सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

वेदान्तसार (सदानन्द योगीन्द्र - विद्वन्मनोरञ्जनी व हिन्दी व्याख्या सहित)

Vedantasara of Sadananda with Hindi Commentary

सदानन्द योगीन्द्र द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished314 पृष्ठ
पृष्ठ 201
स्थायी लिंक
पृष्ठ 201 स्कैन

सूक्ष्मशरीर निरूपण १८७
पुनः बुद्धि एवं मन को परिभाषित करते हैं—'यह बात पूर्णरूप से ऐसी
ही है' इसप्रकार निश्चय करने वाली अन्तःकरण की वृत्ति 'बुद्धि' कहलाती
है तथा 'यह ऐसा है अथवा नहीं' इसप्रकार संशय करने वाला अन्तःकरण
का व्यापार ही 'मन' है। दूसरे शब्दों में अन्तःकरण की वृत्ति के दो रूप
कहे जा सकते हैं (1) निश्चयात्मिकावृत्ति अर्थात् बुद्धि (2) संशयात्मिका
वृत्ति अर्थात् मन। ग्रन्थकार के अनुसार—कुछ विद्वान् चित्त और अहंकार
नामक अन्य दो वृत्तियों का उल्लेख भी करते हैं, किन्तु उन दोनों का
क्रमशः इन्हीं बुद्धि और मन में ही अन्तर्भाव हो जाता है। अतः उन्हें पृथक्
मानने की आवश्यकता नहीं है।
ये सभी अर्थात् बुद्धि, मन तथा इन्हीं में अन्तर्भूत हुई चित्त एवं अहंकार
नामक अन्तःकरण की सभी वृत्तियाँ सूक्ष्म आकाश आदि में स्थित सात्त्विक
अंशों के मिश्रित अंशों से उत्पन्न होते हैं। वस्तुतः मन एवं बुद्धि के सहयोग
के अभाव में ज्ञानेन्द्रियाँ अपने-अपने विषयों को ग्रहण नहीं कर पाती हैं।
इसीकारण यहाँ उन्हें पञ्चसूक्ष्मभूतों के मिश्रित अंशों से उत्पन्न बताया गया
है।
पञ्चज्ञानेन्द्रियाँ, बुद्धि एवं मन ये सात अपञ्चीकृत पञ्चभूतों के सात्त्विक
अंशों से उत्पन्न इसलिए माने गए हैं, क्योंकि ये सभी पदार्थों को प्रकाशित
करने की क्षमता वाले हैं तथा शास्त्रों में सत्त्वगुण को प्रकाशक माना गया
है—गीता का इस विषय में कहना है—"तत्र सत्त्वं निर्मलत्वात्
प्रकाशकमनामयम्।" कारण के गुण ही कार्य में भी विद्यमान रहते हैं। इसी
सिद्धान्त की दृष्टि से उक्त सात की उत्पत्ति आकाशादि के सात्त्विक अंशों
से मानी गयी है।
पञ्चज्ञानेन्द्रियों सहित बुद्धि 'विज्ञानमयकोश' कहलाती है। इसी कोश से
युक्त चैतन्य अपने आपको काम का करने वाला, भोगों को भोगने वाला,
सुख एवं दुःख का अनुभव करने वाला मानता है। इसीकारण उसे स्वर्गलोक
एवं मृत्युलोक आदि में आवागमन करना पड़ता है। व्यावहारिक अवस्था में
इसी विज्ञानमयकोश से युक्त चैतन्य को 'जीव' भी कहा जाता है।
इस प्रसंग में यह विशेषरूप से उल्लेखनीय है कि चिदात्मा वस्तुतः
कर्ता, भोक्ता आदि न होने पर भी विज्ञानमयकोश में अभिमानभाव के
कारण ही लोक-परलोक में गमनागमनरूप व्यवहार का हेतु बन जाता है।

पृष्ठ 202
स्थायी लिंक
पृष्ठ 202 स्कैन

१८८ वेदान्तसार
इसी भाव के कारण व्यावहारिकदृष्टि से वह 'जीव' इस संज्ञा को प्राप्त कर
लेता है।
इसके अतिरिक्त पञ्चज्ञानेन्द्रियों के साथ मन के मिलने पर 'मनोमय
कोश' का निर्माण होता है। आत्मा को ढकने वाला होने के कारण
(आच्छादक) ही इन्हें 'कोशसंज्ञा' प्रदान की गई है। इन मनोमय एवं
विज्ञानमय 'कोशों की कार्यसम्पादन की प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती
है। सामान्यतया विषय ज्ञानेन्द्रियों के माध्यम से सर्वप्रथम मन के पास
पहुँचता है। संकल्प-विकल्प करने के बाद वह उसे बुद्धि को सौंप देता है।
तत्पश्चात् ही बुद्धि उसके विषय में निश्चयात्मक निर्णय लेती है।
विशेष-(1) सांख्यदर्शन में भी सूक्ष्मशरीर को मान्यता प्रदान की गई
है, किन्तु वहाँ इसके अट्ठारह अवयवों का उल्लेख किया गया है।^1 वहाँ
उन्होंने अहंकार का अधिक कथन किया है।
(2) सूक्ष्मशरीर को ही लिङ्गशरीर भी कहा गया है। इसका कारण
इसके द्वारा प्रत्यगात्मा की सत्ता का ज्ञापन माना गया है-लिङ्ग्यते ज्ञाप्यते
प्रत्यगात्मसद्भावः एभिरिति लिङ्गानि, लिङ्गानि च तानि शरीराणि इति
लिङ्गशरीराणि।
(3) शतपथब्राह्मण ने भी 'सप्तदशः प्रजापति' कहकर सूक्ष्मशरीर के
सत्रह अवयवों को ही मान्यता प्रदान की है।
(4) पञ्चदशीकार ने भी सूक्ष्मशरीर को सत्रह अवयवों से युक्त बताया
है-
बुद्धिः कर्मेन्द्रियप्राणपञ्चकैर्मनसा धिया।
शरीरं सप्तदशभिः सूक्ष्मं तल्लिङ्गमुच्यते।।
(5) सांख्य के समान वेदान्त आकाशादि पञ्चसूक्ष्मभूतों की उत्पत्ति एक
साथ नहीं मानता है, अपितु यहाँ आकाश से उत्तरोत्तर सूक्ष्मभूतों की उत्पत्ति
को मान्यता प्रदान की गई है। जो अपेक्षाकृत अधिक वैज्ञानिक प्रतीत होती
है।
(6) मन और बुद्धि को अन्तः इन्द्रिय होने के कारण अन्तःकरण कहा
गया है। करण शब्द का प्रयोग 'साधकतमं करणम्' परिभाषा के अनुसार
इसके महत्त्व को प्रदर्शित करता है।

  1. द्रष्टव्य लेखककृत-सांख्यकारिका-संस्कृतग्रन्थागार, दिल्ली से प्रकाशित।
पृष्ठ 203
स्थायी लिंक
पृष्ठ 203 स्कैन

सूक्ष्मशरीर निरूपण १८९
(7) कुछ विद्वानों ने इसी प्रसङ्ग में चित्त और अहंकार को भी
परिभाषित किया है- (क) अनुसंधानात्मिकान्तःकरणवृत्तिः चित्तम्।
(ख) अभिमानात्मिकान्तःकरण वृत्तिरहंकारः॥
(8) विज्ञानमयकोश को ही व्यावहारिकदृष्टि से 'जीव' संज्ञा प्रदान की
गई है।
(9) प्रस्तुत अंश की चित्रात्मक व्याख्या के लिए द्रष्टव्य भूमिका में
चित्रसंख्या-2, 3, 6 ।
अवतरणिका- इसी विषय को आगे विवेचन करते हुए पञ्चकर्मेन्द्रिय,
पञ्चप्राण एवं प्राणमयकोश की उत्पत्ति की प्रक्रिया को कहते हैं-
कर्मेन्द्रियाणि वाक्पाणिपादपायूपस्थाख्यानि। एतानि पुनराकाशादीनां
रजोंशेभ्यो व्यस्तेभ्यः पृथक् पृथक् क्रमेणोत्पद्यन्ते। वायवः
प्राणापानव्यानोदानसमानाः। प्राणो नाम प्राग्गमनवान्नासाग्रस्थानवर्ती।
अपानो नामावाग्गमनवान्पाय्वादिस्थानवर्ती। व्यानो नाम
विष्वग्गमनवानखिलशरीरवर्ती। उदानो नाम कण्ठस्थानीय
ऊर्ध्वगमनवानुत्क्रमणवायुः। समानो नाम शरीरमध्यगताशित-
पीतान्नादिसमीकरणकरः।
केचित्तु नागकूर्मकृकलदेवदत्तधनञ्जयाख्याः पञ्चान्ये वायवः सन्तीति
वदन्ति। तत्र नाग उद्गिरणकरः। कूर्म उन्मीलनकरः। कृकलः क्षुत्करः।
देवदत्तो जृम्भणकरः। धनञ्जयः पोषणकरः। एतेषां
प्राणादिष्वन्तर्भावात्प्राणादयः पञ्चैवेति केचित्। एतत्प्राणादिपञ्चक-
माकाशादिगतरजोंशेभ्यो मिलितेभ्य उत्पद्यते। इदं प्राणादिपञ्चकं
कर्मेन्द्रियैः सहितं सत्प्राणमयकोशो भवति। अस्य क्रियात्मकत्वेन
रजोंशकार्यत्वम्।
पदच्छेद-कर्मेन्द्रियाणि-वाक्-पाणि-पाद-पायु-उपस्थ-आख्यानि। एतानि
पुनः आकाश-आदीनाम् रजः अंशेभ्यः व्यस्तेभ्यः पृथक् पृथक् क्रमेण
उत्पद्यन्ते। वायवः-प्राण-अपान-व्यान-उदान-समानाः। प्राणः नाम प्राग्
गमनवान् नासाग्रस्थानवर्ती। अपानः नाम अवाक् गमनवान् पायु- आदि
स्थानवर्ती। व्यानः नाम विष्वग् गमनवान् अखिल-शरीरवर्ती। उदानः नाम
कण्ठस्थानीयः ऊर्ध्वगमनवान् उत्क्रमणवायुः। समानः नाम
शरीरमध्यगत-अशीत-पीत-अन्नादि समीकरणकरः।

पृष्ठ 204
स्थायी लिंक
पृष्ठ 204 स्कैन

१९० वेदान्तसार
केचित् तु नाग-कूर्म-कृकल-देवदत्त-धनञ्जय-आख्याः, पञ्च अन्ये
वायवः सन्ति, इति वदन्ति। तत्र नागः उद्‌गरणकरः। कूर्मः उन्मीलनकरः।
कृकलः क्षुत्करः। देवदत्तः जृम्भणकरः। धनञ्जय पोषणकरः।
एतेषाम् प्राणादिषु अन्तर्भावात् प्राणादयः पञ्च एव इति केचित्। एतत्
प्राणादिपञ्चकम् आकाशादिगत-रजोंशेभ्यः मिलितेभ्यः उत्पद्यते। इदम्
प्राणादिपञ्चकम् कर्मेन्द्रियैः सहितम् सत् प्राणमयकोशः भवति। अस्य
क्रियात्मकत्वेन रजोंश-कार्यत्वम्।
अनुवाद- वाणी, हाथ, पैर, पायु और उपस्थ नामक (पाँच) कर्मेन्द्रियाँ
हैं। ये सभी वस्तुतः आकाश आदि के रजोगुणविषयक अंशों से क्रमशः
अलग-अलग उत्पन्न होती हैं। प्राण, अपान, व्यान, उदान और समान (ये
पाँच) वायु हैं। (इनमें) नासिका के अग्रभाग पर रहने वाली, सामने की
ओर गमन करने वाली 'प्राण' नामक वायु है। गुदा आदि स्थानों पर रहने
वाली, नीचे की ओर गमन करने वाली 'अपान' नामक वायु है। सम्पूर्ण
शरीर में निवास करने वाली तथा सब ओर गमन करने वाली 'व्यान' नामक
वायु है। ऊपर की ओर गमन करने वाली कण्ठ स्थान में रहने वाली
'उदान' नामक उत्क्रमण (प्राणों को निकालने वाली) वायु है। शरीर के
मध्यभाग में स्थित, खाए पीये अन्न आदि को भलीप्रकार पचाने वाली
'समान' नामक वायु है।
(सांख्यमतावलम्बी) कुछ विद्वान् तो नाग, कूर्म, कृकल, देवदत्त एवं
धनञ्जय नामक पाँच अन्य वायु (भी) हैं, ऐसा कहते हैं। उनमें वमन
(अथवा छींक) आदि कराने वाली 'नाग', नेत्रों को झपकाने वाली 'कूर्म',
भूख उत्पन्न करने वाली 'कृकल', जम्भाई उत्पन्न करने वाली 'देवदत्त' तथा
शरीर का पोषण करने वाली (वायु) 'धनञ्जय' है।
इन (नाग आदि पञ्च वायुओं) का प्राण आदि पञ्चवायुओं में अन्तर्भाव
हो जाने से कुछ (वेदान्ती) विद्वान् प्राण आदि पाँच ही वायु हैं, ऐसा
(कहते हैं।) यह प्राण आदि पञ्चवायुओं का समूह आकाश आदि में स्थित
रजोगुणमिश्रित अंशों से उत्पन्न होता है। (पञ्च) कर्मेन्द्रियों के साथ प्राणादि
पञ्चवायुओं का यह समूह मिलकर प्राणमयकोश होता है। क्रियात्मक होने
से ही इसका रजोगुण द्वारा निर्मित होना (सिद्ध होता है)।

पृष्ठ 205
स्थायी लिंक
पृष्ठ 205 स्कैन

सूक्ष्मशरीर निरूपण १९१
'चन्द्रिका' - पञ्चज्ञानेन्द्रिय बुद्धि और मन तथा इनसे निर्मित विज्ञानमय
एवं मनोमयकोशों की उत्पत्ति का कथन करने के उपरान्त प्रस्तुत गद्यखण्ड
में ग्रन्थकार प्राणमयकोश की सृष्टि को कहते हैं। प्राणमयकोश में
आकाशादि सूक्ष्मभूतों के रजोंऽशों से अलग-अलग उत्पन्न हुई वाक्, पाणि,
पाद, पायु और उपस्थ नामक पञ्चकर्मेन्द्रियाँ तथा उन्हीं आकाश आदि
सूक्ष्मभूतों के रजोगुण के मिश्रित अंशों से उत्पन्न होने वाली प्राण, अपान,
व्यान, उदान और समान नामक पञ्चवायुओं का समूह होता है।
प्राणमयकोश में क्रियाशीलता का प्राधान्य ही इसमें रजोगुण की प्रमुखता
को प्रदर्शित करता है। इस आधार पर पञ्चकर्मेन्द्रिय एवं पञ्चप्राण इन दोनों
की उत्पत्ति आकाशादि सूक्ष्मभूतों के रजोगुण द्वारा मानी गयी है। इसका यही
तात्पर्य है कि इनकी उत्पत्ति में यद्यपि सत्त्व, रजस् एवं तमस् तीनों गुण
अपनी-अपनी भूमिका निर्वाह करते हैं, किन्तु प्रधानता इनमें रजोगुण की ही
होती है, क्योंकि अन्य गुणों के सहयोग के अभाव में कोई भी अकेला गुण
किसीप्रकार की सृष्टि करने में समर्थ नहीं होता है, न ही उसका अस्तित्व
ही सम्भव है।
पञ्चकर्मेन्द्रियों की उत्पत्ति सूक्ष्म आकाश आदि के रजोगुण के अंश से
क्रमशः अलग-अलग होती है। इसका अभिप्राय यही है कि सूक्ष्म
आकाशगत रजोगुण से वाक् नामक कर्मेन्द्रिय, वायुगत रजोगुण से हस्त,
अग्निगत रजोगुण से पाद, जलगत रजोगुण से पायु अर्थात् गुदाद्वार तथा
पृथिवीगत रजोगुण से उपस्थ अर्थात् मूत्रेन्द्रिय की उत्पत्ति होती है। इन सभी
में कर्म की प्रधानता होने से इनका रजोगुणनिर्मित होना सिद्ध होता है। इनमें
वाणी द्वारा बोलना, हाथों द्वारा आदान-प्रदान, पैरों द्वारा चलना, पायु द्वारा
मलनिस्सारण तथा उपस्थ द्वारा मूत्रनिस्सारण, सन्तति उत्पन्न करना तथा
आनन्द प्रदान करना रूप कार्य सम्पादित किए जाते हैं।
तत्पश्चात् ग्रन्थकार प्राण, अपानादि पञ्चवायुओं के शरीर में स्थान तथा
कार्य के विषय में कहते हैं-इनमें प्राण नामक वायु नासिका के अग्रभाग पर
विद्यमान रहती है तथा शरीर में सामने की ओर चलती है। श्वास-प्रश्वास
द्वारा हम इसका प्रतिदिन अनुभव करते हैं। अपानवायु शरीर में गुदा स्थान
पर निवास करती है तथा इसकी गति नीचे की ओर होती है। शरीर के
सभी अङ्गों में समानरूप 'से व्याप्त रहते हुए विचरण करने वाली वायु ही
व्यान है। इसके द्वारा शरीर में रक्त संचार किया जाता है। इसके अतिरिक्त

पृष्ठ 206
स्थायी लिंक
पृष्ठ 206 स्कैन

१९२ वेदान्तसार
कण्ठस्थान में रहने वाली तथा प्राण निकलने के समय ऊपर की ओर गति
करने वाली वायु को उदान कहते हैं। शरीर के अन्दर खाए हुए अन्नादि
तथा पीये हुए जलादि को पचाने वाली वायु ही वस्तुतः 'समान' है, क्योंकि
यह भक्ष्य एवं पेय पदार्थों का समानीकरण (पचाना) रूप कार्य सम्पादित
करती है।
पञ्चवायुओं के कथन के प्रसङ्ग में ही ग्रन्थकार सांख्यमत के अनुसार
बतायी गयी नाग, कूर्म, कृकल, देवदत्त और धनञ्जय नामक अन्य पाँच
वायुओं का उल्लेख, उनका कार्य बताते हुए 'केचित्' इत्यादि कहकर करते
हैं। तदनुसार-छींक लाने वाली अथवा वमन कराने वाली वायु 'नाग' है।
कूर्म नामक वायु पलकों को झपकाकर नेत्रों के मीलन एवं उन्मीलनरूप
कार्य को करती है। कृकल नामक वायु क्षुधा को बढ़ाती है। इसके
अतिरिक्त जम्भाईं लाने का कार्य देवदत्त नामक वायु द्वारा किया जाता है।
जबकि धनञ्जय नामक वायु द्वारा शरीर को पुष्ट किया जाता है।
किन्तु वेदान्तशास्त्री इन अतिरिक्त पाँच वायुओं का अन्तर्भाव पूर्वकथित
वायुओं में ही इसप्रकार करके इन्हें अलग से मान्यता प्रदान नहीं करते
हैं-उद्‌गिरण का कार्य उदान नामक वायु द्वारा ही सम्पादित करने से 'नाग'
नामक वायु की पृथक् से मानने की आवश्यकता नहीं है। इसीप्रकार अंग
विशेष के संकोच-विकोचरूपी उन्मीलन का कार्य व्यान द्वारा कर दिये जाने
से 'कूर्म' की पृथक् मान्यता उचित नहीं है। अन्नादि का समीकरण करने
वाली समान वायु में भूख को बढ़ाने वाली कृकल नामक वायु का
अन्तर्भाव हो जाता है। इसीप्रकार जृम्भण आदि की कारणभूत देवदत्त नामक
वायु का, विकृत वायु को निकालने की हेतुरूप अपान में एवं पोषण करने
वाली धनञ्जय नामक वायु का 'समान' में सहज ही अन्तर्भाव हो जाने से
इनको पृथक्रूप में मानना न्यायसंगत नहीं है।
विशेष-(1) प्रस्तुत गद्यखण्ड में 'प्राणमयकोश' का कथन किया गया
है।
(2) पञ्चकर्मेन्द्रियों की उत्पत्ति उनमें क्रियाशीलता की प्रधानता के
कारण सूक्ष्म आकाशादिभूतों के रजोंऽश से क्रमशः पृथक्-पृथक् बतायी गई
है, जबकि पञ्चवायु को इन्हीं सूक्ष्मभूतों के मिश्रित रजोंऽशों से उत्पन्न
बताया है, क्योंकि रजोगुण क्रियाशील माना गया है-उपष्टम्भं चलं च रजः
(सांख्यकारिका)

पृष्ठ 207
स्थायी लिंक
पृष्ठ 207 स्कैन

सूक्ष्मशरीर निरूपण १९३.
(३) यहाँ प्रयुक्त प्रथम 'केचित्' पद सांख्यमतावलम्बी विद्वानों के लिए
तथा द्वितीय 'केचित्' वेदान्तमतावलम्बी विद्वानों के लिए प्रयुक्त हुआ है।
(४) प्राणमयकोश भी सूक्ष्मशरीर का एक अंग है। अतः यहाँ इसका
विस्तृतवर्णन किया गया है।
(५) प्रस्तुत प्रकरण को चित्रात्मकरूप में समझने के लिए द्रष्टव्य
भूमिका में चित्रसंख्या चार, पाँच एवं छः।
अवतरणिका-सूक्ष्मशरीर के कोषत्रय के बाह्यस्वरूप का कथन करके
दैनिकव्यवहार में उनकी भूमिका का कथन करते हैं-
एतेषु कोशेषु मध्ये विज्ञानमयो ज्ञानशक्तिमान् कर्तृरूपः। मनोमय
इच्छाशक्तिमान् करणरूपः। प्राणमयः क्रियाशक्तिमान् कार्यरूपः।
योग्यत्वादेवमेतेषां विभाग इति वर्णयन्ति। एतत्कोशत्रयं मिलितं
सत्सूक्ष्मशरीरमित्युच्यते॥१३॥
पदच्छेद- एतेषु कोशेषु मध्ये विज्ञानमयः शक्तिमान् कर्तृरूपः। मनोमयः
इच्छाशक्तिमान् करणरूपः। प्राणमयः क्रियाशक्तिमान् कार्यरूपः। योग्यत्वात्
एवम् एतेषाम् विभागः इति वर्णयन्ति। एतत् कोषत्रयम् मिलितम् सत्
सूक्ष्मशरीरम् इति उच्यते॥13॥
अनुवाद-इन (तीन) कोशों के बीच ज्ञानशक्ति से युक्त विज्ञानमयकोश
कर्तारूप है। इच्छाशक्ति से युक्त मनोमयकोश करणरूप है। क्रियाशक्ति से
युक्त प्राणमयकोश कार्यरूप है। इनकी योग्यता के आधार पर ही (विद्वान्
लोग) इसप्रकार इनका विभागरूप में वर्णन करते हैं। ये तीनों कोश मिलकर
ही 'सूक्ष्मशरीर' इसप्रकार कहे जाते हैं।
'चन्द्रिका'-यहाँ तक ग्रन्थकार ने सत्रह अवयवों से युक्त सूक्ष्मशरीर,
जिसे लिङ्गशरीर भी कहते हैं, का विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किया। साथ ही
बताया कि इसमें विज्ञानमय, मनोमय एवं प्राणमय कुल तीन कोश होते हैं।
ये तीनों कोश ही वस्तुतः कर्ता, करण एवं क्रियारूप हैं, इस बात का प्रस्तुत
गद्यखण्ड में प्रतिपादन करते हैं-
विज्ञानमय, मनोमय तथा प्राणमय इन तीनों कोशों के अन्तर्गत प्रथम
विज्ञानमयकोश, जिसका निर्माण पञ्चज्ञानेन्द्रिय तथा बुद्धि इन छः तत्त्वों द्वारा
होता है, ज्ञानशक्ति से सम्पन्न होने के कारण दैनिक कार्यव्यवहार का कर्ता
कहलाता है, क्योंकि ज्ञानेन्द्रियों के माध्यम से विषयों को ग्रहण करके मन

पृष्ठ 208
स्थायी लिंक
पृष्ठ 208 स्कैन

१९४ वेदान्तसार
के संकल्प-विकल्पात्मक सहयोग द्वारा बुद्धि ही वस्तु के विषय में 'ग्राह्य'
अथवा 'त्याज्य' निर्णय करती है।
इसके अतिरिक्त इसी विज्ञानमयकोश में ही चैतन्यतत्त्व के साथ
अपेक्षाकृत अधिक निकटता होती है। अतः इसकी प्रधानता स्वतःसिद्ध है।
बुद्धि का प्राधान्य होने से यह ज्ञानशक्तिसम्पन्न माना गया है। साथ ही
प्रत्येक वस्तु के साथ भोक्ताभाव होने एवं कर्तृत्व का अभिमान होने के
कारण यही कोश कर्ता कहा जाता है। श्रुतिवचन भी इसमें प्रमाण है-
“योऽयं विज्ञानमयः प्राणेषु हृद्यन्तर्ज्योतिःपुरुषः”
इसीप्रकार मनोमयकोश इच्छाशक्तिसम्पन्न होता है। विषय को बुद्धि के
पास तक पहुँचाने में मन एक महत्त्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता हैं,
क्योंकि बुद्धि एवं इन्द्रियों के कार्य करने पर भी मन के इधर-उधर होने
अर्थात् उस विषय में सम्यक्रूप से उपस्थित न होने से बुद्धि, विषय को
ग्रहण नहीं कर पाती है। 'मेरा मन अन्यत्र था, अतः मैंने नहीं सुना' इत्यादि
अनुभव इस कथन की पुष्टि में प्रमाण है। इसलिए सिद्ध होता है कि ज्ञान
के होने अथवा न होने में मन 'साधकतम' की भूमिका का निर्वाह करता
है। इसीलिए उसे यहाँ करणरूप में प्रतिपादित किया गया है।
प्राणमयकोश के अन्तर्गत पञ्चकर्मेन्द्रियाँ एवं पञ्चप्राण आते हैं। सूक्ष्म
भूत आकाशादि के रजोंऽशों से इनका निर्माण होता है। गीता एवं सांख्यदर्शन
ने रजोगुण को क्रियाशील माना है-‘रजः कर्मणि भारत’-गीता, 'उपष्टम्भकं
चलं च रजः' (सांख्यकारिका)। रजोंऽश का कार्य होने के कारण प्राणमय
कोश में क्रियाशीलता के दर्शन होते हैं। वाणीरूप कर्मेन्द्रिय बोलने का, हाथ
आदान-प्रदान का, पैर चलने का तथा पायु एवं उपस्थ मलमूत्र के निस्सारण
का कार्य करती हैं। ठीक इसीप्रकार शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों में निवास
करने वाले प्राण, आदि वायु भी शरीर को स्वस्थ रखते हुए उसे गतिशील
बनाए रखने में सहायक होते हैं। इसीलिए क्रियाशक्ति सम्पन्न होने से
प्राणमयकोश को कार्यरूप बताया गया है। श्रुति का यह वचन भी इसके
कार्यरूपत्व को सिद्ध करता है-
“तौ मिथुनं समेतां ततः प्राणोऽजायत”
इसप्रकार विज्ञानमय, मनोमय तथा प्राणमय इन तीन कोशों में
अलग-अलग क्रमशः कर्ता, करण एवं क्रियारूप योग्यता होने के कारण ही

पृष्ठ 209
स्थायी लिंक
पृष्ठ 209 स्कैन

सूक्ष्मशरीर निरूपण १९५
इनकी अपनी-अपनी योग्यता के अनुसार ही इन्हें शास्त्रों में उक्त कर्ता आदि
नामों के रूप में विभक्त किया गया है। अर्थात् उपर्युक्त विभाग एवं
नामकरण का आधार मुख्यतया इन कोशों की अपनी योग्यता एवं क्षमता ही
है। अन्य कुछ नहीं। अतः विज्ञानमय, मनोमय एवं प्राणमय ये तीनों कोश
मिलकर ही 'सूक्ष्मशरीर' कहलाते हैं।
विशेष- (1) प्रस्तुत गद्यखण्ड में विज्ञानमयकोश को कर्ता, मनोमय
को करण तथा प्राणमयकोश को क्रियारूप में प्रतिपादित किया गया है।
(2) इनके इन कर्ता आदि के लिए उनकी योग्यता को ही आधार माना
है।
(3) प्रस्तुत अंश के अभिप्राय को इसप्रकार भी प्रदर्शित किया जा
सकता है-
चित्र-४०
सूक्ष्मशरीर
बुद्धि+पञ्चज्ञानेन्द्रिय मन+पञ्चज्ञानेन्द्रिय पञ्चकर्मेन्द्रिय+पञ्चप्राण
विज्ञानमय कोश मनोमय कोश प्राणमय कोश
शक्तिमान् इच्छाशक्तिमान् क्रियाशक्तिमान्
कर्तृरूप करणरूप क्रियारूप
अवतरणिका-तत्पश्चात् सम्पूर्ण चराचरजगत् के सूक्ष्मशरीरों में एकत्व
की विवक्षा से समष्टिरूप एवं अलग-अलग कहने की दृष्टि से व्यष्टिरूप
में क्रमशः जलाशय और जल में प्रतिबिम्बित आकाश के समान एकता का
प्रतिपादन करते हैं-
अत्राप्यखिलसूक्ष्मशरीरमेकबुद्धिविषयतया वनवज्जलाशयवद्वा
समष्टिरनेकबुद्धिविषयतया वृक्षवज्जलवद्वा व्यष्टिरपि भवति।
एतत्समष्ट्युपहितं चैतन्यं सूत्रात्मा हिरण्यगर्भः प्राण श्चेत्युच्यते
सर्वत्रानुस्यूतत्वाज्ज्ञानेच्छाक्रियाशक्तिमदुपहितत्वाच्च। अस्यैषा समष्टिः
स्थूलप्रपञ्चापेक्षया सूक्ष्मत्वात्सूक्ष्मशरीरं विज्ञानमयादिकोशत्रयं
जाग्रद्वासनामयत्वात्स्वप्नोऽत एव स्थूलप्रपञ्चलयस्थानमिति चोच्यते।
एतद्व्यष्ट्युपहितं चैतन्यं तैजसो भवति तेजोमयान्तःकरणोपहितत्वात्।
अस्यापीयं व्यष्टिः स्थूलशरीरापेक्षया सूक्ष्मत्वादिति हेतोरेव सूक्ष्मशरीरं

पृष्ठ 210 स्कैन

१९६ वेदान्तसार
विज्ञानमयादिकोशत्रयं जाग्रद्वासनामयत्वात्स्वप्नोऽत एव
स्थूलशरीरलयस्थानमिति चोच्यते।
एतौ सूत्रात्मतैजसौ तदानीं मनोवृत्तिभिः सूक्ष्मविषयाननुभवतः
‘प्रविविक्तभुक्तैजस’ इत्यादिश्रुतेः। अत्रापि समष्टिव्यष्ट्योस्तदुपहितसूत्रात्म-
तैजसयोर्वनवृक्षवत्तदवच्छिन्नाकाशवच्च जलाशयजलवत्तद् तप्रतिबिम्बा-
काशवच्चाभेदः। एवं सूक्ष्मशरीरोत्पत्तिः॥१४॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 211 स्कैन

सूक्ष्मशरीर निरूपण १९७
वासनायुक्त होने से 'स्वप्न', इसीलिए स्थूलप्रपञ्च का 'लयस्थान' भी कही
जाती है।
व्यष्टिरूप उपाधि से युक्त यह चैतन्य, तेजोयुक्त अन्तःकरण उपाधि से
युक्त होने से 'तैजस्' होता है। इसकी भी यह व्यष्टि स्थूलशरीर की अपेक्षा
सूक्ष्म होने रूपकारण से ही सूक्ष्मशरीर, विज्ञानमय आदि कोशत्रय से युक्त,
एवं जाग्रत अवस्था में वासनायुक्त होने से स्वप्न, अतएव स्थूलशरीर का
लयस्थान इस रूप में भी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 212 स्कैन

१९८ वेदान्तसार
में उसके अन्दर विद्यमान रहते हैं। उन्हीं भावों को वह स्वप्नावस्था में
अनुभव करता है। इसके अलावा प्रलयकाल की अवस्था में सम्पूर्ण स्थूल
प्रपञ्च का विलय भी इसी सूक्ष्मशरीर में होता है। इसलिए इसे 'लयस्थान'
भी कहा जाता है।
इसके अतिरिक्त तेजोमय अन्तःकरण से विशिष्ट, अलग-अलग
सूक्ष्मशरीर से उपलक्षित चैतन्य की 'तैजस्' संज्ञा होती है। समष्टि के समान
ही यह भी स्थूलशरीर की अपेक्षा सूक्ष्म होने के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 213 स्कैन

सूक्ष्मशरीर निरूपण १९९
अपञ्चीकृत पञ्चभूतों की सृष्टि 'सूक्ष्मशरीर' का समष्टिव्यष्टि की दृष्टि से
भी विवेचन किया गया एवं उनकी परस्पर एकता भी प्रदर्शित की गई।
विशेष-(1) स्वप्न-जाग्रत अवस्था में सांसारिकविषयों का अनुभव
करने के परिणामस्वरूप बनी वासनाएँ ही चित्त में विद्यमान रहती हैं, जो
स्वप्न में अनुभव की जाती हैं। इसप्रकार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 214 स्कैन

२०० वेदान्तसार
स्थूलभूतानि तु पञ्चीकृतानि। पञ्चीकरणं त्वाकाशादिपञ्चस्वेकैकं द्विधा
समं विभज्य तेषु दशसु भागेषु प्राथमिकान्पञ्चभागान्प्रत्येकं चतुर्धा समं
विभज्य तेषां चतुर्णां भागानां स्वस्वद्वितीयार्धभागपरित्यागेन भागान्तरेषु
संयोजनम्। तदुक्तम्-
“द्विधा विधाय चैकैकं चतुर्धा प्रथमं पुनः।
स्वस्वेतरद्वितीयांशैर्योजनात्पञ्चपञ्च ते” इति॥
पदच्छेद- स्थूलभूतानि तु पञ्चीकृतानि।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

पञ्चीकरण प्रक्रिया

पृष्ठ 215 स्कैन

पञ्चीकरण प्रक्रिया २०१
सूक्ष्मभूत अपने पाँच भागों में विभक्त हो जाता है-प्रथम 1/2+1/8+1/8+
1/8+1/8=एक (एक आधा भाग तथा शेष चार 1/8 भाग)।
पुनः इन सब भागों में से अपने-अपने आधे भाग को छोड़कर अन्य
सूक्ष्मभूत का एक-एक अष्टमांश 1/8 भाग दूसरे चारों भागों में मिला दिया
जाता है। परिणामस्वरूप प्रत्येक महाभूत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 216 स्कैन

२०२ वेदान्तसार
वाय्वादि भागांश्चत्वारो वाय्वादिष्वेवमादिशेत्।
पञ्चीकरणमेतत्सstructure/word: पञ्चीकरणमेतत्स्यादित्याहुस्तत्त्ववेदिनः॥
अवतरणिका-पञ्चीकरणप्रक्रिया का निरूपण करने के प्रसङ्ग में ही
उपनिषद् प्रतिपादित त्रिवृत्करण की प्रक्रिया को पञ्चीकरणप्रक्रिया का ही
उपलक्षण बताते हुए ग्रन्थकार कहते हैं-
अस्याप्रामाण्यं नाशङ्कनीयं त्रिवृत्करणश्रुतेः पञ्चीकरणस्याप्युप-

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 217 स्कैन

पञ्चीकरण प्रक्रिया २०३
त्रिवृत्करण के अनुसार अग्नि, जल और पृथिवी इन तीनों को सर्वप्रथम
दो बराबर भागों में विभाजित किया जाता है। पुनः प्रथम तीन अर्धांशों को
फिर से दो भागों में विभाजित करके, उनका एक-एक भाग पूर्व के अर्धांश
में जोड़ दिया जाता है। जिससे त्रिवृत्भूत का निर्माण होता है। ठीक इस
प्रकार-
चित्र-४२
1/4 जल 1/4

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

स्थूलसृष्टि-निरूपण

पृष्ठ 218 स्कैन

२०१४ वेदान्तसार
हैं, किन्तु इनमें अपने-अपने अंश की अधिकता के कारण ही तत्-तत् नाम
से उनका व्यवहार किया जाता है एवं तत्-तत् अंश की अधिकता से
अपने-अपने गुणों की अनुकूलता के आधार पर ही सम्बन्धित इन्द्रियों द्वारा
उसका प्रत्यक्ष किया जाता है।
इसीलिए पञ्चीकृत आकाश में शब्द। वायु में शब्द एवं स्पर्श। अग्नि में
शब्द, स्पर्श एवं रूप। जल में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 219 स्कैन

स्थूलसृष्टि प्रक्रिया २०५
महातलपातालनामकानामधोऽधोविद्यमानानां लोकानां ब्रह्माण्डस्य
तदन्तर्वर्तिचतुर्विधस्थूलशरीराणां तदुचितानामन्नपानादीनां चोत्पत्तिर्भवति।
चतुर्विधशरीराणि तु जरायुजाण्डजोद्भिज्जस्वेदजाख्यानि। जरायुजानि
जरायुभ्यो जातानि मनुष्यपश्वादीनि। अण्डजान्यण्डेभ्यो जातानि
पक्षिषन्नगादीनि। उद्भिज्जानि भूमिमुद्भिद्य जातानि लतावृक्षादीनि।
स्वेदजानि स्वेदेभ्यो जातानि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 220 स्कैन

२०६ वेदान्तसार
तथा स्वेदज के साथ-साथ इनके पोषण के योग्य भोगपदार्थों अन्नपान आदि
की उत्पत्ति का कथन किया गया है।
(२) प्रस्तुत गद्यखण्ड को चित्रात्मकदृष्टि से समझने के लिए द्रष्टव्य
भूमिका में चित्र संख्या-11 एवं 17 ।
अवतरणिका-तत्पश्चात् स्थूलप्रपञ्च का समष्टिव्यष्टि की दृष्टि से
निरूपण करते हुए ग्रन्थकार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें