कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
'कबीरपंथी शब्दावली' कबीरपन्थ में गाए जाने वाले शब्दों (भजनों और पदों) का एक बड़ा संग्रह है। मुखपृष्ठ के अनुसार इसे कबीराश्रम के आचार्य, परमार्थी वंश के भारत-पथिक स्वामी श्री युगलानन्द बिहारी ने तैयार किया। स्वामी युगलानन्द कबीरपन्थी ग्रन्थों के संग्रह, शोधन और प्रकाशन के लिए जाने जाते हैं, और खेमराज श्रीकृष्णदास से छपे कई कबीरपन्थी ग्रन्थों से उनका नाम जुड़ा है।
ग्रन्थ कबीरपन्थ की परम्परागत वन्दना 'सतसुकृत आदि अदली अजर अचिन्त पुरुष मुनीन्द्र करुणामय कबीर' से आरम्भ होता है। इसके शब्दों में सत्यनाम, सतगुरु की महिमा, काल और माया से छुटकारा, सत्यलोक और आत्मा की यात्रा जैसे कबीरपन्थ के प्रिय विषय गाए गए हैं। ऐसे संग्रह सत्संग, आरती और पर्वों पर गाने के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए यह ग्रन्थ पन्थ के जीवित भक्ति-संगीत का भी दस्तावेज़ है।
यह खेमराज श्रीकृष्णदास, श्रीवेङ्कटेश्वर प्रेस, मुम्बई का प्रकाशन है और यह प्रति सितम्बर २०१६ (संवत् २०७३) के संस्करण की है, जो पुणे के हडपसर स्थित प्रेस में छपी। ९६८ पृष्ठों का यह संग्रह कबीरपन्थी भक्तों और निर्गुण भक्ति-काव्य पर काम करने वालों के लिए उपयोगी है।
(२९०)
कवीरपंथी—
वही देशसे, भई परदेशी नार । वह मारगमें भूलिया, बिसर गई
निज नाह ॥ जुगन जुगन भरमत फिरे, जमके हाथ बिकाय ।
करजोरि बिनती करो, माहि मिलके बिछुर मत जाव ॥ विषम नदी
बिकराल है, वाहित करिया धार । मोह मगरके घाटमें, खाये
सुर नर झार ॥ शब्द जहाज कवीरका, सतगुरु खेवनहार ॥
कोइ २ हंस उबारहीं, पलमें लेहिं गोहार ॥
साखी—चली जु पुतली नोनकी, थाह सिन्धुकी लैन ।
आपन गल पानी भई, उलट कहे को बैन ॥ ३ ॥
कौन मिलावै जोगिया, जोगिया विन रहो न जाय हो ॥
हों हरनीं पिय पारथी, मारा शब्दका बान । जाहि लगे सो जानिया,
और दरद नहिं आन ॥ पिय कारन पियरी भई, लोग कहे तन
रोग । जप तप लंघनमें करो, पिया मिलनके योग ॥ हुं तो प्यासी
पीव की, रटों सदा पिव पीव । पिया मिले तो जीविहों, ना तो
(सहजे) त्यागों जीव ॥ कहैं कवीर सुन जोगिनी, तनही में मनही
समाय । पिछली प्रीतके कारने, (जोगी) बहुरि मिलेंगे आय ॥
साखी—अस बीरा प्रताप बल, प्रबल काल ते होय ।
जेह सतगुरु बहियां मिले, हंस न जाय बिगोय ॥ ४ ॥
हंसा डुरमत छोड़ दे तूं तो, निर्मल होय घर आव हो ॥
दूधहि से दधि होत है दधि, मथ माखन होय । माखनसे घृत
होत है, बहुर न छाँछ समोय ॥ ऊँखहिसे गुड़ होत है, गुड़से
खाँड होइजाय । सतगुरु मिल मिसरी भये, बहुरि न ऊँख समाय ॥
खाँड जो बगरी रेतमें गजमुख, चुनी न जाय । जात बरण कुल
खांय के, चींटी होय चुन खाय ॥ दाग जो लागा नीलका, नौ मन
साबुन धोय । कोट यतन परमोधिये, कागा हंस न होय ॥ कहैं
कवीर सुन केशवा, तेरी गत अगम अपार । बाप बिनोरा हो रहे,
पूत भये चौतार ॥
शब्दावली
(२११)
साखी-बीरा पद जिन जानहु, पुरुष नाम निजमूल ।
जा दिन हंसा तन तजै, मेटै संशय शूल ॥ ६ ॥
शब्दसनेही हंसा तुम, जग तज होहु न्यारा हो ॥ सतशब्द
निज डोर है, तुम हंसा गहो बनाय । सतबीरा निज नाम है, (तुम)
चाखतही घर जाव ॥ बिना बीज को जामि है, बिन अंकुरको
झाड़ । बिन डोडी फल लागिया, कोइ साधू करे बिचार ॥
अजर केर अंकुरा भये, अजर केर लागी डार । अजर फूल फल
लागिया, (कोइ) साधू करे अहार ॥ मोहि अजर कर जानहु,
अमर देऊं बताय । जेहि भांडे निज साँच है, (हम) तामो रहें
समाय ॥ कहें कवीर धर्मदास सो, बेग जाहु संसार । सोहँगमके
बाँह से, (तुम) हंस उतारो पार ॥
साखी-उत्तर घाटी उत्तरे, पांजी बैठे जाय ।
तहवां सुर्त समावै, पुरुषके परसे पाय ॥ ६ ॥
चौपड़ ।
चल सखी चौपड़ खेलिये, तन मनसे बाजी लाय हो ॥
चौपड़ खेलौं सुन्नमें, खेलौं दिन औ रात । चल हंसा घर आपने,
जहां तेरी उतपात ॥ चौपड़ खेलौं पीवसे, बाजी लगावों जीव ।
जो हारों तो पीव की, जो जीतों तो पीव ॥ चार गली घर एक है,
चार बरन एक सार । पासो ढारा प्रेमका, जीत चली सोई नार ॥
चौपड़िया के खेलमें, जुग नाहनेको दाव । नरु अकेली हो रही,
छिन पल खावे घाव ॥ चौरासी घर भस्मके, पौमें अटकी आय ।
अबकी पौं जो ना परे तो, फिर चौरासी जाय ॥ पगरासे बाजी
लगी, परे अठारा दाव । सार गँवाई हाथसे, सिर पर लागे घाव ॥
जात बरन कुल मेटिके, पाये भक्ति अटूट । कहें कवीर धर्मदा-
ससों, कोई न पकड़े खूट ॥
(२९२)
कवीरपंथी—
साखी—मैं कवीर बिचलों नहीं, शब्द मोर समरन्थ ।
जाको लोक पठाइया, चढे शब्दके रथ ॥ ७ ॥
ज्ञान रतनकी आंखिया, तुम देखो जमके जाल हो ॥
जमके फंदा काटो हंसा, जग तज होहु न्यार । सतगुरु दर्शन
देयँगे, तुम उतरो भौजल पार ॥ जो तुम हंसा निर्गुन चाहो,
सर्गुन करो बिचार । निर्गुन सर्गुन छोड़िके, ( तुम ) दोउ तज
होहु न्यार ॥ अष्ट कमल दल ऊपरे, भँवर गुफाके घाट । सहस
पंखुरीको कमल है, पश्चिम दिशाके बाट ॥ नौ खंड हेत बिसारो
हंसा, शब्द सुरत चित धार । कहैं कवीर धर्मदाससों, तुम उतरो
भौजल पार ॥
साखी—नाद संघाती कवीर हो, बिंदहि देहु न भार ।
जुग जुग हंस हिरम्मर, नाद उबारन हार ॥ ८ ॥
बीकाकी आरती ।
मंगलरूप आरती साजे, अभय निशान ज्ञान धुन गाजे ॥
टे० ॥ अक्षे वृक्षकी अमर छाया । प्रेम प्रताप अमृत फल पाया ॥
निसि बासर जहाँ सूर न चंदा । परम पुरुष जहाँ करत अनंदा ॥
तन मन धन जिन अर्पन कीन्हा । पुरुष पुरुष परमात्म चीन्हा ॥
जरा मरनकी संसे मेटो । सुरत संतायेन सतगुरु भेटो ॥ कहैं
कवीर हिरंमर होई । निरख नाम निज चीन्हे सोई ॥
मंगल ।
बनजारिन बिनती करें सुन साजना । ( साधो ) नरियर लीन्हो
हाथ संत सुन साजना ॥ बिना बीजको वृक्ष है सुन साजना ।
( साधो ) बिन धरती अंकूर संत सुन साजना ॥ जाको मूल
पताल है संत सुन साजना । ( साधो ) नरियर सीस अकाश संत
सुन साजना ॥ बिना भेद जनि मोरहु सुन साजना । ( साधो )
जीव इकोतर हानि संत सुन साजना ॥ गुरुके शब्दले मोरहु सुन
शब्दावली
(२९३)
साजना । ( साधो ) खुले जमको कपाट संत सुन साजना ॥
सखियाँ पाँच सहेलरी सुन साजना । ( साधो ) नौ नारी विस्तार
संत सुन साजना । कहैं कवीर बचेलसे सुन साजना ॥ रानी इंद्रमती
सदाँर संत सुन साजना ॥
नारियलका शब्द ॥
मोरहु नरियर मोरहु हो, आपन अंस बचाय । बिना शब्द
जिन मोरहु, जिव परले तरजाय ॥ तीन अंश नरियर महाँ, तामों
एक हमार । आपन अंस बचायके, जमके अंस निनार ॥ जमको
अमल मिटावहू, पवन बतीस बिलोय । नीर नेह निवारहू, चलो
महातम खोय ॥ धरती रेख सुधारहू, पौरुष पवन अमान ।
बिना भेद जिन मोरहु, जीव एकोतर हान ॥ सोई पवन निज
गहि रहो, नरियर वास समोय । तो नौ तत्व सुधारहू, काल
निकट नहि होय ॥ धरती गुन गहि प्रगटहू, करो शब्द परकाश ।
साहब कवीर कर दीहल, दृढ मानो धर्मदास ॥
भोगका शब्द ।
सत पुरुषको भोग लागे, सिंगी शब्द अनाहद बाजे हो ॥
कदली पत्र साजो पनवारा । सीतल शब्द जोत उजियारा ॥
नरियर मोरि खुरौरी कीन्हो । आद नाम अंतर घट चीन्हो ॥
सुघर मिठाई मधुर मिठाई । प्रीत भावसे संत मंगाई ॥ लौंग
लायची किसमिस मेवा । सुघर मधुर रस दाख घनेवा ॥ सुख-
सागरको निर्मल नीरा । जापर सतगुरु तृप्त शरीरा ॥ सतपुरुषको
अर्पन कीन्हा ॥ शंख शब्द धुन बाजे बीना । सो पनवार दासको
दीन्हा । जाते काल भयो आधीना ॥ पान पसाद जीव जो पावे ।
अंकुरी सतलोक सिधावे ॥ ऐसा भेद करो परकाश । सत्य शब्द
मानो विश्वास ॥ कहैं कवीर सुनो धर्मदास । बीरानाम करो परकाश ॥
(२९४)
कबीरपंथी—
शब्द तिनूकाका ।
जमनियाके डार साहब तोड़ दीजे हो ॥
एक जमनियाकी चौदह डार, सार शब्द ले तोड़ दीजे हो ॥
सुरत हमारे अजब पियासै, प्रेम अमीरस घोर दीजे हो ॥ गुरु
हमारे ज्ञान जौहरी, हीरा पदारथ अमोल दीजे हो ॥ यह संसार
बिषैरस माते, भरम किंवरिया खोल दीजे हो ॥ धर्मदासकी
अरज गोसाईं, जीवनको बंध छोर दीजे हो ॥
शब्द कंठीका ।
पायो निजनाम गलेको हरवा ॥
सतगुरु पटवा अजब लहरवा । छोटी मोटी डोलिया चार
कहंरवा ॥ प्रेम प्रीतकी पहिर चुनरिया । निहुर नचो साहब दर-
बरवा ॥ सतगुरु कूंची दर्ई महलमें । जब चाहो तब खोल केवरवा ॥
एही मेरो ब्याह यही मेरो गवना । कहैं कबीर बहुर नहिं अवना ॥ १ ॥
शब्द नामका ।
गुरु पईयां लागों नाम लखाय दीजो हो ॥
जुगन जुगनके सोये मनुवा । दे सत शब्द जगाय लीजेहो ॥
घट अँधियार कछू नहि सूझे । ज्ञानकी दृष्टि खुलाय दीजे हो ॥
विषकी लहर उठे घट भीतर । अमृत बुंद चुवाय दीजेहो ॥ गहरी
नेदिया नाव पुरानी । खेयके पार लगाय दीजेहो ॥ धर्मदासकी
अरज गोसाईं । जीवन बंध छोड़ाय दीजे हो ॥ २ ॥
शब्द दीहल प्रारम्भः ।
आमिन बिनती बिनवई, सुनहु हो बंदीछोर । भौसागर मोहिं
तारहु, इतना मोर निहोर ॥ भौसागर अहैं भयावना, सूझे वार
न पार । झंझर नाव पुरातमा, खेइ उतारो पार ॥ कोट कर्म छूटे
नहीं, या जिव कीट समान । भुंगी होय गुरुतारहु, अधम उधारन
मान ॥ आसन आदि पुरुषको, धर्मदासको दीन्ह । चार अंश
शब्दावली
(२९५)
चौका महि, तामो लोन्हो चीन्ह ॥ कहें कवीर सुन आमिनी, रहो हमारी आस । जीवन पार उतारिहौं, होइ चूरामन दास ॥ १ ॥
दीहल कालज्ञान ।
पांच घरी वायें चले, सोई दहिने होय । दस स्वासा सुख-
मन चले, ताहि विचारो लोय ॥ आठ पहर जबही चले, पिंगला
माहीं स्वास । तीन बरस काया रहे, ता पीछे होय नास । आठ
दिना जबहीं चले, स्वासा रवि की ओर । दोय बरस काया रहे,
प्राण जाय तन छोर ॥ सोरह दिन जबहीं चले, भान दाहिने
होय । बरस दिना काया रहै, पीछे रहै न कोय ॥ बीस रैन औ
बीस दिन, चले दाहिनो स्वास । षष्ट मास काया रहै, ता पीछे
होय नास ॥ एक मास औ एक दिन, रविके पहरा होय । स्वास
सरोधा सत्य है, नर जीवे दिन दोय ॥ नहि चंदा नहि सूर है,
नहीं सुषुमना बास । सुख सेती स्वासा चले, पहरमें होय बिनास ॥
कहें कवीर विचारके, गहो शब्द टकसार । सत्य लोक हंसा चले,
आवा गमन निवार ॥ २ ॥ निज अनंद घर महलमें, करो सदा
सुखबास । सो वर चीन्हौं संतो, काटो जमके फांस ॥ निज
उत्तम घर आपनो, सो तुम चीन्हत नाहि । बिन चीन्है कहाँ
जैहो, यह बड़ अचरज आहि ॥ अबहुं कहो जो मानहु, उलखो
वचन हमार । दुबधा डुरमत छोड़के, चीन्हो वस्तु सम्हार ॥
पांचतत्व निज मूल है, करता इनहीं मांहि । नख सिख तन
निज ढारिया, सो कहुं अन्ते नाहि ॥ अनत होय तो को गढे,
यह तन सुंदर रूप । सकल साज एक बुंदमें, ऐसा ख्याल
अनूप ॥ अगिन पवन जल पृथवी, इनमें साहब जीव । पुहुप
मध्य ज्यों बास है, दूध मध्य ज्यों घीव ॥ घरमें जल जलमें
घर, बोलनहार संजोग । सांचे सांचे ढारिया सांचें सुख भोग ॥
(२९६)
कबीरपंथी—
तब जो हता सो अब है, फेर फार कछु नाहिं । बिन स्वरूपको साहब, सो कतहुं नहिं आहिं ॥ निगुण नाथ निरंजना, जिनके पिंड न प्रान । सो बर बरो सबन मिलि, कामिन रूप जहान ॥
गुरुमुख भई सगाई, सुमरन लागो नेह । तत्वको तेल चढ़ाय के, भूल गई गुन देह ॥ ज्ञानको मंडप छाइले, ध्यानको भराई ठाँव ।
बिन अक्षरको मंगल, बिन रसना गुण गाँव ॥ दूल्ह देव निरंजन, दृष्ट मुखसे चीन्ह । पृथी अकाशके बाहिरे, या विधि भाँवर दीन्ह ॥
भाँवर भई अनंद भये, अजहुं मिलना नाहिं । तन छूटे, गुरु दूटे तब वेगहि हैं बाँहिं ॥ ऐसी आशा अवधि बद, गये गुन राह बताय ।
नाम अधार सो रहगई, दुल्हिन अतिसुख पाय ॥ अवध पूजे जब आयके दुल्हिन, जोवैं बाट । तन छूटे वे ना मिले, कौन सहे अपघाट ॥
गोहरावे आवे नहीं, बिन देखेकी प्रीत । आप अपुन चीन्है बिना नहिं आवे, परतीत ॥ आशा भई निराशा, को आवे को जाय । भौजल नदिया भयावना, फिर फिर गोता खाय ॥
अगम अगाह अथाह है, थाह न पावे कोय ॥ सतगुरु थाह थहावे, जीवन मुक्ता होय ॥ जा कारण जग नाचिया, नाना भेष बनाय ॥
सो ना मिलौ ना मिलि हैं, नाहक गोता खाय ॥ बिन परचे जिन भूलियो, कहैं कबीर विचार । जिनको परचे अब भई, तिनके अटल दिदार ॥ ३ ॥
सुखसागर सुख विलसहू, छाँडो दुखकी आस अपने जिवन धन चीन्हहू, सब सुख तुम्हरे पास ॥
जुगल रूप जग भीतरे, कांता कामिनि नेह । अष्टधातको जुगल तन, एक प्रान दोय देह ॥ तन सूरत मन मूरत, साहब बोलन हार । नर नारी सुख बिलसो, करता सिरजन हार ॥
यह छबि आय सकल विधी, दुखका मूल बिसार । एक बुन्दते सिर-जिया, एकहि है करतार ॥ आपुहि तखत बनावै पानी पवन
शब्दावली
(२१७)
संयोग । अष्ट धातके महलमें क्रीडाकरे सुखभोग ॥ आपुहि राजा परजा, आपुहि रंक फकीर । आप सर्व गुन आगरे, आपुहि गुन गंभीर ॥ आपुहि जती सती है, आपुहि है दयापाल । आपुहि जोगी जंगम, आप कियो विस्तार ॥ आपुहि गावै बजावे, आपुहि तोरे ताल । आपुहि लखे अपन पौ, आप अपुनमें काल ॥ आपुहि करे करावै, लेय औरको नांव । आपुहि खलक ऊजरे, आप बसावे गांव । जुग असंखलो शंकर, धरे सुन्नमें ध्यान । उनहुँ न लखो अपुनपो, तू नर कयोँ वौरान ॥ ब्रह्मा विष्णु थकित भये, खोजत पार न पाय । औरन्हकी मति केतिक, नाहक गोता खाय ॥ शिव सनकादिक नारद, शारद शेष सुरेश । अस्तुति करत थकित भये, उनहुँ न कहा संदेश ॥ एके जपै निरंजन, निर्गुन और निरंकार । पाँच तत्वके बाहिरे, उनके भये अकार ॥ अलख अपार परम गुरु, अरु मूरत वे पिंड । औगह अगह अवीज है, जोत सरूप अखंड ॥ सुध बुध वा पहुँचे नहीं, महा कठिन ऊ पंथ । सुमिरन साखकी खबर नहीं, कथकथ मरे ग्रंथ ॥ हाथ माथ पग पिंड बिन, केतिक बडो वह कोड । किसबिध चेरी आगरी, किसबिध खसम निगोड ॥ कथकथ मुनिजन उडगये, जस भैवे अकाशे गिद्ध । चारा वाके भुई धरो, कहा उडे भये सिद्ध ॥ नौ नाथ चौरासी सिद्ध, कोट अनंतन दास । उनहुँ न लखो अपुनपो, भरमत फिरत उदास ॥ कस्तूरी है कुंगरंग, चले पवनके बास । मृगमध्य नाभी बसे, मृग दूँडे वन घास । कहैं कवीर अब कहतहुँ, डार भर्मकी मोट, अपनो भलो जो चाहऊ, परखलेउ खर खोट ॥ ४ ॥ सुन्न सरोवर भीतरे, तीरथ एक अनुप । तेज पुंज जहां झलकई, प्रगटे जोत स्वरूप ॥ कदल कमलदल अंतरे, रजनी बासर नाहिं । अनहद घंटा बाजई, पाँच
(२९८)
कवीरपंथी-
सुत्रके माहिं ॥ कंचन कूट औटाइले, भिन कबहुँ नहिं होय ।
परमल बास पलासकी, काष्ठ कहे नहिं कोय ॥ काष्ठ माहिं पावक
बसे, ज्यों तिल मद्धे तेल । जुक्ति बिना नहिं नीकसे, ऐसा अद्धुत
खेल ॥ परम पुरुष संग दुलहिन, खेलै आतम सार । एक वरण
एक अंक है, एक रूप अनुहार ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंशब्दावली
(२९९)
अव्वल घरी मोरे जोबन, समुझ न आई मोह । मैं सकुची दौय
नैनमें, पियसों परो विछोह ॥ चंद लहर मोरे अंचला, सूर लहर
मोरे पीठ । मनरे पवन गहि आसन, करले साहब सो डीठ ॥
कंथ हमारे निरगुन, हम अवगुनियां नार । एक पलक सुख सेजमें,
बात न पुछे हमार ॥ पोहप दीप बसे बालमा,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें(३००)
कवीरपंथी-
कवीर कहि दीहल, सुनियो हो धर्मदास । निर्गुन केर सुलच्छनी,
निर्गुण कियो निवास ॥ १० ॥ आरती साजहु दुलहिन, आवहि
कंथ सबेर । निर्गुण मंगल गावहु, अब जिन लावहु बेर ॥ तन
रुइया कर बातियां, मन तिलको कर तेल । सुरत हाथ दियना
धरो, निरत चली कर केल ॥ अच्छे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंशब्दावली ।
(३०१)
काहू कुटुम्ब सों चली, निसान बजाय ॥ चंद सूरकी पालकी,
तेहि चढ वैठी नार । मुखमन संग सहेलरी, दुलहिन उतरी पार ॥
कमल जो फुले अकासमें, अलि गुंजे चहुँओर । पियाको लै वैठी
तहाँ, डुरे सोहँगम चौर ॥ सोहँगम मूरत मोरे, हिरदे रही समाय ।
कहे कवीर धर्मदाससे, सो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ३०२ )
कवीरपंथी—
टकसार ॥ बिन हंस हंस न पहुंचई, बीचाहिं परे भुलाय । काल
कठिन भरमावई, कामिन परे उरझाय ॥ हंस हंस मिलि लेचले,
जहां पुरुष रहिवास । साहब कवीर कहि दीहल, निर्गुन अथर
निवास ॥ १५ ॥ सहतेजी चित् चेतहु, सुमिरो नाम अथार ।
हंसन पार उतारहु, परख २ टकसार ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंशब्दावली
(३०३)
और दिसा चितवे नहीं, ऐसा सुरत वहि ओर ॥ शिव शक्ती जल अर्पई, गुरुके बचन प्रमान । जन्म सो अम्बर दुलहिन, जम जीतो मैदान ॥ सीस मटुकिया गहिलहु, सुक्ती देहि सुधार । साहब कवीर कहि दीहल, परख परख टकसार ॥ १८ ॥ गुंज-वरन जुग बांधहु, लगनहिं लगन विचार ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें(३०४)
कवीरपंथी-
कोटन कर्मकटाय । साहब कवीर कहि दीहल, अभै निसान बजाय ॥ २१ ॥ पान छत्रपत कर धरो, अनभो संधि विचार । विषम त्रिश् जमकी दसी, रेख गुंज निरवार ॥ जुगकी रेख सम्हारहु, पान अखंडित सार । जाते हंस न बीगरे, चंद लगन बिस्तार ॥ चार तत्व घटमें धरो, पाँचि लेहु समोय ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंशब्दावली
(३०५)
अष्ट कमल के कोट । सतगुरु मिले तो पाइये, साहब तृणके ओट ॥ कहें कवीर यह तत्त्व है, सब तत्त्वनको सार । जुगन जुगन चल आयेऊं, बोलनहार अपार ॥ २४ ॥ सतगुरु कहे चेतावनी, कौन अमीको अंक ? । जासो हंसा बाँचई, जम सो रहे निशंक ?
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें(३०६)
कवीरपंथी—
सहजे देखिये, सहजे सुरत समाय । कहवे की कछु ना रही, देखे
मन पतियाय ॥ साहब कवीर कहि दीहल, रहन गहन समुझाय ।
बूझे संत विचारिके, गुरुमुख मंगल गाय ॥ २७ ॥ पांच तत्वके
भीतरे, गुप्त वस्तु
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसत्यनाम ।
अथ आरतिदर्शन प्रारम्भः ।
ज्ञान आरती अमृत वानी । पूरन ब्रह्म लेहु पहिचानी ।
त्रिदेवा मिलि ज्योति बखानी । निरंकारकी अकथ कहानी ॥
यहि आशा सबही मिलि ठानी । भरमि भरमि सुये नर प्रानी ॥
दृष्टि विना दुनिया बौरानी । साहेब
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें(३०८)
कवीरपंथी-
धन जिन्ह अरपन कीन्हा । परम पुरुष परमात्म चीन्हा ॥ कहै
कवीर हिरम्बर होय । निरख नाम निज चीन्हे सोय ॥ ४ ॥
आरती सत कवीर तुम्हारी । दया करो जाऊँ बलिहारी ॥
पहली आरति पुहुमी आये । काशी प्रगटे दास कहाये ॥ दूसर
आरति देवल थपायो । आसा रोपि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंशब्दावली
(३०९)
भेद बतावे । पांच तत्त्व सुख भेद लखावे ॥ कहै कवीर हंसा पतियाय । धर्मदास आरती सखुपाय ॥ ७ ॥
ऐसी आरती देउँ लखाई । निरखत अघर ज्योति फैलाई ॥ गहु निरच्छर गहु निज डोरी । धरमरायसो तितुका तोरी ॥ जुग बाँधो निरखो टकसारा । जासै उत्तरो भवजल पारा ॥ कोट
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें