दायभाग (जीमूतवाहन - पं. वासुदेव कृष्ण चतुर्वेदी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सहित)
Dayabhaga of Jimutavahana with Hindi Commentary
जीमूतवाहन (टीकाकार: पं. वासुदेव कृष्ण चतुर्वेदी) द्वारा
( ३७ )
CC-0. Agamnigam Digital Preservation Foundation, Chandigarh
|
┌──────────┴──────────┐
ऊढा अनूढा
│
┌─────┴─────┐
अप्रतिष्ठिता प्रतिष्ठिता
│
दौहित्र
│
माता पितः
│
भाई
│
┌──────────┴──────────┐
सजातीय विजातीय
│
┌─────┴─────┐
सोदर भिन्नोदर
│
भतीजे
│
दादी = दादा — चाचा चाचा के पुत्र
गोत्रज- [ ७ पीडी तक के पुरुषों का अधिकार
│
बान्धव- [ १ आत्म बन्धु — भूआ मौसी मामा के पुत्र
│ २ पितृ बन्धु — पिता की मौसी भूआ मामा के पुत्र
│ ३ मातृ बन्धु — माता की मौसी भूआ मामा के पुत्र
आचार्य-शिष्य
│
CC-0. Agamnigam Digital Presevation Foundation, Chandigarh
१८
सहाध्यायी
।
श्रोत्रिय ब्राह्मण
।
सबका दाय राजा ले पर ब्राह्मणों का नहीं ।
यदि संसृष्टी अपुत्र ही स्वर्गंत है—संसृष्टी भिन्नोदर है,
सोदर असंसृष्टी है तो धन की व्यवस्था—
अन्योदर्यस्तु संसृष्टी नान्योदर्योर्धनं हरेत्
असंसृष्ट्यपि वाऽऽदद्यात् संसृष्टो नान्यमातृ जः ।२४।
अन्योदर्यः संसृष्टी = सौतेला भाई यदि संसृष्टी है तो धन
भाग् होगा । ( असंसृष्टी ) अन्योदर्यः । असंसृष्टी सौ तेले का अधिकार
न होगा ।
इस अन्वय व्यतिरेक से अन्योदर्य का संसृष्टित्व धन ग्रहण
में कारण है असंसृष्टी—भी यदि सोदर है तो, आदद्यात् = संसृष्टी का
धन लेने का अधिकारी है,
संसृष्टः=अन्यमातृजः न=संसृष्टी भी अन्य मातृज एवं
संसृष्टी से धन को ग्रहण न करे ।
विशेष:—
असंसृष्ट सोदर तथा संसृष्ट भि न्नोदर इनका विभाग करके
ग्रहण करना चाहिये ।
धन ग्रहण कारण, एक-एक दोनों में है ।
अपवाद—
क्लीबोऽथ पतितस्तज्जः पङ्गु० रुन्मत्तो जड़ः
अन्धो ऽचिकित्स्य रोगाद्याभर्तव्याः स्युर्निरंशकाः।२५।
अन्वय सरल है—
क्लीब = नपुंसक, पतितः = ब्रह्म हत्यादि पाप कर्ता, तज्जः =
पतित से उत्पन्न, पङ्गु = पादविकल, उन्मत्तक = वात-पित्त कफ संनि-
पात--ग्रहावेश लक्षणों से व्याप्त, जडः = विकलान्तः करण [ जो हिता
हित का विचार न कर सके, अन्धः = नेत्रेन्द्रिय विकल, अचिकित्स्य
रोगः = यक्ष्मादि रोग ग्रस्त आद्य = से आश्रमान्तरगत पितृ द्वेषी-वधिर
मूक का ग्रहण है । उक्तछ क्लीबादि धन के अधिकारी नहीं भर्त्तव्याः-
भोजन, आच्छादन एवं दान से पोष्य होते हैं ।
विशेष: —
१—यदि इनका पोषण न किया जाय तो पतितत्व दोष
लगता है ।
२—मनु ने भी इनका अंश ग्रहण नहीं माना—
अनंशौ क्लीब पतितौ जात्यन्ध बधिरौतथा
उन्मत्त जडमूकाश्च ये च केचिन्नििरिन्द्रियाः ॥
क्लीबादि के पुत्रों का अधिकार—
ओरसः क्षेत्रजास्त्वेषां निर्दोषा भाग हारिणः
सुता श्चैषां प्रभर्तृव्या यावद्वै भर्तृसात्कृताः ।, २६।
अन्वयः—
एषां औरसाः क्षेत्रजाः निर्दोषा भाग हारिणः, एषां सुता
यावद्वै भर्तृ सात्कृता प्रभर्तव्या ।
एषाँ = इन क्लीबादि के, औरसाः—औरस, क्षेत्रज, पुत्र
क्लैब्यादि से निर्दोष होने पर भाग हारी हैं, इन क्लीबादि की कन्याओं
का भरण उनके विवाह संस्कार पर्यन्त होना चाहिये ।
विशेष;—
क्लीब के स्वयं के पुत्र तो नहीं होता पर क्षेत्र में तोस म्भव है
CC-0. Agamnigam Digital Preservation Foundation, Chandigarh
संसृष्टिनस्तु संसृष्टी—
विभक्त धन पुनर्मिश्रीकृत संसृष्ट कहा जाता है, यह जिसका
है वह संसृष्टी है संसृष्टत्व—हर एक से नहीं होता--पिता भाई या
चाचा से हो सकता है
कहाभी है—विभक्तोयः पुनः पित्रा भ्रात्राचैकत्र संस्थितः
पितृव्येणाथवा प्रीत्या सतत्संसृष्ट उच्यते ॥
संसृष्टिनः—मृतस्यांशं = संसृष्टि के मृत के अंश को-विभाग
काल में गर्भ अज्ञात हो पश्चात् पुत्र उत्पन्न हो तो संसृष्टी दे दे, पुत्र के
अभाव में संसृष्टी ही ग्रहण करे । पत्नी आदि नहीं ।
संसृष्टिन स्तु संसृष्टी का अपवाद—
सोदरस्य तु सोदरः
दद्यादप हरेच्चांशं जातस्य चमृतस्य च ॥
संसृष्टिनः संसृष्टी इसकी अनुवृत्ति है, अतः सोदरस्य संसृष्टि-
नो मृतस्यांशं सोदरः संसृष्टी—संसृष्टानु जातस्य सुतस्य दद्यात् तदभावे
अपहरेत् ।
सोदर संसृष्टि के मृत अंश को सोदर संसृष्टी संसृष्ट के पश्चात्
उत्पन्न पुत्र को दे, उसके अभाव में अपहरण करें ।
एवं च सोदरासोदर संसर्गे सोदर संसृष्टिनो धनं सोदर एवं
संसृष्टी गृह्णाति न भिन्नोदरः संसृष्ट्यपीति पूर्वो क्तस्यापवादः । इस
प्रकार सोदर असोदर के संसर्ग में सोदर संसृष्टि के धन को सोदर ही
संसृष्टी ग्रहण करे, भिन्नो दर नहीं, चाहें वह संसृष्टी क्यों न हो ।
क्लीबादि पत्नियों का विशेषाधिकार
अपुत्रा योषित श्चैषां भर्तव्याः साधुवृत्तयः
निर्वास्या व्यभिचारिण्यः प्रतिकूलास्तथैव च ।२७।
अन्वयः—
CC-0. Agamnigam Digital Preservation Foundation, Chandigarh
एषां अपुत्रा योषितः साधुवृत्तयः भर्तव्याः व्यभिचारिण्यः
निर्वास्या प्रतिकूलास्तथैव च
एषां = क्लीवादि ओं की अपुत्रा = पुत्र रहित, योषितः =
स्त्रियां = साधुवृत्तयः = सदाचार युक्त हों तो भर्तव्याः = पोषण पाने
योग्य हैं। व्यभिचारिण्यः तु = व्यभिचारिणी तो, निर्वास्याः = त्याग
ने योग्य हैं प्रतिकूलास्तथैव च = प्रतिकूल व्यभि चारिणी ही परित्यक्त
की जांय अन्यथा उनका पोषण होना चाहिये ।
स्त्रीधन विभाग—
पितृ मातृ पति भ्रातृ दत्त मध्यग्न्युपागतम्
आधिवेदनिकाद्यं च स्त्री धनं परिकीर्तितम् ॥ २८ ॥
अन्वयः—
पितृ मातृ पति भ्रातृ, दत्तं अध्यग्नि उपागतम्, आधिवेदनि-
काद्यं च स्त्री धनं परिकीर्तितम् ॥
अर्थः—पिता, माता, पति, भाई द्वारा दत्त, अध्यग्नि उपा-
गतम् = विवाह के समय मामा आदि द्वारा दत्त धन, आधिवेदनिकाद्यं
च = अधिवेदन निमित्त, आद्य = रिक्थ, क्रय संविभाग परिग्रह अधिगम
प्राप्त, धन स्त्री धन कहा गया है ।
विशेषः— स्त्री धन ६ प्रकार का है
अध्यग्न्यध्या वहनिकं दत्तं च प्रीति कर्मणि
भ्रातृ मातृ पितृ प्राप्तं षड्विधं स्त्री धनं स्मृतम् ॥
[ मनु० ]
१—अध्यग्नि धन—जो विवाह काल में मिला हो
२—अध्यावाहनिक—जो धन विदा के समय पिता के
घर से मिले
( २२ )
CC-0. Agamnigam Digital Presevation Foundation, Chandigarh
३ - प्रीति दत्त - वधू को प्रसन्नता पूर्वक सास श्वशुर दें
४ - सौदायिक - पति या पिता के घर भाई या माता पिता
से लब्ध धन सौदायिक कहलाता है ।
बन्धु दत्तं तथा शुल्कमन्वाधेयक मेवच
अतीतायामप्रजसि बान्धवास्तदवाप्नुयुः ।२९।
अन्वय सरलहै —
बन्धुदत्तं = कन्या के मातृ बन्धु पितृ बन्धुओं द्वारा दत्त
शुल्क = वर पक्ष से ग्रहण किया शुल्क, अन्वाधेयक = परिणय के पश्चा-
त् दिया गया धन स्त्री धन कहलाता है ।
अप्रजसि = ‘दुहिता-दौहित्री-दौहित्र, पुत्र पौत्र रहित, स्त्री
के अतीतायाम् = मरजाने पर, बान्धवाः = भर्त्ता आदि, तत् = धन अवा-
प्नुयुः = प्राप्त करें ।
विवाह भेद से अधिकारी भेद—
अप्रजस्त्री धनं भर्तु ब्राह्मादि षुचतुर्ष्वपि
दुहितॄणां प्रसूता चेच्छेषेषु पितृगामितत् ।३०।
अन्वयः —
अप्रज स्त्री धनं ब्राह्मणा दिषु चतुर्ष्वपि भर्तु [ भवति ] तत्
शेषेषु पितृ गामि प्रसूता चेत् दुहितृ णाम्
अर्थः- - अप्रजस्त्री धनं-पूर्वोक्त सन्तति रहित, ब्राह्मादि पु
चतुर्षु = ब्राह्म - दैव आर्ष-प्राजापत्य चारों विवाहों में से भार्यात्व प्राप्त
कर परलोक यदि गई है तो भर्तुः = धनका अधिकार पति का हैं
[ उसके अभाव में प्रत्यासन्न सपिण्डों का ] शेषेषु-असुर--गन्धर्व राक्षस
पिशाच विवाह द्वारा प्राप्त स्त्री धन [ यदि अप्रजा है तो ] पितृ गामि
( २३ )
CC-0. Agamnigam Digital Preservation Foundation, Chandigarh
पिता का है। प्रसूता चेत्--आठों विवाहों में जिस स्त्री के सन्तति है तो
दुहितॄणाम्--लड़कियों का अधिकार है। दोहित्री के अभाव में दौहित्र
का अधिकार
विशेष: —
लड़कियों में प्रथम अविवाहिता का अधिकार उसके अभाव
में विवाहिता का, उनमें भी प्रथम दरिद्रा का अधिकार है [ गौतम ]
वाग्दत्ता की व्यवस्था—
दत्त्वा कन्या हरन् दण्ड्यो व्ययं दद्याच्च सोदयम्
मृतायाँ दत्त माद्यात् परिशोध्योभय व्ययम् ।३१।
अन्वयः—
कन्यां दत्वा हरन् दण्ड्यः व्ययं सोदयं दद्यात्
मृतायां दत्तं उभयं परिशोध्य आदद्यात् ॥
कन्यां दत्वा = मैंने तुम्हे कन्या दी यह वाणी से कहकर धन
लेले और हरन् - वर में दोष लगा कर उसे न दे तो दण्ड्यः--दण्ड
देने योग्य है। व्ययं सोदयं दद्यात्--वाग्दान के निमित्त 'वर, द्वारा किया
गया व्यय वृद्धि ( ब्याज ) सहित कन्या पिता दे ।
यदि वाग्दत्ता संस्कार के पूर्व मर जाय तो--
मृतायाम्--मरने पर, दत्तम् = मुँदरी आदि जो वरने दी हैं
उभय व्ययं परिशोध्य = कन्या पिता ने जो लड़की की रक्षा के लिये
व्यय किया है या वर का व्यय हुआ है उसे शोधकर शेष धन का
अधिकार वर का है ।
विशेष:--
१--नाना आदि का दिया गया धन, भाई लेंगे पति नहीं
२--सोदर के अभाव में माता, पिता का अधिकार है [ बौधायन ]
( २४ )
CC-0. Agamnigam Digital Preservation Foundation, Chandigarh
दुर्भिक्षे धर्म कार्ये च व्याधौ संप्रतिरोधके
गृहीतं स्त्री धनं भर्त्ता नस्त्रियै दातुमर्हति ।३२।
अन्वयः—
दुर्भिक्षे, धर्म कार्ये व्याधौच संप्रतिरोधके भर्त्ता गृहीतं स्त्री
धनं स्त्रियै दातुं न अर्हति ॥
दुर्भिक्षे = कुटुम्ब के पोषण के समय आवश्यकता में गृहीत
धन धर्म कार्ये = धर्मादि आवश्यक कार्य में, व्याधौ = भयंकर रोग में
संप्रतिरोध के = कारागार आदि से बचने के प्रसंग में गृहीत स्त्री धन
स्त्री को न भी दिया जाय तो हानि नहीं ।
विशेषः—
१—पति के अतिरिक्त जीवित स्त्री का धन कोई भी दाया-
द ग्रहण नहीं कर सकता ।
२---पत्यौ जीवति यः स्त्रीभिरलङ्कारो धतो भवेत्
न तंभजेरन् दायादा भज मानाः पतन्ति ते ।......................
[ मनु० ९।२०० ]
अधिविन्नास्त्रियै दद्यादाधिवेदनिकं समम्
न दत्तं स्त्री धनं यस्यै दत्ते त्वर्धं प्रकल्पयेत् ।३३।
अन्वयः---
अधिविन्न स्त्रियै आधि वेदनिकं धनं समं दद्यात् यस्य स्त्री
धनं न दत्तम् दत्ते तु अर्धं प्रकल्पयेत् ॥ अधिविन्ना = अधिविन्ना स्त्री के
लिये आधिवेदन के निमित्त धनं समं दद्यात् = जितना अधिवेदनाथं
व्ययीकृत धन है उसे दे । यस्यै = जिस स्त्री के लिये, स्त्री धनं न दत्तम्-