सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

वाक्यपदीयम्: ब्रह्मकाण्ड (भर्तृहरि - शब्दब्रह्म, स्फोट-सिद्धान्त एवं भाषा-दर्शन सटीक)

Vakyapadiya Brahmakanda of Bhartrihari with Commentary

भर्तृहरि (टीकाकार: पं. सूर्यनारायण शुक्ल) द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished192 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

वाक्यपदीय महावैयाकरण भर्तृहरि का भाषा-दर्शन पर लिखा गया कारिका-ग्रन्थ है, और ब्रह्मकाण्ड इसका पहला काण्ड है। इसका आरम्भ इस प्रसिद्ध विचार से होता है कि शब्द-तत्त्व ही अनादि और अविनाशी ब्रह्म है, जिससे यह सारा जगत् अर्थ के रूप में प्रकट होता है। स्फोट-सिद्धान्त, शब्द और अर्थ का सम्बन्ध, प्राकृत और वैकृत ध्वनि का भेद, तथा वाणी के पश्यन्ती, मध्यमा और वैखरी स्तर इसके मुख्य विषय हैं।

यह संस्करण काशी संस्कृत ग्रन्थमाला का १२४वाँ ग्रन्थ (व्याकरण विभाग का १५वाँ पुष्प) है। इसमें काशी की राजकीय प्रधान पाठशाला के पूर्व अध्यापक पं० सूर्यनारायण शुक्ल की 'भावप्रदीप' नामक संस्कृत व्याख्या और टिप्पणी है, और उनके पुत्र पं० रामगोविन्द शुक्ल ने हिन्दी व्याख्या तथा विस्तृत भूमिका जोड़कर इसका सम्पादन किया है। चौखम्बा संस्कृत सीरीज़ ऑफ़िस, वाराणसी से यह द्वितीय संस्करण वि० सं० २०१८ (१९६१ ई०) में छपा।

संस्कृत व्याकरण को केवल नियमों का संग्रह न मानकर दर्शन के रूप में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए ब्रह्मकाण्ड आधारभूत पाठ है। यह प्रति राजकीय महाविद्यालय पुस्तकालय, कोटा की है।

पृष्ठ 16
स्थायी लिंक
पृष्ठ 16 स्कैन

[ ७ ]

कुछ लोगों का कथन है कि 'वाक्यपदीय' की समस्त कारिकायें आचार्य भर्तृहरि रचित
नहीं हैं किन्तु बहुत सी कारिकायें संग्रह ग्रन्थ से ले ली गई हैं। यह कोई असम्भव नहीं है।
सम्भवतः व्याकरणागम की रक्षा को ध्यान में रखकर ग्रन्थ निर्माण प्रवृत्त ग्रन्थकार ने अपने
पूर्ववर्ती संग्रह अथवा गुरु रचित आगम संग्रह के श्लोकों का संग्रह किया हो। कुछ भी हो
वाक्यपदीय की कारिकायें व्याकरण शास्त्र की दर्शन धारा के लिए आधार स्तम्भ हैं।
आज जो वाक्यपदीय कारिकायें उपलब्ध हैं उनकी तालिका इस प्रकार है। ब्रह्मकाण्ड
१५६, वाक्यकाण्ड ४८६, पदकाण्ड १३१८, वाक्यपदीय के कई संस्करणों में कुछ कारिकायें
अधिक उपलब्ध होती हैं किन्तु हमने जो अभी तक वाक्यपदीय कारिकाओं का संग्रह किया
है वह कुल १८६० है। हमारी अपनी राय है कि वाक्यपदीय का लगभग १४० कारिकायें
नष्ट हो गई हैं। यह ग्रन्थ दो सहस्र श्लोकों से अधिक का न रहा होगा। हम यह भी सोच
सकते हैं कि जैसे व्याकरणसागर को आचार्य भर्तृहरि ने दो सहस्र श्लोकों में सङ्गृहीत किया वैसे
ही आचार्य सायण ने 'जैमिनीयन्याय माला' संग्रह किया हो और सायण को वाक्यपदीय से
प्रेरणा मिली हो।
वाक्यपदीय के द्वितीय काण्ड की कारिका ७९ में पुण्यराज ने लिखा है कि 'एतेषां विततस्य
सोपपत्तिकं सनिदर्शनं स्वरूपं पदकाण्डे लक्षणसमुद्देशे विनिर्दिष्टमिति ग्रन्थकृतेव
स्ववृत्तौ प्रतिपादितम्। आगमभ्रंशाल्लेखकप्रमादादिना वा लक्षणसमुद्देशश्च पदकाण्डमध्ये
न प्रसिद्धः।' इस उद्धरण से पता चलता है कि लक्षणसमुद्देश नाम का कोई प्रकरण वाक्य-
पदीय का अभी अनुपलब्ध है।
इसी कारिका की व्याख्या में पुण्यराज लिखते हैं कि 'यस्मादुक्तम्। सेयमपरिमाणविक-
कल्पा वाचा विस्तरेण बाधासमुद्देशे समर्थयिष्यते' यह बाधा समुद्देश भी अभी तक
अनुपलब्ध है। इसी प्रकार—
'अपाये यदुदासीनं चलं वा यदि वाचलम्। ध्रुवमेवातदावेशात्तदपादानमुच्यते ॥
पततो ध्रुव एवाश्वो यस्मादश्वात्पतत्यसौ। तस्याप्यश्वस्य पतने कुड्यादि ध्रुवमिष्यते ॥
इत्यादि कारिकाओं को भर्तृहरि के नाम से आचार्य भट्टोजी दीक्षित प्रभृति ने स्मरण किया है
किन्तु ये ग्रन्थ में उपलब्ध नहीं हैं। इससे यह तो सिद्ध ही हो जाता है कि वाक्यपदीय ग्रन्थ
की खोज अभी बन्द नहीं होनी चाहिये।
वाक्यपदीय टीकायें
आचार्य भर्तृहरि की वृत्ति
वाक्यपदीय ग्रन्थ में व्याकरणागम का यथार्थ रूप प्रकट है। यह शुद्ध कारिका के रूप
में रचा गया है। कारिकायें कण्ठ करने में सरल तो पड़ती हैं किन्तु पूर्ण विषय का विवेचन
उनमें नहीं हो पाता इसलिए सर्वप्रथम वाक्यपदीयकार भर्तृहरि ने ही आरम्भ के दो
काण्डों पर विवरण लिखा है। आचार्य मम्मट, न्यायमञ्जरीकार जयन्त आदि ने वृत्ति सहित
कारिकाओं को वाक्यपदीय स्वीकारा है। मम्मट ने 'नहि गौः स्वरूपेण गौः नाप्यगौः गोत्वा-
भिसम्बन्धात्तु गौरिति' इस वाक्यपदीय पंक्ति का उल्लेख अपने काव्य प्रकाश में किया है।
इससे यह सिद्ध होता है कि वाक्यपदीय पर सर्वप्रथम स्वयं ग्रन्थकार ने ही विवरण लिखा है।
यह वृत्ति अभी तक अनुदित थी किन्तु कुछ विद्वानों के प्रयास से ब्रह्मकाण्ड तथा

पृष्ठ 17
स्थायी लिंक
पृष्ठ 17 स्कैन

[ ८ ]
वाक्यकाण्ड का कुछ भाग मुद्रित हुआ है। इस वृत्ति के प्राप्त हो जाने से 'वाक्यपदीय' की
कारिकाओं का आशय लगाना सरल तो हो ही गया साथ में अगले पण्डितों की व्याख्या में
प्रामाण्य भी आ गया है।
प्रथम काण्डवृत्ति
यह एक विवाद का विषय बन गया है कि भर्तृहरि ने वाक्यपदीय पर जो वृत्तियाँ रची
थीं। एक लघुविवरण दूसरी बृहतीवृत्ति। दोनों वृत्तियाँ अब मुद्रित हैं। प्रथम वृत्ति चौखम्बा
सीरीज में मुद्रित है, जिसके अन्त में लिखा है कि 'इति महावैयाकरणहरिवृषभशिरचित-
वाक्यपदीयप्रकाशे आगमसमुच्चयो नाम ब्रह्मकाण्डं प्रथमं समाप्तम्।' दूसरी वृत्ति लाहौर से
मुद्रित है जिसके अन्त में लिखा है कि 'इति श्रीहरिवृषभमहावैयाकरणविरचिते वाक्यपदीये
आगमसमुच्चयो नाम ब्रह्मकाण्डं समाप्तम्।'
इस प्रकार हरिवृषभकृत दो वृत्तियाँ ब्रह्मकाण्ड पर मुद्रित हैं। दोनों में यत्र तत्र अवतरण
आदि में भेद भी है। लाहौर मुद्रित वृत्ति विशुद्ध है तथा उस पर एक वृषभदेव की टीका
भी मुद्रित है, जिससे लाहौर संस्करण की अत्यधिक उपयोगिता सिद्ध हो जाती है।
पुण्यराज
वाक्यपदीय के द्वितीय काण्ड पर पुण्यराज की टीका भी चौखम्बा वाराणसी और
लाहौर से मुद्रित है। यह टीका भर्तृहरि की वृत्ति के आधार पर रची गई है तथा वृत्ति से
कुछ विशद है, वाक्यपदीय के तात्पर्य मात्र का निर्देश करती है। फिर भी टीका अत्यन्त
उत्तम है।
इनका जन्मकाल क्या होगा यह कहना कठिन है क्योंकि इन्होंने अपने जन्म के विषय
में कुछ भी नहीं लिखा है। केवल किसी काश्मीर के राजा राजानकशूरवर्म के समय में
शशाङ्क के शिष्य से इन्होंने व्याकरण का अध्ययन किया तथा यह टीका लिखी, यह इन्हीं की
टीका के अन्तिम श्लोक से पता चलता है—
सत उपसृत्य विरचिता राजानकशूरवर्मनाम्ना वै।
शशाङ्कशिष्याच्छ्रुतैतद्वाक्यकाण्डं समाप्ततः॥
वामन रचित अलङ्कार सूत्रवृत्ति के प्राचीनतम टीकाकार सहदेव ने अपने विषय में
लिखा है कि—
चतुर्दशानामपि यः प्रसिद्धो विद्यास्थितीनां परपारदृश्वा।
शशाङ्कपूर्वंधर इत्युदारं यन्नामलोके नितरां प्रसिद्धम्॥
तदीयशिष्यः सहदेवनामा कुले प्रसूतः खलु तोमराणाम्।
व्याख्यामिमां काव्यविचारशास्त्रे व्यधत्त लक्ष्मीमिह वामनीये॥
काश्मीरदेशादपसर्पतो मे शब्दानुशुद्धिं त्रिमुनि निशम्य।
इससे पता चलता है कि कश्मीर के शशाङ्कधर के शिष्य सहदेव से ही पुण्यराज ने
व्याकरण शास्त्र सीखा हो।
हेलाराज
वाक्यपदीय के तृतीय काण्ड पर जो अभी तक मुद्रित है एक ही टीका हेलाराज की है।
हेलाराज ही इस भाग पर प्रथम टीकाकार हैं यह नहीं कहना चाहिए क्योंकि स्वयं हेलाराज

पृष्ठ 18
स्थायी लिंक
पृष्ठ 18 स्कैन

[ ६ ]

ने ही अपने पूर्ववर्ती टीकाकारों का अनेक स्थानों पर उल्लेख किया है। इनके भी समय का
ठीक परिज्ञान नहीं हो सका है फिर भी इन्होंने जो कुछ अपने विषय में लिखा है उसीसे
पर्याप्त प्रकाश मिलता है ।
हेलाराज ने तृतीय काण्ड के अन्त में लिखा है कि—
मुक्तापीड इति प्रसिद्धिमगमत्काश्मीरदेशे नृपः
श्रीमान् ख्यातयशा बभूव नृपतेस्तस्य प्रभावानुगः ।
मन्त्री लक्ष्मण इत्युदारचरितस्तस्यान्ववाये भवो
हेलाराज इमं प्रकाशमकरोच्छ्रीभूतिराजात्मजः ॥
इससे पता चलता है कि काश्मीर देश के राजा मुक्तापीड के प्रधान मन्त्री लक्ष्मण के
वंश में भूतिराज के पुत्र के रूप में हेलाराज ने जन्म लिया था । इससे लक्ष्मण के कितनी
पीढ़ी के बाद हेलाराज ने जन्म लिया यह सन्दिग्ध ही रह जाता है। फिर भी बूह्लर
महोदय ( जो अनेक प्राचीन पुस्तकों की खोज ही किया करते थे ) ने अभिनव गुप्त
रचित गीताभाष्य पुस्तक प्राप्त की, जिसमें अभिनव गुप्त ने भूतिराज के पुत्र भट्टेन्दूराज को
अपना गुरु स्वीकार किया है । भूतिराज के पुत्र होने के कारण यह स्वीकार करना पड़ता है
कि भट्टेन्दूराज और हेलाराज सोदर भाई थे । अभिनव गुप्त के काल के आधार पर हेलाराज
का काल ख्रीस्तीय दशम शतक का उत्तरार्ध स्वीकार किया जा सकता है ।
राजतरंगिणीकार महाकवि कल्हण ने हेलाराज की एक श्लोक में चर्चा की है—
बद्धा द्वादशभिर्ग्रन्थसहस्रैः पार्थिवावलिः । प्राक्छातमतिना येन हेलाराजद्विजन्मना ॥
डा० त्रोय ने कल्हण का समय ई० की ११वीं शताब्दी स्वीकार किया है इससे भी स्पष्ट
है कि हेलाराज उनसे पूर्ववर्ती रहे हैं ।
हेलाराज ने सम्पूर्ण वाक्यपदीय पर टीका रची है । इन्होंने स्वयं लिखा है कि 'काण्डद्वये
यथावृत्ति सिद्धान्तार्थसतत्त्वतः' । प्रथम काण्ड की टीका का नाम इन्होंने 'शब्दप्रभा' रक्खा
था जैसा कि इन्होंने लिखा है कि 'विस्तरेणागमप्रामाण्ये वाक्यपदीयेऽस्माभिः प्रथम-
काण्डे शब्दप्रभायां निर्णीतम् ।'
हेलाराज ने वाक्यपदीय टीका रचने के पूर्व 'क्रियाविवेक' और 'वार्तिकोन्मेष' नाम के
दो ग्रन्थों का भी निर्माण कर लिया था । जैसा कि उन्होंने तृतीय काण्ड की कई कारिकाओं
की व्याख्या में निर्देश किया है ।
१. तृतीय काण्ड जाति समुद्देश ५० कारिका की व्याख्या में लिखा है कि 'क्रियाविवेके
विस्तरेणास्माभिरभिहितमिति तत एवावधार्यताम् ।'
२. क्रियासमुद्देश की १ कारिका की टीका के अन्त में 'फलतस्तु सामर्थ्याद्भवति क्रिया-
विवेके क्रियैव प्रधानभूता वाक्यार्थ इति निर्णीतं तत एवावधार्यम् ।'
इन अंशों तथा इसी प्रकार अनेक स्थानों पर अपनी कृति का क्रियाविवेक के नाम से
स्मरण किया है ।
३. वार्त्तिकोन्मेष की चर्चा तो लिङ्गसमुद्देश के अन्त में 'सिद्धान्तस्तु यथाभाष्यं गुणा-
वस्थारूपं लिङ्गमित्यस्माभिः वार्त्तिकोन्मेषे यथागमं व्याख्यातं तत एवावधार्यम् ।'
४. द्रव्यसमुद्देश की १५वीं कारिका की टीका में इन्होंने अपने 'अद्वयसिद्धि' नाम के
ग्रन्थ की सूचना दी है। जैसे—'कारणान्तरव्युदासश्चाद्वयसिद्धावभिहित इति सत्यर्थित्वे
सत एवावगन्तव्यः ।'
२ वा० भू०

पृष्ठ 19
स्थायी लिंक
पृष्ठ 19 स्कैन

[ ८ ]
· हेलाराज की टीका जो केवल तृतीय काण्ड की उपलब्ध है वह भी पूर्ण नहीं है। काशी
से मुद्रित संस्करण में कई स्थलों पर लिखा है 'इतो ग्रन्थपातसन्धानाय फुल्लराज-
कृतिर्लिख्यते' ।
फुल्लराज
फुल्लराज ने वाक्यपदीय के कितने भाग पर टीका की यह अभी तक गवेषणा का विषय
है। हाँ, टीका के कुछ भागों के देखने से पता चलता है कि वह टीका भी 'वाक्यपदीय' को
सुबोध बनाने में अवश्य सहायक है। इनका क्या समय रहा होगा यह तो कहना असम्भव
है तबतक जबतक उनके विषय में विशेष गवेषणा न हो।
सूर्यनारायण शुक्ल
वाक्यपदीय जैसा दार्शनिक ग्रन्थ है और उस पर जिस प्रकार की विवेचनापूर्ण टीका
की आवश्यकता है उस प्रकार की एक भी टीका अभी तक नहीं रची गई है। जो टीकायें
अभी तक बनी थीं वे किसी समय के लिए भले ही मार्गदर्शक रही हों किन्तु इस युग
में जब 'वाक्यपदीय' का पठन पाठन बन्द है और विद्वानों में 'बहुश्रुत' होने की प्रवृत्ति कम
हो गई है वाक्यपदीय पर विशद टीका की आवश्यकता थी। आचार्य भर्तृहरि ने ही
कहा है—
प्रज्ञा विवेकं लभते भिन्नैरागमदर्शनैः ।
कियद्वा शक्यमुन्नेतुं स्वतर्कमनुधावता ॥
इन्हीं स्थितियों को ध्यान में रख कर मेरे पूज्य पिता श्री शुक्ल जी ने 'भावप्रदीप' नाम
की टीका रचनी आरम्भ की जो अनेक कारणवश ब्रह्मकाण्ड के आगे नहीं छप सकी।
श्रीशुक्लजी का जन्म १९५२ विक्रम में फैजाबाद जिले की अकबरपुर तहसील के निमदीपुर
ग्राम में श्री पं० रामेश्वरदत्त शुक्ल के घर में हुआ था। इनके पिता अवध की रियासत दिवरा
के राजा रुद्रप्रतापसाहि के राजपण्डित थे। इन्होंने आरम्भिक शिक्षा अपने पिता से प्राप्त
की और तदनन्तर राजगोपाल पाठशाला अयोध्या में श्री पं० नन्दधर पाण्डेय से व्याकरण-
साहित्य, श्रीरामानुजाचार्य से शांकर, रामानुज वेदान्त तथा मीमांसा और श्रीश्रीदत्तजी
पाण्डेय से नव्यन्याय का अध्ययन किया था। आपने काशी के गो० म० गोयनका संस्कृत
महाविद्यालय में ४ वर्ष तक व्याकरण पढ़ाया और उसके बाद गवर्नमेण्ट संस्कृत कालेज
वाराणसी में १४ वर्ष न्यायशास्त्र का अध्यापन किया तदनन्तर १९७४ के चैत्र (मार्च) में
इस जगत् को छोड़ दिया।
आपके रचित ग्रन्थ—
१ वादरत्न (न्याय भाग) व्याकरण
२. वादरत्न (परिष्कार भाग) "
३. माध्वभ्रान्तिनिरास वेदान्त
४. माध्वमुखभङ्ग "
५. निखिलेश्वरवाद निबन्ध
६ आशौचमकरन्दव्यवस्था धर्मशास्त्र

पृष्ठ 20
स्थायी लिंक
पृष्ठ 20 स्कैन

[ ११ ]
आपकी रचित टीकायें
१. मुक्तावलीमयूख न्याय
२. तत्त्वचिन्तामणि ( मंगळवाद ) "
३. तर्कसंग्रहदीपिकामयूख "
४. वाक्यपदीय भावप्रदीप व्याकरण
५. लघुमंजूषा ( आकांक्षानोग्यता प्रकरण ) "
६. भाट्टचिन्तामणिमयूख मीमांसा
७. खण्डनरत्नमालिका ( खण्डनखाद्य टीका ) वेदान्त
इनके अतिरिक्त प्रायः १५ ग्रन्थों का आपने सम्पादन किया जो चौखम्बा संस्कृत
पुस्तकालय अथवा सरस्वतीभवन पुस्तकालय में मुद्रित हैं। ऊपर लिखे हुए ग्रन्थों में प्रायः
समस्त चौखम्बा संस्कृत सीरीज में मुद्रित हैं।
वाक्यपदीय पर अन्य टीकायें
वाक्यपदीय पर कुछ लोगों ने केवल छात्रों के लिए कुछ टीकायें रखी हैं जो इतनी
संक्षिप्त हैं कि इन्हें महत्त्व देना आवश्यक नहीं है। इनमें श्रीदू देश झा तथा श्रीनारायणदत्त
शास्त्री ( नृसिंह ) जी की टीका अवश्य उल्लेखनीय हैं।
इधर श्री पं० रघुनाथ शास्त्री जी ने समस्त वाक्यपदीय पर टीका लिखना आरम्भ किया
है जो भर्तृहरि की वृत्ति के आधार पर रची जा रही है तथा भावबोध के लिए बड़ी सरल
भी है। यदि इस महाविद्वान् को संस्कृत विश्वविद्यालय ने इस कार्य में रत रखने की व्यवस्था
की तथा इस ग्रन्थरत्न का मुद्रण किया तो वाक्यपदीय का सचमुच उद्धार हो जायगा।
अब हम आगे वाक्यपदीय ग्रन्थ का कुछ संक्षिप्त परिचय देना चाहते हैं जिसमें प्रकृत
काण्ड का विशेष तथा शेष काण्डों का सामान्य परिचय होगा।
वाक्यपदीय
वाक्यपदीय के तीन काण्ड में से प्रथम काण्ड अथवा ब्रह्मकाण्ड आगमसमुच्चय
काण्ड है। इस काण्ड में आचार्य भर्तृहरि ने वाक्यपदीय के दार्शनिक आधार का चित्रण
किया है।
प्रथम काण्ड का प्रतिपाद्य विषय
प्रथम काण्ड मुख्यतः आगमकाण्ड कहा जाता है। इस काण्ड में शब्द को ब्रह्म के रूप
में स्वीकार किया है। आचार्य भर्तृहरि ने शब्द को अनादिनिधन, अक्षर, जगत्कारण, नित्य
और चेतन स्वीकार किया है। शब्द ब्रह्म अपनी स्वतन्त्र शक्ति 'कालशक्ति' के द्वारा समस्त
जगत् की उत्पत्ति अथवा अभिव्यक्ति को नियन्त्रित मानता है। इसीलिए इनके यहाँ एक ही
शब्द से एक काल में अनेक कार्य नहीं उत्पन्न होते। उस ब्रह्म का स्वरूप और प्राप्ति का
मुख्य उपाय 'वेद' है, जो एक है, किन्तु महर्षियों के द्वारा विभिन्न रूप में अभ्यस्त होने के
कारण अनेक रूप का हो गया है। वह वेद अनेक अङ्गों और उपाङ्गों से युक्त है, जिसमें
व्याकरण वेद का प्रधान अंग है और व्याकरण के द्वारा प्रत्यगात्म स्वरूप शब्द ब्रह्म का
साक्षात्कार होता है जिससे मोक्ष की प्राप्ति होती है। शब्द, अर्थ और उनका सम्बन्ध भी
नित्य है, जिनमें प्रकृति प्रत्यय आदि की कल्पना उनके साधुस्वरूप के साक्षात्कार के लिए

१. कारिका १-५०: अनादिनिधनं ब्रह्म शब्दतत्त्वं यदक्षरम् एवं स्फोट-तत्त्व

पृष्ठ 21 स्कैन

की गई है। शब्दों के नित्य होने के ही कारण व्याकरण शास्त्र बनाना सार्थक है अन्यथा
शब्दों की अनित्यता से सुस्थिर व्याकरण का बनाना सम्भव न होता। अतः साधु शब्दों के
परिज्ञान के लिए व्याकरणागम की रचना वेद के आधार पर की गई।
आगम प्रामाण्य
आगम समस्त प्रमाणों में श्रेष्ठ है। अनुमान प्रमाण में आगम का अन्तर्भाव नहीं हो
सकता क्योंकि आषाढ़ में बोया गेहूँ और कार्तिक में बोये हुए धान से फल उत्पन्न होना
सम्भव नहीं है। अतः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 22 स्कैन

[ १२ ]

'यह मेरा हृदय कहता है' इस ज्ञान की भाँति अभ्यास भी प्रत्यक्ष ही है जैसे
आर्ष ज्ञान ।
अदृष्ट
वाक्यपदीय की ३६ वीं कारिका के आधार पर अदृष्ट प्रमाण की भी चर्चा की गई है । प्रेत
अथवा पितर भीत से बिना छिद्र बनाये हाथ बाहर निकाल देते हैं ये सिद्धियाँ अदृष्टजन्य ही
हैं । दूसरे दार्शनिक इसे भी आर्ष ज्ञान की भाँति प्रत्यक्ष ही मानते हैं । जैसे तपःसाध्य
आर्षज्ञान है वैसे ही पितरों की सिद्धियाँ भी हैं।
वाक्यपदीयकार ने उपमान, अर्थापत्ति, अनुपलब्धि, सम्भव और ऐतिह्य नाम के प्रमाणों
की कोई चर्चा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 23 स्कैन

[ १४ ]

'आवर्तबुद्बुदतरङ्गमयान् विकारान्' कहा है। विकार और परिणाम पर्याय शब्द हैं।
बुद्बुद पानी का विवर्त है विकार नहीं। फिर भी दोनों शब्दों के व्यवहार में साङ्कर्य कहा
है। स्फोट सिद्धि के प्रारम्भ में गोपालिका टीकाकार ने शब्द को जगत् का विवर्त और विकार
दोनों माना है। उनका कहना है कि स्फोट का विवर्त जगत् है किन्तु ध्वनि अथवा वैखरी
का परिणाम है। यह उचित भी प्रतीत होता है। अब 'वागेव विश्वाभुवनानि जज्ञे' 'सभूरिति
व्याहरद् भुवनमसृजद्' श्रुतियाँ भूर्व्याहार को जगत् सृष्टि में कारण मानती हैं तब

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 24 स्कैन

[ १५ ]
यह ही मत 'प्रपञ्चसार' में (जो तन्त्रशास्त्र का ग्रन्थ है) प्रतिपादित है जैसे—
प्रकृतिः पुरुषश्चैव नित्यौ कालश्च सत्तम।
अणोरणीयसी स्थूलात्स्थूला व्याप्तचराचरा ॥
स जानाति विपाकांश्च तस्यां सम्यग्ववस्थितान् ।
सा तत्त्वसंज्ञा चिन्मात्रा ज्योतिषः सन्निधेस्तदा ॥
विचिकीपुर्घनीभूतः सा चिदभ्येति विन्दुताम् ।
काले न भिद्यमानस्तु स विन्दुर्भवेति त्रिधा ॥
स्थूलसूक्ष्मपरत्वेन तस्य त्रैविध्यमिष्यते ।
स बिन्दुनादबीजत्वभेदेन च निगद्यते ॥
विन्दोस्तस्माद्भिद्यमानाद्रवोऽव्यक्तात्मकोऽभवत् ।
स रवः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 25 स्कैन

[ १६ ]
'अद्वैती' कहा जाता है। विमर्श को परावाक् और प्रकाश को अर्थ माना है। यही सिद्धान्त
कालिदास ने 'वागर्थाविव सम्पृक्तौ वागर्थप्रतिपत्तये। जगतः पितरौ वन्दे पार्वतीपरमेश्वरौ।'
में वर्णित किया है। जब सर्वस्वतन्त्र शिव अपनी स्वतन्त्र शक्ति का संकोच करते हैं तब 'मैं यह
जानता हूँ' भेद बुद्धि होती है। इस प्रकार स्वातन्त्र्य शक्ति रहित अंश जडवर्ग है और शक्ति
सहित अंश चेतन वर्ग है।
शांकरमत में विशेषता यह है कि 'प्रकाश को स्वप्रकाश मान लेने से कार्य चल जाता
है प्रकाशक के रूप में विमर्श मानना आवश्यक नहीं है। प्रकाश ही ब्रह्म

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 26 स्कैन

चिकला और परिणाम की साक्षीभूता और परम अमृत रूप है। इसलिए इसका निरोध भी
सम्भव नहीं विनाश तो दूर की बात है।
सिद्धान्तशैवों का मत है कि परा, पश्यन्ती, मध्यमा और वैखरी नाम की चार वाणियाँ
हैं और ब्रह्म उनसे अलग है। पश्यन्ती आदि तीनों वाणियाँ परारूपा में परब्रह्म से संगत
होकर एक रूप में स्थिर हैं। फिर वाचस्पति परमेश्वर अपनी ज्योति से अपने से अभिन्न
वस्तु समुदाय को नित्य भासित करता है जिससे इच्छा उठती है और यही सृष्टिक्रम का
कारण बनता है।
नागेशभट्ट ने सिद्धान्तशैव के इसी मत और 'ए । वाङ्मूलचक्रस्था

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 27 स्कैन

[ २८ ]
प्रथम काण्ड में वाक्यस्फोट को ही मुख्य सिद्ध किया गया है किन्तु वाक्य का स्वरूप
क्या है इसका विवेचन द्वितीय काण्ड का मुख्यतया प्रतिपाद्य विषय है। वाक्यपदीय के
द्वितीय काण्ड के आरम्भ में वाक्य के विषय में विभिन्न दृष्टिकोणों की चर्चा की गई है जिनमें
मुख्य ये हैं।
वाक्य विचार
वाक्य दो प्रकार के हैं एक अखण्ड और दूसरा सखण्ड। अखण्ड पक्ष में वाक्य के तीन
भेद हैं। ( १ ) संघातवर्तिनीजाति, ( २ ) एक अनवयव शब्द और ( ३ ) बुद्ध्द्यनुसंहति।
सखण्ड पक्ष में पाँच भेद हैं ( १ ) केवल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 28 स्कैन

[ १६ ]
प्रयत्न के मादकता आदि आ जाती है। वैसे प्रत्येक व्यक्तियों के नियत संस्कार से जन्य
प्रतिभा भी प्रतिभा वालों के विकसित होने में यत्नान्तर की अपेक्षा नहीं करती।
यथा द्रव्यविशेषाणां परिपाकैरयत्नजाः। मदादिशक्तयो दृष्टाः प्रतिखास्तद्वतां तथा ॥
प्रतिभा ही एक ऐसी वस्तु है जो समय-समय पर स्फुरित होती रहती है। वसन्त में
कोयल के मीठे शब्द स्वयं हो जाते हैं, पक्षियों को घर बनाने की शिक्षा भी स्वयं आ जाती
है। किसी प्राणी को किसी आहार के प्रति प्रीति, दूसरे को द्वेष, जैसे ऊँट को आम के पल्लव से
द्वेष और नीम के पल्लव से प्रीति है। मनुष्य को बड़े प्रयत्न पर तैरना आता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 29 स्कैन

[ २० ]
इस प्रकार वाक्यपदीय के द्वितीय काण्ड में वाक्य और वाक्यार्थ के विषय में जितने भी
तर्क उपस्थित हुए हैं अथवा हो सकते हैं सब पर संक्षिप्त विचार किया है । पुण्यराज ने इस
काण्ड की टीका के अन्त में कारिकाबद्ध विषयानुक्रमणिका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 30 स्कैन

विषय-सूची
कारिका १-४ ( ब्रह्म का स्वरूप )
ब्रह्म के स्वरूप का निरुपण, एक ब्रह्म की शक्तिगतभेद से विभिन्नता, ब्रह्म
की कालशक्ति, एक ही ब्रह्म भोक्ता, भोक्तव्य और भोगरूप में स्थित है ।
कारिका ५-१० ( वेद ब्रह्म-प्राप्ति का उपाय और ब्रह्म की प्रतिमा )
ब्रह्म प्राप्ति का उपाय वेद, वेद की अनेक शाखायें, वेद की महिमा,
वेदों से स्मृति प्ररूपन, वेदों से

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 31 स्कैन

[ २ ]
बालों को तर्क वाद से हटाया नहीं जा सकता, केवल अनुमान को प्रमाण
मानने से धोखा अवश्य, तर्कों की अव्यवस्था और आगमों की श्रेष्ठता के कारण
ही व्याकरण की रचना ।
कारिका ४४-५० (शब्द के दो भेद)
शब्द के निमित्त (स्फोट) और प्रत्यायक (वैखरी) दो भेद, कार्यकारण
में भेदवादियों का मत, कार्यकारण में अभेदवादियों का मत, निमित्त (स्फोट)
विभिन्न ध्वनियों का कारण,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 32 स्कैन

[ ३ ]

कारिका ८५-८७ ( वाक्य में पद और वाक्य की प्रतीति असत् )
वाक्य में पद और वर्ण की प्रतीति एक उपाय, पद और वाक्य के भेद की
प्रतीति भी एक उपाय, उदाहरण ।
कारिका ८८-९२ ( क्रम से वर्ण, पद और वाक्य ग्रहण का कारण )
वाक्य में पदादि प्रतीति का कारण, उदाहरण, क्रम से वर्ण पद ग्रहण के
द्वारा बुद्धि से वाक्य ग्रहण, बुद्धि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 33 स्कैन

[ ७ ]
कारिका १२८-१३१ ( शब्द ही सर्वत्र व्यापक परमात्मा )
स्वप्न में भी वाग्रूपता का अनुगम, सब जगत् वाणी का ही विकार इस पक्ष
का समर्थन, शब्द ही पुराण प्रसिद्ध परमात्मा ।
कारिका १३२ ( ब्रह्म प्राप्ति का उपाय )
शब्द का सम्यक् ज्ञान ही ब्रह्म की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 34 स्कैन

पि वागीशतामुपैति".
In line 18, it's the same idea: by remembering him, mutes become masters of speech!
"स्मरणाद् यस्य

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 35 स्कैन

"? No, why would it be "अक्षरस्य"?
Wait, what if it is:
"अक्षरम्—अविभक्तककारादिवर्णरूपाया"?
No, look:
यद् अक्षरम्—
Then:
अ (a)
क्ष (ksha)
र (ra)
Then: स्य

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें