सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

रसखान रचनावली (सुजान रसखान, प्रेमवाटिका एवं दानलीला सटीक)

Raskhan Rachanavali with Hindi Commentary

रसखान (सैयद इब्राहिम) / पं. विद्यानिवास मिश्र द्वारा

DevanagariBrajpublished368 पृष्ठ

व्याख्या भाग २६१
बेचारी प्रेम की विपत्ति लेकर ही अपने घरो को लौटती है। उसने अपनी
बाँसुरी की तानो का सारे ब्रज मे तान तान रक्खा है, अत. मै तुझसे ज्ञान
की बात कहती हूँ कि बहुत सोच समझकर पैर रखो, क्योकि वह कृष्ण इसी
प्रकार फँसाता है, जिस प्रकार चारा देकर मछली को फँसाया जाता है।
विशेष—१ यमक, श्लेप अलकार।
२. 'तकि पाय धरौ रपटाय नही' मुहावरे का भावपूर्ण प्रयोग है।
सवैया
काहे कूँ जाति जसोमति के गृह पोच भली घर हूँ तो रई ही।
मानुष को डसिवौ अपुनो हँसिवौ यह बात उहाँ न नई ही ॥
बैरिनि तौ दृग-कोरनि मे रसखान जो बात भई न भई ही।
माखन सौ मन लै यह क्यो वह माखनचोर के ओर नई ही ॥२१४॥
शब्दार्थ —पोच भली = चाहे कमजोर ही सही। रई = दूध मथने की
लकडी। उहाँ = वहाँ पर। बैरिनि = औरतो का आत्मीयता-सूचक सम्बोधन।
तौ = तेरे। न भई ही = पहले नही थी। माखन सौ = मक्खन के समान
कोमल।
अर्थ—कोई गोपी यशोदा के घर गई और वहाँ से कृष्ण के प्रेम के
वशीभूत होकर लौटी। उसकी भर्त्सना करती हुई उसकी सखी कह रही है कि
तू यशोदा के घर गई ही क्यो ? रई तो तेरे भी पास थी, भले ही वह
कमजोर सही। वहाँ कृष्ण के द्वारा प्रेम का जाल फैलाकर भोली नारियो को
डसना और उन नारियो के फिर अपनी हंसी कराना कोई नई बात नही है।
वहाँ तो प्रतिदिन ऐसा ही होता रहता है। हे बैरिनि ! तेरे नेत्रो मे आज
जो बात मै देख रही हूँ, वह पहले तो नही थी, अर्थात् आज तुम्हारी आँखों
मे प्रेम की मादकता है। अपना मक्खन-जैसा कोमल हृदय लेकर तू उस
माखनचोर की ओर गई ही क्यो थी ?
विशेष—१ उपमा अलकार।
२. अंतिम पक्ति मे 'माखन' और 'माखनचोर' का प्रयोग अत्यन्त
औचित्यपूर्ण है।
३. श्री विश्वनाथप्रसाद मिश्र द्वारा सम्पादित 'रसखान-ग्रन्थावली' मे
यह सवैया नही है।

२६२ रसखान-ग्रन्थावली
सवैया
हेरति बारही यार उसै तुव बावरी बाल, कहा धौ करैंगी ।
जौ कवहूँ रसखानि लखै फिर क्यो हूँ न वीर ही धीर धरैगी ॥
मानि है काहू की कानि नही, जब रूप ठगी हरि रंग ढरैंगी ।
यातै कहौ सिख मानि भटू यह हेरनि तेरे ही पैडे परैंगी ॥२१५॥
शब्दार्थ—हेरति=देखती है । वीर=सखी । कानि=लज्जा, भय । रग=
प्रेम । सिख=शिक्षा । भटू=सखी । हेरनि=देखा । नैडे=पीछे ।
अर्थ—कोई गोपी अपनी सखी को समझाती हुई कहती है कि हे सखि !
तू वार-वार कृष्ण की ओर देखती है । हे पगली ! तू नही जानती कि इसका
परिणाम क्या होगा ? यदि कभी आनन्द-सागर कृष्ण ने तेरी ओर देख लिया
तो, हे सखि ! फिर तू अपना सारा धैर्य खो बैठेगी और उसमे अनुरक्त हो
जायेगी । तब तू किसी भी प्रकार की लज्जा नही पावेगी और कृष्ण के
प्रेम मे रग जायेगी । हे सखि ! इसलिए मैं तुझसे कहती हूँ कि तू मेरी
शिक्षा मान, अन्यथा यह देखना तेरे ही पीछे पड जायेगा, अर्थात् जब तू कृष्ण
से प्रेम करने लगेगी तो फिर तुझे बडी व्याकुलता होगी, तेरा सुख-चैन सब
दूर हो जायेगा ।
सवैया
बाँके कटाछ चितैवो सिख्यो बहुधा वरज्यौँ हित कैं हितकारी ।
तूं अपने ढग की रसखानि सिखावनि देति न हौं पचिहारी ॥
कौन की सीख सिखी सजनी अजहूँ तजि दै बलि जाउं तिहारी ।
नन्द के नन्दन के फन्द अजूं परि जैहै अनोखी निहारिनिहारी ॥२१६॥
शब्दार्थ—कटाछ=कटाक्ष, तिरछी दृष्टि से । हितकारी=प्रेम करने
वाला पति । हौ पचिहारी=मैं कोशिश करके हार गई हूँ । निहारिनिहारी=
देखने वाली ।
अर्थ—कोई गोपी अपनी मानिनी सखी को समझाती हुई कहती है कि
हे सखि ! तूने बाँकी-तिरछी दृष्टि से देखना तो सीख लिया है, अर्थात् तू
प्रेम करना तो जान गई है, पर प्राय अपना अपने प्रेम करने वाले पति की
भर्त्सना कर देती है । तू तो अपने ही प्रकार की आनन्द-सागर से भरी हुई
युवती है, जो मेरी शिक्षा नही मानती । मैं तो तुझे शिक्षा देते-देते कोशिश

व्याख्या भाग २६३
करके हार गई हूँ। हे सजनी ! तू ने किसकी शिक्षा को ग्रहण कर लिया है ?
अपना मान छोड दे, मैं तुझ पर न्यौछावर होती हूँ। हे-विलक्षण दृष्टि
से देखने वाली ! यदि तू कही कृष्ण के फन्दे मे पड गई तो फिर मुसीबत आ
जायेगी। अत तुझे अपना मान छोड़कर अपने प्रियतम से प्रेम करना ही
उचित है।
सवैया
बैरिन तूँ वरजी न रहै अबही घर बाहिर बैरु वृढैगो।
टोना सु नन्द छुटोना पढै सजनी तुहि देखि विसेपि पढ़ैगो ॥
हसि है सखि गोकुल गाँव सबै रसखानि तबै यह लोक रढ़ैगो।
बैरु चढै घरहि रहि बैठि अटा न चढ़ै बदनाम चढ़ेगो ॥२१७॥
शब्दार्थ = वरजी न रहैं = रोकने पर नहीं रुकती। टोना = जादू।
छुटोना = लडका। विसेप = विशेष। लोक = दुनिया। बैरु = आयु।
अर्थ—कोई गोपी कृष्ण के प्रेम मे दिवानी अपनी सखी को समझाती
हुई कहती है कि हे सखि । तू रोकने पर भी नही रुकती। यदि तेरा कृष्ण-
के प्रति ऐसा ही लगाव रहा तो घर और बाहर वैर बढ जायेगा। नन्दपुत्र
कृष्ण जादू के मन्त्र से तो सदा ही पढता रहता है, पर तुझे देखकर वह और
भी विशेष रूप से पढेगा। सारा गोकुल गाँव तेरी हँसी उडायेगा और सारी
दुनिया तेरी निन्दा करेगी। अब तेरी आयु चढ रही है; अर्थात् तू युवती
हो रही है, अत तेरा घर के अन्दर बैठना ही ठीक है; अटारी पर चढ़ना
ठीक नहीं है, क्योकि इससे तेरी बदनामी होगी।
विशेष—१. 'वैरिनि' शब्द का प्रयोग आत्मीयता का सूचक है।
२. 'बैरु चढ़े' मुहावरे का भावपूर्ण प्रयोग है।
३. अन्तिम पषित मे लक्षणा शब्द-शक्ति और असंगति अलंकार
का प्रयोग भाववर्द्धक है।
सवैया
गोरस गाँव ही मै विचिवो तचिवो नही नन्द-मुखानल झारन ।
गैल गहे चलियै रसखानि तौ पाप बिना डरियै किहि कारन ॥
नाहिं री ना भटू, क्यों करि कै वन पैठत पाइबी लाज सम्हारन ।
कुंजनि नन्दकुमार बसै तहाँ मार बसै कचनार की डारन ॥ २१८ ॥

शब्दार्थ—तचिबो = जलना। नद-मुखानल-झारन = ननद के मुंह की आग
की लपटें। गैल = मार्ग। भटू = सखी। मार = कामदेव।
अर्थ—कोई गोपी अपनी सखी से गोरस बेचने के लिए बाहर चलने के
लिए कहती है। उसकी बात सुनकर वह सखी कहती है कि हे सखि ! मैं गोरस
गाँव में ही बेचूँगी, क्योंकि ननद के मुख की आग की लपटों में जलना, ननद
की फटकारें सुनना, अच्छा नहीं है। जब मैं बाहर जाती हूँ तो मेरी
ननद कृष्ण और मुझे लक्ष्य करके अनेक प्रकार की मर्मान्तक गालियाँ देती है।
यह सुनकर वह गोपी कहती है कि हम अपने रास्ते चली जायेंगी। जब तुम्हारे
मन में कोई पाप ही नहीं है तो फिर तुम अपने मन में क्यों डरती हो ? यह
सुनकर फिर सखी कहती है कि सखि ! मैं तुम्हारे साथ नहीं चलूँगी, क्योंकि
उस वन में घूमने पर जहाँ कृष्ण रहते हैं, किस प्रकार अपनी लाज संभाली जा
सकती है। वहाँ कुंजों में तो कृष्ण रहते हैं और कचनार की डालियों में
कामदेव निवास करता है।
कहने का भाव यह है कि उस वन का, जहाँ कृष्ण रहते हैं, वातावरण ही
इतना मादक है कि वहाँ पहुँचते ही मन इतना कामपूर्ण हो जाता है कि फिर
उचित-अनुचित का ध्यान ही नहीं रहता। अतः मुझे गाँव से बाहर निकलना
उचित नहीं है।
सवैया
वार ही गोरस बेंच री आजु तू माइ के मूड चढ़े कत मौड़ी।
आवत जात ही होइगी साँझ भटू जमुना मतरौंड लौं औंड़ी॥
पार गए रसखानि कहै अँखियाँ कहूँ होंहिगी प्रेम कनौड़ी।
राधे बलाइ ल्यौं जाइगी वाज अबै ब्रजराज सनेह की डाँडी॥२१६॥
शब्दार्थ—वार ही = इस पार ही। मौड़ी = सखी। मतरौंड = मथुरा और
वृन्दावन के बीच का एक स्थान। प्रेम कनौड़ी = प्रेम के वशीभूत।
अर्थ—एक गोपी अपनी सखी से कहती है कि हे सखि ! आज तू अपना
गोरस नदी के इस पार ही बेच ले और नदी के उस पार न जा। क्योंकि
यमुना पार से मतरौंड तक जाते-आते ही साँझ हो जायेगी। दूसरा कारण यह
है कि नदी के उस पार जाने पर आनन्द सागर कृष्ण मिल जायेंगे, जिन्हें देखते
ही न जाने आँखें प्रेम के वशीभूत हो जायें। फिर यह बात राधा तक भी पहुँच
जायेगी और सारे ब्रज में कृष्ण के प्रेम की डोडी पिट जायेगी।

व्याख्या भाग २६५
तुलना—'हाय दई न बिसाखी सुनै कछु है जग बाजत नेह की डौडी।'
— घनानन्द
कवित्त
ब्याही अनब्याही ब्रज माही सब चाही तासी,
दूनी सकुचाही दीठि परै न जुन्हैया की।
नेकु मुसकानि रसखानि को विलोकत ही,
चेरी होति एक बार कुंजनि दिखैया की॥
मेरो कह्यो मानि अन्त मेरो गुन मानिहै री,
प्रात खात जात ना सकात सौहै मैया की।
भाई की अटक तौ लौ सासु की हटक जौ लौ,
देखी ना लटक मेरे दूलह कन्हैया की॥ २२०॥
शब्दार्थ—जुन्हैया = चाँदनी। चेरी = दासी। हटक = बाधा।
अर्थ—कोई गोपी अपनी सखी से कृष्ण की छवि का वर्णन करती हुई
कहती है कि ब्रज की जितनी भी विवाहित नारियाँ और अविवाहित युवतियाँ
है, सब कृष्ण को चाहती है, उससे प्रेम करती है। वैसे वे इतनी लज्जाशील
है कि चाँदनी की दृष्टि भी उन पर न पड जाये, इसलिए दूने सकोच के
साथ वे अपने घर से बाहर निकलती है। किन्तु उस तथा कुन्ज
दिखाने वाले कृष्ण की तनिक सी मुस्कराहट को भी देख कर वे तुरन्त उसकी
दासी बन जाती है। हे सखि! तुम मेरा कहना मानो और अन्त मे तुम मेरा
अहसान स्वीकार करोगी। तुम्हे अपनी माँ की सौगन्ध है, तुम कभी भी
प्रात काल बिना खाना खाये बन मे न जाना, अन्यथा वहाँ सारे दिन तुम्हे भूखा
रहना पड़ेगा। भाई की बाधा और सासु की रुकावट मेरे मार्ग मे तब तक ही
बनी हुई है, जब तक उन्होने मेरे प्रिय कृष्ण की छवि को नही देखा है; अन्यथा
वे स्वयं भी उस छवि पर मुग्ध हो जायेगी।
सवैया
मो हित तो हित है रसखान छुपाकर जानहि जान अजानहि।
सोउ चबाव चल्यौ चहुँधा चलि री चलि री खत तोहि निदानहि॥
जो चहियै लहियै भरि चाहि हिये सहियै हित काज कहा नहि।
जान दै सास रिसान दै नन्दहि पानि दै मोहि तू कान दै तानहि॥२२१॥
शब्दार्थ—मो हित तो हित है = मेरी भलाई तेरी ही भलाई मे है।

२६६ रसखान-ग्रन्थावली
छपाकर = चन्द्रमा। चवाव = निन्दा। खत = हानि। निदानहिं = अन्त में।
जो चहियै लहियै भरि चाहि = यदि कृष्ण को प्रेम पूर्वक आँख भरकर देखना
चाहती है। हित काज = प्रेम के लिए। पानि = हाथ।
अर्थ—कोई गोपी अपनी सखी को शिक्षा देती हुई कहती है कि मेरी
भलाई तेरी ही भलाई है। अर्थात् मैं जो कुछ कह रही हूँ वह सब तेरी ही
भलाई के लिए कह रही हूँ। तू चन्द्रमा को जानकर भी अजान क्यो बनी हुई
है; अर्थात् चन्द्रमा भावोद्दीपक है, इस बात को जानकर भी तू कृष्ण से क्यो
नही मिल रही है। तेरे कलंक की चर्चा चारो ओर चल रही है और इस चर्चा
से अन्त मे तुझे ही हानि होगी, अत तू चल कर कृष्ण से मिल। यदि तू
कृष्ण को प्रेमपूर्वक आँख भरकर देखना चाहती है तो तुझे सभी प्रकार की
निन्दा सहन करनी होगी, क्योकि प्रेम के लिए क्या कुछ नही सहा
जाता। अत तू सास की चिन्ता छोड़, ननद को क्रुद्ध होने दे, मुझे अपना हाथ
दे; अर्थात् मेरे ऊपर विश्वास कर और कृष्ण की तानो को सुन; अर्थात् कृष्ण
से मिल।
विशेष—१. तृतीय पंक्ति मे यमक अलकार ।
२. यह सवैया श्री विश्वनाथ प्रसाद मिश्र द्वारा सम्पादित 'रस-
खान ग्रन्थावली' मे नही है।
सवैया
तेरी गलीन मै जा दिन ते निकसे मन मोहन गोधन गावत ।
ये ब्रज लोग सो कौन सी बात चलाइ कै जो नहिं नैन चलावत ॥
वे रसखानि जो रीझिहै नेकु तौ रीझि कै क्यो न बनाइ रिझावत ।
बावरी जो पै कलंक लग्यौ तो निसंक ह्वै क्यों नहीं अंक लगावत ॥२२२॥
शब्दार्थ—गोधन = गोचारण का गीत। अंक = हृदय।
अर्थ—कृष्ण प्रेम से विमुख किसी गोपी को उसकी सखी समझती हुई
कहती है कि जिस दिन से तेरी गली मे से श्रीकृष्ण गोचारण का गीत गाते
हुए निकले है, उस दिन से न जाने ब्रज मे लोगो ने कौन सी बात चला दी है
कि तेरे नेत्र ही पटकने बन्द हो गये है। यदि आनन्द सागर कृष्ण तुझ पर
तनिक भी रीझ गये है तो तू अच्छी प्रकार से रिझाकर उन्हे अपने वश मे
क्यो नहीं करती, यदि तुझे प्रेम का कलंक लग ही गया है तो निर्भय होकर
कृष्ण को अपने हृदय से क्यो नही लगाती ?

व्याख्या भाग २६७
विशेष—१. 'बात' का क्लिष्ट प्रयोग है ।
२ अंतिम पंक्ति मे शब्द एव भाव छटा अनुपम है ।
तुलना—१. 'कौन संकोच रह्यो है निवाज,
जो तू तरसै उनहूँ तरसावत ।
बावरी जो पै कलंक लग्यो,
तो निसंक ह्वै क्यो नहि अंक लगावत ।
—निवाज
२. विस्नु विरंचि बिचारि मनावत,
गावत कीरति मोद पगावत ।
बावरी जो पै कलंक लग्यौ,
तो निसंक ह्वै क्यो नही अंक लगावत ।'
—मोहन
३ होनी हुती सो तो होय चुकी,
इन बातन मे अब लाभ कहा है ।
लागे कलंकहु अंक नही,
तो सखि भूल हमारी महा है ।'
—हरिश्चन्द्र
सवैया
जाहु न कोऊ सखी जमुना जल रोके खड़ो मग नन्द को लाला ।
नैन नचाइ चलाइ चितै रसखानि चलावत प्रेम को भाला ॥
मैं जु गई हुती बैरन बाहर मेरी करी गति टूटि गौ माला ।
होरी भई कै हरी भए लाल कै लाल गुलाल पगी ब्रजवाला ॥ २२३ ॥
शब्दार्थ—मग = मार्ग । नन्द को लला = कृष्ण ।
अर्थ—कोई गोपी अपनी सखी को समझाती हुई कहती है कि हे सखि !
किसी को भी यमुना जल भरने नही जाना चाहिए, क्योकि कृष्ण मार्ग रोके
हुए खड़ा है । वह अपनी आँखो को नचाकर मन को चंचल बना कर प्रेम का
भाला चलाता है । मैं जो बाहर निकल गई तो मेरी उस कृष्ण ने ऐसी दुर्गति
की कि मेरे गले की माला भी टूट कर गिर गई । यह होली है या कृष्ण के
द्वारा हरण है, क्योकि सभी ब्रजवालाएँ कृष्ण के गुलाल से लाल हो रही हैं ।

२६८ रसखान-ग्रन्थावली
सोरठा
अरी अनोखी बाम, तू आई गौने नई ।
वाहर धरसि न पाय, है छलिया तुव ताक मैं ।२२४।
शब्दार्थ—अनोखी=सुन्दर । वाम=स्त्री । छलिया=कृष्ण । तुव ताक
मैं=तेरी खोज मे ।
अर्थ—ब्रज मे आई किसी नई गोपी को अन्य गोपी चेतावनी देती
हुई कहती है कि हे सुन्दर नारी ! तू नई-नई गौने मे आई है, अत यहाँ की
बातो को नही जानती । तू अपने घर से बाहर पैर न रखना, क्योकि कृष्ण तेरी
खोज मे है । यदि तू उसे मिल गई तो वह तुझे अपने प्रेम-बन्धन मे बाँध
लेगा ।
संयोग-वर्णन
सवैया
विहरै पिय प्यारी सनेह सने छहरै चुनरी के फवा कहरै ।
सिहरै नव जोवन रग अनग सुभग अपागनि की गहरै ॥
वहरै रसखानि नदी रस की लहरै वनिता कुल हू भहरै ।
कहरै विरही जन आतप सो लहरै लली लाल लिये पहरै ॥२२४।॥
शब्दार्थ—सनेह सने=प्रेम पूर्वक । फवा=फुंदने । फहरै=गिरते हैं ।
सुभग=सुन्दर । अपागनि=नेत्रो की कोरे । कहरै=दुखी होते हैं । आतप=
विरह दुख ।
अर्थ—कोई गोपी अपनी सखी से राधा-कृष्ण के मिलन का वर्णन करती
हुई कहती है कि हे सखि ! कृष्ण प्रिया राधा के साथ प्रेमपूर्वक विचरण करते
है जिसकी चुनरी के फु दने छहर कर गिरते है । सुन्दर नेत्र-कोरो की गंभीरता
से उसका नव-यौवन सिहरता है तथा प्रेम के कारण काम-भावना उत्पन्न होती
है । रसखान कहते है कि वहाँ पर आनन्द की नदी वहती है जिसके किनारो
पर खडी ब्रज-वालाएँ कांपती है । उसके कारण विरही जनो का विरह दुख
बढता है और वे उससे दुखी होते है तथा कृष्ण राधा के साथ प्रसन्न हो
रहे है ।
विशेष—अनुप्रास अलकार ।

५. विविध पद संग्रह, फुटकर सवैये व उपसंहार

व्याख्या भाग २६६
सवैया
सोई हुती पिय की छतियाँ लगि बाल प्रबीन महा मुद मानै ।
केस खुले छहरैं वहरैं फहरैं छवि देखत मैन अमानै ॥
वा रस मै रसखानि पगी रति रैन जगी अँखियाँ अनुमानै ।
चन्द पै विम्ब औ विम्ब कैरव कैरव पै मुकता प्रयानै ॥२२६॥
शब्दार्थ—सोई हुई = सोई हुई थी । मुद = प्रसन्नता । छहरैं = फैले हुए
थे । वहरैं फहरैं = बाहर निकलकर हिल रहे थे । मैन = कामदेव अमानै =
अमान्य, तिरस्करणीय । चन्द = चन्द्रमा जैसा मुख । बिम्ब = कुँदरु, आँखों
की ललाई । कैरव = कुमुद, आँखो के सफेद कोए । मुक्तान = मोतियो के;
रात मे जागने के कारण आँस्रओ के ।
अर्थ—कोई गोपी अपनी सखी से अन्य सखी के सुरतान्त का वर्णन
करती हुई कहती है कि वह चतुर बाला अत्यन्त प्रसन्नता के साथ अपने प्रिय-
तम की छाती से लगाकर सोई हुई थी । उसके खुले हुए केश बाहर निकलकर
हिल रहे थे । उसकी शोभा को देखकर कामदेव भी तिरस्करणीय था । प्रिय
के साथ आनन्द मे डूबी रहकर रातभर जागने की बात का पता उसकी
आँखो से चल रहा था । उसका अलसाया हुआ मुख, लाल आँखे, आँखो के
सफेद कोए और रातभर जगाने के कारण जम्भाई के कारण निकले हुए
आँसू ऐसे प्रतीत होते थे मानो चन्द्रमा पर बिम्ब, बिम्ब पर कुमुद और कुमुद
पर मोती हो ।
विशेष—प्रतीप और रूपक अलकार ।
सवैया
अगनि अग मिलाइ दोऊ रसखानि रहे लिपटे तरु छाही ।
संगनि सग अनग को रंग सुर ग सनी पिय दै गलवाही ।।
वैन ज्यौ मैन सु ऐन सनेह को लूटि रहे रति अन्तर जाही ।
नीबी गहै कुछ कंचन कुम्भ कहै वनिता पिय नाही जु नाही ।।२२७।।
शब्दार्थ—अनग = कामदेव । रग = प्रेम । सुरग = उन्मादक । ऐन =
घर ।
अर्थ—कोई गोपी अपनी सखी से किसी अन्य गोपी के सुरत-शृंगार का
वर्णन करती हुई कहती है कि वे दोनो वृक्ष की छाया मे अपने अग से अंग
मिला रहे थे । वह नायिका उसके साथ कामदेव के उन्मादक प्रेम मे डूबकर

३०० रसखान-ग्रन्थावली

उसे बाहुपाश मे जकड़े हुए थी। उसके वचन कामदेव के घर जान पडते थे;
अर्थात् उसके वचनो से काम-भावना की अभिव्यक्ति हो रही थी। वे दोनो
'रति के अन्तर्गत प्रेम की लूट कर रहे थे। जब उसका प्रिय उसकी नीवी को
और कचन कुच-कुम्भो को ग्रहण करता था तो वह वनिता नही नही कर
रही थी।
विशेष —अनुप्रास, उपमा, रूपक अलकार।
तुलना—'हाथन सो गहि नीवी कह्यो पिय,
नाही जु नाही जु नाही जु नाही।'
—हरिश्चन्द्र
सवैया
आज अचानक राधिका रूप-निधान सो भेट भई वन माही।
देखत दीठि परे रसखानि मिले भरि अंक दियें गलवाही ॥
प्रेम-पगी बतियाँ दुहुँ घाँ की दुहूँ को लगी अति ही चितचाही।
मोहिनी मंत्र वसीकर जन्त्र हटा पिय की तिय की नंहि नाही ॥२२८॥
शब्दार्थ —रूप-निधान —सौन्दर्य-भण्डार । रसखानि —आनन्द-सागर
कृष्ण। अंक —बाहुपाश। प्रेम-पगी = प्रेमपूर्ण।
अर्थ —कोई गोपी अपनी सखी से राधा-कृष्ण के मिलन का वर्णन करती
हुई कहती है कि हे सखि ! आज अचानक वन मे राधा और सौन्दर्य-भण्डार
कृष्ण की भेट हो गई। आनन्द-सागर कृष्ण ने उसे देखते ही गलवाँही देकर
बाहुपाश मे बाँध लिया। दोनो प्रेम-पूर्ण बाते करने लगे, दोनो के मन मे ही
मिलन की अत्यन्त प्रबल इच्छा थी। प्रियतम कृष्ण का 'हा हा करना' यदि
मोहिनी मन्त्र था तो राधा का 'नही नही करना' वशीकरण मन्त्र था।
सवैया
वह सोई हुती परजक लली लला लीनों सु आह भुजा भरिकै।
अकुलाइ कै चौकि उठी सु डरी निकरी चहै अंकनि ते फरिकै ॥
झटका झटकी मैं फटी पटुका दर की अंगिया मुकता झरिकै।
मुख बोल कढे रिस से रसखानि हटी जू लला निविया धरिकै ॥२२६॥
शब्दार्थ —हुती = थी । परजक = पर्यंक । अंकनि ते = भुजाओ मे से ।
'पटुका = दुपट्टा । दरकी = फट गई । मुकता = मोती ।

व्याख्या भाग ३०६
अर्थ—कोई गोपी अपनी सखी से अन्य सखी की सुरत का वर्णन करती
हुई कहती है कि वह अपने पलंग पर सोई हुई थी कि कृष्ण ने आकर उसे
अपनी भुजाओ मे भर लिया । वह आकुल होकर चौंक उठी, डर गई और
फड़क कर उसकी गोद से निकलने का प्रयत्न करने लगी । इस भटका भटकी.
मे उसका दुपट्टा फट गया, चोली भी फट गई और उसमे से मोती टूटकर नीचे
गिर पड़े । रसखान कहते है, तब उसने क्रोधपूर्वक कृष्ण से कहा कि हे कृष्ण !
दूर हट जाओ, मेरी नीवी धडक रही है ।
विशेष —अनुभावो का सजीव एव स्वाभाविक वर्णन है ।
सवैया
अँखियाँ अँखियाँ सौ सकाइ मिलाइ हिलाइ रिझाइ हियो हरिवो ।
बतिया चित चोरन चेटक सी रस चारु चरित्रन ऊचरिवो ॥
रसखानि के प्रान सुधा भरिवो अधरान पै त्यौ अधरा धरिवो ।
इतने सब मैन के मोहिनी जन्त्र पै मन्त्र बसीकर सी करिवो ॥ २३०॥
शब्दार्थ—सकाइ = सकोचपूर्वक । चेटक = जादू । चारु = सुन्दर ।
ऊचरिवो = उच्चरित करना, कटना । बसीकरण = वशीकरण । सी = सी सी
की ध्वनि ।
अर्थ—कोई गोपी अपनी सखी से अन्य सखी के सुख श्रृंगार का वर्णन
कहती हुई कहती है कि उसने सकोचपूर्वक अपने प्रियतम की आँखो से अपनी
आँखे मिलाई; गर्दन हिलाकर और उसके द्वारा अपने प्रिय को रिझाकर उसने
उसका हृदय अपने वश मे कर लिया । चित्त को चुराने वाले चीरो की सी
जादू-भरी बाते करके उसने रमणीय आनन्द दिया । अपने प्रिय के अधरो पर
अपने अधर रखकर उसने उसके प्राणो मे अमृत उड़ेल दिया । इतने सारे मोहने
वाले कामदेव के मन्त्रो को अपनाकर भी उसने सी-सी ध्वनि करके अपने करने
प्रियकर वशीकरण मन्त्र डाल दिया ।
विशेष—यमक, उपमा अलकार ।
सवैया
वागन काहे को जाओ पिया, बैठी ही बाग लगाम दिखाऊं ।
एडी अनार सी मौरि रही, बरियाँ दोउ चम्पे की डार नवाऊँ ॥

३०२ रसखान-ग्रन्थावली
छातिन मैं रस के निबुआ अरु घूंघट खोलि कै दाख चखाऊं ।
टाँगन के रस के चसके रति फूलनि की रसखानि लूटाऊँ ॥२३१॥
शब्दार्थ—मौरि रही = फूल रही है। दाख = द्राक्षा, अधर । टाँगन = छुहारा ।
अर्थ—कोई नायिका नायक से कह रही है कि हे प्रियतम ! तुम बाग मे
क्यो जाते हो ? मैं घर बैठे ही तुम्हे बाग लगाकर दिखा सकती हूँ। मेरी
एडियाँ अनार की भांति फूल रही है, मानो ये ही अनार है। दोनो बाँहे ही
मानो चम्पे की डाले है। छाती मे उभरे हुए स्तन ही मानो रस भरे नीबू है ।
मैं घूंघट खोलकर तुम्हे द्राक्षा चखा सकती हूँ, अर्थात् मेरे अधरो के चुम्बन मे
द्राक्षा का आनन्द भरा हुआ है। रसखान कहते हैकि जंग रूपी छुहारो का रस
तुम्हे चखा सकती हूँ और प्रेम की कलियाँ तुम पर लुटा सकती हूँ।
विशेष—वर्णन मे काव्यात्मकता कम है और सागरूपक की सयोजना का
प्रयत्न अधिक है ।
वियोग-वर्णन
सवैया
फूलत फूल सबै वन बागन बोलत मौर वसत के आवत ।
कोमल की किलकार सुनै सब कत विदेसन ते सब धावत ॥
ऐसे कठोर महा रसखान जु नेकहु मोरी ये पीर न पावत ।
हक सी सालत है हिय मैं जब वैरीन कोमल कूक सुनावत ॥२३२॥
शब्दार्थ—कंत = प्रियतम । हक = वरछी ।
अर्थ—कोई विरहणी गोपी अपनी सखी से कहती है कि सारे बागो मे फूल
खिल गये है। वसन्त के आगमन के कारण भौरे उन पर गूँज रहे है । कोयल
की कू-कू सुनकर सबके प्रियतम कृष्ण इतने कठोर है कि मेरी विरह-वेदना की
तनिक भी चिन्ता नही करते । जब कोयल बोलती है तो उसकी कूक हृदय मे
चरछी के समान लगती है ।
विशेष—१. उपमा अलकार ।
२ परम्परागत वर्णन ।
३. यह सवैया श्री विश्वनाथ प्रसाद मिश्र द्वारा सम्पादित
'रसखान-ग्रन्था-वली' मे नही है ।

व्याख्या भाग ३०३
सवैया
रसखान सुनाह वियोग के ताप मलीन महा दुति देह तिया की ।
पकज सौ मुख गौ मुरझाय लगी लपटैं बरै स्वाँस हिया की ॥
ऐसे मे आवत कान्ह सुने हुलसै सुतनी तरकी अँगिया की ।
यो जन जोति उठी तन की उसकाय दई मनो बाती दिया की ॥२३३॥
शब्दार्थ-सुनाह = प्रियतम । ताप = दुख । पकज = कमल । बरै = जलने
लगी । हुलसै = प्रसन्न हुई । सुतनी = दृढ़ डोर ।
अर्थ-कोई गोपी अपनी सखि से किसी अन्य विरहिणी गोपी के विषय
मे कह रही है । वह गोपी अपने प्रियतम के वियोग-दुख से इतनी दुखी थी कि
उसके शरीर की शोभा भी मद पड गई थी । उसका कमल-जैसा मुख भी
मुरझा गया था । उसके हृदय की साँसे लपट बनकर जलने लगी थी । इसी
बीच उसने अपने प्रियतम के आगमन की खबर सुनी । वह इतनी प्रसन्न हुई
कि उसकी कचुकी की दृढ़ डोर भी कसमसाने लगी । उसका शरीर इस प्रकार
शोभायुक्त हो उठा, मानो दीपक की बत्ती को उकसा दिया गया हो ।
विशेष-१. उपमा, उत्प्रेक्षा, समाधि अलकार ।
२ सवैया २०० मे भी यही उत्प्रेक्षा है ।
३ यह सवैया श्री विश्वनाथप्रसाद मिश्र द्वारा सम्पादित
'रसखान-ग्रन्थावली' मे नही है ।
सवैया
विरहा की जु आँच लगी तन मे तब जाय परी जमुना जल मे ।
विरहानल तै जल सूखि गयौ मछली बही छाँडि गई तल मे ॥
जब रेत फटी रु पताल गई तब सेस जर यौं धरती-तल मे ।
रसखान तबै इहि आँच मिटै जब आय कै स्याम लगै गल मे ॥२३४॥
शब्दार्थ - विरहानल = वियोग की आग । धरती-तल-पाताल लोक ।
आँच मिटै = दुख दूर होगा, ज्वाला शान्त होगी ।
अर्थ-कोई गोपी अपनी सखी से अन्य विरहिणी गोपी का वियोग-दुख
वर्णन करती हुई कहती है जब उसके शरीर मे वियोग-दुख की आग बढ गई
तो वह उसे शान्त करने के लिए यमुना जल मे कूद गई । तब विरह की आग
के कारण यमुना का जल सूख गया और मछलियाँ जल के अभाव के कारण

३०४ रसखान ग्रन्थावली
यमुना के तल मे बैठ गई। उस आग के कारण जब यमुना का जल अत्यन्त
गर्म हो गया तो उसकी गरमी से पाताल-लोक मे स्थित शेषनाग भी जलने
लगा। रसखान कहते है कि यह ज्वाला तभी शात हो सकती है जब कृष्ण,
उसके गले से आकर लगेगे।
विशेष-१. अहात्मकता के कारण भाव-शून्यता ।
२. यह सवैया श्री विश्वनाथप्रसाद मिश्र द्वारा सम्पादित 'रसखान
ग्रन्थावली' मे नही है।
तुलना - 'प्यारी कौ परसि पौन गयो मानसर पँह,
लागत ही औरे गति भई मानसर की।
जलचर जरे औ सिवार जरि छार भयौ,
जल जरि गयो पक सूख्यो भूमि दरकी।'
—गग कवि,
सवैया
बाल गुलाब के नीर उसीर सो पीर न जाइ हियैं जिन ढारौ ।
कज की माल करौ जु बिछावत होत कहा पुनि चंदन गारौ ॥
एते इलाज विकाज करौ रसखानि को काहे को जारे पै जारौ ।
चाहत हौ जु जिवायौ भटू तौ दिखावौ बडी बड़ी आँखिनिवारी ॥२३५॥
शब्दार्थ-गुलाब के नीर = गुलाब जल । उसीर = खस । गारौ = लेप ।
विकाज = व्यर्थ । भटू = सखी ।
अर्थ - कोई विरह-व्याकुल गोपी अपनी सखी से कहती है कि हे सखी !
मेरे हृदय मे गुलाबजल और खस छिडकना बेकार है। कंजमाला का बिछावन
करने से तथा चंदन का लेप करने से भी कोई लाभ नही है। ये सारे उपचार
व्यर्थ है, वरन् ये तो मेरी जलन को और अधिक बढ़ाते है। हे सखि ! यदि
तुम मुझे जीवित रखना चाहती हो तो मुझे विशाल नेत्र वाले कृष्ण का दर्शन
करा दो।
विशेष-वर्णन परम्परागत है ।
सवैया
काह कहूँ रतियाँ की कथा बतियाँ कहि आवत है न कछू री ।
आइ गोपाल लियौ भरि अंक कियौ मनभायौ पियो रस कू री ॥

व्याख्या भाग ३०५.

ताहि दिना सो गडी अँखियाँ रसखानि मेरे अंग अंग मैं पूरी ।
पै न दिखाई परै अब बावरी दै कै वियोग विथा की मजूरी ॥२३६॥
शब्दार्थ—रतियाँ की = रात की । अंक = गोद ।
अर्थ—कोई गोपी अपनी सखी से अपनी-विरह व्यथा का वर्णन करती
हुई कहती है कि हे सखि ! मैं रात की बाते तुमसे क्या कहूँ ? वे बाते तो
कहने मे ही नही आती । कृष्ण ने मुझे अपनी गोद मे भर लिया, उसने अपनी
मनोकामना पूरी की, और रस का पान किया । उसी दिनसे उस आनन्द-सागर
की आँखे पूर्णतया मेरे अंग-अंग मे गडी हुई है, अर्थात् मैं उनकी शोभा को
तनिक देर के लिए भी नही भूल पाती । किन्तु हे सखि ! वियोग-व्यथा को
मजदूरी रूप मे देकर वह कृष्ण अब दिखाई नही पड़ता ।
विशेष—१. परम्परागत वर्णन है ।
२. 'बावरी' शब्द आत्मीयता का सूचक है ।
कवित्त
काह कहूँ सजनी सँग की रजनी नित बीतै मुकुन्द कोटे री ।
आवन रोज कहै मनभावन आवन की न कबौ करी फेरी ।
सौतिन-भाग बढ़्यौ ब्रज मै जिन लूटत हैं निसि रंग घनेरी ।
मो रसखानि लिखी बिधना मन मारिकै आयु बनी हौ अहेरी ॥२३७॥
शब्दार्थ—मुकुन्द = कृष्ण । रंग = आनन्द । विधिना = ब्रह्मा । अहेरी =
शिकारी ।
अर्थ—कोई गोपी अपनी सखी से सपत्नी-भाव को प्रकट करती हुई कहती
है कि हे सजनी ! मै तुमसे अपनी व्यथा किस प्रकार प्रकट करूँ ? सारी रात
कृष्ण की बाट देखते-देखते ही बीत जाती है । मनभावन कृष्ण रोजाना मेरे
पास आने को कहते है, लेकिन उनकी मेरे यहाँ आने की कभी बारी ही नही
आती । आजकल तो ब्रज मे वह सौत ही बहुत भाग्यशाली है जो कृष्ण के
साथ रात को अत्यधिक आनन्द का भोग करती है । रसखान कहते है कि मेरे
भाग्य मे तो ब्रह्मा ने यही लिखा है कि मै अपने-आपको मारने के लिए स्वयं
ही अपनी शिकारी बनी हुई हूँ ।
सवैया
आये कहा करि कै कहिए वृपमान लली सो लला दृग जोरत ।
ता दिन तें अँसुवान की धार रुकी नही जद्यपि लोग निहोरत ।

६०६ रसखान-ग्रन्थावली
वेगि चलो रसखान वलाइ लौं क्यो अभिमानन भौंह मरोरत ।
प्यारे । पुरन्दर होय न प्यारी अबै पल आधिक मे ब्रज बोरत ॥२३८॥
शब्दार्थ—निहोरत = समझाते हैं । वलाइ ली = बलैया लेती हूँ ।
पुरन्दर = इन्द्र । पल आधिक मे = एकआध पल मे । बोरत = डुबोना ।
अर्थ—राधा की कोई सखी कृष्ण को समझाती हुई कहती है कि हे
कृष्ण ! तुम यह तो बताओ कि राधा से अपनी आँखे मिलाकर तुम उस पर
क्या जादू कर आये हो, क्योकि उसी दिन से उसकी आँसुओ की धारा रुकी
नही है, यद्यपि लोग उसे बहुत समझाते हैं । हे आनन्द-सागर कृष्ण ! जल्दी
चलो, मै तुम्हारी बलैया लेती हूँ, क्यो अभिमान करके तुम रुक रहे हो । हे
प्यारे ! यदि तुम नही चले तो वह विरहिणी राधा अपने आँसुओ मे एक-आध
पल मे ही इन्द्र बनकर सारे ब्रज को डुबो देगी ।
विशेष—१. एक वार इन्द्र ने ब्रज-वासियो से रुष्ट होकर समूचे ब्रज को
डुबा देने का सकल्प किया और मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी
तब कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजकी रक्षा की । इस सवैया
की अतिम पक्ति मे इसी कथा की ओर सकेत है ।
२. 'पुरन्दर होय न प्यारी' का एक अर्थ यह भी हो सकता है—
राधा को इन्द्र मत समझो, क्योकि इन्द्र से तो तुमने गोवर्धन
उठाकर ब्रज की रक्षा कर ली थी, पर राधा से किसी प्रकार भी
उसे नही बचा पाओगे ।
३. श्री विश्वनाथप्रसाद मिश्र द्वारा सम्पादित 'रसखान-ग्रन्थावली'
मे यह सवैया नही है ।
तुलना—१ 'सखी इन नैननि तै घन हारे ।
बिनही रितु बरषत निति वासर, सदा मलिन दोउ तारे
ऊरध स्वास समीर तेज अति, सुख अनेक द्रुम डारे
वदन सदन कहि बसे वचन-खग, दुख पावस के मारे ।
दुरि दुरि बूँद परत कंचुकि पर, मिलि अंजन सौ कारे ।
मानौ परनकुटी सिव कीन्ही, बिवि मूरति धरि न्यारे ।
घुमरि घुमरि वरषत जल छाँडत, डर लागत अँधियारे ।
बूडत ब्रजहिं सूर को राखै, बिनु गिरवरधर प्यारे ॥'

व्याख्या भाग ३०७
२. 'कहु रहीम उत जाय कै, गिरधारी सो टेरि।
अब दृग जल भरि राधिका, जहि डुबावत फेरि ॥'
—रहीम
३. 'लाडिली के अँसुवान को सागर,
बाढ़त जात मनो नभ छूवे है।
बात कहा कहिए ब्रज की अब,
बूडोई ह्वै है कि बूढ़त ह्वै है ॥'
—रघुनाथ
४. 'जानि ब्रज बूडत जू होते गिरिधारी तौ पे,
ब्रज मे बढ़ौते दुख-सोते कहो काहे के।'
—द्विजदेव
सवैया
गोकुल के विछुरे को सखी दुख प्रान ते नेकु गयौ नही काढ्यौ ।
सो फिर कोस हजार ते आय कै रूप दिखाय दधे पर दाघ्यौ ।
सो फिर द्वारिका ओर चले रसखान है सोच यहै जिय गाढ्यौ ।
कौन उपाय किये करि है ब्रज मे बिरहा कुरुखेत को बाढ्यौ ॥२३६॥
शब्दार्थ—गोकुल के बिछुरे को=गोकुल गाँव त्यागने का। दधे पर
दाघ्यौ=जले हुए को और जलाया। कुरुखेत को बाढ्यौ=कुरुक्षेत्र मे दिये
गये दान के समान बढ़ता ही जाता है। (पुराणो मे बताया गया है कि
कुरुक्षेत्र मे किया गया दान आदि १३ दिन तक प्रतिदिन १३ गुनी वृद्धि को
प्राप्त करता है।
अर्थ—कोई गोपी अपनी सखी से कहती है कि हे सखि ! अभी तक गोकुल
गाँव से बिछुड़ने का दुख ही अपने मन से नही निकाला गया था कि बहुत
दूर से कृष्ण ने आकर अपना सौन्दर्य दिखाकर हमे जले हुओ को और जलाया
अपने प्रेम-पाश मे बाँधकर वे फिर द्वारिका को चले गये। हमारे मन मे अब
यही दुख है कि ब्रज मे कुरुक्षेत्र मे दिये गये दान के समान नित्यप्रति बढ़ते
हुए इस विरह-दुख को किस प्रकार मिटाया जा सकता है।
विशेष—१. रूपक अलकार।
२. यह सवैया श्री विश्वनाथप्रसाद मिश्र द्वारा सम्पादित रसखान
ग्रंथावली मे नही है।

३०८ रसखान-ग्रन्थावली
तुलना—विरह भरेयो कर आँगन कोने ।
दिन दिन बाढत जात सखी री, ज्यों कुरुखेत के डारे सोने ॥'
—सूरदास
सवैया
गोकुल नाथ वियोग प्रलै जिमि गोपिन नद जसोमति जू पर ।
वाहि गयी अँसुवान प्रवाह भयौ जल मे ब्रजलोक तिहू पर ॥
तीरथराज सी राधिका प्रान सु तो रसखान मनौ ब्रज भू पर ।
पूरन ब्रह्म ह्वै ध्यान रह्यौ पिय औधि अखैबट पात के ऊपर ॥२४०॥
शब्दार्थ—प्रलै=प्रलय तीरथराज=प्रयाग, प्रयाग के समान पवित्र ।
औधि=अवधि । अखैवट=अक्षयवट, इस वृक्ष का प्रलयकाल मे भी नाश
नही होता।
अर्थ—कोई गोपी अपनो सखी से कहती है कि कृष्ण के वियोग का दुख
गोपियो, नद और यशोदा पर प्रलय का रूप धारण कर चुका है। इनके
वियोगजन्य आँसुओ के प्रवाह मे ब्रजलोक जल मे बह गया है। प्रयाग के
समान पवित्र राधा के प्राण ही समूचे ब्रज में इस धरती पर बच पाये है और
वह भी इसलिए कि वह अपने पूर्ण ब्रह्म प्रियतम के ध्यान मे उनके आगमन
की अवधि भी गिनती हुई अक्षयवृक्ष के पत्तो पर चढ गई है ।
विशेष—१. उपमा, अतिशयोक्ति अलकार ।
२. ऊहात्मकता के कारण भावो को क्षति ।
३. यह सवैया श्री विश्वनाथप्रसाद मिश्र द्वारा सम्पादित
'रसखान ग्रन्थावली' मे नही है ।
सवैया
ए सजनी जब ते मैं सुनी मथुरा नगरी बरषा रितु आई ।
लै रसखान सनेह की ताननि कोकिल मोर मलार मचाई ॥
साँझ ते भोर लौ भोर ते साँझ लौ गोपिन चातक ज्यौ रट लाई ।
एरी सखी कहिये तो कहाँ लगि वैर अहीर ने पीर न पाई ॥२४१॥
शब्दार्थ—सनेह की ताननि=प्रेमपूर्ण स्वरो मे । साँझ ते भोर लौ भोर
ते साँझ लो—सन्ध्याकाल से प्रात काल तक और प्रात काल से सन्ध्याकाल
तक । कहाँ लगि=कहाँ तक । बैरी=शत्रु; आत्मीयता=सूचक सम्बोधन ।
पीर न पाई=पीड़ा का अनुभव नही हुआ ।

व्याख्या भाग ३०६
अर्थ—कोई गोपी अपनी सखी से कहती है कि हे सजनी ! जब से मैंने
यह सुना है कि मथुरा नगरी मे वर्षाऋतु आ गई है और कोयल तथा मोर
प्रेम के स्वरो मे बोलने लगे है, तब से हर समय गोपियाँ चातक की भाँति
पी-पी पुकार रही है । लेकिन हे सखि ! यह तो बताओ कि उस बैरी अहीर
को (कृष्ण को) इन गोपियो की विरह-वेदना का कहाँ तक अनुभव हुआ है;
वह तो अत्यन्त निष्ठुर और पाषाण-हृदय है ।
विशेष—१. प्रकृति का उद्दीपन रूप मे परम्परागत वर्णन ।
२. उपमा अलंकार ।
३ यह सवैया श्री विश्वनाथप्रसाद मिश्र द्वारा सम्पादित
'रसखान-ग्रन्थावली' मे नही है ।
सवैया
मग हेरत धूं धरे नैन भए रसना रट वा गुन गावन की ।
अगुरी गनि हार थकी सजनी सगुनौती चलै नहि पावन की ।
पथिकी कोउ ऐसो जु नाहिं कहै सुधि है रसखान के आवन की ।
मनभावन आवन सावन मे कही औधि करी डग वावेन की ॥२४२॥
शब्दार्थ—मग हेरत=रास्ता देखते हुए । धूँ धरे = धुंधले । रसना =
जीभ । सगुनौती = शुभ शकुन । औधि = आने की अवधि । डग वावेन की =
वामनावतार के डगो की भाँति निरन्तर बढती हुई ।
अर्थ—कोई गोपी अपनी सखी से अपनी विरहा 'वस्था का वर्णन करती
हुई कहती है कि हे सखि ! प्रियतम कृष्ण का रास्ता देखते हुए मेरे नेत्र धुंधले
पड़ गये हैं; उसके गुणो का गान करती-करती जीभ थक गई है । उसके आने
के दिनो को गिनती-गिनती अगुलियाँ थक गई है, लेकिन उनके आने का कोई
भी शुभ शकुन प्राप्त नही होता । कोई भी ऐसा पथिक नही आता जो कृष्ण
के आगमन का समाचार दे । कृष्ण सावन के महीने मे आने की कह गये थे,
पर अभी तक नही आये । उनके आने की अवधि तो वामनावतार की तरह
निरन्तर, बढती ही जा रही है ।
विशेष—१. उपका अलंकार ।
२. विरह का परम्परागत वर्णन ।
३ यह सवैया श्री विश्वनाथप्रसाद मिश्र द्वारा सम्पादित 'रसखान-

३१० रसखान-ग्रन्थावली
ग्रन्थावली' मे नही है ।
तुलना—1 'बीती औधि आवक की लाल मनभावन की,
डग भई बावन की सावन की रतियाँ ।'—सेनापति
2. 'बावन को डग यौ बिरहा जु ग्रहो मन भावन सावन आयी ।'
—अज्ञात '
सपत्नी-भाव
सवया
वा रसखानि गुनौ सुनि कै हियरा सत टूक ह्वै फाटि गयौ है ।
जानति है न कछू हम ह्याँ उनवाँ पढ़ि मन्त्र कहा धौ दयौ है ।
साँची कहै जिय मै निज जानि कै जानति है जस जैसो लयौ है ।
लोग लुगाई सबै ब्रज माँहि कहैं हरि चेरी को चेरो भयौ है ॥२४३॥
शब्दार्थ—गुनौ=गुणो को । सत=सौ । कहा धौ=न जाने क्या ।
जस=यश । चेरी को=दासी कुब्जा का । चेरो=सेवक ।
अर्थ—गोपियाँ कुब्जा के प्रति ईर्ष्या भाव दिखाती हुई उद्धव से कहती है
कि हे उद्धव ! उस आनन्द-सागर कृष्ण के गुणो को सुनकर हमारा हृदय सौ-
सौ टुकड़े होकर फट गया है । हम नही जानती कि कौन-सा मन्त्र पढकर कुब्जा
ने कृष्ण पर चला दिया है । हम अपने मन मे विचार कर यह बात सत्य कहती
हैं और जानती हैं कि कृष्ण ने इस प्रकार से कितना यश प्राप्त किया है ?
अर्थात् वे बहुत बदनाम हो गये है, क्योकि ब्रज के सब नर-नारी यह कहते हैं
कि कृष्ण कुब्जा दासी के दास बन गये है ।
विशेष—काकुवक्रोक्ति अलंकार ।
सवैया
जानै कहा हम मूढ सबै समझीन तबै जबही बनि आई ।
सोचत है मन ही मन मै अब कीजै कसा बनियां जु गँवाई ॥
नीचो भयौ ब्रज को सब सीस मलीन भई रसखानि दुहाई ।
चेरी को चेटक देखहु ही हाई चेरो कियौ धौ कहा पढि मोई ॥२४४॥