहाई ।
बिथुरे कुटिल कच, मानहु मधु लालच अलि,
नलिन-जुगल ऊपर रहे लोभाई ॥ २ ॥
गीतावली ४००
श्रवन सुंदर, सम कुंडल कल जुगम,
तुलसिदास अनूप, उपमा कही न जाई।
मानो मरकत सीप सुंदर ससि समीप
कनक करजुत बिधि बिरची बनाई ॥ ३ ॥
आज रघुनाथजीका मुख देखनेसे आनन्द होता है। कारण
कि वह सेवकोंपर सुरुख अर्थात् अनुकूल हैं; शरच्चन्द्र भी उस
शोभाको देखकर सिहाता है। उनके ओठ लाल-लाल हैं तथा विशद
मुसकान बड़ी ही मधुर है। मानो हासरूप चन्द्रमाकी किरणोंको
होंठरूप कमलोंने मनाकर रख लिया है ॥ १ ॥ प्रभुके अरुणवर्ण
एवं विशालनेत्र, मनोहर भ्रूकुटि, ललाटपरका तिलक मनोहर कपोल,
चिबुक और नासिका बड़ी ही सुन्दर हैं। उनकी कुटिल अलकें
बिखरी हुई हैं, मानो मधुके लालचसे दो कमलोंके ऊपर भौंरे लुभा-
कर रह गये हों ॥ २ ॥ उनके सुन्दर कानोंमें एक-से मनोहर
कुण्डलोंकी जोड़ी है। तुलसीदासजी कहते हैं, वे तो अनुपम हैं,
उनकी उपमा कही नहीं जाती, मानो विधाताने [मुखरूप] सुन्दर
चन्द्रमाके समीप [कुण्डलरूप] सुवर्णकी मछलियोंके सहित
[कर्णरूप] मरकतमणिकी सीपियोंको रचकर बनाया हो ॥ ३ ॥
राग भैरव
[१९]
प्रातकाल रघुबीर-बदन-छबि चितै, चतुर चित मेरे।
होंहिं बिबेक बिलोचन निरमल सुफल सुसीतल तेरे ॥ १ ॥
भाल बिसाल बिकट भ्रुकुटी बिच तिलक-रेख रुचि राजै।
मनहुँ मदन तन तकि मरकत-धनु जुगुल कनक सर साजै ॥ २ ॥
४०१ उत्तरकाण्ड
रुचिर पलक लोचन जुग तारक स्याम, अरुन सित कोए ।
जनु अलि नलिन-कोस महँ बंधुक-सुमन सेज सजि सोए ॥ ३ ॥
बिलुलित ललित कपोलनिपर कच मेचक कुटिल सुहाए ।
मनो बिधुमहँ बनरुह बिलोकि अलि विपुल सकौतुक आए ॥ ४ ॥
सोभित श्रवन कनक-कुंडल कल लंबित बिबि भुजमूले ।
मनहुँ केकि तकि गहन चहत जुग उरग इंदु प्रतिकूले ॥ ५ ॥
अधर अरुनतर, दसन-पांति बर, मधुर मनोहर हासा ।
मनहुँ सोन सरसिज महँ कुलिसनि तड़ित सहित कृत बासा ॥ ६ ॥
चारु चिबुक, सुकतुंड बिनिंदक सुभग सुउन्नत नासा ।
तुलसिदास छबिधाम राममुख सुखद, समन भवत्रासा ॥ ७ ॥
ऐ मेरे चतुर चित्त ! तू प्रातःकाल होते ही रघुनाथजीके मुख-
की शोभा निहारा कर । इससे तेरे विवेकरूप नेत्र निर्मल, सफल
और शीतल हो जायेंगे ॥ १ ॥ भगवान्के विशाल भालपर बांकी
भ्रुकुटियां हैं और उनके बीचमें तिलककी मनोहर रेखा विराजमान
है, मानों कामदेवने [अलकावलीरूप] अन्धकारको ताककर
[भ्रुकुटियुगलरूप] मरकतमणिके धनुषपर [तिलकरूप] दो सुवर्ण-
मय-बाण चढ़ाये हों ॥ २ ॥ सुन्दर पलकयुक्त नेत्रोंमें दो श्यामवर्ण
तारे तथा श्वेत रक्तवर्ण कोये हैं, मानो कमलकोषमें मुंदे हुए
दो भौंरे बन्धूकपुष्पकी शय्या बनाकर उसपर शयन कर रहे हों
॥ ३ ॥ प्रभुके मनोहर कपोलोंपर लटकती हुई काली और घुंघराली
अलकें ऐसी शोभायमान हैं, मानो [मुखरूप] चन्द्रमामें [नेत्ररूप]
कमलकुसुम देखकर कुतूहलवश बहुत से भौंरे इकट्ठे हो गये हों ॥४॥
भगवान्के कानोंमें दोनों भुजाओंके मूलभागतक लटकते हुए सुवर्णके
गी० २६—
गीतावली ४०२
कुण्डल सुशोभित हैं, मानो [मुखरूप] चन्द्रमाके प्रतिकूल हुए
[भुजारूप] दो सर्पोंको देखकर उन्हें [कुण्डलरूप] दो मयूर
पकड़ना चाहते हैं ॥ ५ ॥ भगवान्के अधर खूब लाल-लाल हैं,
दन्तावली बड़ी सुन्दर है तथा हास्य बड़ा मधुर और मनोहर है,
मानो किसी सोनेके कमलमें बिजलीके सहित वज्र बसे हुए हों ॥ ६॥
उनकी ठोढ़ी बड़ी मनोहर है तथा सुन्दर और उठी हुई नासिका
तोतेकी चोंचको भी लजानेवाली है। तुलसीदासजी कहते हैं,
छविधाम भगवान् रामका मुख बड़ा सुखदायक और जन्म-मरणरूप
भय को शान्त करनेवाला है ॥ ७ ॥
राग केदारा
[ १३ ]
सुमिरत श्रीरघुबीर की बाहें ।
होत सुगम भव-उदधि अगम अति, कोउ लांघत, कोउ उतरत थाहैं
सुंदर-स्याम-सरीर-सैलतें धँसि जनु जुग जमुना अवगाहें ।
अमित अमल जल-बल परिपूरन, जनु जनमोसिंगार सविता हैं ॥ २ ॥
धारैं बान, कूल धनु, भूषन जलचर, भँवर सुभग सब खाँहैं ।
बिलसति बीचि बिजय-बिरदावलि, कर-सरोज सोहत सुषमाहैं ॥ ३ ॥
सकल-भुवन-मंगल-मंदिरके द्वार बिसाल सुहईं साहैं ।
जे पूजी कौसिक-मख ऋषियनि, जनक-गनप, संकर-गिरिजा हैं ॥ ४ ॥
भवधनु दलि जानकी बिबाही, भए बिहाल नृपाल त्रपा हैं ।
परसुपानि जिन्ह किये महामुनि जे वितए कबहू न कृपा हैं ॥ ५ ॥
जातुधान-तिय जानि बियोगिनि दुखई सीय सुनाइ कुचाहैं ।
जिन्ह रिपु मारि सुरारि-नारि तेइ सीस उघारि दिबाई धाहैं ॥ ६ ॥
४०३ उत्तरकाण्ड
दंसमुख-बिबस तिलोक लोकपति बिकल बिनाए नाक चना हैं।
सुबस बसे गावत जिन्हकें जस अमर-नाग-नर सुमुखि सना हैं॥ ७॥
जे भुज बेद-पुरान, सेष-सुक-सारद सहित सनेह सराहें।
फलपलताहुकी कलपलता बर, कामदुहहुकी कामदुहा हैं॥ ८॥
सरनागत-आरत-प्रनतनिको दै दें अभयपद ओर निबाहैं।
करि आईं, करिहैं, करतीं हैं तुलसिदास दासनिपर छाहैं॥ ९॥
श्रीरघुनाथजीकी भुजाओंका स्मरण करते ही संसारसमुद्र, जो
कि बड़ा ही दुर्गम है, सुगम हो जाता है, फिर कोई तो उसे लांघ
जाते हैं और कोई थहाकर पार कर लेते हैं॥ १॥ [वे भुजाएँ भगवान्के
शरीरमें ऐसी शोभित हैं] मानो अति सुन्दर श्यामशरीररूप पर्वतसे
दो यमुनाजीकी धाराएँ निकली हैं, जो बलरूप अथाह एवं निर्मल
जलसे भरी हुई हैं तथा श्रृंगाररूप सूर्यसे उत्पन्न हुई हैं ॥२॥
बाण उनकी धाराएँ हैं, धनुष ही किनारा है, आभूषण जलचर जन्तु
हैं और छाइयाँ (अँगुलियोंके बीचके सन्धिस्थान) भँवर हैं। विजयकी
विरुदावली ही उसमें तरंगरुपसे शोभायमान है तथा उसमें कररूप
कमलोंकी शोभा हो रही है ॥ ३ ॥ वे मानो सम्पूर्ण लोकोंके
कल्याणरूप भवनके द्वारकी दो विशाल और शोभायमान खड़ी
लकड़ियां [खंभे अर्थात बाजू] हैं, जो विश्वामित्रके यज्ञमें
ऋषियोंद्वारा पूजित हुई तथा जिन्होंने जनकजी, गणेशजी, भगवान्
शंकर और पार्वतीसे पूजित होकर सबकी कामनाएँ पूर्ण की
हैं ॥ ४॥ इन्हींने महादेवजीका धनुष तोड़कर जानकीजीसे विवाह
किया, जिससे सब राजालोग मारे शर्मके बेहाल हो गये तथा
जिन्होंने कृपाकी ओर कभी दृष्टिपात भी नहीं किया, उन परशुराम-
गी तावली ४०४
जीको जिन्होंने महामुनि [मुनीश्वरोंके समान क्षमाशील] बना
दिया है ! ॥ ५ ॥ जब राक्षसियोंने सीताजीको वियोगिनी जानकर
बहुत-सी अप्रिय बातें कहकर उन्हें व्यथित किया, तब उन भुजाओंने
शत्रुओंका संहार कर उन असुरपत्नियोंके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४०५ उत्तरकाण्ड
सेवहिं सुचि मुनि-भृंग-बिहग मन-मुदित मनोरथ पाए ।
सुमिरत हित हुलसत तुलसी अनुराग उमगि गुन गाए ॥ ४ ॥
श्रीरामजीके करकमल भगवान् शंकरका प्रिय करनेवाले
कल्पवृक्ष ही हैं। वे सीताजीकी स्नेहरूप ललित लतासे लिपटे हुए
तथा लक्ष्मणजीके पुनीत
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंग ीतावली ४०६
सम्पूर्ण कामनाओंको पूर्ण करनेवाले भगवान् रामके मनोहर
चरणकमल मानो साक्षात् तीर्थराज होकर विराजमान हैं। श्रीशंकरके
हृदयकी भक्तिरूप भूमिपर प्रेममय अक्षयवट शोभायमान है॥ १ ॥
चरणोंका पृष्ठभाग श्यामवर्ण है, तलुए अरुण हैं तथा उसमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४०७ | उत्तरकाण्ड
कंतुग्रीव, छबि सीव, चिबुक, द्विज, अधर, कपोल, बोल, भय-मोचन
नासिक सुभग, कृपापरिपूरन तरुन अरुन राजीव बिलोचन ॥ ६ ॥
कुटिल भुकुटिबर, भाल तिलक रुचि, सुचि सुंदरता श्रवन-बिभूषन
मनहुँ बारि मनसिज पुरारि दिय ससिहि चाप-सर-मकर अदूषन ७
कुंचित
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ४०८
यज्ञोपवीत शोभायमान है॥ ५ ॥ इनकी ग्रीवा शंखके समान है।
चिबुक, दन्तावली, अधर और कपोल मानो छबिकी सीमा ही हैं,
वचन सब प्रकारके भयको दूर करनेवाले हैं, नासिका बड़ी सुघड़
है तथा नवीन अरुणकमल-से नेत्र कृपासे परिपूर्ण हैं ॥ ६ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४०६ उत्तरकाण्ड
काम-तून-तल-सरिस जानु जुग, उरु करिकर, करभहि
बिलखावति।
रसना रचित रतन चामीकर, पीत बसन कटि कसे
सरसावति ॥ ५ ॥
नाभी सर, त्रिवलीनिसेनिका, रोमराजि सेंवल-छबि पावति।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंह type piece is worn out, or if the typesetter accidentally grabbed प, it printed मोपति.
Wait, let me look at मोषति again. Could it be मोषति?
Wait, look at मोपति: let me look at both options. If I
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४११ उत्तरकाण्ड
है, टखने गूढ़ (छिपे हुए) हैं तथा जंघाएँ कदलीस्तम्भको
जीतनेवाली हैं ॥ ४ ॥ दोनों घुटने कामदेवके तरकसके निम्नभागके
समान हैं, सुघड़ जाँघें हाथीकी सूँड़ और हाथीके बच्चेका मान
मर्दन करनेवाली हैं। कमरमें सुवर्ण और मणियोंकी बनी हुई
करधनी तथा उसपर कसा हुआ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ४१२
निन्दा करनेवालो मुखकी मनोहरता कुछ कहनेमें नहीं आती;
उसे देखनेसे ही नेत्रोंको अनुपम सुख होता है। वह छवि
अश्विनीकुमार, कामदेव और चन्द्रमाकी कान्तिका भी निरादर
करती है ॥ ११ ॥ प्रभुके लाल-लाल ओठोंमें अनुपम दन्तावली
शोभायमान है,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४१३ उत्तरकाण्ड
राम-हिडोला
राग मलार
[ १८ ]
आली री ! राधोके रुचिर हिंडोलना झूलन जैए ॥
फटिक-भीति सुधारु चहुँ दिसि, मंजु मनिमय पौरि ।
गच काँच लखि मन नाच सिखिनु, पाँचसर-सुफँसौरि ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ४१४
हिय हरषि, वरषि प्रसून निरखति बिबुध-तिय तृन तूरि ।
आनंद-जल लोचन, मुदित मन, पुलक तनु भरि पूरि ॥
सब कहहिं, अबिचल राज नित, कल्यान-मंगल मूरि ।
चिर जिया जानकिनाथ जग तुलसी-सजीवनिमूरि ॥ ६ ॥
अरी आली ! रघुनाथजीके मनोहर हिंडोलेमें झूलनेके लिये
चलो । उसके चारों ओर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४१५ उत्तरकाण्ड
मोर, भौंरे, चकोर और चातकोंका शोर होरहा है ॥ ३ ॥ वह सुहावना
समय देखकर रूप, गुण और यौवनकी सीमारूप बहुत-सी सुन्दरी
स्त्रियाँ सोलहों शृंगार करके दल बाँधकर चलीं और उस हिंडोलेकी
शोभा देख अपने आँचल फैला-फैलाकर राम और सीताको—
उनका सुख-समाज
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ४१६
पुर-नर-नारि चतुर अति, धरमनिपुन, रत नीति।
सहज सुभाय सकल उर श्रीरघुबर-पद-प्रीति॥
श्रीरामपद-जलजात सबके प्रीति अबिरल पावनी।
जो चहत सुक-सनकादि, संभु-बिरंचि, मुनि-मन-भावनी॥
सबहीके सुंदर मंदिरांजिर,राउ-रंक न लखि परै।
नाकेस-दुरलभ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४१७ उत्तरकाण्ड
वह पुरी यों तो सभी ऋतुओंमें सुखदायिनी है, परन्तु वर्षा
ऋतुमें तो वह बड़ी ही सुहावनी जान पड़ती है। उस समय वहाँकी
हरो-भरी रमणीय भूमि देखते ही बलपूर्वक चित्तको हर लेती है।
चारों ओर बीरबहूटियाँ सुशोभित होती हैं, मेढकोंकी ध्वनि सुनायी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें