वेदान्तसार (सदानन्द योगीन्द्र - विद्वन्मनोरञ्जनी व हिन्दी व्याख्या सहित)
Vedantasara of Sadananda with Hindi Commentary
सदानन्द योगीन्द्र द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
वेदान्तसार सदानन्द योगीन्द्र का अद्वैत वेदान्त पर लिखा संक्षिप्त प्रकरण-ग्रन्थ है, जो अद्वैत के मुख्य सिद्धान्तों को व्यवस्थित क्रम में प्रस्तुत करता है। अनुबन्ध-चतुष्टय से आरम्भ करके यह अज्ञान, अध्यारोप और अपवाद की पद्धति, महावाक्यों के अर्थ और समाधि तक पहुँचता है, इसलिए इसे वेदान्त का प्रवेश-ग्रन्थ माना जाता है।
यह संस्करण परिमल संस्कृत ग्रन्थमाला का ६४वाँ ग्रन्थ है, जिसका द्वितीय संस्करण २००४ में परिमल पब्लिकेशन्स, दिल्ली से प्रकाशित हुआ। इसकी 'चन्द्रिका' हिन्दी व्याख्या डॉ० राकेश शास्त्री ने लिखी है, जो हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय, बाँसवाड़ा में संस्कृत विभागाध्यक्ष हैं। व्याख्या में पदच्छेद, अनुवाद, विशेष टिप्पणियाँ और आरेख (डायग्राम) दिए गए हैं।
विस्तृत भूमिका में दर्शन का अर्थ, भारतीय दर्शनों का परिचय, वेदान्त के मूल स्रोत और वेदान्त के ५७ आचार्यों तथा उनके ग्रन्थों की सूची है। मूल ग्रन्थ के प्रकरण इस प्रकार हैं: प्राज्ञ और ईश्वर, तुरीय, आवरण और विक्षेप शक्ति, सत्रह अवयवों वाला सूक्ष्म शरीर, पञ्चीकरण, स्थूल सृष्टि, चार्वाक आदि मतों का निराकरण, 'तत्त्वमसि' और 'अहं ब्रह्मास्मि' का अर्थ, सविकल्पक और निर्विकल्पक समाधि, और जीवन्मुक्त का स्वरूप। स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए यह व्याख्या विशेष रूप से उपयोगी है।
भूमिका १५
अतः इन्हें निःसन्देह वेदान्त का आचार्य स्वीकार किया जा सकता है।
इन्होंने कार्ष्णाजिनि नामक स्मृतिग्रन्थ की भी रचना की। इसलिए इनका
उल्लेख धर्मशास्त्र के इतिहास में भी किया गया है। डॉ० पी०वी० काणे ने
मुख्य स्मृतिकार एवं उपस्मृतिकारों के अतिरिक्त 21 अन्य स्मृतिकारों में
इनके नाम की गणना करते हुए वीरमित्रोदय का उद्धरण प्रस्तुत किया है-
वसिष्ठो नारदश्चैव सुमन्तुश्च पितामहः।
विष्णुः कार्ष्णाजिनिः सत्यव्रतो गार्ग्यश्च देवलः॥
(परिभाषा प्र०, पृ० 18)
पैठीनसि, हेमाद्रि, माधवाचार्य आदि ग्रन्थकारों ने भी कार्ष्णाजिनि स्मृति
का उल्लेख किया है (प्राचीन चरित्रकोश-पृ० 137)। इसके अतिरिक्त
मिताक्षरा, अपरार्क, स्मृतिचन्द्रिका तथा श्राद्धविषयक अन्य ग्रन्थों में भी इनके
नाम का कथन किया गया है। राशियों के चिह्नों के विषय में इनके द्वारा
विरचित एक श्लोक अपरार्क में भी दिया गया है। (प्राचीन चरित्रकोष, पृ.
137)। ये महर्षि बादरि के मत के समर्थक रहे।
(६) आचार्य काशकृत्स्न- आचार्य जैमिनि ने अपने पूर्वमीमांसादर्शन
में इनके नाम का उल्लेख नहीं किया है, किन्तु आचार्य बादरायण ने इनके
मत का समर्थन करते हुए ब्रह्मसूत्र में एक स्थल पर (1/4/22) इनके नाम
का कथन किया है। अतः ये भी बादरायण से पूर्ववर्ती आचार्य सिद्ध होते
हैं। ये अद्वैतवादी थे। इनके अनुसार-परमब्रह्म ही जगत् का मुख्य कारण है
तथा प्रलयावस्था में यह उसी में समाविष्ट हो जाता है। इसके अतिरिक्त
जीव ब्रह्म का विकार नहीं है, अपितु सृष्टि के समय अविकृत् ब्रह्म ही जीव
रूप में विद्यमान रहता है।
आचार्य शङ्कर ने इनके मत को श्रुतिसम्मत माना है-“काशकृत्स्नस्या-
चार्यस्य अविकृतः परमेश्वरो जीवो नान्य इति मतम् तत् काशकृत्स्नीयं मतं
श्रुत्यनुसारीति गम्यते, अतिपादयिषितार्थानुसारात् 'तत्त्वमसि' इत्यादि श्रुतिभ्यः'
(ब्रह्मसूत्र शाङ्करभाष्य-1/4/22)
(७) आचार्य जैमिनि-ये कृष्णद्वैपायन व्यास के सामवेद के शिष्य थे।
इन्होंने पूर्वमीमांसादर्शन के प्रसिद्धग्रन्थ जैमिनिसूत्र की संरचना की। ये
आचार्य बादरायण के समकालीन प्रतीत होते हैं, क्योंकि मीमांसादर्शन के
सिद्धान्तों का ब्रह्मसूत्र में तथा ब्रह्मसूत्र के सिद्धान्तों का मीमांसादर्शन में
खण्डन देखने को मिलता है। अनेकस्थलों पर मीमांसादर्शन ने ब्रह्मसूत्र के
१६ वेदान्तसार
सिद्धान्तों को ग्रहण भी किया है। इनके पुत्र का नाम सुमन्तु तथा पौत्र का
नाम सत्वान था।
इन्होंने सामवेद की राणायनीय नामक शाखा के जैमिनीय नामक नवम
भेद की संरचना की। इस संहिता को कर्नाटक में विशेष सम्मान प्राप्त है।
(प्राचीन चरित्रकोष, पृ. 236)। इसीप्रकार जैमिनीय ब्राह्मण तथा
जैमिनीयोपनिषद् ब्राह्मण नामक सामवेदीय ब्राह्मणग्रन्थों का भी इन्होंने प्रणयन
किया। ये दोनों ही ग्रन्थ आज भी विद्यमान हैं।
इसके अलावा इन्होंने जैमिनिसूत्र, जैमिनिनिघण्टु, जैमिनिपुराण, ज्येष्ठ-
माहात्म्य, जैमिनिभागवत, जैमिनिभारत, जैमिनिगृह्यसूत्र, जैमिनिसूत्रकारिका,
जैमिनिस्तोत्र तथा जैमिनिस्मृति इत्यादि ग्रन्थों की भी संरचना की। ये
सामवेदी श्रुतर्षि थे। साथ ही ब्रह्माण्ड पुराण के प्रवर्तक ऋषियों की परम्परा
में भी इनके नाम का उल्लेख मिलता है।
आचार्य जैमिनि द्वारा विरचित 'जैमिनिसूत्र', 'पूर्वमीमांसा' अथवा
'कर्ममीमांसा' नाम से भी प्रसिद्ध है। यज्ञसम्बन्धी वाक्यों का अर्थविषयक
मतभेद दूर करके अभिप्राय प्रदर्शित करना ही इस ग्रन्थ का मुख्य प्रयोजन
है। इन्हीं सूत्रों से 'वाक्यार्थविचारशास्त्र' की उत्पत्ति मानी गयी है। इस ग्रन्थ
के ग्यारह अध्यायों में कुल 2500 सूत्र हैं। सूत्रग्रन्थों में इन्हें सर्वाधिक
प्राचीन माना गया है।
'जैमिनिसूत्रों' के ऊपर उपवर्ष की वृत्ति, शाबरभाष्य, प्रभाकरभट्ट की
बृहती, कुमारिलभट्ट का वार्तिक, पार्थसारथिमिश्र की शास्त्रदीपिका,
मण्डनमिश्र के विधिविवेक तथा भावनाविवेक, खण्डदेव की भाट्टदीपिका
आदि व्याख्याग्रन्थ प्रसिद्ध हैं। (प्राचीन चरित्रकोष, पृ. 236)। आचार्य
जैमिनि ने यज्ञों में प्रयुक्त होने वाले ब्राह्मणग्रन्थों की वाक्यार्थों की अन्विति
करने के लिए सूत्रों की रचना की, जिन्हें 'जैमिनिसूत्र' कहा गया। इसीकारण
इसे पूर्वमीमांसा नाम से भी जाना गया। जबकि आचार्य बादरायण विरचित
'ब्रह्मसूत्र' में वेद के उत्तरभाग के रूप में प्रसिद्ध उपनिषद्वाक्यों का विचार
किया गया है। अतः इसे उत्तर-मीमांसा के रूप में ख्याति प्राप्त हुई।
(८) आचार्य बादरि-इनके मत का उल्लेख ब्रह्मसूत्र में पुनर्जन्म के
विषय में छान्दोग्योपनिषद् के कथन 'तद् य इह रमणीयचरणाः' के सम्बन्ध
में विविध आचार्यों के मत का उल्लेख करने के प्रसङ्ग में किया गया है।¹
- ब्रह्मसूत्र-1/2/30, 3/1/11, 4/3/7, 4/4/10
भूमिका १७
इसके अतिरिक्त मीमांसासूत्रकार ने भी चार स्थलों पर (3/1/3, 6/1/27,
8/3/6, 9/2/30) नाम का उल्लेख करते हुए पूर्वपक्ष के रूप में खण्डन के
लिए इनके मत का उल्लेख किया है। जबकि आचार्य बादरायण ने अपने
मत के समर्थन में इन्हें प्रस्तुत किया है। अतः स्पष्टरूप से कहा जा सकता
है कि ये वेदान्तदर्शन के आचार्य थे तथा तात्कालिक समय में अत्यधिक
प्रसिद्ध थे।
जैमिनिसूत्र में निर्दिष्ट बादरि नामक आचार्य तथा महर्षि बादरायण
वस्तुतः दोनों भिन्न व्यक्ति थे, क्योंकि बादरायण के मतों के विपरीत बादरि
के अनेक मतों का निर्देश 'बादरिसूत्रों' में हुआ है।¹ आचार्य बादरायण ने
देह का भाव और अभाव दोनों को स्वीकार किया है, जबकि आचार्य बादरि
देह की अभावयुक्त अवस्था को ही मान्यता प्रदान करते हैं। यह मत
वैभिन्य दोनों आचार्यों के भिन्न-भिन्न होने की सम्भावना की पुष्टि करता
है।
यत्र तत्र उल्लिखित सिद्धान्तों के आधार पर इनकी मान्यताओं को संक्षेप
में इसप्रकार प्रदर्शित कर सकते हैं-
(क) अवशिष्टशोभन अथवा अशोभन कर्मों के साथ ही जीवात्मा इस
संसार में पुनरागमन करता है।
(ख) यद्यपि परमेश्वर महान् हैं, फिर भी प्रदेशमात्र हृदय अर्थात् मन
द्वारा उनका स्मरण किया जा सकता है।
(ग) छान्दोग्य उपनिषद् के वाक्य 'स एनान् ब्रह्म गमयति' में प्रयुक्त
ब्रह्म पद से अभिप्राय कार्य ब्रह्म से है, क्योंकि परब्रह्म तो सर्वत्र है। उसे
प्राप्त करने हेतु लोकोत्तर में जाने की आवश्यकता नहीं है।
(घ) गतिश्रुति बल से कार्यब्रह्म अर्थात् सगुणब्रह्म की ही प्राप्ति हो
सकती है। वस्तुतः अमानव पुरुष ही ब्रह्म की प्राप्ति कराने में सक्षम हैं।
(ङ) वेदज्ञानी पुरुष के शरीर आदि नहीं होते हैं तथा मुक्तपुरुष
निरिन्द्रिय तथा शरीरविहीन होते हैं।
(च) वैदिककर्म करने का सभी को अधिकार है।
(ii) आचार्य शङ्कर के पूर्ववर्ती वेदान्तदर्शन के आचार्य-महर्षि
बादरायण के ब्रह्मसूत्र में उल्लेख किए गए उक्त आचार्यों के अतिरिक्त
- ब्रह्मसूत्र 4/4/10-12
पश्चाद्वर्ती अन्यान्य ग्रन्थों में भी वेदान्तदर्शन के कुछ आचार्यों के नाम का
कथन किया गया है, जिनमें भर्तृप्रपञ्च, भर्तृहरि, भर्तृमित्र, उपवर्ष, बोधायन,
ब्रह्मनन्दी, टङ्क, ब्रह्मदत्त, भारुचि, सुन्दरपाण्ड्य, आचार्य गौडपाद एवं आचार्य
गोविन्द विशेषरूप से उल्लेखनीय हैं। अब हम इनका संक्षेप में विवरण
प्रस्तुत कर रहे हैं-
(१) आचार्य भर्तृप्रपञ्च-इन्होंने कठोपनिषद् एवं बृहदारण्यकोपनिषद्
पर भाष्य की संरचना की। ये प्रमाणसमुच्चयवादी आचार्य के रूप में
विख्यात थे। इनके मत में लौकिकप्रमाण और वेद दोनों ही सत्य हैं।
इसलिए इन्होंने लौकिकप्रमाणगम्यभेद तथा वेदगम्य अभेद दोनों को सत्य
रूप में स्वीकार किया है। इनकी सम्मति में जिसप्रकार केवल कर्म मोक्ष का
साधन नहीं होता है। ठीक उसीप्रकार केवल ज्ञान भी मोक्ष प्रदान नहीं करा
सकता है। अतः मोक्षप्राप्ति के लिए ज्ञान-कर्म-समुच्चय ही उत्कृष्ट साधन
है।
उनके अनुसार-मोक्ष दो प्रकार का होता है (१) अपवर्ग (२) ब्रह्मभाव
की प्राप्ति। इसी शरीर से ब्रह्मसाक्षात्कार होने की स्थिति में अपवर्ग होता है।
जबकि देहपात के पश्चात् ही साधक को ब्रह्मभाव की प्राप्ति होती है। ब्रह्म
में जीव का लय होने के कारण ही इसे 'ब्रह्मभावापत्ति' कहा गया है।
इसीको 'परामुक्ति' भी कहते हैं।
ऐसा प्रतीत होता है कि सुरेश्वराचार्य एवं आनन्दगिरि के समय में
आचार्य भर्तृप्रपञ्च का ग्रन्थ उपलब्ध था, क्योंकि इन आचार्यों द्वारा इनके
मत की प्रस्थापना एवं व्याख्या की शैली से इस बात की पुष्टि होती है।
शङ्कराचार्य ने अपने बृहदारण्यकोपनिषद् भाष्य में भर्तृप्रपञ्च के लिए परिहास
रूप में 'औपनिषदमन्य' पद का प्रयोग किया है, किन्तु इससे उनके महत्त्व
में किसीप्रकार की कमी नहीं होती है। वस्तुतः तात्कालिक समय में
दार्शनिकक्षेत्र में इनके पाण्डित्य का पर्याप्त प्रभाव था। इसीकारण शङ्कराचार्य
के साक्षात् शिष्यों ने भी अपने ग्रन्थों में 'सम्प्रदायवित्' एवं 'ब्रह्मवादी'
कहकर इनकी प्रशंसा की है।
उनके मत में-'परमार्थ एक भी है और अनेक भी। ब्रह्मरूप में वह एक
है तथा जगत् के रूप में अनेकरूपों वाला है। इसीकारण उन्होंने ज्ञान एवं
कर्म दोनों की सार्थकता को स्वीकार किया। उनकी दृष्टि में जीव में विद्या,
कर्म तथा पूर्वकर्म के संस्कार विद्यमान रहते हैं। परमात्मा से अभिव्यक्त हुई
भूमिका १९
अविद्या, जीव में विकार उत्पन्न करती हुई अनात्मस्वरूप अन्तःकरण में
धर्मभाव से विद्यमान रहती है।
उनके विचार में परममोक्ष प्राप्त करने से पूर्व जीव हिरण्यगर्भभाव को
प्राप्त होते हैं, जो वस्तुतः मुक्तावस्था न होकर मोक्ष की पूर्वकालीन
अवस्थामात्र है। इस अवस्था में परमात्मा का सान्निध्य हमेशा के लिए
विद्यमान रहता है। काम, वासना आदि जीव के धर्म हैं। ब्रह्म एक होने पर
भी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२० वेदान्तसार
सूत्रवृत्ति ग्रन्थ उपलब्ध होते हैं।¹ विद्वानों ने शृङ्गारशतक, नीतिशतक एवं
वैराग्यशतक के रचयिता राजा भर्तृहरि को इनसे भिन्न माना है।²
पुण्यराज के अनुसार-आचार्य भर्तृहरि के गुरु का नाम वसुरात था। चीनी
यात्री इत्सिंग ने इन्हें बौद्धधर्मावलम्बी स्वीकार किया है। उनके अनुसार
इन्होंने सात बार प्रव्रज्या ग्रहण की थी, किन्तु कुछ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका २१
उनके अनुसार-व्याकरण के सिद्धान्तों के अध्ययन एवं मनन द्वारा मोक्ष
की प्राप्ति की जा सकती है। इनके परवर्ती आचार्य, मण्डनमिश्र ने इनके
सिद्धान्तों एवं मान्यताओं से प्रभावित होकर स्फोटसिद्धि नामक ग्रन्थ की
संरचना की। प्रो० मैक्समूलर ने आचार्य भर्तृहरि को ईसा की सप्तम शताब्दी
के पूर्वार्द्ध में स्थित माना है।
(12) आचार्य उपवर्ष-शङ्कराचार्य¹ एवं शबरस्वामी के भाष्य² में इनके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२२ वेदान्तसार
ग्रन्थ से भी यह बात सिद्ध होती है कि इनके द्वारा निर्मित वेदान्तवृत्ति का
नाम कृतकोटि था (प्रपञ्चहृदय-त्रिवेन्द्रम्-पृ० 39) अनेक विद्वानों ने इन्हें
द्रविड़ देश का निवासी स्वीकार किया है।¹
(१४) आचार्य टङ्क-आचार्य रामानुज ने वेदान्तसंग्रह में इनके नाम का
उल्लेख किया है। ये विशिष्टाद्वैत सिद्धान्त के समर्थक थे। कुछ विद्वान्
ब्रह्मनन्दी आचार्य के साथ इनकी अभिन्नता का प्रतिपादन करते हैं,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका २३
जिसप्रकार मृत्यु के पश्चात् स्वर्ग की प्राप्ति होती है। उसीप्रकार देह छूटने
के पश्चात् ही मोक्ष भी सम्भव है।
(१७) आचार्य भारुचि-आचार्य रामानुज ने अपने वेदान्तसंग्रह में पृ०
154 पर प्राचीन वेदान्ताचार्यों का उल्लेख करते हुए इनके नाम का सर्वप्रथम
उल्लेख किया है। इन आचार्यों के नाम हैं-भारुचि, टङ्क, बोधायन, गुहदेव,
कपर्दिक तथा द्रमिलाचार्य। इसीप्रकार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२४ वेदान्तसार
के सिद्धित्रय में आये 'भाष्यकृत' शब्द का सम्बन्ध इन्हीं द्रविडाचार्य से
माना है—
“भगवता बादरायणेन इदमर्थमेव सूत्राणि प्रणीतानि विवृतानि च
परिमितगम्भीरभाष्यकृता” (सिद्धित्रय-यामुनाचार्य)
(१९) गौडपादाचार्य—इन्हें अद्वैतवेदान्त का प्रथम प्रवर्तक एवं प्रधान
आचार्य माना गया है, क्योंकि अद्वैतवेदान्त की गुरुपरम्परा अत्यन्त प्राचीन
होते हुए भी इसके सिद्धान्तों का
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका २५
इनके अनुसार-वस्तुतः जगत् की उत्पत्ति नहीं हुई, एकमात्र अखण्ड--
चिद्घन सत्ता ही मोहवश प्रपञ्चवत् प्रतीत हो रही है-
मनोदृश्यमिदं द्वैतमद्वैतं परमार्थतः।
मनसो ह्यमनीभावे द्वैतं नैवोपलभ्यते॥
न निरोधो न चोत्पत्तिर्न बद्धो न च साधकः।
न मुमुक्षुर्न वै मुक्त इत्येष परमार्थता॥
अर्थात् उत्पत्ति, प्रलय, बद्धता, साधकत्व, मुमुक्षत्व एवं मुक्तभाव ये सभी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२६ वेदान्तसार
कर लिया। इनकी असाधारण प्रतिभा से सभी गुरुजन प्रभावित एवं
आश्चर्यचकित थे।
विद्याध्ययन समाप्त करने के पश्चात् घर लौटकर इन्होंने माता से संन्यास
ग्रहण करने की अनुमति मांगी। मात्राज्ञा प्राप्त कर आठ वर्ष की अवस्था में
ये घर से निकल पड़े क्योंकि शङ्कर माता के बहुत बड़े भक्त थे उनकी
अनुमति के बिना, उन्हें कष्ट देकर संन्यास लेना नहीं चाहते थे। घर से
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका २७
मन्दिर बनवा कर उसमें शारदादेवी की स्थापना की। इसके साथ ही स्थापित
मठ कोशृंगेरीमठ के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त हुई तथा अपने शिष्य सुरेश्वराचार्य
को इस मठ में आचार्य पद पर नियुक्त किया। इन्हीं दिनों माता की मृत्यु
निकट जानकर माता को दिये वचन के अनुसार वापस घर आकर माता की
अन्त्येष्टिक्रिया सम्पन्न की। इनके पिता का देहान्त इनकी तीन वर्ष की आयु
में ही हो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२८ वेदान्तसार
शतश्लोकी, दशश्लोकी, सर्ववेदान्तसिद्धान्तसारसंग्रह वाक्यसुधा, पञ्चीकरण,
प्रपञ्चसारतन्त्र, आत्मबोध, मनीषापञ्चक, आनन्दलहरीस्तोत्र इत्यादि।
आचार्य शङ्कर का सिद्धान्त अद्वैतवाद के नाम से प्रसिद्ध है, तदनुसार
उन्होंने ब्रह्म के अतिरिक्त अन्य समस्त जगत् को मिथ्या प्रतिपादित किया
(ब्रह्मसत्यं जगन्मिथ्या) एतदर्थ उन्होंने मायावाद की स्थापना की। इसे
विद्वानों ने उनका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका २९
(२३) आचार्यमण्डनमिश्र-इनका अन्य नाम सुरेश्वराचार्य भी था। ये
रेवा नदी के तटवर्ती प्राचीन महिष्मती के निवासी थे। मण्डनमिश्र अपने
समय के मगधप्रदेश के सबसे बड़े विद्वान् और पूर्वमीमांसक थे। ऐसी
मान्यता है कि पहले ये कुमारिलभट्ट के शिष्य थे तथा उन्होंने ही
शङ्कराचार्य को इनसे शास्त्रार्थ करने के लिए भेजा था। आचार्य शङ्कर ने
इनके घर पर पहुँच कर इनसे शास्त्रार्थ किया तथा शास्त्रार्थ में इन्हें परास्त
किया। अतः शर्त
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३० वेदान्तसार
किया है तथा मधुसूदनसरस्वती एवं स्वामीरामतीर्थ ने इस ग्रन्थ पर टीकाएँ
भी लिखी हैं।
(२५) आचार्य वाचस्पतिमिश्र-इनका जन्मस्थान मिथिला माना जाता
है। इनके ग्रन्थों से प्रतीत होता है कि ये अपने विषय के धुरन्धर विद्वान्
तथा अद्वैतमत के प्रमुख आचार्य थे। विद्वानों ने इनका समय आठवीं शताब्दी
के अन्त से लेकर नवम शती का प्रारम्भ निर्धारित किया है। इनके बाद के
प्रायः सभी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका ३१
का प्रयास आरम्भ हुआ, क्योंकि काव्यादि सर्वसाधारण पर गद्य की अपेक्षा
अधिक प्रभावशाली होते हैं। साथ ही ये सुबोध भी होते हैं।
अतः अद्वैतमत का प्रचार करने की दृष्टि से श्रीकृष्णमिश्र ने
'प्रबोधचन्द्रोदय' नामक नाटक की संरचना की। इनका काल ग्यारहवीं शती
का उत्तरार्द्ध माना जाता है। ये एक संन्यासी थे। इनके द्वारा विरचित नाटक
के माध्यम से ही इनकी कवित्व शक्ति एवं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३२ वेदान्तसार
इन्होंने ब्रह्मविद्याभरण, शान्तिविवरण तथा गुरुप्रदीप आदि तीन ग्रन्थों की
रचना की। इनमें ब्रह्मविद्याभरण ही प्रमुख एवं महत्त्वपूर्ण माना जाता है।
इसमें ब्रह्मसूत्र के चारों अध्यायों की व्याख्या प्रस्तुत की गई है। इन्होंने अपने
ग्रन्थों में प्रायः वाचस्पतिमिश्र के मत का ही अनुकरण किया है।
(२९) श्रीहर्षमिश्र-श्रीहर्ष दार्शनिक और पण्डितकवि दोनों थे। इनके
पिता का नाम श्रीहीरपण्डित तथा माता का नाम
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभूमिका ३३
( ३१ ) आचार्य अमलानन्द– इनका आविर्भाव दक्षिणभारत में हुआ।
इन्हें देवगिरि के राजा महादेव ( 1260 ई० से-1271 ई०) तथा राजा रामचन्द्र
का समसामयिक माना जाता है। अतः इनका स्थितिकाल तेरहवीं शताब्दी का
उत्तरार्द्ध मानना उचित प्रतीत होता है। इनके गुरु का नाम अनुभवानन्द था।
ये अद्वैतमत के समर्थक थे। इन्होंने तीन ग्रन्थों की रचना
की–वेदान्तकल्पतरु, शास्त्रदर्पण तथा पञ्चपादिकादर्पण। इनमें से प्रथम में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३४ वेदान्तसार
अगाधपाण्डित्य की अभिव्यक्ति होती है। एक आत्मपुराण नामक ग्रन्थ भी
इनके नाम से मिलता है। इन्होंने अपने ग्रन्थों में सर्वत्र शङ्कराचार्य का ही
अनुसरण किया है।
(३४) विद्यारण्यमुनि- इनका दूसरा नाम 'माधव' था। ये विजय नगर
राज्य के संस्थापक थे। सन् 1336 ई. के लगभग इन्होंने महाराज वीर बुक्क
का राजसिंहासन पर अभिषेक किया तथा स्वयं उनके प्रधानमन्त्री बने। ये
बहुमुखी प्रतिभा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें