सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

वेदान्तसार (सदानन्द योगीन्द्र - विद्वन्मनोरञ्जनी व हिन्दी व्याख्या सहित)

Vedantasara of Sadananda with Hindi Commentary

सदानन्द योगीन्द्र द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished314 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

वेदान्तसार सदानन्द योगीन्द्र का अद्वैत वेदान्त पर लिखा संक्षिप्त प्रकरण-ग्रन्थ है, जो अद्वैत के मुख्य सिद्धान्तों को व्यवस्थित क्रम में प्रस्तुत करता है। अनुबन्ध-चतुष्टय से आरम्भ करके यह अज्ञान, अध्यारोप और अपवाद की पद्धति, महावाक्यों के अर्थ और समाधि तक पहुँचता है, इसलिए इसे वेदान्त का प्रवेश-ग्रन्थ माना जाता है।

यह संस्करण परिमल संस्कृत ग्रन्थमाला का ६४वाँ ग्रन्थ है, जिसका द्वितीय संस्करण २००४ में परिमल पब्लिकेशन्स, दिल्ली से प्रकाशित हुआ। इसकी 'चन्द्रिका' हिन्दी व्याख्या डॉ० राकेश शास्त्री ने लिखी है, जो हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय, बाँसवाड़ा में संस्कृत विभागाध्यक्ष हैं। व्याख्या में पदच्छेद, अनुवाद, विशेष टिप्पणियाँ और आरेख (डायग्राम) दिए गए हैं।

विस्तृत भूमिका में दर्शन का अर्थ, भारतीय दर्शनों का परिचय, वेदान्त के मूल स्रोत और वेदान्त के ५७ आचार्यों तथा उनके ग्रन्थों की सूची है। मूल ग्रन्थ के प्रकरण इस प्रकार हैं: प्राज्ञ और ईश्वर, तुरीय, आवरण और विक्षेप शक्ति, सत्रह अवयवों वाला सूक्ष्म शरीर, पञ्चीकरण, स्थूल सृष्टि, चार्वाक आदि मतों का निराकरण, 'तत्त्वमसि' और 'अहं ब्रह्मास्मि' का अर्थ, सविकल्पक और निर्विकल्पक समाधि, और जीवन्मुक्त का स्वरूप। स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए यह व्याख्या विशेष रूप से उपयोगी है।

पृष्ठ 88 स्कैन

७४ वेदान्तसार
प्रत्यक्षज्ञानविषयक यह प्रक्रिया सम्पूर्ण सांसारिकपदार्थों के सम्बन्ध में
होती है। इसके विपरीत ब्रह्म-साक्षात्कार आदि के सम्बन्ध में इसमें आंशिक
भिन्नता दृष्टिगोचर होती है। घटादि सांसारिकपदार्थों के अचेतन होने से उन्हें
भासित करने का कार्य चिद्वृत्ति को करना पड़ता है। जबकि ब्रह्म के स्वयं
चेतन तथा ज्योतिस्वरूप होने के कारण उसके साक्षात्कार में चिद्वृत्ति द्वारा
ब्रह्मगत अज्ञान नष्ट

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 89 स्कैन

भूमिका ७५
हैं कि 'यह पर्वत अग्निवाला है।' यद्यपि उस अग्नि का हम प्रत्यक्ष नहीं कर
रहे हैं, वह हमें दिखायी नहीं दे रही है, तथापि हमारे कथन में सत्यता है,
वह प्रामाणिक है तथा इसे प्रमाणित करने वाला प्रमाण ही अनुमानप्रमाण है।
इस प्रसंग में यह उल्लेखनीय है कि न्यायदर्शन के समान वेदान्त
अन्वयव्यतिरेक व्याप्तियों को स्वीकार नहीं करता है। यहाँ केवल अन्वय-
व्याप्ति ही आवश्यक है, क्योंकि इनके मत में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 90 स्कैन

७६ वेदान्तसार
उपमान विषयक यह परिकल्पना लगभग नैयायिकों के समान ही है। इस
प्रक्रिया में हम पहले देखी गई किसी वस्तु की समानता के आधार पर
अन्य वस्तु का प्रामाणिकज्ञान प्राप्त करते हैं। इसप्रकार इस प्रमाण का
मुख्यहेतु अथवा आधार सादृश्य है, जो हमें यथार्थज्ञान (प्रमा) कराता है।
वेदान्तदर्शन में भी न्यायदर्शन के समान ही इस प्रमाण को समझाने की
दृष्टि से गो एवं गवय को उदाहरणरूप

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 91 स्कैन

भूमिका ७७
यहाँ इन्होंने शब्द को पौरुषेय एवं अपौरुषेय दो श्रेणियों में रखा है।
पौरुषेय लौकिक एवं अपौरुषेय वैदिकवाक्य हैं। वेदान्तदर्शन के आचार्यों ने
अपनी बात को सिद्ध करने के लिए, उसकी पुष्टि एवं समर्थन के लिए हेतु
के रूप में पद-पद पर श्रुतिवचनों को उद्धृत किया है, क्योंकि उनके मत
में श्रुति (आगम) से प्रबल एवं उत्कृष्ट कोई अन्यप्रमाण नहीं है।
अतः वेदान्त की दृष्टि में वेद (श्रुति) का

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 92 स्कैन

७८ वेदान्तसार
अर्थापत्ति के दो भेद माने गए हैं—(1) दृष्टार्थापत्ति (2) श्रुतार्थापत्ति
(सा चार्थापत्तिर्द्विविधा-दृष्टार्थापत्तिः श्रुतार्थापत्तिश्चेति"। इनमें दृष्टार्थापत्ति के
अन्तर्गत वस्तु या व्यक्ति को देखकर विरोध के परिहार के लिए स्वयं अन्य
कारण की परिकल्पना की जाती है। जैसे-उक्त उदाहरण में प्रतिदिन देवदत्त
के दिवाभोजन को न देखकर, उसके स्थूलत्व को देखते हुए व्यक्ति स्वयं
ही

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 93 स्कैन

भूमिका ७९
से बाहर हैं पाप-पुण्य, धर्म-अधर्म आदि के अभाव को इस प्रमाण द्वारा
ग्रहण नहीं किया जा सकता है।
इनके मत में यह अनुपलब्ध अर्थात् अभाव चार प्रकार का होता
है-(1) प्राग्-अभाव (2) प्रध्वंस-अभाव (3) अत्यन्त-अभाव तथा (4)
अन्योन्य-अभाव। इन चारों प्रकार का अभावों को हम अनुपलब्धिप्रमाण से
ही ग्रहण कर सकते हैं।
चित्र-१३

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 94 स्कैन

८० वेदान्तसार
चतुर्थ, अन्योन्याभाव एक वस्तु में दूसरी वस्तु के अभाव को कहते हैं।
जैसे घट में कभी भी पट विद्यमान नहीं रह सकता। अतः इसप्रकार के
अभाव का ज्ञान प्राप्त करने के लिए 'अनुपलब्धि' नामक षष्ठप्रमाण की
आवश्यकता होगी ही, क्योंकि उक्त चारों प्रकार के अभावों के ज्ञान को
हम प्रत्यक्षादि शेष पाँच प्रमाणों द्वारा ग्रहण नहीं कर सकते हैं।
(१५) कार्यकारणसिद्धान्त-

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 95 स्कैन

भूमिका ८१
वेदान्तदर्शन ब्रह्म को दृश्यमानजगत् का उपादान और निमित्त दोनों कारण
मानता है। ठीक उसीप्रकार जैसे-मकड़ी स्वयं द्वारा बनाए गए जाले के लिए
उपादान और निमित्त दोनों कारण होती है, क्योंकि जाले के निर्माण में काम
आने वाला मुख्य आधाररूप तरलपदार्थ मकड़ी के शरीर से निकलता है।
इस दृष्टि से मकड़ी जाल की उपादानकारण हुई तथा अपने पैरों द्वारा जाले
की संरचना करने के कारण यही मकड़ी निमित्तकारण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 96 स्कैन

८२ वेदान्तसार
(१६) समष्टि-व्यष्टि सिद्धान्त-वेदान्तदर्शन एवं इसकी सृष्टि-प्रक्रिया
को भलीभाँति समझने के लिए इसमें प्रतिपादित समष्टि-व्यष्टि के सिद्धान्त
को समझना आवश्यक है। जिसका हम यहाँ संक्षेप में उल्लेख कर रहे हैं।
इस दर्शन के अनुसार-एक का कथन करने की विवक्षा में व्यष्टि तथा
समूह का कथन करने की विवक्षा होने पर समष्टि अभिप्राय होता है। इसे
उदाहरण द्वारा हम इसप्रकार समझ सकते

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 97 स्कैन

भूमिका ८३
इसीप्रकार किसी वन के वृक्षों को यदि हम अलग-अलग कहना चाहें
तो वृक्ष कहा जाएगा। साथ ही जलाशय में स्थित जल को अलग-अलग
कहने की दृष्टि से 'अनेक जल' ऐसा प्रयोग करेंगे। ठीक उसीप्रकार अज्ञान
को व्यष्टिरूप में कहने की इच्छा से 'अनेक अज्ञान' कहकर उसमें बहुत्व
का व्यवहार करेंगे। अतः सिद्ध होता है कि व्यक्तिगत तथा समुदायगत
व्यापक भाव के कारण ही अनेकता (व्यष्टि) तथा एकता (समष्टि) का

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 98 स्कैन

८४ $\hspace{10cm}$ वेदान्तसार
सम्पूर्ण भिन्नता का मूल आधार समष्टि एवं व्यष्टिगत भेद ही है, जो मात्र
समुदाय एवं वैयक्तिक दृष्टि है। तात्त्विकदृष्टि से इसमें कोई अन्तर नहीं है।
उपर्युक्त सम्पूर्ण स्थिति को हम इसप्रकार भी प्रदर्शित कर सकते हैं—
चित्र-१४
समष्टि $\qquad$ $\fbox{तुरीय

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 99 स्कैन

भूमिका ८५


(3) पारमार्थिक सत्ता। ये तीनों वेदान्त की सृष्टिप्रक्रिया को समझने में
सहायक हैं। अतः हम यहाँ इनका संक्षिप्तपरिचय प्रस्तुत कर रहे हैं-
(क) प्रातिभासिक सत्ता-उसे कहते हैं जो प्रतीति के समय तो सत्य
प्रतीत होती है, किन्तु कुछ समय के बाद किसी अन्य ज्ञान द्वारा बाधित हो
जाती है। जैसे-रस्सी में साँप की प्रतीति। अनेकबार मार्ग में पड़ी हुई रस्सी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 100
स्थायी लिंक
पृष्ठ 100 स्कैन

८६ वेदान्तसार
वेदान्त का ब्रह्म तीनों कालों में अवस्थित रहता है। उसमें किसी भी समय
किसी भी प्रकार का विकार परिलक्षित नहीं होता। इसीकारण वह अविकारी
है। अतः एकमात्र ब्रह्म की ही पारमार्थिकसत्ता बतायी गयी है। उपर्युक्त
विवरण को संक्षेप में इसप्रकार भी प्रदर्शित किया जा सकता है-
चित्र १६
सत्ता के विविध रूप
┌───────────────┬────────────────┬───────────────┐
प्रातिभासिक व्यावहारिक पारमार्थिक
│ │ │
(रज्जु में सर्प की प्रतीति घट-पट आदि ब्रह्म
सीप में चाँदी की प्रतीति) व्यावहारिक जगत् │
│ │ ┌─────┴──────┐
┌───┴───────────────┐ ┌─┴───────────────┐ │ नित्य शाश्वत│
│क्षणिक अस्तित्व, यथार्थज्ञान│ │अपेक्षाकृत अधिक लम्बे│ │त्रिकालिक, स्थिति│
│के बाद समाप्ति │ │समय तक अस्तित्व, │ └────────────┘
└───────────────────┘ │ब्रह्मज्ञान होने पर समाप्ति│
└─────────────────┘
(१८) जीव की अवस्थाएँ-वेदान्तदर्शन के प्रसिद्ध आचार्य गौडपाद ने
जीव की चार अवस्थाओं को मान्यता प्रदान की है-(अ) जाग्रत, (ब)
स्वप्न (स) सुषुप्ति (द) तुरीय। इनमें चतुर्थ, तुरीय अवस्था के सम्बन्ध में
विद्वानों में मतभेद है। उनके मत में इस अवस्था में तो जीव शुद्धचैतन्य-
स्वरूप ही हो जाता है। इसलिए इसे जीव की अवस्था न मानकर ब्रह्म की
अवस्था कहना चाहिए। पुनरपि व्यावहारिकजीव की जाग्रत, स्वप्न एवं
सुषुप्ति ये तीन अवस्थाएँ तो निर्विवाद रूप से स्वीकार्य हैं। अतः हम इनका
यहाँ विस्तार से उल्लेख कर रहे हैं-
(अ) जाग्रत् अवस्था-इस अवस्था में जीव अपने मन एवं इन्द्रियों के
माध्यम से बाह्यसांसारिकपदार्थों का ज्ञान प्राप्त करता है। इसमें स्थूल शरीर,
इन्द्रियाँ, मन एवं बुद्धि सभी सचेष्ट रहते हैं। इनके द्वारा जीव बाह्य पदार्थों
का ज्ञान प्राप्त करता है तथा उनका उपभोग भी करता है। इस अवस्था में
जीव अन्नमयकोष में आबद्ध रहता है। आचार्य सुरेश्वर इस अवस्था का
विवरण इसप्रकार प्रस्तुत करते हैं-
बाह्यान्तःकरणैरेव देवतानुग्रहान्वितैः।
स्वं स्वं च विषयज्ञानं तज्जागरितमुच्यते॥ (पञ्चीकरण वार्तिक-२९)
अर्थात् इस अवस्था में ज्ञानेन्द्रियाँ, कर्मेन्द्रियाँ तथा अन्तःकरण
अपने-अपने अधिष्ठाता देवता से युक्त होकर अपने-अपने विषय को ग्रहण

पृष्ठ 101
स्थायी लिंक
पृष्ठ 101 स्कैन

भूमिका ८७
करते हैं। जीव का व्यवहार मुख्यरूप से बाह्यसांसारिकपदार्थों के साथ रहता
है। उनका ज्ञान प्राप्त करके उनके उपभोगादि में ही जीव की रुचि रहती है।
(ब) स्वप्नावस्था-इस अवस्था में जीव की इन्द्रियाँ एवं शरीर दोनों
विश्राम करते हैं, किन्तु उसका मन क्रियाशील रहता है। जाग्रत अवस्था में
मन पर पड़े हुए संस्कारों को लेकर वह काल्पनिकजगत् की संरचना करता
है। इसमें जीव विज्ञानमय, मनोमय, एवं प्राणमय कोशों से आबद्ध होता है
तथा उसका सम्बन्ध सूक्ष्मशरीर के साथ रहता है। मन की वासना के
अनुरूप कार्य करने के कारण इसे अन्तःप्रज्ञ भी कहते हैं। सूक्ष्मविषयों का
उपभोग करने से इसको 'प्रविविक्तभुक्' भी कहा जाता है। आचार्य शङ्कर
के अनुसार-जाग्रत् अवस्था में इन्द्रिय, मन और बुद्धि बाह्य एवं अन्तः
आलोक से आलोकित रहती हैं, जबकि स्वप्नावस्था में इन्द्रियाँ विश्राम
करती हैं। सूर्य के प्रकाश का अभाव हो जाता है। उस समयं एकमात्र
विशुद्ध आत्मज्योतिः विद्यमान रहती है। जाग्रत अवस्था के साथ इस अवस्था
का एक यह भी अन्तर है कि वहाँ बाह्यसांसारिकपदार्थ विद्यमान रहते हैं,
जबकि इस अवस्था में वे सभी पदार्थ काल्पनिक होते हैं।
(स) सुषुप्ति अवस्था-इस अवस्था में जीव का सम्पर्क न तो बाह्य
सांसारिकपदार्थों से होता है और न ही वह स्वप्निल संसार में विचरण करता
है, अपितु इसमें वह आनन्द का भोक्ता बनकर चेतोमुख रहता है। जाग्रत्
एवं स्वप्नावस्था में वह सुख-दुःख दोनों का अनुभव करता है, जबकि इस
अवस्था में आनन्द का ही प्राचुर्य रहता है। इस सम्बन्ध में उपनिषदकार का
कथन है-
“सुषुप्तिकाले सकले विलीने तमोभिभूतः सुखरूपमेति।”
(कैवल्योपनिषद्-13)
इस अवस्था में स्थूलशरीर (ज्ञानेन्द्रियाँ, कर्मेन्द्रियाँ, मन एवं बुद्धि आदि
कुछ भी कार्य नहीं करते हैं। साथ ही प्रमाणप्रमेय का व्यवहार भी समाप्त
हो जाता है। इसमें बुद्धि अविद्या में इसप्रकार स्थित रहती है जैसे, वट वृक्ष
के बीज में वृक्ष। आनन्दमयकोष में आबद्ध यह अवस्था वस्तुतः मोक्ष से
पूर्व की अवस्था कही जा सकती है-
ज्ञानेनानुपसंहारो बुद्धेः कारणतास्थितिः।
वट बीजे वटस्यैव सुषुप्तिरभिधीयते।। (पञ्चीकरणवार्तिक, 42)
(द) तुरीयावस्था-इस अवस्था में सब प्रकार के प्रपञ्चों की पूर्णतया
शान्ति हो जाती है। यह नित्यशुद्धचैतन्य ब्रह्म की निर्लिप्त अवस्था है। इसमें

पृष्ठ 102
स्थायी लिंक
पृष्ठ 102 स्कैन

८८ वेदान्तसार

वह शान्त, शिव एवं अद्वैतरूप में विद्यमान रहता है। इसमें उसे न स्वप्न
आते हैं और न निद्रा, अपितु विपरीत ज्ञानों का क्षय होने के कारण
जीवात्मा तुरीयपद को प्राप्त कर लेता है। इस अवस्था में जीव की सभी
वासनाएँ विनष्ट हो जाती हैं। सभीप्रकार के कोशों से मुक्त वह ब्रह्म हो
जाता है।
(१९) सृष्टिप्रक्रिया-वेदान्तदर्शन सम्पूर्णसृष्टि का एकमात्र कारण
सच्चिदानन्दस्वरूप, अवाङ्मनसगोचर अखिलाधार परंब्रह्म को स्वीकार
करता है। उसके अनुसार ब्रह्म इस जगत् का उपादानकारण भी है और
निमित्तकारण भी। अपने इस कथन को समझाने के लिए वह मकड़ी का
उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिसप्रकार एक मकड़ी (लूता) अपने शरीर के
चेतन अंश के प्राधान्य के कारण जाले का उपादानकारण कहलाती है, ठीक
उसीप्रकार वही मकड़ी अपने शरीर की प्रधानता के कारण जाले का
निमित्तकारण भी बनती है।
वैसे ही अपनी अत्यन्त शक्तिसम्पन्न, स्वाभाविक एवं अनिर्वचनीय
आवरण व विक्षेपशक्तिसम्पन्न माया से युक्त ब्रह्म एक से अधिक होने का
संकल्प करता है। 'एकोऽहं बहुस्याम' इत्यादि श्रुति इस तथ्य में प्रमाणरूप
से प्रस्तुत की जा सकती है। ब्रह्म के इस संकल्प के साथ ही वेदान्त की
सृष्टिप्रक्रिया का प्रारम्भ हो जाता है। वेदान्त के. अनुसार-व्यक्ति की
श्वासोच्छ्वासप्रक्रिया के समान सम्पूर्णसृष्टिप्रक्रिया भी अत्यन्त स्वाभाविक है
जो स्वतः उसीप्रकार होती है, जिसप्रकार किसी पुरुष के शरीर से केश,
लोम आदि उत्पन्न होते हैं।
इस दर्शन की मान्यता के अनुसार-सृष्टि का क्रमिकविकास होता है,
जिसे सूक्ष्मतम (कारणावस्था), सूक्ष्म तथा स्थूल तीन श्रेणियों में विभाजित
किया जा सकता है। सृष्टि के संकल्प से युक्त ब्रह्म, जब अपनी शक्ति
शुद्धसत्त्वप्रधान माया (अज्ञान) से आच्छादित होता है तो 'ईश्वर' संज्ञा प्राप्त
करता है। यह ईश्वर ही वस्तुतः सृष्टि का मुख्यकारण होने से 'कारणशरीर'
कहलाता है। आनन्द की प्रचुरता के कारण वही 'आनन्दमय कोष' भी है।
इसके विपरीत मलिनसत्त्वप्रधान अज्ञान से आच्छन्न ब्रह्म की जीव संज्ञा होती
है। यह जीव व्यष्टिरूप तथा ईश्वर समष्टिरूप कहा गया है। समष्टिव्यष्टि
के अतिरिक्त इन दोनों में यहाँ मूलतः कोई विशेषभेद नहीं माना गया है।
ईश्वरसंज्ञक कारणशरीर से सर्वप्रथम सूक्ष्म आकाश उत्पन्न होता है। जो
अनन्त, सूक्ष्म, लघु तथा सर्वव्यापक माना गया है। इसी क्रम में आकाश से
वायु, वायु से अग्नि, अग्नि से जल तथा जल से पृथ्वी की उत्पत्ति मानी

पृष्ठ 103
स्थायी लिंक
पृष्ठ 103 स्कैन

भूमिका ८९

गयी है। वेदान्त में माया अथवा अज्ञान को सत्त्व, रजस्, तमस् तीनों गुणों
की सम अवस्था माना गया है। अतः इसके प्रभाव से उत्पन्न आकाशादि
सृष्टि में इन तीनों गुणों की स्थिति की विद्यमानता को स्वीकार किया गया
है। आकाशादि में जड़ता उनमें तमोगुण की प्रधानता को सिद्ध करती है।
वेदान्त के अनुसार-कारणशरीर से उत्पन्न आकाशादि सूक्ष्मभूततन्मात्र या
अपञ्चीकृतभूत कहलाते हैं।
यह दर्शन पञ्चीकरणप्रक्रिया द्वारा इन पाँचों सूक्ष्मतन्मात्राओं से महाभूतों
की उत्पत्ति स्वीकार करता है। इसके अनुसार आकाश में शब्द, वायु में
स्पर्श, अग्नि में रूप, जल में रस तथा पृथिवी में गन्ध नामक गुण विद्यमान
रहते हैं, किन्तु पञ्चीकृतभूतों में इनकी स्थिति इसप्रकार रहती है-आकाश
में शब्द, वायु में शब्द एवं स्पर्श, अग्नि में शब्द, स्पर्श एवं रूप, जल में
शब्द, स्पर्श, रूप एवं रस तथा पृथिवी में शब्द, स्पर्श, रूप, रस एवं गन्ध।
वेदान्त में स्थूलसृष्टि का चरमविकास क्रमशः ब्रह्माण्ड (चौदह भुवन)
भूः, भुवः, स्वः, महः, जनः, तपः, सत्यम् इत्यादि सात ऊर्ध्वलोक तथा
अतल, वितल, सुतल, तलातल रसातल, महातल और पाताल आदि सप्त
अधःलोकों के रूप में होता है। साथ ही इन्हीं पञ्चीकृतमहाभूतों से ही
समस्त सांसारिक भोग्यपदार्थों एवं चार प्रकार के स्थूलशरीरों की सृष्टि होती
है। इसे स्थूलसृष्टि का चरमविकास कहा जा सकता है।
इसके अतिरिक्त अपञ्चीकृत आकाशादि सूक्ष्मभूतों से यह दर्शन सत्रह
अवयवों वाले सूक्ष्मशरीर की उत्पत्ति को भी स्वीकार करता है। जिनमें
आकाशादि पञ्चतन्मात्राओं के सात्त्विक अंशों से क्रमशः श्रोत्र, त्वक्, चक्षु,
रसना और घ्राण इन पाँचों ज्ञानेन्द्रियों की उत्पत्ति होती है। ये सभी सूक्ष्म
इन्द्रियाँ क्रमशः अपने-अपने विषय शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गन्ध को
ग्रहण करती हैं।
इसीप्रकार आकाशादि सूक्ष्मभूतों के रजोंऽशों से क्रमशः वाक्, पाणि,
पाद, पायु और उपस्थ ये पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ उत्पन्न होती हैं। जो क्रमशः वाणी,
आदान-प्रदान, गमन, मलोत्सर्जन तथा सन्तति उत्पन्न करना आदि कार्यों को
सम्पादित करती हैं।
ठीक इसीप्रकार आकाशादि पञ्चतन्मात्राओं के सम्मिलित रजोंऽशों से
प्राण, अपान, व्यान, समान और उदान इन पञ्चवायुओं की उत्पत्ति होती है।
जो वस्तुतः स्थूलशरीर की शक्ति हैं तथा अणुरूप में शरीर के विभिन्न
अंगों में व्याप्त हैं। साथ ही आकाशादि पञ्चतन्मात्राओं के सम्मिलित

पृष्ठ 104
स्थायी लिंक
पृष्ठ 104 स्कैन

९० वेदान्तसार
सात्त्विक अंशों से निश्चयात्मिकाबुद्धि तथा संकल्पविकल्पात्मक मन का
उद्भव माना गया है।
पञ्चज्ञानेन्द्रियाँ, पञ्चकर्मेन्द्रियाँ, पञ्चप्राण और मन ये सत्रह अवयव ही
सूक्ष्मशरीर का निर्माण करते हैं। इस सूक्ष्मशरीर में विज्ञानमय, मनोमय तथा
प्राणमय तीन कोष होते हैं। इनमें पञ्चज्ञानेन्द्रियाँ और बुद्धिरूप विज्ञानमय
कोष से आवृत्त हुआ चैतन्य ही समस्त व्यावहारिककार्यों को सम्पादित करता
है। मन से युक्त पञ्चज्ञानेन्द्रियों से निर्मित मनोमयकोष जीव की इच्छाशक्ति
का प्रतीक है। पञ्चप्राण एवं पञ्चकर्मेन्द्रियों से युक्त प्राणमयकोष में
क्रियाशीलता की प्रधानता रहती है। इसप्रकार ये तीनों कोष स्थूलशरीर के
माध्यम से विभिन्नकार्यों को सम्पन्न करते हैं।
जैसाकि हम पूर्व में ही उल्लेख कर चुके हैं, सृष्टिप्रक्रिया में सृष्टि का
चरमविकास स्थूलशरीर है। जिसका निर्माण पञ्चीकृत महाभूतों- आकाश,
वायु, अग्नि, जल और पृथिवी द्वारा होता है। इस स्थूलशरीर के चार प्रकार
होते हैं- जरायुज (मनुष्य, पशु आदि) अण्डज (पक्षी, सर्पादि), स्वेदज
(जूँ, मच्छर आदि) तथा उद्भिज्ज (लता, वृक्षादि)।
वेदान्त के अनुसार-सृष्टि का अभिप्राय किसी नये पदार्थ का उत्पन्न
होना नहीं है, अपितु यह तो मात्र अव्यक्त की स्थिति से व्यक्त दशा को
प्राप्त करना है। ब्रह्म की आवरण और विक्षेप नामक दो शक्तियों द्वारा
सम्पूर्ण सृष्टिप्रक्रिया सम्पादित की जाती है। इनमें आवरणशक्ति ब्रह्म के
यथार्थरूप को ठीक वैसे ही आच्छादित कर देती है जैसे, सामने पड़ी हुई
रस्सी अन्धकारादि के कारण रस्सी प्रतीत नहीं होती। साथ ही दूसरी विक्षेप
शक्ति उस आच्छादितवस्तु ब्रह्म में नवीनवस्तु संसार की, ठीक उसीप्रकार
उद्भावना करती है जैसे-रस्सी में सर्प की प्रतीति।
माया नामक शक्ति के कारण एक ही ब्रह्म में अनेकरूपात्मक जगत् की
प्रतीति कैसे हो सकती है? इसके उत्तर में आचार्यों द्वारा यह दृष्टान्त दिया
गया है। ठीक उसीप्रकार जैसे, तिमिररोग के कारण द्रष्टा को एक ही
चन्द्रमा अनेकरूपों वाला दिखायी देता है वैसे, ही अविद्या (माया) के
कारण कल्पित नामरूपादि के रूप में ब्रह्म के विभिन्न परिणाम दिखायी देते
हैं।
इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को चित्र के माध्यम से अपेक्षाकृत अधिक सरलतापूर्वक
समझा जा सकता है-

पृष्ठ 105
स्थायी लिंक
पृष्ठ 105 स्कैन

भूमिका ९१
चित्र १७
ब्रह्म तुरीयावस्था
शुद्ध सत्त्वप्रधान अज्ञान मलिन सत्त्वप्रधान अज्ञान
सूक्ष्मतम सृष्टि
समष्टि ← ईश्वर — कारण शरीर — जीव → व्यष्टि
एकोऽहं बहुस्याम् आनन्दमय कोष ब्रह्म
शरीर के केश, लोम के समान ↓
स्वाभाविकरूप में सृष्टि की उत्पत्ति सुषुप्ति अवस्था ज्ञान
आकाश गुण
अपञ्चीकृत
सूक्ष्म भूतों आकाश (शब्द)
की उत्पत्ति वायु पञ्चीकृत वायु (शब्द, स्पर्श)
↓
अग्नि महाभूत अग्नि (शब्द, स्पर्श, रूप)
↓
जल पञ्चीकरण जल (शब्द स्पर्श, रूप, रस)
↓
पृथ्वी प्रक्रिया द्वारा पृथ्वी (शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गन्ध)

पृष्ठ 106
स्थायी लिंक
पृष्ठ 106 स्कैन

९२ वेदान्तसार
[चित्र/फ्लोचार्ट : वेदान्त की सृष्टिप्रक्रिया]
┌───────────────────────────────┐ ┌──────────────────────────────┐
│ अपञ्चीकृत महाभूतों से सूक्ष्म सृष्टि │ │ पञ्चीकृत महाभूतों से स्थूल सृष्टि │
└──────────────┬────────────────┘ │ १४ भुवन (ब्रह्माण्ड) │
│ └──────────────┬───────────────┘
┌──────────────┴───────────────────────────┐ │
│ नासिका गुदा सम्पूर्णशरीर उदर कण्ठस्थानी │ ┌────────────┴───────────┐
│ प्राण अपान व्यान समान उदान │ │ सप्तऊर्ध्व लोक सप्तअधःलोक │
└──────────────┬──────────────────────────┘ │(भू भुवःस्वः आदि) (अतलवितलादि) │
│ └────────────┬───────────┘
┌──────────┐ │ पञ्चप्राण रजॊऽशो से पृथक्-पृथक् ┌─────────┐ ┌───────┴──────┐ ┌─────────────┐
│स्वप्नावस्था│ │ │प्रणमयकोष│ │समस्त सांसारिक│ │ प्राणियों के │
└──────────┘ │ └─────────┘ │ भोग्य पदार्थ │ │ स्थूल शरीर │
श्रोत्र आकाश उपस्थ आनन्द सन्तानोत्पत्ति└──────────────┘ └──────┬──────┘
┌────┐त्वक् ┌───────────┐वायु ┌───────────┐पायु मलोत्सर्जन ┌──────┴──────┐
│ │ │सात्त्विक अंशों│ │रजॊऽशों से │ │ अन्नमय कोष │
│ग्रहण│चक्षु │से अलग- │अग्नि│अलग-अलग │पाद चलना └──────┬──────┘
│करना│रसना │अलग │जल │पञ्चकर्मेन्द्रियाँ│पाणि आदान प्रदान │ जरायुज
│ │घ्राण │पञ्चज्ञानेन्द्रियाँ│पृथिवि └───────────┘वाक् बोलना │ अण्डज
└────┘ └─────┬─────┘ │ स्वेदज
┌─────────┐ ┌─────┴───────┐ ┌────────────┐ │ उद्भिज्ज
│विज्ञानमय│ │सभी के सत्त्वांशों│ │जाग्रतावस्था│ ▼
│ कोष │ │से मिलकर │ └────────────┘ ┌──────────────┐
└────┬────┘ │अन्तःकरण │ │ जीवों के अनेक│
│ └──────┬──────┘ ┌────────────┐ │ प्रकार काकारण│
│ │ │ मनोमयकोष │ └──────┬───────┘
│ └──────────┼────────────┘ │
│ │ ┌────────────────────┴───┐
┌────┴────────────┐ ┌─────────┴──────┐ │ अशुद्धि की न्यूनाधिकता │
│ निश्चयात्मिका बुद्धि │ │ संशयात्मक मन │ │ अविद्या की विचित्रता │
└─────────────────┘ └────────────────┘ └────────────────────────┘
( वेदान्त की सृष्टिप्रक्रिया )
(२०) अध्यारोप-अपवाद- ये दोनों वेदान्तदर्शन के अत्यन्त महत्त्वपूर्ण
सिद्धान्त हैं, क्योंकि यहाँ परमब्रह्म एवं जगत् पर विचार करने के ये ही
मुख्य आधार हैं। अतः इस प्रसङ्ग में इनकी विवेचना आवश्यक है।
अध्यारोप एवं अपवाद वस्तुतः ऐसे सिद्धान्त हैं, जिनके द्वारा प्रत्यक्ष से
अप्रत्यक्ष का, ज्ञात से अज्ञात का, मूर्त से अमूर्त का बोध होता है।
इसमें प्रथम अध्यारोप द्वारा वस्तु में अवस्तु का आरोप किया जाता है,
जैसे-रज्जु में सर्प का आरोप। यह आरोप वस्तुतः मिथ्याज्ञान है, जिसका
बाद में 'अपवाद' विधि द्वारा निराकरण कर दिया जाता है। ऐसा करने से
वस्तु के वास्तविकस्वरूप का ज्ञान हो जाता है। सम्पूर्ण वेदान्तदर्शन इन्हीं दो

पृष्ठ 107
स्थायी लिंक
पृष्ठ 107 स्कैन

भूमिका ९३
सिद्धान्तों पर टिका हुआ है। आचार्य सदानन्द ने वेदान्तसार में अध्यारोप की
इसप्रकार व्याख्या की है-
“असर्पभूतायां रज्जौ सर्पारोपवद् वस्तुन्यवस्त्वारोपोऽध्यारोपः।
वस्तु सच्चिदानन्दानन्ताद्वयं ब्रह्म। अज्ञानादिसकलजडसमूहोऽवस्तु।”
अर्थात् वस्तु में अवस्तु का आरोप ही अध्यारोप है तथा एकमात्र
सच्चिदानन्दस्वरूप ब्रह्म ही वस्तुतः वस्तु है। इसके अतिरिक्त अज्ञानादि
सम्पूर्ण जड़समूह जिसके कारण इस मिथ्याजगत् की प्रतीति होती है; वह
अवस्तु है। कुछ आचार्यों ने इसीको 'अध्यास' की संज्ञा भी प्रदान की है।
वेदान्त अध्यारोप (अध्यास) का मूलकारण अज्ञान को मानता है। इसके
प्रभाव से देखने वाला व्यक्ति वस्तु के वास्तविकस्वरूप को जानने में
असमर्थ रहता है तथा वस्तु में अवस्तु की परिकल्पना करके भ्रमित रहता है
इस विषय में आचार्य शङ्कर का मत है-
अतस्मिंस्तद्बुद्धिः प्रभवति विमूढस्य तमसा।
विवेकाभावाद्वै स्फुरति भुजगे रज्जुधिषणा॥ (विवेकचूड़ामणि-140)
संक्षेप में अज्ञान के कारण मूढ़पुरुष किसी वस्तु में किसी अन्य वस्तु
की परिकल्पना कर लेता है। जैसे, विवेक के अभाव से रज्जु को सर्प
समझ लेना। इसीको यहाँ अध्यारोप या अध्यास कहा गया है। जिसप्रकार
अनेकबार बादलों में सूर्य घिरा होने पर हमें वह दिखायी नहीं पड़ता है,
ठीक वैसे ही मोया (अज्ञान) से आवृत्त हुए ब्रह्म का हमें प्रत्यक्ष नहीं होता
है, अपितु उसके स्थान पर हमें माया की विक्षेप नामक शक्ति से दृश्यमान
मिथ्या जगत् की प्रतीति होती है। इसप्रकार अध्यारोप के कारण जीव वस्तु
के वास्तविकरूप को जानने में असमर्थ रहता है और वह सत् को असत्
मान बैठता है, यही मिथ्याज्ञान उसके सांसारिकबन्धन का कारण बनता है।
बन्धन के कारण इस मिथ्याज्ञान को विनष्ट करने के लिए वेदान्तदर्शन
में सद् गुरु की आवश्यकता प्रतिपादित की गई है, जो अधिकारी शिष्य को
'अपवाद' पद्धति से उपदेश प्रदान करता है। जिससे शिष्य को वास्तविकता
का ज्ञान हो जाता है और वह ब्रह्म को ही एकमात्र वास्तविकसत्ता मान
लेता है तथा सम्पूर्णजगत् का मिथ्यात्व भी उसे हस्तामलकवत् प्रतीत होने
लगता है। उसकी यह कल्पना रज्जु में की गई सर्प की भ्रान्ति के पश्चात्
प्रकाश से होने वाली सर्पत्व की प्रतीति की समाप्ति के समान कही जा