सांख्य दर्शन (सांख्य-प्रवचन सूत्र व हिन्दी व्याख्या सहित)
Sankhya Darshana with Hindi Commentary
महर्षि कपिल द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
सांख्य भारत के छह आस्तिक दर्शनों में सबसे प्राचीन माना जाता है, और इसके प्रवर्तक महर्षि कपिल हैं। यह दर्शन प्रकृति और पुरुष के भेद, तीन गुणों (सत्त्व, रज, तम) और पच्चीस तत्त्वों के माध्यम से सृष्टि की व्याख्या करता है, और प्रकृति-पुरुष के विवेक-ज्ञान को दुःख से मुक्ति का उपाय बताता है।
यह 'हिन्दी-सांख्यदर्शन' मूल ग्रन्थ के साथ प्रकाशित एक छोटी पुस्तक है, जिसका सम्पादन और व्याख्या विद्यामार्तण्ड पण्डित सीताराम शास्त्री ने की, जो श्री हरियाणा-शेखावाटी ब्रह्मचर्याश्रम के अध्यक्ष थे। पुस्तक मेरठ में छपी थी। भूमिका में भागवत पुराण का वह श्लोक उद्धृत है जिसमें कपिल को भगवान् का पाँचवाँ अवतार कहा गया है, जिन्होंने काल से लुप्त सांख्य-शास्त्र अपने शिष्य आसुरि को सिखाया।
पुस्तक में व्याख्यायित श्लोक कारिका-क्रम से गिने गए हैं, जैसे छब्बीसवीं कारिका जिसमें वाणी, हाथ, पैर, पायु और उपस्थ को कर्मेन्द्रियाँ कहा गया है। इससे लगता है कि मूल पाठ ईश्वरकृष्ण की 'सांख्यकारिका' है। व्याख्या में गुणों का अविवेकित्व, पुरुष का बहुत्व और विवेक-ज्ञान की शुद्धि जैसे विषय सरल हिन्दी में समझाए गए हैं। ८१ पृष्ठों की यह पुस्तक सांख्य का संक्षिप्त परिचय चाहने वालों के लिए है।
( ६ )
( १० ) ( ११ ) ( १२ )
( ५ ) जडता ( ६ ) कुष्ठिता ( ७ ) मूकता ( ८ )
( १३ ) ( १४ ) ( १५ )
कौराय ( ६ ) पंगुता ( १० ) क्लैब्य ( ११ )
( १६ ) ( १७ )
उदावर्त्त [ १७ बुद्धिवधजन्य ] ( १२ ) प्रकृति-
( १८ )
विपरीता ( १३ ) उपादानविपरीता ( १४ )
( १९ ) ( २० )
कालविपरीता ( १५ ) भाग्यविपरीता ( १६ )
( २१ ) ( २२ )
पारविपरीता ( १७ ) सुपारविपरीता ( १८ )
( २३ ) ( २४ )
पारापारविपरीता ( १६ ) अनुत्तमाम्भोविपरीता
( २५ ) ( २६ )
( २० ) उत्तमाम्भोविपरीता ( २१ ) अध्ययन-
( २७ ) ( २८ )
विपरीता ( २२ ) शब्दविपरीता ( २३ ) ऊह-
( २९ )
विपरीता ( २४ ) सुहृत्प्राप्तिविपरीता ( २५ )
( ३० ) ( ३१ )
दानविपरीता ( २६ ) आध्यात्मिकदुःखनाश-
( ३२ )
विपरीता ( २७ ) आधिभौतिकदुःखनाशविपरीता
( ३३ )
( २८ ) आधिदैविकदुःखनाशविपरीता ।
( ३४ )
(ग) तुष्टियें—[ ४ आध्यात्मिकतुष्टियें-] ( १ ) प्रकृति
( ३५ ) ( ३६ ) ( ३७ )
( २ ) उपादान ( ३ ) काल ( ४ ) भाग्य [.५
( ३८
बाह्यतुष्टियें ] ( ५ ) अर्जनदोषदर्शनजन्य-
( ७ )
( ३९ )
विषयोपरमजन्या ( ६ ) रक्षणदोषदर्शनजन्य-
( ४० )
विषयोपरमजन्या ( ७ ) क्षयदोषदर्शनजन्य-
( ४१ )
विषयोपरमजन्या ( ८ ) भोगदोषदर्शनजन्य-
( ४ )
विषयोपरमजन्या ( ६ ) हिंसादोषदर्शन-
जन्यविषयोपरमजन्या ।
( ४३ ) ( ४४ ) ( ४५ )
(घ) सिद्धियें-( १ ) अध्ययन ( २ ) शब्द ( ३ ) ऊह
( ४६ ) ( ४७ ) ( ४८ )
( ४ ) सुहृत्प्राप्ति ( ५ ) दान ( ६ ) आध्यात्मिक-
( ४९ )
दुःखनाश ( ७ ) आधिभौतिकदुःखनाश ( ८ )
( ५० )
आधिदैविक दुःखनाश ।
( २९ ) दूसरे प्रकार से विपर्यय-( १ ) अज्ञान ।
( ३० ) दूसरे प्रकार से अशक्ति के भेद-(१)अनैश्वर्य्य
( २ ) अवैराग्य ( ३ ) अधर्म ।
( ३१ ) दूसरे प्रकार से तुष्टि के भेद-( १ ) धर्म
( २ ) वैराग्य ( ३ ) ऐश्वर्य्य ।
( ३२ ) दूसरे प्रकार से सिद्धि-( १ ) ज्ञान ।
[ ३३ ] तीन दुःख-( १ ) आध्यात्मिक ( २ ) आधिभौ-
तिक ( ३ ) आधिदैविक ।
[ ३४ ] आध्यात्मिकदुःख के भेद- ( १ ) शारीर
(शरीर में बात पित्त और कफके घटने तथा बढ़ने
( ८ )
से होने वाला दुःख ) ( २ ) मानस ( मनमें काम
क्रोध, लोभ, मोह, भय, ईर्ष्या, विषाद् आदि से
होने वाला दुःख ) ।
[ ३५ ] आधिभौतिकदुःख- मनुष्य, पशु, पक्षी, सर्प
आदि से होने वाला दुःख ।
[ ३६ ] आधिदैविकदुःख-यक्ष, राक्षस, पिशाच आदि से
होने वाला दुःख ।
( ३७ ) व्यक्त के धर्म- ( १ ) हेतुमत्त्व ( सकारणता )
( २ ) अनित्यत्व ( ३ ) अव्यापकत्व ( ४ ) क्रिया-
वत्त्व ( ५ ) नानात्व ( ६ ) आश्रितत्व ( ७ )
लिङ्गत्व ( ८ ) सावयवत्व ( ६ ) परतन्त्रत्व ।
[ ३८ ] अव्यक्त के धर्म- ( १ ) कारणशून्यत्व ( २ )
नित्यत्व ( ३ ) व्यापकत्व ( ४ ) अक्रियत्व ( ५ )
एकत्व ( ६ ) अनाश्रितत्व ( ७ ) अलिङ्गत्व (८)
निरवयवत्व ( ६ ) स्वतन्त्रत्व ।
[ ३९ ] व्यक्त अव्यक्त के साझे के धर्म- ( १ ) त्रि-
गुणत्व ( २ ) अविवेकित्व ( ३ ) विषयत्व ( ४ )
सामान्यत्व ( ५ ) अचेतनत्व (६) प्रसवधर्मित्व।
( ४० ) पुरुष के धर्म-( १ ) अत्रिगुणत्व ( २ ) विवेकित्व
( ३ ) अविषयत्व ( ४ ) असामान्यत्व (५) चेत-
नत्व ( ६ ) अप्रसवधर्मित्व ( ७ ) कारणशून्यत्व
( ८ ) नित्यत्व ( ९ ) व्यापकत्व ( १० ) निष्क्रि-
यत्व ( ११ ) अनाश्रितत्व ( १२ ) अलिङ्गत्व
( १३ ) निरवयवत्व ( १४ ) स्वतन्त्रत्व ( १५ )
नानात्व ( १६ ) साक्षित्व ( १७ ) द्रष्टृत्व (१८)
( ६ )
केवलत्व ( १९ ) मध्यस्थ्यत्व ( २० ) अकर्त्तृत्व ।
.( ४१ ) चार वैराग्य-( १ ) यतमानसंज्ञा ( २ ) व्यति-
रेक संज्ञा ( ३ ) एकेन्द्रियसञ्ज्ञा ( ४ ) वशीकार-
संज्ञा ।
( ४२ ) सूक्ष्म शरीर के १८ तत्व-(१) महत्तत्व (बुद्धि)
( २ ) अहंकार ( ३ ) मन ( ४ ) चक्षुः ( ५ ) श्रोत्र
( ६ ) घ्राण ( ७ ) रसन ( ८ ) त्वक् ( ९ ) वाक्
( १० ) पाणि ( ११ ) पाद् ( १२ ) गुदा ( १३ )
उपस्थ ( १४ ) शब्दतन्मात्र ( १५) स्पर्शतन्मात्र
( १६ ) रूपतन्मात्र ( १७ ) रसतन्मात्र ( १८ )
गन्धतन्मात्र ।
( ४३ ) षट्कोष—[तीनमातासे] (१) लोम रोम) (२) लौ-
हित ( रक्त ) ( ३ ) मांस [तीन पिता से] ( ४ )
स्नायु ( सूक्ष्मनाड़ी ) ( ५ ) अस्थि ( हाड़ ) ( ६ )
मज्जा ( चर्बी ) ।
(४४) दैवसर्ग--(देवताओं की उत्पत्ति) ( १ ) ब्राह्म (ब्रह्मका)
( २ ) प्राजापत्य ( प्रजापति का ) ( ३ ) ऐन्द्र
( इन्द्र का ) ( ४ ) पैत्र ( पितरों का ) ( ५ )
गान्धर्व ( गन्धर्वों का ) ( ६ ) याक्ष ( यक्षों का )
( ७ ) राक्षस ( राक्षसों का ) ( ८ ) पैशाच (पिशा-
चों का ) ।
( ४५ ) तिर्यग्योनिसर्ग— ( १ ) मनुष्य ( २ ) मृग
( ३ ) पक्षी ( ४ ) सरीसृप( ५ ) स्थावर ( वृक्ष-
आदि ) ।
( ४६ ) मनुष्य सर्ग- ( १ ) मनुष्य ।
( १० )
( ४७ ) राजवार्तिक ग्रन्थ के ६० पदार्थ-(प्रधानमेंरहने
वाले)( १ ) एकत्व( २ ) अर्थवत्व ( ३ ) परार्थता
[ पुरुष में रहने वाले ] ( ४ ) अन्यत्व ( ५ ) अक-
र्तृत्व ( ६ ) बहुत्व [ उभय गत या प्रधान और
पुरुषदोनोंमें रहने वाले ] ( ७ ) अस्तित्व ( ८ )
योग ( ९ ) वियोग [ स्थूल सूक्ष्म में रहने वाले ]
(१०) स्थिति ५ विपर्यय, ८ सिद्धियें, ९
तुष्टियें, २८ अशक्तियें ( ६० )।
—>--:o:--<—
श्रीः
हिन्दी-सांख्य दर्शन
विद्याप्रदं गुरुं नत्वा तथा रुद्रं कृपाकरम् ।
ईश्वरकृष्णसांख्यस्य हिन्दीभाषां करोम्यहम् ॥
सांख्यशास्त्र में प्रवृत्ति का कारण
दुःखत्रयाभिघाताज्जिज्ञासा तदपघातकेहेतौ ।
दृष्टे साऽपार्था चे न्नैकान्तात्यन्ततोऽभावात् ॥१॥
( क ) क्योंकि — सांख्यशास्त्रीयतत्वों के ज्ञान से तीनों
दुःखों की निवृत्ति होती है, अतः उसमें पुरुष की प्रवृत्ति होती
है। अथवा तीनों दुःख विनाशी हैं, या उनका विनाश देखा
जाता है, अतः उनके नाश के हेतु (सांख्य शास्त्र के तत्वों के
ज्ञान) में इच्छा होती है।
( ख ) यदि कहा जावे कि-लौकिक उपाय से तीनों दुःखों
का नाश होता है, अतः सांख्य शास्त्र में इच्छा व्यर्थ है? ठीक
नहीं, क्योंकि-उस दृष्ट उपाय से ऐकान्तिक तथा आत्यन्तिक
दुःख निवृत्ति नहीं होती। अवश्य ही होने वाली दुःखनिवृत्ति
एकान्तिक दुःखनिवृत्ति, और जो दुःखनिवृत्ति होकर फिर निवृ-
त्त नहीं होती वह आत्यन्तिक दुःखनिवृत्ति कहलाती है। १॥
वैदिक उपाय की अनुपायता ।
दृष्टवदानुश्रविकः सह्यविशुद्धिक्षयातिशययुक्तः ।
तद्विपरीतः श्रेयान्व्यक्ताव्यक्तज्ञविज्ञानात् ॥२॥
( क ) आनुश्रविक या वैदिक उपाय भी दृष्ट उपायके स-
हिन्दी सांख्य दर्शन ( २ )
मान है। क्योंकि-वह अविशुद्धि, क्षय और अतिशय दोषों से
युक्त है।
(ख) श्रेयान् या दुःखध्वंसरूप मोक्ष या वास्तविक क-
ल्याण उससे (अविशुद्धि आदि दोष वाले से) विपरीत है।
अर्थात् अविशुद्धि आदि दोष से रहित है, सुतराम् वह दोष
युक्त उपाय का साध्य नहीं, तथा व्यक्त अव्यक्त और ज्ञ (पुरु-
ष) के विज्ञान से होता है ॥ २ ॥
शास्त्र का संक्षिप्त अर्थ ।
मूलप्रकृतिरविकृतिर्महदाद्याः प्रकृतिविकृतयःसप्त ।
षोडशकस्तु विकारो न प्रकृतिर्नविकृतिःपुरुषः ॥३॥
(क) मूलप्रकृति (प्रधान) अविकृति (अकार्य) है।
(ख) महत् आदि ७ पदार्थ (महत्तत्व, अहंकार, शब्द
स्पर्श, रूप, रस, गन्ध) प्रकृति विकृति या कार्य कारण
रूप हैं।
(ग) सोलह (१६) पदार्थ (५ ज्ञानेन्द्रियें, ५ कर्मे-
न्द्रियें १ मन, ५ महाभूत आकाश आदि) विकाररूप हैं।
(घ) पुरुष न प्रकृति (कारण) है, और न विकृति
कार्य है ॥ ३ ॥
प्रमाण और उसके भेद
(क) प्रमा का साधन प्रमाण होता है। अर्थात्-जिस वस्तु
की सहायता से पुरुष को यथार्थ ज्ञान होता है, वह वस्तु
प्रमाण कहलाती है।
दृष्टमनुमानमाप्तवचनंच, सर्वप्रमाणसिद्धत्वात् ।
त्रिविधं प्रमाणमिष्टं, प्रमेयसिद्धिः प्रमाणाद्धि ॥४॥
हिन्दी सांख्य दर्शन ( ३ )
(क) प्रत्यक्ष, अनुमान और शब्द ये तीन प्रमाणं होते हैं
सांख्य लोगों का अभिमान है, कि-और सब उपमान आदि
प्रमाणों का इन तीन ही प्रमाणों में अन्तर्भाव हो जाता है।
यहां प्रत्यक्षका नाम ‘दृष्ट’, और शब्द प्रमाण का ‘आप्तश्रुति’
नाम लिया गया है ।
(ख) प्रमाण का निरूपण इस लिये किया गया है कि
प्रमेय वस्तु का यथार्थ ज्ञान प्रमाण से होता है यहां ‘प्रमेय’
नाम प्रकृति आदि २५ तत्वों का है ।
प्रत्यक्ष आदि प्रमाणों के लक्षण
प्रतिविषयाध्यवसायो दृष्टं, त्रिविधमनुमानमाख्यातम्।
तल्लिङ्गलिङ्गिपूर्वकमाप्तश्रुतिराप्तवचनन्तु ॥५॥
(क) प्रतिविषय नाम अपनें विषय के साथ मिला हुआ
इन्द्रिय, उससे उत्पन्न होने वाला (अध्यवसाय) ज्ञान प्रत्य-
क्ष ज्ञान होता है। इस ज्ञान का उत्पन्न करने वाला साधन
इन्द्रियरूप प्रत्यक्ष प्रमाण कहलाता है ।
(ख) लिङ्ग (व्याप्य या अल्प देश में रहने वाली वस्तु)
और लिङ्गी (व्यापक या अधिक देश में रहने वाली वस्तु)
के ज्ञानको अवलम्बन करके अनुमान प्रमाण होता है, अथवा
व्याप्ति का ज्ञान अनुमान प्रमाण है। अर्थात्-दो सम्बन्धियों
में से एक सम्बन्धी का ज्ञान होना अनुमान प्रमाण है, और
उससे दूसरे सम्बन्धी का ज्ञान होना उसका प्रयोजन है ।
जैसे पीलवान के ज्ञान से हाथी का ज्ञान । यहां पीलवान
का ज्ञान अनुमान प्रमाण है, और हाथीका ज्ञान (अनुमिति)
उस का प्रयोजन है । ऐसे ही धूम के ज्ञानसे अग्नि के ज्ञान
को भी समझना । यह अनुमान प्रमाण तीन प्रकार का है ।
( ४ ) हिन्दी सांख्य दर्शन
( ग ) आप्तश्रुति ( आप्तवाक्य ) या प्रामाणिक पुरुष
का वाक्य शब्द प्रमाण होता है ॥ ५ ॥
प्रमाणों का विषय भेद
सामान्यतस्तुदृष्टात् अतीन्द्रियाणां प्रतीतिरनुमानात्
तस्मादपिचासिद्धं परोक्षमाप्तागमात्सिद्धम् ॥६॥
( क ) प्रत्यक्ष प्रमाण ( इन्द्रिय ) का विषय घट (घड़ा)
पट ( वस्त्र ) एवम् पृथिवी आदि है ।
( ख ) अनुमान प्रमाण से अतीन्द्रिय या प्रत्यक्ष के
अविषय ( पर्वतादि देशस्थ अग्नि आदि ) पदार्थों की प्रतीति
होती है ।
( ग ) और उस अनुमान प्रमाण से भी असिद्ध परोक्ष
( महत् तत्व आदि या स्वर्ग अदृष्ट आदि ) पदार्थों की सिद्धि
शब्द प्रमाण से होती है ॥६॥
विद्यमान विषय में भी प्रत्यक्ष प्रमाण की
अप्रवृत्ति के कारण ।
अतिदूरात्सामीप्यादिन्द्रियघातान्मनोऽनवस्थानात्
सौक्ष्म्याद्व्यवधानादभिभवात्समानाभिहाराच्च ७
अति दूर होने से विद्यमान वस्तु भी प्रतीत नहीं होती
जैसे आकाश में उड़ता हुआ पक्षी अति दूर हो जाने पर रहता
हुआ भी नहीं दिखाई देता । ( १ ) अत्यन्त समीप होने से
भी वस्तु का प्रत्यक्ष नहीं होता । जैसे नेत्र का अञ्जन । ( २ )
इन्द्रिय का घात हो जाने से प्रत्यक्ष नहीं होता । जैसे अन्धता
( आंधेपन ) बधिरता ( बहरेपन ) से दर्शन श्रवण नहीं होता
( ३ ) मन के अनवस्थान या अन्य विषय में लग जाने से
हिन्दी सांख्य दर्शन ( ५ )
प्रत्यक्ष नहीं होता । जैसे काम आदि से जिस का मन किसी
विषय में लग जाता है और उसे अच्छे प्रकाश में निकट वस्तु
भी नहीं दिखाई देती । ( ४ ) अत्यन्त सूक्ष्म होने से भी
वस्तु प्रत्यक्ष नहीं होती । जैसे पृथिवी आदि के परमाणु नेत्र
के समीप भी रहते हैं, किन्तु वे सूक्ष्मता के कारण दिखाई
नहीं देते । ( ५ ) व्यवधान या किसी वस्तु के बीच में आने
से वस्तु प्रतीत नहीं होती । जैसे दीवार आदि के बीच में
आ जाने से राजा की रानी आदि दिखाई न दे । ( ६ )
अभिभव या तिरस्कार से प्रत्यक्ष नहीं होता । जैसे दिन में
सूर्य की किरणों से तिरस्कृत होने के कारण ग्रह नक्षत्र नहीं
दिखाई देते । ( ७ ) समानाभिहार या समान वस्तु में
मिल जाने से प्रत्यक्ष नहीं होता । जैसे जलाशय में मेघ से
गिरे हुये जल के विन्दु नहीं दिखाई देते । ( ८ ) इस श्लोक
में जो “च” कार दिया है, इस से अनुद्भव ( अप्रकटता )
भी यहां समझना । जैसे दूध आदि की अवस्था में दही आदि
को नहीं देखता ।६।
प्रधान आदि के प्रत्यक्ष न होने का कारण
सौक्ष्म्यात्तदनुपलब्धिर्नाभावात्,कार्यतस्तदुपलब्धेः
महदादि तच्चकार्यं प्रकृतिसरूपं विरूपंच ॥ ८ ॥
सूक्ष्मता के कारण प्रधान आदि वस्तुओं का प्रत्यक्ष नहीं
होता है, किन्तु उनके अभाव या न होने से नहीं । क्योंकि
उनकी उपलब्धि कार्य से होती है, और वह कार्य महत् आदि
है, जो प्रकृति के समान रूप और विलक्षण रूपवाला है ॥८॥
सत्कार्यवाद के साधक
असदकरणादुपादानग्रहणात् सर्वसंभवाभावात् ।
(६) हिन्दी सांख्य दर्शन
शक्तस्य शक्यकरणात्,कारणभावाच्च सत्कार्यम् ।९।
(क) असत् (जो पहिले से नहीं है) कार्य को कोई
कर नहीं सकता, इस से कार्य अपनी उत्पत्ति से पहिले भी सत्
होता है।
(ख) कार्य और कारण के सम्बन्ध से कार्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंहिन्दी सांख्य दर्शन ( ७ )
त्त ( दूसरे में रहने वाला )। लिङ्ग (दूसरे का अनुमान कराने
वाला )। सावयव ( अवयवों या भागों वाला ) और परतन्त्र
( पराधीन ) ।
अव्यक्त या मूल-प्रकृति उससे विपरीत होती है। अर्थात्-
कारणशून्य (उसका कोई कारण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ८ ) हिंदी सांख्य दर्शन
(क) सत्वगुण प्रीतिरूप या सुखरूप और प्रकाश के अर्थ है
(ख) रजोगुण अप्रीति या दुःखरूप और प्रवृत्तिके अर्थ है।
(ग) तमोगुण विषाद या मोहरूप और नियम ( प्रतिबन्ध )
के लिये होता है ।
(घ)
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें(क) सत्व आदि गुण अविवेकित्व, विषयत्व और
हिंदी सांख्य दर्शन
कारणगुणात्मकत्वात्कार्यस्याव्यक्तमपिसिद्धम्॥१४॥
(क) सत्व आदि गुण अविवेकित्व, विषयत्व और
अचेतनत्व धर्म वाले हैं। क्यों कि ये सब त्रिगुण हैं। जो २
त्रिगुण वस्तु देखी जाती है, वह २ सब अविवेकि आदि ही
है, इस के अतिरिक्त यह भी है कि जहां आत्मा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १० ) हिन्दी सांख्य दर्शन
अनुवृत्ति हो जाती है । अतः व्यक्त से ही व्यक्त और उस
का गुण उत्पन्न होता है, अव्यक्त रूप कारण की कल्पना
व्यर्थ है ? इस आपत्ति पर यह कारिका -
भेदानां परिमाणात् समन्वयात् शक्तितः प्रवृत्तेश्च ।
कारणकार्यविभागादविभागाद्
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंहिन्दी सांख्य दर्शन ( ११ )
( घ ) समन्वय या भिन्न वस्तुओं की समान रूपता होने
से महत् आदिकों का कारण अव्यक्त है । जैसे घट कुण्डल आ-
दिकों के कारण मृत्तिका-पिण्ड, सुवर्ण-पिण्ड आदि अव्यक्त
हैं ॥ १५ ॥
अव्यक्त की प्रवृत्ति का प्रकार ।
अव्यक्त की प्रवृत्ति दो प्रकार से है।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १३ ) हिन्दी सांख्य दर्शन
व्यक्त (शरीर आदि) और अव्यक्त (मूल प्रकृति) से भिन्न
पुरुष है। क्योंकि—
(क) जो २ वस्तु संघात रूप है, अर्थात् अनेक वस्तुओं
से मिल कर बनी है, जैसे शय्या आसन आदि, वह सब दूसरे
के अर्थ देखी जाती है, ऐसे ही ये महत् तत्त्व और शरीर
आदि हैं, इस लिये ये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंहिन्दी सांख्य दर्शन ( १३ )
४ था हेतु यह है कि महत्तत्व और शरीर आदि, जितने
प्रकृति से उत्पन्न हुये संसार में पदार्थ हैं, वे सब सुख, दुःख
और मोह रूप हैं, अतः सुख को अनुकूलनीय या सुखी करने
के लिये, दुःख को प्रतिकूलनीय या दुःखित करने के लिये,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपुरुष का बहुत्व सिद्ध करके अब विवेकज्ञान के लिये,
( १४ ) हिन्दी सांख्य दर्शन
भिन्न २ प्रकार से हैं। जैसे कोई अधिक सात्विक है, कोई
अधिक रजोगुणी है और कोई अधिक तमोगुणी है ।
पुरुष के धर्म ।
पुरुष का बहुत्व सिद्ध करके अब विवेकज्ञान के लिये,
उसके धर्मों को कहते हैं-
तस्माच्च विपर्यासात् सिद्धं साक्षित्वमस्य पुरुषस्य ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंहिन्दी सांख्य दर्शन (१५)
साक्षी है। क्योंकि अचेतन विषय को विषय नहीं दिखाया
जासकता। इस कारण चेतन और अविषय होने से पुरुष सा-
क्षी औरद्रष्टा होता है। एवम् त्रिगुण रहित होने से ही वह
दुःखत्रय से रहित है। अर्थात् सत्व आदि गुण ही सुख दुःख
आदि रूप हैं, और वे उसमें हैं नहीं अतएव वह दुःखमात्र
से रहित
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें