सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

विवाह विज्ञान और कामशास्त्र (दाम्पत्य मनोविज्ञान, शारीरिक-मानसिक सामंजस्य एवं सम्पूर्ण विवाह विज्ञान)

Vivah Vigyan Aur Kam Shastra: Dampatya Manovigyan evam Vaidik Vivaha

विवाह विज्ञान शोध पीठ द्वारा

DevanagariHindipublished704 पृष्ठ

( ३२ )
पति की मर्यादा दाम |-) पांच आना
इस पुस्तक से स्त्रियों को पति मर्यादा का ज्ञान प्राप्त होता
है वे नारी जीवन और परलोक का सुधार कर सकती हैं ।
नई बहू दाम |=) पांच आना
नई बहू के लिये उसके कर्तव्य का अमूल्य शिक्षायें देने
वाली यह पुस्तक अत्यन्त रोचक और उपयोगी है ।
स्त्री भजन-बाटिका दाम ।) चार आना
स्त्रियों के भजनों की अत्यन्त उपयोगी अपूर्व पुस्तक है।
ऐसी पुस्तक आज तक नहीं छपी ।
घर की दर्जिन सचित्र दाम ॥) आना
इसमें सब प्रकार के कपड़े काटना, छाटना और सीने की
सरल विधियां ऐसे सीधे ढंग से समझाई गई हैं कि थोड़ी
पढ़ी लिखी स्त्री और बालिकाएं पढ़ने और सुनने मात्र से सब
प्रकार के कपड़े जनाने, मर्दाने तथा बच्चों के सीना, नापना
काटना, सीख जाती हैं दाम ॥) आठ आना ।
कण्ठाग्रगणित मूल्य ।) चार आना
कन्याओं के लिये हिसाब की अपूर्व पुस्तक है ।
पातिब्रत धर्म्म माला मूल्य |-) पांच आना
इसमें पातिब्रत धर्म्म को सिखाने वाली स्त्रियों के लिये
धर्म्म शास्त्र की आज्ञाएं ऋषियों के उपदेशों का वर्णन है ।
मैनेजर स्त्रीशिक्षा पुस्तकालय कर्नलगंज प्रयाग ।

( ११ )
अन्य उपयोगी पुस्तकें
सच्ची सहेली मूल्य ।-) पाँच आना
सच्ची सहेली को पढकर स्त्रियां अनेक प्रकार की शिक्षायें
पाकर सर्वगुण सम्पन्न बनती हैं।
सन्तति सुधार मूल्य ॥) आठ आना
माता पिता सन्तान का सुधार किस प्रकार कर आदर्श
सन्तान बना सकते हैं यह बात इस पुस्तक से मालूम होगी।
सुघड़ रंगरेज ।) चार आना
हर प्रकार के सुन्दर देशी रंग बनाना और सब प्रकार के
कपड़े रंगने की सरल विधियां इस पुस्तक में बताई गई हैं।
नारी संगीत रत्नमाला दाम ।-) पाँच आना
स्त्री-उपयोगी भजनों की अमूल्य पुस्तक है।
चित्रमय सती सावित्री की कथा मूल्य ।।।)
चित्रमय दमयन्ती की कथा मूल्य |=)
चित्रमय रानी शैव्या की कथा मूल्य |=)
शालाशिक्षा मूल्य ।-) पांच आना
इस पुस्तक में स्त्रियों के लिये अपने हिन्दू धर्मशास्त्र का
मथन कर अत्यन्त उपयोगी शिक्षायें उद्धृत की गई हैं।
मैनेजर स्त्रीशिक्षा पुस्तकालय कर्नलगंज प्रयाग।

( १० )
स्त्री पुरुषों के लिये नई चीज
प्रेम भाव को दृढ़ करने वाली
सचित्र
पत्नी की मनोहर चिट्ठियां
यह सचित्र पुस्तक अभी बिलकुल नई तैयार हुई है। इसमें
पत्नी की ओर से पति को बहुत ही आकर्षक मोहक मनोहर
पद्यमय अर्थ सहित मनभावनी चिट्ठियां लिखी गई हैं। जिन्हें
पढ़कर हृदय में अतीव आनन्द और प्रेम भाव उमड़ पड़ता है
साथ ही स्त्री की योग्यता, बुद्धिमानी और कोमलता का नक्शा
खिंच जाता है। पुस्तक स्त्री मात्र के पढ़ने योग्य है। मूल्य केवल
॥) आठ आना।
सचित्र पति के पत्र
मजेदार "पति के पत्र" पढ़ते ही बनते हैं। इसमें ऐसे २
पत्र लिखे गये हैं जिनसे दुष्ट से दुष्ट स्त्रियां भी पति के अनुकूल
हो जाती हैं। पति में उनकी दृढ़ श्रद्धा भक्ति हो जाती है। पर-
देश में भी रहकर पति अपनी पत्नी को हर प्रकार खुश रख
सकता है। मूल्य केवल ॥) आठ आना।
मैनेजर स्त्रीशिक्षा पुस्तकालय कर्नलगंज प्रयाग।

( ४ )
तिरङ्गे, दो रङ्गे, एक रङ्गे, और सादे चित्रों से भरपूर
स्वामी दयानन्द सरस्वती
और भारत की स्त्रियां
हिन्दी जगत में यह एक अत्यन्त उपयोगी बिलकुल नई
पुस्तक है। ऐसी पुस्तक अबतक निकली नहीं। यह पुस्तक
आपकी बहू बेटियों वा बहिनों के लिये सच्ची सहेली का काम
देगी और उनके जीवन की पथ प्रदर्शिका बनकर उन्हें आदर्श
गृहिणी और योग्य माता बनायेगी नारी जीवन को पवित्र सुख
का भंडार बनाने के लिये यह पुस्तक आपने उनके हाथ में न
दी तो उनको दूसरी पुस्तकें देना व्यर्थ है।
स्त्री समाज में प्रचार करने के लिये ही १४-१५ तिरङ्गे, दो
रङ्गे, एक रङ्गे और सादे चित्रों से युक्त बढ़िया मोटे एण्टिक
कागज पर छपी पुस्तक का मूल्य केवल १।।) डेढ़ रुपया।
स्त्री-रोग चिकित्सा
इस पुस्तक में स्त्रियों के लिये सब प्रकार के गुप्तराग उत्पन्न
होने के कारण रोगों की पहिचान लक्षण और रोग दूर होने के
सरल उपाय तथा औषधियां लिखी गई हैं स्त्रियों के लिये यह
पुस्तक बहुत उपयोगी और हर समय काम देनेवाली है। इससे
समस्त स्त्री रोगों की सरल आजमाई हुई औषधियां मालूम हो
जाता हैं। दाम १।।) डेढ़ रुपया।
मैनेजर स्त्रीशिक्षा पुस्तकालय कर्नलगंज प्रयाग।

( ८ )
२५ वर्षों का फल, जीवन के लिये अमृत
श्रीमती यशोदादेवी कृत
वैद्यक शिक्षा का सर्वोत्तम बृहद ग्रन्थ
सचित्र देवी अनुभव प्रकाश
यह वैद्यक शिक्षा का अपूर्व और बहुत बड़ा अद्वितीय ग्रन्थ
है। हिन्दी में वैद्यक शास्त्र का इतना बढ़िया और अच्छा ग्रन्थ
दूसरा नहीं निकला। इसे श्रीमती यशोदादेवी ने अपने २५ पचीसों
वर्षों के अनुभव से लाखों स्त्री पुरुषों का इलाज करके, वैद्यक
शास्त्र के प्रमाणिक ग्रन्थो का मथन कर लिखा है।
इस ग्रन्थ में समस्त गुप्त प्रकट साध्यासाध्य स्त्री रोगों का
खुलासा वर्णन, रोगों की पहचान, लक्षण आदि चित्र सहित
दिये गये हैं। तथा प्रत्येक रोग पर कई २ परीक्षित बीसों वर्ष के
आजमाये शर्तिया फायदा करने वाले नुसखे दिये गये हैं नुसखे
सरल से सरल और अच्छे हैं जिन्हें कोई भी घर पर ही तयार
करसकता है। ग्रन्थ बहुत सरल भाषा में लिखा गया है।
इस एक पुस्तक को लेकर फिर वैद्यक सीखने और अच्छे २
नुसखे जानने के लिये दूसरी पुस्तक पढ़ने की आवश्यकता नहीं
रहती। प्रत्येक स्त्री को आरोग्यता प्राप्त करने रोगों से बचने
और स्वस्थ सुन्दर सन्तान उत्पन्न करने के लिये यह अपूर्व
पुस्तक मंगाकर जरूर पढ़ना चाहिये। कई भागों की सम्पूर्ण
पुस्तक का मूल्य केवल ५॥=) पांचरुपया ग्यारह आना ।
मैनेजर स्त्रीशिक्षा पुस्तकालय कर्नलगंज प्रयाग।

( ७ )
सचित्र गर्भ रक्षा विधान
स्त्रियों के लिये यह पुस्तक बड़ी उपयोगी है क्योंकि इस
विषय के न जानने से गर्भवती स्त्रियां अनेक प्रकार के कष्ट
भोगती हैं और सन्तान होते समय मूर्खा दाइयों के कारण उनके
अनेक प्रकार के गर्भाशय के रोग उत्पन्न हो जाते हैं जिससे कुछ
दिनों में ही वे मर जाती हैं। इस पुस्तक को पास रखकर
सब हानियों से रक्षा होती है। मूल्य ।।।)
सन्तानोत्पत्ति विषय का अद्वितीय ग्रन्थ
सचित्र गर्भ विज्ञान
गर्भ विज्ञान सम्बन्धी बातों का अनुभव न होने से ही सन्ता-
नोत्पत्ति सम्बन्धी अनेकों खराबियां पैदा होती हैं और पुरुष
दम्पति हजारों रुपये बर्बाद करके रोते झींकते अपना जीवन
बिताते हैं। इस एक ही पुस्तक से हजारों रुपयों का फायदा
होता है। इसमें गर्भाशय क्या है, पुरुषों की अज्ञानता, आरोग्य
सन्तान, स्त्रियों के गर्भ न रहने, गर्भस्राव गर्भपात और रोगी
सन्तान होने के कारण, योनि सम्बन्धी रोग, गुप्त रोगों का वर्णन
गर्भाशय रोग, योनिरोग, मासिकधर्म, गर्भ विधान, गर्भाधान
के नियम, गर्भ रहने का समय, गर्भधारण के चिन्ह, मूढ़ गर्भ,
सुन्दर स्वस्थ सन्तान आदि विषयों का बड़े विस्तार पूर्वक
वर्णन किया गया है। प्रत्येक गृहस्थ को इसकी एक कापी अवश्य
रखना चाहिये। मूल्य केवल ३।) सवातीन रुपये।
मैनेजर कौशिल्या पुस्तकालय कर्नलगंज प्रयाग।

( ६ )
पुरुषों को आरोग्यता प्रदान कर बल वृद्धि करने वाला
प्राणवल्लभ पुरुषत्व विकास
पुरुषों के लिये अमूल्य ग्रन्थ
पुस्तक में क्या है सो नाम से ही समझ लीजिये इस पुस्तक
को श्रीमती यशोदादेवी ने वैद्यक शास्त्र का मथन कर तैय्यार
किया है इसे पढ़ सुनकर पुरुष सब प्रकार के रोगों से बचते हैं
और जो रोगी हैं वे इसमें अनेक परीक्षा किये हुए पुरुष रोगों के
नुस्खाँसे घर पर ही औषधियां तैय्यार कर सेवन करके रोगों
से छुटकारा पाते हैं ऐसी उपयोगी वैद्यक की सरल और सस्ती
पुस्तक पुरुषों के लिये हिन्दी ही नहीं किसी भाषा में भी नहीं छपी
पुरुषों के सभी गुप्त रोगों पर अनेक नुस्खे हैं स्त्रियां तक
अपने हाथों से घर पर ही तैय्यार कर सकती हैं।
मूल्य सजिल्द पुस्तक का ३।) सवातीन रुपया ।
पुरुषों के लिये आरोग्यदाता है इसे पढ़ सुनकर आरोग्यता
सम्बन्धी हजारों रुपये का फायदा होता है पुरुषों के अनेक गुप्त
रोगों के और स्वप्नदोष, शीघ्रपात, शिथिलता, नपुंसकता, शक्ति
हीनता प्रमेह और सब प्रकार के साधारण तथा कठिन नये
पुराने रोगों के रामबाण अचूक नुस्खे और उनके बनाने की
सरल विधियां लिखी गई हैं।
मैनेजर-स्त्रीशिक्षा पुस्तकालय कर्नलगंज प्रयाग ।

( ५ )
दम्पति आरोग्य-शास्त्र
जीवन शास्त्र-प्रथम भाग
श्रीमती यशोदा देवी ने इस ग्रन्थ को वैद्यक शास्त्र का मथन कर
स्त्री पुरुषों की आरोग्यता के लिये बनाया है इस पुस्तक को पढ़
सुनकर स्त्रियां घर बैठे ही वैद्यक शास्त्र का ज्ञान प्राप्त कर रोगों
से छुटकारा पाती हैं और अपने पतियों को भी रोगों से हमेशा
बचाये रहती हैं।
इस पुस्तक में स्त्री और पुरुषों के अनेक रोगों को दूर करने वाले
परीक्षा किये हुये २५० ढाई सौ से अधिक नुस्खे हैं और साथ
ही उनके बनाने की सरल विधियां भी बतलाई गई हैं।
हर एक गृहस्थ इस पुस्तक से फायदा उठा सके इसलिये
मूल्य बहुत कम १॥) डेढ़ रुपया ही रक्खा है।
सचित्र आरोग्यशास्त्र
दूसरा भाग
(वैद्यक रत्न संग्रह) चित्र संख्या लगभग १००
यह ऊपर की पुस्तक का दूसरा भाग है इसमें ३०० तीन सौ
से अधिक अनेक रोगों पर नुस्खे हैं इस दूसरे भाग का मूल्य
भी १॥) डेढ़ रुपया है इस एक ही ग्रन्थ के दोनों भागो को पढ़
सुनकर स्त्रियां वैद्यक में पूरा ज्ञान प्राप्त करलेती हैं।
मैनेजर स्त्रीशिक्षा पुस्तकालय कर्नलगंज प्रयाग ।

( ४ )
फ़ायदा उठायें इसी अभिप्राय से इतने बड़े ग्रन्थ का मूल्य १।।)
डेढ़ रुपया कर दिया गया है। यदि पसन्द न हो तो पुस्तक
लौटा दीजिये, और अपने दाम वापिस मगा लीजिये।
नारी धर्म शास्त्र
गृह-प्रबन्ध शिक्षा
पुस्तक में क्या है सो नाम से ही समझ लीजिये, ऐसा
उपयोगी धार्मिक-शिक्षा और गृह प्रबन्ध शिक्षा का ग्रन्थ स्त्रियों
के लिये हिन्दी ही नहीं देश की किसी भाषा में भी नहीं छपा।
कई रंगों में छपे हुए तथा सादे सुन्दर
मनोहर चित्रों सहित बड़े सुन्दर सचित्र ग्रन्थ
का मूल्य सिर्फ २=) दो रुपया दो आना।
स्त्रियां और लड़कियां इस सुन्दर ग्रन्थ को देखकर बड़ी
प्रसन्न होंगी, वे इस ग्रन्थ को हाथ में लेकर पढ़ना आरम्भ करके
छोड़ने की इच्छा न करेंगी यह ग्रन्थ स्त्रियों को आदर्श गृहिणी
बनाने के लिये, स्त्री जाति के उपकार के लिये प्राचीन ग्रन्थों की
खोज करके तैयार किया गया है।
हर एक गृहस्थ को एक एक प्रति अवश्य घर में रखनी
चाहिये इस पुस्तक को पढ़, सुनकर स्त्रियां और पुत्रियां स्त्रियों
के सब प्रकार के कर्त्तव्यों में सर्वगुण सम्पन्न बन जाती हैं।
ऐसा उपयोगी ग्रन्थ पचास रुपया खर्च करने पर भी दूसरी
जगह न मिलेगा। शीघ्र आर्डर दीजिए।
मैनेजर स्त्रीशिक्षा पुस्तकालय कर्नलगंज प्रयाग।

( ३ )
नया संस्करण छप गया
पाकविद्या का अपूर्व ग्रन्थ
नारी कर्त्तव्य शास्त्र पाकशास्त्र
खाने पीने के अनेक स्वादिष्ट और मनुष्य
को हृष्ट पुष्ट तथा आरोग्य रखने वाले नाना भांति
के व्यंजन और अचार, चटनी, मुरब्बा इत्यादि
बनाने की ६०० छै सौ से अधिक विधियां ।
स्त्री-गुणों में सर्वश्रेष्ठ पाकविद्या ही है
इसको पढ़, सुनकर स्त्रियां पाकविद्या में सर्वगुण सम्पन्ना
हो इसमें बताई विधि के अनुसार अत्यन्त उपयोगी और
स्वादिष्ट भोजन बनाने लगीं, ऋतु और प्रकृति के अनुसार
नाना प्रकार के भोजनों से उनके घर वाले हृष्ट पुष्ट और निरोग
रहने लगे क्योंकि स्त्री पुरुषों के रोग आहार विहार के अनियमों
से ही उत्पन्न होते हैं, आज तक ऐसा उपयोगी ग्रन्थ देखने
और सुनने में नहीं आया ।
इस ग्रन्थ की प्रशंसा के हजारों पत्र बड़े बड़े विद्वान् और
राजा महाराजाओं के हमारे पास आये हैं ।
इसका ३=) तीन रुपया दो आना मूल्य था, हम चाहते हैं
कि एक बार इस दुर्लभ ग्रन्थ को सभी स्त्री पुरुष पढ़कर
मैनेजर स्त्रीशिक्षा पुस्तकालय कर्नलगंज प्रयाग ।

विवाह विज्ञान-कामशास्त्र ३५५

का मुह, आंख के सामने आंख हो और एक दूसरे को प्रेम और
प्रसन्नता की दृष्टि से देखते रहे। स्त्री पति की मुखाकृति को अपने
हृदय मे धारण करे। जिस समय पुरुष का वीर्य पात होने लगे उस
समय स्त्री अपनी श्वास ऊपर को खींचे और कुछ देरी तक श्वास
ऊपर को ही खींचे रहे।
ऐसे समय की प्रसन्नता और स्थिति का प्रभाव गर्भपर पड़ता
है। आयुर्वेद के लेखानुसार गर्भाधान क्रिया करने से उत्तम
सन्तान की प्राप्ति होती है और स्त्री पुरुष दोनो स्वस्थ तथा प्रसन्न
रहते हैं।
गर्भधारण के लक्षण
लिंगंतु सद्योगर्भाया योन्यां बीजस्य संग्रहः ।
तृप्तिर्गुरुत्वं स्फुरणं शुक्रास्राननुबंधनम् ॥
हृदय स्पंदनं तंद्रा तृड् ग्लानिर्लोमहर्षणम् ।
अर्थ.—तत्काल गर्भको धारण करने वाली स्त्री के ये लक्षण
होते है। यथा योनि में बीज का सम्यक रीति से ग्रहण, तृप्ति,
(आहार की अनिच्छा) कोख मे भारीपन, फड़कन, संभोग
के बाद योनि से वीर्य का वाहर न निकलना, हृदय मे प्रसन्नता,
आखो मे आलस्य, तृषा, ग्लानि और रोमांच होना ये लक्षण
तत्काल गर्भधारण के हैं। गर्भवती को ध्यान से देखने से ये लक्षण
पहचान मे आजाते हैं।

३५६ आनन्द मन्दिर

गर्भरक्षा

जब मालूम हो कि गर्भ रह गया तब स्त्री को बडी सावधानी
से रहना चाहिये। ये बात पहिले ही समझाई गई है कि माता
जैसा आहार विहार करती है उसका प्रभाव बालक पर पडता है
नाडियो के द्वारा माता के आहार विहार का प्रभाव बच्चे पर
पडता है।
जब मालूम हो जावे कि गर्भ रह गया तब से गर्भवती स्त्री
को बड़ी सावधानी से रहना चाहिये। भारी आहार तथा कब्ज
करने वाली वस्तुएं न खानी चाहिये। देर मे पचे अथवा बदहजमी
करे ऐसे पदार्थों का सेवन छोड देना चाहिये। गर्भावस्था में भारी
और अधिक ऋतु और प्रकृति के विरुद्ध भोजन से प्रायः अनेक
रोग उत्पन्न हो जाते हैं। जो स्त्री गर्भावस्था मे आहार-विहार का
ठीक नियम रखती हैं उन्हे प्रसव के समय किसी प्रकार का कष्ट
नही होता। गर्भवती को यदि दस्तो का रोग उत्पन्न हो जावे
और अधिक बढ़जावे तो गर्भपात होने की सम्भावना रहती है
बहुधा गर्भ गिर भी जाता है। इसलिये गर्भावस्था मे ऐसे भी
पदार्थ न खाने चाहिये जो दस्त लावे या पेट मे किसी तरह की
शिकायत पैदा करे। गर्भावस्था मे बड़ी सावधानी से रहना
चाहिये, शरीर को आराम देना चाहिये।

आनन्द
मन्दिर
पन्द्रहवां अध्याय
—:o:—

This image is completely blank and contains no text to transcribe.

विवाह विज्ञान-कामशास्त्र ३५६
गर्भधारण
पीछे बतलाया गया है कि शुद्ध रज वीर्य तथा आरोग्य
जननेन्द्री वाले दम्पति ही उत्तम सन्तान उत्पन्न कर सकते हैं। यदि
रज वीर्य पत्नी अथवा पति किसी की जननेन्द्री मे खराबी
हुई हो तो गर्भधारण नही होता ।
मेरे पास लाखो स्त्रियां अपना इलाज कराने आईं इनमे
आधी से अधिक संख्या ऐसी स्त्रियो की पाई गई जो सन्तानहीन
थी। रोग की परीक्षा करने से बहुतों मे गर्भाशय की खराबी न थी
उनके पति का उन स्त्रियो की जबानी हाल मालूम हुआ कि पतियो
मे इन्द्री की सिथिलता शीघ्रपात और नपुंसकता आदि रोग
मौजूद हैं।
जब उनके पतियो से पत्र द्वारा पूछा गया तब मालूम हुआ
कि उन्होने अनियम वीर्य का सत्यानाश मारकर जननेन्द्री की शक्ति
को नष्ट कर डाला इस कारण वे सन्तान उत्पन्न करने के योग्य नही
रहे। उनके पत्र तथा स्त्रियों की जबानी मालूम हुआ कि वे उचित
रीति से रतिक्रिया नही कर सकते क्योकि वे शक्तिहीन होगये हैं।
इसलिये गर्भधारण नही होता ।
जिनकी स्त्रियों मे कुछ खराबी नही थी पति मे खराबी थी
उनके पति का इलाज कर दिया गया सन्तान होने लगी और अब
तक हो रही है। इन बातो से उत्तम गर्भ होने का अन्दाज लग
सकता है।

३६० आनन्द मन्दिर
स्त्रियों के जननेन्द्री दोष
लाखों स्त्रियो मे इलाज से उनके गुप्त रोगों की परीक्षा करके
जो रोग देखे गये और उन रोगो के उत्पन्न होने के कारणों की
खोज की गई तो स्त्रियो की जबानी तथा उनके पति के पत्रों से
मालूम हुआ कि स्त्रियो के गर्भाशय मे जितने रोग उत्पन्न होते हैं
वे सब प्रायः पतियों की अज्ञानता "अधिक विषय" और विपरीत
आसन से रतिक्रिया करने से उत्पन्न होते हैं।
पीछे स्त्री की जननेन्द्री सम्बन्धी अंगों का वर्णन किया गया
है यहा जननेन्द्री (गर्भाशय) का वर्णन किया जाता है। पुरुषों
की अज्ञानता से स्त्रियो के गर्भाशय मे नीचे लिखे रोग उत्पन्न
होते है जिनसे गर्भ नही रहता और जब तक ये रोग दूर न
हो स्त्रिया गर्भधारण नही कर सकती।
यदि गर्भ रहा भी तो निर्वल दुर्बल और कम आयु वाली
सन्तान उत्पन्न होती है तथा गर्भस्राव व गर्भपात की शिकायत हो
जाती है, इसी प्रकार के रोगो से स्त्रिया जीवन भर दुःखी रहा
करती हैं। मैने लाखो स्त्रियो का इलाज करके इस बात का
अनुभव प्राप्त किया है कि पतियों की अज्ञानता से ही स्त्रियो की
रोगी संख्या अधिक देखी जाती है।
अधिक और अनियम रतिक्रिया करने से गर्भाशय के वन्धन
ढीले होजाते हैं और नसो मे खराबी पहुँचने के कारण प्रदर,
मासिकधर्म्म की खराबी, गुल्म रोग उत्पन्न हो जाते है।

पत्नी की प्रेमवार्त्ता
( सर्वाधिकार सुरक्षित )

The provided image is completely blank. There is no text visible to transcribe.

विवाह विज्ञान-कामशास्त्र ३६१

योनि और गर्भाशय
स्त्री की योनि शंख की नाभि की
समान तीन पर्तवाली होती है उसके
तीसरे पर्त मे गर्भाशय है और वह
बहुत पतली और कोमल नसो से
मिलकर बना हुआ है। जैसा रोहू
मछली का मुंह होता है, उसी आकृति
का गर्भाशय होता है, ऊपर से छोटा
और भीतर से फैला हुआ होता है
जैसा कि ऊपर चित्र मे दिखलाया
गया है।
गर्भाशय सफेद रग का बहुत
कोमल और सुन्न होता है जिससे
बच्चे के बोझ से और खिचाव से (जो गर्भ के बढ़ने मे होता है)
स्त्री को कष्ट न हो। गर्भाशय के दूसरे पर्त मे बहुत सी नसे और
चुन्नटे हैं इन्ही चुन्नटो और नसो के कारण गर्भ रुकता है।
गर्भाधान, क्रिया से अर्थात् सभोग से जब पुरुष का वीर्य
गर्भाशय मे जाता है तब वही चुन्नटे प्राकृतिक नियम से खिच
जाती है जिससे गर्भाशय मे वीर्य पहुचते ही गर्भाशय का मुख
अपने आप ही बन्द होजाता है।
मासिक धर्म्म के समय रक्त निकलने के लिये प्रकृति गर्भाशय

३६२ आनन्द मन्दिर
के मुख की उन चुन्नटो को फैला देती है जिससे गर्भाशय का
मुख फैल जाता और मासिक धर्म्म का रक्त निकल जाता है,
कोई कष्ट नही होता। यदि गर्भाशय मे किसी प्रकार की खराबी
न हुई तो मासिक धर्म्म के दिनो मे गर्भाशय की चुन्नटे ठीक ठीक
खुल जाती है और रक्त भलीभांति निकल जाता है।
आरोग्यता की दशा में
जिस गर्भाशय मे किसी प्रकार की खराबी नही होती उसका
मुख ठीक खुल जाता है।
आगे के चित्र मे गर्भाशय का चित्र जननेन्द्री के सब अंगो
सहित दिखलाया गया है। यदि गर्भाशय मे किसी प्रकार का
रोग न हो तो वह पुरुष के वीर्य को अपनी ओर आकर्षण करके
अर्थात् खींच कर अपने मुख मे लेकर मुख वन्द कर लेता है वही
पुरुष का वीर्य गर्भाशय के भीतर जाकर स्त्री के रज मे मिलकर
गर्भधारण करता है।
जिस संभोग में स्त्री पति से पहिले ही स्खलित हो जाती है
उसका रज गर्भाशय मे पहिले से ही मौजूद रहता है, उसी क्षण
पुरुष का भी वीर्य गर्भाशय में पहुचकर स्त्री के रज मे मिल जाता
है। इस प्रकार स्त्री के पहिले स्खलित होने से कन्या उत्पन्न
होती है।
यदि पुरुष का वीर्य गर्भाशय मे पहिले से पहुँच जावे और
स्त्री पुरुष से पीछे स्खलित हो तो पुत्र के गर्भ की स्थिति होती है।