सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

वेदान्तसार (सदानन्द योगीन्द्र - विद्वन्मनोरञ्जनी व हिन्दी व्याख्या सहित)

Vedantasara of Sadananda with Hindi Commentary

सदानन्द योगीन्द्र द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished314 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

वेदान्तसार सदानन्द योगीन्द्र का अद्वैत वेदान्त पर लिखा संक्षिप्त प्रकरण-ग्रन्थ है, जो अद्वैत के मुख्य सिद्धान्तों को व्यवस्थित क्रम में प्रस्तुत करता है। अनुबन्ध-चतुष्टय से आरम्भ करके यह अज्ञान, अध्यारोप और अपवाद की पद्धति, महावाक्यों के अर्थ और समाधि तक पहुँचता है, इसलिए इसे वेदान्त का प्रवेश-ग्रन्थ माना जाता है।

यह संस्करण परिमल संस्कृत ग्रन्थमाला का ६४वाँ ग्रन्थ है, जिसका द्वितीय संस्करण २००४ में परिमल पब्लिकेशन्स, दिल्ली से प्रकाशित हुआ। इसकी 'चन्द्रिका' हिन्दी व्याख्या डॉ० राकेश शास्त्री ने लिखी है, जो हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय, बाँसवाड़ा में संस्कृत विभागाध्यक्ष हैं। व्याख्या में पदच्छेद, अनुवाद, विशेष टिप्पणियाँ और आरेख (डायग्राम) दिए गए हैं।

विस्तृत भूमिका में दर्शन का अर्थ, भारतीय दर्शनों का परिचय, वेदान्त के मूल स्रोत और वेदान्त के ५७ आचार्यों तथा उनके ग्रन्थों की सूची है। मूल ग्रन्थ के प्रकरण इस प्रकार हैं: प्राज्ञ और ईश्वर, तुरीय, आवरण और विक्षेप शक्ति, सत्रह अवयवों वाला सूक्ष्म शरीर, पञ्चीकरण, स्थूल सृष्टि, चार्वाक आदि मतों का निराकरण, 'तत्त्वमसि' और 'अहं ब्रह्मास्मि' का अर्थ, सविकल्पक और निर्विकल्पक समाधि, और जीवन्मुक्त का स्वरूप। स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए यह व्याख्या विशेष रूप से उपयोगी है।

पृष्ठ 285 स्कैन

समाधि-निरूपण २७१
भौतिकपदार्थों का संग्रह न करना ही 'अपरिग्रह' माना गया है। स्पष्ट है कि,
इन सभी के माध्यम से व्यक्ति अपनी इन्द्रियों को नियन्त्रित अर्थात् नियमित
करता है। इसीलिए ये यम के सहायक उपाङ्ग कहे गए हैं।
शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय एवं ईश्वर की आराधना करना ही नियमों
के अन्तर्गत माने गए हैं। यहाँ शौच से अभिप्राय शरीर एवं मन की शुद्धि से
ग्रहण करना चाहिए। जितना प्राप्त हो गया, उसी से जीवनयापन करना.

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 286 स्कैन

२७२ वेदान्तसार
अतिरिक्त यहाँ बताई गई समाधि से अभिप्राय 'सविकल्पक' समाधि से है।
जिसका पूर्व में विस्तारपूर्वक कथन किया जा चुका है।
विशेष-(1) अङ्गानि-अङ्ग्यन्ते ज्ञायन्ते अमीभिरिति अङ्गानि' इत्यादि
व्युत्पत्ति के अनुसार निर्विकल्पकसमाधि में सहायक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 287 स्कैन

समाधि-निरूपण २७३
अवतरणिका- तत्पश्चात् निर्विकल्पकसमाधि के मार्ग में आने वाले
विघ्नचतुष्टय को प्रस्तुत करते हैं-
एवमस्याङ्गिनो निर्विकल्पकस्य लयविक्षेपकषायरसास्वादलक्षणा
श्चत्वारो विघ्नाः सम्भवन्ति। लयस्तावदखण्डवस्त्वनवलम्बनेन
चित्तवृत्तेर्निद्रा। अखण्डवस्त्वनवलम्बनेन चित्तवृत्तेरन्यावलम्बनं विक्षेपः।
लयविक्षेपाभावेऽपि चित्तवृत्ते रागादिवासनया स्तब्धीभावादखण्ड-

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 288 स्कैन

२७४ वेदान्तसार
(१) लय-समाधि की अवस्था में साधक अपनी बाह्य एवं आन्तरिक
इन्द्रियों को सांसारिकविषयों से हटाकर, अन्तरात्मा परमशुद्धचैतन्य की ओर
उन्मुख होने का प्रयास करता है, किन्तु प्रत्यगात्मा के स्वरूप की प्रतीति के
अभाव में तन्द्रावश निद्रा के वशीभूत हो जाता है। इसलिए अद्वितीयवस्तु
ब्रह्मप्राप्तिरूप निर्विकल्पकसमाधि के मार्ग में इसे ‘लय' नामक प्रथम विघ्न
बताया गया है। इस स्थिति में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 289 स्कैन

समाधि-निरूपण २७५
(४) रसास्वाद-रसास्वाद नामक विघ्न के ग्रन्थकार ने दो लक्षण किये
हैं। प्रथम के अनुसार-अद्वितीयवस्तु ब्रह्म की प्राप्ति न होने पर सम्पूर्ण
बाह्यप्रपञ्च की निवृत्ति होने से साधक को ब्रह्मानन्द के भ्रमवश जो
सविकल्पक आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रसास्वाद कहते हैं। द्वितीय
लक्षण के अनुसार-सविकल्पकसमाधि में स्थित साधक ज्यों ही निर्विकल्पक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 290 स्कैन

२७६ वेदान्तसार


नास्वादयेद्रसं तत्र निःसङ्गः प्रज्ञया भवेत्" इति,
“यथा दीपो निवातस्थो नेङ्गते सोपमा स्मृता" इति च॥३३॥
पदच्छेद-अनेन विघ्नचतुष्टयेन विरहितम् चित्तम् निर्वातदीपवत् अचलम्
सद् अखण्डचैतन्यमात्रम् अवतिष्ठते यदा, तदा निर्विकल्पकः समाधिः इति
उच्यते। तद उक्तम्-
“लये सम्बोधयेत् चित्तम् विक्षिप्तम्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 291 स्कैन

समाधि-निरूपण २७७
विघ्न आ जाए तो उसे दूर करने के लिए साधक को बार-बार चित्त को
उत्साहित करके जागृत करना चाहिए, क्योंकि निद्रामग्न होने पर वह
ब्रह्मप्राप्तिरूप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में असमर्थ रहेगा।
पुनः अद्वितीय वस्तु ब्रह्म को प्राप्त करने के लिए प्रवृत्त हुई चित्तवृत्ति
यदि सांसारिकविषयों को ग्रहण करने में प्रवृत्त हो जाए, तो उसे सांसारिक
विषयों के प्रति वैराग्यभाव

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

जीवन्मुक्त-निरूपण

पृष्ठ 292 स्कैन

२७८ वेदान्तसार
“यदा न लीयते चित्तं न च विक्षिप्यते पुनः।
अनिङ्गनमनाभासं निष्पन्नं ब्रह्म तत्तदा।।”
विशेष-(1) निर्विकल्पकसमाधि में स्थित साधक के चित्त की उपमा
निर्वात-दीप के साथ अत्यन्त सुन्दर बन पड़ी है।
(2) निर्विकल्पकसमाधि के मार्ग में आने वाले विघ्नचतुष्टय के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 293 स्कैन

जीवन्मुक्त-निरूपण २७९
ब्रह्मणि साक्षात्कृते अज्ञान-तत्- कार्य-सञ्चितकर्म-संशय-विपर्यय-आदीनाम्
अपि बाधितत्वाद् अखिल-बन्धरहितः ब्रह्मनिष्ठः।
“भिद्यते हृदय-ग्रन्थिः छिद्यन्ते सर्वसंशयाः।
क्षीयन्ते च अस्य कर्माणि तस्मिन् दृष्टे परावरे”॥
इत्यादिश्रुतेः॥३४॥
अनुवाद-इसके बाद जीवन्मुक्त का लक्षण कहा जा रहा है। जीवन्मुक्त
वस्तुतः है, जो अपने ही स्वरूप अखण्डब्रह्म के ज्ञान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 294 स्कैन

२८० वेदान्तसार
बुद्धि में स्थित अविद्या के कारण उत्पन्न वासनात्मक-कामनाएँ पूर्णतया
विनष्ट हो जाती हैं। परिणामस्वरूप उसके सभीप्रकार के संशय समाप्त हो
जाते हैं। इसप्रकार के व्यक्ति के सभी सञ्चितकर्म दग्ध हो जाते हैं तथा
परमात्मज्ञान होने के पश्चात् किए जाते हुए, क्रियमाणकर्मों में कर्तापन का
अभाव होने के कारण वे भी बाधित हो जाते

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 295 स्कैन

जीवन्मुक्त-निरूपण २८१
चित्र-६२
जीवन्मुक्त
।
ब्रह्मज्ञान द्वारा
अज्ञान एवं उसके द्वारा उत्पन्न सञ्चित कर्म संशय विपर्यय आदि सभी
पूर्णरूप से विनष्ट होकर
एकमात्र ब्रह्मनिष्ठ
तस्य
↓
हृदयग्रन्थि भिद्यते सर्वसंशयाः छिद्यन्ते कर्माणि च सर्वाणि क्षीयन्ते

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 296 स्कैन

२८२ वेदान्तसार

तथा च कुर्वन् अपि निष्क्रियः च यः, सः आत्मवित् न अन्यः इति इह,
निश्चयः।" इति।।35।।
अनुवाद- यह तो (ध्यान से) उठने के समय मांस, रक्त और
मल-मूत्रादि के पात्ररूप शरीर द्वारा, अन्धता, मन्दता एवं अपटुत्व आदि की
पात्ररूप इन्द्रियसमूह से, भूख, प्यास, शोक, मोहादि के भाजन अन्तःकरण
के माध्यम से पूर्व-पूर्ववासना द्वारा किए जाने वाले कर्मों एवं ज्ञानविरुद्ध
प्रारब्धकर्मों के फलों को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 297 स्कैन

जीवन्मुक्त-निरूपण २८३
जीवन्मुक्त अज्ञान का विनाश हो जाने के कारण किए, जाने वाले कार्य
के प्रति कर्तापन से अथवा भोग की जा रही वस्तु के प्रति भोक्ताभाव से
पूर्णतया मुक्त होता है। इसलिए पूर्ववासना के कारण वर्तमानशरीर आदि से
किए जाने वाले क्रियमाण एवं प्रारब्धकर्मों का वह साक्षिमात्र होता है,
क्योंकि वह उनमें कर्तापन के अभिमान से रहित होता है। यद्यपि दूसरों की
दृष्टि में वह इन सबका भोक्ता प्रतीत होता है,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 298 स्कैन

२८४ वेदान्तसार
भ्रमवश दिखायी देने वाले, दो चन्द्रमाओं की ज्ञाननिवृत्ति के समान
अज्ञानवश प्रतीत होने वाले देहादि के मिथ्या होने का निश्चय होने पर भी
पूर्वसंस्कारों के कारण प्रारब्धकर्मों के विनाशपर्यन्त उसके शरीर की स्थिति
बनी रहती है। जो इस शरीर द्वारा फलभोग के उपरान्त ही समाप्त होते हैं।
नित्यप्रति के दैनिककर्मों को यद्यपि जीवन्मुक्त व्यक्ति इसी शरीर द्वारा करता
है, किन्तु उन सभी के प्रति कर्तापन एवं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 299 स्कैन

जीवन्मुक्त-निरूपण २८५
विशेष-(1) जिसप्रकार धनुर्धारी द्वारा चलाए गए बाण में फेंकने वाले
की शक्तिपर्यन्त वह भूमि पर नहीं गिरता है, ठीक उसीप्रकार प्रारब्धकर्मों के
फलभोगपर्यन्त जीवन्मुक्त का शरीर विनष्ट नहीं होता है।
(2) 'व्युत्थान समये' से अभिप्राय ज्ञानप्राप्ति से होने वाली 'जाग्रति'
रूप अर्थ से ग्रहण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 300
स्थायी लिंक
पृष्ठ 300 स्कैन

२८६ वेदान्तसार
पदच्छेद-अस्य ज्ञानात् पूर्वम् विद्यमानानाम् एव आहार-विहार-आदीनाम्-
अनुवृत्ति-वत्, शुभवासनानाम् एव अनुवृत्तिः भवति, शुभ-अशुभयोः
औदासीन्यम् वा। तद् उक्तम्-
“बुद्ध-अद्वैत-सतत्त्वस्य यथा-इष्ट-आचरणम् यदि।
शुनाम् तत्त्वदृशाम् च एव कः भेदः अशुचिभक्षणे” इति।
“ब्रह्मवित्त्वम् तथा मुक्त्वा सः आत्मज्ञः न च इतरः” इति।।36।।
अनुवाद-इस (ब्रह्मज्ञानी) के आत्मज्ञान से पूर्व विद्यमान आहार, विहार
आदि की परम्परा के समान, केवल शुभवासनाओं का ही क्रम जारी रहता
है अथवा शुभ एवं अशुभ इन दोनों में उसका उदासीनभाव उत्पन्न हो जाता
है। इसीलिए कहा गया है-
अद्वैत को तत्त्वरूप से जानने वाले (आत्मज्ञानियों) का यदि इच्छानुसार
आचरण होता तो, तत्त्वज्ञों की भी कुत्ते के समान शुद्ध-अशुद्ध के भक्षण में
भिन्नता नहीं होती। 'यह ब्रह्मज्ञान है' उसप्रकार की भावना का परित्याग
करने वाला व्यक्ति ही वह 'आत्मज्ञानी' है, अन्य कोई नहीं।
'चन्द्रिका'-इससे पूर्व ग्रन्थकार ने प्रतिपादित किया कि 'जीवन्मुक्त'
अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति कर्तापन एवं अहंभाव से पूर्णतया
रहित होकर सर्वत्र अद्वैत का दर्शन करता है, किन्तु इसी प्रसङ्ग में प्रतिपक्षी
द्वारा यह शङ्का करने पर कि यदि जीवन्मुक्त कर्म करते हुए स्वयं को कर्ता
नहीं मानता है, इसीलिए वह कर्मबन्धन से मुक्त रहता है, क्योंकि उसके
द्वारा किए जाने वाले कार्यों के पाप एवं पुण्य का वह भागी नहीं होता।
ऐसी स्थिति में तो वह अपनी इच्छानुसार अच्छे बुरे, सभीप्रकार के कार्य
करने में स्वतन्त्र होगा? क्या यह मानना उचित है?
इसी शङ्का के उत्तर में ग्रन्थकार कहते हैं कि तत्त्ववेत्ता ब्रह्मज्ञान से पूर्व
सांसारिकस्थिति में श्रेष्ठविचारों के साथ-साथ सदाचरण भी करता है। उन्हीं
का अनुसरण वह इस स्थिति को प्राप्त करने के उपरान्त भी करता रहता है,
अर्थात् स्वच्छ आचरण के परित्याग का सङ्कल्प तो वह वस्तुतः आत्मज्ञान
से पूर्व प्रारम्भिककाल में ही कर चुका है। अतः सिद्धि के पश्चात् उसमें
इच्छानुसार अशुभकर्मों के प्रति प्रवृत्ति की सम्भावना लेशमात्र भी नहीं रहती
है। आत्मसिद्धि ही वस्तुतः उसके शुभचिन्तन एवं कर्मों की परिचायक है।
साथ ही दीर्घकालीन अभ्यास के कारण इच्छानुसार स्वच्छन्द आचरण के

पृष्ठ 301
स्थायी लिंक
पृष्ठ 301 स्कैन

जीवन्मुक्त-निरूपण २८७
संस्कार ही वास्तव में विनष्ट हो जाते हैं। इसलिए तत्त्वज्ञान के पश्चात्
जीवन्मुक्तदशा में भी शुभवासनाओं की प्रवृत्ति के परिणामस्वरूप वह शुभ-
कर्मों में ही प्रवृत्त होता है, अशुभ कर्मों में नहीं।
पुनः जीवन्मुक्त की अग्रिम उत्कृष्ट अवस्था को कहते हैं-कुछ समय
पश्चात् निरन्तर अभ्यास के परिणामस्वरूप शुभ-अशुभ दोनों प्रकार की
भावनाओं के प्रति उसमें उदासीनभाव उत्पन्न हो जाता है, जो वस्तुतः इसकी
उत्कृष्टता का ही द्योतक है। कहने का अभिप्राय यह है कि जीवन्मुक्त
अवस्था में व्यक्ति यदि किसी भी कार्य में प्रवृत्त होता भी है तो,
संस्कारवश उसकी प्रवृत्ति शुभकार्यों में ही होगी अथवा फिर शुभ-अशुभ के
प्रति उसका उदासीनभाव रहेगा। अतः उसके द्वारा अशुभकर्मविषयक शङ्का
करना पूर्णतया निराधार एवं भ्रामक है, क्योंकि तत्त्वज्ञान होने पर भी यदि
वह अशुभकर्मों में प्रवृत्त होता है तो ऐसी स्थिति में हम मूर्ख एवं
आत्मज्ञानी इन दोनों में भेद ही नहीं कर सकेंगे।
अपनी बात की पुष्टि में ग्रन्थकार श्रुतिवचन को प्रमाणरूप में उद्धृत
करते हुए कहते हैं कि जिन तत्त्ववेत्ताओं ने अखण्डब्रह्म को भलीप्रकार
समझ लिया है, वे कभी भी स्वेच्छानुसार आचरण नहीं करते हैं और यदि
ऐसा नहीं होता तो जिसप्रकार कुत्ता भक्ष्य-अभक्ष्य के बारे में नहीं जानता है
तथा अपनी भूख के अनुसार किसी भी प्रकार की वस्तु को खाने में प्रवृत्त
हो जाता है, ठीक उसीप्रकार तत्त्ववेत्ता भी शुद्ध-अशुद्ध का ध्यान न रखते
हुए प्रत्येक कार्य में प्रवृत्त होता, जबकि ऐसा देखा नहीं गया है। अतः हम
निश्चयपूर्वक कह सकते हैं कि ब्रह्मज्ञानी का आचरण स्वच्छन्द नहीं होता
है। या तो उसकी प्रवृत्ति शुभकर्मों में होती है या फिर शुभ-अशुभ के प्रति
उसका उदासीनभाव रहता है।
इसी प्रसङ्ग में ग्रन्थकार श्रुतिवचन को उद्धृत करते हुए जीवन्मुक्त की
एक अन्य विशेषता का भी कथन करते हैं कि ब्रह्मवेत्ता जहाँ अपने कर्तापन
के भाव को समाप्त कर देता है वहीं 'मैं आत्मज्ञानी हूँ' इसप्रकार के
अहंभाव को भी वह त्याग देता है। इन दोनों भावनाओं के परित्याग की
स्थिति में ही वह सच्चा ब्रह्मज्ञानी अथवा जीवन्मुक्त कहलाने का अधिकारी
बनता है, अन्यथा नहीं।
विशेष-(1) यहाँ प्रयुक्त अन्तिमपंक्ति उपदेशसाहस्री से उद्धृत है, जहाँ
इन भावों को इसप्रकार अभिव्यक्त किया गया है-

पृष्ठ 302
स्थायी लिंक
पृष्ठ 302 स्कैन

२८८ वेदान्तसार
यो वेदालुप्तदृष्टत्वमात्मनोऽकर्तृत्वां तथा।
ब्रह्मवित्त्वं तथा मुक्त्वा स आत्मज्ञो न चेतरः॥
(२) केनोपनिषद् में ब्रह्मज्ञानी को इसप्रकार परिभाषित किया गया है-
‘यस्यामतं तस्य मतं मतं यस्य य वेद सः।
अविज्ञातं विजानता विज्ञातमविजानताम्॥’
(३) ब्रह्मज्ञान के अभिमान से शून्य को ही वस्तुतः ब्रह्मज्ञानी बताया
गया है, जिसे ब्रह्मज्ञान का अभिमान है, जो 'मैं ब्रह्मज्ञानी हूँ' ऐसा कहता है,
वह व्यक्ति ब्रह्मवेत्ता हो ही नहीं सकता है।
(४) ब्रह्मवेत्ता में पवित्र-आचरण एवं पवित्र-वासनाओं की स्थिति की
पुष्टि की गयी है।
(५) प्रस्तुत अंश के अभिप्राय को इसप्रकार भी प्रदर्शित किया जा
सकता है-
चित्र-६४
[जीवनमुक्त में अभाव]
↙ ↘
(स्वच्छन्द (उच्छृंखल) आचरण विषयक) (अहंभाव विषयक)
↓ ↓
[ब्रह्मज्ञान से पूर्व सदाचरण एवं सद्विचारों के कारण] [मैं ब्रह्मज्ञानी हूं वह ऐसा भी नहीं कहता है।]
↘ ↙
(शुभ वासनाओं का क्रम जारी) ➔ अथवा ➔ (शुभ-अशुभ के प्रति औदासीन्य)
अवतरणिका-तदनन्तर जीवन्मुक्त में स्थित रागद्वेष आदि का अभाव
एवं दया आदि गुणों को उसका अलङ्कार बताते हुए कहते हैं-
तदानीममानित्वादीनि ज्ञानसाधनान्यद्वेष्टृत्वादयः सद्गुणाश्चालङ्कारवदनु-
वर्तन्ते। तदुक्तम्-
“उत्पन्नात्मावबोधस्य ह्यद्वेष्टृत्वादयो गुणाः।
अयत्नतो भवन्त्यस्य न तु साधनरूपिण” इति॥३७॥
पदच्छेद-तदानीम् अमानित्वादीनि ज्ञानसाधनानि अद्वेष्टृत्व-आदयः सद्गुणाः
च अलङ्कारवद् अनुवर्तन्ते। तद् उक्तम्-

पृष्ठ 303
स्थायी लिंक
पृष्ठ 303 स्कैन

जीवन्मुक्त-निरूपण २८९
“उत्पन्न-आत्म-अवबोधस्य हि अद्वेष्टृत्व-आदयः गुणाः।
अयत्नतः भवन्ति अस्य न तु साधनरूपिणः” इति॥37॥
अनुवाद-उससमय अभिमानराहित्य आदि ज्ञान के साधन, द्वेषहीनता
आदि सद्गुण आभूषणों के समान (जीवन्मुक्त का) अनुवर्तन करते हैं।
इसीलिए कहा गया है-
“उत्पन्न हो गया है आत्मज्ञान जिसे, इसके अद्वेष आदि गुण स्वाभाविक
हो जाते हैं। वे वस्तुतः साधनरूप नहीं रहते हैं।
‘चन्द्रिका’-जीवन्मुक्त की अवस्था में व्यक्ति को न तो किसी भी
विषय में अभिमान ही रहता है और न ही वह वस्तुविशेष या व्यक्तिविशेष
के प्रति द्वेष की भावना ही रखता है। इन दोनों गुणों के लिए उसे प्रयास
भी नहीं करना पड़ता, अपितु ये उसके स्वभाव में ही विद्यमान रहते हैं, जो
वस्तुतः आभूषण के समान उसकी शोभा में वृद्धि करने वाले होते हैं।
ये गुण जीवन्मुक्तावस्था में उसके साधन नहीं बनते हैं, अपितु अपने
आप उसमें लक्षण के रूप में दिखायी देने लगते हैं। इसी बात को ग्रन्थकार
नैष्कर्म्यसिद्धि की कारिका को उद्धृत करते हुए कहते हैं-
जिसे आत्मज्ञान की सिद्धि हो गयी है, ऐसे ब्रह्मज्ञानी के लिए द्वेष न
करना, अहंकार न करना, दयालुता दिखाना इत्यादि गुण मानो उसका स्वभाव
ही हो जाते हैं। उनके लिए उसे किसीप्रकार का कोई प्रयत्न नहीं करना
पड़ता है।
ऐसी स्थिति में जीवन्मुक्त के मन में अशुभकर्म करने का विचार भी
नहीं आता है, क्योंकि उसे साध्यरूप ब्रह्म की सिद्धि हो जाती है। इसलिए
इस अवस्था में उसे ये गुण साधनरूप में आवश्यक प्रतीत भी नहीं होते हैं।
कहने का अभिप्राय यह है कि जीवन्मुक्त व्यक्ति में अनहंकार, अद्वेष्टृत्व
आदि गुणों की स्थिति, अत्यन्त सहज एवं स्वाभाविक हो जाती है। इनके
लिए उसे किसीप्रकार के प्रयत्न की आवश्यकता नहीं रहती है, फिर भला
वह अशुभादिकर्म किसप्रकार कर सकता है?
विशेष-(1) जीवन्मुक्त व्यक्ति के लिए अहंकारराहित्य एवं द्वेष न
करना आदि गुणों की स्वाभाविकस्थिति का कथन किया गया है।
(2) गुणों को उसकी शोभा में वृद्धि करने वाले आभूषण बताया गया
है, जो अत्यन्त सुन्दर बन पड़ा है।

पृष्ठ 304
स्थायी लिंक
पृष्ठ 304 स्कैन

२९० वेदान्तसार
(३) अभिमान एवं द्वेष का अभाव ज्ञान के लिए आवश्यक बताया गया
है। यद्यपि आरम्भ में यह ज्ञान के साधनरूप में स्वीकार किया जाता है,
किन्तु बाद में ये ब्रह्मज्ञानी के स्वभाव में ही विराजमान हो जाते हैं। इनके
लिए उसे कोई प्रयत्न नहीं करना पड़ता है।
(४) प्रस्तुत अंश के अभिप्राय को इसप्रकार भी प्रदर्शित कर सकते हैं-
चित्र-६५
┌─────────────┐ ┌───────────────────────┐ ┌─────────────────────────┐
│अहंकार न करना│ < │ पूर्व में ज्ञान के साधन │ > │(द्वेष न करना (अद्वेष्टृत्व)│
│(अमानित्व) │ └──────────┬────────────┘ └────────────┬────────────┘
└──────┬──────┘ │ │
└────────────────────> ┌─────────────┐ <────────────┘
│ आदिगुण │
└──────┬──────┘
↓
┌─────────────┐ ┌───────────────────────────┐ ┌─────────────────────────┐
│एतदर्थ उसे कोई│ < │ जीवन्मुक्तावस्था में आभूषण │ > │ अब वे गुण साधन न │
│प्रयत्न नहीं करना │ │ के समान उसके स्वभाव में │ │ होकर लक्षण बन जाते हैं। │
│पड़ता है। │ │ ही विद्यमान रहते हैं। │ └─────────────────────────┘
└─────────────┘ └───────────────────────────┘
अवतरणिका-तत्पश्चात् ग्रन्थ का उपसंहार करते हुए शरीरपात के
पश्चात् जीवन्मुक्त के ब्रह्मलीन होने की बात का प्रतिपादन करते हैं-
किं बहुनायं देहयात्रामात्रार्थमिच्छानिच्छापरेच्छाप्रापितानि सुखदुःख-
लक्षणान्यारब्धफलान्यनुभवन्नन्तःकरणाभासादीनामवभासकः संस्तदवसाने
प्रत्यगानन्दपरब्रह्मणि प्राणे लीने सत्यज्ञानतत्कार्यसंस्काराणामपि
विनाशात्परमकैवल्यमानन्दैकरसमखिलभेदप्रतिभासरहितमखण्डब्रह्मावतिष्ठ
ते। “न तस्य प्राणा उत्क्रामन्ति”, “अत्रैव समवलीयन्ते”, “विमुक्तश्च
विमुच्यत” इत्यादिश्रुतेः॥३८॥
पदच्छेद-किम् बहुना अयम् देह-यात्रामात्रार्थम् इच्छा-अनिच्छा-परेच्छा-
प्रापितानि सुखदुःख-लक्षणानि आरब्धफलानि अनुभवन् अन्तःकरण-
आभास-आदीनाम् अवभासकः सन् तद् अवसाने प्रत्यक्-आनन्द-परब्रह्मणि
प्राणे लीने सति अज्ञान तत् कार्य-संस्काराणाम् अपि विनाशात् परम-कैवल्यम्
आनन्द-एकरसम् अखिल-भेदप्रतिभास-रहितम् अखण्डब्रह्म-अवतिष्ठते।
“न तस्य प्राणाः उत्क्रामन्ति”, “अत्र एव समवलीयन्ते”, “विमुक्तः च
विमुच्यते” इत्यादिश्रुतेः॥३८॥
अनुवाद-अधिक क्या, देहयात्रामात्र के लिए इच्छा, अनिच्छा अथवा
दूसरों की इच्छा से प्राप्त कराए गए, सुखदुःखरूप प्रारब्धकर्मों के
फलों का अनुभव करते हुए, इन्द्रियों के आभास आदि को प्रकाशित करते