सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

आदित्यहृदय स्तोत्रम् (वाल्मीकि रामायण युद्धकाण्ड - महर्षि अगस्त्य-श्रीराम संवाद सविस्तार सटीक)

Aditya Hridaya Stotram with Hindi Meaning

महर्षि वाल्मीकि (गीताप्रेस गोरखपुर) द्वारा

DevanagariHindipublished32 पृष्ठ

आदित्यहृदयस्तोत्रम् २१
'पूर्वगिरि—उदयाचल तथा पश्चिमगिरि—अस्ताचलके रूपमें
आपको नमस्कार है। ज्योतिर्गणों (ग्रहों और तारों)-के स्वामी
तथा दिनके अधिपति आपको प्रणाम है। आप जयस्वरूप तथा
विजय और कल्याणके दाता हैं। आपके रथमें हरे रंगके घोड़े जुते
रहते हैं। आपको बारंबार नमस्कार है। सहस्रों किरणोंसे सुशोभित
भगवान् सूर्य! आपको बारंबार प्रणाम है। आप अदितिके पुत्र होनेके
कारण आदित्यनामसे प्रसिद्ध हैं, आपको नमस्कार है। उग्र
(अभक्तोंके लिये भयंकर), वीर (शक्ति-सम्पन्न) और सारंग
(शीघ्रगामी) सूर्यदेवको नमस्कार है। कमलोंको विकसित करनेवाले

आदित्यहृदयस्तोत्रम् २२
प्रचण्ड तेजधारी मार्तण्डको प्रणाम है। (परात्पर-रूपमें) आप
ब्रह्मा, शिव और विष्णुके भी स्वामी हैं। सूर आपकी संज्ञा है, यह
सूर्यमण्डल आपका ही तेज है, आप प्रकाशसे परिपूर्ण हैं, सबको
स्वाहा कर देनेवाला अग्नि आपका ही स्वरूप है, आप रौद्ररूप धारण
करनेवाले हैं; आपको नमस्कार है। आप अज्ञान और अन्धकारके
नाशक, जडता एवं शीतके निवारक तथा शत्रुका नाश करनेवाले
हैं, आपका स्वरूप अप्रमेय है। आप कृतघ्नोंका नाश करनेवाले,
सम्पूर्ण ज्योतियोंके स्वामी और देवस्वरूप हैं; आपको नमस्कार है।
आपकी प्रभा तपाये हुए सुवर्णके समान है, आप हरि (अज्ञानका हरण

फलश्रुति, सूर्य अष्टोत्तरशतनामावली एवं सूर्य नमस्कार विधि

आदित्यहृदयस्तोत्रम् २३
करनेवाले) और विश्वकर्मा (संसारकी सृष्टि करनेवाले) हैं; तमके
नाशक, प्रकाशस्वरूप और जगत्के साक्षी हैं; आपको नमस्कार
है' ॥ १६-२१॥
'Hail to (you in the form of) the eastern mountain and hail to
the western mountain. Hail to the Lord of hosts of luminaries, the
lord of the day. Hail to (you), the giver of victory, hail to (you), the
joy born of victory! Hail to (you), the god having green horses
(yoked to your chariot). Hail, hail to you with thousands of rays!
Hail, hail to you, son of Aditi ! Hail to (you), the subduer of the senses,
the valiant one! Hail to you as denoted by the mystic syllable OṀ!

आदित्यहृदयस्तोत्रम् २४
Hail to (you), the awakener of the lotus ! Hail to you, the
fierce one ! Hail (to you), ruler of Brahmā, Lord Śiva and
Lord Viṣṇu (the infallible)! Hail to (you), the sun-god,
the (spiritual) light indwelling the solar orb, the resplendent
one, the devourer of all, appearing in the form of Rudra (who
drives away ignorance). Hail to (you), the dispeller of darkness,
the destroyer of cold, the exterminator of foes, the one
whose extent is immeasurable, the destroyer of the ungrateful,
the god who are the ruler of (all) lights ! Hail to you, possessing
the lustre of refined gold, the dispeller of ignorance, the architect
of the universe, the uprooter of darkness, splendour incarnate,

आदित्यहृदयस्तोत्रम् २५
the onlooker of the world !’ (16—21)
नाशयत्येष वै भूतं तमेष सृजति प्रभुः ।
पायत्येष तपत्येष वर्षत्येष गभस्तिभिः ॥ २२ ॥
एष सुप्तेषु जागर्ति भूतेषु परिनिष्ठितः ।
एष चैवाग्निहोत्रं च फलं चैवाग्निहोत्रिणाम् ॥ २३ ॥
देवाश्च क्रतवश्चैव क्रतूनां फलमेव च।
यानि कृत्यानि लोकेषु सर्वेषु परमप्रभुः ॥ २४ ॥
एनमापत्सु कृच्छ्रेषु कान्तारेषु भयेषु च।
कीर्तयन् पुरुषः कश्चिन्नावसीदति राघव ॥ २५ ॥

आदित्यहृदयस्तोत्रम् २६
पूजयस्वैनमेकाग्रो देवदेवं जगत्पतिम्।
एतत्त्रिगुणितं जप्त्वा युद्धेषु विजयिष्यति ॥ २६ ॥
अस्मिन् क्षणे महाबाहो रावणं त्वं जहिष्यसि।
एवमुक्त्वा ततोऽगस्त्यो जगाम स यथागतम् ॥ २७ ॥
'रघुनन्दन! ये भगवान् सूर्य ही सम्पूर्ण भूतोंका संहार, सृष्टि और
पालन करते हैं। ये ही अपनी किरणोंसे गर्मी पहुँचाते और वर्षा
करते हैं। ये सब भूतोंमें अन्तर्यामीरूपसे स्थित होकर उनके सो
जानेपर भी जागते रहते हैं। ये ही अग्निहोत्र तथा अग्निहोत्री
पुरुषोंको मिलनेवाले फल हैं। (यज्ञमें भाग ग्रहण करनेवाले) देवता,

आदित्यहृदयस्तोत्रम् २७
यज्ञ और यज्ञोंके फल भी ये ही हैं। सम्पूर्ण लोकोंमें जितनी
क्रियाएँ होती हैं, उन सबका फल देनेमें ये ही पूर्ण समर्थ हैं। राघव !
विपत्तिमें, कष्टमें, दुर्गम मार्गमें तथा और किसी भयके अवसरपर
जो कोई पुरुष इन सूर्यदेवका कीर्तन करता है, उसे दुःख नहीं
भोगना पड़ता। इसलिये तुम एकाग्रचित्त होकर इन देवाधिदेव
जगदीश्वरकी पूजा करो। इस आदित्यहृदयका तीन बार जप करनेसे
कोई भी युद्धमें विजय प्राप्त कर सकता है। महाबाहो ! तुम इसी
क्षण रावणका वध कर सकोगे।' यह कहकर अगस्त्यजी जैसे आये
थे, उसी प्रकार चले गये॥ २२—२७॥

आदित्यहृदयस्तोत्रम् २८
'The aforesaid Lord alone actually destroys, brings into
existence and sustains (all) that has come into being. He
(alone) radiates heat by his rays and sends showers. Planted
in (all) created beings (as their Inner Controller), he remains
awake when they have fallen asleep. Nay, he himself is the
act of pouring oblations into the sacred fire as well as the
fruit attained by those who pour such oblations. Nay, he
comprises (all) the gods as well as the sarifices as also the
fruit of sacrifices. Again, he is the Supreme Controller of (all)
activities which are found in all living beings. No individual
celebrating the aforesaid Lord (through the foregoing

आदित्यहृदयस्तोत्रम् २९
encomium) in straits, in difficulties, in the woods as well as
in times of peril' comes to grief, O scion of Raghu! Worship
the aforesaid Lord of the universe, the adored of (all) gods,
with a concentrated mind. Muttering this praise (as many
as) three times, one will come out victorious in combats.
You will (be able to) make short work of Rāvaṇa this
(very) moment, O mighty armed one!' Saying so, the
celebrated Sage Agastya thereupon left in the same way as
he had come. (22—27)
एतच्छ्रुत्वा महातेजा नष्टशोकोऽभवत् तदा।
धारयामास सुप्रीतो राघवः प्रयतात्मवान् ॥ २८ ॥

आदित्यहृदयस्तोत्रम् ३०
आदित्यं प्रेक्ष्य जप्त्वेदं परं हर्षमवाप्तवान्।
त्रिराचम्य शुचिर्भूत्वा धनुरादाय वीर्यवान् ॥ २९ ॥
रावणं प्रेक्ष्य हृष्टात्मा जयार्थं समुपागमत्।
सर्वयत्नेन महता वृतस्तस्य वधेऽभवत् ॥ ३० ॥
अथ रविरवदन्निरीक्ष्य रामं मुदितमनाः परमं प्रहृष्यमाणः।
निशिचरपतिसंक्षयं विदित्वा सुरगणमध्यगतो वचस्त्वरेति ॥ ३१ ॥
'उनका उपदेश सुनकर महातेजस्वी श्रीरामचन्द्रजीका शोक दूर
हो गया। उन्होंने प्रसन्न होकर शुद्धचित्तसे आदित्यहृदयको धारण किया
और तीन बार आचमन करके शुद्ध हो भगवान् सूर्यकी ओर देखते
हुए इसका तीन बार जप किया। इससे उन्हें बड़ा हर्ष हुआ। फिर

आदित्यहृदयस्तोत्रम् ३१
परम पराक्रमी रघुनाथजीने धनुष उठाकर रावणकी ओर देखा और
उत्साहपूर्वक विजय पानेके लिये वे आगे बढ़े। उन्होंने पूरा प्रयत्न करके
रावणके वधका निश्चय किया। उस समय देवताओंके मध्यमें खड़े हुए
भगवान् सूर्यने प्रसन्न होकर श्रीरामचन्द्रजीकी ओर देखा और निशाचरराज
रावणके विनाशका समय निकट जानकर हर्षपूर्वक कहा—'रघुनन्दन !
अब जल्दी करो'॥ २८—३१॥
‘Hearing this advice, Śrī Rāma (scion of Raghu), who was
endowed with extraordinary energy and had a subdued mind, found
his grief immediately dissipated. Nay, feeling greatly delighted, he
retained the alleluia in his memory. Sipping water thrice (with the
name of the Lord on his lips) and getting purified (in this way),

आदित्यहृदयस्तोत्रम् ३२
(nay) looking intently on (the orb of) the sun and repeating this
prayer, the valiant one experienced supreme felicity. Seizing hold
of his bow (afterwards) and fixing his eyes on Rāvaṇa, the hero
(who felt delighted in mind) advanced (on the battlefield) with a
view to attaining victory (in combat). He stood vowed to kill
Rāvaṇa with an intense and all sided effort. Delighted in mind to
gaze on Śrī Rāma, (nay) feeling supremely exhilarated on perceiving
the destruction of Rāvaṇa (the ruler of the night-stalkers) at hand,
the sun-god, standing (in person) in the midst of a host of gods,
exclaimed: “Make haste !” (28—31)
(From: Vālmīki Rāmāyaṇa)