स्पन्दकारिका (भट्ट कल्लट स्पन्दवृत्ति व हिन्दी व्याख्या सहित)
Spanda Karika with Spanda Vritti & Hindi Commentary
by महर्षि वसुगुप्त / भट्ट कल्लट
Source: मोतीलाल बनारसीदास · मोतीलाल बनारसीदास · 1950 (origin)
About this granth
The Spanda Karika (स्पन्दकारिका) is the root text of the Spanda school of Kashmir Shaivism, ascribed to Vasugupta or to his chief disciple Bhatta Kallata in the ninth century. In about fifty verses it teaches that Shiva's consciousness, though unchanging, is ever vibrant, and that the world appears and dissolves through its opening and closing (unmesha and nimesha).
This edition presents the verses with Bhatta Kallata's Spanda Vritti and a Hindi translation and explanation by Shri Gurtoo. Each sutra is followed by its meaning and a discussion of topics such as the limited knower, the state of deep sleep and the nature of samadhi. The opening pages carry a blessing from Swami Lakshman Joo (Ishwar Swaroop ji), who praises the translation and explains the difference between general and particular spanda.
At around 190 pages, it is a compact introduction for students of Kashmir Shaiva thought. Each scanned page can be read with its text on SarvaKosh.
उन्मेष का उदय हो जाता है ॥”
म्लानता और उसका निवारण १३७
योगी को अपने अनुसंधान से स्वयं उसकी टोह लगानी चाहिये । वह तत्त्व दोनों चिन्ताओं के
अन्तरालवर्ती सन्धिक्षण में (सावधान योगियों को), व्यापक रूप में अनुभव में आता
रहता है ॥४१॥
विवरण
प्रस्तुत सूत्रों का भाव समझने में कोई विशेष कठिनता नहीं आती है । केवल उन्मेष
के सम्बन्ध में निम्नलिखित बात ध्यान में रखने के योग्य है ।
सूत्र ४१ में उल्लिखित 'एक-चिन्ता-प्रसक्तस्य' शब्द की व्याख्या करने में टीकाकारों का
दृष्टिकोण भिन्न भिन्न रहा है । कई
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inसूत्र—उन्मेष का अनुशीलन करने से, थोड़े ही समय में, बिन्दु, नाद, रूप और रस
१३८ स्पन्दकारिका
अतो बिन्दुरतो नादो रूपमस्मादतो रसः।
प्रवर्तन्तेऽचिरेणैव क्षोभकत्वेन देहिनः ॥४२॥
अतः अस्माद् उन्मेषाद् अनुशीलयमानात् 'बिन्दुः' तेजोरूपः, 'नादः' प्रणवाख्यः
शब्दः, 'रूपम्' अन्धकारे दर्शनम्, रसः अमृतास्वादो मुखे, एते क्षोभकत्वेन प्रवर्तन्ते
अचिरेण कालेन ॥४२॥
अनुवाद
सूत्र—उन्मेष का अनुशीलन करने से, थोड़े ही समय में, बिन्दु, नाद, रूप और रस
नामवाली अमित सिद्धियां अभिव्यक्त हो जाती हैं, परन्तु जिस योगी का देहाभिमान
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inलब्धि और उसका निग्रह १३९
४. रस—जल १तत्त्व की धारणा देने वाले योगी, अपने जिह्वाग्र या उसके निकटवर्ती
लंबिका (गले के अन्दर की घंटी) पर धारणा का अभ्यास करके हैं । धारणा की सिद्धि हो जाने
पर उनको कोई स्वादिष्ट पदार्थ खाने के बिना ही मुख में अमृत के जैसे आस्वाद की अनुभूति
होती रहती है ।
इसके अतिरिक्त योगियों में दिव्य २स्पर्श और गन्ध की अभिव्यक्ति भी हो जाती है
परन्तु उनके विषय में पूरी जानकारी प्राप्त करते के लिए तन्त्रालोक में वर्णित भगवान्
अभिनवगुप्त का दृष्टिकोण समझना आवश्यक है । प्रस्तुत
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१४० स्पन्दकारिका
दिव्य योगभूमिकाओं की अध्यक्षा दिव्यशक्तियाँ होती हैं। ये गम्भीर साधना में निरत योगियों
को पथभ्रष्ट करने के लिये प्रतिक्षण उद्यत रहती हैं।
भगवान् पतञ्जलि का मत भी बिल्कुल यही है। उनका कथन है कि ये दिव्यशक्तियां
ऋतम्भरा प्रज्ञा से युक्त योगी की सत्त्वशुद्धि को देखकर उसको शतशः सांसारिक सुखभोगों
के प्रलोभनों में फँसाने का प्रयत्न करने लगती हैं। वे उसको बार-बार प्रेरणा देती
रहती हैं :—
“हे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inसूत्र—जब योगी प्रत्येक भाव में केवल और केवल स्पन्दात्मक स्वरूप को निभालने का
प्रथमाभास १४१
दिदृक्षा द्रष्टुमिच्छा, तदवस्थास्थ इव सर्वान् भावान् यदा व्याप्यावतिष्ठते, तदा
किं बहुना उक्तेन, स्वयमेव तत्त्वस्वभावम् अवभोत्स्यते ज्ञास्यति ॥४३॥
अनुवाद
सूत्र—जब योगी प्रत्येक भाव में केवल और केवल स्पन्दात्मक स्वरूप को निभालने का
अटल संकल्प धारण करके, उनमें स्वरूपतः व्याप्त होकर अवस्थित रहता है तब वह स्वयं ही
उस तत्त्व का साक्षात्कार करने में अवश्य सफल हो जाता है। इसमें बात-बढ़ाव करना
बेकार है ॥४३॥
वृत्ति—देखने की तीव्र इच्छा को ‘दिदृक्षा’ कहते हैं। दिदृक्षा की
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१४२ स्पन्दकारिका
संसार की प्रत्येक अर्थक्रिया सविकल्प-आभास पर ही चल सकती है क्योंकि इसके लिये
भावों में भिन्नता का होना आवश्यक है। प्रस्तुत प्रकरण के साथ सम्बन्धित मितसिद्धियों का
प्रदर्शन भी बाह्य-अर्थक्रिया होने के कारण सविकल्पक-आभास ही है अतः यह संसारभाव ही है,
शिभाव नहीं।
प्रथमाभास पर यद्यपि संसार के अणु-अणु में भी स्वरूप की अभिव्यक्ति प्रति समय
होती रहती है तथापि वह साधारण इन्द्रियबोध के द्वारा गम्य नहीं है। योगियों में अदृश्य
प्रेरणा से
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअनुभात का उपाय · १४३
अनुवाद
सूत्र—(योगी को) प्रत्येक अनुभवदशा में अपने संवेदन के द्वारा प्रत्येक ज्ञेय-विषय का
विश्लेषण करते-करते (उसमें अनुस्यूत) स्पन्दतत्त्व का निभालन करते रहना चाहिये । इस
विधि से सारे प्रमेयवर्ग को एक ही तत्त्व में लय करना चाहिये । ऐसा करने से दूसरे के द्वारा
पीड़ा नहीं पहुँचाई जा सकती है ॥४४॥
वृत्ति—(योगी) विशुद्ध संवेदन के द्वारा प्रत्येक ज्ञेय विषय का विश्लेषण करके,
१प्रतिसमय प्रबुद्ध अर्थात् स्वरूपविकास की अवस्था में अवस्थित
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१४४ स्पन्दकारिका
साधारण रूप में संसारी 'पशु' ज्ञेयविषयों के १ दकोटि और अन्तकोटिवाले रूप से
परिचित नहीं होते हैं, क्योंकि उनको स्वरूप-परिचय ही नहीं होता है। ऊपर से वे उनके
मध्यकोटिवाले स्थूल एवं परिवर्तनशील रूप को ही उनका वास्तविक रूप समझ कर प्रमाद
में पड़े रहते हैं। यही एक महती विडम्बना है। अतः सूत्रकार ने उपरिनिर्दिष्ट 'प्रबुद्धः'
और 'सर्वदा' शब्दों का प्रयोग करके सम्यक् ज्ञानदृष्टि से युक्त योगियों को, साक्षात्कार
की
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inसूत्र—(ज्ञानी लोगों ने) शब्दराशि से उद्भूत शक्तिवर्ग की वश्यता में पड़े हुए
ब्राह्मी आदि शक्तियाँ १४५
[ ब्राह्मी आदि शक्तियाँ ]
पूर्वसूत्र में कहा गया कि जागरूक योगियों को 'दूसरा' पीड़ा नहीं पहुँचा सकता है।
अतः अगले सूत्र में इसी रहस्य का उद्घाटन किया जा रहा है कि पीड़ा पहुँचानेवाला वह
दूसरा कौन है और वह किस प्रकार पीड़ा पहुँचाता है ? :-
शब्दराशिसमुत्थस्य शक्तिवर्गस्य भोग्यताम् ।
कलाविलुप्तविभवो गतः सन् स पशुः स्मृतः ॥४५॥
शब्दराशिरकारादिक्षकारान्तः तत्समुद्भूतस्य कादिवर्गात्मकस्य ब्राह्म्यादि-
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inसूत्र में इसी सिद्धान्त का उल्लेख सूत्रात्मक शब्दों में किया गया है कि—'कलासमूह
१४६ स्पन्दकारिका
सूत्र में इसी सिद्धान्त का उल्लेख सूत्रात्मक शब्दों में किया गया है कि—'कलासमूह
ने स्वतन्त्र की स्वतन्त्रता को मटियामेट कर रखा है।' शास्त्रीय शब्दों में 'क' से लेकर 'ह'
तक के सारे सस्वर व्यञ्जनसमुदाय को कलासमूह कहते हैं । फलतः कलासमूह ही वह 'दूसरा'
है जो असावधान पशुप्रमाता को पग-पग पर शतशः बाधाओं में डाल देता है ।
इस सम्बन्ध में, स्थूल शब्दराशि के रूप में, विमर्शशक्ति की बहिर्मुखीन प्रसारप्रक्रिया
की अतीव गम्भीर और दुरूह सैद्धान्तिक विवेचना आगम-शास्त्रों में प्रस्तुत
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकाशरूप शिव और विमर्शरूपा शक्ति की सामरस्य अवस्था ही सारे विश्व की
ब्राह्मी आदि शक्तियाँ १४७
ब्राह्मी इत्यादि आठ प्रकार के विकल्परूप शक्ति-परिवार का रूप धारण करके, प्रत्येक वर्ग की
एक एक अधिष्ठात्री देवी के रूप में अवस्थित रहती है। इन शक्तियों का प्रधान काम यह है
कि ये अपने वास्तविक चित्-रूप को चारों ओर से घेरकर उसको आड़ में रखती हैं। परिवार
वही होता है जो अपने जन्मदाता को चारों ओर से घेरकर बैठता हो। १ब्राह्मी इत्यादि
शक्तियों का परिवार भी पशुभूमिका पर अपनी ही जन्मदात्री चित्-शक्ति को घेरकर इस
प्रकार बैठा रहता है कि सर्वसाधारण जीवों को उसका
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१४८ स्पन्दकारिका
योनि से शक्तिभाग का अभिप्राय है। व्याकरण में वर्णित संस्थानता के नियम से दोनों एक
दूसरे में अन्तर्निहित हैं।
नव¹ प्रकार के भेद
१. अवर्ग 'अ' से 'अः' तक (अमा)
२. कवर्ग 'क' से 'ङ' तक (कामा)
३. चवर्ग 'च' से 'ञ' तक (चार्वङ्गी)
४. टवर्ग 'ट' से 'ण' तक (टङ्कधारिणी)
५. तवर्ग 'त' से 'न' तक (तारा)
६. पवर्ग 'प' से 'म' तक (पार्वती)
७. यवर्ग 'य' से 'व' तक (यक्षिणी)
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inब्राह्मी आदि शक्तियाँ १४९
देती रहती हैं। ये अतीव भयानक हैं और ब्रह्मरंध्र में वर्तमान चित्-शक्ति को आड़ में
रखकर, अनन्त प्रकार के स्थूल, अर्थात् वाणी के द्वारा अभिलापात्मक और सूक्ष्म, अर्थात्
मानसिक संकल्प-विकल्पात्मक वाचकों और वाच्यों के इशारों पर, अज्ञानी जीवों को न जाने
कितने और कैसे नाच नचती¹ रहती हैं।
दूसरी ओर जिन भाग्यशाली पुरुषों में ईश्वरीय अनुग्रह से सद्विवेक का उदय हुआ हो
उनको ये इसी शब्दराशि में अन्तर्निहित शाक्तबल की अनुभूति करवा कर शिवभाव
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१५० स्पन्दकारिका
CC-0.In Public Domain. Digitization by eGangotri
३. १अघोरा (परा)—अनुभूतिशील एवं सात्त्विक प्रकृतिवाले योगियों के लिये शक्तिवर्ग
का रूप अघोर अर्थात् अतीव सौम्य एवं कल्याणकारी है। जिस प्रकार यह राजसिक या
तामसिक प्रकृतिवाले व्यक्तियों को तदनुकूल कर्मफलों की ओर प्रेरित करती हैं उसी प्रकार
योगियों को शिवभाव पर पहुँचा देती हैं।
अब सूत्र में उल्लिखित 'कलासमूह' के विषय में भी दो शब्द कह देना आवश्यक है।
अन्तर्विमर्श की अवस्था में अ, इ, उ,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inसूत्र—(निर्विकल्प स्वरूप में) १विकल्प ज्ञानों का उदित होना ही, उसका परामृतरस
शक्ति और क्रियाशक्ति १५१
स्वरूपावरणे चास्य शक्तयः सततोत्थिताः ।
यतः शब्दानुवेधेन न विना प्रत्ययोद्भवः ॥४७॥
स्वरूपस्य स्वभावस्याच्छादने चास्य पुरुषस्य शक्तयो ब्राह्म्याद्याः पूर्वमुक्ता याः,
ताः सततम् उद्युक्ताः । यतः शब्दरहितस्य प्रत्ययस्य ज्ञानस्य नास्त्येव कस्यचि-
दुद्भवः ॥४७॥
सेयं क्रियात्मिका शक्तिः शिवस्य पशुवर्तिनी ।
बन्धयित्री स्वमार्गस्था ज्ञाता सिद्ध्युपपादिका ॥४८॥
सा चेयं
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inसूत्र—यह (मातृका) वास्तव में शिव की वह क्रियाशक्ति ही है जो कि (बहिर्विमर्श की
१५२ स्पन्दकारिका
CC-0.In Public Domain. Digitization by eGangotri
की सहकारिता के बिना किसी भी 'प्रत्यय' अर्थात् विकल्प ज्ञान का उत्पन्न होना संभव ही
नहीं है ॥४७॥
सूत्र—यह (मातृका) वास्तव में शिव की वह क्रियाशक्ति ही है जो कि (बहिर्विमर्श की
अवस्था में) पशुवर्तिनी (पशु में विद्यमान स्थूल क्रिया) बन जाने के कारण बन्धन में डाल देने-
वाली है, परन्तु (इसके प्रतिकूल) अपने मार्ग पर (शिवमार्ग पर) अवस्थित होती हुई, वास्त-
विक रूप में ज्ञात होनेपर, सिद्धियाँ
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inशक्ति और क्रियाशक्ति १५३
रूप धारण कर लेती है त्यों ही उसमें (शिव में) अपनी पूर्णता और स्वतन्त्रता के विषय में
शङ्का उत्पन्न हो जाती है। अपनी स्वतन्त्रता को अन्यथा रूप में समझना ही सबसे पहला
'प्रत्ययोद्भव' है। स्वतन्त्रता की डाँवाडोल परिस्थिति दो रूपों में स्फुरित होती है—(१) स्वतन्त्र
ज्ञातृता की हानि, (२) स्वतन्त्रकर्तृता का अबोध। दूसरे शब्दों में इस प्रकार भी कहा
जा सकता है कि स्वरूप से भिन्न ग्राह्यविषयों की उपलब्धि होते ही
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inसूत्र ४७—
१५४ स्पन्दकारिका
तन्मात्रगोचरः—१३. प्रकृति-तत्त्व। २५. पायु-तत्त्व।
१४. बुद्धि-तत्त्व। २६. उपस्थ-तत्त्व।
१५. मनस्-तत्त्व। २७. शब्द-तत्त्व।
१६. अहंकार-तत्त्व। २८. स्पर्श-तत्त्व।
१७. श्रोत्र-तत्त्व। २९. रूप-तत्त्व।
१८. त्वक्-तत्त्व। ३०. रस-तत्त्व।
१९. नेत्र-तत्त्व। ३१. गन्ध-तत्त्व।
२०. जिह्वा-तत्त्व। ३२. आकाश-तत्त्व।
२१. घ्राण-तत्त्व। ३३. वायु-तत्त्व।
२२. वाणी-तत्त्व। ३४.
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inसूत्र ४८-
शक्ति और क्रियाशक्ति १५५
CC-0.In Public Domain. Digitization by eGangotri
सूत्र ४८-
इस सूत्र में क्रियाशक्ति के दो रूपों का उल्लेख किया गया है-(१) शिववर्तिनी क्रिया-
शक्ति और (२) पशुवर्तिनी स्थूल-क्रिया। इनमें से पशुवर्तिनी क्रिया बन्धन में डाल देनेवाली
है और इसी को शास्त्रीय शब्दों में 'कार्म-मल' कहते हैं। इस कथन का आशय निम्नलिखित
विचारों को ध्यान में रखने से स्पष्ट हो सकता है-
शिव में जिस प्रकार ज्ञातृता है उसी प्रकार कर्तृता भी है। यह कहना ठीक होगा कि
वास्तव में उसकी स्वतन्त्र
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१५६ स्पन्दकारिका
"चिन्मात्र भगवान् की स्वतन्त्र इच्छात्मक स्फुरणा ही सारे विश्व की स्फुरणा है;
स्वरूप की विमर्शना अर्थात् निजरूप की आनन्दमयता का आस्वाद लेना ही विश्व का आम-
र्शन है और अपने चिदानन्दरस की पूर्णता के कारण हिलकोरें लेना ही सारे भावमण्डल का
उल्लसित होना है'।
अभी ऊपर कहा गया कि शिववर्तिनी क्रियाशक्ति का स्वरूप विमर्शात्मक स्पन्दना है।
इस विषय में यह समझना आवश्यक है कि विमर्श के साथ अभिलापात्मकता का साहचर्य एक
शाश्वत यथार्थ है। फलतः पारमेश्वर विमर्श के साथ भी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in