व्याकरण महाभाष्य: पस्पशाह्निक (महर्षि पतञ्जलि - शब्द-साधुत्व एवं व्याकरण प्रयोजन सटीक)
Vyakarana Mahabhashya Paspashahnika of Maharshi Patanjali with Commentary
महर्षि पतञ्जलि (टीकाकार: डॉ. रमण कुमार शर्मा) द्वारा
प्रथममाह्निकम् (पस्पशा) ५१
मूलम्—*अस्त्यप्रयुक्तः—
सन्ति वै शब्दा अप्रयुक्ताः । तद्यथा—ऊष, तेर, चक्र, पेचेति ।
किम्तो यत्सन्त्यप्रयुक्ताः ?
प्रयोगाद्धि भवाञ्छब्दानां साधुत्वमध्यवस्यति । य इदानीमप्रयुक्ता नामी
साधवः स्युः ।
इदं तावद् विप्रतिषिद्धम्—यदुच्यते—'सन्ति वै शब्दा अप्रयुक्ता' इति ।
यदि सन्ति नाप्रयुक्ताः, अथाप्रयुक्ता न सन्ति, सन्ति चाप्रयुक्ताश्चेति विप्रतिषिद्धम् ।
प्रयुञ्जान एव खलु भवानाह—सन्ति शब्दा अप्रयुक्ता इति । कश्चेदानीमन्यो भव-
ज्जातीयकः पुरुषः शब्दानां प्रयोगे साधुः स्यात् ?
नैतद्विप्रतिषिद्धम् । सन्तीति तावद्ब्रूमः । यदेताञ्छास्त्रविदः शास्त्रेणा-
नुविदधते । अप्रयुक्ता इति ब्रूमः यल्लोकेऽप्रयुक्ता इति । यदप्युच्यते—
कश्चेदानीमन्यो भवज्जातीयकः पुरुषः शब्दानां प्रयोगे साधुः स्यादिति । न ब्रूमो-
ऽस्माभिरप्रयुक्ता इति ।
किं तर्हि ?
लोकेऽप्रयुक्ता इति ।
ननु च भवानप्यभ्यन्तरो लोके ।
अभ्यन्तरॊऽहं लोके, न त्वहं लोकः ।
प्रदीपः—अस्त्यप्रयुक्त इति । प्रयोगमूलत्वादस्याः स्मृतेरप्रयुक्तानामप्यन्वाख्या-
नादप्रामाण्यमाशङ्कते । यथा घटादीनां विनाप्यर्थक्रियया सत्त्वं गम्यते नैवं शब्दानां,
ते हि सर्वदा व्यवहाराय प्रयुज्यमानाः सन्तः सत्त्वेनावसीयन्त इत्याह—इदमिति ।
कश्चेदानीमिति । उपहासपरम् । उत्तरं तु शास्त्रदृष्ट्या प्रकृतिप्रत्ययादिसद्भावाद-
नुमितसत्त्वाः, व्यवहारे तु न दृश्यन्त इत्युक्तम् । न त्वहं लोक इति । यथा
लोकोऽर्थावगमाय शब्दान्प्रयुङ्क्ते नैवं मयैतेऽर्थे प्रयुक्ता अपि तु स्वरूपपदार्थका
इत्यर्थः ।
अनुवाद—अप्रयुक्त (शब्दराशि) है—
निश्चय ही अप्रयुक्त शब्द भी हैं, जैसे कि ऊष, तेर, चक्र, पेच इत्यादि ।
इससे क्या यदि (वे) अप्रयुक्त हैं ।
क्योंकि आप प्रयोग से ही शब्दों का साधुत्व निश्चय करते हैं। जो अब
अप्रयुक्त हैं, सम्भवतः वे असाधु हों ।
यह तो (परस्पर) विरुद्ध है—जो कहा गया है—'शब्द हैं और अप्रयुक्त
(भी) हैं । यदि हैं (तो) अप्रयुक्त नहीं हैं, यदि अप्रयुक्त हैं (तो) हैं नहीं, हैं (भी)
और अप्रयुक्त (भी) हैं, यह परस्पर विरुद्ध है । प्रयोग करते हुए ही आप कह रहे
हैं—'शब्द अप्रयुक्त हैं।' और कौन आप जैसा दूसरा पुरुष शब्दों के प्रयोग में
कुशल होगा ।
५२ महाभाष्यम्
यह परस्पर विरुद्ध नहीं हैं। 'हैं' ऐसा (हम) कह रहे हैं। क्योंकि शास्त्रज्ञ
शास्त्र के द्वारा इनका विधान करते हैं। "अप्रयुक्त हैं" ऐसा भी कहते हैं क्योंकि
लोक में अप्रयुक्त हैं। जो यह कहा गया है "आप जैसा कौन अन्य पुरुष शब्द के
प्रयोग में कुशल होगा" (सो) हम यह नहीं कहते कि हमारे द्वारा अप्रयुक्त हैं।
तो क्या (कहते हो) ?
कि लोक में अप्रयुक्त हैं।
आप भी तो लोक के भीतर हैं।
मैं लोक के भीतर हूं, मैं (ही) लोक नहीं हूं।
उषा—"अस्त्यप्रयुक्तः" यह वार्तिकांश भाष्यकार ने पूर्वपक्ष की स्थापना
के लिए प्रस्तुत किया है। लोक में प्रयुक्त शब्दों के शास्त्र द्वारा नियमन की बात
पहले की गई है। वहाँ यह निर्णय भी लिया गया है कि प्रयुज्यमान साधु शब्द धर्म
का हेतु बनता है। एवम्, अप्रयुक्त शब्दों का असाधुत्व अनुमान से सिद्ध हो जाता
है।' व्याकरण स्मृति जब अप्रयुक्त (असाधु) शब्दों का अन्वाख्यान करती है तो
उसमें अप्रामाण्य की शंका उत्पन्न होती है।
परन्तु सिद्धान्ती के मत में यह बात विप्रतिषिद्ध है। शब्दों का सत्त्व उनकी
प्रायोगिक स्थिति में सम्भव हो सकता है, एवं च यदि शब्द हैं तो वे अप्रयुक्त नहीं
हो सकते और यदि वे अप्रयुक्त हैं तो उनका सत्त्व भी सन्दिग्ध है। अपि च,
स्वयमेव शब्द का प्रयोग करके उसे अप्रयुक्त कहना अपने आप में ही उपहासा-
स्पद है।
पूर्वपक्षी ने सिद्धान्ती के इस समाधान पर पुनः आक्षेप करते हुए अपने
कथन को और स्पष्ट किया है। शब्द का सत्त्व शास्त्र के द्वारा विधान होने के कारण
सिद्ध होता है, परन्तु लोक में उनका अप्रयोग व्याकरण-स्मृति पर प्रश्नचिह्न लगाता
है। पूर्वपक्षी ने इन शब्दों का प्रयोग अवश्य किया है, परन्तु यह प्रयोग लोक में जिस
अर्थ-सङ्क्रान्ति की भावना से होता है, उस दृष्टि से नहीं किया गया। उसने केवल
स्वरूप स्पष्ट करने के लिए ही ऊष, तेर, चक्र और पेच शब्दों का उच्चारण किया है।
मूलम्—* अस्त्यप्रयुक्त इति चेन्नार्थे शब्दप्रयोगात्—
अस्त्यप्रयुक्त इति चेत् । तन्न । किं कारणम् । अर्थे शब्द-प्रयोगात् । अर्थे
शब्दाः प्रयुज्यन्ते । सन्ति चैषां शब्दानांमर्था येष्वर्थेषु प्रयुज्यन्ते ।
*अप्रयोगः प्रयोगान्यत्वात्
अप्रयोगः खल्वप्येषां शब्दानां न्याय्यः । कुतः ? प्रयोगान्यत्वात् । यदेषां
शब्दाना मर्थेऽन्याञ्छब्दान्प्रयुञ्जते । तद्यथा—ऊषेत्यस्य शब्दस्य स्थाने—क्व
यूयमुषिताः, तेरेत्यस्यार्थे—क्व यूयं तीर्णाः, चक्रेत्यस्यार्थे—क्व यूयं कृतवन्तः,
पेचेत्यस्यार्थे— क्व यूयं पक्ववन्त इति ।
अप्रयुक्ते दीर्घसत्रवत्
यद्यप्यप्रयुक्ता अवश्यं दीर्घसत्रवल्लक्षणेनानुविधेयाः तद्यथा दीर्घसत्राणि
प्रथममाह्निकम् (पस्पशा) ५३
वार्षशतिकानि वार्षसहस्रिकाणि च । न चाद्यत्वे कश्चिदाहरति । केवलमृषि-
सम्प्रदायो धर्म इति कृत्वा याज्ञिका : शास्त्रेणानुविदधते ।
प्रदीपः—अर्थे शब्दप्रयोगादिति । अर्थसद्भावः शब्दप्रयोगे लिङ्गम् । नहि
विना शब्देनार्थप्रत्यायनमुपपद्यते । इतरोऽन्यथासिद्धतामाह—अप्रयोग इति । यतोऽन्ये
तेषामर्थानां सन्ति वाचकास्ततो नैषामनुमानमुपपद्यते । यद्यप्यूषेत्यस्य उषिता इति
समानार्थो न भवति परोक्षतादेर्विशेषस्यानवगमात्तथापि तत्प्रत्यायनाय पदान्तरसहितः
प्रयुज्यते । संप्रत्यप्रयुज्यमानानामपि पूर्वं प्रयुक्तत्वादनुशासनं कर्तव्यमित्याह—
अप्रयुक्त इति । ऋषिसम्प्रदाय इति । वेदाध्ययनमित्यर्थः ।
अनुवाद—"यदि" अप्रयुक्त हैं," ऐसा कहा जाये (तो) वह नहीं हैं क्योंकि
शब्द का प्रयोग अर्थ में होता है ।"
यह जो 'अप्रयुक्त हैं' ऐसा (कहा गया है), वह नहीं है ।
क्या कारण है ?
अर्थ में शब्द का प्रयोग होने के कारण । क्योंकि शब्दों का प्रयोग
अर्थ में होता है । इन शब्दों के तत्तदर्थ हैं, जिनमें इनका प्रयोग होता है ।
“(इन अर्थों में) अन्य शब्दों का प्रयोग होने के कारण इनका अप्रयोग है”—
अथवा इन शब्दों का अप्रयोग भी न्याय्य ही है ।
किस लिए ?
(इन अर्थों में) अन्य (शब्दों) के प्रयोग से । क्योंकि इन शब्दों के अर्थ में
अन्य शब्दों का प्रयोग करते हैं । जैसे कि 'ऊष' इस शब्द के स्थान पर 'क्व यूयमुषिताः'
(इस वाक्य में 'उषित' शब्द का प्रयोग), 'तेर' इस (शब्द) के अर्थ में क्व यूयं
तीर्णाः' (इस वाक्य में 'तीर्णा' शब्द का प्रयोग), 'पेच' इस (शब्द) के अर्थ में 'क्व
यूयं पक्ववन्तः' (इस वाक्य में 'पक्ववन्तः' शब्द का प्रयोग ।
अप्रयुक्त (शब्द) में दीर्घसत्र की तरह—
यद्यपि (शब्द) अप्रयुक्त हैं (तथापि) दीर्घकालीन यज्ञों क्री तरह शास्त्र के
द्वारा इनका व्याख्यान आवश्यक है । जैसे सौ वर्षों ओर हजार वर्षों तक के दीर्घ-
कालीन यज्ञ होते हैं । आजकल कोई भी उनका व्याख्यान नहीं करता । केवल ऋषि
सम्प्रदाय के अनुसार यह धर्मजनक है, ऐसा कहकर मीमांसक शास्त्र में इनका
आख्यान करते हैं ।
उषा—पूर्वपक्षी की "अस्त्यप्रयुक्तः" इस शंका का समाधान भाष्यकार
ने तीन प्रकार से किया है—
(१) अर्थ का सत्त्व शब्द की सत्ता का अनुमापक है, क्योंकि शब्द के बिना
अर्थप्रत्यायन नहीं किया जा सकता । जिन अर्थों में इन शब्दों का प्रयोग होता हैं,
उनकी स्थिति से शब्दों की सत्ता का अनुमान किया जा सकता है ।
(२) अथवा इन शब्दों की अप्रयोगावस्था भी स्वीकार्य हो सकती है,
क्योंकि इन शब्दों का जो अर्थ है, उस अर्थ में इनके अतिरिक्त अन्य शब्दों का
प्रयोग दृष्टिगत होता है । ऊष, तेर, चक्र और पेच क्रमशः वस्, तृ, कृ और पच्
धातुओं के लिट् लकार, मध्यम पुरुष, बहुवचन के रूप हैं । इन शब्दों के स्थान पर
क्रमशः उषिताः, तीर्णाः, कृतवन्तः और पक्ववन्तः शब्दों का प्रयोग दिखाई देता है ।
यद्यपि 'ऊष' इत्यादि के स्थान पर "उषिताः" इत्यादि का प्रयोग सर्वथा समीचीन
नहीं है क्योंकि इनमें लिट् लकार की परोक्षता आदि की अवगति समाहित नहीं
हो पाती ।
(३) अपि च, यदि ये शब्द अप्रयुक्त भी हों तो भी दीर्घकालीन यज्ञों के
समान शास्त्र में इनका विधान अवश्य किया जाना चाहिए । जिस प्रकार से आज
के युग में सौ और हजार वर्षों में पूर्ण होने वाले यज्ञों को कोई सम्पादित नहीं कर
सकता तथापि धर्म मानकर शास्त्र के द्वारा उनका अन्वाख्यान अवश्य किया जाता
है । अत एव धर्म मानकर इन शब्दों का व्याख्यान भी अवश्य किया जाना चाहिए ।
मूलम् — * सर्वे देशान्तरे—
सर्वे खल्वप्येते शब्दा देशान्तरेषु प्रयुज्यन्ते ।
न चैवोपलभ्यन्ते ।
उपलब्धौ यत्नः क्रियताम् । महान् शब्दस्य प्रयोगविषयः । सप्तद्वीपा वसुमती ।
त्रयो लोकाः । चत्वारो वेदाः साङ्गाः सरहस्या बहुधा भिन्ना एकशतमध्वर्युशाखाः,
सहस्रवर्त्मा सामवेदः, एकविंशतिधा बाह्वृच्यं नवधाथर्वणो वेदः । वाकोवाक्य-
मितिहासः पुराणं वैद्यकमित्येतावाञ्छब्दस्य प्रयोगविषयः । एतावन्तं शब्दस्य
प्रयोगविषयमनुनिशम्य 'सन्त्यप्रयुक्ता' इति वचनं केवलं साहसमात्रमेव ।
एतस्मिंश्चातिमहति शब्दस्य प्रयोग विषये ते ते शब्दास्तत्र तत्र नियत-
विषया दृश्यन्ते । तद्यथा शवतिर्गतिकर्मा कम्बोजेष्वेव भाषितो भवति, विकार
एवैनमार्या भाषन्ते शव इति । हम्मतिः सुराष्ट्रेषु, रंहतिः प्राच्यमध्येषु, गमिमेव
त्वार्याः प्रयुञ्जते । दातिर्लवनार्थे प्राच्येषु, दात्रमुदीच्येषु ।
ये चाप्येते भवतोऽप्रयुक्ता अभिमताः शब्दा एतेषामपि प्रयोगो दृश्यते ।
क्व ? वेदे । तद्यथा—"सप्तास्ये रेवती रेवदूष, यद्वो रेवती रेवत्यां तमूष, यन्मे
नरः श्रुत्यं ब्रह्म चक्र, यन्ना नश्चक्रा जरसं तनूनाम्" इति ।
प्रदीपः—सर्व इति । इदमत्र तात्पर्यम्—यस्य कस्यचिद्वचनात्प्रयोगाप्रयोगौ
न व्यवतिष्ठेते, अपितु शिष्टानामेव वचनात् । वाकोवाक्यमिति । वाकोवाक्यशब्देनो-
क्तिप्रत्युक्तिरूपो ग्रन्थ उच्यते—यथा—"किंस्विदावपनं महद् भूमिरावपनं महत्"
इति । पूर्वचरितसङ्कीर्तनमितिहासः । वंशाद्यनुकीर्तनं पुराणम् । विकार इति ।
जीवतो मृतावस्था विकारस्तत्रेत्यर्थः ।
३. व्याकरण-शास्त्र की महिमा, साधु-असाधु शब्द-विभाग एवं पस्पशाह्निक उपसंहार
प्रथममाह्निकम् (पस्पशा) ५५
अनुवाद—सभी (अप्रयुक्त शब्द) अन्य देशों में—
ये सभी (अप्रयुक्त शब्द) अन्य देशों (स्थानों) में प्रयुक्त होते हैं।
परन्तु वे उपलब्ध नहीं होते ।
(तो) उपलब्धि में यत्न कीजिये। शब्दप्रयोग का क्षेत्र बहुत विस्तृत है।
यह सप्तद्वीपा पृथ्वी है, तीन लोक हैं, वेदाङ्गों और रहस्य (उपनिषत्साहित्य)
सहित चार वेद हैं। (उनके) नाना भेद हैं—यजुर्वेद की १०१ शाखायें हैं, सामवेद
के १०० मार्ग हैं, बाहूवृच्य (ऋग्वेद) २१ प्रकार का है (उसकी २१ शाखायें हैं),
अथर्ववेद ६ प्रकार का है। उक्तिप्रत्युक्तिरूप ग्रन्थ, इतिहास, पुराण, वैद्यक इत्यादि,
इतना बड़ा शब्द प्रयोग का क्षेत्र है। इतने बड़े शब्द प्रयोग के विषय को बिना
सुने "अप्रयुक्त हैं" ऐसा कहना केवल साहसमात्र ही है।
और इस इतने बड़े शब्दप्रयोग के क्षेत्र में तत्तच्छब्द उस-उस अर्थ में नियत
विषय देखे जाते हैं। जैसे कि गतिकर्मा 'शवति' शब्द (शव् धातु का तिङन्त रूप)
कम्बोज लोगों में ही बोला जाता है, आर्य लोग इसके विकार 'शव' शब्द का प्रयोग
करते हैं। 'हम्मति' (हम्म् धातु का तिङन्त रूप) सुराष्ट्र देश में, 'रंहति' (रंह् धातु
का तिङन्त रूप) प्राच्य और मध्य देशों में, आर्य तो (इस अर्थ में गम् धातु का ही
प्रयोग करते हैं। 'दाति' (दा धातु का तिङन्त रूप) प्राच्य देशों में काटने के अर्थ
में (प्रयुक्त होता है), उदीच्य प्रदेशों में (लोग) दात्र का प्रयोग करते हैं।
और ये जो शब्द आप को अप्रयुक्त (रूप में) अभिमत हैं, उनका भी प्रयोग
देखा जाता है।
कहाँ ?
वेद में। जैसेकि "सप्तास्ये रेवती रेवदूष," "यदवो रेवती रेवत्यां तमूष,"
"यन्मे नरः श्रुत्यं ब्रह्माचक्र," "यत्रा नश्चक्रा जरसं तनूनाम्" इत्यादि (श्रुतियों में)।
उषा—"छिन्ने मूले नैव पत्रं न शाखाः," आपाततः भ्रान्तियों का
समाधान करने के अनन्तर सिद्धान्ती ने पूर्वपक्षी के मूल सिद्धान्त पर ही प्रहार
करते हुए यह स्थापित किया है कि वे शब्द जिन्हें अप्रयुक्त समझा गया है, अन्यान्य
देशों में प्रयुक्त हुए देखे जाते हैं। शब्द के प्रयोग का विषय अत्यन्त विस्तृत है।
सात द्वीपों वाली पृथ्वी, तीन लोक, षडङ्ग तथा उपनिषत्सहित चार वेद । उन
चार वेदों में भी यजुर्वेद की १०१, सामवेद की एक हजार, ऋग्वेद की इक्कीस
तथा अथर्ववेद की ६ शाखाओं सहित कुल ११३० शाखायें हैं। इसके अतिरिक्त
स्मृति, प्रश्नोत्तर रूप शास्त्रार्थ के ग्रन्थ, इतिहास, पुराण और वैद्यक शास्त्र के रूप
में शब्द का विस्तार क्षेत्र है।
इस विस्तृत प्रयोग क्षेत्र में भी शब्द विभिन्न प्रदेशों में अलग-अलग अर्थों में
प्रयुज्यमान देखे जाते हैं। तद्यथा कम्बोज प्रदेश में √शव् का गतिकर्म अर्थ में
५६ महाभाष्यम्
प्रयोग होता है, आर्य इसके विकार रूप शव शब्द का प्रयोग करते हैं। सुराष्ट्र में
√हम्म्, प्राच्य और मध्य देश में √रंह् तथा आर्य प्रदेशों में √गम् का प्रयोग
एक ही अर्थ में होता है। ऐसी स्थिति में किसी शब्द को अप्रयुक्त कह देना
उचित नहीं।
पुनश्च, भाष्यकार ने पूर्वपक्षी द्वारा उद्धृत किये गये चारों शब्दों का
प्रयोग भी दिखाया है। ऊष, तेर, चक्र और पेच, ये चारों शब्द ऋक् मन्त्रों में
प्राप्त होते हैं। "सप्तास्ये रेवती रेवदूष" इत्यादि श्रुति में 'ऊष' शब्द का तथा
"यन्मे नरः श्रुत्यं ब्रह्म चक्र" इत्यादि श्रुति में 'चक्र' शब्द का प्रयोग दिखाया गया
है। अतः पूर्वपक्षी द्वारा उठाई गई स्मृति के अप्रामाण्य की शंका निराधार हो
जाती है।
मूलम्—किं पुनः शब्दस्य ज्ञाने धर्मः, आहो स्वित्प्रयोगे ?
कश्चात्र विशेषः ?
- ज्ञाने धर्म इति चेत्तथाऽधर्मः—
ज्ञाने धर्म इति चेत्तथाऽधर्मोऽपि प्राप्नोति । यो हि शब्दान्जानात्यपशब्दा-
नप्यसौ जानाति । यथैव शब्दज्ञाने धर्म एवमपशब्द ज्ञानेऽप्यधर्मः । अथवा भूयानधर्मः
प्राप्नोति । भूयांसो ह्यपशब्दा अल्पीयांसः शब्दाः । एकैकस्य शब्दस्य बहवोऽपभ्रंशाः ।
तद्यथा गौरित्यस्य गावी गोणी गोता गोपोतलिकेत्येवमादयोऽपभ्रंशाः । - आचारे नियमः—
आचारे पुनरृषिर्नियमं वेदयते—"तेऽसुरा हेलयो हेलय इति कुर्वन्तः
पराबभूवुः" इति ।
प्रदीपः—किं पुनरिति । "एकः शब्दः सम्यग्ज्ञातः शास्त्रान्वितः सुप्रयुक्तः
स्वर्गे लोके च कामधुग्भवति" इति श्रुतिः तत्र किं सम्यग् ज्ञातः कामधुग्भवति
सुप्रयोगात्तु सम्यग्ज्ञातत्वानुमानमित्यर्थः, आहो स्वित्सुप्रयुक्तः कामधुग्भवति सुप्रयुक्तत्वं
तु सम्यग्ज्ञानादित्यर्थ इति प्रश्नः । ज्ञाने धर्म इति चेदिति । यथा श्लेष्मणः प्रकोपनं
स्नेहद्रव्यं रूक्षं तु वायोस्तथेहापि प्राप्तमिति भावः आचारे प्रयोगे । ऋषिर्वेदः ।
अनुवाद—फिर क्या शब्द के ज्ञान में धर्म है, अथवा प्रयोग में ?
इसमें क्या विशेष (बात) है ?
"यदि ज्ञान में धर्म है, तो अधर्म (भी) हो"—
यदि (शब्द के) ज्ञान में धर्म (की प्राप्ति) हो तो अधर्म भी प्राप्त होता है ।
क्योंकि जो शब्द को जानता है, वह अपशब्दों को भी जानता है । जिस प्रकार से
शब्द के ज्ञान में धर्म है, उसी प्रकार अपशब्द के ज्ञान में भी अधर्म है। अथवा
अधिक अधर्म को प्राप्त करता है । अपशब्द अधिक हैं (साधु) शब्द कम हैं । एक एक
शब्द के बहुत से अपभ्रंश हैं, जैसे कि 'गोः' इस एक (शब्द) के गावी, गोणी, गोता,
गोपोतलिका इत्यादि प्रकार के अपभ्रंश हैं ।
प्रथमाह्निकम् (पस्पशा) ५७
“आचार में नियम है”—
ऋषि आचार में नियम बताता है—“वे असुर 'हेलयः हेलयः' करते हुए
पराभव को प्राप्त हुए” ऐसा ।
एषा—श्रुति “एकः शब्दः सम्यग्ज्ञातः शास्त्रान्वितः सुप्रयुक्तः स्वर्गे लोके
च कामधुग्भवति” ऐसा कहकर धर्म का प्रतिपादन करती है । श्रुति वाक्य में
“सम्यग्ज्ञातः” और “सुप्रयुक्तः” इन दोनों ही पदों का समावेश है । अतः प्रश्न उठता
कि शब्द का सम्यग्ज्ञान अभ्युदयकारक है अथवा सम्यक् प्रयोग । शब्द का सम्यक्
ज्ञान उसके सम्यक् प्रयोग से अनुमेय है और सम्यक् प्रयोग सम्यक् ज्ञान से ही शक्य
है ।
इनमें से यदि ज्ञान पक्ष को स्वीकार किया जाये तो साधु शब्द के ज्ञान से
जिस प्रकार धर्म की प्राप्ति होती है, असाधु शब्द के ज्ञान से उसी प्रकार अधर्म
की प्राप्ति भी होनी चाहिए । और इस प्रकार से अधर्म की सम्भावना अधिक ही
होगी क्योंकि एक-एक शब्द के बहुत अपरूप हुआ करते हैं । जैसे ‘गो' शब्द गावी,
गोणी, गोता, गोपोतलिका इत्यादि अनेक अपभ्रष्ट रूपों में प्राप्त होता है ।
अपि च, “तेऽसुरा हेलयो हेलय इति कुर्वन्तः पराबभूवुः” के रूप में श्रुति
भी शब्द के प्रयोग में ही धर्म प्राप्ति की बात स्वीकार करती है । इस प्रकार ज्ञान
मात्र से धर्म प्राप्ति की बात वेद विरुद्ध भी है ।
अतः शब्द के ज्ञानमात्र से अभ्युदय रूप धर्म की प्राप्ति नहीं हो सकती ।
मूलम्—अस्तु तर्हि प्रयोगे ।
- प्रयोगे सर्वलोकस्य—
यदि प्रयोगे धर्मः, सर्वो लोकोऽभ्युदयेन युज्येत ।
कश्चेदानीं भवतो मत्त्सरो, यदि सर्वो लोकोऽभ्युदयेन युज्येत ?
न खलु कश्चिन्मत्सरः । प्रयत्नानर्थक्यं तु भवति फलवता च नाम प्रयत्नेन
भवितव्यम् । न च प्रयत्नः फलाद्व्यतिरेच्यः
ननु च ये कृतप्रयत्नास्ते साधीयः शब्दान्प्रयोक्ष्यन्ते, त एव साधीयोऽभ्युदयेन
योक्ष्यन्ते ।
व्यतिरेकोऽपि वै लक्ष्यते । दृश्यन्ते हि कृतप्रयत्नाश्चाप्रवीणा, अकृत-
प्रयत्नाश्च प्रवीणाः । तत्र फलव्यतिरेकोऽपि स्यात् ।
प्रदीपः—न च प्रयत्न इति । यदि प्रयत्नेन विना फलं स्यात् प्रयत्नवैयर्थ्य-
मापद्येतेत्यर्थः । व्यतिरेक इति । परिहासः ।
अनुवाद—तो प्रयोग में (धर्म) हो ।
“प्रयोग में सभी का”—
यदि (साधु शब्दों के) प्रयोग में धर्म हो तो सभी लोग अभ्युदय से युक्त हो
जायें ।
५८ महाभाष्यम्
इसमें आपको क्या जलन है, यदि समस्त लोक अभ्युदय से युक्त हो जायें ?
(हमें) कोई जलन नहीं है (परन्तु) प्रयत्नानर्थक्य तो उपपन्न हो जायेगा ।
प्रयत्न को फलवान् होना चाहिए । प्रयत्न फल से व्यतिरिक्त नहीं होना चाहिए ।
निश्चित ही जिन्होंने प्रयत्न किया है वे शब्दों का साधु प्रयोग करेंगे, वे ही
अधिक अभ्युदय से युक्त होंगे ।
वैपरीत्य भी देखा जाता है । प्रयत्न करने वाले अकुशल और प्रयत्न न करने
वाले कुशल देखे जाते हैं । वहाँ फल का भी वैपरीत्य होगा ।
उषा:—शब्द ज्ञान में धर्मोपलब्धि का निरास करके प्रस्तुत अवतरण
शब्द प्रयोग से धर्मोपलब्धि में दूषण दिखाता है । शब्द प्रयोग से धर्मप्राप्ति यदि
सम्भव हो तो सभी प्रयोगमात्र से अभ्युदय से युक्त हो जायेंगे, भले ही उन्होंने
शास्त्र का अनुशीलन अथवा व्याकरण का अध्ययन किया हो अथवा नहीं । ऐसी
परिस्थिति में वैयाकरण और अवैयाकरण दोनों के द्वारा किये गये प्रयोग समान
रूप से फलवान् होंगे । (व्याकरणाध्ययन रूप) प्रयत्न के बिना ही यदि अभ्युदय
रूप फल की प्राप्ति होने लगे तो प्रयत्न — वैयर्थ्यप्रसङ्ग उपस्थित हो जायेगा ।
ऐसी स्थिति में यह भी नहीं कहा जा सकता कि जो प्रयत्न करेंगे वे अधिक
कुशल प्रयोग से अधिक अभ्युदय से युक्त होंगे । कुछ लोग व्यवहार में प्रत्युत्पन्न-
मतित्व के अभाव में प्रयोग में प्रौढ़ नहीं हो पाते, अन्य लोग व्याकरण का अध्ययन
किये बिना ही व्यवहार से शब्दज्ञान करके उनके प्रयोग में अधिक कुशल हो जाते
हैं । मुग्ध वैयाकरण की अपेक्षा प्रौढ़ अवैयाकरण भी साधु शब्दों का कुशल
प्रयोग करता है ।
एवं च, प्रयोग पक्ष में भी धर्म प्राप्ति की बात को स्वीकार नहीं किया जा
सकता ।
मूलम्—एवं तर्हि नापि ज्ञान एव धर्मो नापि प्रयोग एव
किं तर्हि ?
- शास्त्रपूर्वके प्रयोगेऽभ्युदयस्तत्तुल्यं वेदशब्देन —
शास्त्रपूर्वकं यः शब्दान्प्रयुङ्क्ते सोऽभ्युदयेन युज्यते । तत्तुल्यं वेदशब्देन ।
वेदशब्दा अप्येवमभिवदन्ति — "योऽग्निष्टोमेन यजते य उ चैनमेवं वेद," "योऽग्निं
नाचिकेतं चिनुते य उ चैनमेवं वेद ।"
अपर आह—तत्तुल्यं वेदशब्देनेति । यथा वेदशब्दा नियमपूर्वमधीताः
फलवन्तो भवन्त्येवं यः शास्त्रपूर्वकं शब्दान्प्रयुङ्क्ते सोऽभ्युदयेन युज्यत इति ।
प्रदीपः—तत्तुल्यमिति । वेदः शब्दो यस्यार्थस्य स वेदशब्दस्तस्य यथा
ज्ञात्वानुष्ठानं तथा शब्दानापि प्रकृत्यादिविभागज्ञानपूर्वकः प्रयोग इत्यर्थः । अपर
आहेति । वेदश्चासौ शब्दश्च वेदशब्द इति कर्मधारयः ।
प्रथमाह्निकम् (पस्पशा) ५६
अनुवाद—तो ऐसे में न हीं (केवल) ज्ञान में धर्म है न (केवल) प्रयोग में ।
तो क्या है ?
"वेद के शब्द के समान शास्त्रपूर्वक प्रयोग में अभ्युदय है"—
शास्त्रज्ञान पूर्वक जो शब्दों का प्रयोग करता है, वह अभ्युदय से युक्त
होता है । 'तत्तुल्यं वेदशब्देन' का अभिप्राय है । कि वेद शब्द भी इसी प्रकार से
कहते हैं ।—"जो अग्निष्टोम यज्ञ करता है और जो इसे इस प्रकार से जानता है,"
"जो नाचिकेत अग्नि का चयन करता है और जो इसे इस प्रकार से जानता है"।
"तत्तुल्यं वेदशब्देनेति" (के व्याख्यान में) दूसरा कहता है कि जिस प्रकार
से वेदशब्द नियमपूर्वक अध्ययन किये गये फलवान् होते हैं उसी प्रकार से जो
शास्त्रपूर्वक शब्दों का प्रयोग करता है, वह अभ्युदय से युक्त होता है ,
उषा—शब्दज्ञान तथा शब्द प्रयोग दोनों ही पक्षों के निरस्त हो जाने पर
सिद्धान्ती श्रुति को प्रमाण मानता हुआ इन दोनों पक्षों में समन्वय स्थापित करके
शास्त्र ज्ञानपूर्वक साधु शब्द के प्रयोग से धर्म प्राप्ति के पक्ष को सिद्धान्त के रूप में
उपस्थापित करता है, अर्थात् जो ज्ञानपूर्वक साधु शब्दों का प्रयोग करता है, वह
अभ्युदय से युक्त होता है ।
अपने इस सिद्धान्त पक्ष के समर्थन में भगवत्पाद ने वेद के वाक्यों को प्रमाण
के रूप में उपस्थित किया है । क्योंकि व्याकरण की दार्शनिक परम्परा भी शब्द-
प्रमाणवादी है, यहाँ शब्द को प्रत्यक्ष के समान ही प्रामाणिक माना जाता है ।
भर्तृहरि ने वाक्यपदीय में इस विषय में कहा है कि—
आविर्भूतप्रकाशानामनुपप्लुतचेतसाम् ।
अतीतानागतज्ञानं प्रत्यक्षान्न विशिष्यते ॥
"योऽग्निष्टोमेन यजते य उ चैनमेवं वेद", "योऽग्निं नाचिकेतं चिनुते य
उ चैनमेवं वेद" इत्यादि वेदवाक्य ज्ञान और प्रायोगिकता दोनों की साथ-साथ स्थिति
को अभ्युदय हेतुत्व के रूप में स्वीकार करते हैं ।
"शब्दक्रमादर्थक्रमो बलीयान्" इस नियम से इन वेद वाक्यों में "य उ
चैनमेवं वेद" इस भाग का अन्वय पहले होना चाहिए, क्योंकि पहले ज्ञान तथा
उसके अनन्तर ही अनुष्ठान की कल्पना सम्भव हो सकती है ।
"तत्तुल्यं वेदशब्देन" की एक अन्य व्याख्या भी भाष्यकार ने उपस्थापित
की है कि वेद जिस प्रकार से नियमपूर्वक अध्ययन किये जाने पर फल से युक्त होते
हैं, उसी प्रकार से शास्त्रज्ञानपूर्वक जो शब्द का प्रयोग करता है, वह अभ्युदय
से युक्त होता है । वेद का अध्ययन भी ज्ञानपूर्वक ही करने का विधान है—
अविदित्वा ऋषि छन्दो दैवतं योगमेव च ।
योऽध्यापयेज्जपेद् वापि पापीयाञ्जायते तु सः ॥
६० महाभाष्यम्
मूलम्—अथवा पुनरस्तु—ज्ञान एव धर्म इति ।
ननु चोक्तं ज्ञाने धर्म इति चेत्तथाऽधर्म इति ।
नैष दोषः । शब्दप्रमाणका वयम्, यच्छब्द आह तदस्माकं प्रमाणम् ।
शब्दश्च शब्दज्ञाने धर्ममाह, नापशब्दज्ञानेऽधर्मम् । यच्च पुनरशिष्टमप्रतिषिद्धं, नैव
तद्दोषाय भवति, नाभ्युदयाय । तद् यथा हिक्कितहसितकण्डूयितानि नैव दोषाय
भवन्ति, नाभ्युदयाय ।
अथवाऽभ्युपाय एवापशब्दज्ञानं शब्दज्ञाने । यो ह्यपशब्दाञ्जानाति । शब्दा-
नप्यसौ जानाति । तदेवं “ज्ञाने धर्मः” इति ब्रुवतोऽर्थादापन्नं भवति—“अपशब्द-
ज्ञानपूर्वके शब्दज्ञाने धर्मः” इति ।
अथवा कूपखानकवदेतद्भविष्यति । तद्यथा कूपखानकः कूपं खनन्यद्यपि मृदा
पांसुभिश्चावकीर्णो भवति । सोऽप्सु सञ्जातासु तत एव तं गुणमासादयति । येन
च स दोषो निर्हण्यते, भूयसा चाभ्युदयेन योगो भवति । एवमिहापि यद्यप्यपशब्द-
ज्ञानेऽधर्मस्तथापि यस्त्वसौ शब्दज्ञाने धर्मस्तेन च स दोषो निर्हनिष्यते भूयसा
चाभ्युदयेन योगो भविष्यति ।
यदप्युच्यते “आचारे नियम” इति ।
याज्ञे कर्मणि स नियमोऽन्यत्रानियमः । एवं हि श्रूयते “यर्वाणस्तर्वाणो
नाम ऋषयो बभूवुः प्रत्यक्षधर्माणः परापरज्ञा विदितवेदितव्या अधिगतयाथा-
तथ्याः ।” ते तत्रभवन्तो यद्वानस्तद्वान इति प्रयोक्तव्ये यर्वाणस्तर्वाण इति
प्रयुञ्जते, याज्ञे पुनः कर्मणि नापभाषन्ते । तै पुनरसुरैर्यज्ञे कर्मण्यपभाषितम्
ततस्ते पराभूताः ।
प्रदीपः—अथवेति । अपशब्दज्ञानानान्तरीयकतवाच्छब्दज्ञानस्य पृथक् फलमप-
शब्दज्ञानस्य नास्तीत्यर्थः । दोष इति । उत्कृष्टधर्मफलावाप्तौ स्वल्पधर्मफलमुत्पन्न-
मप्यनुत्पन्नकल्पं भवतीत्यर्थः । प्रत्यक्षधर्माण इति । योगजप्रत्यक्षेण सर्वं विदित-
वन्तः परापरज्ञा इति । विद्याविद्याविभागज्ञाः ।
अनुवाद—अथवा फिर (ऐसा) हो—(शब्द के) ज्ञान में ही धर्म है ।
अभी जो कहा है कि यदि ज्ञान में धर्म है तो (अपशब्द के ज्ञान से) अधर्म
भी है ।
यह दोष नहीं है । हम शब्दप्रमाणवादी हैं, जो शब्द कहता है वह
हमारा प्रमाण है और शब्द (वेद) शब्द के ज्ञान में धर्म कहता है, अपशब्द के
ज्ञान में अधर्म नहीं । और जो न तो शिष्ट हो और न प्रतिषिद्ध हो, वह न तो
दोषजनक ही होता है, न अभ्युदयकारक ।
अथवा अपशब्दज्ञान शब्दज्ञान में उपाय ही है । जो अपशब्दों को जानता
है, वह शब्दों को भी जानता है । इस प्रकार से “ज्ञान में धर्म है” ऐसा कहते
हुए स्वयं ही यह अर्थ आपन्न होता है कि अपशब्दज्ञानपूर्वक शब्दज्ञान में धर्म है ।
प्रथममाह्निकम् (पस्पशा) ६१
अथवा (इसका समाधान) कूपखानक की तरह से होगा । जैसे कि कूप
खोदने वाला यद्यपि मिट्टी और धूलि से अवलिप्त हो जाता है, वह जल से उत्पन्न
(प्रकट) हो जाने पर वहीं से इष्ट साधन को प्राप्त करता है । जिससे वह दोष
नष्ट हो जाता है और (वह) महान् अभ्युदय से युक्त होता है । इसी प्रकार से
यहाँ भी यद्यपि अपशब्द के ज्ञान से अधर्म है तथापि जो शब्दज्ञान से धर्म प्राप्त
होता है उससे वह दोष नष्ट हो जाता है और अभ्युदय का योग होता है ।
जो यह कहा जाता है कि आचार में नियम है ।
वह नियम यज्ञ कर्म में ही है, अन्यत्र नहीं । ऐसा सुना जाता है कि प्रत्यक्ष-
धर्मा, विद्याऽविद्याविभागज्ञ, विदितवेदितव्य, अधिगतयाथातथ्य यर्वन् और तर्वन्
नाम के ऋषि हुए थे । वे श्रीमान् “यद्वानः, तद्वानः” ऐसा प्रयोग करने के स्थान
पर “यर्वाणः, तर्वाणः” ऐसा प्रयोग करते थे । परन्तु उन असुरों के द्वारा यज्ञ कर्म में
भी अपभाषण किया गया, इसलिए वे पराभूत हुए ।
उषा—अथवा, जैसा कि पहले भी कहा गया था, केवल ज्ञान मात्र से भी
अभ्युदय की प्राप्ति हो सकती है । उस विवेचन प्रसङ्ग में इस पक्ष में जो दोष
दिखाये गये थे, उनका भी समाधान हो सकता है ।
प्रथम दोष धर्म प्राप्ति के साथ-साथ अधर्म की सम्भावना को लेकर
उपस्थापित किया गया था । भाष्यकार ने तीन प्रकार से इसका समाधान
किया है—
(१) प्रथम समाधान श्रुति को आधार मानकर उपस्थित किया गया है ।
शब्द “एकः शब्दः सम्यग्ज्ञात०” इत्यादि श्रुति के अनुसार शब्दज्ञान से धर्मप्राप्ति
का निर्देश अवश्य करता है, परन्तु अपशब्द के ज्ञान से अधर्म प्राप्ति की बात
श्रुति में नहीं कही गई । “तेऽसुरा०” इत्यादि के द्वारा जो पराभूत होने की बात है,
वह अपशब्द के ज्ञान से नहीं, प्रत्युत असाधु शब्द के प्रयोग से उपपन्न होती है ।
और जिस वस्तु का निर्देश नहीं होता वह न तो अभ्युदय का हेतु हो सकती है,
न अधर्म का कारण । जिस प्रकार से हिक्कित, श्वसित, कण्डूयित इत्यादि क्रियाओं
के करने से न तो पुरुष अभ्युदय को प्राप्त करता है और न इनसे अधर्म ही
होता है । अत एव श्रुति में निर्दिष्ट न होने के कारण अपशब्द का ज्ञान भी अधर्म-
कारक नहीं होता ।
(२) अपशब्द का ज्ञान भी शब्द का एक साधन ही है । गावी, गोणी,
गोता, गोपोतलिका इत्यादि अपशब्दों का ज्ञान होने पर ही, “इनसे इतर ‘गो’
साधु शब्द है”। इस प्रकार का ज्ञान उत्पन्न होता है । अथवा कहा जा सकता है
कि जो अपशब्द को अपशब्दत्वेन जानता है, वही साधु शब्द को भी साधुशब्दत्वेन
जान सकता है । अतएव जब शब्दज्ञान से धर्म की बात कही जाती है तो उसका
६२ महाभाष्यम्
अभिप्राय यह होता है कि अपशब्दों के अपशब्दत्वेन ज्ञान सहित साधु शब्दों का
साधुशब्दत्वेन ज्ञान धर्म का हेतु है ।
(३) प्रथम दो हेतुओं से ही यह सिद्ध हो जाता है कि अपशब्द का ज्ञान
अधर्म का कारण नहीं प्रत्युत साधुशब्दज्ञान का साधन रूप होने के कारण फलवान्
भी होता है । फिर भी, एक क्षण के लिए यदि यह कल्पना कर भी ली जाये कि
अपशब्द से अधर्म की प्राप्ति होती है तो भी इसे दोषजनक नहीं कहा जा सकता ।
कूपखनन में जिस प्रकार से व्यक्ति पहले मिट्टी इत्यादि से लिप्त हो जाता है,
परन्तु अनन्तर स्वच्छ जल उपलब्ध होने पर पुनः उसमें स्नान कर निर्मल हो जाता
है, उसी प्रकार से अपशब्दों के ज्ञान से यदि कोई दोष लगता भी है तो साधु शब्द
का ज्ञान होने पर पुनः व्यक्ति उस दोष से मुक्त होकर अभ्युदय से युक्त होता है ।
उत्कृष्ट अधिक फल की प्राप्ति में यदि स्वल्प अधर्म फल भी हो रहा हो तो वह
अनुत्पन्न के समान ही होता है ।
ज्ञानपक्ष में दूसरा दूषण श्रुति सम्मत आचार में नियम की बात को लेकर
पूर्वपक्षी के द्वारा स्थापित किया गया था । भाष्यकार के अनुसार यह विशेष
व्यवस्था यज्ञादि के लिए ही की गई है । अन्यत्र साधारण स्थिति में इसकी
सम्भावना नहीं हो सकती । इसके समर्थन में पतञ्जलि ने यर्वाणः, तर्वाणः नाम
के ऋषियों से सम्बद्ध कथा को प्रस्तुत करते हुए कहा है कि सामान्य जीवन में
अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भी वे याज्ञकर्म में अपशब्दों का प्रयोग नहीं करते
थे, अतः वे अपुण्य से युक्त नहीं हुए । असुरों ने याज्ञकर्म में भी अपभाषण किया,
अतः वे पराभूत हुए ।
मूलम्—अथ व्याकरणमित्यस्य शब्दस्य कः पदार्थः ?
सूत्रम् ।
*सूत्रे व्याकरणे षष्ठ्यर्थोऽनुपपन्नः—
सूत्रे व्याकरणे षष्ठ्यर्थो नोपपद्यते—‘व्याकरणस्य सूत्रम्’ इति । किं हि
तदन्यत्सूत्राद् व्याकरणम्, यस्यादः सूत्रं स्यात् ।
*शब्दाप्रतिपत्तिः
शब्दानां चाप्रतिपत्तिः प्राप्नोति—व्याकरणाच्छब्दान्प्रतिपद्यामहे इति ।
नहि सूत्रत एव शब्दान्प्रतिपद्यन्ते ।
किं तर्हि ?
व्याख्यानतश्च ।
ननु च तदेव सूत्रं विगृहीतं व्याख्यानं भवति ।
न केवलानि चर्चापदानि व्याख्यानम्—‘वृद्धिः, आत्, ऐच्’ इति,
किं तर्हि
उदाहरणं प्रत्युदाहरणं वाक्याध्याहार इत्येतत्समुदितं व्याख्यानं भवति ।
प्रथममाह्निकम् (पस्पशा) ६३
प्रदीपः—अथेति । उक्तमिदं न चान्तरेण व्याकरणमित्यादि । तत्र पक्ष-
द्वयेऽपि दोषदर्शनात् पदार्थप्रश्नः । षष्ठ्यर्थ इति । द्वाभ्यामपि शब्दाभ्यामष्टाध्याय्याः
प्रतिपादनाद्व्यतिरेकाभावः । सामान्यविशेषशब्दतया तु द्वयोः सहप्रयोगो न विरुध्यते,
यदा त्वष्टाध्याय्येकदेशः सूत्रशब्देनोच्यते, तदा षष्ठ्यर्थोऽप्युपपद्यते । शब्दाप्रतिपत्ति-
रिति । न हि व्याख्यानरहितसूत्रमात्रश्रवणाच्छब्दाः प्रतीयन्ते । समुदितमिति ।
समुदायादेवार्थावसायोत्पादादित्यर्थः ।
अनुवाद—अब 'व्याकरण' इस शब्द का क्या अर्थ है ?
सूत्र ।
"सूत्र को व्याकरण मानने पर षष्ठ्यर्थ अनुपपन्न"—
सूत्र को व्याकरण मानने पर षष्ठी (विभक्ति) का अर्थ उपपन्न नहीं हो
सकता—'व्याकरण का सूत्र ।' क्या सूत्र से अतिरिक्त व्याकरण कुछ (तत्त्व) है
जिसका वह सूत्र होगा ।
"शब्दों की अप्रतिपत्ति"—
और (सूत्र को ही व्याकरण मानने पर) शब्दों का प्रतिपादन भी नहीं हो
सकेगा—(हम) व्याकरण से शब्दों का प्रतिपादन करते हैं । (और) सूत्रों से ही
शब्दों का प्रतिपादन नहीं हो सकता ।
फिर किससे ?
व्याख्यान से भी ।
वही सूत्र तो विगृहीत होकर व्याख्यान होता है ।
केवल चर्चित पद—वृद्धि, आत्, ऐच् आदि ही व्याख्यान नहीं होते ।
तो क्या (व्याख्यान होता है) ?
उदाहरण, प्रत्युदाहरण, वाक्य का अध्याहार, यह सब मिलकर व्याख्यान
होता है ।
उषा—'तस्मादध्येयं व्याकरणम्' इत्यादि शास्त्र के द्वारा व्याकरणाध्ययन
की अनिवार्यता का प्रतिपादन किया गया है । अतः अध्ययन के निमित्त व्याकरण
शब्द के अर्थ तथा विस्तार सीमाओं को स्पष्ट करना आवश्यक हो जाता है । यहाँ
इस प्रसङ्ग में सर्वप्रथम सूत्र और शब्द को व्याकरण पद के वाच्य के रूप में रखकर
विचार किया गया है ।
परन्तु सूत्र में व्याकरणत्व स्वीकार करने पर दो आपत्तियाँ हो सकती हैं—
(१) षष्ठी विभक्ति का प्रयोग वहीं उपपन्न हो सकता है जहाँ दो पृथक्
वस्तुओं का निर्देश करना हो, क्योंकि यह विभक्ति दो पदार्थों का सम्बन्ध बताने में
ही प्रयुक्त होती है । परन्तु व्यवहार में सूत्र और व्याकरण इन दोनों ही पदों के
६४ महाभाष्यम्
द्वारा अष्टाध्यायी का प्रतिपादन किया जाता है। अतः सूत्र और व्याकरण में
अभिन्नता होने के कारण भेदसम्बन्धबोधिका षष्ठी विभक्ति का प्रयोग नहीं हो
सकता । यद्यपि सूत्र शब्द से सूत्र सामान्य तथा व्याकरण शब्द से अष्टाध्यायी
का ग्रहण होने पर इस प्रयोग में कोई विरोध प्रतीत नहीं होता । और भी जब
अष्टाध्यायी के एक भाग को सूत्र शब्द के द्वारा अभिहित किया जाये तो “राहोः
शिरः” इत्यादि प्रयोगों के समान इसकी सङ्गति दिखाई जा सकती है ।
(२) इसी पक्ष में दूसरी आपत्ति यह है कि केवलमात्र सूत्र को ही व्याकरण
मानने पर शब्दों का सम्यक् प्रतिपादन नहीं हो सकता, प्रत्युत उदाहरण, प्रत्युदा-
हरण तथा सूत्रान्तरों में श्रूयमाण पदों का अध्याहार कर सूत्र के सम्पूर्ण अर्थ को
स्पष्ट करके ही शब्दप्रतिपत्ति सम्भव हो पाती है ।
मूलम्—एवं तर्हि शब्दः ।
*शब्दे ल्युडर्थः—
यदि शब्दो व्याकरणं ल्युडर्थो नोपपद्यते—व्याक्रियन्ते शब्दा अनेनेति
व्याकरणम् । नहि शब्देन किञ्चिद् व्याक्रियते ।
केन तर्हि ?
सूत्रेण ।
*भवे च तद्धितः—
भवे च तद्धितो नोपपद्यते—‘व्याकरणे भवो योगो वैयाकरणः’ इति । नहि
शब्दे भवो योगः ।
क्व तर्हि ?
सूत्रे ।
*प्रोक्तादयश्च तद्धिताः—
प्रोक्तादयश्च तद्धिता नोपपद्यन्ते । पाणिनिना प्रोक्तं पाणिनीयम् । आपिशलं
काशकृत्स्नमिति । न हि पाणिनिना शब्दाः प्रोक्ताः ।
किं तर्हि ?
सूत्रम् ।
प्रदीपः—शब्द इति । करणे ल्युड् विधीयते । शब्दश्च व्याक्रियमाणत्वात्कर्म
न तु करणमिति भावः । भवे चेति । शब्देऽप्यन्वाख्यापकत्वेन भवो योग इति
चेन्मीमांसादियोगस्यापि शब्दं प्रति विचारकत्वाद्वैयाकरणत्वप्रसङ्गः ।
अनुवाद—तो फिर शब्द (व्याकरण है) ।
“शब्द में ल्युट् का अर्थ”—
यदि शब्द को व्याकरण माना जाये तो ल्युट् का अर्थ उपपन्न नहीं होता—
प्रथमाह्निकम् (पस्पशा) ६५
जिसके द्वारा शब्दों को व्याकृत किया जाता है, वह व्याकरण है। शब्द के द्वारा
कुछ भी व्याकृत नहीं किया जाता ।
तो फिर किससे ?
सूत्र से ।
"भव अर्थ में तद्धित" —
"तत्र भवः" इस अर्थ में तद्धित का प्रयोग भी उपपन्न नहीं होता—
'व्याकरण में होने वाला योग वैयाकरण है।" शब्द में योग नहीं होता ।
तो कहाँ (होता हैं) ?
सूत्र में ।
'और प्रोक्तादि में तद्धित'—
"तेन प्रोक्तम्" इस अर्थ में तद्धित प्रत्यय उपपन्न नहीं हो सकते। पाणिनि
के द्वारा प्रोक्त पाणिनीय है। (इसी प्रकार से) आपिशल और काशकृत्स्न (शब्द
भी सिद्ध होते हैं)। पाणिनि ने शब्दों को नहीं कहा ।
तो क्या (कहा है) ?
सूत्र ।
उषा—सूत्र में व्याकरणत्व का निरास करके सम्प्रति शब्द में व्याकरणत्व
स्वीकार करने पर आक्षेप किया गया है। शब्द में व्याकरणत्व स्वीकार करने पर
दो समस्यायें उत्पन्न होती हैं—
(१) ल्युट् प्रत्यय करण और अधिकरण में आता है। शब्द को व्याकरण
मानने पर उसका अर्थ सङ्गत नहीं हो सकता । 'व्याकरण' शब्द 'वि' और 'आ'
उपसर्ग पूर्वक √कृ से ल्युट् प्रत्यय करके निष्पन्न हुआ है। व्याकरण से शब्दों
का प्रकृति प्रत्यय विभागादि किया जाता है, परन्तु यह विभाग शब्दों से नहीं,
सूत्रों की सहायता से ही निष्पन्न होता है ।
(२) "तत्र भवः" और "तेन प्रोक्तम्" से होने वाले तद्धित प्रत्ययों का अर्थ
भी इससे उपपन्न नहीं हो पाता । व्याकरण में होने वाला योग वैयाकरण कहा
जाता है, परन्तु यह योग शब्द से नहीं, सूत्र से होता है। इसी प्रकार "तेन प्रोक्तम्"
से पाणिनि शब्द से तद्धित अण् प्रत्यय करने पर पाणिनीय शब्द सिद्ध होता है।
परन्तु पाणिनि ने शब्दों का आख्यान नहीं किया प्रत्युत उत्सर्ग और अपवाद रीति
से सूत्रों का ही अन्वाख्यान किया है। अतः शब्द को व्याकरण का वाचक नहीं कहा
जा सकता ।
मूलम् —किमर्थमिदमुभयमुच्यते—"भवे," "प्रोक्तादयश्च तद्धिताः" इति ।
न "प्रोक्तादयश्च तद्धिताः" इत्येव सर्वेऽपि तद्धितश्चोदितः स्यात् ?
महाभाष्यम्
पुरस्तादिदमाचार्येण दृष्टम् "भवे च तद्धितः" इति, तत्पठितम् । तत
उत्तरकालमिदं दृष्टम् 'प्रोक्तादयश्च तद्धितः" इति, तदपि पठितम् । न चेदानीमा-
चार्याः सूत्राणि कृत्वा निवर्तयन्ति ।
प्रदीपः — न चेदानीमिति । लक्षणप्रपञ्चाभ्यां मूलसूत्रवद्वार्त्तिकानामुपपत्त्या
दोषाभावः ।
अनुवाद — "भवे च तद्धितः" और "प्रोक्तादयश्च तद्धिताः" ये दोनों किस
लिए कहे गये हैं । क्या "प्रोक्तादयश्च तद्धिताः" इतना कहने से ही भव अर्थ में भी
तद्धित का आक्षेप नहीं हो जाता ?
पहले आचार्य ने "भवे च तद्धितः" इस सूत्र का दर्शन किया और उसे
पढ़ दिया । तदनन्तर "प्रोक्तादयश्च तद्धिताः" इसका (दर्शन किया) और उसे पढ़
दिया । अब आचार्य सूत्रों को (एक बार) पढ़कर (उन्हें) लौटाते नहीं ।
उषा — प्रस्तुत अवतरण भाष्यकार की सूत्रकार के प्रति श्रद्धातिशय का
द्योतक है । आचार्य लोग एक बार सूत्र
प्रथममाह्निकम् (पस्पशा) ६७
अनुवाद—यह कोई दोष नहीं है, जो कहा है—"शब्द (को व्याकरण
मानने में) ल्युट् का अर्थ (उपपन्न नहीं होता)। केवल करण और अधिकरण में
ही ल्युट् का विधान नहीं है।
तो क्या (नियम है) ?
दूसरे (कारकों) में भी कृत्य और ल्युट् होते हैं। जैसे कि प्रस्कन्दनम्,
प्रपतनम् इत्यादि (में ल्युट् है) ।
पुनश्च शब्दों के द्वारा भी शब्दों का व्याकरण होता है। जैसे कि 'गौः'
इस शब्द के कहने पर सब सन्देह निवृत्त हो जाते हैं कि यह अश्व अथवा गर्दभ नहीं
है।
भव अर्थ और प्रोक्तादि अर्थ में (यह) अवश्य दोष है।
उषा—शब्द के व्याकरणत्व पर इस अवतरण में और समीक्षात्मक विचार
किया गया है। इस पक्ष पर जिन दोषों की उद्भावना पहले की गई है, उनमें सर्व
प्रथम यह है कि करणाधिकरण अर्थ में आने वाला ल्युट् प्रत्यय शब्द में व्याकरणत्व
मानने पर उपपन्न नहीं हो सकता । परन्तु "कृत्यल्युटो बहुलम्" यह सूत्र करणा-
धिकरण के अतिरिक्त अन्य अर्थों में भी ल्युट् प्रत्यय का विधान करता है। अत एव
प्रपतन, प्रस्कन्दन आदि रूप उपपन्न होते हैं। अपि च, जो केवल सूत्रों से शब्दों के
व्याख्यान की बात कही गई थी, वह भी उचित नहीं है। लोकव्यवहार में शब्दों
से ही शब्दों का व्याख्यान देखा जाता है। 'गो' शब्द का उच्चारण करने पर
केवल सास्नादिमत् पदार्थ का ही बोध होता है, अश्व, गर्दभ आदि सभी की निवृत्ति
हो जाती है । इसी प्रकार से एक उदाहरण का उपन्यास करने से उसके सदृश समस्त
शब्दों की प्रतीति हो जाती है। इसी पक्ष में यदि व्याकरण की निरुक्ति "व्याक्रियन्ते
विभज्यन्तेऽपशब्दा येनेति" इस प्रकार से की जाये तो 'गो' शब्द के उच्चारण से
ज्ञात हो जाता है कि गावी, गोणी आदि अपशब्द हैं। यह शब्द के द्वारा ही
शब्दों का व्याख्यान है, अतः यह तर्क समीचीन नहीं ।
हाँ, भव और प्रोक्तादि अर्थों में तद्धित प्रत्ययों की अनुपपत्ति की बात
अवश्य उचित है, अतः इस दृष्टि से शब्द को व्याकरण मानना अनुचित ठहरता है।
मूलम्—एवं तर्हि
- लक्ष्यलक्षणे व्याकरणम्—
लक्ष्यं च लक्षणं चैतत्समुदितं व्याकरणं भवति ।
किं पुनर्लक्ष्यम्, किं वा लक्षणम् ?
शब्दो लक्ष्यः, सूत्रं लक्षणम् ।
६८ महाभाष्यम्
एवमप्ययं दोषः --समुदाये व्याकरणशब्दः प्रवृत्तोऽवयवे नोपपद्यते । सूत्राणि
चाप्यधीयान इष्यते — वैयाकरण इति ।
नैष दोषः । समुदायेषु हि शब्दाः प्रवृत्ता अवयवेष्वपि वर्त्तन्ते । तद्यथा पूर्वे
उत्तरे पञ्चालाः, तैलं भुक्तं, घृतं भुक्तं, शुक्लो नीलः कपिलः कृष्ण इति । एव-
मयं समुदाये व्याकरणशब्दः प्रवृत्तोऽवयवेष्वपि वर्तते ।
प्रदीपः—पूर्वे पञ्चाला इति । जनपदान्तरनिवृत्तिविवक्षायामेकदेशेऽपि
समुदायरूपारोपात्प्रयोगः । तैलमिति । यदौषधसंस्कृता घृततैलमात्रा भवति तदेद-
मुदाहरणम् । आकृतिवाचित्वे तु घृततैलशब्दयोः संस्थानप्रमाणनिरपेक्षा सर्वत्र मुख्या
वृत्तिः । शुक्ल इति । अशुक्लेऽप्यवयवेऽवयवान्तरस्य शौक्ल्यात्समुदायस्य शुक्लत्वे '
सत्या (तस्या) रोपात्प्रयोगः ।
अनुवाद — तो फिर —
“लक्ष्य और लक्षण व्याकरण हैं”—
लक्ष्य और लक्षण ये दोनों मिलकर व्याकरण होते हैं ।
तो फिर लक्ष्य क्या है और लक्षण क्या है ?
शब्द लक्ष्य है, सूत्र लक्षण है ।
ऐसा होने पर भी यह दोष है — समुदाय में प्रवृत्त व्याकरण शब्द अवयव
में उपपन्न नहीं हो सकता । सूत्रों का अध्ययन करने वाला वैयाकरण (रूप में) ही
इष्ट होता है ।
यह दोष नहीं है । क्योंकि समुदायों में प्रवृत्त शब्द अवयवों में भी प्रयुक्त
होते हैं । जैसे कि पूर्व पञ्चाल, उत्तर पञ्चाल, (औषध आदि के रूप में थोड़ा सा
सेवन करके ही) तेल खाया, घी खाया (आदि प्रयोग), (वस्त्र के एक भाग के
कारण) शुक्ल, नील, कपिल, कृष्ण आदि । इसी प्रकार समुदाय में प्रवृत्त व्याकरण
शब्द (उसके) अवयव में भी प्रयुक्त होता है ।
उषा—सूत्र और शब्द दोनों में ही व्याकरणत्व का निरास करके सम्प्रति
सिद्धान्त के रूप में इन दोनों को युगपद् व्याकरण संज्ञा से अभिहित किया गया है ।
व्याकरण का लक्ष्य शब्द है, सूत्रों के द्वारा शब्दों की ही प्रतिपत्ति होती है तथा
सूत्र लक्षण है । लक्ष्य और लक्षण अर्थात् शब्द और सूत्र इन दोनों का समुचित
नाम ही व्याकरण है ।
समुदाय के अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्द अवयव में भी प्रयुक्त हो जाते
हैं । जिस प्रकार से वन के एक भाग के पुष्पित होने पर भी “पुष्पितं वनम्” तथा
पट के एक भाग के शुक्ल होने पर भी “शुक्लः पटः” आदि रूप उपपन्न होते हैं
उसी प्रकार से लक्ष्य और लक्षण अथवा शब्द और सूत्र रूप व्याकरण के एक भाग,
अर्थात् सूत्रों में अध्ययनरत व्यक्ति को भी वैयाकरण कह दिया जाता है । “पूर्वे
पाञ्चालाः” “तैलं भुक्तम्” आदि रूप भी इसी प्रकार उपपन्न होते हैं ।
प्रथमाह्निकम् (पस्पशा) ६६
मूलम् — अथवा पुनरस्तु सूत्रम् ।
ननु चोक्तं "सूत्रे व्याकरणे षष्ठ्यर्थोऽनुपपन्न" इति ।
नैष दोषः । व्यपदेशिवद्भावेन भविष्यति ।
यदप्युच्यते "शब्दाप्रतिपत्तिः" नहि सूत्रत एव शब्दान्प्रतिपद्यन्ते ।
किं तर्हि ?
व्याख्यानतश्च ।
परिहृतमेतत् — तदेव सूत्रं विगृहीतं व्याख्यानं भवति ।
ननु चोक्तं — न केवलानि चर्चापदानि व्याख्यानम् — वृद्धिः, आत्, ऐच् इति ।
किं तर्हि ?
"उदाहरणं प्रत्युदाहरणं वाक्याध्याहार इत्येतत्समुदितं व्याख्यानं भवति
इति ।
अविजानत एतदेवं भवति । सूत्रत एव हि शब्दान् प्रतिपद्यन्ते । आतश्च
सूत्रत एव । यो ह्यसूत्रं कथयेन्नादो गृह्येत ।
प्रदीपः — व्यपदेशिवद्भावेनेति । यथा राहोः शिर इत्येकस्मिन्नपि वस्तुनि
शब्दार्थभेदादभेदव्यवहारः । एवमिहापि व्याकरणशब्देन शास्त्रस्य व्याकृतिक्रियायां
करणरूपत्वमुच्यते । सूत्रशब्देन तु समुदायरूपतेति भेदव्यवहार उपपद्यते । सूत्रत
एवेति । पदच्छेदादिभिः सूत्रार्थस्यैवाभिव्यञ्जनात् । आत इति निपातः । अतश्च
हेतोरित्यर्थः । नाद इति । नैतदित्यर्थः । अथवा नादोऽर्थरहितत्वाद् घोषमात्रमेवेत्यर्थः ।
अनुवाद — अथवा फिर (व्याकरण पद का अर्थ) सूत्र ही हो ।
अभी जो कहा था सूत्र को व्याकरण मानने में षष्ठ्यर्थ अनुपपन्न हो
जायेगा ।
यह दोष नहीं है । व्यपदेशिवद् भाव (की कल्पना) से (इसका समाधान)
हो जायेगा ।
जो यह कहा गया है कि शब्दों का प्रतिपादन नहीं हो सकेगा । (केवल)
सूत्र से ही शब्दों का प्रतिपादन नहीं हो सकता ।
फिर किससे (होता है) ?
व्याख्यान से भी ।
इसका परिहार कर दिया था कि वही सूत्र विगृहीत होकर व्याख्यान होता
है ।
और यह जो कहा गया था कि केवल, वृद्धिः, आत् और ऐच् (आदि)
चर्चित पद ही व्याख्यान नहीं ।
तो (फिर) क्या है ?
७० महाभाष्यम्
उदाहरण, प्रत्युदाहरण, वाक्याध्याहार यह सब मिलकर व्याख्यान होता है ।
न जानने वाले के लिए यह ऐसा होता है । सूत्र से ही शब्दों का प्रतिपादन
हो जाता है इस हेतु से भी सूत्र से ही (शब्दों का प्रतिपादन होता है) । जो सूत्रों
का अतिक्रमण करके कहे वह ग्रहण नहीं किया जाता ।
उषा—सूत्र रूप प्रथम पक्ष का पुनरभ्युपगम करते हुए प्रस्तुत अवतरण
में उससे सम्बद्ध भ्रान्तियों का निराकरण किया गया है । सूत्र को व्याकरण मानने
के विरोध में जो सर्वप्रथम षष्ठ्यर्थ के अनुपपन्न होने की बात कही गई थी, वह
उचित नहीं है । राहु और राहु के शिर में तात्त्विक भेद न होने पर भी जिस
प्रकार से व्यपदेशिवद्भाव से सम्बन्धविवक्षा आरोपित कर ली जाती है उसी प्रकार
से सूत्र और व्याकरण में भी सम्बन्ध की कल्पना करके षष्ठी विभक्ति का उपपादन
किया जा सकता है ।
और जो सूत्र के अतिरिक्त उदाहरण, प्रत्युदाहरण आदि रूप व्याख्यान
से युक्त होने पर ही शब्द-प्रतिपत्ति की बात कही गई थी, वह भी उपयुक्त नहीं है,
क्योंकि यह सब प्रपञ्च व्याकरणज्ञान से हीन व्यक्ति के लिए ही है । व्याकरणज्ञ
केवल चर्चित पदों से सूत्रार्थ का सम्यक् अवबोध कर सकता है ।
मूलम्—अथ किमर्थो वर्णानामुपदेशः ?
- वृत्तिसमवायार्थ उपदेशः—
वृत्तिसमवायार्थो वर्णानामुपदेशः—
किमिदं वृत्तिसमवायार्थ इति ?
वृत्तये समवायो वृत्तिसमवायः । वृत्त्यर्थो वा समवायो वृत्तिसमवायः ।
वृत्तिप्रयोजनो वा समवायो वृत्तिसमवायः ।
का पुनर्वृत्तिः ?
शास्त्रप्रवृत्तिः ।
अथ कः समवायः ?
वर्णानामानुपूव्येण सन्निवेशः ।
अथ क उपदेशः ?
उच्चारणम् ।
कुत एतत् ?
दिशिरुच्चारणक्रियः । उच्चार्य हि वर्णनाह—उपदिष्टा इमे वर्णा इति । - अनुबन्धकरणार्थश्च—
अनुबन्धकरणार्थश्च वर्णानामुपदेशः—अनुबन्धानासङ्क्ष्यामीति । न ह्यनुपदिश्य
वर्णाननुबन्धाः शक्या आसङ्क्तुम् । स एष वर्णानामुपदेशो वृत्ति