वेदान्तसार (सदानन्द योगीन्द्र - विद्वन्मनोरञ्जनी व हिन्दी व्याख्या सहित)
Vedantasara of Sadananda with Hindi Commentary
सदानन्द योगीन्द्र द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
अनुबन्ध चतुष्टय १२७
अवतरणिका- तत्पश्चात् काम्य, निषिद्ध, नित्य-नैमित्तिक आदि कर्मों
की सोदाहरण व्याख्या करते हुए ग्रन्थकार क्रमशः इन कर्मों के परित्याग एवं
आचरण के मुख्य एवं गौण फलों का कथन करते हैं-
काम्यानि स्वर्गादीष्टसाधनानि ज्योतिष्टोमादीनि। निषिद्धानि
नरकाद्यनिष्टसाधनानि ब्राह्मणहननादीनि। नित्यान्यकरणे प्रत्यवायसाधनानि
सन्ध्यावन्दनादीनि।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१२८ वेदान्तसार
सन्ध्यावन्दन आदि नित्यकर्म हैं। पुत्रजन्म के अवसर पर किए जाने वाले
जातेष्टियज्ञ आदि नैमित्तिककर्म हैं। पाप के प्रक्षालन हेतु किए जाने वाले
चान्द्रायणव्रत आदि प्रायश्चित्तकर्म हैं। (इसीप्रकार) मन की वृत्ति को स्थिर
करने के लिए सगुण ब्रह्मविषयक मानसिकव्यापाररूप शाण्डिल्यविद्या आदि
उपासनकर्म हैं।
इन कर्मों में नित्य आदि कर्मों के अनुष्ठान का मुख्यप्रयोजन बुद्धि की
शुद्धि करना है,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअनुबन्ध चतुष्टय १२९
डालने वाले होते है। इसप्रकार के कर्मों को शास्त्रों में निषिद्धकर्म कहा गया
है। जैसे-गोहत्या, ब्राह्मणहत्या आदि। धर्मशास्त्रों में सुरापान को भी
महापातक होने से निषिद्धकर्मों में परिगणित किया गया है। ग्रन्थकार के
अनुसार वेदान्त के अधिकारी को निषिद्धकर्मों से सदैव दूर रहना चाहिए।
इसप्रकार काम्य एवं निषिद्धकर्मों को परिभाषित करने के पश्चात् आचार्य
सदानन्द वेदान्त के अधिकारी द्वारा करने योग्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१३० वेदान्तसार
जाता है। इसीकारण आचार्य सदानन्द ने उपासनकर्म के उदाहरणरूप में
'शाण्डिल्यविद्या' का विशेषरूप से उल्लेख किया है।
यहाँ तक अकरणीय-करणीय कर्मों का उल्लेख करने के पश्चात् श्रुति
स्मृतिवचनों को प्रमाणरूप में प्रस्तुत करते हुए ग्रन्थकार नित्य आदि कर्मों के
अनुष्ठान के मुख्यप्रयोजन का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि-
उपर्युक्त नित्य, नैमित्तिक एवं प्रायश्चित्तकर्मों के अनुष्ठान का मुख्य
प्रयोजन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअनुबन्ध चतुष्टय १३१
तक ही रह सकता है, उनके क्षीण होने पर उसे पुनः पृथ्वी पर ही जन्म
लेना पड़ता है।
(3) उत्तरवेदान्ती नित्यकर्मों द्वारा व्यक्ति के पूर्व पापों का क्षय स्वीकार
करते हैं।
(4) जातेष्टियज्ञ से अभिप्राय पुत्र जन्म के अवसर पर पिता द्वारा किए
गए जातकर्म संस्कार से हैं।
(5)
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१३२ वेदान्तसार
चित्र-२२
कार्य
करणीय अकरणीय
नित्य नैमित्तिक प्रायश्चित्त उपासन ← काम्य निषिद्ध
(सन्ध्यावन्दनादि) (जातेष्टि आदि) (चान्द्रायण व्रतादि) (सगुणोपासना) ↓ ↓
(ज्योतिष्टोमादि)
(गोहत्यादि)
बुद्धि की निर्मलता मुख्य प्रयोजन → चित्त की एकाग्रता त्याज्य
पितृलोक प्राप्ति गौण प्रयोजन → सत्यलोक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअतिरिक्त अन्य सभी कुछ अनित्य है; इसप्रकार समझना ही नित्य-अनित्य
वस्तुविवेक है।
इस लोक की माला, चन्दन, सुन्दरी आदि (सम्पूर्ण) भोगविलास-
विषयक सामग्री कर्म द्वारा उत्पन्न होने के कारण अनित्य के समान हैं।
इसीप्रकार पारलौकिक स्वर्ग आदि विषयभोगों के कर्मजन्य होने से अनित्य
होने के कारण उनके प्रति भी नितान्त वैराग्यभाव
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१३४ वेदान्तसार
अतः इन सभी प्रमाणों के आधार पर प्रमाता यह निश्चय कर लेता है
कि एकमात्र परमब्रह्म ही नित्य है। उस एकमात्र नित्यवस्तु के अतिरिक्त जो
भी दिखायी देने वाले अथवा न दिखायी देने वाले जगत् के पदार्थ हैं, वे
सभी काल एवं स्थान की सीमाओं में आबद्ध होने के कारण अर्थात् जन्म
लेने एवं विनष्ट होने के कारण अनित्य हैं। अपने इस चिन्तन की पुष्टि में
भी उसे अनेक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअनुबन्ध चतुष्टय १३५
आवश्यक है, वहीं उसके लिए परलोक स्वर्गादि में विद्यमान सामग्री के प्रति
भी अनित्यता की भावना धारण करते हुए वैराग्य अनिवार्य है।
इसलोक एवं परलोकविषयक भोगसामग्री के प्रति वैराग्य, साधक को
केवल उसी स्थिति में सम्भव है, जब वह यह विचार करता है कि इस
दृश्यमानजगत् की समस्त भोगविलासविषयक सामग्री, क्योंकि कर्म द्वारा प्राप्त
होती है, अतः अनित्य है,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१३६ वेदान्तसार
चित्र-२३
साधनानि
नित्य-अनित्य वस्तुविवेकः इहामुत्रार्थफलभोगविरागः शमादिषट्क मुमुक्षुत्व
सम्पत्तिः
नित्य अनित्य
(ब्रह्म) (दृश्यमान जगतादि)
(काल एवं स्थान की (कालस्थान की
सीमाओं में अनाबद्ध) सीमाओं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअनुबन्ध चतुष्टय १३७
अनुवाद-शम आदि तो (वस्तुतः) शम, दम, उपरति, तितिक्षा, समाधान,
श्रद्धा नाम वाले हैं। शम-श्रवण आदि से अतिरिक्त (सांसारिक) विषयों से
मन को रोकना ही शम है। बाह्य इन्द्रियों का उन (श्रवणादि) से अतिरिक्त
विषयों से रोकना दम है। (बाह्यविषयों से) रोकी गयी इन (इन्द्रियों) को
उस (ब्रह्मादि) से अतिरिक्त विषयों से पूर्णतया अवरुद्ध करना ही उपरति है
अथवा शास्त्रोक्त (नित्यादि)
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१३८ वेदान्तसार
(२) दम-चक्षुः, श्रोत्र, रसना, घ्राण एवं त्वक् नामक पञ्चज्ञानेन्द्रियाँ
अपने-अपने विषयों को ग्रहण करने के लिए लालायित रहती हैं।
जैसे-नेत्रेन्द्रिय सुन्दरवस्तु को देखने के लिए व्याकुल रहती है तो श्रोत्रेन्द्रिय
मधुरध्वनि सुनने के लिए; इसीप्रकार रसनेन्द्रिय स्वादिष्ट व्यञ्जन खाने के
लिए बेचैन रहती है। इन सभी को इन सांसारिक भोगसामग्रियों से बलपूर्वक
रोककर ब्रह्मसाक्षात्कार के साधनभूत
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअनुबन्ध चतुष्टय १३१
कर्मों का यह परित्याग वह आलस्य, अविश्वास अथवा प्रमाद के कारण
नहीं करता, अपितु इसके परित्याग में शास्त्रोक्तर्रीति का अनुकरण करता है।
आचार्य मनु का भी इस विषय में कथन है-
प्राजापत्यां निरूप्येष्टिं सर्ववेदस दक्षिणाम्।
आत्मन्यग्नीन् समारोप्य ब्राह्मणः प्रव्रजेद् गृहात्।। (मनु. 6.38)
(४) तितिक्षा-सर्दी-गर्मी, मान-अपमान तथा इनसे अनुभव किए जाने
वाले सुख-दुःख आदि को
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१४० वेदान्तसार
“श्रद्धावाँल्लभते ज्ञानं तत्परः संयतेन्द्रियः”
यहाँ तक षट्सम्पत्तिरूप तृतीय साधन की व्याख्या करने के बाद
ग्रन्थकार ने मुमुक्षुत्व नाम चतुर्थ एवं अन्तिम साधन का उल्लेख किया है।
‘मुमुक्षु’ का अभिप्राय है-‘मोक्ष की इच्छा वाला’। इसलिए मुमुक्षुत्व का
अर्थ होगा ‘मोक्ष की इच्छा का भाव’। पूर्व में बताए गए तीन साधनों से
सम्पन्न साधक जब मोक्ष की प्रबल इच्छा वाला
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअनुबंध चतुष्टय १४१
(5) गीताकार ने भी ब्रह्मज्ञान के लिए ‘शम’ की आवश्यकता
प्रतिपादित की है–
‘योगारूढस्य शमः कारणमुच्यते’ (6/3)
(6) यहाँ प्रयुक्त श्रवणादि से अभिप्राय वेदशास्त्रों के अध्ययन, मनन,
चिन्तन, श्रवण तथा आचरण से ग्रहण करना चाहिए।
(7) ‘दम’ को भगवान् श्रीकृष्ण ने कछुए के उदाहरण द्वारा अत्यन्त
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१४२ वेदान्तसार
अन्वय-प्रशान्तचित्ताय, जितेन्द्रियाय, प्रहीणदोषाय, यथोक्त-कारिणे,
गुणान्विताय, च अनुगताय मुमुक्षवे सर्वदा एतत् सकलम् (ज्ञानम्) प्रदेयम्।।
इति।।
अनुवाद- अत्यन्त शान्तचित्त, इन्द्रियों को वश में करने वाले, निर्मल
अन्तःकरण वाले, पूर्वोक्त बातों का पालन करने वाले, (विवेकादि) गुणों से
सम्पन्न, गुरु की आज्ञा का पालन करने वाले (उसके वाक्यों में श्रद्धा रखने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअनुबन्ध चतुष्टय १४३
अवतरणिका-अनुबन्धचतुष्टय के प्रथम अनुबन्ध अधिकारी की विस्तृत
व्याख्या करने के बाद ग्रन्थकार उसके शेष तीन अनुबन्धों-विषय, सम्बन्ध
एवं प्रयोजन का उल्लेख करते हुए कहते हैं-
विषयो जीवब्रह्मैक्यं शुद्धचैतन्यं प्रमेयं तत्रैव वेदान्तानां तात्पर्यात्।
सम्बन्धस्तु तदैक्यप्रमेयस्य तत्प्रतिपादकोपनिषत्प्रमाणस्य च
बोध्यबोधकभावः। प्रयोजनं तु तदैक्यप्रमेयगताज्ञाननिवृत्तिः
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१४४ वेदान्तसार
आंखों से देखते हैं। वेदान्त के अनुसार यह जीव वस्तुतः शुद्धचैतन्यरूप ब्रह्म
का ही मलिनसत्त्वप्रधान अज्ञान से आच्छादित रूप है। सम्पूर्ण वेदान्त-दर्शन
में इन्हीं दोनों तत्त्वों जीव एवं ब्रह्म के ऐक्य को सिद्ध करने का ही प्रयास
किया गया है।
समर्थ गुरु, अधिकारी साधक को ‘अध्यारोप-अपवाद’ न्याय का सहारा
लेकर अज्ञान/अविद्या अथवा माया एवं उस नित्यशुद्धचैतन्यस्वरूप ब्रह्म के
अन्तर को समझाते हुए ज्ञान
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअनुबन्ध चतुष्टय १४५
(३) प्रयोजन-जैसा कि पूर्व में बताया गया कि जीव और ब्रह्म के
ऐक्यविषयक ज्ञान के साथ अज्ञान की निवृत्ति होने से दिखायी देने वाला
यह अज्ञानजन्य सकलप्रपञ्च भी ज्ञानी की दृष्टि में ठीक उसीप्रकार समाप्त
हो जाता है। जैसे-सीपी में चाँदी देखने वाले अज्ञानी की ज्ञान होने पर
चाँदीविषयक धारणा समाप्त हो जाती है। साथ ही अपने स्वरूप
(आत्मस्वरूप) से परिचय हो जाने के कारण उसे अद्भुत
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१४६ वेदान्तसार
(५) उक्त गद्यखण्ड के अभिप्राय को हम इसप्रकार भी प्रदर्शित कर
सकते हैं-
चित्र-२५
अनुबन्ध-चतुष्टय
┌───────┬────────────────┬───────────────────────────┬───────────────────┐
│ 1 │ 2 │ 3 │ 4 │
│अधिकारी│ विषय │ सम्बन्ध │ प्रयोजन │
│ │ │ ┌────────────┐ │ ┌────────────┬──────────┐ │ ┌───────────────┐ │
│(पूर्व │ │जीव और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें