ऐतरेय ब्राह्मण (ऋग्वेद - हिन्दी अनुवाद सहित)
Rigvediya Aitareya Brahmana with Hindi Translation
महिदास ऐतरेय / पं. गंगाप्रसाद उपाध्याय द्वारा
स्रोत: हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · 1950 (उद्गम)
पाँचवाँ अध्याय
२४-अब पुरोहित के विषय में कहते हैं। देव उस राजा
का अन्न नहीं खाते जिसके पुरोहित न हो। इसलिये यज्ञ की
इच्छा करने वाला राजा पुरोहित को नियुक्त करे।
'देव मेरे अन्न को खावें' ऐसा सोचकर राजा पुरोहित को
नियुक्त करके स्वर्ग को ले जाने वाली अग्नियों को स्थापित करे।
पुरोहित उसका आहवनीय है। स्त्री गार्हपत्य है। पुत्र आन्वा-
हार्यपचन या दक्षिणाग्नि है। जो कुछ वह पुरोहित के लिये करता
है मानो आहवनीय में यज्ञ करता है। और जो स्त्री के लिये करता
है मानों गार्हपत्य अग्नि में यज्ञ करता है। और जो पुत्र के लिये
करता है मानों दक्षिणाग्नि में यज्ञ करता है। ये अग्नियाँ शांततनु
( विघ्न नाशक ) होकर पुरोहित से पूजी जाकर और यजमान
से प्रसन्न होकर उसको स्वर्गलोक में ले जाती हैं। और क्षत्र,
( ४८७ )
४८८ [ आठवाँ पञ्चिका
बल, राष्ट्र और प्रजा को देने वाली होती हैं। और यही अग्नियाँ
यदि पुरोहित द्वारा अर्चित न हों तो प्रसन्न नहीं होतीं और
यजमान को स्वर्ग लोक, तथा क्षत्र, बल, राष्ट्र और प्रजा से च्युत
कर देती हैं।
यह पुरोहित जो वैश्वानर अग्नि है पांच विघ्न कारक शक्तियाँ
रखता है, एक उसकी वाणी में और एक पैरों में, एक त्वचा
में, एक हृदय में और एक उपस्थ-इन्द्रिय में। इन जलती हुई
शक्तियों से वह राजा पर आक्रमण करता है। वाणी में जो
विघ्नकारक शक्ति है उसको वह यह कहकर शांत करता है,
“भगवन्, आप अब तक कहां रहे। नौकर लोगो, इनके लिये
तृण लाओ। यह जो पैरों में विघ्नकारक शक्ति है उसको वह
पैर धोने के लिये जल लाकर शांत करते हैं। यह जो उसकी
त्वचा में विघ्नकारक शक्ति है उसको वह अलंकारों द्वारा शांत कर
रहा है। यह जो उसके हृदय में विघ्नकारक शक्ति है उसको
तर्पण करके शांत करता है। यह जो उसकी उपस्थ इन्द्रियों में
विघ्नकारक शक्ति है उसको वह घर में स्वच्छन्द निवास कराके
शांत करता है। वह इस प्रकार शांततनु और प्रसन्न होकर उस
को स्वर्ग को ले जाता है। और क्षत्र, बल, राष्ट्र, और प्रजा से
संपन्न करता है। यदि यह शांततनु और प्रसन्न न हो तो स्वर्ग
लोक से तथा क्षत्र, बल, राष्ट्र और प्रजा से उसको च्युत कर
देता है। (१)
२५—यहं जो पुरोहित अग्नि वैश्वानर है, इसमें पांच
विघ्नकारक शक्तियाँ होती हैं। जैसे समुद्रभूमि को घेर कर सुरक्षित
रखता है इसी प्रकार यह भी राजा को घेर कर सुरक्षित रखता
है।
जो राजा इस रहस्य को समझकर राष्ट्र के रक्षा करने
वाले ब्राह्मण को पुरोहित नियत करता है उसका राष्ट्र सुरक्षित
पाँचवाँ अध्याय ] ४८९
रहता है। वह आयु से पहले नहीं मरता, बुढ़ापे तक रहता है
और पूरी आयु पाता है। और वह कभी फिर न मरेगा
क्योंकि वह क्षत्र से क्षत्र को प्राप्त करता है और बल से,बल को
पाता है। जिसका पुरोहित ऐसा राष्ट्र का रक्षक पुरोहित है
उसकी प्रजा बिना किसी प्रकार के विरोध और दलबन्दी के उस
की आज्ञाओं को मानती है। (२)
२६—इस विषय में ऋषि का ऐसा कथन है :—
स इद् राजा प्रतिजन्यानि विश्वाशुष्मेण तस्थावभिवीर्येण। बृह-
स्पतिं यः सुभृतं बिभर्ति वलगूयति वन्दते पूर्वभाजम्। (ऋ० ४।५०।७)
जन्यानि का अर्थ है शत्रु। वह उनको क्षत्र और वीर्य से
जीतता है। "बृहस्पतिं यः सुभृतं बिभर्ति" का अर्थ इस प्रकार
बृहस्पति देवों का पुरोहित है और राजाओं के मनुष्य पुरोहित
उन्हीं का अनुकरण करते हैं।
"जो अच्छी तरह पोषण करने वाले बृहस्पति को पोसते
हैं, " अर्थात् जो पोषण करने वाला पुरोहित है राजा उसका
पोषण करता है। "वलगूयति वन्दते पूर्वभाजं" का अर्थ इस
प्रकार है :—
पुरोहित पूर्वभाज है क्योंकि पहला भाग उसी का है।
राजा उसका सम्मान और उसको नमस्कार करता है। उसको
चुनता है।
स इत् क्षेति सुधित ओकसि स्वे तस्या इळा पिन्वते विश्वदानीम्।
तस्मै विशः स्वयमेवा नमन्ते यस्मिन् ब्रह्मा राजनि पूर्वं एति ॥
( ऋ० ४।५०।८ )
'ओकस्' का अर्थ है घर। सुधित = सुहित के अर्थात्
प्रसन्न। इसलिये पहले पद का अर्थ हुआ कि पुरोहित प्रसन्न
होकर राजा के घर में रहता है। इडा का अर्थ है अन्न। उसको
सदा अन्न मिलता है। "उसको लोग स्वयं ही नमस्कार करते हैं,
४९० [ आठवीं पञ्चिका
जिसके राज में ब्राह्मण की प्रतिष्ठा होती है।” यहाँ ब्राह्मण
का अर्थ पुरोहित है। अर्थात् यह पुरोहित का अभिवादन है। (३)
२७—उसी ब्राह्मण को पुरोहित बनाना चाहिये जो तीन
पुरोहितों और पुरोधाताओं को जानता है। उन तीन पुरोहितों
में एक अग्नि है। पृथिवी पुरोधाता (नियुक्त करने वाला) है।
दूसरा पुरोहित वाय है। अन्तरिक्ष पुरधाता है। आदित्य
पुरोहित है और द्यौ पुरोधाता है। वही पुरोहित है, जो इसको
समझता है। जो इसको नहीं समझता वह पुरोहित नहीं है।
जिस राजा का ऐसा ब्राह्मण राष्ट्र का रक्षक पुरोहित हो,
उसके दूसरे राजा लोग मित्र हो जाते हैं और वह शत्रुओं को
जीत लेता है। वह क्षत्र से क्षत्र को और बल से बल को जीतता
है। जिस राजा का ऐसा राष्ट्र का रक्षक ब्राह्मण पुरोहित होता
है उसकी प्रजा उसको निरंतर और एकमन होकर मानती है।
पुरोहित बनाने का मंत्र यह है :—
भूर्भुवः स्वरो ममोऽहमस्मि स त्वं स त्वमस्यमोऽहं द्यौरहं पृथिवी। त्वं
सामाहमृक्त्वं तावेह संवहावहै पुराण्यस्मान्महाभयात् तनूरसि तन्वं
मे पाहि ॥१॥
या ओषधीः सोमराज्ञी र्बंहीः शत विचक्षणाः। ता मह्यमस्मिन्नासने-
ऽच्छिद्रं शर्म यच्छत ॥२॥
या ओषधीः सोनराज्ञीर्विष्ठिताः पृथिवीमनु । ता मह्यमस्मिन्नासने-
ऽच्छिद्रं शर्म यच्छत ॥३॥
अस्मिन् राष्ट्रे श्रियमावेश याम्यतो देवीः प्रतिपश्याम्यापः।
दक्षिणं पादमवनेनिजेऽस्मिन् राष्ट्र इंद्रियं दधामि। सव्यं पादमवनेनिजे-
ऽस्मिन् राष्ट्र इंद्रियं वर्धयामि ॥४॥
पूर्वमन्यमपरमन्यं पादाववनेनिजे देवा राष्ट्रस्य गुप्त्या अभयस्या-
वरुद्ध्यै । आपः पादावनेजनीर्द्विषंतं निर्दहंतु मे ॥५॥
पाँचवाँ अध्याय ] ४९१
भूसु॑र्वः स्वः, ओ३म् । वह मैं हूँ, यह त है । तू यह है ।
मैं वह हूँ । तू द्यौ है, मैं पृथ्वी हूँ । तू साम है, मैं ऋक् हूँ । हम
दोनों एक दूसरे को पुष्ट करें । हमको पुराने भयों से बचा
( जिनसे पुराने राजा पीड़ित हो चुके हैं ) । तू शरीर है, मेरे
शरीर की रक्षा कर ॥१॥
हे सैकड़ों औषधियो, जो तुम पर सोम राज करता है
तुम इस मेरी गद्दी पर मेरे लिये आनन्द दो ॥२॥
हे पृथ्वी पर विस्तृत ओषधियो, जिन तुम पर सोम राज
करता है आप मेरी इस गद्दी पर मुझे सुख दो ॥३॥
मैं इस राष्ट्र में शान्ति की स्थापना करता हूँ, इसके लिये मैं
दिव्य जलों की ओर देख रहा हूँ । ( पुरोहित के ) दाहिने पैर
को धोकर मैं राष्ट्र में इन्द्रिय (इन्द्र की शक्ति) को स्थापित करता
हूँ । बायें पैर को धोकर मैं उस इन्द्रिय की वृद्धि करता हूँ ॥४॥
हे देवो, मैं राज्य की रक्षा और अभय की प्राप्ति के लिये
( पुरोहित के ) पहले और दूसरे पगों को धोता हूँ । जिन जलों
से पग धोये गये हैं वह मेरे शत्रु को भस्म करें ॥५॥ (४)
२८—अब ब्रह्म-परिमर क्रिया कही जाती है । जो ब्रह्म-
परिमर क्रिया को जानता है उसके सब शत्रु और वैरी मर
जाते हैं । ब्रह्म है जो बहता है अर्थात् वायु । उसके चारों ओर
पांच देवता मरते हैं :—विद्युत् , वृष्टि, चंद्रमा, आदित्य, अग्नि ।
अब पानी नहीं बरसता तो विद्युत् विद्युत् में प्रविष्ट हो जाती
है और छिप जाती है । जब लोग शत्रु को न देखें तो राजा कहे,
“विद्युत के मरने से मेरे शत्रु भी मर जायँगे, और छिप जायँगे ।
वे कभी शत्रु को न देखें ।” वह शीघ्र ही मर जाता है और वे
उसको देख नहीं पाते ।
वृष्टि बरस कर चंद्रमा में प्रविष्ट हो जाती है और छिप
जाती है । जब वह मर जाती है और अन्तर्ध्यान हो जाती है
४९२ [ आठवीं पञ्चिका
तो वे उसे नहीं देखते । जब वे उसे न देखें तो राजा कहे, "वृष्टि
के मरने से मेरे शत्रु मर जावें और वे उसको फिर न देख
सकें।" वह फौरन मर जाता है और वे उसको नहीं देख
सकते ।
अमावस को चन्द्रमा आदित्य में प्रविष्ट होता है और छिप
जाता है। वे उसे देख नहीं सकते क्योंकि वह मर जाता है
और छिप जाता है। जब वे उसे न देखें तो राजा कहे, "चन्द्रमा
के मरते ही मेरे शत्रु मर जायें और अन्तर्धान हो जायँ । वे
उसको न देख सकें।" वे फौरन उस शत्रु को न देखेंगे क्योंकि
वह मर जायगा ।
आदित्य अस्त होकर अग्नि में प्रविष्ट होता है। और छिप
जाता है। वे उसको नहीं देख पाते क्योंकि वह मर जाता है
और अन्तर्धान हो जाता है। जब वह न दीखे और लोप हो
जाय तो राजा कहे, "सूर्य्य के मरने से मेरे शत्रु भी मर
जायें और लोप हो जायँ । लोग उसे कभी न देख सकें।"
वे फौरन ही उसको न देखेंगे क्योंकि वह मर जायगा ।
अग्नि बुझ कर वायु में प्रविष्ट होती हैं और अन्तर्धान हो
जाती है। वे जब उसको न देखें और वह मर जाय तो राजा
कहे, "अग्नि के बुझने से मेरे शत्रु भी मर जायँ और कोई
लोग उनको न देख सकें।" बस उसके शत्रु मर जायँगे और
कोई उसको न देख सकेगा ।
अब इन पांचों देवताओं का पुनर्जन्म होता है। वायु से
अग्नि का । क्योंकि प्राण रूप बल से मथने से ( रगड़ने ) से
अग्नि पैदा होती है। उसको देखकर राजा कहे, "अग्नि फिर
उत्पन्न हो, मेरा शत्रु फिर उत्पन्न न हो । वह दूर भाग जाय ।"
वह दूर भाग जाता है।
अग्नि से आदित्य उत्पन्न होता है। उसको देखकर कहे,
दसवाँ अध्याय ] ४९३
"आदित्य उत्पन्न हो। मेरा शत्रु उत्पन्न न हो। वह दूर भाग
जाय।" वह दूर भाग जायगा।
आदित्य से चंद्रमा उत्पन्न होता है। उसको देखकर कहे,
"चंद्रमा उत्पन्न हो, मेरा शत्रु उत्पन्न न हो। वह दूर भाग
जाय।" वह दूर भाग जायगा।
चन्द्रमा से वृष्टि होती है। उसको देखकर कहे, 'वृष्टि
उत्पन्न हो, मेरा शत्रु उत्पन्न न हो। वह दूर भाग जाय।" वह
भाग जायगा।
वृष्टि से विद्युत् होता है। उसको देखकर कहे, "विद्युत्
उत्पन्न हो, मेरा शत्रु उत्पन्न न हो। वह दूर भाग जाय।" वह
दूर भाग जायगा। इसको ब्रह्म-परिमर कहते हैं।
इस ब्रह्म-परिमर को कुषारु के बेटे मैत्रेय ने कृषि के लड़के
राजा सत्वन् से जो भर्ग गोत्र का था कहा। उसके पांच शत्रु
राजा मर गये और वह बड़ा हो गया।
यह उसका व्रत है:-"शत्रु के पूर्व न बैठे। जब वह समझ
ले कि यह खड़ा हुआ है तब खड़ा हो। अपने शत्रु के लेटने के
पहले न लेटे। जब वह समझे कि बैठा है तब बैठे। वह कभी
सोवे नहीं जब तक कि शत्रु न सोवे। जब वह समझे कि
शत्रु जग पड़ा तो जग पड़े। ऐसा करने से अगर शत्रु अश्म-
मूर्धा भी हो अर्थात् उसका पत्थर का भी सिर हो तो भी जल्दी
ही वह चूर-चूर हो जायगा।"
ऐतरेय ब्राह्मण की आठवीं पञ्चिका का पाँचवाँ अध्याय समाप्त हुआ।
ऐतरेय ब्राह्मण की आठवीं पञ्चिका समाप्त हुई।
ऐतरेय ब्राह्मण सम्पूर्ण समाप्त हुआ।
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
CC-0.Panini Kanya Maha Vidyalaya Collection.
ऐतरेय में प्रयुक्त कुछ पारिभाषिक शब्द
और व्युत्पत्तियाँ
आग्नीध्र—अग्नि रखने का स्थान। अग्नि कुण्ड।
अतिजगती—१३-१३-१३-१३ के क्रम से ५२ अक्षरों का छन्द।
अध्रिगु—वह व्यक्ति जो पशु को शान्त (चुप) करता है (२।७)।
अनद्धा—जो देव, पितर, या मनुष्यों में से किसी को आहुति
न दे (७।६)।
अनीजान—वह व्यक्ति जिसने यज्ञ अभी नहीं किया।
अनुचर—शस्त्र का पिछला भाग।
अनुमति—अमावस्या का उत्तरार्ध।
अनुष्टुभ्—८-८-८-८ अक्षरों से बने ३२ अक्षर का छन्द।
अनुस्तरणी—वह गौ जो मृत यजमान को चिता पर रखने के बाद
दान दी जाय (३।३२)।
अन्तर्याम—देखो उपांशु।
अभ्यावर्त्ति—बारबार आने वाले षडह आदि दिन।
अवभृथ—यज्ञ की अन्तिम क्रिया (७।१७)।
अविह्रुतपाठ—जिसमें एक मंत्र के पद दूसरे मंत्र के पद से न मिलें।
अव्यूह—छन्दों के क्रम टूट जाने को कहते हैं, जैसे प्रातरनुवाक में
( गा-श्र-त्रि-बृ-उ-ज-पं )
( ४९५ )
( ४९६ )
अश्व—व्युत्पत्ति (५।१) ।
अहीनसंतति—वह सोम यज्ञ जिसमें कई दिन लगें, और एक दिन
और दूसरे दिनों में सिलसिला जारी रहे (६।१७) ।
आगू—पुरोहित का कहना—होता यक्षत, या, होतर्यज (२।२८) ।
आग्रन्थन—सादी गाँठ देना (५।१५) ।
आज्य—देवों के लिए
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ४९७ )
उपांशु—उपांशु और अन्तर्याम दो घड़े होते हैं। इनके ऊपर जो
प्याले रक्खे होते हैं, उन्हें उपांशु ग्रह, और अन्तर्याम ग्रह
कहते हैं (२।२१)।
उष्णिक्—७-७-७-७ अक्षरों से बना २८ अक्षर का छन्द।
एकधन = एकधना—वह जल जो यज्ञ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ४९८ )
दीक्षणीय इष्टि—यह केवल यज्ञ की तैयारी या भूमिका है ।
दूरोहण—स्वर्ग या सूर्य्य । व्युत्पत्ति ( ४।२० ) ।
त्रिष्टुभ्—११-११-११-११ अक्षरों से बने ४४ अक्षरों का छन्द ।
द्वादशाह—बारह दिनों का कृत्य ( ४।२३ ) ।
धाय्य—सामिधेनियों
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ४९९ )
प्रग्राह—पाठ की वह विधि जिसमें दो-तीन पदों के बाद ठहरना पड़ता
है ( ६।३२ ) ।
प्रणयन ( अग्नि )—अग्नि को उत्तर वेदी में ले जाना ।
प्रतिपद्—शस्त्र का पहला भाग ।
प्रतिष्ठा—पशु ठहराने का स्थान ( ३।२४ ) ।
प्रपदरीति—ऋचाओं के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ५०० )
वहतु—अतिथियों को भेंट में दी जाने वाली चीज़ें ( ४।७ ) ।
वह्नि—जो अगुआ हो । व्युत्पत्ति ( ६।१८ ) ।
बाण—इसके तीन भाग-अनीक, शल्य, और तेजन ।
वावाता—राजा की बीच की पत्नी ( पहली पत्नी महिषी, दूसरी
वावाता, तीसरी परिवृक्ति ) ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ५०१ )
सामिधेनी—वे मंत्र जिनके द्वारा समिधा अग्नि में छोड़ी जाती हैं ।
( अग्नि प्रज्वलित
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंऐतिहासिक व्यक्ति
अग्नि ४५४ उदमय ४८३, ४८४.
अङ्ग ४८३ . उद्दालक आरुणि ४६५
अङ्गिरा २४६, २७६, ३१२, ३६६, उपाविः ७१
४७४
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ५०३ )
गन्धर्वगृहीता कुमारी ३४७ परीक्षित ४४७, ४५३, ४७२,
गाधि ४३८ ४८१
गिरिज ४१२ परुच्छेप ३०४, ३०६, ३०६;
गृत्समद २८६ ३१०, ३८३
गौरिवीति १८०, ४५८ पर्वत ऋषि ४२८, ४५३, ४८२
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ५०४ )
मनतन्तु ३४६ वृद्धद्युम्न प्रतारिण २१६
मनु ४६४, ४८२ वृषशुष्म ३४६
मनु की प्रजा १४४ शतानीक ४८२
मनु पुत्र नाभानेदिष्ट ३११, ३१२ शबर ४३८
ममता ४८४ शर्यांत २७६, ४८२
मृगयु
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ५०५ )
सुबल ३६० सोमशुष्मा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमंत्रसूची
[ ऐतरेय ब्राह्मण में अधिकांश मन्त्र ऋग्वेद के हैं, पर कुछ मन्त्र
अन्य वेदों के भी। इस सूची में यदि किसी वेद का निर्देश नहीं है, तो
समझना चाहिए कि मन्त्र ऋग्वेद का है ; शेष स्थलों के लिए अ० =
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें