सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

वेदान्तसार (सदानन्द योगीन्द्र - विद्वन्मनोरञ्जनी व हिन्दी व्याख्या सहित)

Vedantasara of Sadananda with Hindi Commentary

सदानन्द योगीन्द्र द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished314 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

वेदान्तसार सदानन्द योगीन्द्र का अद्वैत वेदान्त पर लिखा संक्षिप्त प्रकरण-ग्रन्थ है, जो अद्वैत के मुख्य सिद्धान्तों को व्यवस्थित क्रम में प्रस्तुत करता है। अनुबन्ध-चतुष्टय से आरम्भ करके यह अज्ञान, अध्यारोप और अपवाद की पद्धति, महावाक्यों के अर्थ और समाधि तक पहुँचता है, इसलिए इसे वेदान्त का प्रवेश-ग्रन्थ माना जाता है।

यह संस्करण परिमल संस्कृत ग्रन्थमाला का ६४वाँ ग्रन्थ है, जिसका द्वितीय संस्करण २००४ में परिमल पब्लिकेशन्स, दिल्ली से प्रकाशित हुआ। इसकी 'चन्द्रिका' हिन्दी व्याख्या डॉ० राकेश शास्त्री ने लिखी है, जो हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय, बाँसवाड़ा में संस्कृत विभागाध्यक्ष हैं। व्याख्या में पदच्छेद, अनुवाद, विशेष टिप्पणियाँ और आरेख (डायग्राम) दिए गए हैं।

विस्तृत भूमिका में दर्शन का अर्थ, भारतीय दर्शनों का परिचय, वेदान्त के मूल स्रोत और वेदान्त के ५७ आचार्यों तथा उनके ग्रन्थों की सूची है। मूल ग्रन्थ के प्रकरण इस प्रकार हैं: प्राज्ञ और ईश्वर, तुरीय, आवरण और विक्षेप शक्ति, सत्रह अवयवों वाला सूक्ष्म शरीर, पञ्चीकरण, स्थूल सृष्टि, चार्वाक आदि मतों का निराकरण, 'तत्त्वमसि' और 'अहं ब्रह्मास्मि' का अर्थ, सविकल्पक और निर्विकल्पक समाधि, और जीवन्मुक्त का स्वरूप। स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए यह व्याख्या विशेष रूप से उपयोगी है।

पृष्ठ 102
स्थायी लिंक
पृष्ठ 102 स्कैन

८८ वेदान्तसार

वह शान्त, शिव एवं अद्वैतरूप में विद्यमान रहता है। इसमें उसे न स्वप्न
आते हैं और न निद्रा, अपितु विपरीत ज्ञानों का क्षय होने के कारण
जीवात्मा तुरीयपद को प्राप्त कर लेता है। इस अवस्था में जीव की सभी
वासनाएँ विनष्ट हो जाती हैं। सभीप्रकार के कोशों से मुक्त वह ब्रह्म हो
जाता है।
(१९) सृष्टिप्रक्रिया-वेदान्तदर्शन सम्पूर्णसृष्टि का एकमात्र कारण
सच्चिदानन्दस्वरूप, अवाङ्मनसगोचर अखिलाधार परंब्रह्म को स्वीकार
करता है। उसके अनुसार ब्रह्म इस जगत् का उपादानकारण भी है और
निमित्तकारण भी। अपने इस कथन को समझाने के लिए वह मकड़ी का
उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिसप्रकार एक मकड़ी (लूता) अपने शरीर के
चेतन अंश के प्राधान्य के कारण जाले का उपादानकारण कहलाती है, ठीक
उसीप्रकार वही मकड़ी अपने शरीर की प्रधानता के कारण जाले का
निमित्तकारण भी बनती है।
वैसे ही अपनी अत्यन्त शक्तिसम्पन्न, स्वाभाविक एवं अनिर्वचनीय
आवरण व विक्षेपशक्तिसम्पन्न माया से युक्त ब्रह्म एक से अधिक होने का
संकल्प करता है। 'एकोऽहं बहुस्याम' इत्यादि श्रुति इस तथ्य में प्रमाणरूप
से प्रस्तुत की जा सकती है। ब्रह्म के इस संकल्प के साथ ही वेदान्त की
सृष्टिप्रक्रिया का प्रारम्भ हो जाता है। वेदान्त के. अनुसार-व्यक्ति की
श्वासोच्छ्वासप्रक्रिया के समान सम्पूर्णसृष्टिप्रक्रिया भी अत्यन्त स्वाभाविक है
जो स्वतः उसीप्रकार होती है, जिसप्रकार किसी पुरुष के शरीर से केश,
लोम आदि उत्पन्न होते हैं।
इस दर्शन की मान्यता के अनुसार-सृष्टि का क्रमिकविकास होता है,
जिसे सूक्ष्मतम (कारणावस्था), सूक्ष्म तथा स्थूल तीन श्रेणियों में विभाजित
किया जा सकता है। सृष्टि के संकल्प से युक्त ब्रह्म, जब अपनी शक्ति
शुद्धसत्त्वप्रधान माया (अज्ञान) से आच्छादित होता है तो 'ईश्वर' संज्ञा प्राप्त
करता है। यह ईश्वर ही वस्तुतः सृष्टि का मुख्यकारण होने से 'कारणशरीर'
कहलाता है। आनन्द की प्रचुरता के कारण वही 'आनन्दमय कोष' भी है।
इसके विपरीत मलिनसत्त्वप्रधान अज्ञान से आच्छन्न ब्रह्म की जीव संज्ञा होती
है। यह जीव व्यष्टिरूप तथा ईश्वर समष्टिरूप कहा गया है। समष्टिव्यष्टि
के अतिरिक्त इन दोनों में यहाँ मूलतः कोई विशेषभेद नहीं माना गया है।
ईश्वरसंज्ञक कारणशरीर से सर्वप्रथम सूक्ष्म आकाश उत्पन्न होता है। जो
अनन्त, सूक्ष्म, लघु तथा सर्वव्यापक माना गया है। इसी क्रम में आकाश से
वायु, वायु से अग्नि, अग्नि से जल तथा जल से पृथ्वी की उत्पत्ति मानी

पृष्ठ 103
स्थायी लिंक
पृष्ठ 103 स्कैन

भूमिका ८९

गयी है। वेदान्त में माया अथवा अज्ञान को सत्त्व, रजस्, तमस् तीनों गुणों
की सम अवस्था माना गया है। अतः इसके प्रभाव से उत्पन्न आकाशादि
सृष्टि में इन तीनों गुणों की स्थिति की विद्यमानता को स्वीकार किया गया
है। आकाशादि में जड़ता उनमें तमोगुण की प्रधानता को सिद्ध करती है।
वेदान्त के अनुसार-कारणशरीर से उत्पन्न आकाशादि सूक्ष्मभूततन्मात्र या
अपञ्चीकृतभूत कहलाते हैं।
यह दर्शन पञ्चीकरणप्रक्रिया द्वारा इन पाँचों सूक्ष्मतन्मात्राओं से महाभूतों
की उत्पत्ति स्वीकार करता है। इसके अनुसार आकाश में शब्द, वायु में
स्पर्श, अग्नि में रूप, जल में रस तथा पृथिवी में गन्ध नामक गुण विद्यमान
रहते हैं, किन्तु पञ्चीकृतभूतों में इनकी स्थिति इसप्रकार रहती है-आकाश
में शब्द, वायु में शब्द एवं स्पर्श, अग्नि में शब्द, स्पर्श एवं रूप, जल में
शब्द, स्पर्श, रूप एवं रस तथा पृथिवी में शब्द, स्पर्श, रूप, रस एवं गन्ध।
वेदान्त में स्थूलसृष्टि का चरमविकास क्रमशः ब्रह्माण्ड (चौदह भुवन)
भूः, भुवः, स्वः, महः, जनः, तपः, सत्यम् इत्यादि सात ऊर्ध्वलोक तथा
अतल, वितल, सुतल, तलातल रसातल, महातल और पाताल आदि सप्त
अधःलोकों के रूप में होता है। साथ ही इन्हीं पञ्चीकृतमहाभूतों से ही
समस्त सांसारिक भोग्यपदार्थों एवं चार प्रकार के स्थूलशरीरों की सृष्टि होती
है। इसे स्थूलसृष्टि का चरमविकास कहा जा सकता है।
इसके अतिरिक्त अपञ्चीकृत आकाशादि सूक्ष्मभूतों से यह दर्शन सत्रह
अवयवों वाले सूक्ष्मशरीर की उत्पत्ति को भी स्वीकार करता है। जिनमें
आकाशादि पञ्चतन्मात्राओं के सात्त्विक अंशों से क्रमशः श्रोत्र, त्वक्, चक्षु,
रसना और घ्राण इन पाँचों ज्ञानेन्द्रियों की उत्पत्ति होती है। ये सभी सूक्ष्म
इन्द्रियाँ क्रमशः अपने-अपने विषय शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गन्ध को
ग्रहण करती हैं।
इसीप्रकार आकाशादि सूक्ष्मभूतों के रजोंऽशों से क्रमशः वाक्, पाणि,
पाद, पायु और उपस्थ ये पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ उत्पन्न होती हैं। जो क्रमशः वाणी,
आदान-प्रदान, गमन, मलोत्सर्जन तथा सन्तति उत्पन्न करना आदि कार्यों को
सम्पादित करती हैं।
ठीक इसीप्रकार आकाशादि पञ्चतन्मात्राओं के सम्मिलित रजोंऽशों से
प्राण, अपान, व्यान, समान और उदान इन पञ्चवायुओं की उत्पत्ति होती है।
जो वस्तुतः स्थूलशरीर की शक्ति हैं तथा अणुरूप में शरीर के विभिन्न
अंगों में व्याप्त हैं। साथ ही आकाशादि पञ्चतन्मात्राओं के सम्मिलित

पृष्ठ 104
स्थायी लिंक
पृष्ठ 104 स्कैन

९० वेदान्तसार
सात्त्विक अंशों से निश्चयात्मिकाबुद्धि तथा संकल्पविकल्पात्मक मन का
उद्भव माना गया है।
पञ्चज्ञानेन्द्रियाँ, पञ्चकर्मेन्द्रियाँ, पञ्चप्राण और मन ये सत्रह अवयव ही
सूक्ष्मशरीर का निर्माण करते हैं। इस सूक्ष्मशरीर में विज्ञानमय, मनोमय तथा
प्राणमय तीन कोष होते हैं। इनमें पञ्चज्ञानेन्द्रियाँ और बुद्धिरूप विज्ञानमय
कोष से आवृत्त हुआ चैतन्य ही समस्त व्यावहारिककार्यों को सम्पादित करता
है। मन से युक्त पञ्चज्ञानेन्द्रियों से निर्मित मनोमयकोष जीव की इच्छाशक्ति
का प्रतीक है। पञ्चप्राण एवं पञ्चकर्मेन्द्रियों से युक्त प्राणमयकोष में
क्रियाशीलता की प्रधानता रहती है। इसप्रकार ये तीनों कोष स्थूलशरीर के
माध्यम से विभिन्नकार्यों को सम्पन्न करते हैं।
जैसाकि हम पूर्व में ही उल्लेख कर चुके हैं, सृष्टिप्रक्रिया में सृष्टि का
चरमविकास स्थूलशरीर है। जिसका निर्माण पञ्चीकृत महाभूतों- आकाश,
वायु, अग्नि, जल और पृथिवी द्वारा होता है। इस स्थूलशरीर के चार प्रकार
होते हैं- जरायुज (मनुष्य, पशु आदि) अण्डज (पक्षी, सर्पादि), स्वेदज
(जूँ, मच्छर आदि) तथा उद्भिज्ज (लता, वृक्षादि)।
वेदान्त के अनुसार-सृष्टि का अभिप्राय किसी नये पदार्थ का उत्पन्न
होना नहीं है, अपितु यह तो मात्र अव्यक्त की स्थिति से व्यक्त दशा को
प्राप्त करना है। ब्रह्म की आवरण और विक्षेप नामक दो शक्तियों द्वारा
सम्पूर्ण सृष्टिप्रक्रिया सम्पादित की जाती है। इनमें आवरणशक्ति ब्रह्म के
यथार्थरूप को ठीक वैसे ही आच्छादित कर देती है जैसे, सामने पड़ी हुई
रस्सी अन्धकारादि के कारण रस्सी प्रतीत नहीं होती। साथ ही दूसरी विक्षेप
शक्ति उस आच्छादितवस्तु ब्रह्म में नवीनवस्तु संसार की, ठीक उसीप्रकार
उद्भावना करती है जैसे-रस्सी में सर्प की प्रतीति।
माया नामक शक्ति के कारण एक ही ब्रह्म में अनेकरूपात्मक जगत् की
प्रतीति कैसे हो सकती है? इसके उत्तर में आचार्यों द्वारा यह दृष्टान्त दिया
गया है। ठीक उसीप्रकार जैसे, तिमिररोग के कारण द्रष्टा को एक ही
चन्द्रमा अनेकरूपों वाला दिखायी देता है वैसे, ही अविद्या (माया) के
कारण कल्पित नामरूपादि के रूप में ब्रह्म के विभिन्न परिणाम दिखायी देते
हैं।
इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को चित्र के माध्यम से अपेक्षाकृत अधिक सरलतापूर्वक
समझा जा सकता है-

पृष्ठ 105
स्थायी लिंक
पृष्ठ 105 स्कैन

भूमिका ९१
चित्र १७
ब्रह्म तुरीयावस्था
शुद्ध सत्त्वप्रधान अज्ञान मलिन सत्त्वप्रधान अज्ञान
सूक्ष्मतम सृष्टि
समष्टि ← ईश्वर — कारण शरीर — जीव → व्यष्टि
एकोऽहं बहुस्याम् आनन्दमय कोष ब्रह्म
शरीर के केश, लोम के समान ↓
स्वाभाविकरूप में सृष्टि की उत्पत्ति सुषुप्ति अवस्था ज्ञान
आकाश गुण
अपञ्चीकृत
सूक्ष्म भूतों आकाश (शब्द)
की उत्पत्ति वायु पञ्चीकृत वायु (शब्द, स्पर्श)
↓
अग्नि महाभूत अग्नि (शब्द, स्पर्श, रूप)
↓
जल पञ्चीकरण जल (शब्द स्पर्श, रूप, रस)
↓
पृथ्वी प्रक्रिया द्वारा पृथ्वी (शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गन्ध)

पृष्ठ 106
स्थायी लिंक
पृष्ठ 106 स्कैन

९२ वेदान्तसार
[चित्र/फ्लोचार्ट : वेदान्त की सृष्टिप्रक्रिया]
┌───────────────────────────────┐ ┌──────────────────────────────┐
│ अपञ्चीकृत महाभूतों से सूक्ष्म सृष्टि │ │ पञ्चीकृत महाभूतों से स्थूल सृष्टि │
└──────────────┬────────────────┘ │ १४ भुवन (ब्रह्माण्ड) │
│ └──────────────┬───────────────┘
┌──────────────┴───────────────────────────┐ │
│ नासिका गुदा सम्पूर्णशरीर उदर कण्ठस्थानी │ ┌────────────┴───────────┐
│ प्राण अपान व्यान समान उदान │ │ सप्तऊर्ध्व लोक सप्तअधःलोक │
└──────────────┬──────────────────────────┘ │(भू भुवःस्वः आदि) (अतलवितलादि) │
│ └────────────┬───────────┘
┌──────────┐ │ पञ्चप्राण रजॊऽशो से पृथक्-पृथक् ┌─────────┐ ┌───────┴──────┐ ┌─────────────┐
│स्वप्नावस्था│ │ │प्रणमयकोष│ │समस्त सांसारिक│ │ प्राणियों के │
└──────────┘ │ └─────────┘ │ भोग्य पदार्थ │ │ स्थूल शरीर │
श्रोत्र आकाश उपस्थ आनन्द सन्तानोत्पत्ति└──────────────┘ └──────┬──────┘
┌────┐त्वक् ┌───────────┐वायु ┌───────────┐पायु मलोत्सर्जन ┌──────┴──────┐
│ │ │सात्त्विक अंशों│ │रजॊऽशों से │ │ अन्नमय कोष │
│ग्रहण│चक्षु │से अलग- │अग्नि│अलग-अलग │पाद चलना └──────┬──────┘
│करना│रसना │अलग │जल │पञ्चकर्मेन्द्रियाँ│पाणि आदान प्रदान │ जरायुज
│ │घ्राण │पञ्चज्ञानेन्द्रियाँ│पृथिवि └───────────┘वाक् बोलना │ अण्डज
└────┘ └─────┬─────┘ │ स्वेदज
┌─────────┐ ┌─────┴───────┐ ┌────────────┐ │ उद्भिज्ज
│विज्ञानमय│ │सभी के सत्त्वांशों│ │जाग्रतावस्था│ ▼
│ कोष │ │से मिलकर │ └────────────┘ ┌──────────────┐
└────┬────┘ │अन्तःकरण │ │ जीवों के अनेक│
│ └──────┬──────┘ ┌────────────┐ │ प्रकार काकारण│
│ │ │ मनोमयकोष │ └──────┬───────┘
│ └──────────┼────────────┘ │
│ │ ┌────────────────────┴───┐
┌────┴────────────┐ ┌─────────┴──────┐ │ अशुद्धि की न्यूनाधिकता │
│ निश्चयात्मिका बुद्धि │ │ संशयात्मक मन │ │ अविद्या की विचित्रता │
└─────────────────┘ └────────────────┘ └────────────────────────┘
( वेदान्त की सृष्टिप्रक्रिया )
(२०) अध्यारोप-अपवाद- ये दोनों वेदान्तदर्शन के अत्यन्त महत्त्वपूर्ण
सिद्धान्त हैं, क्योंकि यहाँ परमब्रह्म एवं जगत् पर विचार करने के ये ही
मुख्य आधार हैं। अतः इस प्रसङ्ग में इनकी विवेचना आवश्यक है।
अध्यारोप एवं अपवाद वस्तुतः ऐसे सिद्धान्त हैं, जिनके द्वारा प्रत्यक्ष से
अप्रत्यक्ष का, ज्ञात से अज्ञात का, मूर्त से अमूर्त का बोध होता है।
इसमें प्रथम अध्यारोप द्वारा वस्तु में अवस्तु का आरोप किया जाता है,
जैसे-रज्जु में सर्प का आरोप। यह आरोप वस्तुतः मिथ्याज्ञान है, जिसका
बाद में 'अपवाद' विधि द्वारा निराकरण कर दिया जाता है। ऐसा करने से
वस्तु के वास्तविकस्वरूप का ज्ञान हो जाता है। सम्पूर्ण वेदान्तदर्शन इन्हीं दो

पृष्ठ 107
स्थायी लिंक
पृष्ठ 107 स्कैन

भूमिका ९३
सिद्धान्तों पर टिका हुआ है। आचार्य सदानन्द ने वेदान्तसार में अध्यारोप की
इसप्रकार व्याख्या की है-
“असर्पभूतायां रज्जौ सर्पारोपवद् वस्तुन्यवस्त्वारोपोऽध्यारोपः।
वस्तु सच्चिदानन्दानन्ताद्वयं ब्रह्म। अज्ञानादिसकलजडसमूहोऽवस्तु।”
अर्थात् वस्तु में अवस्तु का आरोप ही अध्यारोप है तथा एकमात्र
सच्चिदानन्दस्वरूप ब्रह्म ही वस्तुतः वस्तु है। इसके अतिरिक्त अज्ञानादि
सम्पूर्ण जड़समूह जिसके कारण इस मिथ्याजगत् की प्रतीति होती है; वह
अवस्तु है। कुछ आचार्यों ने इसीको 'अध्यास' की संज्ञा भी प्रदान की है।
वेदान्त अध्यारोप (अध्यास) का मूलकारण अज्ञान को मानता है। इसके
प्रभाव से देखने वाला व्यक्ति वस्तु के वास्तविकस्वरूप को जानने में
असमर्थ रहता है तथा वस्तु में अवस्तु की परिकल्पना करके भ्रमित रहता है
इस विषय में आचार्य शङ्कर का मत है-
अतस्मिंस्तद्बुद्धिः प्रभवति विमूढस्य तमसा।
विवेकाभावाद्वै स्फुरति भुजगे रज्जुधिषणा॥ (विवेकचूड़ामणि-140)
संक्षेप में अज्ञान के कारण मूढ़पुरुष किसी वस्तु में किसी अन्य वस्तु
की परिकल्पना कर लेता है। जैसे, विवेक के अभाव से रज्जु को सर्प
समझ लेना। इसीको यहाँ अध्यारोप या अध्यास कहा गया है। जिसप्रकार
अनेकबार बादलों में सूर्य घिरा होने पर हमें वह दिखायी नहीं पड़ता है,
ठीक वैसे ही मोया (अज्ञान) से आवृत्त हुए ब्रह्म का हमें प्रत्यक्ष नहीं होता
है, अपितु उसके स्थान पर हमें माया की विक्षेप नामक शक्ति से दृश्यमान
मिथ्या जगत् की प्रतीति होती है। इसप्रकार अध्यारोप के कारण जीव वस्तु
के वास्तविकरूप को जानने में असमर्थ रहता है और वह सत् को असत्
मान बैठता है, यही मिथ्याज्ञान उसके सांसारिकबन्धन का कारण बनता है।
बन्धन के कारण इस मिथ्याज्ञान को विनष्ट करने के लिए वेदान्तदर्शन
में सद् गुरु की आवश्यकता प्रतिपादित की गई है, जो अधिकारी शिष्य को
'अपवाद' पद्धति से उपदेश प्रदान करता है। जिससे शिष्य को वास्तविकता
का ज्ञान हो जाता है और वह ब्रह्म को ही एकमात्र वास्तविकसत्ता मान
लेता है तथा सम्पूर्णजगत् का मिथ्यात्व भी उसे हस्तामलकवत् प्रतीत होने
लगता है। उसकी यह कल्पना रज्जु में की गई सर्प की भ्रान्ति के पश्चात्
प्रकाश से होने वाली सर्पत्व की प्रतीति की समाप्ति के समान कही जा

पृष्ठ 108
स्थायी लिंक
पृष्ठ 108 स्कैन

९४ वेदान्तसार
सकती है। जहाँ उसे रज्जु, रज्जुरूप में ही प्रतीत होती है। इसीप्रकार विवेक
द्वारा ब्रह्म में मिथ्याप्रपञ्च सम्बन्धी अध्यारोप की निवृत्ति होने पर एकमात्र
ब्रह्म की सत्ता ही रह जाती है। इसी प्रक्रिया को वेदान्त 'अपवाद' कहता है।
आचार्य सदानन्द वेदान्तसार में इसका इसप्रकार उल्लेख करते हैं-
“अपवादो नाम रज्जुविवर्तस्य सर्पस्य रज्जुमात्रत्वाद् वस्तुविवर्तस्या-
वस्तुनोऽज्ञानादेः प्रपञ्चस्य वस्तुमात्रत्वम्।”
(२१) सविकल्पक एवं निर्विकल्पक समाधि- मुक्ति की दिशा में
जीव के लिए समाधि की उपयोगिता एवं महत्त्व को प्रायः सभी दर्शनों ने
स्वीकार किया है। वेदान्तदर्शन ने भी इसका उल्लेख किया है।
तदनुसार-ध्यान की उत्कृष्ट अवस्था को समाधि कहते हैं। इसके आठ अङ्ग
होते हैं- यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और
समाधि। इनमें से समाधि साधक की उत्कृष्ट अवस्था भी मानी गई है। इसे
(क) सविकल्पक (ख) निर्विकल्पक मुख्यरूप से दो भागों में विभाजित
किया गया है।
सविकल्पकसमाधि में ज्ञाता, ज्ञान और ज्ञेय इन तीनों की स्वतन्त्र स्थिति
का ज्ञान बना रहता है। इस अवस्था में साधक को अपने अस्तित्व का भान
रहता है। साथ ही उसे अद्वैतवस्तु ब्रह्म की भी प्रतीति होती रहती है तथा
उस ज्ञान का भी वह दर्शन अथवा अनुभूति करता है, जिसके कारण उसे
ब्रह्मतत्त्व की प्रतीति हुई है। उसकी इस स्थिति को एक उदाहरण द्वारा
भलीप्रकार समझा जा सकता है-
जिसप्रकार मिट्टी का हाथी देखने वाले को हाथी की प्रतीति होने पर भी
उसके मिथ्या होने का बोध बना रहता है, सत्यता वहाँ मिट्टी की ही होती
है। ठीक उसीप्रकार सर्वव्यापक, अक्षर, मायातीत परब्रह्मरूप चित्तवृत्ति से
आकारित ज्ञाता, ज्ञान एवं ज्ञेय की प्रतीति होने पर भी वह उसे असत्य
मानता है, सत्यता केवल परब्रह्म की स्वीकार करता है। इसी मनःस्थिति
किंवा अनुभूति को दर्शन की भाषा में 'सविकल्पक समाधि' कहा गया है।
आचार्य सदानन्द का इस विषय में कथन है- सविकल्पको नाम
ज्ञातृज्ञानादिविकल्पलयनपेक्षयाऽद्वितीयवस्तुनि तदाकाराकारितायाश्चित्तवृत्तेरव-
स्थानम् मृण्मयमजादिभानेऽपि मृद्भावन्वद् द्वैतभानेऽप्यद्वैतवस्तुभासदेः

पृष्ठ 109
स्थायी लिंक
पृष्ठ 109 स्कैन

भूमिका ९५
निरन्तर ध्यान करने के परिणामस्वरूप जब साधक को ज्ञाता, ज्ञान आदि
विकल्पों का भान नहीं रहता है तथा उसकी चित्तवृत्ति एकमात्र अद्वितीय
वस्तु ब्रह्म में ही एकीभाव को प्राप्त कर लेती है, उसे अपना व ज्ञान दोनों
में से किसी का बोध नहीं रहता। उसी स्थिति को दर्शन निर्विकल्पक
समाधि कहता है। यही साधक की उत्कृष्टतमस्थिति है। इसे उदाहरण द्वारा
हम इसप्रकार प्रदर्शित कर सकते हैं-
जिसप्रकार पानी में घुल जाने पर नमक के अस्तित्व की प्रतीति
प्रत्यक्षतः नहीं होती है, जबकि उसका अस्तित्व विद्यमान रहता है। ठीक
इसीप्रकार जब चित्तवृत्ति उस अद्वितीयवस्तु ब्रह्म के साथ आत्यन्तिक तादात्म्य
को प्राप्त कर लेती है। उससमय चित्तवृत्ति का अस्तित्व होने पर साधक को
उसकी प्रतीति नहीं होती, एकमात्र ब्रह्म का ही बोध होता है। बस यही
निर्विकल्पक समाधि कहलाती है। इस विषय में विद्यारण्यस्वामी कहते हैं-
ध्यातृध्याने परित्यज्य क्रमाद्ध्येयैकगोचरम्।
निवातदीपवच्चित्तं समाधिरभिधीयते॥
अर्थात् जिससमय चित्त, ध्याता एवं ध्यान की प्रतीति का परित्याग करके
एकमात्र ध्येय ब्रह्मतत्त्व की अनुभूति करता है, उसे समाधि कहते हैं। इस
अवस्था में चित्त वायुरहित स्थान में रखे दीपक के समान पूर्णतया निश्चल
हो जाता है। आचार्य सदानन्द इसका इसप्रकार उल्लेख करते हैं-
“निर्विकल्पकस्तु ज्ञातृज्ञानादिविकल्पलयापेक्षयाद्वितीयवस्तुनि तदाकारा
कारितायाश्चित्तवृत्तितितरामेकाकीभावेनावस्थानम्”
अर्थात् ज्ञाता एवं ज्ञान आदि के भेद का लोप होकर एकमात्र अद्वैतवस्तु
ब्रह्म में तदाकार आकारित चित्तवृत्ति का एकीभाव ही निर्विकल्पक समाधि
अथवा ज्ञान कहलाता है।
(२२) जीवन्मुक्त का लक्षण-चार्वाक को छोड़कर सभी
भारतीयदर्शनों की मान्यता है कि संसार में प्रत्येक प्राणी को अपने किए हुए
कर्मों का फल भोगना पड़ता है। यह फल शुभ, अशुभ अथवा शुभाशुभ
किसी भी प्रकार का हो सकता है, किन्तु कोई भी साधक विवेकज्ञान द्वारा
इस कर्मफल को भस्मसात् करने में समर्थ है। मुण्डकोपनिषद् का यह कथन
भी इसकी पुष्टि में प्रमाण है-

पृष्ठ 110 स्कैन

९६ वेदान्तसार
भिद्यते हृदयग्रन्थिश्चिद्यन्ते सर्वसंशयाः।
क्षीयन्ते चास्य कर्माणि तस्मिन् दृष्टे परावरे॥ (2/2/8)
अर्थात् परमब्रह्म के साक्षात्कार के पश्चात् साधक की अज्ञानग्रन्थि विनष्ट
हो जाती है तथा उसके सभीप्रकार के कर्म क्षीण होकर सभी संशय दूर हो
जाते हैं। श्रीमद्भगवद्गीता में भी अग्नि द्वारा ईंधन को भस्मसात् करने का
उदाहरण देते हुए ज्ञानरूपी अग्नि से सभीप्रकार के कर्मों को जला

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 111 स्कैन

भूमिका ९७
शङ्कराचार्य के मतानुसार ब्रह्मज्ञान होने के पश्चात् भी साधक को प्रारब्ध
कर्मों का फल भोगना पड़ता है। उनके अनुसार जिसप्रकार कुम्हार बर्तन
बनाने वाले चक्र (कुलाल) में दण्ड द्वारा गति उत्पन्न करता है; बाद में
दण्ड हटाने पर भी वह स्वतः वेगपूर्वक चलता रहता है। वह वेग की
समाप्ति पर ही रुकता है। ठीक उसीप्रकार विपाक की ओर उन्मुख प्रारब्ध
कर्मों का क्षय उनके भोग के बाद ही होता है, पहले

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 112 स्कैन

९८ वेदान्तसार
शत्रु, मित्र, मान, अपमान, लाभ-हानि, सुख-दुःख आदि भावनाएँ पूर्णतया
शान्त हो जाती हैं। सामान्य लोगों के व्यवहार की अपेक्षा जगत् के प्रति
इसका व्यवहार विलक्षण होता है। जीवन्मुक्त के व्यवहार के सम्बन्ध में
शङ्कराचार्य का कथन है-
सुषुप्तवज्जाग्रति यो न पश्यति
द्वयं च पश्यन्नपि चाद्वयत्वतः।
तथा च कुर्वन्नपि निष्क्रियश्च यः
स आत्मविन्नान्य इतीह निश्चयः॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 113 स्कैन

भूमिका ९९
किया है। इस क्रम में इन्होंने सर्वप्रथम अत्यन्त सामान्यलोगों की दृष्टि को
प्रस्तुत करते हुए कहा कि-
(1) अत्यन्त साधारण लोग अपने समान ही अपने पुत्र के प्रति प्रेम होने
तथा पुत्र के नष्ट-पुष्ट होने पर व्यक्ति को यह अनुभव होता है कि मैं नष्ट
हो गया या मैं पुष्ट हो गया। इतना ही नहीं अनेकशः तो वह अपने से
बढ़कर पुत्र को मानता है, क्योंकि स्वयं भूखा रहकर अपने पुत्रों को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 114 स्कैन

१०० वेदान्तसार
जाती हैं, अपने विषयों को ग्रहण करना बन्द कर देती हैं तथा प्राणों की
उपस्थिति में ही अपने विषयों को ग्रहण करने में समर्थ हो पाती हैं। साथ
ही मैं भूखा हूँ, मैं प्यासा हूँ इत्यादि अनुभव प्राणों के द्वारा ही होता है।
'अन्योऽन्तर आत्मा प्राणमयः' इत्यादि श्रुति भी इसमें प्रमाण है। इन सभी
कारणों से प्राणों को ही आत्मा कहना तर्कसंगत है।
(5) उक्त चारों मतों का खण्डन करते हुए अन्य चार्वाक आचार्य

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 115 स्कैन

भूमिका १०१
चैतन्य को आत्मा बताया। तदनुसार-अज्ञानघन और आनन्दमय आत्मा है,
क्योंकि सुषुप्तिकाल में ज्ञान एवं अज्ञान दोनों के विद्यमान होने के कारण
आत्मा में भी ज्ञान एवं अज्ञान दोनों का ही अस्तित्व रहता है। सोकर उठने
के बाद व्यक्ति का यह अनुभव कि 'मैं खूब अच्छीप्रकार सोया अथवा
ऐसा सोया कि मुझे कुछ भी पता नहीं लगा' प्रमाणरूप में प्रस्तुत किया जा
सकता है। 'प्रज्ञान घन एवानन्दमयः' इत्यादि श्रुति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 116 स्कैन

१०२ \hfill वेदान्तसार

इसके बाद उन तीन तारों में से भी बीच के तारे को अरुन्धती बताकर
उसके भी समीप स्थित अतिसूक्ष्म तारे की पहचान करवाते हैं। इसप्रकार इस
सम्पूर्ण प्रक्रिया में पाँच वाक्यों को आधार बनाते हैं- (क) चन्द्रमा (ख)
सात तारे (ग) तीन तारे (घ) तीनों के बीच वाला तारा (ङ) बीच वाले
के पास वाला सूक्ष्मतारा।
इसप्रकार ज्ञाता को समझाने की दृष्टि से उसके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 117 स्कैन

भूमिका १०३
प्रज्ञा प्रतिष्ठा प्रज्ञानं ब्रह्मविज्ञानमानन्दं ब्रह्म,¹ सत्यं ज्ञानमनन्तं ब्रह्म,² स एवमेवं
पुरुषो ब्रह्म,³ सर्वं खल्विदं ब्रह्म,⁴ एकमेवाद्वितीयम्।⁵
इन महाकाव्यों में से प्रज्ञानं ब्रह्म, अहं ब्रह्मास्मि, तत्त्वमसि तथा अयमात्मा
ब्रह्म इन चार को अत्यधिक महत्त्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि ये चारों
महावाक्य चार वेदों का प्रतिनिधित्व भी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 118 स्कैन

१०४ वेदान्तसार
समय पूर्व देवदत्त को अन्यत्र किसी स्थान पर देखा था। उसी देवदत्त को
अपने सामने पाकर वह व्यक्ति पहले देखे गए देवदत्त को याद करके
अनायास ही कह उठता है—‘अरे! यह तो वही देवदत्त है’ (सोऽयं देवदत्तः)
इस वाक्य में प्रयुक्त ‘सः’ शब्द तत्काल एवं तद्देशविशिष्ट देवदत्त का
बोध कराने वाला है, जबकि ‘अयम्’ शब्द से एतत्काल, एतद्देशविशिष्ट
देवदत्त का बोध

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 119 स्कैन

भूमिका १०५
आपस में विशेषणविशेष्य बनकर विरोधी अंशों का व्यावर्तन करके देवदत्त
में एकत्व की प्रतीति कराते हैं।
इसलिए इस वाक्य द्वारा विशेषणविशेष्यभावसम्बन्ध से एक देवदत्त का
ही बोध होता है। इस सम्बन्ध के आधार पर ‘सः’ पद ‘अयम्’ का
विशेषण तथा ‘अयम्’ को ‘सः’ का विशेष्य मान लिया जाता है तथा
तत्कालविशिष्ट एतत् कालविशिष्ट में प्रतीत होने वाले विरोध का व्यावर्तन
होने से

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 120 स्कैन

१०६ वेदान्तसार
(जहत्) तथा थोड़ा सा ग्रहण कर लेने (अजहत्) के कारण इसे सामान्य
लक्षणा से भिन्न जहदजहल्लक्षणा कहा गया है। इसीको 'भागलक्षणा' भी
कहते हैं।
तत्त्वमसि वाक्य में भी इसी भागलक्षणा द्वारा 'तत्' एवं 'त्वम्' पदों के
वाच्यार्थ में स्थित विरुद्धांशों का परित्याग करके उनमें स्थित अविरुद्धांश
अखण्डचैतन्य को ग्रहण करके ही वाक्यार्थ का बोध कराया जाता है।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 121 स्कैन

भूमिका १०७
है। ठीक उसीप्रकार ब्रह्मविषयक अज्ञान को विनष्ट करके यह चित्तवृत्ति भी
समाप्त हो जाती है-
अज्ञानकलुषं जीव ज्ञानाभ्यासाद्धि निर्मलम्।
कृत्वा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें