सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा

स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished968 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

'कबीरपंथी शब्दावली' कबीरपन्थ में गाए जाने वाले शब्दों (भजनों और पदों) का एक बड़ा संग्रह है। मुखपृष्ठ के अनुसार इसे कबीराश्रम के आचार्य, परमार्थी वंश के भारत-पथिक स्वामी श्री युगलानन्द बिहारी ने तैयार किया। स्वामी युगलानन्द कबीरपन्थी ग्रन्थों के संग्रह, शोधन और प्रकाशन के लिए जाने जाते हैं, और खेमराज श्रीकृष्णदास से छपे कई कबीरपन्थी ग्रन्थों से उनका नाम जुड़ा है।

ग्रन्थ कबीरपन्थ की परम्परागत वन्दना 'सतसुकृत आदि अदली अजर अचिन्त पुरुष मुनीन्द्र करुणामय कबीर' से आरम्भ होता है। इसके शब्दों में सत्यनाम, सतगुरु की महिमा, काल और माया से छुटकारा, सत्यलोक और आत्मा की यात्रा जैसे कबीरपन्थ के प्रिय विषय गाए गए हैं। ऐसे संग्रह सत्संग, आरती और पर्वों पर गाने के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए यह ग्रन्थ पन्थ के जीवित भक्ति-संगीत का भी दस्तावेज़ है।

यह खेमराज श्रीकृष्णदास, श्रीवेङ्कटेश्वर प्रेस, मुम्बई का प्रकाशन है और यह प्रति सितम्बर २०१६ (संवत् २०७३) के संस्करण की है, जो पुणे के हडपसर स्थित प्रेस में छपी। ९६८ पृष्ठों का यह संग्रह कबीरपन्थी भक्तों और निर्गुण भक्ति-काव्य पर काम करने वालों के लिए उपयोगी है।

पृष्ठ 908–927, कुल 968 में से
पृष्ठ 908
स्थायी लिंक
पृष्ठ 908 स्कैन

(८९४)

कवीरपंथी—

मिल धोखा खाई, कहै जसोदाके कन्हार्ई ॥ कोई जंगल कोइ देवल बतावे, कोइ द्वारका जाई ॥ कोइ अकाश पताल बतावे, कोइ गोकुल ठहराई ॥ जमुना विमल प्रवाह थकित भये, पवन रहे ठहराई ॥ सोरा बसुधा एकदश पुरलो, सब सुरछित होय जाई ॥ सात ससुन्दर जबे घहराने, तेतिस कोट अघाई ॥ तीन लोक तीनो पुर थाके, इन्द्र उठे अकुलाई ॥ दस औतार कृष्णलौ थाके, कूर्म बहुत सुख पाई ॥ ससुझ न वार पारलौ, यह धुन कहाँसे आई ॥ शेषनाग औ राजा वासुक, वाराह सुच्छित होय जाई ॥ देव निरंजन अद्या माया, ये हुनहुं शिर नाई ॥ कहैं कवीर सतलोकके पूरष, शब्द केर सुर नाई ॥ अभी अंकते कुडुक निकारी, तीन लोक रहु छाई ॥

३७४—अपने पियाके मैं प्यारी सबसौ न्यारी ॥ टेक ॥ एक कंचन दूजे कामनी इन जग मोहा ॥ ऐसा कोइ न देखिया इनते बांचा ओहा ॥ कामदेव एक भूष है सबको लागा ॥ केते तपसी बनगये बनमें जागा ॥ गोपीके कारन कृष्णजी बन बन नाचा ॥ सीताके कारन राम रावन रन माचा ॥ ब्रह्मलोक ब्रह्म डिगे कन्या मोहा ॥ सुर नर मुनि सब पच मरे बांधे लोहा ॥ गगन मंडल बिच बैठके, सुनले बाजा ॥ कहैं कवीर गुरु ज्ञानसे आतम जागा ॥

शब्द ३७५—याद करो दिन बाद जाता है, सतगुरु शब्द सनेह बिना रे ॥ टेक ॥ जठर अग्निमें बूंदे जमाया, पानीसे पिंड किया रचना रे ॥ उहाँ तुझे खान पान पहुंचावे, ऐसो साहब है अपना रे ॥ नौ दस मास गरभ प्रतिपाले, कर कर कोटि जतना रे ॥ नाम लेत तोहि लाज लगत है, मायामें भूल रहौ मना रे ॥ बालापनमें खेल गँवाये, तरुनामें कछु रूप बना रे ॥ त्रिध भये तन आलस उपजे, जीवन मरन रैन सपना रे ॥ अवध घटे जब काल गरासे,

पृष्ठ 909
स्थायी लिंक
पृष्ठ 909 स्कैन

शब्दावली

(८९५)

उठगये हाट तब कछु न बना रे ॥ कहें कवीर सुनो भाइ साधो, मूल गँवाय चले अपना रे ॥

शब्द ३७६-निज घर जान बेजाना। दगाबाज बटपार बटोही, इनका लगा जमाना ॥ टेक ॥ अपने दिलका कोइ न मिलिया, मिलिया लोग बिगाना ॥ भूला लोग फिरे बेअकूल, इनका नहीं ठिकाना ॥ सेमरफूल जगत इक फूला, ताहि देख लोभियाना ॥ मारत चोंच रुवा उधराने, फिर पाछे पछताना ॥ कहें कवीर सुनो भाइ साधो, या पद है निरबाना ॥ जो या पदको समुझे बूझे, पहुँचे पुरुष ठिकाना ॥

शब्द ३७७-अब हम सोई परम पद जाना ॥ टेक ॥ ना उहाँ सिद्ध नहीं उहाँ साधक, दूसर कहत दिवाना ॥ न उहाँ चंद नहीं उहाँ सूरज, ना रजनी ना भाना ॥ मकरीको तार स्वेत है झीनी, तहाँ मेरो मन माना ॥ कहें कवीर चीटीके खुरमें, पिंड ब्रह्मंड समाना ॥

शब्द ३७८-अजगैबी बंदा गैब नगरसे आया ॥ टेक ॥ गैबी आया गैबसे, इहाँ लगाया ऐब ॥ उलट समाना गैबमें, छूट गया सब ऐब ॥ आप रहा जब रहा न कोई, एकहि एक कहाया ॥ जात बरन कुल रूप न रेखा, जिन यह राह चलाया ॥ पांचतत्त्व गुन तीन ना पहुँचे, सो वह देश कहाया ॥ ब्रह्मपुरीते इछा उलटी, निरगुन नाम धराया ॥ षट् दर्शनके बंद छुडाये, इब्राहिमहि चेताया ॥ कहें कवीर सुनु गोरख जोगी, जिन ढूँढा तिन पाया ॥

शब्द ३७९-जो बूझे सो बावरा। क्या उमर हमारी ॥ असंख्य जुग आगे गये, तबके हम ब्रह्मचारी ॥ टेक ॥ तीन देव जाने नहीं, सोई आदि हमारी ॥ कोट आये परमात्मा, परलोक सिधारी ॥ हमतो सदा मौजूद है, प्रगटे जुग चारी ॥ कोटन ब्रह्मा हो गये,

पृष्ठ 910 स्कैन

(८९६)

कवीरपंथी—

दस कोट कन्हई ॥ अनंत कोट विष्णु गये, मोरे एक पलाई ॥
सात कोट शंभू गये, सुहम्मद कोट चारी ॥ देवतनकी गिनती नहीं,
का सृष्टि बिचारी ॥ बलि बावन केते भये, कौरव दल भारी ॥
लंकापति रावन गये, रघुपति कइ वारी ॥ ना बालक ना वृद्ध हों,
ना पुरुष न नारी ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 911 स्कैन

शब्दावली

(८१७)

तनकी तांत सरंगी बाजे, केहि विधि गावन हारा ॥ उग्रगीता बांच सुनाऊं, जाने दास हमारा ॥ दूटो तार फूटगो तूबा, जंत्री होगये न्यारा ॥ अपरंपार पार पुरुषोत्तम, ताका करो विचारा ॥ जंत्री बिना जंत्र ना बाजे, बाजे सोई बजावे ॥ कहें कवीर सुनो भाइ साधो, शब्दमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 912 स्कैन

(८९८)

कवीरपंथी—

सुमिरत प्रगट भये द्वापरमें, लीन्हे हंस उबारी ॥ एक समैं हरि जाचन आये, लीन्हा बसन उतारी ॥ अंमर देत बार ना लाये, राखे लज्जा भारी ॥ पांडव यज्ञ सुफल ना होने, बहुतक जुरे अचारी ॥ तुमरे भक्त जब आस उठाये, अघर घंट झनकारी ॥ हरिके मंदिर उठे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 913 स्कैन

शब्दावली

(८९९)

चहुँ दिशि पानी पानी । तेहि पानी डुइ परबत बूढे, दरिया लहरि समानी ॥ उडि मक्खी तरवरको लागी, बोले एके बानी । वहि मक्खीके मक्खा नाही, गरभ रहा विन पानी ॥ नारी सकल पुरुषहिं खायो, ताते रही अकेला । कहहिं कवीर जो अबकी समुझे, सोई गुरु हम चेला ॥ १ ॥

शब्द

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 914 स्कैन

(९००)

कवीरपंथी—

अस्नाना । आतम मारि पखानहि पूजे उनमें कछूव न ज्ञाना ॥
बहुतक देखा पीर औलिया पढे किताब कुराना । करि सुरीद
तदवीर बतावै उनमें इहै जो ज्ञाना ॥ आसन मारि हिम्भ धरि
बैठे मनमें बहुत गुमाना । पीतर पाथर पूजन लागे तीरथ गरब
भुलाना ॥ माला

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 915 स्कैन

शब्दावली

(१०१)

सहज भई घरुवारी । कहहिं कवीर सुनो हो सन्तो पुरुष जनम भौ भारी ॥ ६ ॥

शब्द ३९५-सन्तो कहौं तोको पतियाई । झूँठा कहत साँच बनि आई ॥ ८० ॥ लोके रतन अवेध अमोलिक नहिं गाहक नहिं, साई । चिमिक २ चमके हग चहुँ दिशि अरब रहा छरियाई ॥ आपहिं गुरु किरपा कछु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 916 स्कैन

(१०२)

कवीरपंथी-

दस औतार ईसरी माया कर्ता कै जिन पूजा । कहहिं कवीर सुनौहो सन्तो उपजै खपै सो दूजा ॥ ८ ॥

शब्द ३१७-सन्तो बोले ते जग मारे । अनबोलेते कैसे के बनिहै शब्दै कोइ न विचारे ॥ ८० ॥ पहिले जन्म पहिले जनम पूतको भयऊ बाप जनमिया पाछे ॥ बाप पूतकी एकै नारी ई

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 917 स्कैन

शब्दावली

(१०३)

उनते क्या वै छोटा। कहहिं कवीर मुनो हो संतो कलिके ब्राह्मण
खोटा ॥ ११ ॥

शब्द ४००—संतो मते मात जन रंगी। पीवत प्याला प्रेम
सुधारस मतवाले सतसंगी ॥ टे० ॥ अरघ उरघ लै भाठी रोपी
ब्रह्म अग्नि उदगारी। मूंदे मदन कर्म कटि कस्मल संतत चुवै

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 918 स्कैन

(१०४)

कवीरपंथी—

जो न तरे । गहि परतीति कीन जिन जासों सोई तहैं मरे ॥ जो
कहु कियो ज्ञान अज्ञाना सोई समुझ स्याना । कहैं कवीर तासों
का कहिये देखत दधि भुलाना ॥ १४ ॥

शब्द ४०३—रामरा चली बिनावन माहो । घर छोड़े जात
जोलाहो ॥ टे० ॥ गज नौ गज दस गज उनइसकी पुरिया एक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 919 स्कैन

शब्दावली

(१०५)

नहीं जानै भूत प्रेत हठि हृदय धरै । तजि कपूर गांठी विष बाँधै
ज्ञान गंवाय मुगुध फिरे ॥ छीजे साहु चोर प्रतिपालै संत जनन
की कूट करै । कहहिँ कवीर जिह्वाके लम्पट यहि विधि प्रानी
नरक परै ॥ १७ ॥

शब्द ४०६-रामगुन न्यारो न्यारो न्यारो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 920 स्कैन

(१०६)

कवीरपंथी-

शब्द ४०९-राम न रमसि कौन दंड लागा । मरि जेबेका करिबे अभागा ॥ ८० ॥ कोइ तीरथ कोइ सुंडित केशा । पाखंड भरम मन्त्र उपदेशा ॥ विद्या वेद पढि कर हंकारा । अन्तकाल मुख फाँके छारा ॥ दुखित सुखिन सब कुटुम्ब जिवैवै । मरन बेर अकसर दुख पैवै । कहैं कवीर यह कलि है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 921 स्कैन

शब्दावली

(१०७)

निवेरा ॥ टे० ॥ तरुवर एक मूल विन ठाढो विन फूले फल लागा । साखा पत्र कछू नहिं वाके अष्ट गगन सुख जागा ॥ पौ विन पत्र करह विन तुम्बा विनु जिह्वा गुन गावै । गावन हारके रूप न रेखा सतगुरु होइ लखावै ॥ पंछिक खोज मीनको मारग कहैं कवीर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 922 स्कैन

(१०८)

कबीरपंथी—

ज्ञान मने बिनु निरखै रूप बिना बहु रूपा । थिति बिनु सुरति रहस बिनु आनंद ऐसो चरित अनूपा ॥ कहै कवीर जगत बिनु ( हरि ) मानिक देखौ चित अनुमानी । परि हरि लाभै लोग कुटुम्ब सब भजहुँ न झारंग पानी ॥ २७ ॥

शब्द ४१६—भाइरे गैया एक विरंचि दियो है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 923 स्कैन

शब्दावली

(१०९)

॥ टे० ॥ गहना एक कनक ते गहना तामें भाव न दूजा । कहन सुननको दुइ करि थाये यक निमाञ्ज यक पूजा ॥ वही महादेव वही महम्मद ब्रह्मा आदम कहिये । कोइ हिन्दू कोइ तुर्क कहावै एक जमींपर रहिये ॥ वद किताब पढैं वे खुतबा वे मोलना वे पांडे । बिगत विगतके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 924 स्कैन

(९१०)

कवीरपंथी-

जल छोड़े कमल गयो कुंभिलाय । कहैं कवीर जो अबकी बिछरे
बहुरि मिलै कब आय ॥ ३३ ॥

शब्द ४२२-हरि जन हंस दशा लिये डोलैं। निर्मल नाम चुनि
चुनि बोलैं ॥ टे० ॥ सुकताहल लिये चाँच लोभावैं। मौन रहै कि
हरिगुन गावैं ॥ मानसरोवर तटके बासी। राम चरण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 925 स्कैन

शब्दावली

(१११)

द्वितीया और न भाई। चुंडित मुंडित मौन जटाधरि तिनहुं कहां सिधि पाई॥ ज्ञानी गुनी स्मर कवि दाता ये जो कहहिं वड हमहीं। जहंसे उपजे तहहिं समाने छूटि गये सब तबहीं ॥ बाँये दहिने तजो विकारे निजुके हरिपद गहिया। कहै कवीर गुंगे गुर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 926 स्कैन

(९१२)

कवीरपंथी—

अचवन छूतिहि जग उपजाया । कह कवीर ते छूति बिर्वाजित
जाके संग न माया ॥ ४१ ॥

शब्द ४३०—पंडित सोधि कहहु समुझाई । जाते आवागमन
नशाई ॥ अर्थ धर्म औ काम मोक्ष फल कौन दिशा बस भाई
॥ टेक ॥ उत्तर दछिन पूरब पच्छिम सरग पतालके माही । विन
गोपाल ठौर नहिं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 927 स्कैन

शब्दावली

(११३)

मोहि सना ॥ ८० ॥ मूये ब्रह्मा विष्णु महेशा । पार्वती सुत भये
गनेशा ॥ मूये चन्द्र मुखे रवि केता । मुखे हनुमत जिन बांधी
सेता ॥ मूये कृष्ण मुखे करतारा । यक न मुआ जो सिरजन हारा ॥
कहैं कवीर मुआ नहीं सोई । जाको आवागमन न होई ॥ ४५ ॥
शब्द ४३४-पंडित अचरज यक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें