सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

राजतरंगिणी (महाकवि कल्हण - सम्पूर्ण काश्मीर व भारत राजवंश इतिहास)

Rajatarangini of Kalhana with Hindi Translation

महाकवि कल्हण / पं. रघुनाथ सिंह द्वारा

DevanagariHindipublished984 पृष्ठ

२२२ राजतरंगिणी
तपोविभूतयोऽचिन्त्या द्विजानामुग्रतेजसाम् ।
तादृशामपि ये कुर्युः प्रभावस्य विपर्ययम् ॥ १६० ॥
१६०. उग्र तेजस्वी द्विजों की तपो विभूतियाँ अचिन्त्य होती हैं क्योंकि उन जैसे राजाओं
का भी प्रभाव जिन्होंने नष्ट कर दिया है।
दायादादिबलैर्नष्टा दृष्टा भूयः समुत्थिता ।
श्रीर्विप्रावज्ञया शप्तान्नपुनःसंभवा पुनः ॥ १६१ ॥
१६१. दायाद¹ आदि के बल से नष्ट श्री का पुनरुत्थान देखा गया है किन्तु विप्रों की
अवज्ञा द्वारा नष्ट श्री का होना असंभव है।
श्राद्धार्थमुत्थितः स्नातुं द्विजैः कैश्चिद् बुभुक्षितैः ।
प्राक्स्नानाद्भोजनं राजा स कदाचिदयाच्यत ॥ १६२ ॥
१६२. किसी समय राजा श्राद्ध निमित्त स्नान करने के लिये उठा। उसी समय कुछ
बुभुक्षु ब्राह्मणों ने राजा से स्नान के पूर्व ही भोजन मांगा।
(७) मत परिवर्तन के कारण उन्हें शिव का गण बना
लिया गया था। (८) गुह्यक लोग यक्षों की एक
शाखा थे। (९) उनका सम्बन्ध भारत के उत्तर-
पश्चिम सीमा तथा पर्वतीय भागों में रहने के
कारण असुरों से होना स्वाभाविक था तथा उनका
आचार-विचार प्रारम्भ से असुरों से मिलता था।
(१०) यक्ष कश्मीर के सीमान्त मेरु के दक्षिण
तथा कैलास के पश्चिम अर्थात् कश्मीर की उत्तरी
पूर्वी तथा उत्तरे-पश्चिमी सीमा पर रहते थे।
मैंने गुह्यकों के संदर्भ में लिखते हुए यक्षों के
विषय में कुछ लिखा है। कल्हण ने यक्षों का विवेचन
यहाँ शिल्पी के रूप में किया है। वे सेतु निर्माण करने
में निपुण थे। पुराणों में यक्षों को वस्तुपूरक माना
है। कहीं-कहीं उन्हें इतर योनि भी माना गया है।
आँखों में पड़ने वालों के रूप में भी चित्रित किया
गया है। कल्हण ने इन सब कपोलकल्पनाओं को
छोड़ते हुए वास्तविकता का परिचय दिया है।
ने यक्षों को एक जाति के रूप में चित्रित किया
और उनका मुख्य काम शिल्प था। राज्य में
देवर्... दूर करने के लिये राजा ने यक्षों द्वारा
किया गया है। ये राजा दामोदर के समय
गुह्यकों के साथ कश्मीर में आबाद थे। गुह्यक
और यक्ष दोनों शिल्पों के रूप में चित्रित किये गये
हैं। किन्तु कल्हण ने गुह्यकों का विवरण केवल
सेतु के सम्बन्ध में दिया है। और यक्षों का सेतु
अर्थात् बाँध बनाने के सम्बन्ध में किया है।
अतएव गुह्यक यदि सेतु बनाने में प्रवीण थे तो
यक्ष जलाभाव दूर करने के लिये बाध बनाने में
चतुर दिखायी पड़ते हैं।
१६१ (१) दायाद : दायाद शब्द का अर्थ
उत्तराधिकारी—पुत्र, भाई, बन्धु होता है।
दाय भाग हिन्दू कानून इसी शब्द के आधार पर
बना है। कल्हण, राजा का बल किस प्रकार
नष्ट होता है, इस ओर संकेत करता है। कश्मीर
में राजा गण अपने उत्तराधिकारियों तथा सम्ब-
न्धियों से बहुत परेशान किये गये थे। उनके कारण
कश्मीर के राजा तथा कश्मीर राज्य दुर्बल होता
रहा है। दिल्ली में मुसलिम बादशाहों को सर्वदा
अपने सम्बन्धियों से भय बना रहता था। उत्तरा-
धिकार के लिये गृह युद्ध होता रहता था।
कल्हण यहाँ ब्राह्मणों के बल का
वर्णन करता है। उग्रते... का कोप-

प्रथम तरंग २२३
यियासुना वितस्तान्तर्यदा तेनावधीरिमत् ।
तदा प्रभावात्ते तस्य तां धुनीमग्रतो व्यधुः ॥ १६३ ॥
१६३. वितस्ता गमनातुर राजा ने जब उनका तिरस्कार किया तो ब्राह्मणों ने अपने
प्रभाव से वितस्ता¹ को राजा के सम्मुख उपस्थित कर दिया ।
सेयं वितस्ता दृष्ट्वैनां भोजयास्मान्स तैरिति ।
उक्तोऽपि मायाविहितामज्ञासीत्सरिदाहृतिम् ॥ १६४ ॥
१६४. ब्राह्मणों ने कहा -' यह वही वितस्ता है। इसे देखकर अब हमें भोजन कराओ ।
उनके इस प्रकार कहने पर भी राजा ने नदी का लाया जाना माया¹ ही समझा ।
भोज्यं ददामिनाऽस्नातो विप्राः सर्पंत सांप्रतम् ।
तेनेत्युक्तास्तमशपंस्ततः सर्पो भवेति ते ॥ १६५ ॥
१६५. 'विप्रो ! बिना स्नान किये मैं भोजन नहीं दूंगा। आप लोग इस समय
सर्पंत¹ होइये ।' राजा के इस प्रकार कहने पर ब्राह्मणों ने शाप दिया --' तुम सर्प हो जाओ।'

भाजन राजा कभी सम्भल नहीं सकता। यद्यपि
सम्बन्धियों तथा अन्य कारणों से नष्ट राजाओं का
पुनरुत्थान देखा गया है।
१६३ (१) वितस्ता : कल्हण ब्राह्मणों के
प्रभाव, चमत्कार तथा अलौकिक शक्ति का यहाँ
उल्लेख करता है। प्रतीत होता है। राजा किंचित्
हठी था। वह ब्राह्मणों की शक्ति पर विशेष विश्वास
नहीं करता था । अतएव उसने उपेक्षा भाव यहाँ
प्रकट किया है।
१६४ (१) माया : अलबेरूनी ने कश्मीर के
ब्राह्मणों के चमत्कार का वर्णन किया है। वह कहता
है कि कश्मीरी जड़ खिलौनों तथा प्रतिमानों को
सजीव प्राणी की तरह चला देते थे। मैंने इसका यथा
स्थान विस्तृत वर्णन किया है ।
निस्सन्देह योग तथा सिद्धियों द्वारा बहुत कुछ
अनहोनी बातें प्रत्यक्ष दिखाई पड़ती हैं। ब्राह्मणों
के इस चमत्कार को देखकर भी राजा ने विशेष
महत्त्व नहीं दिया। क्योंकि वह ब्राह्मणों की माया
का उसे खेल समझता था ।
विप्रों तथा राजा के संवादों से प्रकट होता है
कि ब्राह्मण भोजन पाने के लिए जिद कर रहे थे ।
और राजा भी स्नान के पश्चात् ही भोजन देने का
हठकर बैठा था। यह ध्यान देने की बात है कि
राजा ने भोजन देना अस्वीकार नहीं किया था।
वह श्राद्ध निमित्त स्नान के पश्चात् देने पर हठ किया
था। कल्हण स्वयं ब्राह्मण था । अतएव उसने
यहाँ ब्राह्मणों की प्रतिभा दिखाने का स्वाभाविक
प्रयास किया है।
१६५ (१) सर्पंत : कल्हण ने यहाँ अपनी
कविप्रतिभा का परिचय दिया है। पूर्व पद में
'सर्पंत सांप्रतम्' तथा उत्तर पद में 'सर्प' शब्द का
प्रयोग कर अनुप्रास बैठाया। राजा ने उन्हें जैसे रेंगते
हुए चले जाने के लिये कहा । उनका तिरस्कार
किया। उस तिरस्कार से क्रुद्ध होकर राजा के ही
'सर्पंत' शब्द को पकड़ कर 'सर्प' हो जाने का शाप
दिया । मनुष्य को सर्प रूप परिणत कर देना यह
कोई नयी बात नहीं थी। इसके और भी प्रमाण
पुरा साहित्य में मिलते हैं ।
नहुष जब इन्द्र पद पर आसीन हुए थे तो उन्होंने
इन्द्राणी को प्राप्त करने का प्रयास किया। सप्तर्षियों
से पालकी उठवायी। इन्द्राणी मिलन की उतावली में
सत्वर गति से चलने के लिए 'सर्प-सर्प' कहने लगे ।

२२४ राजतरंगिणी
अशेषमेकेनैवाह्ना श्रुत्वा रामायणं तव ।
शापस्य शान्तिर्भवितेत्यूचिरे ते प्रसादिताः ॥ १६६॥
१६६. राजा द्वारा प्रसन्न हुए ब्राह्मणों ने कहा -- 'सम्पूर्ण रामायण एक दिन मे
सुनने पर शाप शान्त १ हो जायगा ।'
स दामोदरसूदान्तर्धावन्दूरमुदन्यया ।
शापोष्णश्वासधूमेन जनैरद्यापि लक्ष्यते ॥ १६७ ॥
१६७. आज भी लोग उस शाप ग्रस्त १ राजा को उसके उष्णश्वास के धूम से पहचानते हैं
जो जल निमित्त दामोदर सूद में इधर उधर प्यासा घूमता रहता है ।
अथाभवन्स्वनामाङ्कपुरत्रयविधायिनः ।
हुष्कजुष्ककनिष्काख्यास्त्रयस्तत्रैव पार्थिवाः ॥ १६८ ॥
१६८. तत्पश्चात् वहीं पर तीन राजा हुष्क १ जुष्क तथा कनिष्क नाम के हुए जिन्होने अपने
नाम पर तीन नगर (हुष्कपुर, जुष्कपुर, कनिष्कपुर) बसाये ।

सप्तर्षियो मे अगस्त्य ऋषि ने क्रोधित होकर शाप
दिया -- 'तू सर्प हो जाथ ! राजा नहुष सर्प होकर
पृथ्वी पर गिर पडे । अगस्त्य को उसकी दशा पर
दया आयी । उन्होने शाप शान्ति के लिये कहा-
युधिष्ठिर के राज्य काल में तुम्हें सर्प योनि से मुक्ति
प्राप्त होगी । (मै० उ०. ११ : १७' अनु० : १५६-
१५७' आ० ६ . १८ : २-३' : भा० ६ :
७-८' विष्णु० : १ : २४)
राजा नहुष तथा राजा दामोदर द्वितीय दोनो
ब्राह्मणों के कारण पतित होकर सर्प गति पाये थे ।
राजा नहुष तथा राजा दामोदर दोनो को ब्राह्मणों का
कोपभाजन बनना पड़ा था । उनके कारण राज्य
के साथ ही साथ मनुष्य योनि त्याग कर सर्प
होना पडा ।
१६६ (१) शाप : ऋषि, मुनि, देवी, देवता,
सक्षम ब्राह्मण क्रोधित होने पर शाप देते हैं । शाप
देने वाले की भी शक्ति क्षय होती है । शाप सर्वदा
क्रोध के कारण दिया जाता है । आन्तरिक क्रोध का
शाप बाहरी साकार रूप है । क्रोध स्वत. अवगुण
तथा दोष है । प्रायः देखा गया है कि शाप देने
वाला ही शाप शान्ति का उपाय भी बताता है ।
नहुष के शापित होने पर अगस्त्य ने शाप शमन का
उपाय बताया था । यहाँ पर भी शाप देने वाले
विप्रो ने ही उसके शान्ति का उपाय राजा को
बताया था ।
१६७ (१) शापग्रस्त : कल्हण के समय तक
यह कहावत प्रचलित थी । दामोदर ऊद्र में उसे
सर्प स्वरूप व्याकुल तृषित गर्म श्वास लेते हुए लोग
देखते हैं । इससे दो बातें प्रकट होती हैं । मालूम
होता है राजा शाप मुक्त नहीं हुआ था । कल्हण
उसकी मृत्यु, राज्य काल, उसके उत्तराधिकारियों के
विषय में कुछ नही लिखता । इस विषय पर
कही से और प्रकाश अभी तक नहीं पड़ सका है ।
स्थानीय वृद्ध ग्रामीण इस प्रकार की कथा कहते हैं ।
परन्तु नयी पीढी उन्हें भूल रही हैं । कल्हण
ब्राह्मणों के शाप के अद्भुत प्रभाव की धाक बैठाता
है । चेतावनी देता है । विप्र के विमुख होने पर
परिणाम भयंकर होता है । कहावत है-दुर्भाग्य
गर्म श्वास पैदा करती है । और सौभाग्य उसे
शीतल बना देता है ।
१६८ (१) आइने अकबरी में उन्हें झ्येश्क,
जेश्क, केनश्क तीन भाई कहा गया है । अबुल

'प्रथम तरंग २२५

फजल कहता है । तातार में एक कथा प्रचलित है ।
ओधुज तुरुष्क राजा ने बोखारा, बलख, इमोर,
काबुल तथा कश्मीर जीता था । उस समय
कश्मीर का राजा जगम् था । उसने कश्मीर में
जर्फेन नामक धर्म चलाया । यह घटना ई० पू०
२८०० वर्ष पहले घटी थी ।
हसन इनके सम्बन्ध में रत्नाकर पुराण
का सन्दर्भ देकर एक विचित्र बात कहता है—
'तुर्किस्तान के शहजादों में से ३ आदमी हुष्क, जुष्क,
कनिष्क राजा सन्दिमान के इस तख्त पर हमराह
थे । इस बिना पर अपनी पैदाश खसलत के
बमूजिब इन तीनों शाहजादो को मुल्क कश्मीर बतौर
जागीर बख्शा । इस मुल्क के बहुत से लोगो को
अपना गरवेदा बना लिया । एक हफ्ता तक कश्मीर
की सैर वह सपाहत अख्तियार कर वापसी अख्त-
यार किया ।'
रत्नागर किंवा रत्नाकर पुराण की गाथा को
मिथ्या करार देने के लिये यहाँ एक और प्रमाण
उपस्थित हो जाता है । हुष्क, जुष्क तथा कनिष्क
के कालों का निर्धारण हो चुका है । कनिष्क
(७८-१०१ ई०) ईसा के पश्चात् हुआ था । हजरत
सुलेमान का काल ईसा से ९७० वर्ष पूर्व है ।
हजरत सुलेमान का काल ९७० ईसा पूर्व से ९३३
वर्ष ईसा पूर्व निर्धारित हो चुका है । सन्धिमति,
सन्धिमान, सन्धिमदि एक ही व्यक्ति के नाम है ।
अभिमन्यु के काल तथा सन्धिमान के काल में
लगभग ११०० वर्षों का अन्तर है । सम्राट् कनिष्क
तथा हजरत सुलेमान के समय में १०४८ वर्षों का
अन्तर है । अभिमन्यु, हुष्क, जुष्क, कनिष्क,
सन्धिमत तथा हजरत सुलेमान जिन्हें एक ही समय
में रखने का प्रयास किया है । उनके ऐतिहासिक
कालों में शताब्दियों का अन्तर है । वे एक
समय नही हुए थे । उनका एक काल में होना
ऐतिहासिक तथ्यों के परे है । रत्नाकर पुराण की
कपोल कल्पना, उसके अनुवाद तथा उसके अस्तित्व
२९
में गम्भीर सन्देह प्रकट करने का अकाट्य प्रमाण
उपस्थित करती है ।
हुष्क, जुष्क तथा कनिष्क को सन्दिमान अर्थात्
हजरत सुलेमान ने काश्मीर का राज्य जागीर के रूप
में दिया । उन्हें तुर्किस्तान से साथ लाकर, गद्दी
पर बैठाया । इतिहास इसकी साक्षी देने में असमर्थता
प्रकट करता है । हुष्क, जुष्क, तथा कनिष्क तीनों को
काश्मीर राज की जागीर दी गयी और तीनों एक
साथ राज्य किस प्रकार कर लिये ऐतिहासिक तथ्यों
तथा घटनाओं के विरुद्ध होते हुए भी मानवीय प्रकृति
के तथा व्यावहारिक दृष्टि से सम्भव नहीं है । एक
साथ तीन राजा सिंहासन पर बैठें। राज्य करें, वह
भी जहाँ राज्य प्रणाली राजतंत्र पर आधारित हो
इतिहास इस प्रकार का उदाहरण भूत वर्तमान तथा
किसी काल में देने में असमर्थ है । गणतन्त्र शासन
प्रणाली में यह सम्भव हो सकता है । जैसे कि रोम
में दो काउन्सिलों की प्रथा थी ।
हुष्क, जुष्क तथा कनिष्क तीनों तीन विभिन्न
व्यक्ति थे । तीनों का राज्यकाल भिन्न था । अतएव
हसन तथा रत्नाकर पुराण की गाथा मनगढन्त कपोल
कल्पना के अतिरिक्त और कुछ नही है ।
हज़रत सुलेमान और कनिष्कादि : हसन
अपने इतिहास में लिखता है—यह तीनों राजे
हजरत सुलेमान की मदद से क० १७९८ संवत् में
हुकूमत कश्मीर पर मुन्तकिल हो गये । मखलूक खुदा
को अपने अदल व इन्साफ और सखावत से दिल
खुश किया । इन तीनों ने तीन गांव आबाद किये ।
चुनांचः हुष्क ने मौजा अशकूरा, कनिष्क ने परगना
बहो में कांपपुरा और जुष्क ने परगना काक मे मौजा
जकरो जंजी आबराजल करने मौजा जकरों की
आबादी के लिए, सन्दलार से पानी की एक नहर
जारी की । मजकूरह बाला तीनों राजाओ ने इकता-
लीस साल इन्तहाई, इत्तफाक व इतहाद से, हकूमत
की । और बहुत से लोगों को अपने मजहब का
गरवीदा बनाया । इसके पहले एक शख्स शख सहूम

२२६ राजतरंगिणी

नामी ने डेढ़ सौ साल से लेकर इनके वक्त तक खिता
कश्मीर में बुद्धमत का प्रचार किया था और बहुत
से लोगों को इस मजहब में दाखिल कर लिया था।
उसके पैरोकारों में एक शख्स नागसेन ने मौजा
हारून में बुद्धमत के प्रचार में बदिल बजान
कोशिश की थी। उन्हीं दिनों बरहमनों और जैनियों
के मा बैन मजहबी मुआमलात पर सख्त झगड़ा बरपा
हुए जिससे जनबैन में सख्त खून रेंज़ी हुई। हुष्क
और कनिष्क के पास इन झगड़ों को दबाने के लिए
काफी फौज न थी। इसलिए यह इस मुआमला
(हुकूमत) के चलाने से आजिज् रहे। इसलिए
तमाम बरहमनों के इत्तफाक् राय से अभिमन्यु जो
राजा वीरमचन्द की औलाद से था और परगना
दाच्छेन वारह में जागीर रखता था। तख्त सल्तनत
पर बैठा। हुष्क, कनिष्क और जुष्क हुकूमत से अलग
कर दिये गये। (पृष्ठ ४२-४३)
उक्त बातें मनगढंत हैं। हज़रत सुलेमान ने
अगर इन लोगों को गद्दी पर बैठाया तो उनको भग-
वान् बुद्ध के समय या उनके पश्चात् होना चाहिए।
परन्तु भगवान् बुद्ध हज़रत सुलेमान के ४१६ वर्ष
पश्चात् हुए थे। उनके जीवन में शताब्दियों का अन्तर
है। बाइबिल के हज़रत सोलेमन और कुरान शरीफ़
के हज़रत सुलेमान एक ही व्यक्ति हैं। कनिष्क का
काल सन् ईसवी की पहली शताब्दी है। कनिष्क और
भगवान् बुद्ध के समयों में चार शताब्दियों का अन्तर
है। कनिष्क के समय में तृतीय बुद्ध परिषद कश्मीर
में हुई थी। अतएव कनिष्क को हज़रत सुलेमान से
जोड़ना इतिहास की सत्यता, तथा सिद्ध घटनाओं,
तथ्यों और काल निर्णय से परे जाना होगा।
छिन्नश्रृंखलाः
कल्हण की इतिहास श्रृंखला वहीं टूट जाती है।
जलोक के पश्चात् दामोदर द्वितीय तत्पश्चात् वह
हुष्क, जुष्क, कनिष्क का उल्लेख करता है। दामोदर
द्वितीय से उक्त राजाओं के कालों में शताब्दियों का
अन्तर पड़ता है। कल्हण ने इन तीनों राजाओं का
वर्णन छविल्लाकर के आधार पर किया है। (रा०
त० १:२०)
कल्हण यहाँ मौन हो जाता है। इस लम्बे काल
में कश्मीर में कितने राजा हुए। कश्मीर मण्डल
की क्या अवस्था थी ? कोई प्रकाश नहीं पड़ता।
अशोक के पश्चात् लगभग अड़तालीस वर्षों तक
मौर्य वंश का राज्य ईसा पूर्व १८४ वर्ष तक था।
मौर्य वंश के पश्चात् ईसा पूर्व १८४ वर्ष में शुंग वंश
का राज्य पाटलीपुत्र में हुआ। कनिष्क का काल
ईसा पूर्व प्रथम शताब्दी का उत्तरार्ध है।
जलोक तथा दामोदर का राज्य काल कल्हण ने
नहीं दिया है। यदि उन दोनों का सम्मिलित राज्य
काल पचास से साठ वर्ष भी मान लें तो दामोदर
और कनिष्क के बीच कम से कम एक शताब्दी का
अन्तर पड़ जाता है।
कल्हण स्पष्ट कहता है। जलोक के पश्चात्
दामोदर द्वितीय राजा हुआ। परन्तु दामोदर द्वितीय
के पश्चात् कश्मीर मण्डल में कौन राजा हुआ
उसपर कुछ प्रकाश नहीं डालता। इस शताब्दी का
इतिहास अभी तक अन्धकार की गोद में है। जलोक
की वंश परम्परा लुप्त हुई। दामोदर राजा हुआ।
प्रतीत होता है कि दामोदर का वंश भी लुप्त हो
गया था। दामोदर के शाप ग्रस्त होने पर क्या
घटनाएँ घटी कुछ पता नहीं चलता। दामोदर ने
रामायण सुनकर प्रायश्चित्त किया या नहीं यह भी
सन्दिग्ध है। वह सर्प हो गया। सर्प तुल्य गर्म श्वास
लेता था। इससे यही प्रकट होता है। उसने
प्रायश्चित्त शायद नहीं किया। उसके वंश में कोई था
या नहीं। उसके सर्प होने पर कश्मीर की क्या अवस्था
हुई सब कुछ लुप्त है। क्योंकि कल्हण ने ५२ लुप्त
राजाओं में से केवल पाँच राजा अर्थात् अशोक से
अभिमन्यु यथा जलोक, हुष्क, जुष्क, कनिष्क तथा
अभिमन्यु का वर्णन किया है। अतएव इनकी काल
गणना अमान्य है। इन दोनों राजाओं का क्रम भी

[Header]
प्रथम तरंग २२७

[Left Column]
गलत दिया गया । इस पर प्रकाश परिशिष्ट 'कुशान
राजा' में डाला गया है ।
कुशान वंशी किस प्रकार काश्मीर के राजा
हुए कल्हण मौन है। वह दामोदर द्वितीय के
पश्चात् सहसा कुशान वंशीय राजाओं का उल्लेख
करता है । कोई कारण भी नही उपस्थित करता कि
वह लम्बी राजाओ की श्रृंखला का जो दामोदर
द्वितीय से कुशान वंशीय राजाओं तक हुए थे उल्लेख
क्यों नही करता। प्रतीत होता है कश्मीर में
लिखित, अलिखित कोई सामग्री प्राप्त नही थी जिसके
आधार पर वह एक शताब्दी के राजाओ तथा कश्मीर
की घटनाओ पर प्रकाश डालता ।
(२) हुष्क : मथुरा के लेख से हुष्क राजा
हुविष्क प्रमाणित हुआ है। परिशिष्ट 'कुशान वंश'
द्रष्टव्य है ।
(३) जुष्क : जुष्क राजा वास्तव में कुशान
राजा वशिष्क था । परिशिष्ट 'कुशान वंश'
द्रष्टव्य है।
(४) कनिष्क : परिशिष्ट 'कुशान वंश'
द्रष्टव्य है ।
(५) हुष्कपुर : वर्तमान उश्कुर गांव है। यह
ग्राम बारहमूला से २ मील दक्षिण-पूर्व वितस्ता के
वाम तट पर स्थित है। बारहमूला के डाक बंगला
से आध मील पर है। कल्हण ने इसे वाराह क्षेत्र
मे कहा है । (रा० त० ५:२५९, ६:१८६, ७:१३११,
८:३६०, ७१८, ८२२, ९४४)
यहाँ ललितादित्य ने विहार तथा मन्दिर
निर्माण कराया था (रा० त० ४:१८८) । कश्मीर
के पश्चिमी पत्थरों से बने द्वार से प्रवेश करने पर
यही हुएनसांग ठहरा था (हुएनसांग :१:२० )
अल्बेरूनी ने इसे बारहमूला के दूसरी तरफ लिखा
है। (इण्डिया पृष्ठ १:२०७) । अबूरिहान उष्कर
और बारहमूला को मिला दिया है। (फ्रेगमेंट्स
ऑफ़ अरब पृष्ठ : ११६ )

[Right Column]
बारहमूला के समीप उष्कर ग्राम वितस्ता के
वाम पार्श्व में है। यहाँ दो चीजें दर्शनीय है । एक
ऊँचा टीला उष्कर ग्राम के पास है। मैं जिस समय
पहुँचा था यहाँ भारतीय फौज की छावनी थी ।
छावनी के फाटक तथा ऊँचे डूहूा के मध्य से बारह-
मूला ऋषी बाबा की सड़क है। वह सड़क बारह-
मूला से बाबा ऋषो जाती है ।
डूहूा पर एक भीमकाय शिवलिंग है । लगभग
६ फीट ऊँचा है। मेरे पास फीता नही था। अतएव
ठीक नाप नही दे सकता । शिव लिंग में एक बाण
बना है । बाण की नोक मूर्धा से प्रत्यंचा नीचे की
तरफ होती भद्रपीठ तक चली गयी है । लिंग का
भद्रपीठ चौकोर है। लिंग में बाण तथा यज्ञोपवीत
तुल्य प्रत्यंचा बना मैने अब तक कहीं किसी लिंग में
नहीं देखा है । इस लिंग का नाम क्या था । कहना
कठिन है । बाण चिह्न अंकित होने के कारण
'बाणेश्वर' नाम रखा जा सकता है। इस समय
केवल लिंग अकेला गड़ा है। यहाँ न तो कोई मन्दिर
है न किसी प्रकार का ध्वंसावशेष । लिंग की पूजा
भी नही होतो । बाणेश्वर लिंग होना असम्भव नही
है । बाणेश्वर का मन्दिर रतलाम स्टेशन से ४४
मील पर स्थापित है । यह स्थान बाणासुर की
राजधानी थी। कथा है कि बाणासुर ने बाणेश्वर
लिंग की स्थापना की थी । संभव है। इस
डूहूा पर कभी मन्दिर था वह तोड़ दिया गया ।
अब उसका ध्वंसावशेष मात्र रह गया है। डूहूा
खोदने पर यहाँ के स्थान पर कुछ प्रकाश पड़ सकता
है। यहाँ की ईंट आबादी पास होने के कारण
गाँव वाले उठा ले गये हो । केवल मिट्टी का टीला
मात्र शेष रह गया है।
उष्कर ग्राम में, बारहमूला स्कूल के प्लेग्राउण्ड के
पीछे मुकुलित कमल शैली के स्तूप का भग्नावशेष
है । परिहासपुर तथा उष्कर दोनो स्तूपों की परि-
कल्पना एक जैसी है। इस समय यह स्थान तार से
घेर दिया गया है । बड़ी-बड़ी घास तथा जंगली खर-

यहाँ पृष्ठ की सामग्री का पूर्ण लिप्यंतरण दिया गया है:

३२८ | राजतरंगिणी
पात उगे थे । उनसे मेरा पैर बुरी तरह छिला गया ।
किसी प्रकार अन्दर पहुँचा ।
स्तूप का अधिष्ठान मात्र शेष रह गया है । स्तूप
की चारों दिशाओं में सीढ़ियाँ बनी हैं। दो सीढ़ियों के
बीच तीन त्रिकोणीय अधिष्ठान के अंश जिस कमल
की मुकुलित एक-एक पंखड़ी हैं। इस समय यहाँ
यत्र-तत्र पड़े कुछ अलंकृत शिलाराण्डों के अतिरिक्त
और कोई दर्शनीय वस्तु शेष नहीं रह गयी है। स्तूप
के पृष्ठ भाग में एक तरफ पहाड़ो है । दूसरी तरफ
बारहमुला शहर वितस्ता के वाम तट पर है । बारह-
मूला इस समय समृद्धिशाली नगर हो गया है ।
भारतीय सेना की छावनी के कारण खूब चहल-
पहल रहती है ।
हुष्कौर में एकाकी एक स्तूप और उसके परि-
वेष्ठित दिवाल का अंश शेष रह गया है । खनन कार्य
में यहाँ से प्राप्त खिलौने प्रतापसिंह संग्रहालय
श्रीनगर कश्मीर में संगृहीत हैं । ये दिवाल के
उत्तरीय दिशा में एकाध फीट की दूरी पर गड़े मिले
थे । कश्मीर में मूर्तिभंग की शैली भारत जैसी ही
थी । मन्दिर तथा मूर्तियों को खण्डित करने की
एक शैली प्रचलित हो गयी थी । मूर्तियों के नाक
तथा हाथ अवश्य खण्डित कर दिये जाते थे । खण्डित
मूर्तियों को या तो किसी मसजिद की सीढ़ियों में
लगा दिया जाता था कि लोगों के पैरों तले पड़ती
अपनी असमर्थता, दयनीय दशा, शक्तिहीनता प्रकट
करती रही अथवा तोड़कर कही मुर्दों की तरह
दफना दी जाती थी ।
हुष्कौर से प्राप्त खण्डित मूर्तियों पर गन्धार
शैली की छाप है। मूर्तियां कश्मीर के पुराकालीन
मूर्तिकला तथा उनके स्थापत्य शैली पर प्रकाश
डालती हैं ।
प्रताप सिंह संग्रहालय की भगवान् बुद्ध की
(बी. सी. १.) मूर्ति ध्यान मुद्रा प्रदर्शित
करती है। भगवान् पद्मासन लगाकर बैठे हैं।
त्रिचीवर धारण किये हैं ।

मूर्ति बी. सी. २ गान्धार परवर्ती काल की
मूर्ति कला पर प्रकाश डालती है । यह एक
मस्तक मात्र है । अधोभाग का पता नही चला है ।
मूर्ति भग्न है । मूर्धा पर उर्म है ।
मूर्ति बी. सी. ३ भग्न मस्तक है । नाक तोड़
दिया गया है । मस्तक के उर्म ग्रन्थिल हैं। मुख
अण्डाकार है ।
मूर्ति बी. सी. ४ एक ब्राह्मण का मस्तक है ।
तत्कालीन लोगों की वेशभूषा पर प्रकाश डालती
है । मूर्ति कला सजीव है। दाढ़ी-मूंछ हैं। केश
पीछे बँधे हैं। बाल कंघी से संवारे गये हैं।
मूर्ति बी. सी. १० केश विन्यास का उत्कृष्ट
नमूना है । घुंघराले केशों से कान ढका है ।
मूर्धा पर से केश चारों तरफ फैले हैं। उन्हें
सर पर मुक्ताग्रोथित सूक्ष्म वस्त्र से बाँधा गया है।
आजकल केशों को संयत रखने के लिये रुमाल
या पट्टी से प्राय बाल बाँध लिये जाते हैं। कश्मीर
के खेतों पर काम करने वाली नारियों के सर पर
इसी प्रकार के वस्त्रों से बाल बाँधा मुझे दिखाई
पड़ा । यद्यपि पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव के
कारण कश्मीर की नारियों के साज-शृंगार तथा
वेशभूषा में आमूल परिवर्तन होने लगा है। मूर्ति
की मुखाकृति कोमल है । यह भग्न मस्तक बोधि
सत्त्व का है ।
मूर्ति बी. सी. ११ बोधिसत्त्व का भग्न
मस्तक है । उस मस्तक पर अलंकृत मुकुट है ।
यह मुकुट ब्रिटिश राजाओ के मुकुट से कुछ
मिलता है ।
मस्तक बी. सी. १५ : एक युवक का है ।
उस मस्तक का, दाढ़ी-मूंछ, सब कुछ मुड़ा है । अधरों
पर आध्यात्मिक मुस्कान है । आकृति भव्य तथा
प्रभावोत्पादक है। कलाकार ने जैसे अन्तर की मनो-
वृत्तियों को मुखाकृति में उरेह दिया है ।
मूर्ति बी. सी. १८ : अत्यन्त उत्कृष्ट कलाकृति
यह एक उपासिका का खण्डित मस्तक है।

यहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का पंक्ति-दर-पंक्ति लिप्यंतरण है:

शीर्षक:
प्रथम तरंग २२९

बायाँ स्तम्भ (Left Column):
अधरों पर गम्भीर मुद्रा के साथ आध्यात्मिकता
मिश्रित मुसकान है । भरी पूरी मुखाकृति है । कंघी से
सँवारे केश में सीमंत मन में अनायास पवित्र भाव
उत्पन्न करते हैं । मिथुन, काम एवं भौतिक सौन्दर्य
दर्शक मुद्रा के यह विपरीत मुद्रा है तथा
कलाकृति है ।
मूर्ति बी. सी. १९: भग्न मस्तक है । नासिका,
भौं, अधरों पर की मुसकान देखते बनती है । मस्तक
पर बाल कढ़े हुए हैं । मध्य भाग से कानों के ऊपर
होते हुए कंघी किये हुए केश पीछे की ओर घूमे हैं ।
खण्डित पीन पयोधर की क्रम संख्या बी. सी.
३५ है । स्तन पर कुच बन्ध लगा है । कण्ठ में मुक्ता
माला के अतिरिक्त स्तनों पर दूसरी मुक्तामाला
सुशोभित है । कामिनी के शृंगार के रूप को प्रकट
करती है । तत्कालीन काश्मीर के लोग कितने शृंगार
तथा कला के प्रिय थे । उस पर प्रकाश डालती है ।
मस्तक खण्ड बी. सी. १६ : एक भिक्षु का
है । उसकी दाढ़ी-मूंछ तो मुंडी हैं परन्तु मस्तक पर
बाल कढ़े हैं । यह तत्कालीन काश्मीरी लोगों के बाल
रखने की एक शैली पर प्रकाश डालता है । इस
प्रकार के बाल काटने को बनारस की तरफ 'खत'
काटना, कहते थे । मेरे बचपन में पुराने लोग 'खत'
कटाते थे । मेरा भी बाल बचपन में इसी ढंग पर
काटा जाता था । इस समय पाश्चात्य शैली पर बाल
काटा जाने लगा है । पुरानी बातें लोग भूल रहे हैं ।
मूर्ति खण्ड बी. सी. ३४ : विचित्र मूर्ति है ।
उसका कटि तथा ऊरु मात्र शेष रह गया है । इस
मूर्ति का शिश्न तथा अण्डकोष खुला है । कन्धा से
आता कुर्ता कटि प्रदेश तक रह गया है । कुर्ता के
छोर पर मुक्ता पंक्ति गुथी है । यह किसी श्वेताम्बर
जैन सन्त की मूर्ति हो सकती है ।
इसके अतिरिक्त यहाँ से हाथ, कलाई, पद,
भुजाओं के खण्डित भाग मिले हैं । उन्हें देखने से
तत्कालीन वेशभूषा तथा विभिन्न प्रकार के प्रायोगिक
अलंकारों पर प्रकाश पड़ता है । कंकण, चूड़ियाँ,

दायाँ स्तम्भ (Right Column):
भुजबन्द पहनने की चाल थी । कलाई की उँगलियाँ
बहुत ही सुन्दर तथा लहर की तरह बनायी गयी हैं ।
(६) जुष्कपुर : श्रीनगर के उत्तर में एक बड़ा
ग्राम है । इसका वर्तमान नाम जुकुर है । हरि पर्वत
से ४ मील दूर है । यहाँ के प्राचीन ध्वंसावशेषों के
शिलाखण्ड, मजारों, कब्रिस्तानों तथा मसजिदों में
लगे मैने देखा है । बहुत पत्थर गढकर नवीन इमारतों
में लगाये गये हैं । अतएव उनका पूर्व रूप निश्चित
करना दिन पर दिन कठिन होता जायेगा । जनरल
श्री कनिंघम को सन् १८४७ में तथा श्री स्टीन को
वहाँ बहुत शिलाखण्ड मिले थे ।
जनरल कनिंघम ने सन् १८४७ ई० नवम्बर मास
में वहाँ की यात्रा की थी। उन्हें उस स्थान पर बहुत
अधिक संख्या में पत्थर के स्तम्भ मिले थे । कुछ
कश्मीरी पुरातन शैली से अलंकृत पत्थर थे । सबका
उपयोग तराश कर मसजिदों तथा जियारातो में किया
गया था । (एनिसिएण्ट ज्योग्राफी पृष्ठ ८५)
जनरल कनिंघम ने जिन स्तम्भों तथा पत्थरों को
देखा था वे निस्सन्देह जुष्कपुर में निर्मित विहारों के
अवशेष थे । अगले श्लोक से यह स्पष्ट प्रकट होता
है कि उसने जुष्कपुर में विहार का निर्माण किया
था । जुष्कपुर के उत्तर देवीपुर, पूर्व में तात्वल,
पश्चिम प्राचीन अमरेश्वर, ऊबरहर और धुर दक्षिण
डंगरपुर तथा दूर पर हरिपर्वत पड़ता है ।
(७) कनिष्कपुर : वर्तमान कानिशपुर है । यह
श्रीनगर-बारहमूला सड़क पर स्थित है । ग्राम के
पास एक पुराना टीला है । वहाँ से अलंकृत पत्थर
मिले थे । कहा जाता है कि राजा कनिष्क का
यहाँ निवासस्थान था । इस स्थान पर प्राचीन
ध्वंसावशेषों के शिलाखण्ड तथा मुद्राएँ मिलती हैं,
जनरल कनिंघम ने १८४७ में यहा की यात्रा की
थी । प्राचीन ध्वंसावशेषो के शिलाखण्डादि उन्हें
जियारातो तथा कब्रों में लगे मिले थे । बहुत अधिक
संख्या में इस प्रकार के ध्वंसावशेष बिखरे थे ।
श्री स्टीन लिखते हैं । पण्डित साहिबराम के
तीर्थ में इसका मूल नाम कनिष्कपुर दिया गया है ।

२३० राजतरंगिणी
सविहारस्य निर्माता जुष्को जुष्कपुरस्य यः ।
जयस्वामिपुरस्यापि शुद्धधीः संविधायकः ॥ १६६ ॥
१६९. उस शुद्धधी जुष्क राजा ने जुष्कपुर के विहार का निर्माण कराया। वह जय
स्वामीपुर¹ का भी निर्माता था।
ते तुरुष्कान्वयोद्भूता अपि पुण्याश्रया नृपाः ।
शुष्कलेत्रादिदेशेषु मठचैत्यादि चक्रिरे ॥ १७० ॥
१७०. तुरुष्क¹ वंश में उद्भूत होते हुए भी इन पुण्यात्मा नृपों ने शुष्कलेत्रादि² स्थलों में
मठ, चैत्यादि बनवाया।

श्री पण्डित काशीराम से थो स्तीन ने सन् १८६१ ई०
में जाँच कराया था। वहाँ के स्थानीय ब्राह्मणों की
एक प्रचलित परम्परा से ज्ञात हुआ था। यहाँ
कनिष्ठराज का राज्य था।
यह स्थान पीर पंचाल जाने वाले दर्रा मार्ग
पर श्रीनगर से १० मील दक्षिण स्थित है। यहाँ
पर एक छोटी सराय है उसे कामपुर सराय कहते हैं।
यह स्थान वितस्ता नदी से लगभग ९ मील
पूर्व है। इसके दक्षिण वितस्ता पर बारहमूला पड़ता
है इसके उत्तर पूर्व रावतपुर तथा पूर्व दक्षिण सैय्यद
भोक्स की जियारत है।
१६९ (१) जयस्वामीपुर : जयस्वामीपुर का
पता अभी नहीं चल सका है। इस पर अनुसन्धान
की आवश्यकता है। जयस्वामी विष्णु का नाम
है। प्रतीत होता है । जुविष्क का झुकाव
वैष्णव धर्म की ओर हो गया था। अन्यथा वह
जयस्वामी शब्द का प्रयोग नहीं कर सकता।
उसने जुष्कपुर मे विहारों का भी निर्माण कराया
था। इससे प्रतीत होता है। राजा सहिष्णु था।
वह बौद्ध तथा वैष्णव दोनों धर्मों का आदर
करता था।
१७० (१) तुरुष्क : कनिष्क तथा उसके उत्तरा-
धिकारी तुर्कवंशीय थे। यह मान्यता प्राचीन काल
में प्रचलित रही है। अल्बेरूनी ने भी यही कहा है
(२.१०) । तुरुष शब्द ऋग्वेद (२:४६:३२) में दान
शब्द के साथ आया है। आर्यतर जाति बिना दान
हुए आर्य के लिये सम्भवतः प्रयोग होता रहा है।
पुराणों में तुषार शब्द तुरुष्क के लिये भी आया है।
भागवत के पाठ में तुरुष्क शब्द का प्रयोग किया गया
है। इनका उल्लेख यवनादि राजाओं के साथ किया
गया है। (वायुपुराण ६९:३६०:६२, मत्स्य पुराण
२७२:१९:२१ ब्रह्माण्ड पुराण ३:७४:१७२—१७६,
भागवत पुराण १२:१:३० ।)
पुराणों मे उल्लेख आया है :
काम्बोजा दरदाश्चैव बर्बरा अंग लौकिकाः ।
चीनाश्चैव तुषाराश्च बहुला बाह्यतो नराः ॥
मार्कण्डेय पुराण ५७:३९
'बाह्यतो नराः' शब्द महत्त्व रखता है।
इस ओर संकेत करता है कि ये भारत के बाहर
से आने वाले लोग थे।
मार्कण्डेय, वायु, ब्रह्माण्ड तथा वामन पुराणों
के अनुसार कम्बोज, कश्मीर के राजौरी (राजपुरो)
उपत्यका से हिन्दूकुश पर्वतमाला तक रहने वालों
के लिये प्रयुक्त किया गया है । कुछ विद्वान्
कम्बोज क्षेत्र को बदखशां के समीप हिन्दूकुश के
पार तक ले जाते हैं। दरद-कृष्णगंगा के अर्ध्य भाग
वाली उपत्यका अर्थात् उत्तरी कश्मीर में रहते हैं
उसे वर्तमान काल में दर्दस्तान कहते हैं।
कम्बोज और दरद नाम के साथ-साथ आने
से यह प्रतीत होता है कि दोनों क्षेत्र परस्पर
मिले थे। (मत्स्य पुराण २७३; वायु पुराण २.१०;
ब्रह्माण्ड पुराण ३:७४)

'चीनांश्चैव तुषारांश्च' के प्रयोग से मालूम
होता है कि कम्बोज तथा दरद की तरह चीन
तथा तुषार देश परस्पर मिले थे । दोनों की
सीमाएँ एक साथ मिलती थी अन्यथा युगल प्रयोग
न किया गया होता ।
मार्कण्डेय, ब्रह्माण्ड तथा वायु पुराणों में
'चीनांश्चैव तुषारांश्च' एक साथ उल्लेख किया
गया है । वायु पुराण में 'चीनांश्चैव तुषारांश्च' का
उल्लेख है । मार्कण्डेय पुराण में 'चीनांश्चैव
तुषारांश्च' का उल्लेख है । वामन पुराण में 'वेरणा-
श्चैव तुषारांश्च' शब्द का उल्लेख किया गया है ।
धरवो ने तुखारिस्तान का वर्णन किया है । उसमे
बलख सम्मिलित हो जाता है । वक्षु अर्थात् आमू
दरया के मध्यवर्ती दोनों तटवर्ती अंचलों को
लेता चला जाता है । यद्यपि आमू दरया के
दक्षिण का अंचल तुषार देश में आता है ।
वर्तमान तुर्किस्तान तुषार अर्थात् तुर्कों का अंचल
कहा जा सकता है ।
पुराणों में उल्लेख मिलता है :
सान्ध्रांस्तुपारान् लम्पाकान् पह्लवान् पारदान् शकान् ।
एतान् जनपदांश्चक्षु : प्लावयन्ति गतोदधिम् ॥
वायु पुराण में 'सान्ध्रांस्तुपारांस्तम्पाकान्
तथा 'सान्ध्रांस्तुपारास्तम्बवान्' आया है । मार्कण्डेय
पुराण में 'तुपारान् वर्वराकारान्' तथा 'तुषारान्
वर्वराकारान्' का प्रयोग किया गया है। ब्रह्माण्ड पुराण
में 'सान्ध्रांस्तुपारान् लम्पाकान्' का उल्लेख
मिलता है ।
तुखार तथा तुषार शब्द एक ही है । जाति के
लिए तोखरी अथवा तोखरो शब्द का प्रयोग किया
गया है। विष्णु पुराण ( ४:२४:५३ ) में तुरुष्क
शब्द का उल्लेख करते हुए 'तुरुष्कारा मुण्डारश्च'
कहा गया है। इस प्रकार तुखार, तुषार, तोखरी,
तुरुष्क, तुर्क सब एक ही जाति के नाम हैं। केवल
उच्चारण के भेद प्रकट करते हैं । महाभारत में
तुषार क्या तुखार दोनों ही शब्दों का प्रयोग किया
गया है । तुषारवासियों को म्लेच्छ भी कहा गया है ।
(सभा पर्व ५०:१८५०)
युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में वहाँ के निवासी
आये थे तथा रसोई परोसने का कार्य करते दिखाई
देते हैं । वन पर्व ( ५१:२५-२६, ५१:१९९१,
१७७:२१. ) में उल्लेख मिलता है । पाण्डव लोग
गन्धमादन से द्वैत वन की ओर लौटते समय तुषार
देश को पार कर राजा सुबाहु के नगर में पहुँचे थे ।
भीष्म पर्व ( ७५.२१ ) में तुषारों के युद्ध में भाग
लेने का वर्णन मिलता है । तुषार जनपद के घोर
गण भीष्म द्वारा निर्मित क्रौंच व्यूह के दक्षिण पार्श्व
स्थान में व्यूह की रक्षा कर रहे थे । शान्ति पर्व
( ६५.२४२९ ) तुषारवासियों के निवास के विषय
में कहा गया है । तुषारवासी म्लेच्छ मान्धाता के
राज्य में निवास करते थे ।
मान्धाता के विषय में पुराणों में कहा गया है
कि इक्ष्वाकुवंश की १८वीं पीढ़ी में हुए थे। वे
अपने पिता युवनाश्व की कुक्षि से उत्पन्न हुए थे ।
पुरुकुत्स, अम्बरीष तथा मुचुकुन्द उनके पुत्र थे ।
मान्धाता चक्रवर्ती राजा थे । सात द्वीपों में उनका
राज्य था । उनके राज्य विस्तार के विषय में कहा
गया है ।
यावत् सूर्य उदेति स्म यावच्च प्रतितिष्ठति ।
सर्वं तद् यौवनाश्वस्य मान्धातुः क्षेत्रमुच्यते ॥
( ब्रह्माण्ड पुराण ३.६३:६८-७२ )
हरिवंश पुराण उनका शक, पह्लव, दरद, अन्य
म्लेच्छ तथा दस्यु जातियों के साथ उल्लेख
करता है ।
स्ट्रेबो ( ९:५१५ ) कहता है कि ग्रीक अर्थात्
यूनानियों के बलख से निकालने का श्रेय तोपरो
जाति को भी है । यह स्थान तुर्किस्तान प्रतीत होता
है । तोखरी जाति का स्थान हिन्दूकुश पर्वत के
उत्तर बताया गया है। वह तोखरो जाति का उल्लेख
करता है जो वास्तव में तुषार अर्थात् तुर्किस्तान के
तुर्क हैं। मार्कण्डेय पुराण ( ५७:३९ ) में तुपारो

२३२ राजतरंगिणी

का वर्णन है । उनका उल्लेख काम्बोज, दरद, वर्वर
तथा चीनों के साथ आया है ।
१५वीं शताब्दी तक संस्कृत लेखों में तुर्कों के
लिए तुरुष्क शब्द का प्रयोग किया गया है । मेवाड़
के राजा मोकल का विक्रम संवत् १४८५ के
चितोड गढ के लेख में उल्लेख है कि राजा ने
अंग, कामरूप, वंग, निषाद, चीन तथा तुरुष्को पर
विजय प्राप्त किया था । यह कवि का गौरव वर्णन
है । ऐतिहासिक तथ्य नही है । इसका महत्व केवल
इसलिए है कि उस समय भारत में रहने वाले
मुसलमानो के लिए तुरुष्क शब्द का प्रयोग होता था ।
अपनी बाल्यावस्था की बातें मुझे याद है कि
तुर्क शब्द का प्रयोग मुसलमानों के लिए गाँवों में
होता था । तुर्की नाई, तुर्की कहार आदि लोग हिन्दू
से मुसलमान हो गये थे । हिन्दू नाई तथा मुसलमान
नाई में भेद जानने के लिए तुर्क शब्द लगा दिया
जाता था ।
(२) शुष्कलेत्र : कल्हण उक्त तीनो तुरुष्क
राजाओं में किसी विशेष को शुष्कलेत्रादि क्षेत्रों में
मठ, चैत्य, तथा उसी के सदृश अन्य निर्माण बनाने
का उल्लेख करता है । अपितु उनका नाम सम्मिलित
लेता है कि उन राजाओं ने निर्माण कराया ।
वह ग्राम दुत्त परगना मे हुकालेतर अथवा
हुकालेतरी है । श्री स्तीन के निर्देश पर सन् १८९१ में
पं० काशीराम ने यहाँ की यात्रा की थी । परन्तु
उन्हें यहाँ कोई प्राचीन ध्वंसावशेष नही मिला ।
यह स्थान श्रीनगर से लगभग १४ मिल
दक्षिण पश्चिम है । दामोदर उद्र क्षेत्र के पश्चिम
ओर किंचित् दक्षिण दिशा की ओर झुकता है ।
शुष्कलेत्र क्षेत्र के उत्तर में नागम, पूर्व में गुन्द, दक्षिण
में पेत कूट, पश्चिम में सुन्दरा तथा लरबल है ।
स्थान के समीप छोटे छोटे नाले है ।
चैत्य : चैत्य अमरकोश कार के अनुसार यज्ञशाला
तथा आयतन होता है । परन्तु पालि में यह भिन्न
अर्थों में प्रयुक्त होता रहा है । इसका पालिरूप
चेतोय है । 'चितायां भवः चैत्यः' अर्थ किया जाता
है । चिता से इसे सम्बन्धित कर दिया गया है ।
ब्राह्मण, बौद्ध तथा जैन परम्परा के अनुसार
दिवंगत के पवित्र भस्म वा चिता स्थान के ऊपर
स्मृति भवन, समाधि, तथा वृक्षों को लगाया
जाता था । यह प्रथा आज भी प्रचलित है ।
महात्मा गाँधी, जवाहर लाल नेहरू तथा लाल-
बहादुर शास्त्री के भस्मस्थान पर उद्यान बना
दिये गये हैं । महात्मा गान्धी की समाधि तथा
जवाहरलाल जी के चितास्थान में शान्ति वन
दिल्ली में बन गया है । राजाओं के दिवंगत होने
पर उनके राज्यों में छतरियाँ बना दी जाती है ।
रामायण, महाभारत एवं भगवद्गीता में
यह शब्द पावन वेदी, देवस्थान, प्रासाद
एवं धार्मिक वृक्ष आदि के लिये प्रयुक्त हुआ है ।
'देवस्थानेषु चैत्येषु' (महा ३:१९०:६७) 'प्रासाद-
गोपुरसभाश्चैत्य' (भाग ११।२७) 'कच्चि-
च्चैत्यशतैर्जुष्टः' (महा० वन० : १२२९) चैत्य
शब्द प्राचीन शब्द है । भगवान् बुद्ध के समय
में भी चैत्य के चापाल चैत्यादि पर्याय थे ।
बौद्ध काल में अस्थि एवं चिता भस्मो पर
चैत्य बनाने की परम्परा चल पड़ी थी ।
कालान्तर में चैत्य विशालकाय होकर स्तूपों का
रूप ग्रहण कर लिये । श्रीलंका में इन्हें दागव
जो सस्कृत शब्द धातुगर्भका अपभ्रंश है कहा
जाता है । तिब्बती भाषा में डुंगनेन कहते हैं ।
बौद्ध स्थापत्य में चैत्य निर्माण की एक विशेष
कला विकसित हुई थी । गिर्जाघर एवं चर्चों ने
चैत्य शैली के उपासना गृहों की नकल की है ।
अजन्ता एलोरा एवं ईसा से पूर्व बने चैत्यों के
वर्णन से यह स्पष्ट हो जाता है । उपासना भवन
में जहाँ चर्च की वेदी तथा ईसा मसीह की
मूर्ति एवं क्रास होता है वही पर बौद्ध उपासना
स्थल में चैत्य तथा वेदी होती है । प्रारम्भ में
चैत्य रामायण, बौद्ध तथा जैन ग्रन्थों के अनुसार

प्रथम तरंग २३३
प्राज्ये राज्यक्षणे तेषां प्रायः कश्मीरमण्डलम् ।
भोज्यमास्ते स्म बौद्धानां प्रव्रज्योर्जिततेजसाम् ॥ १७१ ॥
१७१. प्रव्रज्या ज्योति' से बौद्ध उन शक्तिशाली राजाओं के विस्तृत राज्यकाल में कश्मीर
मण्डल का प्रायः उपभोग करते थे ।
काष्ठ के होते थे । कालान्तर मे वे पक्के पत्थर
तथा ईंटा चूनों से बनने लगे ।
कनिष्क प्रसिद्ध बुद्धचरित्र के लेखक अश्वघोष का
संरक्षक था । कनिष्क के समय में अश्वघोष का
होना कहा जाता है। चीनी भाषामें बुद्ध चरित्र
का अनुवाद सन् ४२० ई० में हुआ था । एक
मत है कि बुद्ध घोष ने किसी युद्ध में पाया था ।
उसे निवास स्थान तथा अध्ययन अध्यापन एवं
लेखन की पूर्ण सुविधा दी थी । बुद्ध चरित्र
काशी से प्रकाशित हो चुका है। कुछ भाग संस्कृत
तथा कुछ हिन्दी में हैं।
पाठभेद :
श्लोकसंख्या १७१ में 'कश्मीर' का 'काश्मीर'
तथा 'स्म' का 'स' और 'च' पाठ भेद मिलता है।
पादटिप्पणियाँ :
(१) प्रव्रज्या : बौद्धों में दो वर्ग होते हैं।
उपासक एवं भिक्षु । उपासक साधारण वेश भूषाधारी
गृहस्थ होते हैं। प्रव्रज्या लेने वाला व्यक्ति गृह त्याग
करता है। गृहस्थ धर्म त्याग करता है। सर दाढ़ी
मुड़ाकर, संन्यासी बन चीवर धारण करता है ।
पिण्डपात, चीवर, शयनासन, ग्लान तथा प्रत्यय
भिक्षुओं के चार निश्रय कहे जाते हैं। भिक्षा पात्र
के अतिरिक्त उनके पास और कुछ नहीं होता ।
असंग्रही होते हैं । माला, गन्ध, विलेपन, अलंकार
ऊँची शय्या, संगीत, सोना, चाँदी, आदि से विरत
रहते हैं। भिक्षा मांग कर भोजन करते हैं। भिक्षा
माँगने की भी एक शैली है। भिक्षु किसी गृहस्थ के
द्वार पर चुपचाप जाकर खड़ा हो जायगा । कुछ
मांगेगा नहीं, याचना नहीं करेगा । यदि गृहस्थ ने
उसके पात्र में कुछ भोज्य पदार्थ डाल दिया तो ले लेता
३०
है । अन्यथा वह लौट आता है । विहार में वृक्ष मूल,
अथवा गुफा में आसन लगाता है ।
संघ शासन में भिक्षु शामिल रहता है । संघ
उसे दण्ड दे सकता है । संघ से निकाल सकता है ।
भिक्षु त्रिरत्न किंवा तीन वचनों, बुद्धं शरणं
गच्छामि, धर्मम् शरणम् गच्छामि, संघं शरणम्
गच्छामि, कहकर तीनों की शरण लेता है । बुद्धधर्म
में ब्रह्मचर्य पर अत्यधिक जोर दिया गया है। वे
अपने कठोर आचरण से लोगों को प्रभावित करते
हैं। उनका नियंत्रित जीवन आकर्षक होता है। वे
मध्याह्न के पूर्व केवल एक बार भोजन करते हैं।
मध्याह्न के पश्चात् भोज्य सामग्री ग्रहण नहीं करते ।
केवल पेय पदार्थ लेते हैं। सनातन धर्मी संन्यासी
दण्ड धारण करते हैं। गेरुआ वस्त्र पहनते हैं। परन्तु
बौद्ध भिक्षु दण्डधारण नहीं करते । ऊपर से नीचे
तक सुआच्छादित रहते हैं ।
परिव्राजक के पांच नाम होते हैं : (१) भिक्षु
(२) परिव्राजक (३) कर्मन्दिन् (४) पाराशरिन् तथा
(५) मस्करिन् । परिव्राजक और प्रव्रज्या के शाब्दिक
अर्थ में भेद नहीं है। प्रव्रज्या का शाब्दिक अर्थ होता
है । व्रज का अर्थ गमन होता है। प्र उपसर्ग विशेष
लगाकर प्रव्रज्या शब्द बन जाता है । विशेषरूप से
गृहत्याग करना यही साधारण अर्थ होता है ।
बीस वर्ष से कम आयु का व्यक्ति उपासक हो
सकता है । श्रमणेर हो सकता है। उसे एक आचार्य
किंवा उपाध्याय के निश्रय में रहना पड़ता था ।
बीस वर्ष से ऊपर होने पर ही वह भिक्षु हो
सकता है। दस चीजें ग्रहण करने पर श्रमण होते
हैं । दस भिक्षुओं के मध्य ही उपसम्पदा दी
जा सकती है। भिक्षुओं को २२७ नियमों का

२३४ राजतरंगिणी
तदा भगवतः शाक्यसिंहस्य परिनिर्वृतेः ।
अस्मिन्महीलोकधातौ सार्धं वर्षशतं ह्यगात् ॥ १७२ ॥
१७२. उस समय भगवान् शाक्य सिंह¹ का इस महीलोक में परिनिर्वाण² हुए एक सौ पचास वर्ष व्यतीत हो चुके थे ।
पालन करना पड़ता है । पञ्चशील ग्रहण करने
वाला कोई भी व्यक्ति भिक्षु हो सकता है ।
जीवित माता पिता की अनुमति बिना कोई
भिक्षु नहीं हो सकता ।
बौद्धों को राजकीय आश्रय कश्मीर में मिला
था । कनिष्क ने तृतीय संगीति कश्मीर में की
थी । फाहियान तथा सुंगयुन के वर्णनों से प्रकट
होता है । गांधार में बौद्ध भिक्षुओं को राजकीय
प्रश्रय था । उनकी यात्रा के समय कश्मीर में सनातन
धर्म का प्रभाव बढ़ गया था ।
पाठभेद :
श्लोक संख्या १७२ में 'तदा' का 'ततो';
'परिनिर्वृतेः' का 'पुरनिवृते.' और 'परनिवृतेः';
तथा 'महीलोक' का 'सहलोक' 'सहीलोक' और
'शवलोक' पाठभेद मिलता है ।
पादटिप्पणियाँ :
( १ ) शाक्यसिंह : शाक्य भगवान् बुद्ध के
वंश का नाम है। वह इक्ष्वाकुवंशीय क्षत्रियों की
एक शाखा है । उस वंश में सिंह तुल्य अर्थात् श्रेष्ठ
भगवान् बुद्ध हुए थे । अतएव उनका नाम शाक्यसिंह
रख दिया गया था । वास्तव में उनका नाम 'सिद्धार्थ'
था । भगवान् के जन्म स्थान के सम्बन्ध में अब कोई
विवाद नहीं रह गया है । ईसा पूर्व ५६३ वर्ष में
शाक्यों की राजधानी कपिलवस्तु के निकट लुम्बिनी
अर्थात् रुमिनदेई में भगवान् का जन्म हुआ था ।
अशोक का स्तम्भ वहाँ पर गड़ा है । उसपर अंकित
है—'हिय बुधे जाते ति' सुत्तनिपात में स्पष्ट उल्लेख
आता है—'सो बोधिसत्तो' ।
भगवान् को शाक्य मुनि भी कहते हैं । कल्हण ने
भगवान् का तत्कालीन प्रचलित मूल नाम दिया
है । उसने बुद्ध तथा बौद्ध शब्द का प्रयोग भगवान्
के प्रचलित बौद्ध धर्म के लिये सर्वत्र किया है ।
(२) परिनिर्वाण : कल्हण यहाँ कुशान राजाओं
का काल भगवान् बुद्ध के परिनिर्वाण के १५० वर्ष
पश्चात् देता है । यह अब तक के प्राप्त प्रमाणों के
आधार पर ठीक नहीं बैठता ।
सिंहली परम्परा के अनुसार भगवान् बुद्ध का
परिनिर्वाण ईसापूर्व ५४४ वर्ष में हुआ था । यही
कारण है कि सन् १९५६ में विश्वव्यापी समारोह
२५०० वर्ष पूर्ण होने पर परिनिर्वाण उत्सव मनाया
गया था ।
राजा बिम्बसार तथा उनके पुत्र अजातशत्रु के
भगवान् समकालीन थे ।
महाराज अशोक का भगवान् के परिनिर्वाण से
२१८ वर्ष पश्चात् राज्याभिषेक हुआ था । यह सब
काल प्रमाणतुला पर तोल कर प्रामाणिक माने
गये हैं ।
यदि कल्हण की काल गणना मान ली जाय तो
कुशान वंशीय राजाओं का काल ईसा पूर्व ४१६ वर्ष
होता है । अशोक का राज्याभिषेक परिनिर्वाण के
२१८ वर्ष पश्चात् हुआ था । इस प्रकार कुशान
वंशीय राजाओं का काल अशोक के राज्याभिषेक से
६१ वर्ष पूर्व होता है । अर्थात् कुशान वंशीय राजाओं
के पश्चात् अशोक का काल पड़ जाता है ।
हुएनसांग कनिष्क का शासन काल भगवान् बुद्ध
के परिनिर्वाण के ४०० वर्ष पश्चात् रखता है ।
कल्हण स्वयं अशोक, जलोक, दामोदर तथा
अन्य लुप्त राजाओं के पश्चात् कुशान वंशीय
राजाओं का क्रम रखता है । कल्हण की काल गणना
यहाँ प्रामाणिक नहीं मानी जा सकती । उसने तरका-

प्रथम तरंग २३५
बोधिसत्त्वश्च देशेऽस्मिन्नेको भूमीश्वरोऽभवत् ।
स च नागार्जुनः श्रीमान् षडर्हद्वनसंश्रयी ॥ १७३ ॥
१७३. इस देश में षडर्हद्वन¹ निवासी नागार्जुन² नामक भूमीश्वर हुआ। वह बोधि-
सत्त्व भी था।

लीन किसी काल गणना के आधार पर यह समय
नहीं दिया है। कुशान वंशीय राजाओं तथा कल्हण
के काल में लगभग तेरह शताब्दियों का अन्तर पड़
जाता है। उसके समय तक भारत में बौद्धधर्म लुप्त
हो चुका था। भारत में मुसलिम शासन दो शता-
ब्दियों से कायम था। कश्मीर में स्वतः इतने राज-
विप्लव, जलप्लावन, भूचाल आये थे कि कितनी ही
इतिहास सामग्रियां नष्ट हो गयीं थी। यहाँ पर
कल्हण कोई प्रमाण भी नहीं उपस्थित करता कि
उसकी काल गणना का आधार क्या है? तर्क
और प्रमाण की तुला पर कल्हण का यह समय ठीक
नहीं उतरता।

कहा जाता है। हरवान में कनिष्क के समय
में चतुर्थ बौद्ध परिषद हुई थी। खनन कार्य के
पश्चात् इसे परिषद से और सम्बन्धित करने का
प्रयास किया गया है। विहारों के निर्माण निमित्त
यह स्थान प्रकृति की गोद में अत्यन्त सुहावना
तथा उपयुक्त है। हरवान के ध्वंसावशेष स्थान से
यदि उपत्यका की तरफ दृष्टिपात किया जाय तो
हृदयग्राही सुन्दर दृश्य नेत्रों को अनायास सुखकर
प्रतीत होता है।

हरवान के पृष्ठभाग में उत्तुङ्ग पर्वत है। दक्षिण
दिशा में भी उत्तुङ्ग पर्वत है। सम्मुख पर्वत है।
केवल वाम पार्श्व में ढुलता गया विस्तृत मैदान है।
तीनों पार्श्वों में पर्वत द्वारा वेष्टित मध्य में खुली
उपत्यका इतनी सुन्दर लगती है कि यहाँ चुपचाप
बैठकर समय बिताते रहने में एक प्रकार के नैसर्गिक
आनन्द का बोध होता है। सितम्बर माह की शालि
से भरी पूरी उपत्यका केसरिया साड़ी पहने युवती
कामिनी तुल्य लगती है। हरे-भरे पादप, पल्लवित
वृक्षों का समूह, ग्राम का झुरमुट, पास बहती जल
रेखा किसी प्राप्तयौवना के चीर पर बने बेल-बूटे
जैसे लगते हैं।

पाठभेद :
श्लोकसंख्या १७३ में 'न्नेको' का 'न्नेक',
'भूमीश्वरो' का 'भूम्येश्वरो', 'भवत्' का 'वसत्', 'च'
का 'तु' और 'त', एवं 'र्हद्वन' का 'र्हन्धन; 'र्हर्वन'
'र्हत्वन' पाठभेद मिलता है।

पादटिप्पणियाँ :
१७३ (१) षडहर्द्वन : वर्तमान हरवान है।
इसका शाब्दिक अर्थ ६ सन्तों का वन है। श्रीनगर
की जल पूर्ति निमित्त सन् १८९५ में यहाँ निर्माण
कार्य आरम्भ किया गया। उस समय यहाँ के
ध्वंसावशेषों का पता चला। सन् १९२५ में पुनः
यहाँ खनन कार्य हुआ है। जलाशात सुन्दर झील
का रूप उपस्थित करता है। सीढ़ियों से जलाशात के
बांध पर लगभग ४० फीट जाना पड़ता है। एक
तरफ हरा ऊँचा पर्वत है। दूसरी तरफ ऊँची भूमि है
तथा बाँध के नीचे सुन्दर बगीचा है। इसमे चिनार
के पेड़ लगे हुए हैं। वनोत्सव तथा वन विहार के
लिए आदर्श स्थान है।

मैं प्रकृति के इस अनुपम दृश्य को देखता मुग्ध
खड़ा था। सम्मुख पर्वत पर खानाबदोशों के कुछ कैम्प
लगे थे। यहाँ से बूज होम दिखाई पड़ता था। उस
समय वहाँ पर खनन कार्य हो रहा था। शायद वहाँ
कभी सिद्ध रहते थे। गुह्यक गण रहते थे। भीमगृह
वासी रहते थे। वे वास्तव में कौन थे अभी अनुस-
न्धान का विषय है। इस स्थान पर मैं तीन बार जा
चुका हूँ। वहाँ से होकर मैं यहाँ आया था।
जिस समय मैं पहुँचा था आकाश मेघाच्छन्न था।
हरवान पर जहाँ पर विहार बना था उसके पीछे का

यहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का पंक्ति-दर-पंक्ति देवनागरी लिप्यंतरण है:

शीर्षक:
२३६ | राजतरंगिणी


[बायाँ स्तम्भ]
पहाड़ सूखा है। मेघ उसपर जमे थे। उनका शनैः
शनैः इधर-उधर जाना, वाम पार्श्व में वर्षा जल द्वारा
प्रवाहित कल-कल ध्वनि करता नाला, ग्रामों के शान्त
गृहों से उठती धूम राशि, पडते फुहार में किंचित्
खड़े होकर उपत्यका को चुपचाप निरखते रहने मे मुझे
एक विचित्र आनन्द का बोध हो रहा था। यह दृश्य
और यह स्थान मुझे इतना प्रिय लग रहा था मानों
मैं स्वयं इस दृश्य का एक अंग बन गया था।
इस समय हरवान का रूप बदल गया है। स्टीन
के समय हरवान जो रूप उपस्थित करता रहा होगा
वह अब नही है। शालीमार के दक्षिण पार्श्व से पक्की
पिच की सड़क हरवान ग्राम होती आगे निकल जाती
है। सड़क के समीप स्वच्छ जल पूर्ण नाला है।
यहाँ पर तीन नाले हैं। दची ग्राम नाला, तेल बल
नाला तथा शराब कुल। शराब कुल स्वच्छ जल की
प्रणाली है। विहार की पहाड़ी के आधे भाग में बहती
है। पूछने पर प्रकट हुआ। यह जल राज् के शराब
बनाने के कारखाने की तरफ जाता है। अतएव
इसका नाम शराब कुल पड़ा है। इस समय कार-
खाना बन्द है।
हरवान पहाड़ की उतार किंवा ढाल पर है।
ढाल पर स्थान इतना समतल बनाया जा सकता
है कि पर्वतीय शैली पर बहुत मकान बन सकते
हैं। एक छोटा चौरस मैदान किंवा भूमि है। उसमें
तीन चौकोर प्रांगण बने हैं। मध्यवर्तींय प्रांगण में
चौकोर स्तूपाकार स्थान बना है। उसके दक्षिण
पार्श्व में चौकोर प्रांगण के निर्मित पूर्वकालीन दिवालोँ
के कुछ ध्वंसावशेष के आकार शेष रह गये हैं।
मध्यवर्ती प्रांगण के समीप भी एक लम्बी दिवाल का
भग्नावशेष रह गया है। प्रांगणो के ऊपर दिवालोँ
का अवशेष बच गया है। दिवालें विचित्र रूप उप-
स्थित करती हैं। निर्माणकर्त्ताओं तथा राजगीरो
की कला पर प्रकाश डालती हैं। दिवालो की रचना
पर यहाँ पर दो शब्द लिख देना उचित होगा।
पत्थर के ढोकों की दिवाल खड़ी की गई है।
उनके बाहर बड़ी सुन्दरता से छोटे शिव लिंगों की


[दायाँ स्तम्भ]
तरह नदियों से प्राप्त पत्थरों को पलस्तर के स्थान
पर लगाया गया है। स्थान स्थान पर सुन्दरता और
बढ़ाने के लिये बीच बीच मे पत्थर के ढोके रख
अतीव मनोरम रचना की गयी हैं। वे देखने मे
अत्यन्त सुन्दर लगती है। आधुनिक कला की याद
दिलाती हैं। इस प्रकार की दिवाल रचना में कितना
श्रम लगा होगा उन्हें देख करके ही अनुमान लगाया
जा सकता है।
यहाँ पर पुराने बर्तनों के टुकड़े तथा खपड़े
बहुत निकले हैं। प्राप्त टाइल्स मे फूल-पत्ती तथा
मानव आकार बने हैं। तत्कालीन पुरुषों तथा
स्त्रियों की वेशभूषा तथा उनका चेहरा-मोहरा कैसा
था। स्पष्ट मालूम होता हैं।
मैने उन आकृतियों को ध्यानपूर्वक देखा। आर्यों
की मुखाकृति जैसी है। मुख-रेखाएँ उनके हृष्ट पुष्ट,
स्वस्थ तथा बलवान रूप को प्रकट करती है। उनका
कद ऊँचा है। पाद की पेण्डली मांस पेशी पुष्ट सम
तथा आकर्षक हैं। नारियो का रूप उनका आकार
अत्यन्त हृदयग्राही है। नासिका लम्बी आर्य जातीय
सीधी है। रोमन नासिका की तरह उनमें मोड़
नहीं हैं। बाल उभड़े गण्डस्थल पर अद्भुत शोभा
बढ़ाते हैं। कानों में गोलाकार बाला है। आज भी
कश्मीर की स्त्रियाँ गुच्छे का बाला पहनती हैं।
मुसलमान स्त्रियाँ चाँदियों के बाले गुच्छों में कानो से
लटकाती हैं। बाली किंवा बाले पहनने की प्रथा
कश्मीरी अंगनाओं से शीघ्रतापूर्वक लोप हो रही हैं।
उनके स्थान पर तंग पहनने की प्रथा फैल चुकी हैं।
टाइल्स पर बने आकार नर-नारियों के हैं। शरीर
पर अलंकारो की बहुलता नही हैं। रोचक अलंकार
हैं। वे शरीर की सुन्दरता बढ़ाते हैं। उसे भंड़िहर
नहीं बनाते। इससे प्रकट होता है कि समाज उस
समय कितना सुसंस्कृत तथा सभ्य था। पुरुष ढीला-
ढाला वस्त्र पहने दिखाये गये हैं। वर्मधारी, अश्वा-
रोही, धनुष-वाण धारी तथा वीर पट्ट पहने पुरुषों
की आकृतियाँ मिली हैं। युवतियाँ मृदंग अथवा

प्रथम तरंग २३७
ढोल बजाती तथा नर्तकियां नृत्यमुद्रा में खपड़ों तथा
टाइल्स पर मिली हैं।
हाथो का उल्लेख काश्मीरी साहित्य में मिलता
है। हरवान के टाइल्स पर हाथो की मूर्ति खुदी
मिली है। हस्तिशाला का उल्लेख भी (रा० त० ७:
७७२-७७६ में) कल्हण करता है। हरवान में स्तूप
मन्दिर, ईंटा, टाइल्स छत्रावली के अतिरिक्त 'ये
धर्मा हेतुप्रभवा' ब्राह्मी लिपि में मिला है। एक
काकासन में बैठे साधू की आकृति भी मिली है।
खरोष्ट्री लिपि का भी यहाँ दर्शन मिला है।
कुछ ऊपर एक हाल है। हाल के पीछे एक
वृत्ताकार हाल और है। इसे देखकर मुझे गौहाटी
स्थित कामाक्षा देवी के मन्दिर का स्मरण आ गया।
यदि इस हाल का प्रत्यास्थापन किया जाय तो
कामरूप कामाक्षा के मन्दिर तुल्य पृष्ठ भाग में गर्भगृह
तुल्य गोलाकार तथा मंडप आयताकार होगा।
कामाक्षा देवी में मण्डप से गर्भ गृह में जाने के लिए
द्वार बना है। परन्तु यहाँ आयताकार मण्डप से
पृष्ठभागीय वृत्ताकार गर्भ गृह में जाने के लिए किसी
द्वार किंवा मार्ग का चिन्ह मैने नहीं देखा। यह
वृत्ताकार स्थान चैत्य हो सकता है। स्तूप होने का
भी अनुमान लगाया जा सकता है। अजन्ता तथा
एलोरा की गुफाओं में चैत्य के सम्मुख आयताकार
मण्डप भिक्षुओं के बैठने तथा पूजा करने के लिए बना
है। सम्भव है कि उसी स्थापत्य तुल्य यहाँ का
निर्माण रहा हो।
हरवान पिण्डपात किंवा भिक्षुओं के भिक्षा प्राप्त
करने की दृष्टि से आदर्श स्थान माना जा सकता है।
जल का सुपास है। जल दूर से लाने की यहाँ समस्या
नहीं थी। निर्झर के कभी सूखने की कल्पना भी नहीं
की जा सकती है। बादाम, अखरोट तथा फलों के
वृक्ष तथा उनके उद्यान यहाँ मुझे अधिकता से मिले।
उपत्यका में शालि खूब उत्पन्न होती है। हरवान
जिस समय अपनी गौरव गरिमा पर रहा होगा, उस
समय यहाँ फल-फूल के वृक्ष खूब लगाये गये होंगे।
खेतों में नाना प्रकार की सब्जी तथा अन्न उत्पन्न करने
का प्रयास किया जाता रहा होगा। पिण्डपात निमित्त
स्थानीय जनता से भात, तरकारी तथा फलादि मिल
जाना सरल था। इस समय चिनार के वृक्ष भी लगे
हैं। मालूम नहीं उन दिनों यहाँ चिनार थे कि नहीं।
कुछ लोगों का मत है कि चिनार के वृक्ष ईरान से
हाँकर लगाये गये हैं। इस विवाद में न पड़कर मैं
यही कहना चाहता हूँ कि अध्यात्म ज्ञान चर्चा एवं
तपस्या निमित्त हरवान का स्थान शान्त तथा आदर्श
कहा जायेगा।
इस समय हरवान ग्राम का रूप बहुत कुछ बदल
गया है। भौतिक दृष्टि से यह एक समृद्धिशाली ग्राम
है। यहाँ अस्पताल, स्कूल, ट्राउट फार्मिंग सेण्टर,
श्रीनगर वाटर वर्क्स तथा ध्वंसावशेषों के कारण
प्रसिद्ध स्थान हो गया है।
(२) नागार्जुन : उरुष्क राजाओ किंवा कुशान
राजाओ का समकालीन नागार्जुन नही था। कल्हण
के वर्णन से भ्रम उत्पन्न हो सकता है। चीनी ग्रन्थों
में जो सामग्री इनके जीवन के सम्बन्ध में प्राप्त होती है
उससे पता चलता है वह आन्ध्रभृत्यकुलीय शालिवाहन
राजा श्री गौतमी पुत्र का समकालीन था। उसका
काल सन् १६६-१९६ ई० तक था। कश्मीर में कल्हण
वर्णित हुविष्क का काल सन् १०६ ई० आता है।
कुछ मत है कि यह शालिवाहन राजा गौतमी पुत्र
यज्ञश्री नहीं है परन्तु अब अनेक विद्वान् इसी को
मानते है। नागार्जुन ने इस राजा के पास जो पत्र
लिखे थे उनका अनुवाद तिब्बती तथा चीनी
भाषा में उपलब्ध है। राजा यज्ञश्री नागार्जुन का सम-
सामयिक माना जाता है। इस पत्र का नाम 'आर्य
नागार्जुन वोधिसत्त्व सुहल्लेख' है।
'आर्य नागार्जुन वोधिसत्त्व' यह उल्लेख बहुत
महत्त्वपूर्ण है। कल्हण ने इस श्लोक में उसे बोधि-
सत्त्व कहा है। कल्हण के समय में नागार्जुन प्रख्यात
था। वह बोधिसत्त्व माना जाता था। उसे कश्मीर
मण्डल का भूमीश्वर भी कहा गया है। नागार्जुन नाम

२३६ राजतरंगिणी

पहाड़ भूला है। मेघ उसपर जमे थे। उनका शनैः
शनैः इधर-उधर जाना, वाम पार्श्व में वर्षा जल द्वारा
प्रवाहित कल-कल ध्वनि करता नाला, ग्रामों के शान्त
गृहों से उठती धूम राशि, पडते फुहार में किंचित्
खडे होकर उपत्यका को चुपचाप निरखते रहने में मुझे
एक विचित्र आनन्द का बोध हो रहा था। यह दृश्य
और यह स्थान मुझे इतना प्रिय लग रहा था मानो
मैं स्वयं इस दृश्य का एक अंग बन गया था।
इस समय हरवान का रूप बदल गया है। स्तीन
के समय हरवान जो रूप उपस्थित करता रहा होगा
वह अब नहीं है। शालीमार के दक्षिण पार्श्व से पक्की
पिच की सडक हरवान ग्राम होती आगे निकल जाती
है। सडक के समीप स्वच्छ जल पूर्ण नाला है।
यहाँ पर तीन नाले हैं। दची ग्राम नाला, तेल बल
नाला तथा शराब कुल। शराब कुल स्वच्छ जल की
प्रणाली है। विहार की पहाडी के आधे भाग में बहती
है। पूछने पर प्रकट हुआ। यह जल राज. के शराब
बनाने के कारखाने की तरफ जाता है। अतएव
इसका नाम शराब कुल पड़ा है। इस समय कार-
खाना बन्द हैं।
हरवान पहाड की उतार किंवा ढाल पर है।
ढाल पर स्थान इतना समतल बनाया जा सकता
है कि पर्वतीय शैली पर बहुत मकान बन सकते
हैं। एक छोटा चौरस मैदान किंवा भूमि है। उसमे
तीन चौकोर प्रांगण बने हैं। मध्यवर्तीय प्रांगण में
चौकोर स्तूपाकार स्थान बना है। उसके दक्षिण
पार्श्व में चौकोर प्रांगण के निर्मित पूर्वकालीन दिवालों
के कुछ ध्वंसावशेष के आकार दोष रह गये हैं।
मध्यवर्ती प्रांगण के समीप भी एक लम्बी दिवाल का
भग्नावशेष रह गया है। प्रांगणो के ऊपर दिवालों
का अवशेष बच गया है। दिवालें विचित्र रूप उप-
स्थित करती हैं। निर्माणकर्त्ताओ तथा राजगीरो
की कला पर प्रकाश डालती हैं। दिवालों की रचना
पर यहाँ पर दो शब्द लिख देना उचित होगा।
पत्थर के ढोकों सी दिवाल खड़ी की गई है।
उनके बाहर बड़ी सुन्दरता से छोटे शिव लिंगो को
तरह नदियों से प्राप्त पत्थरों को पलस्तर के स्थान
पर लगाया गया है। स्थान स्थान पर सुन्दरता और
बढाने के लिये बीच बीच में पत्थर के ढोके रख
अतीव मनोरम रचना की गयी है। वे देखने में
अत्यन्त सुन्दर लगती है। आधुनिक कला की याद
दिलाती है। इस प्रकार की दिवाल रचना में कितना
श्रम लगा होगा उन्हें देख करके ही अनुमान लगाया
जा सकता है।
यहाँ पर पुराने बर्तनों के टुकड़े तथा खपडे
बहुत निकले हैं। प्राप्त टाइल्स में फूल-पत्तो तथा
मानव आकार बने हैं। तत्कालीन पुरुषो तथा
स्त्रियों की वेशभूषा तथा उनका चेहरा-मोहरा कैसा
था। स्पष्ट मालूम होता है।
मैने उन आकृतियो को ध्यानपूर्वक देखा। आर्यों
की मुखाकृति जैसी है। मुख-रेखाएँ उनके हृष्ट पुष्ट,
स्वस्थ तथा बलवान रूप को प्रकट करती हैं। उनका
कद ऊँचा है। पाद की पेडली मास पेशी पुष्ट सम
तथा आकर्षक हैं। नारियों का रूप उनका आकार
अत्यन्त हृदयग्राही है। नासिका लम्बी आर्य जातीय
सीधी है। रोमन नासिका की तरह उनमें मोड़
नहीं है। बाल उभडे गण्डस्थल पर अद्भुत शोभा
बढाते हैं। कानों में गोलाकार बाला है। आज भी
कश्मीर की स्त्रियाँ गुच्छे का बाला पहनती हैं।
मुसलमान स्त्रियाँ चाँदियों के बाले गुच्छो में कानो से
लटकाती हैं। बाली किंवा बाले पहनने की प्रथा
कश्मीरी अंगनाओं से शीघ्रतापूर्वक लोप हो रही हैं।
उनके स्थान पर तंग पहनने की प्रथा फैल चुकी है।
टाइल्स पर बने आकार नर-नारियों के हैं। शरीर
पर अलंकारों की बहुलता नही है। रोचक अलंकार
हैं। वे शरीर की सुन्दरता बढाते हैं। उसे भद्देहर
नही बनाते। इससे प्रकट होता है कि समाज उस
समय कितना सुसंस्कृत तथा सभ्य था। पुरुष ढीला-
ढाला वस्त्र पहने दिखाये गये हैं। वर्मधारी, अश्वा-
रोही, धनुष-बाण धारी तथा चीर पट्ट पहने पुरुषों
की आकृतियाँ मिली हैं। युवतियाँ मृदंग अथवा

प्रथम तरंग
२३७

ढोल बजाती तथा नर्तकियाँ नृत्यमुद्रा में खपड़ों तथा
टाइल्स पर मिली हैं ।
हाथो का उल्लेख काश्मीरी साहित्य में मिलता
है। हरवान के टाइल्स पर हाथी की मूर्ति खुदी
मिली है। हस्तिशाला का उल्लेख भी (रा० त० ७:
७७२-७७६ में) कल्हण करता है। हरवान में स्तूप
मन्दिर, ईंटा, टाइल्स छत्रावली के अतिरिक्त 'ये
धर्मा हेतुप्रभवा' ब्राह्मी लिपि में मिला है। एक
वाद्यासन में बैठे साधु की आकृति भी मिली है।
खरोष्ट्री लिपि का भी यहाँ दर्शन मिलता है।
कुछ ऊपर एक हाल है। हाल के पीछे एक
वृत्ताकार हाल और है। इसे देखकर मुझे गोहाटी
स्थित कामाक्षा देवी के मन्दिर का स्मरण आ गया।
यदि इस हाल का प्रत्यास्थापन किया जाय तो
कामरूप कामाक्षा के मन्दिर तुल्य पृष्ठ भाग में गर्भगृह
तुल्य गोलाकार तथा मंडप आयताकार होगा।
कामाक्षा देवी में मण्डप से गर्भ गृह में जाने के लिए
द्वार बना है। परन्तु यहाँ आयताकार मण्डप से
पृष्ठभागीय वृत्ताकार गर्भ गृह में जाने के लिए किसी
द्वार किंवा मार्ग का चिन्ह मैंने नही देखा। यह
वृत्ताकार स्थान चैत्य हो सकता है। स्तूप होने का
भी अनुमान लगाया जा सकता है। अजन्ता तथा
एलोरा की गुफाओं में चैत्य के सम्मुख आयताकार
मण्डप भिक्षुओं के बैठने तथा पूजा करने के लिए बना
है। सम्भव है कि उसी स्थापत्य तुल्य यहाँ का
निर्माण रहा हो।
हरवान पिण्डपान किंवा भिक्षुओं के भिक्षा प्राप्त
करने की दृष्टि से आदर्श स्थान माना जा सकता है।
जल का सुपास है। जल दूर से लाने की यहाँ समस्या
नहीं थी। निर्झर के कभी सूखने की कल्पना भी नहीं
की जा सकती है। बादाम, अखरोट तथा फलों के
वृक्ष तथा उनके उद्यान यहाँ मुझे अधिकता से मिले।
उपत्यका में शान्ति खूब उत्पन्न होती है। हरवान
जिस समय अपनी गौरव गरिमा पर रहा होगा, उस
समय यहाँ फल-फूल के वृक्ष खूब लगाये गये होंगे।
खेतों में नाना प्रकार की सब्जी तथा अन्न उत्पन्न करने
का प्रयास किया जाता रहा होगा। पिण्डपात निमित्त
स्थानीय जनता से भात, तरकारी तथा फलादि मिल
जाना सरल था। इस समय चिनार के वृक्ष भी लगे
हैं। मालूम नहीं उस दिनो यहाँ चिनार थे कि नहीं।
कुछ लोगों का मत है कि चिनार के वृक्ष ईरान से
लाकर लगाये गये है। इस विवाद में न पड़कर मैं
यही कहना चाहता हूँ कि अध्यात्म ज्ञान चर्चा एवं
तपस्या निमित्त हरवान का स्थान शान्त तथा आदर्श
कहा जायेगा।
इस समय हरवान ग्राम का रूप बहुत कुछ बदल
गया है। भौतिक दृष्टि से यह एक समृद्धिशाली ग्राम
है। यहाँ अस्पताल, स्कूल, ट्राउट फार्मिंग सेन्टर,
श्रीनगर वाटर वर्क्स तथा ध्वंसावशेषों के कारण
प्रसिद्ध स्थान हो गया है।
(२) नागार्जुन : तुरूष्क राजाओं किंवा कुशान
राजाओं का समकालीन नागार्जुन नहीं था। कल्हण
के वर्णन से भ्रम उत्पन्न हो सकता है। चीनी ग्रन्थों
में जो सामग्री इनके जीवन के सम्बन्ध में प्राप्त होती है
उससे पता चलता है वह मान्ध्रभृत्यकुलीय शालिवाहन
राजा श्री गौतमी पुत्र का समकालीन था। उसका
काल सन् १६६-१९६ ई० तक था। कश्मीर में कल्हण
वर्णित हुविष्क का काल सन् १०६ ई० आता है।
कुछ मत है कि यह शालिवाहन राजा गौतमी पुत्र
यज्ञश्री नहीं है परन्तु अब अनेक विद्वान् इसी को
मानते है। नागार्जुन ने इस राजा के नाम जो पत्र
लिखे थे उनका अनुवाद तिब्बती तथा चीनी
भाषा में उपलब्ध है। राजा यज्ञश्री नागार्जुन का सम-
सामयिक माना जाता है। इस पत्र का नाम 'आर्य
नागार्जुन बोधिसत्त्व महल्लेख' है।
'आर्य नागार्जुन बोधिसत्त्व' यह उल्लेख बहुत
महत्त्वपूर्ण है। कल्हण ने इस श्लोक में उसे बोधि-
सत्त्व कहा है। कल्हण के समय में नागार्जुन प्रख्यात
था। वह बोधिसत्त्व माना जाता था। उसे कश्मीर
मण्डल का भूमीश्वर भी कहा गया है। नागार्जुन नाम

२३८ राजतरंगिणी

के साथ आर्य एवं बोधिसत्व दोनों शब्द होने के
कारण प्रकट होता है । बौद्ध जगत् में उसका अत्य-
धिक आदर था । भूमीश्वर शब्द का प्रयोग कल्हण ने
यहाँ राजा के अर्थ में नहीं किया है । बोधिसत्त्व राजा
नहीं हो सकता । वह भौतिक जगत् से, उसकी
सम्पदाओ से, उसके ऐश्वर्यो से अलग रहता है । यहाँ
कल्हण ने उसे कश्मीर मण्डल का अधीश्वर उसी
प्रकार कहा है जैसे 'एकलिंग' जी मेवाड़ के अधीश्वर
हैं। यहाँ पर यह शब्द नागार्जुन की कश्मीर राज्य में
महत्ता तथा उसके प्रभाव के कारण प्रयोग किया
गया है । उसका प्रभाव राजा पर था । राजा का
प्रभाव कश्मीरमण्डल पर था । अतएव वास्तव में
कश्मीर मण्डल का वह भूमीश्वर तुल्य था ।
नागार्जुन बौद्ध दर्शन के माध्यमिक सम्प्रदाय का
समर्थक था । उन्हें शून्यवादी कहा जाता है । उनका
प्रसिद्ध ग्रन्थ 'माध्यमिक कारिका' अथवा 'माध्यमिक
शास्त्र' है । वह २७ प्रकरणों में विभक्त है ।
कारिकाएं ४०० हैं। यह माध्यमिक दर्शन का प्रधान
ग्रन्थ है। महायान सूत्रो को संक्षेप रूप से इनमे
संकलन किया गया है । इस महान् ग्रन्थ द्वारा नागार्जुन
की अन्तर्दृष्टि, विवेक, तर्क तथा मेधा शक्ति का
परिचय मिलता है ।
हिमालय निवासी एक अति वृद्ध भिक्षु से
नागार्जुन सूत्र प्राप्त हुआ था । एक मत और है ।
अश्वघोष से काशी मे नागार्जुन ने शिक्षा प्राप्त की
था । यही उसे महायान सिद्धान्त से प्रथम बार
सम्पर्क स्थापित हुआ था। मै स्वयं निश्चय करने में
अपने को असमर्थ पाता हूँ कि उनमे कौन बात
सत्य है।
युवानचाग ने बौद्ध धर्म को विश्व मे प्रकाशित
करने वाले चार सूर्यों का वर्णन किया है। उसमें वह
अश्वघोष, कुमारलब्ध, आर्य देव तथा नागार्जुन को
स्थान देता है । इस समय तक नागार्जुन की २०
रचनाओं के चीनी अनुवाद प्राप्त हो चुके है ।
नागार्जुन द्वारा प्रतिपादित शून्यवाद के मुख्य
व्याख्याकार पांचवी शताब्दी मे बुद्ध पालित तथा
भाव विवेक हुए हैं ।
कथा है। नागार्जुन विदर्भ में एक ब्राह्मण के घर
जन्म लिया था । अपने पिता का एक मात्र पुत्र था ।
पिता को बडी उम्र में पैदा हुआ था । ज्योतिषियो ने
कहा । नागार्जुन केवल ७ वर्ष जीवित रहेगा । माता
पिता दुःखी हुए । सातवें वर्ष उसे नालन्द विश्वविद्या-
लय मे विद्यार्जनार्थ भेज दिया। उसने ९० दिनो मे
त्रिपिटको का अध्ययन कर लिया था ।
आचार्य राहुल से नालन्दा में नागार्जुन का
सम्पर्क स्थापित हुआ । वह भिक्षु बन गया । लोग
नवयुवको का स्वरूप धारण कर उसका प्रवचन सुनते
थे । नाग जाति के आमन्त्रण पर उनके बीच तीन
मास व्यतीत किया। नागाओ के सम्पर्क के कारण
उसका नाम नागार्जुन पड़ गया ।
एक कथा और है कि अर्जुन वृक्ष की छाया में
उसका जन्म हुआ था। अतएव नाग तथा अर्जुन
मिलाकर उसका नाम नागार्जुन पड गया था ।
नागार्जुन महायान सम्प्रदाय का प्रवर्तक था ।
उसने तिब्बत में अपने दर्शन एवं मतका प्रचार किया ।
वह कवि, दार्शनिक तथा वैद्य था । एक और
कथा तिब्बत में नागार्जुन के विषय में प्रचलित है ।
नागार्जुन के जन्म के समय से माता पिता ने ज्योति-
षियों से सम्पर्क स्थापित किया । यह प्रथा आज भी
प्रचलित है । ग्रामो में यह कार्य पुरोहित करते हैं ।
उनके पास पत्रा होता है । एक रिकार्ड भी रखते हैं ।
उनमें ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति के जन्म एवं मृत्यु का
दिन तथा समय लिखा रहता है । मुझे भी अपना
जन्म दिन तथा काल मालूम नही था । हमारे ग्रामीण
पुरोहित से लगभग २० वर्ष पश्चात् मिला था । यह
यह प्रथा कम होती जा रही है । साक्षरता के प्रचार
के कारण लोग अपने यहाँ डायरी आदि में लिखने
लगे हैं । अतएव अब ग्रामों के पुरोहितों के यहाँ
रिकार्ड मिलना कठिन होता जा रहा है।

प्रथम तरंग २३९
ज्योतिषियो के अनुसार नागार्जुन की आयु केवल
७ दिनो की थी । उसके माता-पिता के धर्माचरण के
कारण देवताओ ने उसको ७ सप्ताह बढा दिया ।
तत्पश्चात् पुनः आयु ७ वर्ष बढा दिया । सात
वर्ष पूर्ण होने के पूर्व वह नालन्द बिहार में विद्याध्ययन
निमित्त भर्ती किया गया वहाँ उसने अमितायु की पूजा
आरम्भ की । देवता प्रसन्न हो गये । उसकी आयु
३०० वर्षों की हो गयी । उसको मृत्यु के सम्बन्ध
में विचित्र कथा है । उसने स्वयं अपना मस्तक अपने
हाथों से काटकर मृत्यु का आलिंगन किया था ।
कहा जाता है । नागार्जुन आन्ध्र प्रदेश के गन्तूर
जिला में श्रीपर्वत पर रहते थे । कालान्तर में इसे
विजयपुरी तथा नागार्जुन कोंडा कहने लगे । जन-
श्रुति है । राजा शातवाहन के समय नागार्जुन ने काशी
छोड़ने के पश्चात् श्रीपर्वत पर अपना निवास स्थान
बनाया । कश्मीरी बौद्ध भिक्षु तथा बौद्ध धर्मानुयायी
वहीं की यात्रा करने लगे ।
नागार्जुन कोण्डा में भगवान् बुद्ध की धातु
एक स्तूप में पायी गयी है । उस स्तूप मे भगवान्
की धातु एक गोले सुवर्ण मंजूषा मे मिली थी ।
सन् १९३३ में यह धातु महाबोधि संग्रहालय
सारनाथ वाराणसी में केन्द्रीय सरकार ने सुरक्षित
रखने के लिये दे दिया है । मैं प्रातः प्रतिवर्ष
कार्तिक पूर्णिमा मे भगवान् के इस पवित्र धातु
का दर्शन करता हूँ । यह धातु मूल गन्धकुटी
विहार में सुरक्षित है । यहाँ के खनन कार्य में
बडे स्तूप, विहार, मन्दिर, मूर्तियो, लघु स्तूप,
देहली, अधिष्ठान आदि अमरावती शैली के
प्राप्त हुए है ।
प्राकृत अभिलेख ब्राह्मी लिपि में दूसरी तथा
तीसरी शताब्दी के मिले हैं । वहाँ एक अर्धचन्द्रा-
कार देवस्थान (संख्या २) नागार्जुन कोण्डा में
दान देने वालों की तालिका अंकित मिली है ।
समीपवर्ती स्थानों में श्रीलंका, गांधार, चीन
तथा कश्मीर के पर्यटकों तथा यात्रियों के लिये
स्थान बनाने का उल्लेख है ।
नागार्जुन की एक मूर्ति नालन्द के खनन
कार्य सन् १९१९–१९२० में प्राप्त हुई है ।
स्वर्गीय श्री राहुल सास्कृत्यायन तिब्बत से कुछ
चित्र लाये थे । उनमें एक नागार्जुन का है ।
यह इस समय पटना संग्रहालय बिहार मे सुरक्षित है।
रानी शांतिश्री ने अनेक चैत्य तथा विहारों
का निर्माण नागार्जुन कोंडा में कराया था ।
एक अन्य उपासिका बोधिश्री ने चैत्यगृह वहां
बनवाया था । उनमें विदेश तथा कश्मीर के
भिक्षु आकर रहते थे ।
चीनी अनुवादों में उसके १८ ग्रन्थों का
उल्लेख बुनियु नंजियो ने अपनी तालिका में दिया
है । नागार्जुन ने 'सुहृल्लेख' अर्थात् अपने उन
पत्रों का संग्रह किया था, जिसे उन्होंने पत्र
स्वरूप अपने मित्र यज्ञश्री गौतमीपुत्र को लिखा
था । नागार्जुन की जीवनी का अनुवाद चीनी
भाषा मे कुमार जीव ने सन् ४०५ ई० में किया
था । नागार्जुन का तिब्बती नाम है क्लुसग्रुव ।
प्राकृत आख्यायिका लीलावती के अनुसार नागा-
र्जुन पोट्टिस तथा कुमारिल के साथ शातवाहन
की राजसभा मे रहते थे ।
नागार्जुन सिद्ध हस्त लेखक थे । उनकी रचना
शैली तथा युक्ति विश्व साहित्य में प्रसिद्ध है ।
माध्यमिक कारिका नागार्जुन के पाण्डित्य, विद्वत्ता,
तर्कबुद्धि, दार्शनिक विचार तथा उसके व्यावहारिक
ज्ञान का उत्कृष्ट उदाहरण है ।
नागार्जुन शून्यवाद का आचार्य है । वह कहता है :
न सन् नासन् न सदसत् न चाप्यनुभयात्मकम् ।
चतुष्कोटिविनिर्मुक्तं तत्त्वं माध्यमिका विदुः ॥
नागार्जुन की दृष्टि में मूलतत्त्व शून्य है ।
किसी भी पदार्थ का स्वरूप निर्णय करने में
चार ही कोटियो का प्रयोग संभाव्य हैं । पहला
अस्ति है । दूसरा नास्ति है । तीसरा तदुभयम्
चौथा नोभयम् है । परमार्थ इन चारो कोटियों