रसिकप्रिया (महाकवि केशवदास - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी व्याख्या, नायिका-भेद एवं शृंगार मनोविज्ञान)
Rasikapriya: Nayika Bheda, Shringara Rasa evam Saundarya Manovigyan
महाकवि केशवदास द्वारा
The text from the image has been transcribed below, line by line:
नवम प्रभाव १६१
न करके तो अभी तुमने इतना दुःख दिया। किसी लज्जा के कारण या प्यार
के कारण भूल कर गईं जिससे हित की हानि हुई। तुमने लाल को अंक
भरकर भेंटा नहीं और भर जीभ नई नई बातें भी नहीं कीं। अभी तो भर
आँख उन्हें देखा भी नहीं फिर अपने चित्त को आज ही उनसे क्यों चलायमान
कर लिया ? (उनकी कही बातें क्यों नहीं करतीं)।
सूचना—सखी नायिका को उलाहना देने आई है इससे नायक का
लघुमान व्यक्त होता है। बहिरंग सखी भी जानती है, इसलिए प्रच्छन्न है।
श्रीकृष्णजू को प्रकाशन लघुमान, यथा— (सवैया)
(३५२) बोलि ज्यौं आए त्यौं बोलत नाहिनै मोसों कहा कछु चूक तिहारी।
केसव कैसहूँ देखे सुने बिन जानै कहा कोऊ जी की पिहाँ री।
खोर सिराइ न जानत खाइ, नई यह भूख की भाँति निहारी।
काँचि ही दाखहि चाहत चाख्यो सु अंत तऊ तुम कुंजबिहारी। १४।
शब्दार्थ—चूक = भूल, अपराध। यहाँ
१६२ रसिकप्रिया
श्रीराधिकाजू को प्रच्छन्न मध्यममान, यथा—( सवैया )
(३५४) कहौ कान्ह कहाँ सिगरी निसि नासी सु तौ तुम्हीं कहँ चाहतहीं ।
तनु में तनु रेख लिखी किहि केसव कंटक कानन गाहतहीं ।
कछू राती सी आँखि कहा भई ताती तिहारे बियोग के दाहतहीं ।
हिय-बंचक-रीति रची जब रंचक लाइ लई उर नाह तहीं ।१६।
शब्दार्थ—( नायक और नायिका के प्रश्नोत्तर ) ( नायिका— ) हे
कन्हैया, कहिए सारी रात कहाँ बिताई ? (नायक— ) तुम्हारी प्रतीक्षा करते
हुए तो । ( नायिका— ) कहिए, आपके शरीर में यह पतली ( नख की )
रेखा कैसी है ? ( कृष्ण— ) घूमते-फिरते वन में काँटों की खरोंच लग गई
है ( नायिका— ) अच्छा यह तो बताइए आपकी आँखें कुछ लाल क्यों हैं ?
(नायक— ) तुम्हारी वियोगाग्नि में जलने से गरम होकर ये लाल हो गई हैं।
इस प्रकार कहने पर जब नायिका ने उनकी बातों पर अविश्वास
व्यक्त करते हुए विचित्र मुद्रा से कुछ हृदय लुभाने का सा ढंग दिखाया, तब
नायक ने उसे हृदय से लगा लिया ।
सूचना—अन्य स्त्री से बातें करते देख लेने से नायिका ने मान किया,
इसलिए मध्यममान है । नायक-नायिका तक ही बात है इससे प्रच्छन्न । चौथे
चरण में मानमोचन हो जाने का आभास मिलता है इसलिए सरदार ने उसका
अर्थ इस प्रकार किया है— (नायक) तुमने भी हृदय को धोखा देनेवाली
रीति पकड़ी है । ( नायिका ) आप केवल बात करके क्यों रह गए जरा वहीं
पर उसे गले क्यों नहीं लगा लिया ।
श्रीराधिकाजू को प्रकाश मध्यममान, यथा—( सवैया )
(३५५) सखि ज्यों उनको तू बकावति मोहूँ कों आई बकावन हूँ गरई ।
अब याही तें तोसहूँ बात कछू कहिबे कों हुती न कही परई ।
कहि केसव आपनी जाँघ उघारिकै आपही लाजनि को मरई ।
इक तौ सब तें हरए हरि हैं अब होहुँ कहा हरि तें हरई ।१७।
शब्दार्थ—गरई = हठीली, ढीठ । हरए = हलके, शरारती, नटखट,
निर्लज्ज, दुष्ट । हरई = हलकी, निर्लज्ज ।
भावार्थ—( नायिका ने जिस स्त्री से नायक को बातचीत करते देखा
है, वही मानमोचन के लिए आई है, नायिका उसी से कह रही है ) जिस
१६—नासी-नारी, नाखी । तनु-नल । किहि-कँहि । तिहारे-कि तेरे ।
१७—सखि ज्यों—ज्यों । तू—त्यों । कों-जू, सों । तोसहूँ-तो सों है । परई-
थरई । कै-ब । आपही-आपुन । अब०-अरु होहू ब होऊँ कहा हरई ।
१३ नवम प्रभाव १६३
प्रकार तू उन्हें बकबक करने के लिए प्रेरित करती है क्या ढीठ होकर मुझे
भी बकबक कराने आई है (जैसे उनका सिर खपाती है वैसे मेरा भी खपाने
आई है)। इसी से जो कुछ बात तुझसे कहने को थी वह भी मुझसे कही
नहीं जाती (कौन तुझसे माथा मारे)। कौन अपनी जाँघ उघारकर स्वयम्
ही लज्जा से मरे (तुझसे अपना ही भेद खोलकर मैं क्यों पछताऊँ)। एक तो
श्रीकृष्ण और सब लोगों से बढ़कर निर्लज्ज हैं, क्या मैं अब उनसे भी बढ़कर
निर्लज्ज हो जाऊँ ?
सूचना-नायिका ने बात करते सुना है अतः मध्यममान। जिससे बात
हुई है उसी से बातें हो रही हैं, अतः 'प्रकाश' है।
अलंकार-लोकोक्ति ।
अथ प्रिय को मध्यममान-लक्षण- (दोहा)
(३५६) जहाँ न मानै मानिनी, हारै पिय जु मनाइ ।
उपजत मध्यम मान तहँ, प्रीतम के उर आइ ।१८।
शब्दार्थ-मनाइ हारै = मनाते मनाते थक जाय ।
श्रीकृष्णजू को प्रच्छन्न मध्यममान, यथा- (कवित्त)
(३५७) बार बार बरजी मैं सारस सरस मुखी,
आरसी लै देखि मुख आरस में बोरिहैं ।
सोभा के निहोरे तें निहारति न नेंकहूँ तूँ,
हारी हैं निहोरि सब कहा काहू खोरि हैं ।
सुख को निहोरो जु न मान्यो सो भली करी तैं,
कैसोदास की सौं तोहि जौ तूँ मुँह मोरिहै ।
नाह के निहोरें किन मानहि निहोरति हौं,
नेह के निहोरें फिर मोहीं जु निहोरिहै ।१९।
शब्दार्थ-बरजी = मना किया । सारस = कमल । सरस = रसीला,
रसमय । आरसी = दर्पण । आरस में बोरिहै = आलस्य में डुबो देगी, मलिन
कर देगी । निहोरे = कारण, बहाने । खोरि = दोष, अपराध, त्रुटि । सौं =
सौगंध, शपथ । मुख मोरिहै = विमुख या प्रतिकूल होगी । किन = क्यों नहीं ।
निहोरति हौं = मनाती हूँ । निहोरें = विवश करने पर ।
भावार्थ- (सखी ने मान करते समय नायिका को समझाया था कि
मान मत कर तुझे पीछे पछताना पड़ेगा। पर उसने मान किया, नायक के
१८-पिय जु-पीउ । १९-आरस-या रस । तें-तौ, त्यों । जु-जो ।
तैं-न, ब । कैसोदास-केसोराय । ताहि-अब । मुहँ-मुख, मन । किन-किहि ।
मानहि-मानति । मोही-मोहू । जु-तू ।
१६४ रसिकप्रिया
मनाने पर भी मान नहीं छोड़ा। जब प्रिय भी उसके न मानने पर मान कर
बैठा तब नायिका नायक को मना लाने के लिए उसी अंतरंग सखी को भेजने
लगी । उस समय सखी ने नायिका से कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि तुझे
ऐसा करना पड़ेगा । सखी नायिका से ही कह रही है कि मैंने पहले तुझसे
ऐसा कहा था न ! ) हे कमल से सरस मुखवाली, मैंने बारंबार मना किया था
कि मान मत कर, दर्पण लेकर अपना मुख देख ले, तेरा ऐसा सुंदर मुख मुरझा
जायगा । शोभा के निहोरे से भी तू ठीक ठीक देखती नहीं है । ( अर्थात् जब
यह कहा जाता है कि ऐसा सुंदर मुख क्रोध से लाल पीला करने योग्य नहीं है
तब भी तू भौंहें सीधी नहीं करती है ) । सब सखियां मनाकर हार गईं, अब
किसी का क्या दोष है । सुख का भी निहोरा तुझे दिया गया था कि मान
करने से तुझे सुख न रह जायगा पर उसे भी तूने नहीं माना। यह तूने अच्छा
ही किया । क्योंकि मैं जानती थी कि यदि तू सुख से भी मुख मोड़ लेगी तो
मुझसे कभी न कभी नायक को मनाने का आग्रह करना ही पड़ेगा। (मैंने कहा
न था कि) मैं प्रार्थना करती हूँ प्रिय के मनाने पर मान जा नहीं तो प्रेम के
विवश करने पर तू मुझे ही निहोरेगी (नायक को मना लाने का आग्रह करेगी)।
सूचना—(१) श्रीकृष्ण मनाकर हार गए हैं, इसलिए मध्यममान है ।
अंतरंग सखी ही जानती है इसलिए प्रच्छन्न है । (२) यह छंद 'कविप्रिया' में
'मान विरह' के उदाहरण में दिया गया है ( कविप्रिया, ८/४० )
श्रीकृष्णजू को प्रकाश मध्यममान, यथा—( सवैया )
(३५८) मानहि मान तें मानिनि केसव मानस तैं कछु मान टरैगो।
मान रहै सु जु मानै नहीं परिमान नखें अभिमान भरैगो ।
हैहै सहेली समान तबै जब सौतिन में अपमान करैगो ।
आपु मनावत मानहि री, बहुरयो जु मनावन तोहि परैगो ।२०।
शब्दार्थ—मानस=मनुष्य । परिमान नखें = सीमा का उल्लंघन करने पर ।
भावार्थ—(बहिरंग सखी की उक्ति नायिका से) हे सखी, मानवती नायिका
आदर करने से मानती है (यदि ऐसा नहीं है तो) क्या किसी मनुष्य के हटाने
से कहीं मान हट सकता है ? जो मनाने पर मानता नहीं उसके हाथ मान ही
मान रह जाता है । सीमा के पार जाने पर तो स्वयम् नायक भी अभिमान
( आत्मसंमान ) से भर उठता है ( वह भी चिढ़ जाता है ) । फिर जब वह
सौतों में (तुम्हारा) अनादर करने लगेगा तो सखी के ही समान रह जाओगी ।
( मैंने पहले ही कहा था कि ) स्वयम् प्रिय मना रहा है मान जाओ, नहीं
तो उलटे तुम्हीं को मनाना पड़ेगा ।
२०—टरैगो-हरैगो । रहै-है री । मानै-मानौ । ह्रैहैं-हैहौ ।
दशम प्रभाव १६५
सूचना—यहां भी प्रकरण पिछले छंद की ही भाँति है। सखी बहिरंग
है अतः 'प्रकाश' मान है।
(दोहा)
(३५६) राधा राधा-रमन के, बरने मान समान ।
तिनको मान मनाइबो, कहियत सुनौ सुजान ।२१।
इति श्रीमन्महाराजकुमारइंद्रजीतविरचितायां रसिकप्रियायां विप्रलंभशृंगार
मानवर्णनं नाम नवमः प्रभावः । ९।
─────────
दशम प्रभाव
अथ मानमोचन-लक्षण—(दोहा)
(३६०) मान तजहिं प्रीतम प्रिया, कहि केसव करि प्रीति ।
बरनि सुनाऊँ सुनहु सब, मैं जु सुनी षट रीति ।१।
भावार्थ—नायक और नायिका प्रेमपूर्वक मिलकर मान त्याग देते हैं ।
इसके छह प्रकार हैं।
(३६१) साम दान भनि भेद पुनि, प्रनति उपेच्छा मानि ।
पुनि प्रसंगबिध्वंस अरु, दंड होइ रस-हानि ।२।
भावार्थ—वे छह प्रकार ये हैं—साम, दान, भेद, प्रणति, उपेक्षा और
प्रसंगविध्वंस । दंड में रस नहीं रह जाता इसलिए वह वर्जित है।
अथ साम-लक्षण—(दोहा)
(३६२) ज्यों क्योंहूँ मन मोहियै, छूटि जाइ जहँ मान ।
सोई साम उपाय कहि, केसवदास बखान ।३।
शब्दार्थ—ज्यों० = जिस किसी प्रकार से ।
श्रीराधिकाजू को साम उपाय, यथा—(सवैया)
(३६३) केसवदास सदा कियै आस रहै सुख की दुख ताहि न दीजै ।
ताहू सों रोष न मानियै मानिनि भूलिहुँ आपनो मानि सु लीजै।
हौँ तुम्हीं तुम हौँ सुनि सुंदरि मूरति द्वै जिय एकहीं जीजै ।
मान है भेद को मूल महा अपने सहुँ सो सपनेहुँ न कीजै । ४।
──────────────────────────
२१—बरने मान समान-कहे जथामति मान । सुनौ-सुनहु ।
१-तजहि-तजें । सुनहु०-सो सबै । २-दान०-दामअरु । पुनि-अरु, औरु।
अरु-पुनि। होइ-होहि । ३—क्योंहूँ-त्यों करि । छूटि-मूलि । कहि-कबि ।
४—ताहू-केहूँ । भूलिहुँ-भुलि सु । सु-जु । हौँ तुम्हीं०-वै तुम ही तुम वै ।
अपने०-अपनेहुँन सों । सपनेहुँ न-सपने नहिं ।
१६६ रसिकप्रिया
शब्दार्थ—हौं = मैं। हौं तुमहीं तुम हौं = मैं तुम हूँ और तुम मैं। अपने
सहुँ = अपनों से।
भावार्थ—(नायक की उक्ति नायिका से) जो किसी से सदा सुख की
आशा किए रहे उसे दुख नहीं देना चाहिए। जिसे भूल से भी अपना मान
लिया गया हो उस पर भी रोष नहीं करना चाहिए। मैं तुम हूँ और तुम मैं
हो (दोनों में कोई भेद नहीं है) हे सुंदरी, मूर्तियाँ (शरीर) दो हैं पर
(हम दोनों में) प्राण एक ही है, जिससे जी रहे हैं। (इस प्रकार अभेद
होने पर मान ठीक नहीं, क्योंकि) मान भेद की जड़ है, इसलिए अपनों से
(जिनसे एकत्व की भावना है) स्वप्न में भी मान नहीं करना चाहिए।
सूचना—नायक ज्ञान और व्यवहार की बातों से समझा रहा है। अतः
मानमोचन का यह साम उपाय है।
अलंकार—काव्यलिंग (एकत्व की युक्ति द्वारा समर्थन करने से)।
श्रीकृष्णजू को साम उपाय, यथा—(सवैया)
(३६४) कहि आवति है जौ कहावत हौ तुम, नाहीं तौ ताकि सकै हम सौंहीं।
तिहिं पैंडें कहा चलियै कबहुँ जिहिं काँटो लगै पग पोर दुखौंहीं।
प्रोति कुम्हड़े की जैहै जई सम, होति तुम्हें अँगुरी पसरौंहीं।
कीजै कछू यह जानिकै केसव हौं तुमहीं तुम तौ हरि हौहीं। ५।
शब्दार्थ—सौंहीं = सामने। पेंडें = मार्ग पर। दुखौंहीं = दुख देनेवाली।
कुम्हड़े की जई = कुम्हड़े की बतिया। सम = तरह, भाँति। पसरौहीं = पसारने,
दिखलाने से।
भावार्थ—(नायिका की उक्ति नायक से) हे हरि, आप कहलाते हैं
इसीलिए लोगों को कहना पड़ता है, नहीं तो किसकी मजाल है कि हम लोगों
की ओर ताक भी सके। मेरे विचार से क्या कभी ऐसे मार्ग से चलना चाहिए
जिसमें एक तो पैर में काँटा गड़े और दूसरे पैरों को पीड़ा का भी दुख झेलना
पड़े। लोग जब तुम्हारी ओर उँगली उठाने लगेंगे (तुम्हारी बदनामी करने
लगेंगे) तब तो प्रीति की वैसी ही दशा हो जायगी जैसी कुम्हड़े की बतिया को
उँगली दिखाने से होती है (प्रेम नष्ट हो जायगा)। इसलिए आपको समझ
बूझकर कोई काम करना चाहिए। मैं आप ही हूँ और आप मैं ही हैं (मुझमें
और आपमें अभेद है)।
सूचना—सरदार ने 'छूटि जाइ मान' का ध्यान रखकर ऊपर के दोनों
छंदों के चतुर्थ चरणों के उत्तरांश को मान करनेवाले की उक्ति माना है।
५—जौ-जु। दुखौंहीं-दुखोंहीं, पिरोहीं। जैहै-ह्वैहै, जैसे। सम-हरि।
· दशम प्रभाव १६७
अथ दान उपाय-लक्षण—( दोहा )
(३६५) केसव कौनहुँ ब्याज-मिस, दै जु छुटावै मान ।
बचन-रचन मोहै मनहिं, तासों कहिये दान ।६।
शब्दार्थ—ब्याज = बहाने से। मिस = बहाना। बचन-रचन = वचनों की
रचना से, मीठी बातों से । 'ब्याज-मिस' 'सदासर्वदा' की भाँति द्विरुक्ति है ।
(३६६) जहाँ लोभ तें दान लै, छाँडै मानिनि मान ।
बारबधू के लच्छनहिं, पावै तबहि प्रमान ।७।
सूचना—पहले दोहे में कहा गया है कि जहाँ किसी बहाने से कुछ देकर
मान छुड़ाया जाय और मीठी बातों से मन मोहा जाय वहाँ दान उपाय होता
है । गणिका भी द्रव्य लेती है। इससे दान का उपाय गणिका में ही संभव जान
पड़ता है । अतः दोनों का अंतर स्पष्ट करने के लिए दूसरा दोहा लिखा गया
है । जहाँ मानिनी के हृदय में लोभ हो वहाँ गणिका और जहाँ उसके हृदय
में द्रव्य-लोभ न हो वहाँ ( दान उपाय में ) गणिका नहीं समझनी चाहिए ।
गणिका में द्रव्य का लोभ होता है। दान उपाय में धन ही नहीं अन्य वस्तुएँ
भी दी जाती हैं ।
श्रीराधिकाजू को दान उपाय, यथा—(कबित्त)
(३६७) कोमल अमल दल दीने हे कमल-भव,
करुन अरुन प्रभुजू कौं सुखदाइयै ।
केसौदास सोभाधर सधर सुधा के धर,
मधुर अधर उपमा तौ इनि पाइयै ।
उरज-मलय-सैल-सील सम सुनि देखि,
अलक-बलित-ब्याल आसा उरझाइयै ।
निपट निगंध यह हार बंधुजीव को सु,
चाहत सुगंध भयो नेक ग्रीव नाइयै ।८।
शब्दार्थ—दल = पत्र । कमल-भव = ब्रह्मा । करुन = ( अरुण ) लाल ।
करुन प्रभु = सूर्य भगवान् । सधर = ऊपर का ओठ । अधर = नीचे का ओठ ।
सैल = ( शैल ) पर्वत । बलित = युक्त । ब्याल = सर्प । बंधुजीव = फूल-
दुपहरिया । नेक = थोड़ा । ग्रीव = कंठ में ।
भावार्थ—( नायिका ने मान किया है, नायक ने सखी के द्वारा फूल-
दुपहरिया की माला भेजी है, सखी नायिका से कह रही है ) हे सखी, इसकी
पंखुड़ियाँ ब्रह्मा ने कोमल और स्वच्छ बनाई हैं। इसका रंग लाल है और यह
६—मिस-कछु । छुटावै-छुड़ावै । मनहि-मनै । तासों-ताकों । कहियै-
कहियत । ७—लै-तें । तबहिं-तहाँ । ८—दीने-दीन्हें, कीन्हें । सधर०-अधर,
सुधर । धर-घर । उरझाइयै-उर लाइए, उर आइए, उर धाइय ।
१६८ रसिकप्रिया
सूर्य्य भगवान् को परम प्रिय है। शोभा को धारण करनेवाले सधर और अमृत
को धारण करनेवाले मधुर अधर की समता भी इसी से दी जाती है। पर
इसमें सुगंध नहीं है, अतः तेरे सर्प रूपी केशों से आच्छादित कुच रूपी मलय-
गिरि को देख सुनकर इसका हृदय (सुगंधित हो जाने की) आशा में उलझ
जाता है। अतः यह बंधुजीव का निर्गंध हार सुगंधित होना चाहता है, जरा
इसे अपनी गर्दन में डाल तो लो।
अलंकार—रूपक ।
अन्यच्च, यथा—( सवैया )
(३६८) मत्तगयंदनि साथ सदा इनि थावर जंगम जंतु बिदारयो ।
ता दिन तें कहि केसव बंधन बेधन कै बहुधा बिधि मारयो ।
सो अपराध सुधारन सोधि यहै इनि साधन साधु बिचारयो ।
पावन-पुंज तिहारो हियो यह चाहत है अब हार बिहारयो ।६।
शब्दार्थ—मत्तगयंदनि = मतवाले हाथियों के । इनि = इस (गजमुक्ता-
हार ने)। थावर = स्थावर, अचर । जंगम = चर । जंतु = जीव । बंधन
कै = बंधन में डालकर, गुहकर, पिरोकर । बेधन कै = बेधों (छेदों) से ।
बहुधा = अनेक प्रकार से । बिधि = ब्रह्मा । सुधारन = शुद्धि के लिए । सोध =
(शोध) परिष्कार । साधन = उपाय । साधु = ठीक, अच्छा ।
भावार्थ—(मानवती नायिका के पास नायक ने गजमुक्ताओं की माला
भेजी है, सखी उससे कह रही है) इसने (अर्थात् इस हार के मोतियों ने)
मतवाले हाथियों (के मस्तक) के साथ रहकर सदा (पहले बराबर) चर
और अचर जीवों का नाश किया । उस दोष के कारण ब्रह्मा ने इसे बिंधवा-
कर और बँधवाकर (छेद करवाकर और पिरोकर) अनेक प्रकार के कष्ट
दिए । उस दोष की शांति के लिए इसने अब यही उचित उपाय विचारा है
कि तेरे हृदय में, जो पवित्रता का आगार है, यह विहार करे (जिससे इसके
पाप का नाश हो जाय—तू इस माला को गले में पहन ले)।
सूचना—स्तनों की उपमा शंभु से दी जाती है, सखी का लक्ष्य 'पावन-
पुंज हियो' से उसी ओर है।
श्रीकृष्णजू को दान उपाय, यथा-(कवित्त)
(३६६) हँसति हँसति आई आनि इक गाथा गाई,
कहहु कन्हाई याको भाउ समझाइकै ।
पीवैं क्यों अधर-मधु दंपति एक ही बार,
रदन करज थल दीजहि बताइकै ।
६—सोध०-काज यहै सब साधन मंत्र बिचारे । हियो—हिये ।
दशम प्रभाव १६६
यह परिरंभन कहावै कौन केसोदास,
मेरी सौं जौ मोसों तुम राखहु दुराइकै ।
राधिका की अधिकाई कहा कहौं लीनो आजु,
आपनो पियारो पीउ आपुहीं मनाइकै ॥१०॥
शब्दार्थ—गाथा = प्राकृत भाषा का मात्रिक छंद । भाउ = भाव,
तात्पर्य । रदन थल = दंताघात का स्थान । करज = नख । करज थल = नख-
क्षत का स्थान । परिरंभन = आलिंगन । अधिकाई = विशेषता ।
भावार्थ—(सखी की उक्ति सखी से) श्रीकृष्ण के मान करने की बात सुन-
कर राधिका हँसती हँसती आईं और आकर श्रीकृष्ण को एक गाथा सुनाई। सुना-
कर उन्होंने पूछा कि 'इसका तात्पर्य तो मुझको समझा दीजिए । (इसमें दंपति
के एक साथ ही अधरपान की जो बात कही गई है वह) कैसे संभव है कि प्रिय
और प्रेमिका परस्पर एक दूसरे का अधर-मधु-पान करें (दंत एवम् नखक्षत की
बात जो कही गई है वह) दंतक्षत एवम् नखक्षत करने का स्थान कौन सा है ?
इस प्रकार (स्वयम् आलिंगन करती हुई) आलिंगन करने की बात जो इसमें
कही गई है वह कौन सा आलिंगन कहलाता है ? तुम्हें मेरी शपथ अगर
मुझसे कोई बात छिपा रखो ।' राधिका की विशेषता तो देख, उसने स्वयम् ही
आज अपने प्यारे पति को मना लिया (हम लोगों की आवश्यकता ही न पड़ी) ।
सूचना—'यह परिरंभन कहावै कौन' कहती हुई नायिका ने आलिंगन-
दान किया है । यही दान उपाय है ।
अलंकार—पर्यायोक्ति ( छल से कार्यसिद्धि ) ।
अथ भेद-लक्षण—( दोहा )
(३७०) सुख दै कै सब सखिनि कहँ, आपु लेइ अपनाइ ।
तब सु छुड़ावै मान कों, बरनौ भेद बनाइ ॥११॥
भावार्थ—जहां सखियों को अपनी ओर मिला लिया जाय और वे ही
मान'छुड़ाएँ, वहाँ भेद उपाय होता है ।
श्रीराधिकाजू को भेद उपाय, यथा—( सवैया )
(३७१) केसव धाइ खवासिनि तोहि सखी सकुचैं सब आपनी घातैं ।
मोहिं तौ माई कहेहीं बनै अब बाँधि दई बिधि तो कहँ तातैं ।
नेक हरें हरें बोलि बताइ ल्यौं हौं डरपौं गड़ि जाइ न जातैं ।
माखन सो मेरे मोहन को मन काठ सी तेरी कठेठो ये बातैं ॥१२॥
१०—गाथा-गाहा । कहहु-कहो धौं । एक हों-पु एकै । रदन०-उरज
करज । दीजहि-दीजै जू । केसोदास-केसोराय । राखहु-राखि हौ । ११—
सु छुड़ावै०-जु मनावै मानिनिहि । छुड़ावै-छिड़ावै । बनाइ-सुनाइ । १२—
तो-ती । जातैं-पातैं ।
२०० रसिकप्रिया
शब्दार्थ—धाइ = धात्री । खवासिनि = दहेज में वधू के साथ आने-
वाली लौंडी । अपनी घातैं = अपने स्वार्थ से । माई = हे सखी । तातैं = इस
कारण । नेक = जरा । हरैं हरैं बोलि = धीरे से बोलो । बलाइ ल्यों = बलैया
लेती हूँ । डरपों = डरती हूँ । जातैं = जिससे, इससे । माखन सो = मक्खन
की भाँति ( मृदु ) । कठेठी = कठोर ।
भावार्थ—( नायक ने सखी को अपनी ओर मिला लिया है, वह नायिका
से कह रही है ) हे सखी, धाय और दासी सब अपनी गाँ से तुझे सकुचती हैं ।
पर मुझे तो कहना ही पड़ता है (कहाँ तक संकोच करूँ)। ब्रह्मा ने मुझे तेरे साथ
बांध दिया है, इसीलिए (नहीं तो मुझे क्या पड़ी थी)। मैं तेरी बलैया लेती हूँ,
थोड़ा धीरे धीरे बोल, मुझे डर लगता है कि मेरे मोहन का मन मक्खन की तरह
मृदु है और तेरी बातें काठ की तरह कठोर हैं—कहीं ये उसमें गड़ न जाएँ ।
अलंकार—धर्मलुप्तोपमा ( माखन सो मेरे मोहन को मन ), पूर्णोपमा
( काठ सी तेरी कठेठी बातें), विषम ( कहाँ मृदु मन कहाँ काठ सी बातें ) ।
श्रीकृष्णजू को भेद उपाय, यथा—( सवैया )
( ३७२) काहूँ कह्यो 'हरि रूठि रहे' तब तें बहु बुद्धि बितर्क बढ़ावै ।
सोधि सबै अपनो सो रही धन मीत रहैं सु उपाय न पावै ।
हाँ वह रीति इहाँ यह केसव ज्यों दुहुँ ओर जरे कों जरावै ।
बूझति हौं पिय प्यारी तिहारी सु मान करै कि मनावन आवै ।१३।
शब्दार्थ—सोधि रही = विचार करके थक गई । मीत = (मित्र) प्रिय ।
भावार्थ—( नायिका ने सखी को अपनी ओर मिला लिया है । वह
नायक से कह रही है ) किसी ने कहीं कह दिया कि श्रीकृष्ण रूठे हुए हैं ।
जब से ऐसा सुना तभी से वह अपनी बुद्धि में अनेक प्रकार के तर्क-वितर्क कर
रही हैं। अपनी वाली सब कुछ कर धरकर वह थक गई । 'धन भी रहे और
मित्र भी न जाय' ऐसा कोई उपाय उसे दिखाई नहीं देता । वह तो यहाँ
दशा है और यहाँ यह कि आप मान किए बैठे हैं आप भी उसे कष्ट दे रहे हैं
(औरों ने वह कथा सुनाकर कष्ट दिया ) । उस बेचारी की तो वही दशा है
कि दोनो ओर से जल रही है ( उसे इस स्थिति से निकालनेवाला कौन है) ।
इससे मैं आप ही से पूछती हूँ कि वह ऐसी हालत में स्वयम् मान करे या आप
को मनाने के लिए यहाँ दौड़ी आए ?
अलंकार—लोकोक्ति ।
१३—बहु-यह । रहै-मिलै । सु-सो । ज्यों-जौ । कों-को । जरावै-
जुड़ावै । बूझति-पूछति ।
दशम प्रभाव २०१
अथ प्रणति-लक्षण-( दोहा )
((३७३) अति हित तें अति काम तें, अति अपराधहिं जानि ।
पाइ परै प्रीतम प्रिया, ताकों प्रनति बखानि ।१४।
भावार्थ—अत्यंत प्रेम, अत्यंत काम-वासना अथवा अत्यंत अपराध के
कारण जहाँ प्रिय प्रिया के पैरों पड़े वहाँ प्रणति से मानमोचन होता है ।
श्रीराधिकाजू की प्रेम तें प्रणति, यथा-( सवैया )
(३७४) तैं चितयो जु न सूधे तऊ जऊ प्रेम ककै पिय पाउ गह्यो हो ।
मोहिं बिलोकि बिलोकि अलीन, अलोक अलोक प्रंबाह बह्यो हो ।
बूझति हौं सखी सीस दियेँ तिनु और सबै हिय हेतु रह्यो हो ।
कान्हहि आएँ मनावन तोसों में मान किधौँ अपमान कह्यो हो।१५
शब्दार्थ—सूधे = सीधे । तऊ = तदपि, तो भी । जऊ = यद्यपि । बिलोकि
= देखो । अलीन = सखियों को । अलीक=कलंक, बदनामी । .बूझति हौं = मैं
पूछती हूँ । सीस दियेँ तिनु = ( मुहावरा ) सिर पर तिनका धरकर, नम्रता-
पूर्वक, अत्यंत दीनता से ।
भावार्थ— ( सखी की उक्ति नायिका प्रति ) हे सखी, विचार तो !
तूने यद्यपि सीधे नहीं देखा, फिर भी नायक ने अत्यंत प्रेम दिखा दिखाकर तेरे
पैर पकड़े । और नहीं तो मेरा मुँह देख और इन सखियों को ( इनका ही
मुँह ) देख ( और मान करना छोड़ दे ) । बदनामी का कैसा झूठा प्रवाह
फैला हुआ है । मैं सिर पर तिनका धरकर ( अपनी सत्यता और दीनता का
प्रमाण देकर ) तुझसे पूछती हूँ । हृदय के प्रेम की बातें तो तू जाने दे ( और
बातों की कोई गिनती नहीं ) पर यह तो बतला कि स्वयम् ( उलटे ) कृष्ण
ही तुझे मनाने आए हैं इसमें मान माना जाए या अपमान ?
श्रीराधिकाजू की अति काम तें प्रणति, यथा-(सवैया)
(३७५) बोलति नाहिं बुलाएँहुँ बोल कहा लगी मोहिं बकाएहीं मारन ।
सो परयो पाइनि बूझि सखी सब देति हैं ज्यों जुवती जिहि कारन ।
हठु छाँडिकै कंठ लगाइ उठाइ कहा लगी ऐंठि अकास निहारन ।
कौन भए नहिं द्वै दिन ए दिन तू ही लगी कछु ऊलट पारन ।१६।
१४-अपराधहिं-पराध तौं । १५-चितयो-चितई । जु न-नहिं । तऊ०-
जऊ तऊ । प्रेम-प्रीति । जऊ०-तजि प्रेम को प्रीतम । हो-है । बूझति-
पूछति । कान्हहि-कान्ह जु । १६-बोलति०-न बोलति आप । बकाएहीं-
बनाइयै । ऐंठि-बैठि, भेदि । कोने०-कानों भए नट द्वै दिन ये तिन तें हो लगी
कछु, कौनी भए नटि द्वै दिन ये तिन तें ही लगी, कोनु भयो दिन द्वै पै तुही कछु
लागी है ।
२०२ रसिकप्रिया
शब्दार्थ—बूझि = समझ, विचार । ज्यो-जी, प्राण । ऐंठि = अकड़कर ।
उलट पारना = उलटी ( बातें ) करना ।
भावार्थ—( सखी की उक्ति नायिका से) यदि तू स्वयम् नहीं बोलती है
तो बुलाने से तो बोल । क्या मुझे यों बका-बकाकर मार डालने पर लगी है ?
अच्छा, तू हीं विचार कि तेरा ऐसा नायक तेरे पैरों पड़ा जिसके लिए सब युवती
अपने प्राण देती हैं । हठ छोड़ दे और उठकर उन्हें गले लगा ले, तू अकड़-
कर आकाश क्या देखने लगी ? किसे ये दिन दूने नहीं लग रहे हैं—एक दिन
दो दिनों के समान हो गया है, तू कैसी उलटी बातें करने लगी है ।
सूचना—युवतियों के जी देने की बात कहने से लक्षित होता है कि
काम-प्रेरित प्रणति है ।
श्रीराधिकाजू की अति अपराध में प्रणति, यथा—( सवैया )
(३७६) केसवदास उदास भई दरसाइ दसा-दुख द्योस भरयो री ।
राति भए अधिरातकहू लौं बिनै बहु बंधुबधूनि करयो री ।
धाइ रही समुझाइ कछू न सखीनिहूँ के सिखए तें सरयो री ।
काहे तें मान्यौ न मानिनि तौलगि जौलगि पाइ न पीउ परयो री।१७।
शब्दार्थ—भरयो = बिताया । सरयो री = कुछ भी कार्य न सधा ।
भावार्थ—( रातभर सब लोग मनाते रहे पर नायिका ने मान न छोड़ा,
पर जब प्रिय ने पैर पकड़े तब उसने मान छोड़ दिया । सखी नायिका से
व्यंग्य कर रही है कि क्यों ऐसी क्या बात थी कि प्रिय के पैर पकड़ने पर ही
तूने मान छोड़ा ) हे सखी, तू अत्यंत उदास हो गई और दुख की दशा
दिखलाकर ( दुखी होकर किसी प्रकार ) तूने दिन बिताया । जब रात हुई
तो आधी रात तक देवरानी जिठानियों ने अनेक विनय की, फिर भी मान न
छूटा । धाय भी समझा बुझाकर थक गई, सखियों के सिखाने का भी कोई
फल न हुआ । ऐ मानिनी, तब तक तूने मान क्यों नहीं छोड़ा जब तक प्रियतम
पैरों नहीं पड़ा ?
सूचना—'प्रियतम के पैर पकड़ने पर मान जाना तथा और किसी के
मनाने से न मानना' यह बतलाता हैं कि नायक ने अपराध किया था ।
( दोहा )
(३७७) पियहि मनावै पाइ परि, प्रिया परम हित मानि ।
नापराध नहिं काम तें, बरनत ही रस-हानि ।१८।
भावार्थ—नायक के पैरों पड़ने में और नायिका के मान जाने में शुद्ध
प्रेम कहीं नहीं दिखाना चाहिए । उसमें अपराध अथवा काम की प्रेरणा होनी
१७—अधिरातकहू लौं—अधिरातक लों सु । सिखए तें—सिखए न । पीउ—
नाह । १८—नापराध—त्यों अपराधन, अति अपराधन, ना अपराधन ।
दशम प्रभाव २०३
चाहिए। नहीं तो रस-हानि होगी, ऐसा वर्णन रसात्मक न माना जाएगा ।
श्रीकृष्ण की प्रणति प्रति हित तें यथा- ( सवैया )
(३७८) नीरहिं तौ बिन मीन सरै, अरु मीन तौ नीरहिं के जिय जीजै ।
जा बिन और सुहाइ न केसव ताहि सुहाइ सु तौ सब कीजै ।
जा लगि मो पग लागत हे सु लगी पग अंक लगाइ न लीजै ।
हौं सिखऊँ अपनें सपनेहूँ तौ आवत लच्छि किवार न दीजै ।१६।
शब्दार्थ—सरै = काम चल जाता है । अरु = और (फिर भी) । नीरहिं
के जिय जीजै = जल के भरोसे ही जीता है । लच्छि = लक्ष्मी ।
भावार्थ— (सखी की उक्ति नायक प्रति ) सुनिए, चाहे बिना मछली के
जल का काम निकल जाय पर मछली तो बिना जल के जी ही नहीं सकती
(आपका काम चाहे नायिका के बिना भी चल जाए पर उस बेचारी का
काम तो आपके बिना चल ही नहीं सकता, वह जी नहीं सकती) । दूसरी
बात यह कि जिसके बिना कोई बात अच्छी नहीं लगती, उस (व्यक्ति)
को जो अच्छा लगे वह करना ही पड़ता है (आपको पहले बिना नायिका के
चैन नहीं पड़ता था अब उसके मन वाली क्यों नहीं करते ? ) । पहले जिससे
मिला देने के लिए आप मेरे पैरों पड़ा करते थे (मुझसे बिनती करते थे )
वही आपके पैरों पर आज पड़ी है उसे गले क्यों नहीं लगा लेते ? भला कोई
स्वप्न में भी आती लक्ष्मी के लिए किवाड़ लगाता है ? इससे मैं जो सिखा
रही हूँ उसे मान लीजिए ।
अलंकार—दृष्टांत और लोकोक्ति ।
अथ उपेक्षा-लक्षण-( दोहा )
(३७६) मान-मुचावन बात तजि, कहिये और प्रसंग ।
छूटि जात जहँ मान सो, कहत उपेक्षा अंग ।२०।
श्रीराधिकाजू की उपेक्षा, यथा- (कवित्त )
(३८०) चपला न चमकति चमक हथ्यारन की,
बोलत न मोर बंदी सयन-समाज के ।
जहाँ तहाँ गाजत न बाजत दमामे दीह,
देत न दिखाई दिनमनि लीने लाज के ।
चलि चलि चंदमुखी साँवरे सखा पै बेगि,
सोषक जु केसौदास अरि-सुख-साज के ।
चढ़ि चढ़ि पवन-तुरंगनि गगन घन,
चाहत फिरत चंद जोधा तमराज के ।२१।
१६—अरु-बरु । तौ-सो । हे-हो । २०—कहियै-कहिजै । जात-जाइै
जहँ-जिहि । सो-तहं । २१—दोह-दोए । जु-जे ।
:२०४ रसिकप्रिया
शब्दार्थ—चपला = बिजली । सयन = ( सैन्य ) सेना । दमामे=नगाड़े ।
दीह = दीर्घ, बड़े । दिनमनि =सूर्य । लाज के लीने = लाज को लिए हुए,
मारे लज्जा के । साँवरे = श्रीकृष्ण । तमराज = अंधकार रूपी नृपति ।
भावार्थ—( सखी उक्ति नायिका प्रति—वर्षा के समय नायिका ने मान
किया है सखी विषयांतर करके नायिका का मानमोचन करना चाहती है) यह
बिजली नहीं चमक रही है, हथियारों की चमक है । ये मोर नहीं बोल रहे हैं,
सेना के वंदी हैं ( जो वीरों की प्रशस्ति पढ़ रहे हैं ) । जहाँ तहाँ बादल नहीं
गरज रहे हैं, बड़े बड़े नगाड़े बज रहे हैं । इसके आतंक से भय के कारण
लज्जित होकर सूर्य ने अपना मुंह छिपा लिया है ( वह बादलों के आवरण से
प्रकृत्या ढका नहीं है, सेना से भयभीत होकर छिप गया है ) । इसलिए हे चंद्र-
मुखी, श्याम-सखा के पास तू शीघ्र ही चल क्योंकि वे शत्रु के सुखों के शोषक
हैं ( शत्रु को नष्ट करनेवाले हैं ) । ये बादल आकाश में नहीं घूम
रहे हैं, महाराज अंधकार के ये वीर हैं जो वायु रूपी घोड़ों पर चढ़कर
चंद्रमा को ढूँढ़ते फिर रहे हैं ( तू चंद्रमुखी है कहीं तेरे ही ऊपर आक्रमण
न कर बैठें ) ।
अलंकार—अपह्नति और रूपक का संकर ।
श्रीकृष्णजू की उपेक्षा, यथा—( कबित्त )
(३८१) केसौदास दिनराति केतकी की भावै भाँति,
जिय में बसति जाति नैननि में नलिनी ।
माधवो को पीवै मधु सूझत न अंध कहँ,
सेबती सेवन कही सेई गंधफलिनी ।
और हौ कहति बात कान्ह काहे कों लजात,
ऐसे तौ खिस्याइ सो जु होइ मनमलिनी ।
देखौ नहीं प्रानपति निर्लज्ज अली की गति,
मालती सों मिल्यो चाहै लियें साथ अलिनी ।२२।
शब्दार्थ—केतकी = केवड़ा । भाँति = रंगढंग । जाति = जाती, चमेली ।
नलिनी=कमलिनी । सेवती = सफेद गुलाब । गंधफलिनी = गंधफली, चंपे की
कली ( मिलाइए—एतस्य कलिका गंधफली स्यादथ केसरे-अमरकोश, २।६४,
गंधः फलं साध्यमस्याः-व्याख्यासुधा । प्रियंगौ स्त्री गन्धफली चम्पकस्य च
कोरके-रुद्रः ) । गंधफली प्रियंगु ( काकुनी ) और चंपे की कली दोनो को
कहते हैं, चंपे की कली को गंधफली इसलिए कहते हैं कि उसमें सुगंध ही फल
होता है । प्रानपति = प्यारे स्वामी ( मालिक ) ।
२२—भावै-भरै । भाँति-बास । पीवै-पिये । कहँ-कछू, कहूँ । कही-
चाहि । औरै-ओर, औरौ । देखौ०-देखहु धौं । लिये साथ-लीने संग ।
दशम प्रभाव २०५
भावार्थ-(सखी की उक्ति नायक प्रति) हे कृष्ण, इस निर्लज्ज भौंरे का
चालचलन नहीं देखते, इसे दिनरात केतकी के रंगढंग अच्छे लगते हैं, चमेली
इसके मन में बसती है और कमलिनी नेत्रों में। यह माधवी का मधु
( मकरंद, पुष्परस ) पीता है, देखो इस अंधे को कुछ सूझता भी नहीं, सेवती
का सेवन करने की इच्छा करते करते इसने चंपे की कली का भी सेवन कर
लिया (यद्यपि भौंरे चंपे के पास नहीं जाते, पर यह उसके पास भी मर्यादा को
छोड़कर चला गया )। कहिए आप लज्जित क्यों हो रहे हैं, इस प्रकार तो
मलिन मनवाले व्यक्ति लज्जित होते हैं। मैं तो अभी और कहनेवाली हूँ।
देखिए वह निर्लज्ज अपनी भ्रमरी को साथ लिए मालती से मिलने आया है।
सूचना--अमर का वर्णन उपेक्षा है। 'काहे को लजात' से स्पष्ट है कि
श्रीकृष्ण इस वर्णन को अपने चरित्र से मिलता पाकर मान छोड़कर संकुचित
हो रहे हैं।
अलंकार-अन्यौक्ति ( अथवा अप्पय दीक्षित का प्रस्तुतांकुर ) ।
अथ प्रसंगविध्वंस-लक्षण-( दोहा )
(३८२) उपजि परै भय चित्तभ्रम, छूटि जाइ जहँ मान ।
सो प्रसंगविध्वंस कबि केसवदास बखान ।२३।
भावार्थ-भय के कारण चित्तविभ्रम होकर जहाँ मान छूट जाय वहाँ
प्रसंगविध्वंस उपाय होता है ।
श्रीराधिकाजू को प्रसंगविध्वंस, यथा-(सवैया)
(३८३) केकी न केसव काम के किंकर बोलत डोलत देत दुहाई ।
कामनिसा यह कामिनि कोऊ रिसाइगि तासहुँ ह्वैहै रिसाई ।
गाजति नाहिंन मेघघटा यह बाजति डौंडी सखी सुखदाई ।
भोर भएँ फिरि कीबौ अबोलौ सु बोलौ अबै बलि बोलि कन्हाई २४'
शब्दार्थ-केकी=मोर। किंकर = सेवक । कोऊ रिसाइगी = यदि कोई
नायिका मान करेगी। तासहुँ ह्वैहै रिसाई = उस पर (काम महाराज ) क्रोध
करेंगे। गाजत=गरजते हैं। डौंडी=डुग्गी ( कामदेव की ) । कीबौ=
करना। अबोलौ = मौन, मान । बलि = हे नायिका । बोलि = बुलवाकर ।
भावार्थ-(सखी की उक्ति नायिका प्रति) हे सखी ये मयूर नहीं प्रत्युत
काम के सेवक बोल रहे हैं, जो घूम घूमकर ( काम की ) दुहाई दे रहे हैं कि
इस कामरात्रि में यदि कोई कामिनी मान करेगी तो उस पर महाराज काम-
देव रुष्ट होंगे। यह बादल की घटा नहीं गरज रही है, सुखदायी ( काम की)
डुग्गी बज रही है । इसलिए, सबेरा होने पर फिर मौन ग्रहण कर लेना इस
समय तो कृष्ण को बुलवाकर उन्हें इस (राजघोषणा) का समाचार सुना दो ।
२३-छूटि--भूलि । कबि-कहि । २४-तासहुँ-ताकहूँ । भएँ-
भयो। सु-जु ।
२०६ रसिकप्रिया
सूचना—यहाँ सखी ने कामोद्दीपन का भय दिखाकर मानमोचन किया
है, अतः प्रसंगविध्वंस है ।
अलंकार—शुद्धापह्नुति ।
श्रीकृष्णजू को प्रसंगविध्वंस, यथा-(कबित्त)
(३८४) कोकनि की कारिका कहति काहू सारिका सों,
दुरि दुरि हित चित्त चौगुनो बढ़ायो है ।
सूकि रही सकुचनि बापुरी सुकी तौ, कहि
काहू सों सकै न देह दुखनि डढ़ायो है ।
उठि चलौ न्याउ कीजै अब कैं मनाइ दीजै,
नीकें ही में केसोदास कलह बढ़ायो है ।
मानत न एते पर उलटि मनावै बह,
ऐसो ही सयान स्याम सुकहि पढ़ायो ।२५।
शब्दार्थ—कोकन की कारिका = कोकशास्त्र के सिद्धांत, कामशास्त्र
की बातें । सारिका = मैना । सूकि रही = सूखती जा रही है । बापुरी =
बेचारी । सुकी=सुग्गी । न्याउ कीजै = फैसला कर दीजिए, झगड़ा निपटा
दीजिए । नीकें ही में = अच्छे भले में । कलह = झगड़ा । सयान = चतुराई
(की पद्धति) ।
भावार्थ—(सखी की उक्ति नायक से) हे श्याम, आपने सुग्गे को न जाने
कैसी चतुराई की बातें सिखा रखी हैं कि वह सुग्गी से मान कर बैठा है, मानता
ही नहीं । वह किसी मैना से कोकशास्त्र की बातें कर रहा था । छिप छिपकर
उसने प्रेम और चित्त दोनों ही चौगुने बढ़ा लिए हैं (उसका प्रेम भी बढ़ गया
है और मन भी) । बेचारी सुग्गी (उसकी कथा सुन सुनकर और उसकी करतूत
देख देखकर) मारे संकोच के सूखती जा रही है । वह किसी से इस बात को
कह नहीं सकती, उसका शरीर दुखों से जल रहा है । इतनी ढिठाई करने पर भी
सुग्गा मानता नहीं है (वही मान कर बैठा है) और सुग्गी ही उलटे उसे
मना रही है । आप चलकर दोनों के झगड़े का निपटारा कर दीजिए । थोड़े
के लिए उसने इतना झगड़ा बढ़ा रखा है ।
सूचना—शुक और शुकी के झगड़े के कारण नायक को भय हुआ और
उसका मान छूट गया, यही प्रसंगविध्वंस है । यहाँ शुक के चरित्र से श्रीकृष्ण
का चरित्र भी मिलता है अतः उपेक्षा की संभावना होती है । पर दोनों में
२५—चढ़ायो-बढ़ायो । सूकि-सोचि । नीकें ही-नेक ही । डढ़ायो-
-उठायो, बढ़ायो । बह-बरु ।
दशम प्रभाव २०७
अंतर यह है कि प्रसंगविध्वंस में भय होता है और उपेक्षा में भय नहीं । यदि
कोई सारूप्य निर्देश भयरहित होगा तो उपेक्षा होगी और भय की संभावना
होगी तो प्रसंगविध्वंस । श्रीकृष्ण के पालतू पक्षियों में से शुकी का सूख जाना
स्पष्ट भय का कारण है, अतः यहाँ अन्योक्ति होते हुए भी उपेक्षा न होकर
प्रसंग विध्वंस ही होगा । दूसरी बात यह है कि भय पहले होता है, आत्मसाम्य
काज्ञान तदनंतर । इसी से भय प्रधान होगा, आत्मसाम्य गौण ।
अलंकार—अन्योक्ति ।
( दोहा )
(३८५) देश काल बुधि बचन तें, कल धुनि कोमल गान ।
सोभा सुभ सौगंध तें, सुख ही छूटत मान ।२६।
शब्दार्थ—सोगंध = सुगंध । सुख ही = सरलता से ।
भावार्थ—देश, समय, बुद्धिपूर्वक कहे वचन, सुंदर ध्वनि, सुंदर गान,
शोभा-दर्शन, अच्छी सुगंध से सहज ही मान छूट जाता है ।
यथा—( कबित्त )
(३८६) घनन की घोर सुनि, मोरनि को सोर सुनि,
सुनि सुनि केसव अलाप अलीजन को ।
दामिनी दमक देखि देह की दिपति देखि,
देखि सुभ-सेज देखि सदन सुबन को ।
कुंकुम की बास, घनसार की सुबास भयो,
फूलनि की बास, मन फूलिकै मिलन को ।
हँसि हँसि बोले दोऊ, अनहीं मनाएँ मान,
छुटि गयो एकै बार राधिका रमन को ।२७।
शब्दार्थ—घन = बादल । घोर = ध्वनि । अलाप = राग । अलीजन =
सखियाँ । दामिनी = बिजली । दमक = चमक । सुबन = रमणीय बाटिका ।
कुंकुम = केसर । घनसार = कपूर । फूलिकै = उत्साहित होकर । अनहीं
मनाएँ = बिना मनाए ही । एकै बार = एक साथ ही । राधिका रमन =
राधिका और उनके रमण श्रीकृष्ण दोनो का ।
सूचना—'घनन की घोर' समय है ( वर्षा ), 'मोरन को सोर' कल
ध्वनि है, 'अलाप अलीजन को' कोमल गान है 'दामिनी दमक' और 'देह की
दिपति' शोभा है, 'सुभ सेज' और 'सुबन' देश हैं, 'कुंकुमादि की सुबास'
सुगंध है और हंसकर बोलना बुद्धिवचन है ।
२७-देह-दीप । सुभ-सुख । सदन-सुंदर । भयो-नयो, नए । बोले-
मिले । अनहीं-बिनही । गयो ०-गो एकहि । बार-बेर ।
२०८ रसिकप्रिया
व्याकरण—'अन' का प्रयोग बिना के अर्थ में किया गया है ।
( दोहा )
(३८७) इहि बिधि मान छुड़ावहीँ, आपुस में नर नारि ।
पल पल प्रीति बढ़ावहीँ, केसवदास बिचारि ।२८।
(३८८) प्रिया न प्रीतम सों करै, अति हठ केसवदास ।
बहुरथौ हाथ न आवई, जौ ह्वै जाइ उदास ।२६।
भावार्थ — हाथ न आवई=वश में नहीं होता, अनुकूल नहीं रह जाता ।
(३८६) बारहि बार न कीजिये, बारक कीजै मान ।
कहि केसव ज्यों आप में, सदा बढ़ै सनमान ।३०।
शब्दार्थ—बारक=( केवल ) एक बार । ज्यों=जिस प्रकार । आप
में=परस्पर ।
(३६०) प्रीति बिना भय होय नहिं, भय बिन होइ न प्रीति ।
प्रीति रहै जहँ भय रहै, यहै मान की रीति ।३१।
भावार्थ—प्रेम के बिना भय नहीं होता और भय के बिना प्रेम नहीं
होता, अतः दोनो साथ साथ रहते हैं । यही मान का कारण और ढंग है ।
(३६१) गर्ब, व्यसन, धन-त्याग तें, निष्ठुर बचन प्रवास ।
लालन बिप्रियकरन तें, पिय तें होइ उदास ।३२।
तात्पर्य—नायक से नायिका इन कारणों से उदास होती है—गर्व से,
व्यसन से, धन के नष्ट होने से, कड़ी बातों से, प्रवास में रहने से, लोभ में
पड़ने से, मन के विरुद्ध कार्य करने से ।
(३६२) मान बिबिध बरने बिबुध, जहाँ बिबिध बुधिबास ।
केसव करुना करि कछू, कहियत बिरह-प्रवास ।३३।
शब्दार्थ—बिबुध = विशेष पंडित । बुधिवास = अनेक प्रकार की बुद्धि-
पूर्वक की गई युक्तियों का निवास जहां था । करुना करि = करुणा के द्वारा
होनेवाले । बिरह-प्रवास = प्रवास के कारण उत्पन्न विरह ।
इति श्रीमन्महाराजकुमारइंद्रजीतविरचितायां रसिकप्रियायां विप्रलंभ-
शृंगारिमानमोचनं नाम दशमः प्रभावः ।१०।
३०—कीजिये-कीजई । ३१—जहँ-जिहिं । ३२—करन तें--करन तिय ।
३३—बिबिध०--बिरह। बिबुध--बिबिध । कहियत--कीजत बिरह प्रकास ।
१४
एकादश प्रभाव
अथ करुणाविरह-लक्षण—(दोहा)
(३६३) छूटि जात केसव जहाँ, सुख के सबै उपाय।
करुनारस उपजत तहाँ, आपुन तें अकुलाय।१।
(३६४) सुख में दुख क्यों बरनियै, यह बरनत व्यौहार।
तदपि प्रसंगहि पाइ कछु, बरनत मति-अनुसार।२।
अथ राधिकाजू को प्रच्छन्न करुणाविरह, यथा—(सवैया)
(३६५) मैं पठई मति लेन सखी सु रही मिलिकै मिलिबे कहँ आनै।
जाइ मिले दिन ही दृग-दूत दयाल सों देहदसा न बखानै।
प्रेत पैज कियें तन प्राननि जोग के और प्रयोग निदानै।
लाज तें बोलन पाऊँ न केसव ऐसें ही कोऊ कहा दुख जानै।३।
शब्दार्थ—आनै = ले आए। प्रेत = प्रेरित करता है। पैज = प्रतिज्ञा।
और = अन्य, दूसरे। निदानै = निदान कर, खोजकर, सोचकर।
भावार्थ—(नायिका की उक्ति मन से) मैंने मति रूपी सखी को नायक
को ले आने के लिए भेजा पर वह तो वहीं उनसे मिलकर रह गई, उन्हें मुझसे
मिलाने के लिए कौन लाता। इतना ही नहीं नेत्र रूपी दूत भी दयालु
(नायक) से जा मिले, जाकर मेरी देहदशा का वर्णन नहीं किया। योग के
अन्य प्रयोग सोचकर अब मेरा शरीर प्रतिज्ञा करके (कि अवश्य भेंट होगी)
प्राणों को भेज रहा है (देखें क्या होता है)। मै लज्जा के कारण कुछ कह
नहीं सकती और बिना कहे यों ही मेरे इस (कठिन) दुख को कोई जान
भी कैसे सकता है ?
सूचना—प्राणों के भेजने से यहाँ करुणाविरह है। किसी से कुछ नहीं
कहती, मन ही मन सोचती रहती है, अतः प्रच्छन्न है।
श्रीराधिकाजू को प्रकाश करुणाविरह, यथा—(कबित्त)
(३६६) हरित हरित हार हेरत हियो हरतु,
हारी हौं हरिननैनी हरि न कहूँ लहौं।
बनमाली ब्रज पर बरषत बनमाली,
बनमाली दूर दुख केसव कैसें सहौं।
२—यह-नहि। ३-कै-कौ। निदानै-निधानै, निधानै दिनानै।
कियें--करै।
२१० रसिकप्रिया !
हृदय-कमल-नैन देखिकै कमल नैन,
होहुँगी कमलनैनि और हौं कहा कहौं ।
आप घने घनस्याम घनहीं से होत घन,
सावन के द्योस घनस्याम बिनु क्यों रहौं ।४।
शब्दार्थ—हरित हरित = हरे हरे । हार = खेत, जंगल । हरत = हर लेते
हैं । हरिननैनी = मृगनैत्री (चपलतापूर्वक चारों ओर देखनेवाली) । वनमाली =
वन से घिरा हुआ प्रदेश । बनमाली = ( बन = जल + माली = समूह से युक्त )
बादल । बनमाली = श्रीकृष्ण ! हृदय कमल नैन = हृदय की आँख से, ध्यान
करके । कमलनैनि = जलपूर्ण नेत्रवाली (कमल = जल) । आप = जल । घने =
अत्यधिक । घन से = बहुत । घनहीं = हथौड़े की भांति ।
भावार्थ—( विरहिणी नायिका किसी सखी के साथ घूम रही है और
कह रही है ) इन हरे हरे खेतों को देखकर तेरा हृदय मुग्ध हो गया है, पर मैं
परेशान हो गई, मैं हरिणनेत्री होकर ( चंचलतापूर्वक इधर उधर देखती हुई
भी ) हरि को कहीं भी देख नहीं पाती हूँ । वनों से घिरे हुए ब्रज पर जल से
भरे हुए बादल बरस रहे हैं । वनमाली (श्रीकृष्ण) दूर हैं, मैं दुःख कैसे सहूँ !
हृदयकमल के नेत्रों से कमलनेत्रवाले श्रीकृष्ण को देखकर मैं जलपूर्ण नेत्रवाली
हो जाऊँगी ( उनका ध्यान करने से मेरे नेत्रों में आँसू छलक आएँगे ) । और
अधिक मैं क्या कहूँ अत्यधिक जल से भरे हुए अत्यंत काले ये बादल हथौड़े
की भाँति कष्टदायक प्रतीत होते हैं । इन सावन के दिनों में भला घनश्याम
के बिना मैं कैसे रह सकती हूँ ( जी सकती हूँ ) ।
सूचना—नायिका का अत्यंत दुःखप्रकाश होने से करुणविरह है, सहेली
बातें कर रही है, अतः प्रकाश है ।
अलंकार—यमक ।
श्रीकृष्णजू को प्रच्छन्न करुणविरह, यथा—( कवित्त )
(३६७) जैसें मिल्यो प्रथम स्त्रवन-मग जाइ मन,
रवन भवन कीने अलिक अलक में ।
मन मिलें मिले नैन केसौदास सबिलास,
छबि-आस भूलि रहे कपोल-फलक में ।
नैन मिलें मिल्यो ज्ञान सकल सयान सजि,
तजि अभिमान भूल्यो तन की झलक में ।
४—हियो-हिये । हरत-हेरात । घने०-घनघने । सावन०-घतनि के घोष,
स्यामनि के द्यौस ।