महानिर्वाण तन्त्र (हिन्दी अनुवाद सहित)
Mahanirvana Tantra with Hindi Translation
शिव-पार्वती संवाद द्वारा
स्रोत: कल्याण मन्दिर · कल्याण मन्दिर · 1950 (उद्गम)
६६ । हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
जन को देखकर खड़ा नहीं होता, वह एक दिन के उपवास से शुद्ध होता है (१६८) । अच्छी तरह से स्पष्ट अर्थ-
वाले इस शिव-प्रणीत शास्त्र का जो लोग कूट अर्थ करेंगे, वे पतित होकर अधोगति को प्राप्त करेंगे (१६६) ।
हे देवि ! तुमसे जो कहा है, वह सार का भी सार है और उत्कृष्ट से भी उत्कृष्ट धर्म है, पवित्र करनेवाला है,
कल्याणकारी है और इह-लोक तथा परलोक में परमार्थ देनेवाला है (१७०) ।
बारह्वाँ उल्लास : सनातन व्यवहार का कथन
श्री सदाशिव ने कहा—हे आद्ये ! मैं तुम्हें पुनः सनातन व्यवहार बताता हूँ । इस व्यवहार की रक्षा
करने से राजा स्वच्छन्द होकर प्रजा का पालन कर सकता है (१) । राजा के नियम को न मानने से मनुष्य
धन-लोलुप होकर गुरुजनों, स्वजनों और बन्धु-बान्धवों के साथ झगड़ा करने लगेंगे (२) । हे देवि ! धन के लिए
एक दूसरे पर चोट करेंगे और हिंसा, धन चुराने की इच्छा के कारण पापी होंगे (३) । अतः मनुष्य के कल्याण
के लिये मैं धर्म-सम्मत राज-नियम बनाता हूँ। इन नियमों के मानने से मनुष्यों का कभी अमंगल न होगा (४) ।
राजा पापों के निवारण के लिए जिस प्रकार पापियों के दण्ड का विधान करे, उसी प्रकार मनुष्यों के
सम्बन्ध-भेद के अनुसार दाय (संपत्ति) का भी विभाजन करे (५) । विवाह और जन्म के भेद से संबंध दो प्रकार
के होते हैं, जिनमें से जन्माधीन संबंध अत्यन्त बली होता है (६) । हे शिवे ! धन के अधिकार के विषय में ऊर्ध्व-
तन संबंध की अपेक्षा अधस्तन संबंध श्रेष्ठ है । इसी प्रकार अधः-ऊर्ध्व-क्रम से स्त्री-जाति की अपेक्षा पुरुष-जाति
ही श्रेष्ठ है (७) । इनके बीच अधिकतर निकट संबंध के क्रम से दाय (संपत्ति) का अधिकारी होता है । पण्डित
लोग इसी विधि के अनुसार यथा-क्रम धन का विभाग करते हैं (८) । मृत व्यक्ति के यदि पुत्र, पौत्र, कन्या, पिता
और पत्नी आदि जीवित हैं, तो पुत्र ही धन का अधिकारी होगा, अन्य कोई नहीं (६) । जहाँ सन्तान बहुत हैं,
वहाँ सभी पुत्र समान अंश प्राप्त करेंगे, किन्तु वंशानुक्रम से 'ज्येष्ठ पुत्र' ही राज्याधिकारी होगा (१०) । यदि
पैतृक ऋण है, तो पैतृक धन में से ही उसे चुकाना होगा क्योंकि ऋण के रहते पैतृक धन का विभाग करना
उचित नहीं है (११) । यदि ऋण के रहते पुत्रों में पैतृक धन बँट गया हो, तो राजा उनसे वह धन लेकर पैतृक
ऋण को चुकाये (१२) जिस प्रकार पाप करने से अपने को ही नरक में जाना होता है, उसी प्रकार अपने ऋण
से अपने को ही बँधना पड़ता है, दूसरा कोई नहीं बँधता (१३) । स्थावर या अस्थावर जो कुछ सामान्य धन हो,
उसमें से अधिकारियों को उनके विभाग के अनुसार अपना-अपना अंश मिलता है (१४) । अधिकारियों में सहमति
होने से विभाजन सिद्ध होता है, यदि उनमें सहमति न हो, तो राजा पक्षपात-हीन दृष्टि से अंश बाँट दे (१५) ।
जिस स्थावर या अस्थावर को बाँटा न जा सके, राजा उसका मूल्य या उप-स्वामित्व अधिकारियों में विभाजित
कर दे (१६) । धन के बँट जाने पर भी यदि कोई व्यक्ति किसी धन में अपना अंश प्रमाणित करे, तो राजा उस
धन को पुनः बाँट कर अंश न पानेवाले व्यक्ति को उसका भाग दिला दे (१७) । हे शिवे ! सभी अधिकारियों की
संमति से धन बँट जाने के बाद उस विभाजन के संबंध में विवाद करनेवाला व्यक्ति राजा द्वारा दण्डनीय होगा
(१८) । मृत व्यक्ति के पौत्र, पत्नी और पिता यदि विद्यमान हैं, तो पौत्र ही अधस्तनत्व-रूप से गौरव पाकर धन
बारहवाँ उल्लास : सनातन व्यवहार का कथन । ३६७
का अधिकारी होगा (१९)। पुत्र-हीन मृत व्यक्ति के पिता के भाई और पितामह यदि विद्यमान हैं, तो जन्म के
अनुसार निकटता होने के कारण पिता ही उसके धन के अधिकारी होंगे (२०)। हे प्रिये ! कन्या के अति सन्नि-
कृष्ट होने पर भी मृत व्यक्ति की कन्या यदि विद्यमान है, तो पौत्र धन का अधिकारी होगा क्योंकि स्त्री की
अपेक्षा पुरुष ही मुख्य है (२१)। मृत पुत्र को सोपान मानकर धन पितामह से पौत्र को जाता है। संसार में प्रसिद्ध
है कि स्वयं पिता ही पुत्र-स्वरूप होता है (२२)।
विवाह-सम्बन्ध में ब्राह्म-विधि से विवाहिता पत्नी ही श्रेष्ठ है। पति की अर्द्धाङ्ग-स्वरूपा वह ब्राह्मी
पत्नी ही पुत्र-हीन पति के धन की अधिकारिणी होती है (२३)। पति-पुत्र-हीना नारी पति के धन को पाकर भी
उसे दान या विक्रय नहीं कर सकती, केवल स्त्री-धन को ही वह दान या विक्रय कर सकती है (२४)। पितृ-कुल
या श्वसुर-कुल से दिया गया या अपने द्वारा कमाया धन 'स्त्री-धन' कहा गया है (२५)। उक्त नारी की मृत्यु
होने पर पति के प्राप्त धन की स्थिति पूर्ववत् हो जायगी अर्थात् पति के निकटवर्ती व्यक्ति को वह धन मिलेगा
(२६)। स्वामी की मृत्यु होने पर स्त्री स्व-धर्म के अनुसार पति के बन्धुओं के अधीन या उनके अभाव में पिता
के बन्धुओं के अधीन रहकर धन की अधिकारिणी होगी (२७)। जिस स्त्री के प्रति व्यभिचार की शंका है, वह
पति के धन को नहीं पाएगी; जो व्यक्ति उसके पति के धन का अधिकारी होगा, उससे वह जीविका मात्र
पाएगी (२८)। हे शुचि-स्मिते ! यदि स्वर्गीय व्यक्ति के अनेक पत्नियां हैं, तो उन सबको पति का धन बराबर
बाँटकर मिलेगा (२६)। स्वामी के धन की अधिकारिणी पत्नी की मृत्यु होने और पति की कन्या के विद्यमान
होने पर वह धन पुनः पति का होकर दुहितृ-गामी होगा (३०)। इसी प्रकार कन्या के रहने पर पुत्र-वधू को
मिला धन उसकी मृत्यु होने पर पुनः स्वामी को जाकर श्वसुर के अधीन होकर उस कन्या को मिलेगा (३१)।
हे शिवे ! इसी प्रकार पितामह के विद्यमान होने पर यदि धन माता को मिला है, तो माता की मृत्यु होने पर
वह धन माता के पति अर्थात् पितामह के पुत्र का धन होकर पितामह को मिलेगा (३२) मृत व्यक्ति का ऊर्ध्व-
गत धन जैसे पिता को मिलता है, वैसे ही पति-हीना माता को भी मिलता है (३३)। जननी के रहते विमाता
धन की अधिकारिणी नहीं होती। जननी की मृत्यु होने पर पुत्र का आश्रय कर पिता द्वारा विमाता भी धन-
भागिनी होती है (३४)। अधस्तन अधिकारी का अभाव हो, तो धन अधोगामी नहीं होता, परन्तु वही धन
जिस क्रम से वैसा होता, उसी क्रम से वह ऊर्ध्वगामी होगा (३५)। अतः चाचा के रहने पर बहन को मिला
धन भी कन्या-पुत्र-हीना उस बहन की मृत्यु होने पर, बहन के पति के रहने पर भी, लौट कर चाचा को ही
मिलेगा (३६)। धन ऊर्ध्व से अधोगामी होकर पहले पुरुष को मिलता है। अतः सहोदरा बहन के रहने पर भी
सौतेला भाई धन का अधिकारी होता है (३७)। सहोदरा बहन और सौतेले भाई की सन्तान के रहने पर
सौतेले भाई को प्राप्त धन को सौतेले भाई की सन्तान ही पाएगी (३८)। हे शिवे ! मृत व्यक्ति के धन को
सहोदर और सौतेले भाई दोनों बराबर बाँट लें क्योंकि यह धन मृत व्यक्ति के पितृ-धन के समक्ष है (३६)।
कन्या जीवित है, तो उसका पुत्र धनाधिकारी नहीं होगा। जहाँ जो धनाधिकार का बाधक है, वहाँ उसकी मृत्यु
के बाद दूसरे का धन मिलेगा। यहाँ कन्या दौहित्र के धनाधिकार में बाधक है, अतः कन्या की मृत्यु के बाद
दौहित्र को अधिकार मिलेगा (४०)।
अविवाहिता बहन का विवाह सामान्य पैतृक धन से करने पर पुत्र न होने पर कन्या के पितृ-धन को
बाँटकर ले (४१) सन्तति-हीना मृत स्त्री का स्त्री-धन स्वामी को मिलता है। स्त्री-धन से भिन्न अन्य धन जिसे
उत्तराधिकार-सूत्र से प्राप्य है, उसी को मिलेगा (४२)। उत्तराधिकार के संबंध से जो सम्पत्ति नारी को मिलती
है, उससे वह अपना भरण-पोषण और पुण्य कर्म कर सकती है किन्तु उसे दान या विक्रय नहीं कर सकती
१३
६८ | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
(४३) । चाचा और पिता की विमाता विद्यमान हों, तो धन पितामह-गामी होकर बाद में चाचा द्वारा चाची को
ही मिलता है (४४) । पितामह, चाचा और भाई जीवित हों, तो अधस्तन पुरुष की प्रधानता होने से भाई ही
धन का अधिकारी होगा (४५) । चाचा की अपेक्षा भाई और पितामह दोनों ही समान रूप से सन्निकृष्ट हैं, ऐसे
स्थल पर मृत व्यक्ति का धन पितृधन होकर भाई को मिलेगा (४६) । मृत व्यक्ति के दौहित्र और पिता विद्यमान
हों, तो दौहित्र ही धनाधिकारी होगा क्योंकि धन स्वभावतः अधोगामी होता है (४७) । हे कालिके ! स्वर्गीय
व्यक्ति के पिता व माता विद्यमान हों, तो पुरुष की मुख्यता होने से पिता ही धनाधिकारी होगा (४८) । मृत
व्यक्ति के मातुल के जीवित होने पर भी पितृ-संबंध की गुरुता होने से पितृ-सपिंड व्यक्ति ही धन पाएगा (४६) ।
हे शिवे ! धन यदि अधोगामी न हो सकेगा, तो वह ऊर्ध्वतन पुरुष को मिलेगा। पुरुष की प्रधानता होने से पहले
धन पितृ-कुल को मिलेगा। इसी कारण से मातुल के सन्निकृष्ट होने से वह धनभागी नहीं है (५०) । हे पार्वति !
मृत-पितृक पौत्र पितामह के धन से पिता के प्राप्य अंश को पाएगा (५१) । पौत्री यदि भ्रातृ-हीना, पितृ-मातृ-
विहीना और स्व-धर्मिणी है, तो पितामह के धन में पितृव्य के साथ बराबर भाग पाएगी (५२) । हे देवि ! पौत्रों
को पितामही और पितृ-भगिनी यदि जीवित हों, तो पितृ-गत धन में पौत्री ही अधिकारिणी होगी अर्थात् धनी की
कन्या, माता, बहन के बीच कन्या ही उत्तराधिकारिणी है (५३) । अधोगामी धन में अधस्तन पुरुष की ही
प्रधानता है और ऊर्ध्वगामी धन में ऊर्ध्वतन पुरुष की (५४) । हे प्रिये ! इसी से पुत्र-वधू, पौत्री या कन्या के
जीवित होने पर मृत व्यक्ति का धन उसके पिता नहीं ले सकते (५५) । यदि मृत व्यक्ति के पितृ-कुल में कोई
उत्तराधिकारी नहीं है, तो पूर्वोक्त विधि के अनुसार वह धन मातामह-कुल को मिलेगा (५६) । मातामह-कुल को
प्राप्त धन मामा, मामा के पुत्र आदि के द्वारा पहले अधस्तन, उसके अभाव में ऊर्ध्वतन एवं पुरुष को और उसके
अभाव में नारी को मिलेगा (५७) । ब्राह्म विवाह से विवाहिता पत्नी की सन्तान के होने पर और पितृ-सपिण्ड
के रहने पर शैव विवाह से विवाहिता स्त्री की सन्तान मृत व्यक्ति के धन को नहीं पाएगी (५८) । हे भद्रे ! शैव
विवाह से विवाहिता पत्नी और उसके पुत्र धनाधिकारी से मृत व्यक्ति की सम्पत्ति के अनुसार भोजन-वस्त्र पा
सकेंगे (५६) । हे प्रिये ! शैव विवाह से विवाहिता पत्नी का पालन शैव पति ही करता है, यदि वह व्यभिचारिणी
न हो। यह शैवी पत्नी पिता-माता आदि के धन की अधिकारिणी नहीं है (६०) । पिता क्रोध या लोभ से
सत्कुलोत्पन्ना कन्या को यदि शैव विवाह में देता है, तो वह लोक-समाज में निन्दित होता है (६१) । शैवी पत्नी
और उसका वंश न होने पर शिव-शासन से क्रमशः अर्थात् पूर्व-पूर्वाभाव में समानोदक, आचार्य और राजा मृत
व्यक्ति के धन को पाएँगे (६२) ।
हे प्रिये ! पिण्ड-दाता से सातवें पुरुष तक 'सपिण्ड' और आठवें से दसवें पुरुष तक 'समानोदक' कहलाते
हैं। फिर केवल 'गोत्रज' कहलाते हैं (६३) ।
जो धन एक बार बाँटकर बाद में स्वेच्छा से मिश्रित कर लिया गया हो, उसे बिना बँटा मानकर पुनः
बाँटा जायगा (६४) । बँटे हुए या न बँटे हुए धन में जिसका जितना अंश निर्दिष्ट है, उस व्यक्ति के मरने पर
उसके उत्तराधिकारी उसी के अनुसार अंश प्राप्त करेंगे (६५) । जो जिसके धन का अधिकारी है, वह उसे अपने
जीवन भर पिण्डदान करेगा, शैव पत्नी के पुत्र को छोड़कर (६६) । इस लोक में जन्म-संबंध के कारण जिस प्रकार
'अशौच' विहित है, उसी प्रकार उत्तराधिकारी को भी तीन रात्रि का अशौच विहित है (६७) । पूर्णाशौच या
खंडाशौच निर्दिष्ट अशौच-काल के बीच में सुनने पर अशौच-काल के जो कुछ दिन शेष हों, द्विजादि आदि सभी
वर्ण उन्हीं कुछ दिनों में शुद्ध होंगे (६८) । अशौच-काल के बीत जाने पर खंडाशौच सुनने पर अशौच नहीं होता
किन्तु पूर्णाशौच सुनने पर तीन दिन का अशौच होगा, यदि एक वर्ष से अधिक न हो गया हो (६६) । एक वर्ष
बारहवाँ उल्लास : सनातन व्यवहार का कथन | ६६
बीत जाने पर पुत्र पिता या माता का और पतिव्रता पत्नी पति का मरण सुनने पर तीन रात्रि का अशौच मानें
(७०)। जब एक अशौच के बीच एक अन्य अशौच होता है, तब गुरु अशौच द्वारा मनुष्यों की शुद्धि होती है
(७१)। दीर्घ-काल तक होने से अशौच व्याप्य होता है, उससे व्यापक अशौच गुरुतर होता है (७२)। यदि
मरणाशौच या जननाशौच के शेष दिनों में कोई दूसरा मरण-जनित या जन्म-जनित खंडाशौच उपस्थित हो, तो
पूर्व अशौच द्वारा ही वह छूट जायगा अर्थात् खंडाशौच को ग्रहण नहीं किया जायगा। यदि पूर्णाशौच हो, तो पूर्व
अशौच के बाद दो दिन अशौच बढ़ जायगा (७३)। स्त्रियों का जब तक विवाह नहीं होता, तब तक पितृ-कुल
में अशौच होगा। विवाह होने पर पिता-माता की मृत्यु पर तीन रात का अशौच होगा (७४)। विवाह के बाद
स्त्री पति-गोत्र को पाती है। इसी प्रकार दत्तक पुत्र दत्तक लेनेवाले के गोत्र को पाता है (७५)। जननी और जनक
दोनों की सम्मति से पुत्र ग्रहण कर ग्रहण-कर्त्ता अपने गोत्र और नाम का उल्लेख कर दत्तक पुत्र का संस्कार करे
(७६)। जिस प्रकार औरस पुत्र को पिता-माता के धन और पिंड का अधिकार होता है, उसी प्रकार दत्तक पुत्र
को भी दत्तक लेनेवाले स्त्री-पुरुष के धन और पिंड का अधिकार है क्योंकि वे ही दत्तक के पिता-माता हैं (७७)।
पाँच वर्षीय बालक को सवर्ण से लेकर उसका प्रतिपालन करे। दत्तक लेने में पाँच वर्ष से अधिक आयु का
बालक प्रशस्त नहीं है (७८)। हे कालिके ! भाई का पुत्र भी यदि दत्तक हो, तो दत्तक लेनेवाला ही उसका पिता
होगा और उसका जन्मदाता सभी कार्यों में उसका पितृव्य (चाचा) होगा (७९)। जो व्यक्ति जिसके धन का
अधिकारी होगा, वही व्यक्ति उसके धर्म का पालन करेगा और नियम मानेगा तथा उसके बन्धुओं को सन्तुष्ट
करेगा (८०)। कानीन (कन्या-काल में उत्पन्न पुत्र), गोलक (उप-पति द्वारा विधवा के गर्भ से उत्पन्न पुत्र) और
कुंड (उप-पति द्वारा सधवा के गर्भ से उत्पन्न पुत्र) अति पापी हैं, उनके मरने पर अशौच नहीं होता और उन्हें
धनाधिकार भी नहीं होता (८१)। जिन पुरुषों को लिङ्गच्छेद का दंड मिला है या जिन स्त्रियों की नाक राज-
दंड द्वारा काटी गई है या जो महा-पापी हैं उनके मरने पर अशौच नहीं माना जाता (८२)। जो व्यक्ति निरुद्देश
हों, उनके परिवार और धन की रक्षा राजा बारह वर्ष तक करे (८३)। बारह वर्ष बीतने पर उक्त अनुद्दिष्ट
व्यक्ति की कुश-मय देह का दाह कराए। तीन रात्रि के बाद उस व्यक्ति के पुत्रादि द्वारा प्रेतत्व-मोचन कराए
(८४)। फिर राजा उस अनुद्दिष्ट व्यक्ति के धन को उसके पुत्रादि के क्रम से यथा-सम्भव उसके परिवार के लोगों
में बाँट दे अन्यथा वह पापी होगा (८५)। जिसका रक्षक कोई नहीं है, उनका और दीन, विपत्ति-ग्रस्तादि लोगों
का रक्षक राजा ही है क्योंकि राजा प्रजा-गण का प्रभु है (८६)। हे कालिके ! अनुद्दिष्ट व्यक्ति यदि धन बँटने के
बाद भी आ जाय, तो स्त्री-पुत्र, धन उसी के होंगे (८७)।
अंशी-गण की सम्मति के बिना पुरुष भी पैतृक स्थावर धन को स्वजन को या अन्य व्यक्ति को दान नहीं
कर सकते (८८)। जो स्थावर, अस्थावर धन अपना उपार्जित है, उसे और पैतृक अस्थावर संपत्ति को स्वेच्छा-
नुसार दान कर सकते हैं (८९)। पुत्र या पत्नी अथवा कन्या, दौहित्र या जनक, जननी किम्वा भाई या बहन के
रहते भी जो स्थावर और अस्थावर धन अपना उपार्जित है तथा पैतृक सारा अस्थावर धन दान में दे सकता है
(९०-९१)। इस प्रकार का धन पुरुष ऐसे दान में या अन्य किसी धर्म-कार्य में व्यय करे, तो उसके पुत्रादि उसे
अन्यथा नहीं कर सकते (९२)। धर्मार्थ में लगाई संपत्ति की रक्षा धन-दाता ही करेगा, किन्तु उसे वह पुनः नहीं
ले सकता क्योंकि धर्म ही उस धन का स्वामी है (९३)। हे अम्बिके ! स्वयं या प्रतिनिधि द्वारा सङ्कल्प के अनुसार
मूल-धन या उप-स्वत्व को धर्मार्थ में लगाए (९४)। धनी व्यक्ति यदि स्नेह-वश किसी उत्तराधिकारी को अपने
उपार्जित धन का आधा दे, तो उसे कोई अन्य व्यक्ति अन्यथा नहीं कर सकता (९५)। यदि उत्तराधिकारियों में
से एक ही व्यक्ति को अपने उपार्जित धन का आधा दे, तो अन्य उत्तराधिकारी उसे रोक नहीं सकते (९६)। जहाँ
- १०० | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
बहुत भाइयों में से एक भाई पैतृक धन द्वारा धन पैदा करता है, वहाँ उक्त पैतृक धन में ही सब भाइयों का
अधिकार है; उपार्जित धन उपार्जन करनेवाले के सिवा अन्य किसी को नहीं मिलेगा (६७)। जो भाई पैतृक
नष्ट द्रव्य का उद्धार करता है, वह उत्तराधिकारियों के बीच दो भाग पाएगा (६८)। शरीर-शून्य व्यक्ति को
पुण्य, धन और विद्या नहीं मिलती। यह शरीर पितृ-संबंधी है, अतः कौन धन पैतृक नहीं है (६६) ? मानव-गण
पृथक् अन्न, पृथक् धन वाले होकर भी जो कुछ उपार्जित करते हैं, वह सब पितृ-संक्रान्त है, अतः अपना उपार्जित ,
धन कैसे सम्भव है (१००) ? अतः हे महेश्वरि ! जो व्यक्ति अपने परिश्रम से जो धन उपार्जित करता है, वही -
उसका उपार्जित है, वही उस धन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतेरहवां उल्लास : 'देवता, जलाशयादि-प्रतिष्ठा एवं वास्तु-यागादि की विधि । १०१
तो वह लाभ अन्यथा होगा (१२१) । पिता की मृत्यु होने पर सभी भागीदारों की सम्मति के बिना सामान्य
संपत्ति को नहीं लगाया जा सकता (१२२) । हे पार्वति ! यदि बहुमूल्य वस्तु कम मूल्य में या कम मूल्य की वस्तु
बहुत मूल्य में बिके, तो राजा उसे अन्यथा करने में समर्थ है (१२३) ।
जिस प्रकार शरीर का जन्म और मरण एक ही बार होता है, उसी प्रकार दान और कन्या का ब्राह्म
विवाह एक ही बार होता है (१२४) । जिसके एक ही पुत्र है, वह पुत्र का दान नहीं कर सकता ;
जिसके एक ही स्त्री है, वह स्त्री का दान
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१०२ | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
उनके वर और अभय से स्पष्ट होती है (१०) । हे भद्रे ! वे रजो गुण से उत्पन्न विश्व में रहती हैं, इसी से कहा
है कि वे लाल कमल के आसन पर बैठी हैं (११) । ज्ञान-स्वरूपा, सब लोगों की साक्षि-स्वरूपिणी वे देवी मोह-मयी
सुरा को पीकर क्रीडा करनेवाले काल से उत्पन्न जगत् को देखती हैं (१२) । अल्पबुद्धि भक्तों के हित के लिए
उक्त प्रकार गुणानुसार उन भगवती के अनेक प्रकार के रूप कल्पित हुए हैं (१३) ।
श्री देवी ने कहा—जीवों के उद्धार के लिये आपने 'आद्या कालिका' का जो ध्यान बताया है, यदि उसी
के अनुसार मिट्टी, पत्थर, लकड़ी या धातु की मूर्ति बनाकर साधक व्यक्ति उसे वस्त्र और अलङ्कार से विभूषित
कर सुन्दर घर बनाकर उसमें देवेशी को उस मूर्ति को स्थापित करे,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतेरहवाँ उल्लास : देवता, जलाशयादि-प्रतिष्ठा एवं वास्तु-यागादि की विधि । १०३
श्याम रंग के हैं—वह 'वृषभ' कहलाता है (३४)। जिसकी जाँघ पक्षी के समान, मुख मनुष्य के समान, नाक
लम्बी है और दो पंखों से युक्त अञ्जलि बनाकर जो दोनों पैरों को सिकोड़कर बैठा है—उसे 'गरुड़' कहते हैं
(३५) ।
देवालय को ध्वज, पताका का दान करने से देवता को सौ वर्ष तक रहनेवाली प्रसन्नता होती है। बत्तीस
हाथ ऊँचे रङ्ग-बिरंगे, सुदृढ़, छिद्र-रहित, देखने में सुन्दर, लाल वस्त्र से लपेटे हुए और आगे के भाग में विष्णु
के चक्र से युक्त ध्वज-दण्ड का निर्माण करे (३६-३७)। ऐसे ध्वज-दण्ड के अगले भाग में सम्बन्धित देवता के
वाहन के चिह्न से युक्त पताका लगाए। जिसका मूल-भाग प्रशस्त और अगला भाग सूक्ष्म है;
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१०४ | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
देवी ने कहा—हे नाथ ! वास्तु-देव का मण्डल और वास्तु-पूजा की विधि आपने बताई किन्तु वास्तुदेव
का ध्यान आपने नहीं कहा। अब इसे प्रकट करें (६१)।
श्री सदाशिव ने कहा--हे महेश्वरि ! वास्तु-राक्षस का ध्यान कहता हूँ, सुनो, जिसका अनुशीलन करने से
सारी आपत्तियाँ तुरन्त नष्ट हो जाती हैं (६२)—
चतुर्भुजं महा-कायं जटा-मण्डित-मस्तकम् । त्रिलोचनं करालास्यं हार-कुण्डल-शोभितम् ॥
लम्बोदरं दीर्घ-कर्णं लोमशं पीत-वाससम् । गदा-त्रिशूल-परशु-खट्वाङ्गं दधतं करैः ॥
असि-चर्म-धरैर्वीरैः कपिलास्यादिभिर्युतम् । शत्रूणामन्तकं साक्षादुद्यदादित्य-सन्निभम् ॥
ध्यायेद् देवं वास्तु-पतिं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतेरहवाँ उल्लास : देवता, जलाशयादि-प्रतिष्ठा एवं वास्तु-यागादि की विधि । १०५
ईशान-कोण में 'केतु' की और चन्द्र के चारों ओर 'नक्षत्र-मण्डल' की पूजा करे । (८३-८४) ।
१. 'सूर्य' रक्त-वर्ण, २. 'चन्द्र' श्वेत-वर्ण, ३. 'मङ्गल' अरुण-वर्ण, ४. 'बुध' पाण्डु-वर्ण, ५. 'बृहस्पति'
पीत-वर्ण, ६ 'शुक्र' श्वेत-वर्ण, ७. 'शनि' कृष्ण-वर्ण, ८. 'राहु' और 'केतु' अनेक-वर्ण हैं । 'सूर्य' के दो हाथों में
दो पद्म और दो हाथों में वर-अभय हैं- ऐसा उन्हें चार हाथों वाला ध्यान करे (८५) । 'चन्द्र' के दो हाथों में
वर-मुद्रा और अमृत का ध्यान करे । 'मङ्गल' को कुछ कुबड़े शरीरवाला और दोनों हाथों से दण्ड लिए
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१०६ | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
५ बुद्ध-मन्त्र—ह्रीँ श्रीँ सौम्य सर्वान् कामान् पूरय स्वाहा
६ वृहस्पति-मन्त्र—ॐ ऐँ ॐ सुर-गुरो अभीष्टं यच्छ यच्छ स्वाहा
७ शुक्र-मन्त्र—शाँ शीँ शूं शैँ शौँ शः
८ शनि-मन्त्र—ह्राँ ह्रीँ ह्रूँ ह्रैँ सर्व-शत्रून् विद्रावय विद्रःवय मार्तण्ड-सूनवे नमः
९ राहु-मन्त्र—राँ ह्राँ भ्रौं ह्रीँ सोम-शत्रो शत्रून् विध्वंसय विध्वंसय राहवे नमः
१० केतु-मन्त्र—हूँ ह्लूँ कैँ केतवे स्वाहा
११ दश-दिक्पाल-मन्त्र—१ लं इन्द्राय नमः, २ रं अग्नये नमः, ३ मृं यमाय नमः, ४ स्त्रूं निर्ऋतये
नमः, ५ वं वरुणाय नमः, ६ यं वायवे नमः, ७ क्षं कुबेराय नमः, ८ ह्रौं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतेरहवां उल्लास : देवता, जलाशयादि-प्रतिष्ठा एवं वास्तु-यागादि की विधि | १०७
जल से प्रोक्षित होकर मेरी सभी इच्छाओं को पूरा करो (१३०)।
४ सेतु-प्रोक्षण-मन्त्र—'सेतुस्त्वं भव-सिन्धूनां पारदः पथिक-प्रियः। मया संप्रोक्षितः सेतो ! यथोक्त-
फलदो भव ।।' अर्थात् हे सेतु ! तुम ससार-सागर से पार करनेवाले, पथिकों के प्रिय हो। मुझसे प्रोक्षित होकर
निर्दिष्ट फल-दाता बनो (१३१)।
५ संक्रम-प्रोक्षण-मन्त्र—'संक्रम ! त्वां प्रोक्षयामि लोकानां संक्रमं यथा । ददासीह तथा स्वर्गे संक्रमो मे
प्रदीयताम् ।।' अर्थात् हे संक्रम ! तुम्हें प्रोक्षित करता हूँ। इस संसार में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१०८ | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
कर वास्तु-होम आरम्भ करे (१४८) । वास्तु को, वास्तु के परिवार-गण को और पूजित देवतादि को यथा-शक्ति
आहुति देकर कर्म समाप्त करे (१४६) ।
वास्तु-याग में पृथक् भाव से कर्तव्य यह 'क्रम' तुमसे मैंने कहा। हे प्रिये ! ग्रह-यज्ञ में भी यही 'क्रम'
विहित है। ग्रह-याग में ग्रहों को प्रधानता होने से अङ्ग-भाव में उनकी पूजा मना है, अतः सङ्कल्प के बाद
अङ्ग-भाव से वास्तु-दैत्य की पूजा कर्तव्य है—यह विशेषता है (१५०-५१) । गणेशादि देव-पूजादि सभी कर्म
वास्तु-याग के विधान के अनुसार होंगे। ग्रहादि के यन्त्र, मन्त्र और ध्यान पहले हो बताए हैं (१५२) । प्रसङ्ग-
क्रम से ग्रह-याग और वास्तु-याग का 'क्रम'
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतेरहवां उल्लास : देवता, जलाशयादि-प्रतिष्ठा एवं वास्तु-यागादि की विधि | १०६
पत्ता बाहर निकाले। उस पत्ते में जिस नाग का नाम हो, उसी को जल का रक्षक बनाए (१७२)। तैल, हरिद्रा
से लिप्त लकड़ी का एक सीधा, बीस हाथ लम्बा शुभ स्तम्भ लाकर व्याहृति और प्रणव का पाठ करते हुए उसे
तीर्थ-जल से स्नान कराये। उस स्नापित स्तम्भ में ह्रीं, श्रीं, क्षमा और शान्ति के साथ नाग की पूजा करे
(१७३-७४) । फिर प्रार्थना करे-
नाग ! त्वं विष्णु-शय्याऽसि महादेव-विभूषणम् । स्तम्भमेनमधष्ठाय जल-रक्षां कुरुष्व मे ।
अर्थात् हे नाग ! तुम विष्णु की शय्या और महादेव के अलङ्कार हो। इस स्तम्भ में स्थान
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें११० | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
प्रसन्न हो, मुझे आनन्द-मय करो—इस मन्त्र से देवता को मधु से स्नान कराये ।
४. घृत-स्नान—'ऐं ह्रीं श्रीं मूलं सावित्रीं ॐ देव-प्रियेण हविषा आयुः शुक्रेण तेजसा । स्नानं ते कल्प-
यामीश ! मामरोगं सदा कुरु' अर्थात् हे ईश ! देव-प्रिय, आयु, वीर्य और तेज-स्वरूप घृत से तुम्हें स्नान कराता
हूँ, मुझे सदा नीरोग रखो—इस मन्त्र से देवता को घृत से स्नान कराये (१६०-६३) ।
५. शर्करा-स्नान—'ऐं ह्रीं श्रीं मूलं व्याहृतिं गायत्रीं देवेश ! शर्करा-तोयैः स्नातो मे यच्छ वांछितम्'
अर्थात् हे देवेश ! शर्करा-जल से स्नान कर मुझे मेरा अभीष्ट फल प्रदान करो —इस मन्त्र से देवता को शर्करा-जल
से स्नान कराये (१६४) ।
६.
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतेरहवां उल्लास : देवता, जलाशयादि-प्रतिष्ठा एवं वास्तु-यागादि की विधि । १११
बारम्बार नमस्कार (२१२) ।
२ स्वागत--हाथ जोड़कर स्वागत की प्रार्थना करे : 'देवाः स्वाभीष्ट-सिद्धयर्थं यस्य वाञ्छन्ति दर्शनं,
सुस्वागतं स्वागतं मे तस्मै ते परमात्मने । अद्य मे सफलं जन्म जीवनं सफलाः क्रियाः, स्वागतं यत् त्वया तन्मे
तपसां फलमागतम्' अर्थात् सभी देवता अपने अभीष्ट की सिद्धि के लिए जिनके दर्शन की चाह करते हैं, उन तुम
परमात्मा का मैं स्वागत करता हूँ। आज मेरा जन्म, जीवन और सारा कर्म सफल है क्योंकि तुम्हारे स्वागत के
रूप में मेरी तपस्या का फल ही मुझे मिला है (२१३-१५) ।
३. पाद्य—विहित पाद्य जल को लेकर कहे :
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें११२ | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
अर्थात् मनोहर, सुन्दर, सुगन्धित, देवों द्वारा बनाए इस पुष्प को भक्तिपूर्वक देता हूँ, इसे ग्रहण करो (२३२) ।
१३ धूप- 'वनस्पति-रसो दिव्यो गन्धाढ्यः सुमनोहरः आघ्रेयः सर्व-भूतानां धूपो घ्राणाय तेऽप्यंते'
अर्थात् वनस्पति का दिव्य रस, गन्ध-युक्त, बहुत मनोहर, सभी प्राणियों के सूंघने योग्य धूप तुम्हारे सूंघने के
लिए देता हूँ (२३३) ।
१४ दीप--'सुप्रकाशो महा-दीप्तः सर्वतस्तिमिरपहः, स-बाह्याभ्यन्तर-ज्योतिर्दीपोऽयं प्रतिगृह्यताम्'
अर्थात् सुन्दर प्रकाशवाला, अति दीप्ति-शाली, सभी दिशाओं का अँधेरा दूर करनेवाला,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतेरहवाँ उल्लास : देवता, जलाशयादि-प्रतिष्ठा एवं वास्तु-यागादि की विधि । ११३
ऊपर देव-स्थापन करे (२४६) । देवता के दोनों पैर छूकर—'मूलं स्थां स्थों स्थिरोभव वासस्ते कल्पितो मया'
अर्थात् 'तुम्हारे आवास को मैंने बनाया है, इसमें स्थिर हों', इस मन्त्र से देवता को स्थिर कर पुनः गृह की प्रार्थना
करे (२४७)—
गृह ! देव-निवासाय सर्वथा प्रीतिदो भव, उत्सृष्टे त्वयि मे लोकाः स्थिराः सन्तु निरामयाः ।
द्वि-सप्तातीत-पुरुषान् द्वि-सप्तानागतानपि, मां च मे परिवारांश्च देव-धाम्नि निवासय ।
यजनात् सर्व-यज्ञानां सर्व-तीर्थ-निषेवणात्, यत्-फलं तत्-फलं मेऽद्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें११४ | हिन्दी महा-निर्वाण तन्त्र
अर्थात् हे गरुत्मन् ! हे पक्षि-राज ! हे नारायण-प्रीति-प्रद ! हे वज्र-चोंच ! हे तीक्ष्ण-नख ! तुम्हारे पक्ष
स्वर्ण-मय हैं। हे खगेन्द्र ! हे पक्षि-राज ! तुम्हें बारम्बार नमस्कार है (२६०) । हे अरि-दर्पघ्न ! तुम जैसे विष्णु
के पास हाथ जोड़कर बैठते हो, वैसे ही मुझे भी विष्णु के आगे बैठाओ (२६१) । तुम्हारे प्रसन्न होने पर जगन्नाथ
प्रसन्न होकर सिद्धि देते हैं।
देवता के लिए दिए द्रव्यों को दक्षिणा देवता को प्रदान करे (२६२) । इसी प्रकार भक्ति-पूर्वक कर्म-फल
भी देवता को प्रदान करे (२६३) । नृत्य, गीत और वाद्य करते-करते बान्धवों के साथ गृह की प्रदक्षिणा कर
देवता को नमस्कार कर सभी ब्राह्मणों को भोजन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतेरहवां उल्लास : देवता, जलाशयादि-प्रतिष्ठा एवं वास्तु-यागादि की विधि । ११५
शरीर को छुये (२८७) । तब प्रतिमा के अंगों में षडंग और मातृका-न्यास कर आकारादि-षड्-दीर्घ स्वरों से युक्त
मूल-मन्त्र द्वारा षडग-न्यास करे (२८८) । 'नमः' पदान्त, बिन्दु-युक्त, 'ॐ' कार, माया-बीज (ह्रीं) और रमा-बीज
(श्रीं) को आदि में लगाकर अष्ट-वर्गों से वर्ण-न्यास करे (२८६) । मुख में सारे स्वर का, कण्ठ-देश में क-वर्ग का
न्यास करे; उदर में च-वर्ग, दक्ष-बाहु में ट-वर्ग, बाम बाहु में त-वर्ग, दक्षिण और वाम दोनों उरुओं में क्रमशः
प-वर्ग और य-वर्ग का तथा मस्तक में श-वर्ग का न्यास करे (२६०-६१) । इस प्रकार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें