सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary

श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा

DevanagariHindipublished2,549 पृष्ठ

तीसरा अध्याय 3/102-113 ]
लवङ्ग एलाची-बीज-उत्तम रसवास।
तुलसी-मञ्जरीसह दिल मुखवास ॥ 103 ॥
सुगन्धि चन्दने लिप्त कैल कलेवर।
सुगन्धि पुष्पमाला आनि' दिल हृदय-उपर ॥ 104 ॥
अनुवाद-यह कहकर श्रीअद्वैताचार्यने दोनों प्रभुओंको आचमन कराया और उनको शयनके लिये उत्तम शय्या प्रदान की। मुखके अच्छे स्वादके लिये लौंग, इलायचीके दानेसे बने उत्तम रसवासको तुलसी मञ्जरीके साथ दिया। श्रीअद्वैताचार्य प्रभुने तब सुगन्धित चन्दनके द्वारा उनके अङ्गोंका लेपन किया और सुगन्धित पुष्पमाला उनके वक्षःस्थलपर धारण करा दी ॥ 102-104 ॥
अमृतप्रवाह भाष्य- 'रसवास'-रसयुक्त गन्ध ॥ 103 ॥
श्रीअद्वैतके द्वारा महाप्रभुके पाद-सम्वाहनकी चेष्टा :-
आचार्य करिते चाहे पाद-सम्वाहन।
सङ्कुचित हञा प्रभु बलेन वचन ॥ 105 ॥
महाप्रभुकी लज्जा ओर श्रीअद्वैताचार्यको मुकुन्द तथा हरिदासके साथ भोजन करनेकी आज्ञा :-
“बहुत नाचाइले तुमि, छाड़ नाचान।
मुकुन्द-हरिदास लइया करह भोजन ॥” 106 ॥
तबे त' आचार्य सङ्गे लञा दुइ जने।
करिल भोजन, इच्छा ये आछिल मने ॥ 107 ॥
अनुवाद-श्रीअद्वैताचार्य महाप्रभुका पाद-सम्वाहन करना चाहते थे, परन्तु महाप्रभुने सङ्कोच करके कहा,-“आपने मुझे बहुत नचाया है, अब और नचाना छोड़ो। जाकर मुकुन्द और हरिदासके साथ भोजन करो।” तब श्रीअद्वैताचार्यने श्रीमुकुन्द तथा श्रीहरिदासको साथ ले जाकर, महाप्रभु और श्रीनित्यानन्द प्रभुके प्रसादको पाकर अपने मनकी इच्छाको पूर्ण किया ॥ 105-107 ॥
अनुभाष्य-संन्यासीको उत्तम शय्या, लौंग, इलायची, चन्दन, पुष्पमालादान ओर स्वयं श्रीअद्वैताचार्यकी पाद सम्वाहन अर्थात् चरण दबानेकी चेष्टाको देखकर (यह सब संन्यासीके लिये उचित नहीं है, ऐसा जनानेके लिये) महाप्रभुने कहा, - “तुमने मुझे बहुत नचाया है, अब और नचाना बन्द करो ॥" 106-107 ॥
स्थानीय लोगोंका महाप्रभुके दर्शनके लिये आना :-
शान्तिपुरेर लोक शुनि' प्रभुर आगमन।
देखिते आइला लोक प्रभुर चरण ॥ 108 ॥
चारों ओर हरिध्वनि और महाप्रभुके रूपका दर्शन कर लोगोंको आनन्दकी प्राप्ति :-
'हरि' 'हरि' बले लोक आनन्दित हञा।
चमत्कार पाइल प्रभुर सौन्दर्य देखिञा ॥ 109 ॥
गौर-देह-कान्ति सूर्य जिनिया उज्ज्वल।
अरुण-वस्त्रकान्ति ताहे करे झलमल ॥ 110 ॥
अनुवाद-महाप्रभुके आगमनकी बात सुनकर शान्तिपुरके लोग उनके श्रीचरणोंके दर्शनके लिये आये। महाप्रभुका दर्शन करके लोग आनन्दसे 'हरि' 'हरि' बोलने लगे। महाप्रभुके सौन्दर्यको देखकर वे आश्चर्यचकित हो गये। उनके गौर-देहकी उज्ज्वल कान्ति सूर्यकी कान्तिको भी परास्त कर रही थी और संन्यासके गेरुए वस्त्र उनकी देहपर झलमल कर रहे थे ॥ 109-110 ॥
सारा दिन लोगोंका आना-जाना :-
आइसे याय लोक सब, नाहि समाधान।
लोकेर सङ्घट्टे दिन हैल अवसान ॥ 111 ॥
अनुवाद-कितने लोग आये और गये, इसका कोई हिसाब नहीं था। सारा दिन लोगोंका जमघट लगा रहा ॥ 111 ॥
अनुभाष्य - 'समाधान'- हिसाब, मीमांसा ॥ 111 ॥
सन्ध्याके समय श्रीअद्वैतका सङ्कीर्तन :-
सन्ध्याते आचार्य आरम्भिल सङ्कीर्त्तन।
आचार्य नाचेन, प्रभु करेन दर्शन ॥ 112 ॥
नित्यानन्द गोसाञि बुले आचार्य धरिञा।
हरिदास पाछे नाचे हरषित हञा ॥ 113 ॥
। 97

[ 3/112-118 श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत मध्यलीला

अनुवाद—सन्ध्यामें श्रीअद्वैताचार्यने सङ्कीर्तन आरम्भ
किया। श्रीअद्वैताचार्य प्रेमावेशमें नाचने लगे और महाप्रभु
उन्हें देख रहे थे। श्रीनित्यानन्द प्रभु श्रीअद्वैताचार्यको
पकड़कर उनके साथ चलने लगे (कहीं वे गिर न
जाँय)। श्रीहरिदास ठाकुर भी परमानन्दित होकर उनके
पीछे-पीछे नृत्य करने लगे॥112-113॥
अनुभाष्य—'बुले'—नाचते हुए चल रहे थे॥113॥

विद्यापतिका पद :—
कि कहिब रे सखि आजुक आनन्द ओर।
चिरदिने माधव मन्दिरे मोर॥114॥ध्रु॥
एइ पद गाओयाइया हर्षे करेन नर्त्तन।
स्वेद-कम्प-पुलकाश्रु-हुङ्कार-गर्जन॥115॥

अनुवाद—(श्रीअद्वैताचार्य इस पदको गाने लगे),—“हे
सखि! आजके मैं अपने आनन्दकी सीमाके विषयमें
क्या कहूँ? चिरकालके बाद आज माधव मेरे घरमें
आये हैं।” इस पदको गाते हुए श्रीअद्वैताचार्य हर्षसे नृत्य
करने लगे और उनके शरीरमें स्वेद, कम्प, पुलक,
अश्रु, हुँकार तथा गर्जन आदि सात्त्विक भाव उत्पन्न हो
गये॥114-115॥

अमृतप्रवाह भाष्य—'ओर'—सीमा; यह विद्यापतिका
पद है॥114॥

अनुभाष्य—विद्यापति द्वारा रचित गीत—
“कि कहब रे सखि आजुक आनन्द ओर।
चिरदिने माधव मन्दिरे मोर॥
पाप सुधाकर यत सुख देल।
पियामुख-दरशने तत सुख भेल॥
आचर भरिया यदि महानिधि पाइ।
तब् हाम् पिया दूरदेशे ना पाठाइ॥
*शीतेर ओड़नी पिया, गिरिशीर वा'। *
वरिषार छत्र पिया, दरियार ना'॥
भणये विद्यापति, शुन, वरनारि।
सुजनक दुख दिवस दुइ चारि॥”

अर्थात् “हे सखि! क्या बताऊँ, आज मेरे
आनन्दकी कोई सीमा नहीं है, बड़े दिनोंके बाद
माधव आज मेरे घरमें आये हैं। रात्रिमें चन्द्रमा जैसे
सुख प्रदान करता है, माधवके मुखके दर्शन करके मैं
वैसी ही सुखी हुई हूँ। आँचल भरकर भी यदि
महानिधि कोई दे, तो भी मैं उसे छोड़कर अपने
प्रियतमको अपने पास ही रखना चाहूँगी, उन्हें दूरदेश
नहीं भेजूँगी। प्रियतमका सङ्ग शीतकालमें ओढ़नीके
समान और ग्रीष्म एवं वर्षाकालमें छातेके समान
सुखदायक होता है। हे सखि! विद्यापति कहते हैं कि
सज्जनोंके दुःख दिन दो-चार ही होते हैं, एक न एक
दिन उन्हें अपने प्रियतम मिल ही जाते हैं।”

श्रीलराधामोहन ठाकुरने 'पदामृत-समुद्र' ग्रन्थमें इस
गीतकी पहली चार पंक्तियोंको नहीं लिखा। कोई-कोई
'माधव'-शब्दसे श्रीमाधवेन्द्रपुरीको लक्ष्य करके इसे
श्रीअद्वैताचार्य प्रभुका गीत मानते हैं, किन्तु ऐसा विचार
सङ्गत नहीं है। माथुर-विरहके बाद सम्भोग, इसकी यहाँ
अधिक सङ्गति है, ऐसा जानना होगा॥114॥

श्रीअद्वैतके द्वारा महाप्रभुके निकट सविनय प्रार्थना :—
फिरि' फिरि' कभु प्रभुर धरेन चरण।
चरण धरिया प्रभुरे बलेन वचन॥116॥
“अनेक दिन तुमि मोरे बेड़ाइले भाण्डिया।
घरेते पाञाछि, एबे राखिब बाँधिया॥”117॥
एत बलि' आनन्दे आचार्य करेन नर्त्तन।
प्रहरेक-रात्रि आचार्य कैल सङ्कीर्त्तन॥118॥

अनुवाद—घूमते-घूमते श्रीअद्वैताचार्य कभी महाप्रभुके
चरण पकड़ लेते और चरण पकड़कर उनसे
कहते,—“बहुत दिनोंसे मुझे धोखा देकर भागते रहे हो,
किन्तु अब आप मेरे घरमें हो, मैं आपको बाँधकर
रखूँगा।” यह कहकर श्रीअद्वैताचार्यने आनन्दपूर्वक नृत्य
करते हुए उस रात एक प्रहर तक सङ्कीर्तन
किया॥116-118॥

98 ।

तीसरा अध्याय 3/117–128 ]

अनुभाष्य—'भण्डिया'—धोखा करके॥ 117 ॥
महाप्रभुका श्रीकृष्ण-विरह :-
प्रेमेर उत्कण्ठा,—प्रभुर नाहि कृष्णसङ्ग।
विरह बाड़िल, प्रेमज्वालार तरङ्ग ॥ 119 ॥
व्याकुल हञा प्रभु भूमेते पड़िला।
गोसाञि देखिया आचार्य्य नृत्य सम्वरिला ॥ 120 ॥
अनुवाद—श्रीअद्वैताचार्य प्रभु जब इस प्रकार नृत्य
कर रहे थे, तब महाप्रभु श्रीकृष्णप्रेममें उत्कण्ठित हो
उठे, किन्तु श्रीकृष्ण-सङ्ग प्राप्त न करनेके कारण
विरहमें उनकी प्रेम-ज्वालाकी तरङ्गें बढ़ने लगीं।
श्रीकृष्ण-विरहमें व्याकुल होकर महाप्रभु भूमिपर गिर
पड़े और महाप्रभुको गिरते हुए देखकर श्रीअद्वैताचार्यने
नृत्य करना बन्द कर दिया ॥ 119–120 ॥
मुकुन्दका समयके अनुसार गीत गाना :-
प्रभुर अन्तर मुकुन्द जाने भालमते।
भावेर सदृश पद लागिला गाइते ॥ 121 ॥
आचार्य उठाइल प्रभुके करिते नर्त्तन।
पद शुनि' प्रभुर अङ्ग ना याय धारण ॥ 122 ॥
महाप्रभुके अष्टसात्त्विक विकार :-
अश्रु, कम्प, पुलक, स्वेद, गदगद वचन।
क्षणे उठे, क्षणे पड़े, क्षणेक रोदन ॥ 123 ॥
अनुवाद—श्रीमुकुन्द महाप्रभुके अन्तरङ्ग भावोंको
भलीभाँति जानते थे और वे उनके भावोंके अनुरूप
पदका गान करने लगे। तब श्रीअद्वैताचार्य महाप्रभुको
नृत्य करनेके लिये उठाने लगे, परन्तु मुकुन्दके पदको
सुनकर महाप्रभु इतने अधिक भावाविष्ट हो गये कि
उन्हें पकड़ा नहीं जा रहा था। उनकी आँखोंसे अश्रुपात
हो रहा था, सारा शरीर काँप रहा था, देहमें पुलक हो
रहा था, शरीर पसीनेसे तर-बतर हो रहा था तथा
उनका गला रुद्ध हो गया था। एक क्षण वे उठते, क्षण
भरमें गिर पड़ते तथा अगले क्षण क्रन्दन करने
लगते ॥ 121–123 ॥

यथा पद :-
हा हा प्राणप्रियसखि, कि ना हैल मोरे।
कानुप्रेमविषे मोर तनु-मन जरे ॥ 124 ॥
रात्रि-दिने पोड़े मन, सोयास्ति ना पाइ।
याँहा गेले कानु पाउँ, ताँहा उड़ि' याइ ॥ 125 ॥
एइ पद गाय मुकुन्द मधुर सुस्वरे।
शुनिया प्रभुर चित्त हइल कातरे ॥ 126 ॥
अनुवाद—हा! हा! प्राणप्रियसखि! मुझे क्या नहीं
हुआ है? कृष्णके प्रेमरूपी विषके प्रभावसे मेरा तन
और मन संतप्त हो रहा है। रात-दिन मेरा मन जलता
रहता है। मुझे इससे तनिक भी आराम नहीं मिलता।
यदि कहीं जानेसे कृष्ण मिलेंगे, तो मैं वहाँ उड़कर
पहुँच जाऊँ।—श्रीमुकुन्द इस पदको मधुर सुस्वरमें गान
कर रहे थे और इसे सुनकर महाप्रभुका हृदय विरहमें
कातर हो रहा था॥ 124-126॥
अनुभाष्य—सम्भोग-रसके गानमें श्रीकृष्णसङ्गके
अभाववशतः महाप्रभुमें विप्रलम्भ रसका पूर्ण प्राकट्य
देखकर श्रीमुकुन्दने उसीके अनुरूप पदका गान आरम्भ
किया। श्रीअद्वैतप्रभुने भी नृत्य बन्द कर दिया।
विद्यापतिको अनुरूप पद—
“कि करिब कोथा याब सोयाथ ना हय।
पियार लागिया हाम् कोने देशे याब॥”
अर्थात् “क्या करूँ, कहाँ जाऊँ, हृदयको शान्ति
नहीं मिल रही। अपने प्रियतमको खोजने मैं कौनसे
देशको जाऊँ?”॥ 124 ॥
महाप्रभुके भाव :-
निर्वेद, विषाद, हर्ष, चापल्य, गर्व, दैन्य।
प्रभुर सहित युद्ध करे भाव-सैन्य ॥ 127 ॥
जर-जर हैल प्रभु भावेर प्रहारे।
भूमिते पड़िल, श्वास नाहिक शरीरे ॥ 128 ॥

। 99

[ 3/127-135 श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत मध्यलीला

देखिया चिन्तित हैला यत भक्तगण।
आचम्बिते उठे प्रभु करिया गर्जन ॥ 129 ॥
‘बल्’ ‘बल्’ बले, नाचे, आनन्दे विह्वल।
बुझन ना जाय, भाव-तरङ्ग प्रबल ॥ 130 ॥
अनुवाद-निर्वेद, विषाद, हर्ष, चापल्य, गर्व और
दैन्य आदि भाव सैनिकोंके जैसे आकर महाप्रभुके साथ
युद्ध कर रहे थे। उन सात्त्विक भावोंके प्रहारसे
महाप्रभुका शरीर जर्जर हो गया और वे भूमिपर गिर
पड़े तथा उनकी श्वास लगभग बन्द हो गयी। यह
देखकर सभी भक्त चिन्तित हो गये। तभी महाप्रभु
अचानक उठ खड़े हुए और जोरसे गर्जन करते हुए
कहा 'बोलो' 'बोलो'। वे आनन्दमें विह्वल होकर नृत्य
करने लगे। महाप्रभुके इस प्रकारके भावोंकी प्रबल
तरङ्गोंको कोई नहीं समझ सकता ॥ 127-130 ॥
अनुभाष्य- 'हर्ष' - भःरःसिः, दःविः, चतुर्थ लः-
“अभीष्टेक्षणलाभादिजाता चेतःप्रसन्नता।
हर्षः स्यादिह रोमाञ्चः स्वेदोऽश्रुमुखफुल्लता।
आवेगोन्मादजड़तास्तथा मोहादयोऽपि च॥”
अर्थात् “अभीष्टके दर्शन प्राप्त करनेपर चित्तमें जो
प्रसन्नता होती है, उसीका नाम 'हर्ष' है। हर्ष होनेपर
रोमाञ्च, स्वेद (पसीना), अश्रु, मुख फूलना, आवेग,
उन्माद, जड़ता और मोह आदि होता है।”
'गर्व'- भःरःसिः, दःविः, चतुर्थ लः-
“सौभाग्यरूपतारुण्यगुणसर्वोत्तमाश्रयैः।
इष्टलाभादिना चान्य-हेलनं गर्व ईर्य्यते॥
तत्र सोलुण्ठवचनं लीलानुत्तरदायिता।
स्वाङ्गेक्षा निह्ववोऽन्यस्य वचनाश्रवणादयः॥”
अर्थात् “इष्टवस्तुकी प्राप्तिसे अपने सौभाग्य, रूप,
तारुण्य, गुण, सर्वोत्तम आश्रय आदिके सहारे दूसरोंकी
जो अवहेलना होती है, वही 'गर्व' है। इसमें स्तुतिवाक्य,
उत्तर न देना, अपने अङ्गोंको देखना, अपने अभिप्राय
आदिको गोपन रखना और दूसरोंकी बातको श्रवण
आदि न करने जैसी क्रियाएँ वर्तमान होती हैं॥ 127 ॥


महाप्रभुके साथ सतर्क श्रीनित्यानन्द :-
नित्यानन्द सङ्गे बुले प्रभुके धरिञा।
आचार्य, हरिदास बुले पाछे त' नाचिञा ॥ 131 ॥
अनुवाद-श्रीनित्यानन्द प्रभु महाप्रभुको पकड़कर
साथ चलने लगे ताकि वे गिरें नहीं और श्रीअद्वैताचार्य
तथा श्रीहरिदास महाप्रभुके पीछे-पीछे नृत्य करते चल
रहे थे॥ 131 ॥
महाप्रभुमें अनेक भावोंका वैचित्र्य :-
एइ मत प्रहरेक नाचे प्रभु रङ्गे।
कभु हर्ष, कभु विषाद, भावेर तरङ्गे ॥ 132 ॥
अनुवाद-इस प्रकार आनन्दमग्न होकर महाप्रभु
एक प्रहर तक नृत्य करते रहे। भावोंकी तरङ्गोंमें कभी
उनके हृदयमें हर्ष और कभी विषाद (दुःख) छा
जाता ॥ 132 ॥
उपवासके बाद अधिक नृत्य करनेसे
महाप्रभुको थकावट :-
तिन दिन उपवासे करिया भोजन।
उद्दण्ड-नृत्यते प्रभुर हैल परिश्रम ॥ 133 ॥
श्रीकृष्णप्रेममें महाप्रभुको थकावटका अनुभव नहीं
होनेपर भी थकावटको दूर करना :-
तबु त' ना जाने श्रम प्रेमाविष्ट हञा।
नित्यानन्द महाप्रभुके राखिल धरिञा ॥ 134 ॥
आचार्य-गोसाञि तब राखिल कीर्त्तन।
नाना सेवा करि' प्रभुके कराइल शयन ॥ 135 ॥
अनुवाद-तीन दिनके उपवासके बाद महाप्रभुने
बहुत मात्रामें भोजन किया था। इसलिये उसके बाद
उद्दण्ड नृत्य करनेमें महाप्रभुको कुछ थकान हो गयी।
यद्यपि प्रेममें आविष्ट होनेके कारण महाप्रभुको थकान
अनुभव नहीं हो रही थी, तथापि श्रीनित्यानन्द प्रभुने
महाप्रभुको पकड़कर नृत्य करनेसे रोक दिया। तब
श्रीअद्वैताचार्यने सङ्कीर्त्तनको विश्राम देकर महाप्रभुकी
अनेक प्रकारसे सेवा करके उन्हें शयन कराया॥ 133-135॥

100 ।

तीसरा अध्याय [3/136-147]
दस दिन तक शान्तिपुरमें वास :-
एइमत दशदिन भोजन-कीर्त्तन।
एकरूपे करि' करे प्रभुर सेवन ॥ 136 ॥
अनुवाद-इस प्रकार श्रीअद्वैताचार्यके घर दस दिन
महाप्रभुने भोजन किया और कीर्त्तनका आनन्द लिया।
प्रतिदिन ही श्रीअद्वैताचार्यने महाप्रभुकी इसी प्रकारसे
सेवा की ॥ 136 ॥
नवद्वीपके भक्तोंके साथ शचीमाताका पालकीमें आना :-
प्रभाते आचार्य-रत्न दोलाय चड़ञा।
भक्तगण-सङ्गे आइला शचीमाता लञा ॥ 137 ॥
नदीया-नगरेर लोक-स्त्री-बालक-वृद्ध।
सब लोक आइल, हैल संघट्ट समृद्ध ॥ 138 ॥
अनुवाद- (महाप्रभुके शान्तिपुर आनेके) अगले
दिन प्रातःकालमें श्रीचन्द्रशेखर आचार्य नवद्वीपसे शचीमाताको
पालकीमें बैठाकर भक्तोंके साथ श्रीअद्वैताचार्यके घर ले
आये। महाप्रभुके दर्शनके लिये नदीया नगरके सभी
लोग, क्या स्त्री, क्या बालक और क्या वृद्ध-सभी वहाँ
आये। उनके आनेसे वहाँ लोगोंकी भीड़ हो गयी ॥ 137-138 ॥
प्रातःकाल शचीमाताका महाप्रभुसे मिलन :-
प्रातःकृत्य करि' करे नाम-सङ्कीर्त्तन।
शचीमाता लञा आइला अद्वैत-भवन ॥ 139 ॥
अनुवाद-प्रातःकालकी क्रियाओंको समाप्त करके
जब महाप्रभु नाम-सङ्कीर्तन कर रहे थे, उस समय
श्रीचन्द्रशेखर शचीमाताको लेकर श्रीअद्वैत-भवनमें
पहुँचे ॥ 139 ॥
महाप्रभुके दर्शनसे शचीमाताका स्नेहसे क्रन्दन :-
शची-आगे पड़िला प्रभु दण्डवत् हञा।
कान्दिते लागिला शची कोले उठाइञा ॥ 140 ॥
अनुवाद-शचीमाताको देखते ही महाप्रभुने उन्हें
दण्डवत् प्रणाम किया और शचीमाता रोने लगीं और
उन्होंने महाप्रभुको अपनी गोदमें ले लिया ॥ 140 ॥
शचीमाताका महाप्रभुके प्रति वात्सल्य-प्रेमका वर्णन :-
दोँहार दर्शने दुँहे हइला विह्वल।
केश ना देखिया शची हइला विकल ॥ 141 ॥
अङ्ग मुछे, मुख चुम्बे, करे निरीक्षण।
देखिते ना पाय, — अश्रु भरिल नयन ॥ 142 ॥
अनुवाद-एक-दूसरेको देखकर दोनों ही विह्वल हो
उठे। महाप्रभुके केशोंको न देखकर शचीमाता व्याकुल
हो गयीं। पुत्र-स्नेहके कारण वे महाप्रभुके अङ्गोंको
सहलाने लगीं। महाप्रभुका मुख चुम्बन करके वे उनके
निरीक्षणका प्रयास करने लगीं, परन्तु आँखोंमें अश्रु भर
जानेके कारण उन्हें देख न सकीं ॥ 141-142 ॥
शचीमाताका पुत्रके निकट विलाप और प्रार्थना :-
कान्दिया कहेन शची,-"बाछारे निमाञि।
विश्वरूपसम ना करिह निठुराइ ॥ 143 ॥
संन्यासी हइया पुनः ना दिल दरशन।
तुमि तैछे कैले मोर हइबे मरण॥" 144 ॥
अनुवाद-रोते-रोते शचीमाता कहने लगीं, - 'हे पुत्र
निमाइ ! तुम भी विश्वरूपकी भाँति निष्ठुर मत बनना।
उसने संन्यासी होकर मुझे पुनः दर्शन नहीं दिया। यदि
तुम भी वैसा ही करोगे, तो मैं अवश्य ही मर
जाऊँगी ॥ "143-144 ॥
अनुभाष्य—'निठुराइ'–निष्ठुरता ॥ 143 ॥
शचीमाताको मातृभक्त-शिरोमणि
महाप्रभुके द्वारा सान्त्वना प्रदान :-
कान्दिया बलेन प्रभु,-"शुन, मोर आइ।
तोमार शरीर एइ, मोर किछु नाइ ॥ 145 ॥
तोमार पालित देह, जन्म तोमा हैते।
कोटि जन्मे तोमार ऋण ना पारि शोधिते ॥ 146 ॥
शचीमाताके प्रति महाप्रभुका चिरस्नेह :-
जानि' वा ना जानि' यदि करिलुँ संन्यास।
तथापि तोमारे कभु नहिब उदास ॥ 147 ॥
। 101

[ 3/145-157 श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत मध्यलीला
शचीमाताके कहे स्थानपर महाप्रभुकी रहनेकी प्रतिज्ञा :-
तुमि याँहा कह, आमि ताँहाइ रहिब।
तुमि येइ आज्ञा कर, सेइ से करिब॥”148॥
अनुवाद-महाप्रभु भी रोते हुए कहने लगे,-“मेरी
प्यारी माता! सुनो, यह शरीर तुम्हारा ही है, मेरा कुछ
भी नहीं है। आपसे ही मेरा जन्म हुआ है और आपने
ही मेरे इस शरीरका पालन-पोषण किया है। मैं करोड़ों
जन्मोंमें भी आपके इस ऋणको नहीं चुका सकता।
जानकर अथवा न जानकर यद्यपि मैंने संन्यास ग्रहण
किया है, तथापि मैं कभी भी आपके प्रति उदासीन नहीं
होऊँगा। आप मुझे जहाँ कहेंगी, मैं वहीं रहूँगा। आप
मुझे जो आज्ञा देंगी, मैं वैसा ही करूँगा॥ 145-148॥
अमृतप्रवाह भाष्य- 'आइ'-आर्या, शचीमाता ॥ 145॥
महाप्रभुका प्रणाम और शचीमाताका स्नेह भावसे
महाप्रभुको अपनी गोदमें धारण करना :-
एत बलि' पुनः पुनः करे नमस्कार।
तुष्ट हञा आइ कोले करे बार-बार ॥ 149॥
अनुवाद-यह कहकर महाप्रभु बार-बार माताको
प्रणाम करने लगे और शचीमाता भी सन्तुष्ट होकर
उनको बार-बार गोदमें लेने लगीं॥ 149॥
भक्तोंके साथ महाप्रभुका मिलन और प्रेमालिङ्गन :-
तबे आइ लञा आचार्य गेला अभ्यन्तरे।
भक्तगण मिलिते प्रभु हइला सत्वरे ॥ 150 ॥
एके एके मिलिला प्रभु सब भक्तगणे।
सबार मुख देखि' करे दृढ़ आलिङ्गने ॥ 151 ॥
अनुवाद-तब श्रीअद्वैताचार्य शचीमाताको घरके
भीतर ले गये। महाप्रभु तब सभी भक्तोंसे मिलने लगे।
एक-एक करके महाप्रभु सभी भक्तोंसे मिले और
सभीके मुखको देखकर वे उन्हें गाढ़ आलिङ्गन करने
लगे॥ 150-151॥
महाप्रभुके दर्शनसे भक्तोंका सुख
आत्मइन्द्रिय-प्रीति-वाञ्छा नहीं :-
केश ना देखिया भक्त यद्यपि पाय दुःख।
सौन्दर्य देखिते तबु पाय महासुख ॥ 152 ॥
अनुवाद-महाप्रभुके केशोंको न देखकर यद्यपि
भक्तोंको दुःख हो रहा था, तथापि महाप्रभुके सौन्दर्यको
देखकर उन्हें अत्यन्त सुख भी हुआ॥ 152 ॥
नवद्वीपवासी भक्तगण :-
श्रीवास, रामाइ, विद्यानिधि, गदाधर।
गङ्गादास, वक्रेश्वर, मुरारि, शुक्लाम्वर ॥ 153 ॥
बुद्धिमन्त खाँन, नन्दन, श्रीधर, विजय।
वासुदेव, दामोदर, मुकुन्द, सञ्जय ॥ 154 ॥
कत नाम लइब यत नवद्वीपवासी।
सबारे मिलिला प्रभु कृपादृष्ट्ये हासि' ॥ 155 ॥
अनुवाद-श्रीवास, श्रीरामाइ, श्रीविद्यानिधि, श्रीगदाधर,
श्रीगङ्गादास, श्रीवक्रेश्वर, श्रीमुरारि, श्रीशुक्लाम्बर, श्रीबुद्धिमन्त
खाँन, श्रीनन्दन, श्रीधर, श्रीविजय, श्रीवासुदेव, श्रीदामोदर,
श्रीमुकुन्द और श्रीसञ्जय आदि जितने नवद्वीपवासी
भक्त वहाँ आये थे, कहाँ तक उन सबके नामोंका
उल्लेख करूँ? महाप्रभु मन्द-मन्द मुसकानके साथ
कृपादृष्टि वर्षण करते हुए सबसे मिले॥ 153-155 ॥
अद्वैतभवन-वैकुण्ठ, सब समय हरिसेवामय :-
आनन्दे नाचये सबे बलि' 'हरि' 'हरि'।
आचार्य-मन्दिर हैल श्रीवैकुण्ठपुरी ॥ 156 ॥
अनुवाद-सभी आनन्दपूर्वक नाचते हुए 'हरि' 'हरि'
बोल रहे थे। श्रीअद्वैताचार्य प्रभुका घर श्रीवैकुण्ठपुरी
बन गया ॥ 156 ॥
एकत्रित सभी लोगोंको श्रीअद्वैताचार्यके
द्वारा स्थान और भोजन प्रदान :-
यत लोक आइल महाप्रभुके देखिते।
नाना-ग्राम हैते, आर नवद्वीप हैते ॥ 157 ॥
102 ।

तीसरा अध्याय 3/157-166 ]
सबाकारे वासा दिल-भक्ष्य, अन्नपान।
बहुदिन आचार्य-गोसाञि कैल समाधान ॥ 158 ॥
अनुवाद-महाप्रभुको मिलनेके लिये जितने भी
भक्त नवद्वीप और अनेक गाँवोंसे आये थे, बहुत दिनों
तक श्रीअद्वैताचार्यने उन सबके लिये रहनेके स्थान तथा
भोजन आदिकी सारी व्यवस्था की ॥ 157-158 ॥
अच्युत आचार्यका अच्युत भण्डार :-
आचार्य-गोसाञिर भाण्डार-अक्षय, अव्यय।
यत द्रव्य व्यय करे, तत द्रव्य हय ॥ 159 ॥
अनुवाद-श्रीअद्वैताचार्यका भण्डार अक्षय तथा अव्यय
था। वे जितने द्रव्य व्यय करते, उतने ही द्रव्य फिर
आ जाते ॥ 159 ॥
शचीमाताके द्वारा बनाये अन्नसे महाप्रभुका भोजन :-
सेइ दिन हैते शची करेन रन्धन।
भक्तगण लञा प्रभु करेन भोजन ॥ 160 ॥
अनुवाद-उस दिनसे शचीमाता स्वयं भोजन बनाती
थीं और सभी भक्तोंको साथ लेकर महाप्रभु भोजन
करते थे ॥ 160 ॥
दिनके समय आचार्यका और रातके समय अन्य-अन्य
लोगोंको महाप्रभुका दर्शन :-
दिने आचार्येर प्रीति-प्रभुर दर्शन।
रात्रे लोक देखे प्रभुर नर्त्तन-कीर्त्तन ॥ 161 ॥
अनुवाद-दिनमें जो लोग आते, वे महाप्रभुके
साथ-साथ श्रीअद्वैताचार्यके उनके प्रति प्रीतिपूर्ण व्यवहारके
भी दर्शन करते। रातके समय वे महाप्रभुके नृत्यके
दर्शन करते और उनके कीर्त्तनको सुनते ॥ 161 ॥
कीर्त्तनके समय भावावेशमें महाप्रभुका भूमिपर गिरना :-
कीर्त्तन करिते प्रभुर सर्वभावोदय।
स्तम्भ, कम्प, पुलकाश्रु, गदगद, प्रलय ॥ 162 ॥
अनुवाद-कीर्तन करते समय महाप्रभुमें स्तम्भ,
कम्प, पुलक, अश्रु, गदगद-कण्ठ और प्रलय (मूर्च्छा)
आदि सभी सात्त्विक भाव उदित हो जाते ॥ 162 ॥
अनुभाष्य-‘पुलकाश्रु'-भःरःसिः, दःविः, चतुर्थ लः-
“हर्षरोषविषादाद्यैरश्रुनेत्रे जलोद्गमः।
हर्षजेऽश्रुणि शीतत्वमौष्णयं रोषादिसम्भवे।
सर्वत्रनयनक्षोभ रागसमार्जनादयः ॥ ”
अर्थात् “हर्ष, क्रोध और विषाद आदिसे बिना
किसी प्रयत्नके नेत्रोंसे जो जल गिरता है, वही
‘पुलकाश्रु' है। हर्षसे उत्पन्न अश्रुओंमें शीतलता, क्रोधसे
उत्पन्न अश्रुओंमें उष्णता तथा दोनों प्रकारके पुलकसे
नयनक्षोभ (नेत्रोंमें चञ्चलता) तथा राग समार्जनादि होता
है।”
'प्रलय'-भःरःसिः, दःविः, तृतीय लः-
“प्रलयः सुखदुःखाम्यां चेष्टाज्ञाननिराकृतिः।
अत्रानुभावाः कथिता महीनिपतनादयः ॥ ”
अर्थात् “सुख और दुःख-दोनों प्रकारकी चेष्टासे
ज्ञान दूर हो जाता है। इसी प्रकार प्रलयमें भूमिपर
गिरना आदि सभी अनुभाव दिखायी देते हैं।”
'सर्वभाव' अर्थात् स्तम्भ, स्वेद, रोमाञ्च, स्वरभेद,
कम्प, वैवर्ण्य, पुलकाश्रु और प्रलय-ये अष्ट-सात्त्विक
विकार ॥ 162 ॥
स्नेह-सिक्त भयसे विह्वल शचीमाताकी
पुत्रके स्वास्थ्यके लिये श्रीविष्णुसे प्रार्थना :-
क्षणे क्षणे पड़े प्रभु आछाड़ खाञा।
देखि' शचीमाता कहे रोदन करिया ॥ 163 ॥
“चूर्ण हैल, हेन वासों निमाञि-कलेवर।”
हाहा करि' विष्णु-पाशे मागे एड वर ॥ 164 ॥
“बाल्यकाल हैते तोमार ये कैलुँ सेवन।
तार प्रतिफल मोरे देह, नारायण ॥ 165 ॥
ये-काले निमाञि पड़े धरणी-उपरे।
व्यथा येन नाहि लागे निमाञि-शरीरे ॥ ”166 ॥
। 103

[ 3/163-176 श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत मध्यलीला
एइमत शचीदेवी वात्सल्ये विह्वल। यावत आचार्य-गृहे निमाञिर अवस्थान।
हर्ष-भय-दैन्यभावे हइल विकल॥167॥ मुञि भिक्षा दिब, सबाकारे मागौँ दान॥"171॥
अनुवाद—महाप्रभु बार-बार पछाड़ खाकर गिर अनुवाद—श्रीवासादिको इच्छाको सुनकर शचीमाताने
जाते, जिसे देखकर शचीमाता रोते हुए कहने लगतीं,—“ऐसे सभीसे प्रार्थना की,—“मुझे और फिर कहाँ निमाइका
गिरनेसे तो लगता है निमाइका शरीर चूर-चूर हो दर्शन प्राप्त होगा? तुम लोगोंके साथ तो निमाइका
जायेगा।” “हाय! हाय!” करती हुई शचीमाता विष्णुसे मिलन कहीं और भी अनेक बार हो जायेगा, परन्तु
यही वर माँगने लगतीं,—“हे नारायण! बाल्यकालसे मैंने मुझ अभागिनीके लिये तो मात्र यहीं दर्शन है (मैं तो
जो आपकी सेवा की है, उसका फल मुझे यही दो घरमें ही रहूँगी और संन्यासी घर लौटकर कभी नहीं
कि जिस समय निमाइ पृथ्वीपर गिरे, उसके शरीरमें आता)। इसलिये मैं आप सबसे यही भिक्षा माँगती हूँ
किसी प्रकारका कष्ट न हो।” इस प्रकार शचीमाता कि जब तक निमाइ अद्वैताचार्यके घरमें रहे, तब तक
वात्सल्य रसमें विह्वल हो जातीं। (निमाइके दर्शनसे) मैं ही इसे भोजन कराऊँ॥”169-171॥
हर्ष, (निमाइको गिरनेसे कष्टसे) भय और (नारायणसे
प्रार्थना करते हुए) दैन्य आदि भावोंसे व्याकुल हो अनुभाष्य—‘कति’—कहाँ॥169॥
जातीं॥163-167॥
भक्तोंकी सम्मति :—
अनुभाष्य—‘बाल्यकाल हैते’—बालिका अवस्थासे ही, शुनि' सब भक्तगण कहे करि' नमस्कार।
शैशवकालसे ही। नित्यसिद्धा मूर्तिमती-वात्सल्यकी विग्रहा “मातार ये इच्छा, सेइ सम्मत सबार॥”172॥
यशोदास्वरूपिणी शचीमाता जन्मसे ही श्रीकृष्णसेवा-
परायणा हैं,—वे कभी भी प्राकृत (साधारण) जीव नहीं अनुवाद—यह सुनकर सभी भक्तोंने शचीमाताको
हैं, यह इस स्थानपर उनके अपने ही मुखसे कहा गया प्रणाम करके कहा,—“माता! आपकी जो इच्छा है, हम
है॥165॥ सब उससे सहमत हैं॥”172॥
भक्तोंकी महाप्रभुको निमन्त्रण करनेकी इच्छा :— माताकी इच्छा पूर्ण करनेके लिये
श्रीवासादि यत प्रभुर विप्र-भक्तगण। मातृभक्तशिरोमणि महाप्रभुका भक्तोंसे अनुरोध :—
प्रभुके भिक्षा दिते हैल सबाकार मन॥168॥ मातार व्यग्रता देखि' प्रभुर व्यग्र मन।
भक्तगण एकत्र करि' बलिला वचन॥173॥
अनुवाद—महाप्रभुके श्रीवासादि जितने ब्राह्मण भक्त
आये थे, उन सबकी महाप्रभुको भोजन करानेकी इच्छा महाप्रभुकी भक्तवश्यता :—
हुई॥168॥ “तोमा-सबार आज्ञा बिना चलिलाम वृन्दावन।
याइते नारिल, विघ्न कैल निवर्त्तन॥174॥
शचीमाताके द्वारा भक्तोंका निवारण और
स्वयं महाप्रभुको भिक्षा देनेका प्रस्ताव :— महाप्रभुका भक्तों और माताके प्रति वात्सल्य :—
शुनि' शची सबाकारे करिल मिनति। यद्यपि सहसा आमि कर्याछोँ संन्यास।
“निमाञिर दरशन आर मुञि पाब कति॥169॥ तथापि तोमा-सबा हैते नहिब उदास॥175॥
तोमा-सबा-सने हबे अन्यत्र मिलन। तोमा-सब ना छाड़िब, यावत आमि जीव'।
मुञि अभागिनीर मात्र एइ दरशन॥170॥ मातारे तावत् आमि छाड़िते नारिब॥176॥
104 ।

तीसरा अध्याय 3/173-183 ]
वान्ताशी होना संन्यासीका कर्तव्य नहीं :-
संन्यासीर धर्म नहे—संन्यास करिञा।
निज जन्मस्थाने रहे कुटुम्ब लञा ॥ 177 ॥
फल्गु वैराग्यके कारण उनकी निन्दा न हो, इसलिये
भक्तोंके निकट महाप्रभुकी युक्तिकी प्रार्थना :-
केह येन एइ बलि' ना करे निन्दन।
सेइ युक्ति कह, याते रहे दुइ धर्म॥"178 ॥
अनुवाद—शचीमाताकी व्याकुलताको देखकर महाप्रभुका
मन भी विह्वल हो गया। तब महाप्रभुने सभी भक्तोंको
एकत्रित करके कहा,—“मैं आप सबसे आज्ञा लिये
बिना ही वृन्दावन जा रहा था। परन्तु कुछ विघ्न
आनेसे मैं जा नहीं सका और वापिस लौट आया।
यद्यपि मैंने अचानक संन्यास ग्रहण किया है, तथापि मैं
आप सबके प्रति उदासीन नहीं हो सकता। जब तक
मेरा जीवन है, तब तक मैं आप सबको नहीं छोड़ूँगा
और न ही अपनी माताको छोड़ पाऊँगा। किन्तु
संन्यास ग्रहण करनेके बाद संन्यासीका यह धर्म नहीं
है कि वह अपने कुटुम्बके साथ अपने जन्मस्थानपर
वास करे। कोई ऐसा कहकर मेरी निन्दा न करे,
इसलिये कोई ऐसी युक्ति करो जिससे मेरे दोनों धर्मोंकी
(संन्यासके कारण जन्मस्थानपर नहीं रहनेके धर्मकी,
और आप सभीको न छोड़नेके भक्त-वात्सल्यरूपी
धर्मकी) रक्षा हो जाय॥ 173-178 ॥
अनुभाष्य—'जीव'- बचूँगा, प्रकट रहूँगा ॥ 176 ॥
शचीमातासे श्रीअद्वैतादिकी प्रार्थना :-
शुनिया प्रभुर एइ मधुर वचन।
शचीपाश आचार्यादि करिल गमन ॥ 179 ॥
प्रभुर निवेदन ताँरे सकल कहिल।
शुनि' शची जगन्माता कहिते लागिल ॥ 180 ॥
महाप्रभुके सुखमें ही शचीमाताका सुख :-
“तेंहो यदि इँहा रहे, तबे मोर सुख।
ताँर निन्दा हय यदि, तबे मोर दुःख ॥ 181 ॥
अनुवाद—महाप्रभुके ऐसे मधुर वचनोंको सुनकर
श्रीअद्वैताचार्य आदि सब भक्त शचीमाताके पास गये
और उन्हें महाप्रभुके इस निवेदनके बारेमें बतलाया।
यह सुनकर जगत्-जननी श्रीशचीदेवी कहने लगीं,– “यदि
निमाइ यहाँ रहे, तो मुझे बहुत सुख होगा। परन्तु यदि
उसकी [यहाँ रहनेसे] निन्दा होगी, तो मुझे बहुत दुःख
होगा ॥ 179-181 ॥
अनुभाष्य—मातृकुलकी आदर्श जगन्माता शचीठाकुराणी
ऐसी बात कहकर समस्त मातृकुलको शिक्षा दे रही
हैं—'पुत्रके द्वारा श्रीकृष्णको ढूँढ़नेकी चेष्टाका परित्याग
करके घरमें ही रहनेपर, माताको इन्द्रियतृप्तिरूपी
(पुत्र-दर्शनरूपी) सुख तो होगा, परन्तु साथ ही
श्रीकृष्णसेवाको त्यागनेके कारण पुत्र निन्दाका पात्र होगा,
ऐसा सोचकर वास्तविक स्नेहशीला माताको दुःख ही
होगा। इसलिये पुत्र दर्शनरूपी अपने सुख या भोगकी
अपेक्षा पुत्रकी श्रीकृष्ण-सेवामें ही उसके नित्य मङ्गलरूपी
सुखकी आकाङ्क्षा रखनेवाली वास्तविक माताको वास्तवमें
सुख होता है। नहीं तो, मा-'माया' शब्द वाच्या, (अर्थात्
'मा'-का अर्थ माया हो जायेगा)। इस प्रसङ्गमें यह
श्लोक विचारणीय है, (भा: 5/5/18)—
“गुरुर्न स स्यात् स्वजनो न स स्यात्
पिता न स स्याज्जननी न सा स्यात्।
दैवं न तत् स्यान्न पतिश्च स स्या-
न्न मोचयेद्यः समुपेतमृत्युम्॥"
अर्थात् “जो अपने प्रिय सम्बन्धीको भगवद्भक्तिका
उपदेश देकर जन्म-मृत्युके चक्रसे नहीं छुड़ाता, वह
गुरु गुरु नहीं है, स्वजन स्वजन नहीं है, पिता पिता
नहीं है, माता माता नहीं है, इष्टदेव इष्टदेव नहीं है
और पति पति नहीं है॥”181 ॥
शचीमाताका पुत्र-सुखके लिये पुरीवासका अनुमोदन :-
ताते एइ युक्ति भाल, मोर मने लय।
नीलाचले रहे यदि, दुइ कार्य हय ॥ 182 ॥
नीलाचले-नवद्वीपे येन दुइ घर।
लोक-गतागति-वार्त्ता पाब निरन्तर ॥ 183 ॥
। 105

[ 3/182-193 श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत मध्यलीला
तुमि सब करिते पार गमनागमन।
गङ्गास्नाने कभु ताँर हबे आगमन ॥ १८४ ॥
शचीमाताका शुद्ध वात्सल्य-प्रेम :-
आपनार दुःख-सुख ताँहा नाहि गणि।
ताँर येइ सुख, ताहा निज सुख मानि ॥” १८५ ॥
अनुवाद—इसलिये मेरे मनको तो यह युक्ति अच्छी
लगती है कि यदि निमाइ नीलाचलमें रहे, तो दोनों
कार्य हो जायेंगे। नीलाचल और नवद्वीप दोनों ही एक
घरके दो कमरोंके समान हैं। दोनों स्थानोंसे लोगोंका
आना-जाना लगा रहता है और उनसे मुझे निमाइका
समाचार भी प्राप्त होता रहेगा। तुम सब भी नीलाचल
आना-जाना कर सकते हो और कभी निमाइ भी गङ्गा
स्नानके लिये यहाँ आयेगा। मुझे अपने दुःख-सुखकी
चिन्ता नहीं है। निमाइके सुखमें ही मैं अपना सुख
मानती हूँ॥” १८२-१८५ ॥
अनुभाष्य—इस पयारमें श्रीकृष्ण-सेवकोंकी श्रीकृष्णको
सब प्रकारसे सुखी करनेवाली सेवाकी सुन्दर अभिव्यक्ति
है। इस सन्दर्भमें आदिलीला 4/174-175, 201, 204
संख्या; मध्यलीला 4/186 संख्या तथा ठाकुर श्रीभक्तिविनोद
रचित ‘शरणागति’में “सेवा-सुख-दुःख—परम सम्पद”
देखें ॥ १८५ ॥
भक्तोंके द्वारा शचीमाताकी स्तुति :-
शुनि’ भक्तगण ताँरे करिल स्तवन।
“वेद-आज्ञा यैछे, माता, तोमार वचन ॥” १८६ ॥
अनुवाद—शचीमाताकी इस बातको सुनकर उनकी
स्तुति करते हुए भक्तोंंने कहा,—“हे माता! आपके
वचन वेद-आज्ञाके समान मान्य हैं॥” १८६ ॥
शचीमाताके अभिप्रायको जानकर महाप्रभुको आनन्द :-
प्रभु-आगे भक्तगण कहिते लागिल।
शुनिया प्रभुर मने आनन्द हइल ॥ १८७ ॥
अनुवाद—तब महाप्रभुके पास आकर सभी भक्तोंंने
शचीमाताके विचारको सुनाया, जिसे सुनकर महाप्रभु
बहुत आनन्दित हुए ॥ १८७ ॥
भक्तोंके निकट महाप्रभुकी प्रार्थना :-
नवद्वीप-वासी आदि यत भक्तगण।
सबारे सम्मान करि’ बलिला वचन ॥ १८८ ॥
“तुमि-सब लोक-मोर परम बान्धव।
एइ भिक्षा मागों,—मोरे देह तुमि-सब ॥ १८९ ॥
सभीको श्रीकृष्ण-कीर्तन करनेका आदेश :-
घरे याञा कर सदा कृष्णसङ्कीर्त्तन।
कृष्णनाम, कृष्णकथा, कृष्ण-आराधन ॥ १९० ॥
पुरी जाते हुए महाप्रभुकी आज्ञा-प्रार्थना :-
आज्ञा देह नीलाचले करिये गमन।
मध्ये मध्ये आसिं’ तोमाय दिब दरशन ॥” १९१ ॥
अनुवाद—नवद्वीपवासी आदि समस्त भक्तोंको सम्मान
देते हुए महाप्रभु कहने लगे,—“आप सब लोग मेरे परम
बान्धव हो। मैं आप सबसे एक भिक्षा माँगता हूँ, कृपा
करके मुझे वह प्रदान कीजिये। आप सब घर जाकर
सदैव श्रीकृष्णसङ्कीर्तन करना। और साथमें श्रीकृष्णकी
आराधना, श्रीकृष्णनाम तथा श्रीकृष्णकथा करना। अब
आप मुझे नीलाचल जानेकी आज्ञा प्रदान करें। मैं
आश्वासन देता हूँ कि मैं बीच-बीचमें आकर आपसे
मिलता रहूँगा॥” १८८-१९१ ॥
यथायोग्य सम्मान देकर सभीको विदायी देना :-
एत बलि’ सबाकारे ईषत् हासिञा।
विदाय करिल प्रभु सम्मान करिञा ॥ १९२ ॥
अनुवाद—इस प्रकार सभी भक्तोंका सम्मान करके
महाप्रभुने मन्द-मन्द मुस्कुराते हुए सभीको विदा
किया॥ १९२ ॥
हरिदासकी दीनता और अकिञ्चन भाव :-
सबा विदाय दिया चलिते हैल मन।
हरिदास कान्दि’ कहे करुण-वचन ॥ १९३ ॥
106 ।

तीसरा अध्याय 3/193-202 ]
“नीलाचले याबे तुमि, मोर कोन् गति।
नीलाचले याइते मोर नाहिक शक्ति ॥194॥
मुञि अधम ना पाइनु तोमार दरशन।
केमते धरिब एइ पापिष्ठ जीवन ॥”195॥
अनुवाद—सबको विदा करके महाप्रभुने नीलाचल
जानेका निर्णय किया। तब श्रीहरिदास ठाकुर रोते हुए
करुण वचन कहने लगे,—“आप तो नीलाचल चले
जायेंगे, किन्तु मेरी क्या गति होगी? मुझमें तो नीलाचल
जानेकी शक्ति नहीं है। मुझ अधमको यदि आपके
दर्शन नहीं होंगे, तो मैं यह पापमय जीवन कैसे धारण
करूँगा?॥”193-195॥
अनुभाष्य—यद्यपि श्रीहरिदास ठाकुरका जन्म यवन-
कुलमें हुआ था, तथापि अपने भजनके द्वारा उन्होंने
ब्राह्मणताको प्राप्त किया था। परन्तु श्रीहरिदास ठाकुरने
स्वाभाविक दैन्यके कारण अपनेको अत्यन्त हीन
समझकर महाप्रभुसे आर्त्त-स्वरसे कहा कि यवनकुलमें
जन्मके कारण उनका नीलाचलमें प्रवेशका अधिकार
नहीं है। विशेषतः नीलाद्रिमें चारों वर्णोंके अतिरिक्त
श्रीजगन्नाथ मन्दिरकी चार दीवारीमें किसी औरको प्रवेश
करनेका अधिकार नहीं है। इसलिये महाप्रभु यदि
नीलाचलके श्रीमन्दिरके अन्दर वास करेंगे, तो फिर
श्रीहरिदास ठाकुरका वहाँ जानेका अधिकार नहीं होगा।
बादमें ऐसा जानकर कि नीलाद्रि (नील समुद्र)के निकट
बालूवाले स्थानपर रहनेमें उनके लिये कोई भी बाधा
नहीं है, ठाकुर हरिदास वहाँ रहे। आजकल वह स्थान
‘सिद्धबकुल मठ’के नामसे प्रसिद्ध है॥194॥
प्रभु कहे,—“कर तुमि दैन्य-सम्वरण।
तोमार दैन्येते मोर व्याकुल हय मन ॥196॥
हरिविमुख स्मार्त्त समाजको धिक्कार देकर ब्राह्मणगुरु
वैष्णवाचार्य हरिदास ठाकुरको पुरी ले जानेकी प्रतिज्ञा :—
तोमार लागि’ जगन्नाथे करिब निवेदन।
तोमा-लञा याब आमि श्रीपुरुषोत्तम ॥”197॥
अनुवाद—महाप्रभुने कहा,—“अपनी दीनताका सम्वरण
करो। तुम्हारी दीनताको देखकर मेरा मन व्याकुल हो
रहा है। मैं तुम्हारे लिये श्रीजगन्नाथदेवसे निवेदन करूँगा
और तुम्हें अपने साथ नीलाचल ले जाऊँगा॥”196-197॥
महाप्रभुसे और कुछ दिन रहनेकी श्रीअद्वैतकी प्रार्थना :—
तबे त’ आचार्य कहे विनय करिञा।
“दिन दुइ-चारि रह कृपा त’ करिञा॥”198॥
महाप्रभुके द्वारा श्रीअद्वैतकी इच्छा पूर्ति
और सभीको आनन्द :—
आचार्येर वाक्य प्रभु ना करे लङ्घन।
रहिला अद्वैत-गृहे, ना कैल गमन॥199॥
आनन्दित हैल आचार्य, शची, भक्त-सब।
प्रतिदिन करे आचार्य महामहोत्सव॥200॥
अनुवाद—तब श्रीअद्वैताचार्यने विनती करते हुए
महाप्रभुसे कहा,—“कृपा करके दो-चार दिन और यहाँ
रुक जाइये।” श्रीअद्वैताचार्यके वचनोंका महाप्रभु कभी
उल्लङ्घन नहीं करते, इसलिये वे गमन न करके
श्रीअद्वैताचार्यके घरमें रुक गये। इससे श्रीअद्वैताचार्य,
शचीमाता और सब भक्तोंको बहुत आनन्द हुआ।
श्रीअद्वैताचार्यने प्रतिदिन महा-महोत्सव किया॥198-200॥
दिनमें इष्ट-गोष्ठी और रातमें सङ्कीर्तन :—
दिने कृष्णरस-कथा भक्तगण-सङ्गे।
रात्रे महा-महोत्सव सङ्कीर्त्तन-रङ्गे॥201॥
अनुवाद—महाप्रभु भक्तोंके साथ दिनमें श्रीकृष्णरस-
कथाका आस्वादन करते और रातमें सङ्कीर्तन करके
महा-महोत्सव मनाते॥201॥
भक्तोंके साथ महाप्रभुको अपने द्वारा बनाया गया भोजन
करते देख माताको आनन्द :—
आनन्दित हञा शची करेन रन्धन।
सुखे भोजन करे प्रभु लञा भक्तगण॥202॥
अनुवाद—शचीमाता बड़े आनन्दसे रसोई बनातीं
। 107

[ 3/202-212 श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत मध्यलीला
और महाप्रभु सभी भक्तोंके साथ सुखपूर्वक भोजन
करते॥202॥
महाप्रभुकी सेवासे श्रीअद्वैतका सबकुछ धन्य :-
आचार्येर श्रद्धा-भक्ति, गृह-सम्पद्-धने।
सकल सफल हैल प्रभुर आगमने॥203॥
अनुवाद-श्रीअद्वैताचार्यकी श्रद्धा-भक्ति, उनका घर,
सम्पत्ति, धनादि सब कुछ महाप्रभुकी सेवामें प्रयोग
होनेसे सार्थक हो गये॥203॥
शचीमाताका सुख :-
शचीर आनन्द बाड़े देखि' पुत्रमुख।
भोजन कराञा पूर्ण कैल निजसुख॥204॥
अनुवाद-अपने पुत्र निमाइका मुख देखकर
शचीमाताका आनन्द बढ़ता जाता और उसे भोजन
कराके उन्होंने अपने अभिलाषित परम सुखको प्राप्त
किया॥204॥
श्रीअद्वैतके घरमें कुछ दिन तक अप्राकृत आनन्द :-
एइमत अद्वैत-गृहे भक्तगण मिले।
वञ्चिला कतकदिन महा-कुतूहले॥205॥
अनुवाद-इस प्रकार श्रीअद्वैताचार्यके घरमें महाप्रभुने
भक्तोंके साथ कुछेक दिन आनन्दपूर्वक बिताये॥205॥
महाप्रभुके द्वारा भक्तोंको विदायी देना :-
आर दिन प्रभु कहे सब भक्तगणे।
"निज-निज-गृहे सबे करह गमने॥206॥
महाप्रभु और भक्त-दोनोंका परस्पर
भविष्यमें मिलनके सुयोगका निर्देश :-
घरे गिया कर सबे कृष्णसङ्कीर्त्तन।
पुनरपि आमा-सङ्गे हइबे मिलन॥207॥
भक्तोंके द्वारा नीलाचल जाने और महाप्रभुके द्वारा
नवद्वीपमें आने पर मिलनकी सम्भावना :-
कभु वा तोमरा करिबे नीलाद्रि-गमन।
कभु वा आसिब आमि करिते गङ्गास्नान॥"208॥
अनुवाद-अगले दिन महाप्रभुने सभी भक्तोंसे
कहा,-"अब आप सब अपने-अपने घर जाइये। घर
जाकर आप सब श्रीकृष्ण-सङ्कीर्तन करते रहना। मेरे
साथ आपका पुनः मिलन होगा। कभी आप लोग
नीलाचलमें आयेंगे और कभी मैं गङ्गास्नान करने यहाँ
आऊँगा॥"206-208॥
पुरीके मार्गमें महाप्रभुके साथ श्रीनिताइ आदि चार भक्त;
महाप्रभुके द्वारा शचीमाताको सान्त्वना तथा उनकी
वन्दनाके बाद यात्रा :-
नित्यानन्द-गोसाञि, पण्डित जगदानन्द।
दामोदर पण्डित, आर दत्त मुकुन्द॥209॥
एइ चारिजन, आचार्य दिल प्रभु-सने।
जननी प्रबोध करि' वन्दिल चरणे॥210॥
ताँरे प्रदक्षिण करि' करिल गमन।
एथा आचार्येर घरे उठिल क्रन्दन॥211॥
अनुवाद-श्रीअद्वैताचार्यने श्रीनित्यानन्द प्रभु,
श्रीजगदानन्द पण्डित, श्रीदामोदर पण्डित और श्रीमुकुन्द
दत्त-इन चार भक्तोंको महाप्रभुके साथ भेजा। महाप्रभुने
शचीमाताको सान्त्वना देकर उनके श्रीचरणकमलोंकी
वन्दना की और उनकी परिक्रमा करके महाप्रभु
नीलाचलकी ओर चल दिये। उस समय श्रीअद्वैताचार्यके
घरमें सभी महाप्रभुके वियोगमें ज़ोर-ज़ोरसे रोने
लगे॥209-211॥
निरपेक्ष हञा प्रभु शीघ्र चलिला।
कान्दिते कान्दिते आचार्य पश्चात् चलिला॥212॥
अनुवाद-परन्तु महाप्रभु निरपेक्ष होकर अर्थात्
बिना विचलित हुए शीघ्रतासे वहाँसे चल दिये और
श्रीअद्वैताचार्य भी रोते-रोते उनके पीछे चलने लगे॥212॥
अनुभाष्य-'निरपेक्ष'-जड़ीय वस्तुकी अपेक्षा या
प्रभावसे मुक्त अपने स्वरूप भगवद्-दास्यमें स्थित रहना
निरपेक्ष होना है। बादमें श्रीकृष्णके अन्वेषण कार्यमें
108

तीसरा अध्याय 3/212-218 ]
बाधा होगी, इस भयसे स्वजनोंके रोने आदिको सुनकर
भी महाप्रभु निष्ठुरकी भाँति नीलाचलकी ओर चल
दिये। यद्यपि उनके इस कार्यसे नास्तिक नीतिवादी लोग
उन्हें 'अत्यन्त निष्ठुर' कहेंगे, तथापि जगद्गुरुके रूपमें
उन्होंने जीवोंके लिये यह शिक्षा दी कि उनका जो
सर्वोत्तम परमधर्म श्रीकृष्णसेवा-चेष्टा है, वही एकमात्र
प्रयोजनीय कार्य है। असार नाशवान् भोगोंके फलस्वरूप
संसारमें ही आसक्ति और बन्धन होनेसे श्रीकृष्णसेवा
नहीं हो सकती। इसलिये जगत्की दृष्टिमें अत्यधिक
प्रशंसित सुनीति भी यदि श्रीकृष्णसेवाकी विरोधी हो, तो
यह पथ महाप्रभुके विचारोंके विरुद्ध है। “निरपेक्ष ना
हइले धर्म रक्षणे ना याय” (अर्थात् निरपेक्ष नहीं होनेसे
धर्मकी रक्षा नहीं हो सकती) - महाप्रभुके श्रीमुखसे
निकली यह वाणी विचारणीय है ॥ 212 ॥
श्रीअद्वैताचार्यको सान्त्वना देकर उनकी विदायी :-
कत दूर गिया प्रभु करि' जोड़-हात।
आचार्ये प्रबोधि' किछु कहे मिष्ट बात ॥ 213 ॥
“जननी प्रबोध, कर भक्त-समाधान।
तुमि व्यग्र हैले कारो ना रहिबे प्राण ॥” 214 ॥
एत बलि' प्रभु ताँरे करि' आलिङ्गन।
निवृत्त करिया कैल स्वच्छन्द गमन ॥ 215 ॥
अनुवाद - कुछ दूर जानेपर महाप्रभुने हाथ जोड़कर
श्रीअद्वैताचार्य प्रभुको सान्त्वना देते हुए कुछ मधुर
वचन कहे, - “आप घर लौटकर शचीमाता तथा भक्तोंको
सान्त्वना प्रदान करो। यदि आप ही इस प्रकार व्याकुल
हो जायेंगे, तो कोई भी प्राण धारण नहीं कर सकेगा।”
यह कहकर महाप्रभुने श्रीअद्वैताचार्यका आलिङ्गनकर
उन्हें अपने पीछे आनेसे रोककर स्वच्छन्द रूपसे
नीलाचलके लिये गमन किया ॥ 213-215 ॥
छत्रभोगके मार्गसे महाप्रभुका पुरीगमन :-
गङ्गातीरे-तीरे प्रभु चारिजन-साथे।
नीलाद्रि चलिला प्रभु छत्रभोग-पथे ॥ 216 ॥
अनुवाद - महाप्रभु चारों भक्तोंके साथ गङ्गाके
किनारे-किनारे छत्रभोगके रास्तेसे होते हुए नीलाचलकी
ओर चले ॥ 216 ॥
अमृतप्रवाह भाष्य- 'छत्रभोग-पथे' - महाप्रभु छत्रभोगके
रास्ते गङ्गाके साथ-साथ आटिसार, पाणिहाटी, वराहनगरसे
होते हुए चलने लगे। उस समय गङ्गा कलिकाताके
दक्षिणसे कालीघाट होकर वारुइपुर आदि स्थानोंसे
होकर डायमण्ड-हारबार-सबडिवीजनसे 'मथुरापुर' नामक
थानेसे होकर सैकड़ों धाराओंके रूपमें समुद्रमें मिलती
थी। महाप्रभु उसी रास्तेसे ही मथुरापुर थानेके अन्तर्गत
'अम्बुलिङ्ग' स्थानसे छत्रभोगके रास्तेसे नीलाचल गये
थे॥ 216 ॥
तृतीय अध्यायका अमृतप्रवाह भाष्य समाप्त।
अनुभाष्य - 'छत्रभोग' - चौबीस परगना जिलेमें
मगराहाट-स्टेशनसे पूर्व-दक्षिणकी ओर छह-सात कोस
दूर जयनगरके दो-तीन कोस दक्षिणमें यह गाँव
अवस्थित है। इस गाँवको कोई-कोई 'खाड़ि' कहते हैं।
यहाँपर 'बैजुर्कानाथ' नामक शिवलिङ्ग हैं। वहाँ चैत्रमासमें
शुक्ला प्रतिपदाके दिन 'नन्दा'- मेला होता है। अब
यहाँपर गङ्गा नहीं है। 'आटिसारा' - यह वारुइपुर स्टेशनके
निकट है, ऐसा सुना जाता है ॥ 216 ॥
चैतन्यभागवतमें विस्तृत रूपसे वर्णन :-
'चैतन्यमङ्गले' प्रभुर नीलाद्रि गमन ।
विस्तारि' वर्णियाछेन दास-वृन्दावन ॥ 217 ॥
अद्वैत-गृहे प्रभुर विलास शुने येइ जन ।
अचिरे मिलये ताँरे कृष्णप्रेम-धन ॥ 218 ॥
अनुवाद - श्रीवृन्दावनदास ठाकुरने अपने श्रीचैतन्य-
मङ्गल (श्रीचैतन्यभागवत) नामक ग्रन्थमें महाप्रभुके
श्रीजगन्नाथपुरी गमनकी लीलाका विस्तारपूर्वक वर्णन
किया है। श्रीअद्वैताचार्यके घरमें किये गये महाप्रभुके
लीला-विलासका यदि कोई श्रवण करता है, तो उसे
शीघ्र ही श्रीकृष्णप्रेम-धनकी प्राप्ति होती है। 217-218॥
। 109

[ 3/217–219 श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत मध्यलीला
अनुभाष्य—चैःभाः अन्त्यखण्ड, दूसरा अध्याय देखें।
बङ्गालमें आटिसारा गाँव, वराहनगर, अम्बुलिङ्ग-
छत्रभोग, उत्कलमें प्रयागघाट, सुवर्णरेखा, जलेश्वर,
रेमुणा, याजपुर, वैतरणी, दशाश्वमेधघाट, कटक, महानदी,
भुवनेश्वर (बिन्दु-सरोवर), कमलपुर, आठारनाला आदि
स्थानोंसे होकर महाप्रभुने श्रीनीलाचलमें प्रवेश किया॥ 217॥
तृतीय अध्यायका अनुभाष्य समाप्त।
श्रीरूप-रघुनाथ-पदे यार आश।
चैतन्यचरितामृत कहे कृष्णदास ॥ 219॥
इति श्रीचैतन्यचरितामृते मध्यखण्डे संन्यासकरणाद्वैतगृहे
भोजनविलासवरणं नाम तृतीय-परिच्छेदः।
अनुवाद—श्रीरूप-रघुनाथ गोस्वामीके चरणकमलोंकी
कृपाभिलाषा करते हुए कृष्णदास इस चैतन्यचरितामृतका
वर्णन कर रहा है॥ 219 ॥
श्रीचैतन्यचरितामृतके मध्यखण्डमें संन्यास ग्रहण करनेके
बाद श्रीअद्वैत-गृहमें भोजन-विलास-वर्णन नामक तीसरा
अध्याय समाप्त।
110 ।

। 111

चौथा अध्याय
[बायाँ स्तम्भ]
कथासार-श्रीमन्महाप्रभु छत्रभोग-पथसे वृद्धमन्त्रेश्वरसे
होकर उत्कल राज्यकी एक सीमापर पहुँचे। मार्गमें
अनेक प्रकारसे आनन्दमय कीर्तन और भिक्षा आदि
करते-करते रेमुणाग्राममें श्रीगोपीनाथके दर्शन किये। वहाँ
परमानन्दित होकर उन्होंने अपने भक्तोंको श्रीईश्वरपुरीके
द्वारा कही गयी श्रीमाधवेन्द्र पुरीसे सम्बन्धित कथाका
वर्णन किया। पूर्वकालमें श्रीमाधवेन्द्रपुरी जब वृन्दावन
गये थे, तब उन्होंने गोवर्धनमें रातके समय 'वनमें
गोपाल हैं'—यह स्वप्न देखा। उस स्वप्नको देखनेके
बाद उन्होंने अगले दिन प्रातःकालमें गोवर्धनवासियोंको
लेकर वनसे श्रीगोपालमूर्तिको बाहर निकालकर पर्वतके
ऊपर स्थापित किया। महासमारोहके साथ श्रीगोपालकी
पूजा और अन्नकूट महोत्सव हुआ। इस बातका क्रमशः
प्रचार होनेसे बहुतसे गाँवोंसे अनेक लोग आकर
श्रीगोपालका महोत्सव करने लगे। श्रीगोपालने एक रात
श्रीमाधवेन्द्रपुरीको यह स्वप्न दिया,—“तुम बिना देरी
किये नीलाचल जाकर मलयज चन्दनको संग्रह करके
(यहाँपर ले आओ और उसे घिसकर) मेरे शरीरपर
लगाकर मेरा ताप दूर करो।” गोपालजीकी आज्ञा पाकर
पुरी गोस्वामी बङ्गालसे होते हुए उत्कलदेश (उड़ीसा)के
रेमुणा नामक गाँवमें पहुँचे, वहाँ श्रीगोपीनाथके द्वारा
प्रदान किये खीर-प्रसादको पाकर उन्होंने श्रीपुरुषोत्तमकी
ओर गमन किया। श्रीमाधवेन्द्रपुरीको श्रीगोपीनाथजीने
चोरी करके खीर प्रदान की थी, इसलिये उनका नाम
‘क्षीरचोरा गोपीनाथ’ हो गया है। नीलाचल पहुँचकर
श्रीजगन्नाथदेवके सेवकोंके द्वारा राजकर्मचारियोंसे एक
मन (लगभग 36 किलो) चन्दन और बीस तोला
(लगभग 250 ग्राम) श्रीकर्पूर एकत्रित करके, दो
व्यक्तियोंके द्वारा इन दोनों वस्तुओंको लेकर वे पुनः
[दायाँ स्तम्भ]
रेमुणा आये। तब गोवर्धनधारी श्रीगोपालने उन्हें पुनः
स्वप्नमें आज्ञा दी,—“इस चन्दन और कर्पूरको गोपीनाथके
अङ्गोंमें लगानेसे मेरा ताप दूर हो जायेगा।” श्रीमाधवेन्द्रपुरी
उनकी उस आज्ञाका पालन करके पुनः नीलाचल चले
गये। महाप्रभुने इस इतिहासको श्रीनित्यानन्द आदि
भक्तोंको सुनाकर श्रीमाधवेन्द्रपुरीकी विशुद्ध प्रेमभक्तिकी
बहुत प्रशंसा की। श्रीमाधवेन्द्रपुरीके द्वारा रचित श्लोकका
पाठ करनेसे महाप्रभुमें प्रेमोन्माद उदित हुआ। लोगोंकी
भीड़को देखकर महाप्रभुको बाह्यज्ञान होनेपर उन्होंने
खीर प्रसाद पाकर वह रात्रि वहीं व्यतीत करके अगले
दिन नीलाचलकी यात्रा की।
—(अमृतप्रवाहभाष्य)
‘क्षीरचोरा गोपीनाथ’-सेवक श्रीमाधवेन्द्रपुरीको प्रणाम :—
यस्मै दातुं चोरयन् क्षीरभाण्डं
गोपीनाथः क्षीरचोराभिधोऽभूत्।
श्रीगोपालः प्रादुरासीद्दृशः सन्
यत्प्रेम्णा तं माधवेन्द्रं नतोऽस्मि ॥ 1 ॥
अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 1 ॥
अमृतप्रवाह भाष्य—जिनको खीर अर्पण करनेके
लिये खीरके भाण्ड (कुल्हड़) की चोरी करके श्रीगोपीनाथका
‘क्षीरचोरा’-नाम हुआ था और जिनकी भक्तिके वशीभूत
होकर श्रीगोपालदेव प्रकाशित हुए थे, उन श्रीमाधवेन्द्रपुरीको
मैं नमस्कार करता हूँ ॥ 1 ॥
अनुभाष्य—
गोपीनाथः (रेमुणा-ग्रामस्थस्तन्नामप्रसिद्धः श्रीविग्रहः) क्षीरभाण्डं
(पायसान्नपूर्णं पात्रं) चोरयन् (अपहरण) यस्मै (श्रीमाधवेन्द्राय)
दातुं क्षीरचोराभिधः अभूत (क्षीरचोरागोपीनाथेति संज्ञां प्राप्तवान्);
यत् (यस्य माधवेन्द्रस्य) प्रेमणा वशः (वशीभूतः सन्)
। 113

[ 4/1-10 श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत मध्यलीला
श्रीगोपालः (वज्रस्थापितविग्रहः गोवर्धनधारी) प्रादुरासीत् (प्रादुर्बभूव);
तं माधवेन्द्रं (लक्ष्मीपतिशिष्यं माधवसम्प्रदायगुरुं माधवेन्द्रपुरीं)
नतोऽस्मि।
श्लोक-भावानुवाद—जिनको देनेके लिये रेमुणा ग्राममें
स्थित श्रीगोपीनाथ नामसे प्रसिद्ध श्रीविग्रहका नाम खीरका
कुल्हड़ चुरानेके कारण 'क्षीरचोरगोपीनाथ' हुआ था तथा
जिनके प्रेमके वशीभूत होकर व्रजनाभके द्वारा स्थापित
गोवर्धनधारी श्रीगोपालके रूपमें प्रकाशित हुए थे, उन
श्रीलक्ष्मीपतिके शिष्य मध्वसम्प्रदायके गुरु श्रीमाधवेन्द्रपुरीको
मैं नमन करता हूँ॥१॥
जय जय गौरचन्द्र जय नित्यानन्द।
जयाद्वैतचन्द्र जय गौरभक्तवृन्द॥२॥
अनुवाद—श्रीगौरचन्द्रकी जय हो, जय हो, श्रीनित्यानन्द
प्रभुकी जय हो, श्रीअद्वैताचार्यकी जय हो और समस्त
श्रीगौरभक्तोंकी जय हो॥२॥
चैतन्यभागवतमें महाप्रभुके नीलाचल गमनके बादकी
अन्य-अन्य लीलाएँ मधुररूपसे वर्णित :-
नीलाद्रि-गमन, जगन्नाथ-दरशन।
सार्वभौम भट्टाचार्य-प्रभुर मिलन॥३॥
ए सकल लीला श्रीदास-वृन्दावन।
विस्तारि' वर्णियाछेन उत्तम वर्णन॥४॥
सहजे विचित्र मधुर चैतन्य-विहार।
वृन्दावनदास-मुखे अमृतेर धार॥५॥
पुनरुक्ति और दम्भ अथवा श्रौतपन्थाके
विरोधके भयसे ग्रन्थकार निवृत्त :-
अतएव ताहा वर्णिले हय पुनरुक्ति।
दम्भ करि' वर्णि यदि नाहि तैछे शक्ति॥६॥
अनुवाद—महाप्रभुका नीलाचल जाना, श्रीजगन्नाथका
दर्शन करना और श्रीसार्वभौम भट्टाचार्यके साथ उनका
मिलन-इन सब लीलाओंका श्रीवृन्दावनदास ठाकुरने
विस्तारपूर्वक अपने ग्रन्थ श्रीचैतन्यभागवतमें उत्तम रूपसे
वर्णन किया है। महाप्रभुकी लीलाएँ स्वाभाविक रूपसे
मधुर और विचित्र हैं, परन्तु श्रीवृन्दावनदास ठाकुरके
श्रीमुखसे निकलनेपर तो वे अमृतकी धाराके समान
प्रतीत होती हैं। इसलिये उन लीलाओंका पुनः वर्णन
करनेसे पुनरुक्ति होगी और यदि दम्भ करके मैं उनका
वर्णन करना भी चाहूँ, तो मुझमें ऐसी शक्ति नहीं
है॥३-6॥
अमृतप्रवाह भाष्य—'ए सकल लीला'—ये सब
लीलाएँ। श्रीचैतन्यभागवतके अन्त्यखण्डके दूसरे और
तीसरे अध्यायमें इन्हें देखें॥४॥
चैतन्यभागवतमें विस्तृत रूपसे जो वर्णन हुआ है, उसका
इस ग्रन्थमें संक्षेपमें और उसमें जो संक्षेपमें है, उसका
इस ग्रन्थमें विस्तृत रूपसे वर्णन :-
चैतन्यमङ्गले याहा करिल वर्णन।
सूत्ररूपे सेइ लीला करिये सूचन॥७॥
ताँर सूत्रे आछे, तँह ना कैल वर्णन।
यथा-कथञ्चित् करि' से लीला-कथन॥८॥
ग्रन्थकारका अतुलनीय मानद-धर्म—
वृन्दावनदासकी वन्दना :-
अतएव ताँर पाये करि नमस्कार।
ताँर पाय अपराध ना हउक् आमार॥९॥
अनुवाद—श्रीवृन्दावनदास ठाकुरने अपने ग्रन्थ
श्रीचैतन्यमङ्गल (श्रीचैतन्यभागवत)में जिन लीलाओंका
विस्तारसे वर्णन किया है, उन लीलाओंको मैं संक्षेपमें
लिखूँगा। जिन लीलाओंका उन्होंने सूत्ररूपसे वर्णन
किया है, अथवा जिन लीलाओंका उन्होंने वर्णन नहीं
किया है, उन सबका मैं अपने सामर्थ्यानुसार विस्तारसे
वर्णन करनेकी चेष्टा करूँगा। इसलिये मैं श्रीवृन्दावनदास
ठाकुरके श्रीचरणोंमें दीनतापूर्वक नमस्कार करता हूँ,
जिससे उनके श्रीचरणोंमें मेरा कोई अपराध न हो॥७-9॥
श्रीनित्यानन्दादि चार भक्तोंके साथ महाप्रभुकी
पुरीके लिये यात्रा :-
एइमत महाप्रभु चलिला नीलाचले।
चारिभक्त-सङ्गे कृष्णकीर्त्तन कुतूहले॥१०॥
114 ।

चौथा अध्याय 4/10-21 ]
भिक्षा लागि' एकदिन एक ग्राम गिया।
आपने अनेक अन्न आनिल मागिया ॥ 11 ॥
अनुवाद—इस प्रकार महाप्रभुने चार भक्तोंके साथ
उत्कण्ठापूर्वक श्रीकृष्णनामका कीर्तन करते हुए नीलाचलकी
ओर प्रस्थान किया। महाप्रभु स्वयं एक-एक दिन
एक-एक ग्राममें भिक्षा माँगनेके लिये जाते और बहुतसे
चावल-दालादि ले आते॥10-11॥
महाप्रभुका रेमुणा पहुँचना और श्रीगोपीनाथ-दर्शन :-
पथे बड़ बड़ दानी विघ्न नाहि करे।
ता' सबारे कृपा करि' आइला रेमुणारे ॥ 12 ॥
रेमुणाते गोपीनाथ परम-मोहन।
भक्ति करि' कैल प्रभु ताँर दरशन ॥ 13 ॥
ताँर पादपद्म-निकट प्रणाम करिते।
ताँर पुष्प-चूड़ा पड़िल प्रभुर माथाते ॥ 14 ॥
अनुवाद—मार्गमें अनेक स्थानोंपर 'बड़े-बड़े दानी'
अर्थात् पथ-कर संग्रह करनेवाले बलवान व्यक्ति थे,
परन्तु किसीने भी महाप्रभुको रोककर कर नहीं लिया।
महाप्रभु उन सबपर कृपा करते हुए रेमुणामें आये।
रेमुणामें परम मनोहर श्रीगोपीनाथ विराजमान हैं, महाप्रभुने
बड़े भक्तिभावसे उनका दर्शन किया। महाप्रभुने श्रीगोपीनाथके
श्रीचरणकमलोंके निकट जाकर प्रणाम किया, तभी
श्रीगोपीनाथका पुष्प-मुकुट गिरकर महाप्रभुके मस्तकपर
जा पड़ा॥12-14॥
अमृतप्रवाह भाष्य—'दानी'—घाटके माँझी (शुल्क
संग्रह करनेवाले)। रेमुणा'—बालेश्वरके निकट (पाँच
मील पश्चिममें) रेमुणा नामका ग्राम है। वहाँ 'क्षीरचोरा
गोपीनाथ' विराजमान हैं॥12-13॥
अनुभाष्य—'रेमुणा'—मध्यलीला 1/97 संख्याका
अनुभाष्य देखें। इस स्थानमें 'श्रीगोपीनाथ'-विग्रह है और
श्रीश्यामानन्द प्रभुके सेवक श्रीरसिकानन्द प्रभुकी समाधि
आज भी विद्यमान है॥12॥
महाप्रभुका नृत्य-कीर्तन और विग्रहके सेवकोंके द्वारा महाप्रभुकी पूजा :-
चूड़ा पाञा महाप्रभुर आनन्दित मन।
बहु नृत्यगीत कैल लञा भक्तगण ॥ 15 ॥
प्रभुर प्रभाव देखि' प्रेम-रूप-गुण।
विस्मित हइला गोपीनाथेर दासगण ॥ 16 ॥
नानारूपे प्रीत्ये कैल प्रभुर सेवन।
सेइ रात्रि ताँहा प्रभु करिला वञ्चन ॥ 17 ॥
अनुवाद—पुष्प-मुकुटको पाकर महाप्रभुको बहुत
आनन्द हुआ और वे भक्तोंके साथ मिलकर नृत्य-कीर्तन
करने लगे। महाप्रभुके अलौकिक भाव, उनका श्रीकृष्णमें
प्रेम, उनके रूप और गुणोंको देखकर श्रीगोपीनाथके
सेवक विस्मित हो गये। उन सेवकोंने अनेक प्रकारसे
प्रीतिपूर्वक महाप्रभुकी सेवा की। महाप्रभुने वह रात
श्रीगोपीनाथ-मन्दिरमें ही बितायी॥15-17॥
अनुभाष्य—'वञ्चन'—यापन अर्थात् बिताना॥17॥
गुरुमुखसे सुने श्रीकृष्णके भक्तवात्सल्योद्दीपक क्षीरप्रसादके सम्मानार्थ महाप्रभुकी वहाँ अपेक्षा :-
महाप्रसाद-क्षीर-लोभे रहिला प्रभु तथा।
पूर्वे ईश्वरपुरी ताँरे कहियाछेन कथा ॥ 18 ॥
अनुवाद—श्रीगोपीनाथके खीररूपी महाप्रसादके लोभसे
महाप्रभु वहीं रहे। महाप्रभुके गुरुदेव श्रीईश्वरपुरीने पहले
स्वयं उनको खीरकी महिमा बतलायी थी॥18॥
भक्तोंके समक्ष महाप्रभुके द्वारा भक्त-माधवेन्द्रपुरीके लिये श्रीगोपीनाथका 'क्षीरचोरा' बननेके प्रसङ्गका वर्णन :-
'क्षीरचोरा गोपीनाथ' प्रसिद्ध ताँर नाम।
भक्तगणे कहे प्रभु सेइ त' आख्यान ॥ 19 ॥
पूर्वे माधव-पुरीर लागि' क्षीर कैल चुरि।
अतएव नाम हैल 'क्षीरचोरा हरि' ॥ 20 ॥
पूर्वे श्रीमाधव-पुरी आइला वृन्दावन।
भ्रमिते भ्रमिते गेला यथा गोवर्धन ॥ 21 ॥
। 115

यहाँ पृष्ठ का सम्पूर्ण पाठ प्रस्तुत है:

[ 4/19–31 श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत मध्यलीला
अनुवाद—श्रीगोपीनाथ कैसे ‘क्षीरचोरा गोपीनाथ'के
नामसे प्रसिद्ध हुए, महाप्रभुने इस कथाको अपने
भक्तोंको सुनाया। पूर्वकालमें श्रीगोपीनाथने अपने भक्त
श्रीमाधवेन्द्रपुरीके लिये खीरकी चोरी की थी, इसलिये
उनका नाम ‘क्षीरचोर गोपीनाथ’ हो गया था। एक बार
श्रीमाधवेन्द्रपुरी वृन्दावन आये थे और भ्रमण करते-करते
वे गिरिराज गोवर्धन पहुँचे॥ 19–21॥
अमृतप्रवाह भाष्य—‘माधव-पुरी’—माधवेन्द्रपुरी ॥ 20 ॥
निरन्तर कृष्णप्रेममें मत्त श्रीमाधवेन्द्रपुरी :—
प्रेमे मत्त,—नाहि ताँर रात्रिदिन-ज्ञान।
क्षणे उठे, क्षणे पड़े, नाहि स्थानास्थान॥ 22 ॥
शैल परिक्रमा करि’ गोविन्दकुण्डे आसिं’।
स्नान करि, वृक्षतले आछे सन्ध्याय बसिं’ ॥ 23 ॥
अनुवाद—श्रीमाधवेन्द्र पुरी प्रेममें ऐसे मत्त रहते कि
उनको रात-दिनका कोई भी ज्ञान नहीं रहता था।
प्रेमावेशमें वे एक क्षण उठकर खड़े होते और अगले
क्षण भूमिपर गिर पड़ते, वह स्थान पवित्र है अथवा
अपवित्र, उन्हें कुछ भी ध्यान नहीं रहता था। एक दिन
गिरिराज गोवर्धनकी परिक्रमा करके उन्होंने गोविन्दकुण्डमें
आकर स्नान किया। स्नान करके सन्ध्याके समय वे
एक वृक्षके नीचे बैठे हुए थे॥ 22–23 ॥
अनुभाष्य—‘शैल’—गोवर्धन पर्वत, मथुरासे आठ
कोस दूर ॥ 23 ॥
गोपबालकके वेशमें श्रीकृष्णके द्वारा अपने भक्त
श्रीमाधवेन्द्रपुरीको दुग्ध-दान :—
गोप-बालक एक दुग्ध-भाण्ड लञा।
आसिं’ आगे धरि' किछु बलिल हासिया ॥ 24 ॥
“पुरी, एइ दुग्ध लञा कर तुम पान।
मागिं’ केने नाहि खाओ, किंवा कर ध्यान॥” 25 ॥
बालकेर सौन्दर्ये पुरीर हइल सन्तोष।
ताहार मधुर-वाक्ये गेल भोक-शोष ॥ 26 ॥
अनुवाद—तभी एक गोपबालक दूधसे भरा पात्र
लेकर आया और उसे उनके आगे रखकर मन्द-मन्द
मुस्कुराते हुए उनसे कहने लगा,—“हे माधवेन्द्रपुरी! तुम
यह दूध लेकर पी लो। कुछ माँगकर खाते क्यों नहीं
हो? और किसका ध्यान कर रहे हो?” उस बालकके
सौन्दर्यको देखकर श्रीमाधवेन्द्रपुरी बहुत प्रसन्न हुए और
उसके मधुर वचन सुनकर उनकी भूख-प्यास भी दूर
हो गयी ॥ 24–26 ॥
अमृतप्रवाह भाष्य—‘भोक-शोष’—भूख और
प्यास ॥ 26 ॥
श्रीमाधवेन्द्रपुरीके द्वारा बालकके परिचयकी जिज्ञासा :—
पुरी कहे,—“के तुमि, काँहा तोमार वास।
केमते जानिले, आमि करि उपवास॥” 27 ॥
अनुवाद—श्रीमाधवेन्द्रपुरीने उस बालकसे पूछा,—“तुम
कौन हो? कहाँ रहते हो? तुम्हें कैसे पता चला कि
मैंने आज उपवास किया है?॥” 27 ॥
बालकके द्वारा आत्मगोपन :—
बालक कहे,—“गोप आमि, एइ ग्रामे बसि।
आमार ग्रामेते केह ना रहे उपवासी ॥ 28 ॥
केह अन्न मागि' खाय, केह दुग्धाहार।
अयाचक-जने आमि दिये त' आहार ॥ 29 ॥
जल निते स्त्रीगण तोमारे देखि' गेल।
स्त्रीगण दुग्ध दिया आमारे पाठाइल॥ 30 ॥
गोदोहन करिते चाहि, शीघ्र आमि याब।
पुनः आसिं' आमि एइ भाण्ड लइब॥” 31 ॥
अनुवाद—उस बालकने उत्तर दिया,—“मैं एक गोप
हूँ और इसी गाँवमें रहता हूँ। हमारे गाँवमें कोई भी
भूखा नहीं रहता। यहाँ कोई अन्न माँगकर खा लेता
है या कोई केवल दूध माँगकर पी लेता है। और भिक्षा
न माँगनेवालेको मैं स्वयं ही आहार पहुँचा देता हूँ। मेरे
गाँवकी कुछ स्त्रियाँ जल लेनेके लिये इस कुण्डपर
116 ।

चौथा अध्याय
4/28-40 ]
आयी थीं और उन्होंने तुम्हें देखा था। उन स्त्रियोंने ही
दूध देकर मुझे यहाँ भेजा है। अभी मुझे जल्दीसे गाय
दुहनेके लिये जाना है, मैं पुनः आकर इस दूधके
पात्रको ले जाऊँगा॥”28-31॥
दूध देकर बालकका अन्तर्धान होना :-
एत बलि' गेला बालक ना देखिये आर।
माधव-पुरीर चित्ते हैल चमत्कार ॥ 32 ॥
दूध पीनेके बाद श्रीमाधवेन्द्रपुरीकी
बालकके लिये प्रतीक्षा :-
दुग्ध पान करि' भाण्ड धुञा राखिल।
बाट देखे, से बालक पुनः ना आइल ॥ 33 ॥
अनुवाद-इतना कहकर वह गोपबालक वहाँसे
चला गया मानो वह अन्तर्धान हो गया हो। दूध पीकर
श्रीमाधवेन्द्रपुरीके चित्तमें चमत्कार हो गया। दूध पीकर
तब श्रीमाधवेन्द्रपुरीने उस बर्तनको धोकर रख दिया
और उस बालककी बाट देखने लगे, परन्तु वह बालक
फिर लौटकर नहीं आया ॥ 32-33 ॥
अमृतप्रवाह भाष्य - 'बाट' - राह, उड़िया भाषाका
शब्द ॥ 33 ॥
समाधिमें बालकरूपी श्रीकृष्णका दर्शन :-
बसि' नाम लय पुरी, नाहि निद्रा हय।
शेषरात्रे तन्द्रा हैल, - बाह्यवृत्ति-लय ॥ 34 ॥
अनुवाद-श्रीमाधवेन्द्रपुरी वहीं बैठकर नाम जप
करने लगे, रातमें भी उनको नींद नहीं आयी। रातके
अन्तमें उन्हें तन्द्रा आ गयी और उनकी बाह्य चेतना
लुप्त हो गयी ॥ 34 ॥
अनुभाष्य - 'नाम' - हरिनाम । 'बाह्यवृत्ति-लय' - भक्तिमें
समाहित (समाधिस्थ) हो गये ॥ 34 ॥
स्वप्नमें श्रीमाधवेन्द्रपुरीको बालकरूपी
श्रीकृष्णके द्वारा एक कुञ्जमें लाना :-
स्वप्न देखे, सेइ बालक सम्मुखे आसिञा।
एक कुञ्जे लञा गेल हातेते धरिञा ॥ 35 ॥
सेवामें शिथिलताके कारण गिरिधारीके
द्वारा दुःख प्रकट करना :-
कुञ्ज देखाञा कहे, - "आमि एइ कुञ्जे रइ।
शीत-वृष्टि-वाताग्निते महा-दुःख पाइ ॥ 36 ॥
गिरिराजके ऊपर एक मठ निर्माण करके गिरिधारी
गोपालकी प्रतिष्ठा करनेका आदेश :-
ग्रामेर लोक आनि' आमा काढ़' कुञ्ज हैते।
पर्वत-उपरि लञा राख भालमते ॥ 37 ॥
एक मठ करि' ताँहा करह स्थापन।
बहु शीतल जले कर श्रीअङ्ग मार्जन ॥ 38 ॥
अनुवाद-श्रीमाधवेन्द्रपुरीने स्वप्नमें देखा कि वही
गोपबालक उनके सामने आया और उनको हाथसे
पकड़कर एक कुञ्जमें ले गया। कुञ्ज दिखाते हुए
उसने कहा, - “मैं इस कुञ्जमें रहता हूँ। सर्दी, गर्मी,
वर्षा और आँधी-तूफानके कारण बहुत कष्ट पाता हूँ।
तुम गाँवके लोगोंको लाकर मुझे इस कुञ्जसे बाहर
निकालो और मुझे भलीभाँति गिरिराजके ऊपर विराजमान
कर दो। उस स्थानपर एक मन्दिर स्थापित करो। फिर
बहुतसा शीतल जल लाकर मेरे श्रीअङ्गोंका मार्जन
करो ॥ 35-38 ॥
अमृतप्रवाह भाष्य - 'काढ़' - बाहर करो;
'मठ' - मन्दिर ॥ 37 ॥
भक्तकी प्रतीक्षा में भगवान् :-
बहुदिन तोमार पथ करि निरीक्षण।
कबै आसि' माधव आमा करिबे सेवन ॥ 39 ॥
तोमार प्रेमवशे करि' सेवा अङ्गीकार।
दर्शन दिया निस्तारिब सकल संसार ॥ 40 ॥
अनुवाद-मैं बहुत दिनोंसे तुम्हारी राह देख रहा था
कि कब माधवेन्द्रपुरी यहाँ आयेगा और मेरी सेवा
करेगा। तुम्हारे प्रेमके वशीभूत होकर मैं तुम्हारी सेवा
स्वीकार करूँगा और अपने दर्शन देकर संसारके
समस्त लोगोंका उद्धार करूँगा ॥ 39-40 ॥
। 117