निराले सद्गुरु
Nirale Satguru
by साहिब बन्दगी
Source: Sahib Bandgi Sant Ashram Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Distt. Samba (J & K) (origin)
About this granth
Nirale Satguru (निराले सद्गुरु), "The Unique Satguru", is a Hindi book of the Sahib Bandgi community, published by its Sant Ashram at Ranjri in Samba district, Jammu and Kashmir. The movement draws on the teaching of Kabir and on devotion to the living satguru, and this book gathers short accounts of the satguru's character, habits and teaching as told by followers.
It opens with a couplet in the spirit of Kabir's famous saying that even all the earth as paper and the ocean as ink could not hold the praise of the guru. The first essay, on Kal Purush and Param Purush, explains a core idea of the panth. The pieces that follow have titles such as "You are an ocean of love", "Service is your aim", "You worked hard from childhood", "You will not kill even a mosquito", "The professor said you are no ordinary man" and "Sahib Kabir has come down to earth".
The first edition appeared in August 2008. At about 112 pages, it is meant for followers of Sahib Bandgi and readers interested in present-day Kabirpanthi movements.
जासूसी करने आए थे और भक्त बन गये
निराले सद्गुरु | 87
क्योंकि आपके पास विभिन्न मत-मतान्तरों के लोग पहुँचते हैं। वो वहाँ ये सब करते हैं तो सोच बन गयी होती है कि इसी तरह से महात्मा लोग खुश होते हैं। इसलिए आप उन्हें समझाया करते हैं कि इन चीज़ों से भक्ति नहीं होती है। भक्ति दिल से की जाती है। दिल में
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inSign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inफौज में रहे शान से
निराले सद्गुरु
89
आप कोई बॉडिगार्ड लेकर घूमने वाले या बुल्ट प्रूफ में बैठकर सत्संग करने वालों में नहीं हैं। आप सच्चे संत हैं, जिन्हें इस नश्वर शरीर की कोई परवाह नहीं है। इस नश्वर शरीर के मिटने का डर तो उसे होता है, जिसे आत्मा का ज्ञान नहीं मिल पाया हो। आप तो कहते हैं कि यदि यह
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबदमाशों को भी सिखाया प्रेम आपने
90 साहिब बन्दगी
लगा, सब कुछ झूमने लगा, सबको लगा मानो पूरा ब्रह्माण्ड झूम रहा हो। वैसे तो आप नाचते नहीं हैं, पर एक बार तब आप मौज में थे और आपके साथ पूरा ब्रह्माण्ड प्रसन्नचित्त होकर नाच रहा था। यह नज़ारा देखते ही बनता था। जो भी वहाँ मौजूद था, वो ही इस अद्भुत
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inनिराले सद्गुरु <span style="float: right;">91</span>
नहीं करते। जब आश्रम में भीड़ होती है, तब वे सामने नहीं आते हैं, पर जब सभी अपने-अपने घरों को लौट जाते हैं तो वे सामने आ जाते हैं। कभी-कभी वे आपको बंदगी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबिल्ली बोली-मेरे बच्चे कहां हैं
92
साहिब बन्दगी
बिल्ली बोली-मेरे बच्चे कहाँ हैं
सब जीव आपसे बातें करते रहते हैं। आप सब जीवों का कष्ट समझते हैं। सब आपको अपने-अपने कष्ट सुनाते हैं। एक समय राँजड़ी आश्रम में एक बिल्ली ने कुछ बच्चे दिये। वे बड़ी शरारत करते थे। कभी वे खाना बनाने वाली जगह पहुँच जाते थे, कभी कहीं।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inनिराले सद्गुरु
93
किसी धर्म स्थान को नुक़सान नहीं पहुँचाया। यह सब आपकी प्लॉनिंग में नहीं है। जब आश्रमों को जलाकर भी जी नहीं भरा तो गुण्डों ने मिनिस्टर गुण्डों के साथ मिलकर रखबंधु आश्रम को तुड़वाने की प्लॉनिंग बना ली। रातों-रात आश्रम तोड़ने की योजना बन गयी, आर्डर भी पास करवा दिया। उस आश्रम की ज़मीन योगियों ने दान में दी थी।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in94
साहिब बन्दगी
इसका अर्थ तो यह है कि ब्राह्मण होकर निगुरा नहीं रहना चाहिए। जो ब्राह्मण होकर निगुरा रहता है, वो अच्छा नहीं है। फिर बीच में अल्प विराम है और उसके बाद कहा है कि यदि कोई चमार है और वो गुरुमुख है, तो वो अच्छा है। फिर दूसरी पंक्ति का अर्थ है कि देवतन यानी जो मिट्टी, पत्थर आदि के मोहरे हैं, उनसे तो कुत्ता
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inनिराले सद्गुरु
95
होती है। यदि हिंसा का जबाब वे हिंसा से दें तो फिर उनमें और दूसरों में अंतर क्या रहेगा! जो सहनशीलता आपकी संगत ने दिखाई, उसका उदाहरण कहीं नहीं मिल सकता है। जहाँ कहीं वो परेशान हुई, जोश में आई, आपने उसे रोक लिया। आपने बार-बार समझाया कि यह मत सोचो कि तुम ही मेरे हो और वे कोई बेगाने हैं। वे भी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in96 साहिब बन्दगी
आपने कोर्ट में अपील की। 10 साल हो गये; उनकी नानी की भी तौबा कर दी। 9 लोग थे। कुछ समय बाद उनमें से 3 लोग मर गये। जज रोने लगा, कहा कि तीन तो मर गये, बाकी को माफ़ करो। आपने कहा- नहीं, आप बरी करो, मैं हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में ले चलूँगा। दौड़ाऊँगा खूब, कुतुबमीनार, लाल किला सब दिखाना
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inनिराले सद्गुरु
97
को धमकाया और जबरन उसका संस्कार करवाया, कहीं पिण्ड दान करवाया, कहीं कुछ। जब आपको पता चला तो आपने अपने लोग भेजे, कहा कि कार्यवाही करनी है, क्योंकि इन्होंने एक पार्थिव शरीर के साथ बदतमीजी की है। आपने माई को कहा कि यदि तू केस नहीं करेगी तो मैं तेरी लड़कियों की तरफ से दावा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inआपको सबकी ख़बर रहती है
98
साहिब बन्दगी
अपमान भी कर देता था, क्योंकि तगड़ा था। एक दिन चक्की चल रही थी तो उसका बाजू उसमें आकर कट गया। उस जमाने में गाड़ियाँ भी कम चलती थीं। सुबह 4-5 बजे एक आदमी आपके पास आया, कहा कि ऐसे-2 उस लड़के की बाजू कट गयी है, कोई गाड़ी नहीं है, उसे अस्पताल ले जाना
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inनिराले सद्गुरु
99
पेड़ नहीं होता है। नमक का पानी ज़मीन को ऊसर बना देता है। जब तूफान चले तो दो फर्लांग दूर तक लहरें पहुँचती हैं। वहाँ तक कोई घास तक नहीं होती है।
नमकीन पानी ने ज़मीन को ऊसर बना दिया। नमक खाने में स्वादिष्ट है, पर उसमें बड़े दोष हैं। राँज़ड़ी में दो अमरूद के पेड़ थे।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबड़े जिम्मेदार हैं आप
100 साहिब बन्दगी
आदमी तो चाहता है कि पाप भी करे और भक्ति भी। आप कहते हैं कि अगर पाप कर रहे हो तो भक्ति कभी फलित नहीं हो सकती है। गुरु लोग ज़ोर देकर नहीं बोल रहे हैं। उनके शिष्य कुछ भी करें, उन्हें पता भी नहीं चलता है। आपको पता चल जाता है कि आपका फलाना शिष्य क्या कर रहा है। क्योंकि आप सबको करीब से जानते हैं, सबसे बात कर लेते हैं।
कोई दारू पीता है तो दूसरा आकर आपको ख़बर दे देता है कि फलाने ने दारू पी है। फिर आप उसे भगा देते हैं। इसलिए डर भी है। बाकी गुरुओं को पता नहीं चलता है कि उनका शिष्य क्या कर रहा है।
फिर आपके पास अपना कम्प्यूटर भी है। वो पर्दे (स्क्रीन) पर सब दिखाता है। इसलिए सब पता होता है आपको। आपको पूरी जानकारी रहती है।
जैसे फैक्टरियों में, स्कूलों में कैमरे हैं, 5-6 खण्डों में बंटे होते हैं। कहीं हर कमरे में कैमरा है। एक बटन दबाओ तो सारी पिक्चर सामने आ जाती है, सब दिखने लगता है। काम करने वालों को भी पता है कि एक कैमरा हमपर नज़र रखे है। इस तरह एक कैमरा है, जिससे आप सबको देखते रहते हैं। जो लोग आपको अपना दुखड़ा सुनाते हैं, आप वे सब भी सुनते हैं। जब आपके पास समय होता है, आप अपना अन्दर का मेसेज बॉक्स खोलकर देखते हैं और उनपर विचार करते हैं कि किसका क्या करना है। यदि किसी को ठीक करना है तो आप इच्छा कर लेते हैं, या किसी शक्ति को उसकी सुरक्षा के लिए भेज देते हैं।
बड़े जिम्मेदार हैं आप
जीवन के हर क्षेत्र में आप बड़े जिम्मेदार हैं। एक आदमी आपकी बटालियन का था; वो एक पागल को आपके पास लाया। आपने उसे कहा कि इसका ध्यान रखो। तब राँजड़ी में तीन दिन का भण्डारा था।
निराले सद्गुरु | 101
वो उसे किसी दूसरे को सौंप अपनी ड्यूटी पर चला गया, उसे कह गया कि इसका ध्यान रखना। वो भी ऐसे ही वहाँ आया था भण्डारे पर। वो भी चला गया। तीसरे दिन वो पागल उठा और चल पड़ा। जाते-जाते सड़क पार करते हुए वो गाड़ी के नीचे आ गया। वो मर गया। अब कोई पहचान नहीं पा रहा था कि यह कौन है। पुलिस ने लावारिस समझ मेडिकल हॉस्पिटल में भेज दिया।
एक आदमी ने कहा कि मुझे लगता है कि यह आश्रम से गया है। आपको ध्यान आया कि फौजी के साथ एक पागल आया था, दो दिन रुका था वो। आपने गाड़ी भेजी, कहा-उनसे पूछो कि जो लाश उठाई थी, वो कहाँ है? पुलिस वालों ने कहा कि वो मेडिकल हॉस्पिटल में भेजी है। आपने एक नामी डॉ० को फ़ोन किया और सारी बात बतायी। उन्होंने लाश दे दी। अब उसका पता न चले कि कहाँ का है। आपको वो लाश उसके घर पहुँचानी थी। आपने इसे अपनी ड्यूटी समझा, जिम्मेदारी समझा। दूसरा कोई होता तो इतनी मुसीबत न लेता।
आपको याद आया और फौजी का पता ढूँढ़ने लगे। पुरानी डायरी में लिखा था। आपने चरणसिंह के घर फ़ोन किया तो उसकी पत्नी ने उठाया, कहा कि वो तो ड्यूटी पर है। वहाँ का पता पूछा और उससे बात की; कहा कि जो पागल भेजा था, कहाँ का है? उसने कहा कि मुकेरियाँ का। पर पूरा पता नहीं था उसे। फिर जैसे-तैसे करके पता किया और आपने गाड़ी में भेजकर लाश वहाँ पहुँचाई। जब फौजी आया तो उसका बड़ा अपमान किया, कहा कि इसकी मौत का जिम्मेदार तू है; यदि मैं जज होता तो तुझे फाँसी चढ़ाना था। यदि तूने जाना था तो मुझे कह जाता, मैं किसी जिम्मेदार के हवाले कर देता इसे।
ऐसे ही एक आदमी चूड़ी बेचता था। उसके तीन-चार बच्चे थे। साइकिल पर गाँव-गाँव जाकर चूड़ी बेचता था। वो बंदा गुरुमुख था। सुलतानपुर में एक नामी के घर में रहता था। वो स्वभाव से बड़ा अच्छा
धुन के पक्के हैं आप
102
साहिब बन्दगी
था। इसलिए नामी कहता कि चूड़ियाँ बेचकर आते हो तो यहाँ रुक लिया
करो। कभी आश्रम में तो कभी उसके घर में रहता। एक दिन उसने अपने
सामान सहित साइकिल वहाँ रखी और जम्मू आ गया।
राँजड़ी आकर उसने देखा कि पशुओं की देखभाल ठीक नहीं हो
रही है। वो जानकार था, आपसे कहा-गुरुजी, कुछ देर यहाँ रहकर
इनकी सेवा कर लेता हूँ। वो 5-6 महीने रहा। वो हार्ट का मरीज़ था, पर
यह बात कभी उसने आपको नहीं बताई। एक दिन वो नहाकर ध्यान में
बैठा तो उसका शरीर छूट गया। आपको ख़बर हुई।
आप इतना तेज़ दिमाग़ रखते हैं कि किसी भी समस्या को मिनटों
में हल कर देते हैं, दुखी भी नहीं होते। अगर इंसानी तौर पर भी देखें तो
जो गुण आपमें मिलते हैं, कहीं नहीं मिल सकते।
तो आपने कहा कि इसका पार्थिव शरीर इसके घर पहुँचाता हूँ।
आपने सुल्तानपुर में फ़ोन किया; आश्रम वालों से पूछा कि जो एक
आदमी चूड़ी बेचता था, किसके घर रुकता था। उन्होंने कहा कि शायद
गोरखपुर का है। आपने पूछा कि घर का पता है कि नहीं? उन्होंने कहा-
नहीं। आपने फिर रिजिस्टर में देखने को कहा, जिसमें नाम दान के बाद
नाम लिखा जाता है। वहाँ पता भी लिखा जाता है। उसका गाँव मिल
गया। आपने गाड़ी भेजी और बर्फ से साथ लाश भेज दी, कहा कि
कहना-हार्ट का मरीज़ था, ऐसे-ऐसे चला गया। गाँव के लोग इकट्ठा हुए,
कहा-वाह! क्या गुरुजी हैं, इतनी दूर पार्थिव शरीर भेजा है। कोई भाई भी
नहीं पहुँचाता है। आप हमेशा बड़ी जिम्मेदारी से अपना काम करते हैं।
पर छल-कपटों से भरे संसारी हृदयों में ये चीज़ें समाती नहीं हैं। वहाँ तो
बस पाखण्डी ही डेरा डालकर बैठे रहते हैं।
धुन के पक्के हैं आप
आप अपनी धुन के पक्के हैं। लखनऊ में एक जगह सत्संग में
बहुत ऊँचा आसन था। हवा के झोंकों से टैंट गिर गया। अब सूर्य की धूप
500 कहानियाँ रोज़ सुननी पड़ती हैं आपको
निराले सद्गुरु
103
सीधा आप पर पड़ रही थी, पर आप लगे रहे, हाथ आगे रखकर सत्संग करते रहे। एक आपके लिए छाता लेकर आया, पर आपको किसी की सेवा भी पसंद नहीं आती है, क्योंकि कन्संट्रेट नहीं होने से गलती कर देते हैं। तो उसने भी दो बार छाता आपके सिर पर लगा दिया। इतने में दूसरा आया, सोचा कि मैं ज़्यादा समझदार हूँ। उसने 10-15 मिनट में ही तीन बार छाता आपके सिर पर लगा दिया। आपने कहा कि दोनो बैठ जाओ अपनी जगह, मैं खुद निपट लूँगा, रहने दो ऐसे ही। तो आप कड़कती धूप में भी लगे रहे।
आपकी एक ही धुन है कि सत्संग द्वारा लोगों को समझाकर सत्य भक्ति में लगाना। चाहे कैसा भी ख़राब मौसम क्यों न हो, आप सत्संग स्थल पर पहुँचते-ही-पहुँचते हैं।
500 कहानियाँ रोज़ सुननी पड़ती हैं आपको
सुबह होते ही लोगों की भीड़ से आप घिर जाते हैं। लगभग 400-500 लोगों से निपटना पड़ता है। दर्शन करने कोई दो ही होते हैं, बाकी अपनी-अपनी समस्याएँ लेकर ही आए होते हैं। फिर कोई आपको ब्रश भी नहीं करने देता, वहाँ भी आकर आपको अपनी-अपनी फरियाद सुनाने लगते हैं। फिर सभी के पास कहानियाँ होती हैं; वो सुना-सुनाकर आपका समय नष्ट करते हैं। पर आप सबकी समस्याओं को शांत होकर सुनते हैं। कुछ डॉ० की रिपोर्ट लेकर आ जाते हैं। अब डॉ० लोगों का
जब आप किसी धर्मस्थान पर जाते हैं
104
साहिब बन्दगी
अपना लिखने का स्टाइल है। तो भी आप पूछते हैं कि डॉ० ने क्या कहा? वे बताते हैं कि यह बताया है। तो आप दवा बताते हैं कि यह करना। पर वो सुनते नहीं हैं।
उदाहरण के लिए एक दिन एक माई आई, उसने कहा कि भूख नहीं लगती। आप जान गये कि क्या समस्या है इसे। आपने कहा कि सुबह मूली, पपीता, खीरा खाना। क्योंकि तीनों भूख वर्द्धक हैं। साथ में कहा कि सुबह एक गिलास पानी में शहद मिलाकर पीना। आप नज़र से पढ़ लेते हैं कि क्या बीमारी है। जब आप दवा बताने लगे तो वो बीच में ही बोल पड़ी कि बड़ी दवाएँ की हैं। आपकी सुने ही न। आपने तो उसकी सारी बात सुन ली, पर वो आपकी बात सुनने को तैयार नहीं थी। फिर तीसरा आपने कहा कि नाम भजन करना। फिर उसने सवाल किया कि दवा खाएँ कि नहीं। आप दवा के लिए कभी मना नहीं करते। आपका मानना है कि यह काम तो मूर्खों वाला है। तो यह हाल कोई एक माई का नहीं है, सबका यही हाल होता है। समस्या बताते हैं तो आप ध्यान से सुनते हैं; पर जब आप उसका हल बताते हैं तो वो सुनने को तैयार नहीं होते हैं और आपका कीमती समय नष्ट करते हैं।
जब आप किसी धर्मस्थान पर जाते हैं
आपने सभी धर्मस्थानों को देखा है। कहीं-कहीं आप यह देखने के लिए चुपके से चले जाते हैं कि देखता हूँ कि वहाँ क्या-क्या चल रहा है। कहीं पर बलि के नाम पर रोज़ हज़ारों जीवों की हत्या की जाती देखी, कहीं कुछ। खैर, यह तो धर्म के नाम पर हो रहे पाप की बात हुई,
ऐसे हैं आपके काम
निराले सद्गुरु
105
पर आप जिस भी धर्मस्थान पर गये, वहाँ आप की बात हुई। यदि शिवजी के स्थान पर गये तो शिवजी से बात की, यदि हनुमान जी के स्थान पर गये तो उनसे बात की, यदि माता के स्थान पर गये तो उनसे बात की, यदि गंगा जी के पास गये तो उनसे भी बात की। यह सब वहाँ मौजूद होते हैं, पर आम आदमी तो ऐसे ही वापिस आ जाता है, वो बात करना नहीं जानता। पर आप सबसे बात करते हैं।
ऐसे हैं आपके काम
जम्भाल जी कहते हैं कि साहिब मेरा नौकर है। एक समय डोडा में कर्फ्यू लगा था और वे भी वहाँ थे। वे सड़क पर खड़े थे। एक आदमी को वहाँ खड़े डी. एस. पी. ने चाँटा मारा, कहा कि यहाँ क्यों खड़े हो! जम्भाल जी ने सोचा कि मेरी भी बारी आई। पर डी. एस. पी. ने उनके पास आकर कहा कि आपको कहाँ जाना है? जम्भाल जी ने कहा कि उधमपुर। डी. एस. पी. ने कुछ न कहा; वो आगे चला गया। इतने में एक मोटरसाइकिल वाला वहाँ आया। डी. एस. पी. ने उसे रोका, पूछा कि कहाँ जा रहे हो? उसने कहा कि उधमपुर। उसने जम्भाल जी के लिए कहा कि उन्हें भी साथ लेते जाओ। ये थे आप। जब उधमपुर आया तो मोटरसाइकिल वाले ने कहा कि उतरो। फिर कहा कि अच्छा जाना कहाँ है? जम्भाल जी ने कहा कि आगे तक। उसने कहा कि मुझे भी जाना है,
कोई वर्णन नहीं कर सकता है
106
साहिब बन्दगी
बैठो। कटड़े पहुँचे तो फिर उसने कहा कि यहाँ उतर जाओ। फिर खुद ही कहा कि अच्छा जाना कहाँ है? जम्भाल जी ने कहा कि अखनूर तक। वहाँ पहुँच गये। उसने कहा कि उतरो। फिर कहा कि अच्छा जाना कहाँ है? जम्भाल जी ने कहा कि बी. एस. एफ. के क्वार्टर तक। वहाँ पर पहुँचे तो कहा कि कितना दूर तक है? जम्भाल जी ने कहा कि आपका रास्ता दूसरा है, मेरा घर थोड़ी दूर है। मोटरसाइकिल वाले ने कहा कि घर छोड़कर आता हूँ। वहाँ पहुँचने पर उसने जम्भाल जी से कहा कि तुम चीज़ क्या हो, मैं तो तुम्हें छोड़ ही नहीं पा रहा था। मैं ऐसा हूँ ही नहीं। .....यह थे आप। आप ऐसे ही काम करते हैं। यह कोई एक नामी के साथ होने वाला किस्सा नहीं है और एक-दो बार होने वाला किस्सा भी नहीं है। राजू सरदार तो कहते हैं कि उनके साथ इतने करिश्में हो चुके हैं कि उन्हें याद भी नहीं हैं।
यह तो सत्य है कि आप पग-पग पर साथ देने के लिए तैयार रहते हैं। शर्त है कि श्रद्धा हो, विश्वास हो।
कोई वर्णन नहीं
कर सकता है
यदि कोई चाहे कि वो आपके गुणों का वर्णन करें तो निसंदेह यह नहीं हो पायेगा। वो वर्णन अधूरा ही रहेगा। अंत में उसे यही कहना होगा कि आप बहुत अच्छे हैं, आप बहुत ही निराले हैं। आपके गुणों का