सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

वेदान्तसार (सदानन्द योगीन्द्र - विद्वन्मनोरञ्जनी व हिन्दी व्याख्या सहित)

Vedantasara of Sadananda with Hindi Commentary

सदानन्द योगीन्द्र द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished314 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

वेदान्तसार सदानन्द योगीन्द्र का अद्वैत वेदान्त पर लिखा संक्षिप्त प्रकरण-ग्रन्थ है, जो अद्वैत के मुख्य सिद्धान्तों को व्यवस्थित क्रम में प्रस्तुत करता है। अनुबन्ध-चतुष्टय से आरम्भ करके यह अज्ञान, अध्यारोप और अपवाद की पद्धति, महावाक्यों के अर्थ और समाधि तक पहुँचता है, इसलिए इसे वेदान्त का प्रवेश-ग्रन्थ माना जाता है।

यह संस्करण परिमल संस्कृत ग्रन्थमाला का ६४वाँ ग्रन्थ है, जिसका द्वितीय संस्करण २००४ में परिमल पब्लिकेशन्स, दिल्ली से प्रकाशित हुआ। इसकी 'चन्द्रिका' हिन्दी व्याख्या डॉ० राकेश शास्त्री ने लिखी है, जो हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय, बाँसवाड़ा में संस्कृत विभागाध्यक्ष हैं। व्याख्या में पदच्छेद, अनुवाद, विशेष टिप्पणियाँ और आरेख (डायग्राम) दिए गए हैं।

विस्तृत भूमिका में दर्शन का अर्थ, भारतीय दर्शनों का परिचय, वेदान्त के मूल स्रोत और वेदान्त के ५७ आचार्यों तथा उनके ग्रन्थों की सूची है। मूल ग्रन्थ के प्रकरण इस प्रकार हैं: प्राज्ञ और ईश्वर, तुरीय, आवरण और विक्षेप शक्ति, सत्रह अवयवों वाला सूक्ष्म शरीर, पञ्चीकरण, स्थूल सृष्टि, चार्वाक आदि मतों का निराकरण, 'तत्त्वमसि' और 'अहं ब्रह्मास्मि' का अर्थ, सविकल्पक और निर्विकल्पक समाधि, और जीवन्मुक्त का स्वरूप। स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए यह व्याख्या विशेष रूप से उपयोगी है।

पृष्ठ 185 स्कैन

तुरीय-निरूपण १७१
जैसाकि अनुबन्धचतुष्टय में विषय नामक अनुबन्ध का प्रतिपादन करते
हुए ग्रन्थकार ने कहा कि जीव और ब्रह्म की एकता प्रतिपादित करना ही
इस ग्रन्थ का विषय है-'विषयो जीवब्रह्मैक्यं शुद्धचैतन्यं प्रमेयं तत्रैव
वेदान्तानां तात्पर्यात्।' किन्तु अज्ञान की समष्टिव्यष्टि के विवेचन में मुख्य
प्रतिपाद्यविषय कहीं विस्मृत न हो जाए, इस दृष्टि से ग्रन्थकार प्रस्तुत
गद्यखण्ड में विशुद्धसत्त्वप्रधान अज्ञान से आच्छादित समष्टिरूप ईश्वर एवं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 186 स्कैन

१७२ वेदान्तसार
लोहपिण्ड और अग्नि इन दोनों की अभिन्नता यहाँ वाच्यार्थ मानी जाएगी,
जिसकी प्रतीति में अभिधा शब्दशक्ति सहायक होती है। जबकि यहाँ ‘अयः
पिण्ड’ द्वारा अपने से सम्बद्ध अग्नि का लक्षणा शब्दशक्ति द्वारा बोध कराया
जाता है। अतः लोहपिण्ड एवं अग्नि में भिन्नता की प्रतीति का लक्षणा
शब्दशक्ति द्वारा बोध कराया जाता है। अतः लोहपिण्ड और अग्नि में
भिन्नता की प्रतीति लक्षणा शब्दशक्ति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

शक्तिद्वय-निरूपण (आवरण व विक्षेप शक्ति)

पृष्ठ 187 स्कैन

शक्तिद्वय-निरूपण १७३
अवतरणिका-तुरीय अर्थात् शुद्धचैतन्य की विशेषताओं का कथन करने
के पश्चात् ग्रन्थकार अज्ञान की आवरण एवं विक्षेप नामक दो शक्तियों का
सोदाहरण उल्लेख करते हैं-
अस्याज्ञानस्यावरणविक्षेपनामकमस्ति शक्तिद्वयम्। आवरण
शक्तिस्तावदल्पोऽपि मेघोऽनेकयोजनायतमादित्यमण्डलमवलोकयितृनयन-
पथपिधायकतया यथाच्छादयतीव तथाज्ञानं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 188 स्कैन

१७४ वेदान्तसार
'चन्द्रिका'- जिस अज्ञान के स्वरूप एवं समष्टिव्यष्टिविषयक दो भेदों
का अभी तक उल्लेख किया गया है। उसकी आवरण एवं विक्षेप नामक
दो शक्तियाँ होती हैं। इसमें आवरणशक्ति द्रष्टा की दृष्टि के आगे एक
आवरण डाल देती है। इससे देखने वाला सामने स्थित वस्तु के स्वरूप को
नहीं देख पाता है। इसे अत्यन्त सुन्दर उदाहरण द्वारा समझाते हैं-
जैसे-आकाश में बादल का एक छोटा-सा टुकड़ा अनेक योजन विस्तार
वाले

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 189 स्कैन

शक्तिद्वय-निरूपण १७५
विशेष-(1) अज्ञान की दो शक्तियों का उल्लेख किया गया- आवरण
एवं विक्षेप।
(2) प्रस्तुत गद्यखण्ड में केवल 'आवरण' शक्ति को उदाहरण देकर
समझाया गया है।
(3) यहाँ प्रदत्त उदाहरण अत्यन्त सटीक है। मेघखण्ड अज्ञान का प्रतीक
है तथा तेजस्वी सूर्य तेजोरूपं आत्मा को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 190 स्कैन

१७६ वेदान्तसार
अवतरणिका-इसी प्रसङ्ग को आगे स्पष्ट करते हुए विक्षेप शक्ति के
कार्य को प्रदर्शित करते हैं-
अनयैवावरणशक्त्यावच्छिन्नस्यात्मनः कर्तृत्वभोक्तृत्वसुखदुःख-
मोहात्मकतुच्छसंसारभावनापि सम्भाव्यते यथा स्वाज्ञानेनावृतायां रज्ज्वां
सर्पत्वसम्भावना। विक्षेपशक्तिस्तु यथा रज्जुज्ञानं स्वावृतरज्जौ स्वशक्त्या
सर्पादिकमुद्भावयत्येवमज्ञानमपि स्वावृतात्मनि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 191 स्कैन

शक्तिद्वय-निरूपण १७७
रूप में ये सुख-दुःख आदि आत्मा के धर्म होते ही नहीं हैं। ये तो वस्तुतः
शरीर के धर्म हैं। आत्मा इनसे लिप्त नहीं होता है। अज्ञान की आवरणशक्ति
आत्मा से इसी वस्तुस्थिति को छिपा लेती है।
वेदान्त की दृष्टि में एकमात्र ब्रह्म अथवा आत्मसत्त्व ही सत् है, सम्पूर्ण
नामरूपात्मक जगत् मिथ्या है, फिर भी वास्तविकता का ज्ञान न होने से
अज्ञानी लोगों की सांसारिकबुद्धि बनी रहती है। इस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

कारण-निरूपण

पृष्ठ 192 स्कैन

१७८ वेदान्तसार
को प्रमाणरूप में प्रस्तुत करते हैं। उपर्युक्त गद्यखण्ड के अन्त में उन्होंने
दृग्दृश्यविवेक के वचनों को अपने कथन की पुष्टि के लिए प्रयुक्त किया
है।
(2) ग्रन्थकार ने प्रस्तुत खण्ड के पूर्व अंश में सांसारिकभावना को
तुच्छ बताया है। वेदान्त वस्तुतः दृश्यमान सम्पूर्णजगत् को यों भी मिथ्या
कहकर उसकी तुच्छता का प्रतिपादन करता ही है। उसकी दृष्टि में ब्रह्म ही

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 193 स्कैन

कारण-निरूपण १७९
दो कारणों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। इनमें से एक के भी अभाव में
किसी भी वस्तु का निर्माण असम्भव है। उपादान एवं निमित्तकारण इन दोनों
को हम घड़े के उदाहरण द्वारा भलीप्रकार समझ सकते हैं। घड़े के निर्माण
में हमें मिट्टी की आवश्यकता होती है, जो उसके निर्माण की स्थूल एवं
अनिवार्य सामग्री है। अतः मिट्टी घड़े का उपादानकारण कहलाएगी। न्याय
की दृष्टि में यही

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 194 स्कैन

१८० वेदान्तसार
तन्तुरूप कार्य के लिए तुरी, वेमा, कपास आदि बाह्यसाधनों की आवश्यकता
नहीं पड़ती है, उनके बिना ही उसके शरीर की सहायता से वह अपने जाले
का निर्माण कर लेती है। ठीक उसीप्रकार एकमात्र ईश्वर भी बिना किसी
बाह्यसाधन एवं सहयोग से अपनी माया नामक शक्ति द्वारा सूक्ष्मशरीर से
लेकर ब्रह्माण्डपर्यन्त सम्पूर्ण स्थूलसंसार की रचना कर डालता है।
इसी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 195 स्कैन

कारण-निरूपण १८१
चित्र-३८
आत्मा। ईश्वर
अज्ञान ब्रह्म अविद्या
माया
चैतन्य की प्रधानता से सूक्ष्मशरीर से लेकर ब्रह्माण्ड शरीर की
पर्यन्त संसार के प्रधानता से
निमित्तकारण उपादानकारण
प्रति
लूता (मकड़ी) वत् चैतन्य की प्रधानता से

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 196 स्कैन

१८२ वेदान्तसार
तदानीम् सत्त्व-रजस्-तमांसि कारणगुणप्रक्रमेण तेषु आकाश-आदिषु
उत्पद्यन्ते। एतानि एव सूक्ष्मभूतानि तन्मात्राणि अपञ्चीकृतानि च उच्यन्ते।
एतेभ्यः सूक्ष्मशरीराणि स्थूलभूतानि च उत्पद्यन्ते।।12।।
अनुवाद-तमोगुण की प्रधानता वाली विक्षेपशक्ति से युक्त अज्ञान से
उपहित चैतन्य से (सर्वप्रथम) आकाश, आकाश से वायु, वायु से अग्नि,
अग्नि से जल और जल से पृथिवी उत्पन्न होती है।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 197 स्कैन

कारण-निरूपण १८३
इस प्रसङ्ग में प्रतिपक्षी द्वारा यह शङ्का किए जाने पर कि अज्ञान में तो
सत्त्व, रजस् एवं तमस् तीनों गुण विद्यमान हैं, फिर आपने यह कैसे कहा
कि आकाशादि की उत्पत्ति तमोगुणप्रधान अज्ञान से आवृत चैतन्य से ही
हुई? स्वयं ही इसप्रकार की शङ्का को मन में धारणकर अग्रिमपंक्ति में
इसका समाधान प्रस्तुत करते हैं-
कारण-कार्यसिद्धान्त के आधार पर कार्य के गुणों से कारण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 198 स्कैन

१८४ वेदान्तसार
(२) गद्यखण्ड के आरम्भ में उल्लिखित अज्ञान की विक्षेपशक्ति के
साथ-साथ आवरणशक्ति का भी अध्याहार करना चाहिए, क्योंकि यही
आवरण नामक शक्ति शुद्धचैतन्यरूप तत्त्व के वास्तविकरूप को आवृत
करती है।
(३) सृष्टिक्रम में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूक्ष्म-शरीर निरूपण (सप्तदशावयव)

पृष्ठ 199 स्कैन

सूक्ष्मशरीर निरूपण १८५
सूक्ष्मशरीराणि सप्तदशावयवानि लिङ्गशरीराणि। अवयवास्तु
ज्ञानेन्द्रियपञ्चकं बुद्धिमन्सी कर्मेन्द्रियपञ्चकं वायुपञ्चकं चेति।
ज्ञानेन्द्रियाणि श्रोत्रत्वक्चक्षुर्जिह्वाघ्राणाख्यानि। एतान्याकाशादीनां
सात्त्विकांशेभ्योः व्यस्तेभ्यः पृथक् पृथक् क्रमेणोत्पद्यन्ते। बुद्धिर्नाम नि
श्रयात्मिकान्तःकरणवृत्तिः। मनो नाम सङ्कल्पविकल्पात्मिकान्तः-
करणवृत्तिः। अनयोरेव

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 200
स्थायी लिंक
पृष्ठ 200 स्कैन

१८६ वेदान्तसार
अहंकार दोनों का अन्तर्भाव हो जाता है। ये सभी वस्तुतः आकाश आदि में
स्थित सात्त्विक अंशों के मिश्रित अंशों से उत्पन्न होते हैं। इनके प्रकाशात्मक
होने के कारण (ही इन्हें) सात्त्विक अंशों का कार्य कहा गया है।
पञ्चज्ञानेन्द्रियों सहित यह बुद्धि ही विज्ञानमयकोश होती है। यही
(कोश) कर्ता, भोक्ता, सुखी, दुःखी आदि के अभिमानविषयकभाव के
कारण, इसलोक एवं परलोक में आवागमन करने वाला, व्यावहारिकरूप में
'जीव' इसप्रकार कहा जाता है। जबकि ज्ञानेन्द्रियों से युक्त मन ही
मनोमयकोश होता है।
'चन्द्रिका'-सूक्ष्मशरीर में कुल मिलाकर सत्रह अवयव होते हैं। इसी
सूक्ष्मशरीर का दूसरा नाम लिङ्ग शरीर भी है। तत्पश्चात् ग्रन्थकार इन सत्रह
अवयवों को गिनाते हैं-ये सत्रह अवयव इसप्रकार हैं-श्रोत्र, त्वक्, चक्षुः,
जिह्वा तथा घ्राण ये पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ, मन और बुद्धि दो अन्तरिन्द्रिय तथा
वाक्, पाणि, पाद, पायु एवं उपस्थ ये पाँच कर्मेन्द्रियाँ तथा प्राण, अपान,
व्यान, समान और उदान ये पाँच वायु कुल मिलाकर सत्रह अवयव हो जाते
हैं।
तत्पश्चात् श्रोत्र, त्वक्, चक्षुः, जिह्वा एवं घ्राण इन पञ्चज्ञानेन्द्रियों की
उत्पत्ति को कहते हैं-ये सभी ज्ञानेन्द्रियाँ सूक्ष्मभूत आकाश आदि के
सात्त्विक अंशों से क्रमशः अलग-अलग इसप्रकार उत्पन्न होते हैं।
जैसे-आकाश के सात्त्विक अंश से 'श्रोत्र' नामक ज्ञानेन्द्रिय उत्पन्न होती है।
इसका गुण 'शब्द' है। अतः यह शब्द को ग्रहण करने का कार्य करती है।
इसीप्रकार वायु के सात्त्विक अंश से 'त्वक्' नामक ज्ञानेन्द्रिय उत्पन्न होती
है। इसका गुण 'स्पर्श' है। अतः यह शीतोष्णादि का ज्ञान कराती है।
इसके अतिरिक्त अग्नि के सात्त्विक अंश से 'चक्षु' की उत्पत्ति होती है।
इसका गुण 'रूप' है। अतः यह ज्ञानेन्द्रिय दृश्यमानजगत् के 'दर्शन' में
सहायिका होती है। जबकि जल के सात्त्विक अंश से जिह्वा अर्थात् 'रसना'
नामक ज्ञानेन्द्रिय उत्पन्न होती है। 'रस' इसका गुण होने से यह मधुर, अम्ल
लवण, कटु, कषाय एवं तिक्त इत्यादि षड्रसों को ग्रहण करती है।
इसीप्रकार पृथ्वी के सात्त्विक अंश से 'घ्राण' नाम ज्ञानेन्द्रिय की उत्पत्ति
मानी गई है। पृथ्वी का गुण 'गन्ध' होने से यह इन्द्रिय गन्ध को ग्रहण
करने का कार्य करती है।

पृष्ठ 201
स्थायी लिंक
पृष्ठ 201 स्कैन

सूक्ष्मशरीर निरूपण १८७
पुनः बुद्धि एवं मन को परिभाषित करते हैं—'यह बात पूर्णरूप से ऐसी
ही है' इसप्रकार निश्चय करने वाली अन्तःकरण की वृत्ति 'बुद्धि' कहलाती
है तथा 'यह ऐसा है अथवा नहीं' इसप्रकार संशय करने वाला अन्तःकरण
का व्यापार ही 'मन' है। दूसरे शब्दों में अन्तःकरण की वृत्ति के दो रूप
कहे जा सकते हैं (1) निश्चयात्मिकावृत्ति अर्थात् बुद्धि (2) संशयात्मिका
वृत्ति अर्थात् मन। ग्रन्थकार के अनुसार—कुछ विद्वान् चित्त और अहंकार
नामक अन्य दो वृत्तियों का उल्लेख भी करते हैं, किन्तु उन दोनों का
क्रमशः इन्हीं बुद्धि और मन में ही अन्तर्भाव हो जाता है। अतः उन्हें पृथक्
मानने की आवश्यकता नहीं है।
ये सभी अर्थात् बुद्धि, मन तथा इन्हीं में अन्तर्भूत हुई चित्त एवं अहंकार
नामक अन्तःकरण की सभी वृत्तियाँ सूक्ष्म आकाश आदि में स्थित सात्त्विक
अंशों के मिश्रित अंशों से उत्पन्न होते हैं। वस्तुतः मन एवं बुद्धि के सहयोग
के अभाव में ज्ञानेन्द्रियाँ अपने-अपने विषयों को ग्रहण नहीं कर पाती हैं।
इसीकारण यहाँ उन्हें पञ्चसूक्ष्मभूतों के मिश्रित अंशों से उत्पन्न बताया गया
है।
पञ्चज्ञानेन्द्रियाँ, बुद्धि एवं मन ये सात अपञ्चीकृत पञ्चभूतों के सात्त्विक
अंशों से उत्पन्न इसलिए माने गए हैं, क्योंकि ये सभी पदार्थों को प्रकाशित
करने की क्षमता वाले हैं तथा शास्त्रों में सत्त्वगुण को प्रकाशक माना गया
है—गीता का इस विषय में कहना है—"तत्र सत्त्वं निर्मलत्वात्
प्रकाशकमनामयम्।" कारण के गुण ही कार्य में भी विद्यमान रहते हैं। इसी
सिद्धान्त की दृष्टि से उक्त सात की उत्पत्ति आकाशादि के सात्त्विक अंशों
से मानी गयी है।
पञ्चज्ञानेन्द्रियों सहित बुद्धि 'विज्ञानमयकोश' कहलाती है। इसी कोश से
युक्त चैतन्य अपने आपको काम का करने वाला, भोगों को भोगने वाला,
सुख एवं दुःख का अनुभव करने वाला मानता है। इसीकारण उसे स्वर्गलोक
एवं मृत्युलोक आदि में आवागमन करना पड़ता है। व्यावहारिक अवस्था में
इसी विज्ञानमयकोश से युक्त चैतन्य को 'जीव' भी कहा जाता है।
इस प्रसंग में यह विशेषरूप से उल्लेखनीय है कि चिदात्मा वस्तुतः
कर्ता, भोक्ता आदि न होने पर भी विज्ञानमयकोश में अभिमानभाव के
कारण ही लोक-परलोक में गमनागमनरूप व्यवहार का हेतु बन जाता है।

पृष्ठ 202
स्थायी लिंक
पृष्ठ 202 स्कैन

१८८ वेदान्तसार
इसी भाव के कारण व्यावहारिकदृष्टि से वह 'जीव' इस संज्ञा को प्राप्त कर
लेता है।
इसके अतिरिक्त पञ्चज्ञानेन्द्रियों के साथ मन के मिलने पर 'मनोमय
कोश' का निर्माण होता है। आत्मा को ढकने वाला होने के कारण
(आच्छादक) ही इन्हें 'कोशसंज्ञा' प्रदान की गई है। इन मनोमय एवं
विज्ञानमय 'कोशों की कार्यसम्पादन की प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती
है। सामान्यतया विषय ज्ञानेन्द्रियों के माध्यम से सर्वप्रथम मन के पास
पहुँचता है। संकल्प-विकल्प करने के बाद वह उसे बुद्धि को सौंप देता है।
तत्पश्चात् ही बुद्धि उसके विषय में निश्चयात्मक निर्णय लेती है।
विशेष-(1) सांख्यदर्शन में भी सूक्ष्मशरीर को मान्यता प्रदान की गई
है, किन्तु वहाँ इसके अट्ठारह अवयवों का उल्लेख किया गया है।^1 वहाँ
उन्होंने अहंकार का अधिक कथन किया है।
(2) सूक्ष्मशरीर को ही लिङ्गशरीर भी कहा गया है। इसका कारण
इसके द्वारा प्रत्यगात्मा की सत्ता का ज्ञापन माना गया है-लिङ्ग्यते ज्ञाप्यते
प्रत्यगात्मसद्भावः एभिरिति लिङ्गानि, लिङ्गानि च तानि शरीराणि इति
लिङ्गशरीराणि।
(3) शतपथब्राह्मण ने भी 'सप्तदशः प्रजापति' कहकर सूक्ष्मशरीर के
सत्रह अवयवों को ही मान्यता प्रदान की है।
(4) पञ्चदशीकार ने भी सूक्ष्मशरीर को सत्रह अवयवों से युक्त बताया
है-
बुद्धिः कर्मेन्द्रियप्राणपञ्चकैर्मनसा धिया।
शरीरं सप्तदशभिः सूक्ष्मं तल्लिङ्गमुच्यते।।
(5) सांख्य के समान वेदान्त आकाशादि पञ्चसूक्ष्मभूतों की उत्पत्ति एक
साथ नहीं मानता है, अपितु यहाँ आकाश से उत्तरोत्तर सूक्ष्मभूतों की उत्पत्ति
को मान्यता प्रदान की गई है। जो अपेक्षाकृत अधिक वैज्ञानिक प्रतीत होती
है।
(6) मन और बुद्धि को अन्तः इन्द्रिय होने के कारण अन्तःकरण कहा
गया है। करण शब्द का प्रयोग 'साधकतमं करणम्' परिभाषा के अनुसार
इसके महत्त्व को प्रदर्शित करता है।

  1. द्रष्टव्य लेखककृत-सांख्यकारिका-संस्कृतग्रन्थागार, दिल्ली से प्रकाशित।
पृष्ठ 203
स्थायी लिंक
पृष्ठ 203 स्कैन

सूक्ष्मशरीर निरूपण १८९
(7) कुछ विद्वानों ने इसी प्रसङ्ग में चित्त और अहंकार को भी
परिभाषित किया है- (क) अनुसंधानात्मिकान्तःकरणवृत्तिः चित्तम्।
(ख) अभिमानात्मिकान्तःकरण वृत्तिरहंकारः॥
(8) विज्ञानमयकोश को ही व्यावहारिकदृष्टि से 'जीव' संज्ञा प्रदान की
गई है।
(9) प्रस्तुत अंश की चित्रात्मक व्याख्या के लिए द्रष्टव्य भूमिका में
चित्रसंख्या-2, 3, 6 ।
अवतरणिका- इसी विषय को आगे विवेचन करते हुए पञ्चकर्मेन्द्रिय,
पञ्चप्राण एवं प्राणमयकोश की उत्पत्ति की प्रक्रिया को कहते हैं-
कर्मेन्द्रियाणि वाक्पाणिपादपायूपस्थाख्यानि। एतानि पुनराकाशादीनां
रजोंशेभ्यो व्यस्तेभ्यः पृथक् पृथक् क्रमेणोत्पद्यन्ते। वायवः
प्राणापानव्यानोदानसमानाः। प्राणो नाम प्राग्गमनवान्नासाग्रस्थानवर्ती।
अपानो नामावाग्गमनवान्पाय्वादिस्थानवर्ती। व्यानो नाम
विष्वग्गमनवानखिलशरीरवर्ती। उदानो नाम कण्ठस्थानीय
ऊर्ध्वगमनवानुत्क्रमणवायुः। समानो नाम शरीरमध्यगताशित-
पीतान्नादिसमीकरणकरः।
केचित्तु नागकूर्मकृकलदेवदत्तधनञ्जयाख्याः पञ्चान्ये वायवः सन्तीति
वदन्ति। तत्र नाग उद्गिरणकरः। कूर्म उन्मीलनकरः। कृकलः क्षुत्करः।
देवदत्तो जृम्भणकरः। धनञ्जयः पोषणकरः। एतेषां
प्राणादिष्वन्तर्भावात्प्राणादयः पञ्चैवेति केचित्। एतत्प्राणादिपञ्चक-
माकाशादिगतरजोंशेभ्यो मिलितेभ्य उत्पद्यते। इदं प्राणादिपञ्चकं
कर्मेन्द्रियैः सहितं सत्प्राणमयकोशो भवति। अस्य क्रियात्मकत्वेन
रजोंशकार्यत्वम्।
पदच्छेद-कर्मेन्द्रियाणि-वाक्-पाणि-पाद-पायु-उपस्थ-आख्यानि। एतानि
पुनः आकाश-आदीनाम् रजः अंशेभ्यः व्यस्तेभ्यः पृथक् पृथक् क्रमेण
उत्पद्यन्ते। वायवः-प्राण-अपान-व्यान-उदान-समानाः। प्राणः नाम प्राग्
गमनवान् नासाग्रस्थानवर्ती। अपानः नाम अवाक् गमनवान् पायु- आदि
स्थानवर्ती। व्यानः नाम विष्वग् गमनवान् अखिल-शरीरवर्ती। उदानः नाम
कण्ठस्थानीयः ऊर्ध्वगमनवान् उत्क्रमणवायुः। समानः नाम
शरीरमध्यगत-अशीत-पीत-अन्नादि समीकरणकरः।

पृष्ठ 204
स्थायी लिंक
पृष्ठ 204 स्कैन

१९० वेदान्तसार
केचित् तु नाग-कूर्म-कृकल-देवदत्त-धनञ्जय-आख्याः, पञ्च अन्ये
वायवः सन्ति, इति वदन्ति। तत्र नागः उद्‌गरणकरः। कूर्मः उन्मीलनकरः।
कृकलः क्षुत्करः। देवदत्तः जृम्भणकरः। धनञ्जय पोषणकरः।
एतेषाम् प्राणादिषु अन्तर्भावात् प्राणादयः पञ्च एव इति केचित्। एतत्
प्राणादिपञ्चकम् आकाशादिगत-रजोंशेभ्यः मिलितेभ्यः उत्पद्यते। इदम्
प्राणादिपञ्चकम् कर्मेन्द्रियैः सहितम् सत् प्राणमयकोशः भवति। अस्य
क्रियात्मकत्वेन रजोंश-कार्यत्वम्।
अनुवाद- वाणी, हाथ, पैर, पायु और उपस्थ नामक (पाँच) कर्मेन्द्रियाँ
हैं। ये सभी वस्तुतः आकाश आदि के रजोगुणविषयक अंशों से क्रमशः
अलग-अलग उत्पन्न होती हैं। प्राण, अपान, व्यान, उदान और समान (ये
पाँच) वायु हैं। (इनमें) नासिका के अग्रभाग पर रहने वाली, सामने की
ओर गमन करने वाली 'प्राण' नामक वायु है। गुदा आदि स्थानों पर रहने
वाली, नीचे की ओर गमन करने वाली 'अपान' नामक वायु है। सम्पूर्ण
शरीर में निवास करने वाली तथा सब ओर गमन करने वाली 'व्यान' नामक
वायु है। ऊपर की ओर गमन करने वाली कण्ठ स्थान में रहने वाली
'उदान' नामक उत्क्रमण (प्राणों को निकालने वाली) वायु है। शरीर के
मध्यभाग में स्थित, खाए पीये अन्न आदि को भलीप्रकार पचाने वाली
'समान' नामक वायु है।
(सांख्यमतावलम्बी) कुछ विद्वान् तो नाग, कूर्म, कृकल, देवदत्त एवं
धनञ्जय नामक पाँच अन्य वायु (भी) हैं, ऐसा कहते हैं। उनमें वमन
(अथवा छींक) आदि कराने वाली 'नाग', नेत्रों को झपकाने वाली 'कूर्म',
भूख उत्पन्न करने वाली 'कृकल', जम्भाई उत्पन्न करने वाली 'देवदत्त' तथा
शरीर का पोषण करने वाली (वायु) 'धनञ्जय' है।
इन (नाग आदि पञ्च वायुओं) का प्राण आदि पञ्चवायुओं में अन्तर्भाव
हो जाने से कुछ (वेदान्ती) विद्वान् प्राण आदि पाँच ही वायु हैं, ऐसा
(कहते हैं।) यह प्राण आदि पञ्चवायुओं का समूह आकाश आदि में स्थित
रजोगुणमिश्रित अंशों से उत्पन्न होता है। (पञ्च) कर्मेन्द्रियों के साथ प्राणादि
पञ्चवायुओं का यह समूह मिलकर प्राणमयकोश होता है। क्रियात्मक होने
से ही इसका रजोगुण द्वारा निर्मित होना (सिद्ध होता है)।