वेदान्तसार (सदानन्द योगीन्द्र - विद्वन्मनोरञ्जनी व हिन्दी व्याख्या सहित)
Vedantasara of Sadananda with Hindi Commentary
सदानन्द योगीन्द्र द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
वेदान्तसार सदानन्द योगीन्द्र का अद्वैत वेदान्त पर लिखा संक्षिप्त प्रकरण-ग्रन्थ है, जो अद्वैत के मुख्य सिद्धान्तों को व्यवस्थित क्रम में प्रस्तुत करता है। अनुबन्ध-चतुष्टय से आरम्भ करके यह अज्ञान, अध्यारोप और अपवाद की पद्धति, महावाक्यों के अर्थ और समाधि तक पहुँचता है, इसलिए इसे वेदान्त का प्रवेश-ग्रन्थ माना जाता है।
यह संस्करण परिमल संस्कृत ग्रन्थमाला का ६४वाँ ग्रन्थ है, जिसका द्वितीय संस्करण २००४ में परिमल पब्लिकेशन्स, दिल्ली से प्रकाशित हुआ। इसकी 'चन्द्रिका' हिन्दी व्याख्या डॉ० राकेश शास्त्री ने लिखी है, जो हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय, बाँसवाड़ा में संस्कृत विभागाध्यक्ष हैं। व्याख्या में पदच्छेद, अनुवाद, विशेष टिप्पणियाँ और आरेख (डायग्राम) दिए गए हैं।
विस्तृत भूमिका में दर्शन का अर्थ, भारतीय दर्शनों का परिचय, वेदान्त के मूल स्रोत और वेदान्त के ५७ आचार्यों तथा उनके ग्रन्थों की सूची है। मूल ग्रन्थ के प्रकरण इस प्रकार हैं: प्राज्ञ और ईश्वर, तुरीय, आवरण और विक्षेप शक्ति, सत्रह अवयवों वाला सूक्ष्म शरीर, पञ्चीकरण, स्थूल सृष्टि, चार्वाक आदि मतों का निराकरण, 'तत्त्वमसि' और 'अहं ब्रह्मास्मि' का अर्थ, सविकल्पक और निर्विकल्पक समाधि, और जीवन्मुक्त का स्वरूप। स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए यह व्याख्या विशेष रूप से उपयोगी है।
१४० वेदान्तसार
“श्रद्धावाँल्लभते ज्ञानं तत्परः संयतेन्द्रियः”
यहाँ तक षट्सम्पत्तिरूप तृतीय साधन की व्याख्या करने के बाद
ग्रन्थकार ने मुमुक्षुत्व नाम चतुर्थ एवं अन्तिम साधन का उल्लेख किया है।
‘मुमुक्षु’ का अभिप्राय है-‘मोक्ष की इच्छा वाला’। इसलिए मुमुक्षुत्व का
अर्थ होगा ‘मोक्ष की इच्छा का भाव’। पूर्व में बताए गए तीन साधनों से
सम्पन्न साधक जब मोक्ष की प्रबल इच्छा वाला
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअनुबंध चतुष्टय १४१
(5) गीताकार ने भी ब्रह्मज्ञान के लिए ‘शम’ की आवश्यकता
प्रतिपादित की है–
‘योगारूढस्य शमः कारणमुच्यते’ (6/3)
(6) यहाँ प्रयुक्त श्रवणादि से अभिप्राय वेदशास्त्रों के अध्ययन, मनन,
चिन्तन, श्रवण तथा आचरण से ग्रहण करना चाहिए।
(7) ‘दम’ को भगवान् श्रीकृष्ण ने कछुए के उदाहरण द्वारा अत्यन्त
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१४२ वेदान्तसार
अन्वय-प्रशान्तचित्ताय, जितेन्द्रियाय, प्रहीणदोषाय, यथोक्त-कारिणे,
गुणान्विताय, च अनुगताय मुमुक्षवे सर्वदा एतत् सकलम् (ज्ञानम्) प्रदेयम्।।
इति।।
अनुवाद- अत्यन्त शान्तचित्त, इन्द्रियों को वश में करने वाले, निर्मल
अन्तःकरण वाले, पूर्वोक्त बातों का पालन करने वाले, (विवेकादि) गुणों से
सम्पन्न, गुरु की आज्ञा का पालन करने वाले (उसके वाक्यों में श्रद्धा रखने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअनुबन्ध चतुष्टय १४३
अवतरणिका-अनुबन्धचतुष्टय के प्रथम अनुबन्ध अधिकारी की विस्तृत
व्याख्या करने के बाद ग्रन्थकार उसके शेष तीन अनुबन्धों-विषय, सम्बन्ध
एवं प्रयोजन का उल्लेख करते हुए कहते हैं-
विषयो जीवब्रह्मैक्यं शुद्धचैतन्यं प्रमेयं तत्रैव वेदान्तानां तात्पर्यात्।
सम्बन्धस्तु तदैक्यप्रमेयस्य तत्प्रतिपादकोपनिषत्प्रमाणस्य च
बोध्यबोधकभावः। प्रयोजनं तु तदैक्यप्रमेयगताज्ञाननिवृत्तिः
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१४४ वेदान्तसार
आंखों से देखते हैं। वेदान्त के अनुसार यह जीव वस्तुतः शुद्धचैतन्यरूप ब्रह्म
का ही मलिनसत्त्वप्रधान अज्ञान से आच्छादित रूप है। सम्पूर्ण वेदान्त-दर्शन
में इन्हीं दोनों तत्त्वों जीव एवं ब्रह्म के ऐक्य को सिद्ध करने का ही प्रयास
किया गया है।
समर्थ गुरु, अधिकारी साधक को ‘अध्यारोप-अपवाद’ न्याय का सहारा
लेकर अज्ञान/अविद्या अथवा माया एवं उस नित्यशुद्धचैतन्यस्वरूप ब्रह्म के
अन्तर को समझाते हुए ज्ञान
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअनुबन्ध चतुष्टय १४५
(३) प्रयोजन-जैसा कि पूर्व में बताया गया कि जीव और ब्रह्म के
ऐक्यविषयक ज्ञान के साथ अज्ञान की निवृत्ति होने से दिखायी देने वाला
यह अज्ञानजन्य सकलप्रपञ्च भी ज्ञानी की दृष्टि में ठीक उसीप्रकार समाप्त
हो जाता है। जैसे-सीपी में चाँदी देखने वाले अज्ञानी की ज्ञान होने पर
चाँदीविषयक धारणा समाप्त हो जाती है। साथ ही अपने स्वरूप
(आत्मस्वरूप) से परिचय हो जाने के कारण उसे अद्भुत
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१४६ वेदान्तसार
(५) उक्त गद्यखण्ड के अभिप्राय को हम इसप्रकार भी प्रदर्शित कर
सकते हैं-
चित्र-२५
अनुबन्ध-चतुष्टय
┌───────┬────────────────┬───────────────────────────┬───────────────────┐
│ 1 │ 2 │ 3 │ 4 │
│अधिकारी│ विषय │ सम्बन्ध │ प्रयोजन │
│ │ │ ┌────────────┐ │ ┌────────────┬──────────┐ │ ┌───────────────┐ │
│(पूर्व │ │जीव और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअनुबन्ध चतुष्टय १४७
करने वाले ब्रह्मनिष्ठ (गुरु के पास जाता है) इत्यादि श्रुतिवाक्य (इसमें
प्रमाण हैं)
वह (गुरु) अत्यन्त कृपापूर्वक 'अध्यारोप-अपवाद-न्याय द्वारा इसे (परम
रहस्य) का उपदेश प्रदान करता है। 'समीप आए हुए उस जिज्ञासु के लिए
वह (ब्रह्मनिष्ठ) विद्वान् उपदेश देता है' इत्यादि श्रुतिवचन भी हैं।
'चन्द्रिका' - सूर्य की प्रचण्ड गर्मीरूपी अग्नि में जिसका अंग-अंग
जला जा रहा है, ऐसा व्यक्ति जिसप्रकार अपनी तपनरूप
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१४८ वेदान्तसार
गुरु के पास जाए, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि देवता, गुरु और राजा इनके
पास कभी भी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए-
“रिक्तपाणिर्न सेवेत राजानं देवतां गुरुम्”
इसप्रकार श्रुतिसम्मत अधिकारी शिष्य के आचरण का उल्लेख करने के
पश्चात् ग्रन्थकार करुणहृदय गुरु के व्यवहार के विषय में प्रमाणस्वरूप
श्रुतिवाक्य प्रस्तुत करते हुए कहते हैं-
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअज्ञान-निरूपण
अज्ञान निरूपण १४९
(5) ब्रह्मनिष्ठं—'ब्रह्मणि निष्ठा यस्य तम्'। आचार्य शङ्कर ने इसको जपनिष्ठ
एवं तपोनिष्ठ अर्थ की अभिव्यक्ति के लिए प्रयुक्त माना है।
(6) 'अनुसरण' का अभिप्राय केवल पीछे-पीछे चलने से नहीं लेना चाहिए,
अपितु इसका 'मनसा, वाचा और कर्मणा श्रद्धापूर्वक गुरु की सेवा'
अर्थ करना उचित है।
(7) आचार्य की कृपा प्राप्त करके ही अधिकारी ब्रह्मज्ञान को गुरु से प्राप्त
करने में सक्षम है। इसी भाव की
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१५० वेदान्तसार
अज्ञानम्-तु सद्-असदभ्याम् अनिर्वचनीयम् त्रिगुणात्मकम् ज्ञानविरोधि
भावरूपम् यत्किञ्चिद् इति वदन्ति। 'अहम् अज्ञः' इत्यादि अनुभवात्।
“देवात्मशक्तिम् स्वगुणैः निगूढाम्” इत्यादि श्रुतेः च॥6।।
अनुवाद- सर्प की सत्ता से रहित रस्सी में सर्प के आरोप के समान,
वस्तु में अवस्तु का आरोप ही अध्यारोप है। सच्चिदानन्द, अनन्त और अद्वैत
ब्रह्म वस्तु
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअज्ञान निरूपण १५१
ठीक इसीप्रकार सच्चिदानन्दस्वरूप, अनन्त तथा अद्वैत आदि विशेषताओं
से सम्पन्न एकमात्र ब्रह्म ही वस्तु है, जो काल एवं स्थान की सीमाओं से
परे नित्य है। जबकि स्वयंप्रकाश, अनन्त ब्रह्मरूप इस वस्तु में अज्ञान अथवा
माया के कारण दृश्यमान सम्पूर्ण चराचरजगत् रूप अवस्तु भासित होती
रहती है। इसप्रकार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१५२ वेदान्तसार
आदि पाँच विशेषणों का उल्लेख किया है। जिनकी हम यहाँ विस्तारपूर्वक
व्याख्या कर रहे हैं-
(१) सदसद्भ्यामनिर्वचनीयम्-इसी प्रसङ्ग में अज्ञानरूप अवस्तु की
व्याख्या करते हुए ग्रन्थकार ने इसे सत् एवं असत् से भिन्न होने के कारण
अनिर्वचनीय कहा है, क्योंकि अज्ञान यदि सद्रूप में होता तो ब्रह्म के
समान कभी भी इसका बाध नहीं होता। जबकि ब्रह्मविषयकज्ञान के पश्चात्
इसकी निवृत्ति हो जाती है। इस दृष्टि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअज्ञान निरूपण १५३
अज्ञान वस्तुतः ज्ञानविरोधी है, क्योंकि ज्ञान होने पर वह स्वतः विनष्ट हो
जाता है।
(४) भावरूप-अज्ञान को यहाँ भावरूप भी कहा गया है तथा इसकी
यह विशेषता इसी बात से सिद्ध होती है कि ज्ञान के होने पर वह स्वतः
विलीन हो जाता है। इसके अलावा प्रत्यक्ष आदि प्रमाणों से भी इसकी
भावरूपता का प्रतिपादन किया जा सकता है, क्योंकि व्यक्ति को 'मैं अज्ञ
हूँ'
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१५४ वेदान्तसार
चित्र-२८
अज्ञान
┌────────────────────────┬─────────────────────────┬──────────────────────────┐
1 2 3
सत् असत् सत्त्व रजस् तमस् सद्रूप असद्रूप सदसद्रूप
(ब्रह्म) (वन्ध्यापुत्र) │ │ │ │ │ │
└───────┬────────┘ └────────┼────────┘ └──────────┼───────┘
से भिन्न अतः
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअज्ञान निरूपण १५५
होता है। अथवा-जिसप्रकार जलों की समष्टि की विवक्षा से 'जलाशय'
ऐसा (व्यवहार करते हैं)।
ठीक उसीप्रकार अनेकसंख्या में प्रतीत होने वाले जीवों में स्थित अज्ञानों
की समष्टि का कथन करने की आकाङ्क्षा से उनमें एकत्व का व्यवहार
किया जाता है। 'अजन्मा एक' इत्यादि श्रुति के (कथन का आधार समष्टि
ही है)।
'चन्द्रिका'-वेद एवं उपनिषद्ग्रन्थों में अज्ञान के लिए
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१५६ वेदान्तसार
अथवा जिसप्रकार जल के कणों के समूह के कथन की इच्छा से
'जलाशय' कहते हैं। ठीक उसीप्रकार अनेक संख्या में प्रतीत होने वाले
जीवों में स्थित अज्ञान के समूह को 'समष्टि' कहते हैं। वस्तुतः यह इन
सभी में ऐक्य का सूचक भी है।
अपने कथन की पुष्टि में ग्रन्थकार ने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअज्ञान निरूपण १५७
इयं समष्टिरुत्कृष्टोपाधितया विशुद्धसत्त्वप्रधाना। एतदुपहितं चैतन्यं
सर्वज्ञत्वसर्वेश्वरत्वसर्वनियन्तृत्वादिगुणकमव्यक्तमन्तर्यामी जगत्कारण-
मीश्वर इति च व्यपदिश्यते सकलाज्ञानावभासकत्वात्। “यः सर्वज्ञः
सर्ववित्” इति श्रुतेः ईश्वरस्येयं समष्टिरखिलकारणत्वात्कारणशरीर-
मानन्दप्रचुरत्वात्कोशवदाच्छादकत्वाच्चानन्दमयकोशः, सर्वोपरमत्वात्सु-
षुप्तिरत एव
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१५८ वेदान्तसार
तथा सभी पर नियन्त्रण करने वाला होने के कारण सर्वनियन्ता आदि गुणों
से युक्त होता है।
उपर्युक्त गुणों के अतिरिक्त इसमें अव्यक्त, अन्तर्यामी एवं सम्पूर्ण सृष्टि
का एकमात्र कारण होना आदि विशेषताएँ भी विद्यमान रहती हैं। वेदान्तदर्शन
विशुद्धसत्त्वप्रधान अज्ञान की इस उत्कृष्ट उपाधियुक्त चैतन्य को 'ईश्वर' इस
नाम से सम्बोधित करता है। अतः स्पष्ट ही यहाँ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअज्ञान निरूपण १५९
विशेष-(1) वेदान्त के सृष्टिक्रम में ब्रह्म के पश्चात् ईश्वर का ही
स्थान है।
(2) ईश्वर की अनेक विशेषताओं का प्रस्तुत गद्यखण्ड में उल्लेख
किया गया है।
(3) प्रस्तुत गद्यखण्ड में ईश्वर को जगत् का कारण होने से
कारणशरीर, आनन्द की प्रचुरता के कारण आनन्दमयकोष, सभी कुछ
विलीन होने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें