कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
'कबीरपंथी शब्दावली' कबीरपन्थ में गाए जाने वाले शब्दों (भजनों और पदों) का एक बड़ा संग्रह है। मुखपृष्ठ के अनुसार इसे कबीराश्रम के आचार्य, परमार्थी वंश के भारत-पथिक स्वामी श्री युगलानन्द बिहारी ने तैयार किया। स्वामी युगलानन्द कबीरपन्थी ग्रन्थों के संग्रह, शोधन और प्रकाशन के लिए जाने जाते हैं, और खेमराज श्रीकृष्णदास से छपे कई कबीरपन्थी ग्रन्थों से उनका नाम जुड़ा है।
ग्रन्थ कबीरपन्थ की परम्परागत वन्दना 'सतसुकृत आदि अदली अजर अचिन्त पुरुष मुनीन्द्र करुणामय कबीर' से आरम्भ होता है। इसके शब्दों में सत्यनाम, सतगुरु की महिमा, काल और माया से छुटकारा, सत्यलोक और आत्मा की यात्रा जैसे कबीरपन्थ के प्रिय विषय गाए गए हैं। ऐसे संग्रह सत्संग, आरती और पर्वों पर गाने के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए यह ग्रन्थ पन्थ के जीवित भक्ति-संगीत का भी दस्तावेज़ है।
यह खेमराज श्रीकृष्णदास, श्रीवेङ्कटेश्वर प्रेस, मुम्बई का प्रकाशन है और यह प्रति सितम्बर २०१६ (संवत् २०७३) के संस्करण की है, जो पुणे के हडपसर स्थित प्रेस में छपी। ९६८ पृष्ठों का यह संग्रह कबीरपन्थी भक्तों और निर्गुण भक्ति-काव्य पर काम करने वालों के लिए उपयोगी है।
(६८२)
कवीरपंथी—
सुख आनंद सब होरी खेलो । काल कठन भरम भयो हरी ॥
कुलकौ त्याग मान सब तोरी । कहैं कवीर पिया संग होरी ॥
होरी ११—हरि होरि हो हरि होरी । हरि होरि मैं हरि होरी ॥
कोई साधु संत खेलैं होरी । सतनामको डांडो रोप्यौ धरम धजा
गहि जोरी ॥ टेक ॥ बाजत ताल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंशब्दावली
(६८३)
होरी १४-प्रीतम आइया हो मेरे सतगुरु दीन दयाल ॥ टेक ॥
बन्दी छोड़ मुक्तिके दाता । परम सनेही नाम ॥ साधु संतसो
अति अभिलाषा सब विधि पूरन काम ॥ जैसे चातक स्वाति
बुन्दको । रटत है आठों जाम ॥ जाकी सुरति लगी सतगुरुसे ।
विसरी सुखके धाम ॥ आनंद
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें(६८४)
कवीरपंथी-
अपारी ॥ मैं वारी ॥ या विधि होरी खेली संतो या होरी दिन
थोरी ॥ गुरु कवीर आतम परमातम खेलेत बहियाँ जोरी ॥ मैं
वारी ॥
होरी १७-होरी खेलेन न जाने यह मन निपट अनाडी ॥टेक॥
काम क्रोध मद लोभ मोहकी सिर घरि गागर भारी ॥ उठी पैठ
सौदागर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंशब्दावली
(६८५)
सठि हारेसौं । कालके करम जाल सब छुटैमिलि कवीर मत
वारे सो ॥
होरी २०—खेलत फाग वसंत रैन दिन सहज सून्यमें होरी
॥ टेक ॥ सतगुरु दया साधुकी संगति त्रिकुटी महल रचोरी ॥
गुंजत भंवर कोकिला बोले सोहँ सोहँ सोरी ॥ बाजत ताल मृदंग
झाँझि अगम निगमकी झोरी ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें(६८६)
कवीरपंथी—
होरी २३—ऐसी होरी खेलो, जामें डुरमत लाज रहोरी ॥ शील सिंगार करो मेरी सजनी, धीरज मांग भरोरी ॥ ज्ञान गुलाल उड़ाव सखीरी, सुमता फेंट गहोरी ॥ होत धमार नगर तेरेमें, अनहद बेन बजोरी । गुरुसे फगुवा मांग सखीरी, हृदया सत् करोरी ॥ संस्कृत भाषा पठ पठ आये, ज्ञानी लोग कहोरी । मोह मायामें बहि गये सजनी, जमके फंद परोरी ॥ खेती बनिज गऊ औ बाछा, चेला शिष्य करोरी । नाव लगी है पार लगनको, कालीदहमें परोरी ॥ मान मनीकी मटकी सिरपर, नाहक बोझ मरोरी । मटकी पटक मिलो सतगुरु सो, साहब कवीर कहोरी ॥
होरी २४—दिग अंजन नैन सँवार, काहूको मारोंगी ॥ टेक ॥ भौंह बनी बरछीकी नोके, नैन बने खरसान विरहके बान नैनसे छूटे, गोसा चढी कमान ॥ चंद्रबदन भृगलोचनी माया, कर सोरा सिंगार । ब्रह्मा विष्णु महेश्वर देवा, इनको कीन्ही यार ॥ नरसे नार कियो नारको पुत्रसे साठ पदार । भुंगीरिषि पारासर देवा, इनको कीन्हा ख्वार ॥ जीव उबारन सतगुरु आये, तेरो लगे नहि लार । कहें कवीर सुनो भाई साधू, इनसे रहोहुशियार ॥
होरी २५—ऐसा रंग बनाया, मेरे नैनोमें समाया ॥ टेक ॥ पहिला रंग नबीजीका आया, जिन उमंद बगसाया । अलीजीके नाम रौशन दुनियामें, जीव जीव कलमा पढ़ाया ॥ दीन उन्हीने बनाया ॥ दुसरा रंग सोहै हम नैनको, जिनोंने सहादत पाया ॥ वे रनसूर लडे रन भीतर, सन्मुख सौस कटाया ॥ शहर कर्वलेका बसाया । तीसरा रंग सोहै पंजतनका, हूरे मंगल गाया । सिर सेहरा मुख मकना बिराजे, नूरके छत्र फिराया ॥ हाथ कंगन बंधवाया ॥ चौथा रंग रंगीले साहबके, रंग सबके
शब्दावली
(६८७)
मन भाया । औलिया अंविया गौस कुतब, या सब मिल रंग बनाया ॥ ध्यान मौलासे लगाया ॥
होरी २६-मेरे साहब आवन हार, होरी खेलोंगी ॥ करनीके कलस संजोय सकल विध प्रीत पांवडे डार । चरन पस्वार चरनामृत लेहौं, मनकी मनी उतार ॥ तन मन धन सब अरपन करिहौं, बहु विधि आरती साज । प्रेम मगन होय मंगल गावों, बिसरी कुलकी लाज ॥ धोखा धूर उडाव शरीरसो, ज्ञान गुलाल प्रकास । पारस पान लेवे सतगुरु सो, मेट दूसरी आस ॥ दया धर्म तन केशर घोरों, भाव भगति पिचकार । सत सुकृत अवीर अरगजा, देउंगी पिया पर डार ॥ साहब कवीर मिले मोहि सतगुरु, फगुवा दीन्हो नाम । आवागमनकी मेट कल्पना, पायो आनन्द धाम ॥
होरी ८-मेरे सतगुरु दीन दयाल, प्रीतम आयो हो ॥ टेका ॥ हंस उबारन जिव निस्तारन, अधम उधारन नाम । बंदीछोर मुक्तिके दाता, परम सनेही नाम ॥ साधु सन्त औ अति अभिलाषा, सब विधि पूरण काम ॥ जैसे चात्रिक स्वातिबूंको रटत है आठों जाम ॥ जिनकी सुरत लगी सतगुरु सों, बिसरे सुख ग्रह धाम । सतगुरु दया करत जीवन पर, देकर अविचल विश्राम ॥ आनंद मंगल उचार परम सुख, अमर कहत है जीव । सुमिरन दे सतलोक पठाये, ऐसे समरथ पीव । चरन कमल सतगुरुके सेऊं, मन चित दे अनुराग । कहैं कवीर ऐसी होरी खेले, जाके पूरन भाग ॥
होरी ९-होरी खेलत लालनके संग प्यारी, हम देखी सुसक्यान ॥ टेक ॥ ज्ञान गुलाल अगर कस्तूरी, प्रेम प्रीति पिचकार । क्षमा केशर ले छिरकन आई, सुरति-सोहागिन अविगतनार ॥
(६८८)
कबीरपंथी—
पांच सखी मिल संगल गावैं, सुषमन थार सँवार । चंद सूर दोउ दीपक बारैं, ब्रह्म जोत उनमुन उजियार ॥ मैं मेरे पियको नितउठ चाहों, जो पिया मोहिको चाहि । आवागमनके फेरे मिटावे, भौसागरमें बहुरि न आहि । शीलकी सेज सँवार महलमें, लौका सिंगार करोरी । साहब कबीर सुरत संयोग, ले, संतलोक गये रसभोगी ॥
होरी १०—कायानगरकी पौररी, मन खेलत होरी ॥ टेक ॥ सुरत ज्ञान डफ बाजन लागे, अनहदके घनघोर री । पांच पचीस बनिता बनि आयी, तेऊ रंगमें बोररी ॥ अबीर गुलाल हेत कर सजनी, प्रेमकी चाचर जोररी ॥ तन नारी औ मन है नारायन, प्रीतम अंग मरोररी ॥ खोल चुण्ट सन्मुख होय खेलो, होनी होय सो होयरी । कहैं कबीर औसर नहि पैहो, फगुवा लेउ न बोररी ॥
होरी ११—ऐसे खेलत फाग बसंत, निरंजन सहज सुन्नमें होरी ॥ टेक ॥ बाजत ताल मृदंग झांझ डफ, अगम निगमकी डोरी । मन एक भँवर कोकिला गुंजे, सोहैं सोहैं सोरी ॥ अष्टकमल दल भीतर मनुवां, त्रिकुटी महल रचोरी । कोटि भानु जगमग उजियारो, जहैं मनुवां बिलमोरी ॥ मानसरोवर हंसा डोलै, अति घन पुहुप फुलोरी । जरा मरनकी ससै मेटो, जाति बग्न बिसरोरी ॥ सुरति सोहागिन संग लिये मनुवां, हाथ सुमतिकी डोरी । कहैं कबीर मगन भई बिरहिनि, ब्रह्म जलमें झकझोरी ॥
होरी १२—तुम संतो खेलो संभारी, जग या होरी मच रही भौभारी ॥ टेक ॥ जड चेतन दो रूप बनाये, एक कनक दूजी नारी । पांच पचीस लिये संग अबला, हँस हँस मिल गावैं गारी ॥ दुरमति डिंभ गहे करमें डफ, हों बड हों बड दे तारी । त्रिगुन तार तमूरा बाजे, आशा तृष्णा गत न्यारी ॥ चोवा चंदन अबीर
शब्दावली
(६८९)
अरगजा, मायाकी गागर भारी। षट् दृशन् पाखंड छानबे, पकर किये सब बेगारी॥ लोभ मोह दोउ भर पिचकारी, छूटत है बारं बारी। जो कोइ सनमुख होयके खेले, उनको छींट लगी कारी॥ कुमति गुलाल डाल मुख मींड़े, काम कला पुटरी मारी। सुर नर मुनि औ पीर औलिया, भीज रहे सब संसारी॥ चतुरन फगुवा दे दे छूटे, मूरखको लगी प्यारी। कहैं कवीर सुनो भाई साधू, निरगुन ज्ञान गली न्यारी॥
होरी १३-ऐसी खेलत फाग सबै नारी, जाके हाथ लकूट मुखमें गारी॥ टेक॥ ग्रिह ग्रिह ते निकसी बनि सुंदरि, भांतिन भांति पहिर सारी। अबिर गुलाल लिये भरझोरी, मिलन चलीं पियको प्यारी॥ अपने अपने झुंडसों निकसीं, गावत तरुन ब्रिध बारी। बैठीं जाय हरिमंदिरमें जहां, बैठे वर मूरत धारी॥ एकन मूठी चोवा चंदन चरचे, एकन मूठी भर मारी॥ एक खड़े सनमुख कर जोरे, एकन हाथ चैंवर डारी। को बोले को चितवे कासों, निरजीव रूप कहो कारी॥ निहुर निहुरके पांय परत हैं, ये देखो अचरज भारी। सबै सहेलरी मुरक चली हैं, कोई न संग गई प्यारी॥ आपहिं नर नारी होय बैठे, प्रान पियाकी गत न्यारी॥ ये सब भर्म छोड़ दे बौरी, अबकी जन्म जुवा हारी। कहैं कवीर अपनपौ खोजो, सुखसागर सुखकी बयारी॥
होरी १४-अब कहां जात बेदरदा हो, मोपे गरदा झारके॥ टेक॥ आये बसंत सबै बन फूले, बन बन हो गये जरदा। जबसे लागी बसंत पंचमी, सब बन होगये मरदा। लोक लाज कुल कान बिसर गई, अंदर खुल गई परदा॥ चलोरी सखी मिल चौसर खेले, पासा परगये नरदा। कहे कवीर सुनो भाई साधू, गुरु चरननकी सरधा॥
(६९०)
कवीरपंथी—
होरी १५—जग या दुई खेलेत होरी, बनी हंसनकी जोरी ॥
टेक ॥ सतगुरु तो सतलोकसे आये, बांधोमें फाग मचोरी ।
धरमदास उठि चरनन लागे, ये दोई मेल रहोरी ॥ सो तो नहिं
जात कहोरी—जग या दुइ—गुरु शिष्य मिल होरी खेले, संत खले
चहुं ओरी । प्रीति परस्पर सांची कहिये, ज्ञान ग्रंथ गठजोरी ॥
सो तो सुरझावत कोरी—जग या दुइ—धर्मदास आमिन समुझावे,
सब मिल चरन गहोरी । बडे भागसे सतगुरु आये, सब मिल
चरन परोरी ॥ यामैं कछु नाहिंन खोरी—जग या दुइ—कहैं कवीर
सुनो भाई साधू, जीवन भाग जगोरी । नाम पान परवाना पाये,
फगुवा मिलो भरझोरी ॥ जनमसो तिलुका तोरी—जग या दुइ—
बोलत होरी ॥
होरी १६—रंग खेलेत फाग सुघर नारी, हाथ सुमति लिये
पिचकारी ॥ टेक ॥ पांच पचीस सखी संग निकसीं, सुकित रूप
पहिर सारी । धीरज अंजन सीमाकी बेंदी, झीलसिंहूर मांग भरी ॥
बाजत ताल मृदंग झांझ डफ, सब मिल गावैं मंगल चारी ।
ज्ञान गुलाल अनंद अरगजा, सहजे अबीर उड़त भारी ॥ दया
धरमको केसर घोरी, प्रेम प्रीति छुटे पिचकारी । शब्द छडी
जबही कर लीन्हें, समुझे संत पर जाय मारी ॥ सुंदर फाग खेले
चेतन सों, एक महलमें पिय प्यारी । कहैं कवीर छबि कहैं लग
बरनो, सुमति पर कोटिन सुकता वारी ॥
होरी १७—रितु फागुन नियरानी, कोई पियाको मिलावो ॥
टेक ॥ सोई सुंदर जाके पियाको बरत है, सो पियके मन मानी ।
खेलेत फाग अंग नहिं मारे, सतगुरुसों मन ठानी ॥ पियका रूप
कहाँ लग बरनो, पियके रूप लुभानी । सुर नर मुनि जाको ध्यान
धरत हैं, सो संतन मिल जानी ॥ एकहि खेले गई गृह अपने,
शब्दावली
(६११)
एकहि कुल उरझानी । एकहि नाम बिना डहकावे, हो रही ऐंचा-तानी ॥ तुम जिन जानो एही फाग है, ये कछु अकथ कहानी । कहें कर्वार सुनो भाई साधू, बूझे बिरला ज्ञानी ॥
होरी १८-या मन निपट अनारी, होरी खेलन न जाने ॥ टेक ॥ काम क्रोध औ लोभ मोहकी, सिर पर गठरी भारी ॥ या नगरीमें पांच मवासी और पचीसों नारी ॥ इन्हें मार होरी खेलो पिया संग, बात सुधर जाय सारी ॥ सखी सहेली होरी खेलैं पिया संग, कुमति सखी रहु न्यारी ॥ कहें कबीर ऐसी होरी खेलो, हाथ सुमति लिये पिचकारी ॥
होरी १९-गगन मंडल उरझानी, नित फाग मची है ॥ टेक ॥ ज्ञान गुलाल अबीर अरगजा, सखियां ले ले धाई । उमैग उमैग रंग डार पिया पर, फगुवा दैव बहाई ॥ फगुवा नाम मिले मोहि सतगुरु, तनकी तपन बुझाई । शब्द डार जहां अगर उड़त है, शोभा बरनि न जाई ॥ गगन मंडलमें होरी मची है, गुरुगम झर लख पाई ॥ कहें कबीर मगन भई विरहिनि, आवागवन नसाई ॥
होरी २०-ऐसे नाम उजागर, होरी खेलन बर आये ॥ टेक ॥ कासीमें सतगुरु प्रगट भये हैं, नीरूके गृह आये । रामानंदके शिष्य भये हैं, निरगुन पंथ चलाये ॥ कथ निरगुन निज नाम अभय पद, सुन पंडित रिसियाये । षट् दरसन मिल बादको आये, जीत न काहू पाये ॥ एक दिना सब प्रपंच बहु कीन्हें, नारद आन लदाये । सबे लुटाय कछु नहीं राखी, लीन्हें साधु बुलाये ॥ कपड़ा बुने बैच ले आवें, तामें सबको देई । लाख टका कोई आन चढावे, ना काहूको लेई ॥ साह सिकंदर परचे लीन्हा, करामात दर्ई तीन्ह । कासी तज प्रभु मगहर आये, तब कछु
(६९२)
कबीरपंथी—
चितवन कीन्ह॥ जलमें बोर अगिनमें डारे, विनशत नाहिं शरीर ।
मस्ता हाथी आन झुकाये, निरभय सत्य कबीर ॥
होरी २१—बीतो जात बहार, होरी खेलन आई॥ टेक॥ पांच
पचीस बनिता बन आई, खेलत धूम धमार । अपन पिया संग
होरी खेलो, मेट सकल भ्रम जार॥ आतम रंग सुरंग बनाये, प्रेम
प्रीति पिचकार । कहैं कबीर ऐसी होरी खेलो, आवागवन निवार॥
होरी २२—होरी खेलन तो जाग सखीरी, फिर ऐसा दाव न
पाइये॥ टेक॥ मनको तार बिरहमिरदंग, बाजत हरिगुन गाइये॥
तन कर मटका मन कर केशर, झीलको रंग जमाइये ॥ चोवा
चंदन अबीर अरगजा, सांचेको टीको लाईये ॥ जप कर मंजन
तप कर संजम, दर्शन फगुवा पाईये ॥ कहैं कबीर सुनो भाई
साधू, नाम पदार्थ धाइये ॥
होरी २३—अपने पिया संग होरी खेलो, सुमति सखी संग लाय
॥ टेक॥ खेलों मैं होरी अंगना मेरो, तन मन सुरति लगाय ।
प्रीतम पास आस भई पूरन, राखों मैं हिरदै समाय ॥ दुबधा
दुरमति दूर परानी, जब देखो निरताय । परसत अंग रंग भये
अविचल, तनकी तपन बुझाय ॥ अजर अखंड अमान अभै पद,
कौन सकै गुन गाय । गुनवंती निर्गुन गुन राखो, गुरुगम प्रीतम
पाय॥ प्रीतम पास सेज सुख विलसो, यह सुख बरनि न जाय ।
धर्मदास ऐसी होरी खेलो, सब संशय मिट जाय ॥
होरी २४—हेरे प्रीतमजी की बाट, ठाढी अलबेली ॥ टेक॥ गंगा
जमुना बहे सरस्वती, तिरवेनीको घाट । अर्ध उर्धके मध्यमें मूरख
पाई सांट । सगरे पंथ बिच दोय गली जहां, भर केशरको मांट॥
कुमति करार होय रही अभागिन, मत कर मनकी आंट । पिया
दरसनको प्यास भई है, चली जगतसे फाट॥ काम क्रोधकी मूठ
शब्दावली
(६९३)
त्यागके, जगसों भई उचाट । कहैं कवीर मिलो पिय प्यारी,
सतगुरु खोल कपाट ॥
होरी २५—छाये प्रीतमजी परदेश, मैंने अब जानी ॥ टेक ॥
अंग बिभूति रमाऊं निसि दिन, स्वेत जटा भये केस । घर घर
अलख जगावत डोले, धर जोगिनको भेश ॥ मैं भौसागर भूल
रही हों, लिखना भयो संदेस । ऐसे सतगुरु नाहि मिलै, मेरी सुर्त
करे परवेस ॥ जाकी ध्यान धरे ब्रह्मादिक, ध्यावत शंकर सेस ।
नाम लेत भौसागर छूटे, कट गये करम कलेस ॥ जेठ देवरके
मोह त्यागके, पियसे बांधो लेस । कहैं कवीर मिलो पिया प्यारे,
छूटे सकल अंदेश ॥
होरी २६—तू कैसे हूस रहीरी, नहि हूसन वारी ॥ टेक ॥
कबकी मैं ठाढी तोहि मनाऊं, तू नहि चितमें धारी । गगन मंडलमें
धूम मची है उठ चल वेग संवारी ॥ ईगला पिगला हाथ छरी ले,
सुषुमन केशर गारी । पांच पचीस भई एक ठौरी, गावे दे दे तारी ॥
जरद कसबका लैहंगा सोहै, और कसुंमल सारी । कहे कवीर
ऐसी होरी खेलो, निरतत सुषुमन नारी ॥
होरी २७—खेलो खेलो सुहागिनि होरी ॥ टेक ॥ चरण सरोज
पिया हित जौलों, रजकी केशर घोरी ॥ भरम अबीर उडाव सखीरी,
लोक लाज कुल तोरी ॥ सोहम् नार जहाँ रंग राची, बीच सुषुमना
डोरी ॥ पुरुष पंच गली एक जानो, एकहि संग ढंढोरी ॥ शब्द
सजीवन रुयाल पीवका, गहि लीजे निज डोरी ॥ रंग अनंग
सखी मत राचो, पियके पांव परोरी ॥ कहैं कवीर ऐसी होरी खेलो,
भिटे जमके झगरोरी ॥
होरी २८—पियके रंग रंगी कोई, मेरो काह करेगो ॥ टेक ॥
पिया मेरे सजनी मैं पियकी, पियके पांव परोरी । पियकी सेज
(६९४)
कवीरपंथी—
सँवारत सजनी, सर्व सोहाग भरोरी ॥ कर सिगार मगन भई
ठाठी, बिरहिन रूप खड़ी । साहब कवीर पिय पाये सजनी,
सबको काज सरी ॥
होरी २९—कोई मोपै रंग न डारोरी, मैं तो भई हों बावरी
॥ टेक ॥ एक तो बौरी दूजी बिरहकी माती, तीजे नेह लगायोरी ॥
ज्ञान गुलाल अगर कस्तूरी, प्रेम प्रीति पिचकारोरी ॥ पांच सखी
मिल होरी खेलैं, और सुहागिन नाररी ॥ अपने पिया संग होरी
खेलो, यही वसंत यही फागरी ॥ कहैं कवीर ऐसी होरी खेलो,
आवागमन निवाररी ॥
होरी ३०—अहो मन सा मदमाती खेलो रंग भरी ॥ टेक ॥
आस पास सब सखी विराजें, ता बिच आप खड़ी ॥ चंचल चपल
चातुरी बोलैं, नैनन सैन करी ॥ इन्द्रहि जाय आप बस कीन्हे,
ब्रह्मा चले पराई । तिनहुं जाय काम बस कीन्हा, सकुच रहे
सिरनाई ॥ शंकर ध्यान छूटे ना कबहुं, बहु बिध कीन्ह उपाई ।
देखो रूप मोहनी केरे, पीछे काम जगाई ॥ सुर नर किन्नर जच्छ
गुनीजन, कोई धरे नहिं थीर । साहब कवीर आप अविगत है,
माया जीत शरीर ॥
होरी ३१—आज पियाके मिलनको मैं गेंद भई ॥ टेक ॥ घरसों
निकस अँगन भई ठाठी, ले चौगानमें डार दई ॥ ज्ञानकी गेंद
सुरतको डंडा, जित चाहो तित ढरक गई । पांच पचीस खेलैया
ठाढे, घाट बाट फिर रोक लई ॥ सतगुरु ढोला दियो शब्दके,
तैंतीसोंके बस न भई । कहैं कवीर सुनो भाई साधू, निहाल भई
जब हाथ लई ॥
होरी ३२—अहो सोई नार सयानी, प्रीतमके मन मानी ॥ टेक ॥
प्रीतम हमको पतिया पठाये, देखतही मुसकानी । पातीके बाँचत
शब्दावली
(६९५)
छाती जुड़ाई, रूपमें रूप समानी ॥ रंगमहलमें आय पुन वैठी, यही वस्तु निज जानी । गगन मंडलमें खेल रचो है, सोई देख ललचानी ॥ परमपुरुष अविगत अविनाशी, ताकी अकथ कहानी । कहैं कवीर सुनो भाई साधू, शब्दमें सुरति समानी ॥
होरी ३३-सतसुकृत खेलैं होरी; अभय नगर अस्थान ॥ टेक ॥ इतसों आये ज्ञान लाडले, उतसों आई मन बौरी । त्रिबेनी तट खेल रचो है, खेलत हो हो होरी ॥ इतसे पांच सखी उठ धाई, कोह स्यामल कोह गोरी । त्रिगुन पिचकारी हाथ लिखे सब, खेलत हो हो होरी ॥ इत सों क्षमा सखी उठ धाई, शील सुमति दोड जोरी । प्रेम पिचकारी रंग रोस सहित, झगरत खेलत होरी ॥ ताल मृदंग झांझ डफ बाजे, अनहद शब्द करोरी । सुषुमन नारी राग अलापत, गावत मंगल होरी ॥ सुरति निरति द्वै मता बनाये, चलो अगम संग होरी । मेरुदंडके छप्पे चढके, खेलत हो हो होरी ॥ मूल कमलते रंग बढो है, बंकनाल निज ठोरी । सुरतिनाल चढ बाहिर आये, खेलत हो हो होरी ॥ खेलत खेलत जहां गयी है, सतगुरु शब्द किये सोरी । साहब कवीर दयानिधि सागर, खेलत हो हो होरी ॥
होरी ३४-होरी खेलैं संत सुजान, आतम राम सों ॥ टेक ॥ घरि घरि पल पल छिन छिन खेलैं, निस दिन आठों जाम ॥ योगी खेलैं योग ध्यानमें, दुनियां भूत पखान ॥ पंडित खेलैं चार वेदसे, मुलना किताब कुरान ॥ पतिबरता खेलैं अपने पिया संग, वेश्या सकल जहान ॥ महा प्रचंड तेज मायाको, सब जग मारा बान ॥ कामी खेलैं कामिनिके संग, लोभी खेलैं दाम ॥ साहब कवीर खेले संतनसों, और न काहू काम ॥
होरी ३५-मेरी उमर आई होरी खेलनकी, पिया मोसे मिलके बिछुर गयेरी ॥ टेक ॥ पिय हमारे हम पियकी पियारी, पिय मोसे
(६९६)
कवीरपंथी-
अंतर कर गयेरी ॥ पिया मिलै तो जीऊं मोरी सजनी, पिय विन
जियरा निकस गयेरी ॥ अबीर गुलाल लिये भर झोरी, पिय प्यारी
संग रंग रहेरी ॥ धर्मदास बिरहिन पिय पाये, चरन कमल चित
लाग रहेरी ॥
होरी ३६-प्रथम फाग वसंत पञ्चमी, सतगुरु मेहेर करोरी ॥
टेक ॥ अब पकडो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंशब्दावली
(६९७)
रोम रोम लगी तारी ॥ दस दरवाजे घेर मन पकरो, डुरमति खैंच उतारी । घूंघुटके पट खोल गये हैं, लोक लाज सब झारी ॥ होरी खेल उलट घर आवे, सो तिरिया पिय प्यारी । कहैं कवीर टरे नहिं टारी, परम पुरुषकी नारी ॥
होरी ३९-फागुन आयो दुख देन सखीरी,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें(६९८)
कवीरपंथी—
नयन कज्जल मसि लाय । बीच बीच बिरहा लिख भेजो, दुख सुख लिखो न जाय ॥ सतगुरु आये कंठ लगाये, मिट गइ तपन हमार । गुरु प्रताप ताप गई तनकी, धर्मनि कहें पुकार ॥
होरी ४२—मैं तो आन परी चोरनके नगर, सतसंग बिना जिव तरसे ॥ टेक ॥ हाथके हीरा डार दियो, का सूठी भरी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंशब्दावली
(६९९)
निशान ॥ घर घर सत्य शब्द जो फैले, सतजुग बरते आन ।
साहब कवीर आये निज घरसो, फगुवा दीन्हे नाम ॥ निरगुन
भगतीरूप कलजुगमें, वेद मरम नहिं जान ॥
होरी ४५—मेरे मन परदेसी मीत, होरी खेलिये ॥ जब जैहो
घर आपने, तब कौन तुम्हारे साथ ॥ टेक ॥ बाहिर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें(७००)
कवीरपंथी—
मानुष जन्म डुरलभ है संतो, खेलो फाग सुभाव । कहैं कवीर
चित् चेतो हंसा, बहुर न ऐसो दाव ॥
होरी ४८—मिल खेलो बिमल बसंत, प्यारे कंथसो । खोल
अंधेरी कोठरी, मिल बैठो महल एकंत ॥ टेक ॥ गगन मंडल
दीपक धरे महल करो उजियार । छैल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंशब्दावली
(७०१)
पग लाग री॥ पांच सखी मिलि मंगल गावे । पीव अपने संग
लाग री ॥ पांच अमृत भोजन लेवै । प्रेम प्रीति भरि थार री ॥
महा प्रसाद संत सुख पावे । आनि खुले मेरे भागरी॥ चौरासीकी
बंध छुड़ावन । आये सतगुरु आपरी॥ पान प्रवाना देत जीवनको ।
वे पावैं सुख वास री॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें