रसरत्नसमुच्चय (सुरत्नोज्ज्वला हिन्दी व्याख्या सहित)
Rasaratna Samuchchaya Hindi
by रस-वाग्भटाचार्य (टीकाकार: पं. अम्बिकादत्त शास्त्री)
Source: Rasaratna Samuchchaya with Suratnojjvala Hindi Commentary by Pt. Ambika Datta Shastri (1939) (origin)
तृतीयोऽध्यायः । १०३
तृतीयोऽध्यायः । १०३
२ सुवर्णमाक्षिक ( Copper pyrites ) ताम्रमाक्षिक ।
३ कांस्यमाक्षिक ( Arseno pyrites ) तालमाक्षिक ।
४ कान्तमाक्षिक ( Pyrrhotite ) चुम्बकीय लौहमाक्षिक ।
५ विमल ( Marcasite pyritous ) लौहमाक्षिक ( विशिष्टरूप युक्त ) ।
६ गन्धनाग ( Galena ) नीलाञ्जन ।
७ गन्धयशद् Zinc blende ) यशद् का खनिज ।
८ गन्धबरनाग ( Stibnite ) ।
९ गन्धरजत ( Argentite ) रजतखनिज ।
१० हिङ्गुल ( Cinnabar ) पारद का खनिज ।
११ गोदन्ती ( Gypsum ) गन्धक का खनिज ।
१२ बेरिया सल्फेट ( Heavy spar ) बराइट ।
१३ बोर्नाइट ( Bornite ) पाषाणस्वरूप ताम्रमाक्षिक ।
उक्त खनिजों की मात्रा किसी किसी स्थान पर बहुत व्यापक और बड़ी तादाद में पाई जाती है । स्वतन्त्र तथा अन्य खनिजों के साथ मिला हुआ गन्धक प्रायः पृथिवी के सर्वांश में पाया जाता है ।
वनस्पतियों में भी नीचे लिखे गणों में प्रायः गन्धक मिला रहता है:—
राईवर्ग, गाजरवर्ग, लहसुनवर्ग, इनके रस और बीजों के तैल में सल्फेट ( Sulphate ) और सल्फाइड ( Sulphide ) के रूप में गन्धक पाया जाता है ।
प्राणि वर्ग में भी यह रक्तादि धातुओं में अत्यल्प प्रमाण से मिला रहता है । पित्त में २६ फी सदी गन्धकांश गन्धक के तेजाब ( Hydro chloric acid ) के रूप में विद्यमान है ।
प्रकृति में अनेक प्रकार की रासायनिक प्रतिक्रियाओं से गन्धक पैदा होता है । माक्षिक के आक्सिडेशन से भी गन्धक पृथक् होकर जहां माक्षिक के कण घुले रहते हैं, वहां पर के कोष्ठों में जमा पाया जाता है । जहां पर ज्वालामुखी की कन्दराओं से अनेक प्रकार की गन्धकीय गैसें ऊपर की ओर निकलती हैं वहां पर 'सल्फर डाई औक्साइड' और हाइड्रोजन सल्फाईड की प्रतिक्रिया से गन्धकाम्ल और गन्धक उत्पन्न होता है ।
( H₂ S हाइड्रोजन सल्फाइड × ₂ So ₂ सल्फर डाइ आक्साइड H ₂ So 4 गन्धकाम्ल और 2S गन्धक ) कहीं २ सम्भवतः हाइड्रोजन सल्फाइड और आक्सिजन की अपूर्ण प्रति क्रिया से गन्धक बनता है । ( ₂ H ₂ So हाइड्रोजन सल्फाइड + O ₂ आक्सिजन की प्रतिक्रिया से ₂ H ₂ o जल और ₂ S गन्धक) अथवा सल्फर डाइ ओक्साइड और जल की प्रतिक्रिया से गन्ध काम्ल और गन्धक
१०४ रसरत्नसमुच्चये—
पैदा होते हैं । (₃So ₂ + ₂ H ₂ o = ₂ H ₂ So ₄ + S) इस प्रकार से उत्पन्न हुआ गन्धक का बड़ा जमाव 'अबासानो वेशी माइनहोकैडो जापान में गन्धक निकालने के लिये काम में लाया जा रहा है। यह जमाव पुराने सुखे ज्वालामुखी सम्बन्धी मृत्तिकामय तालाबों के क्षेत्र के साथ पाया गया है। इस जमाव से बहुत बड़ी मात्रा में गन्धक निकाल कर युनाइटेड स्टेट को भेजा है । इस प्रकार के जमाव जो मेक्सिको ( Mexico ) आदि प्रदेशों में पाये जाते हैं उनका भी उपयोग करने का प्रबन्ध किया जा रहा है। सबसे अधिक गन्धक खुश्क या तर उष्ण स्रोतों के आस पास में पाया जाता है। ऐसे स्थानों में डाइड्रोजन सल्फाइड के अपूर्ण ओक्सिडेशन से अथवा गन्धकोत्पादक जीवाणुओं की प्रतिक्रिया से उत्पन्न होता है। इस रीति से उत्पन्न हुए गन्धक के जमाव अमेरिका के पश्चिमी राज्यों में प्रायः मिलते हैं। उदाहरण के लिये कुपराइट ( Cuprite ), इस्मेरेल्डा कन्टी ( Esmeralda County ), नवाडा ( Navada ), सल्फर बैंक केलिफोर्निया ( Sulphur Bank California ), रैबिट होल माइन्स हम्बाल्ट कौन्टी ( Rabbit Hole Mines Humboldt county), उटाह (Utah), कौडी (Cody), थर्मोपोलिस (Thermopolis) ३ और व्योमिङ्ग (Wyoming) जिलों के नाम लिखे जा सकते हैं। अन्त के तीन जिलों में गन्धक निकालने का व्यवसाय प्रारम्भ हैं। व्योमिंग जिले में जो गन्धक प्राप्त होता है वह अल्पांश में चुने के साथ पाया जाता है। यहां का जमाव गहरा नहीं है तथापि व्यापार चलाने लायक समझा जाता है।
संसार में जितना भी प्राकृतिक गन्धक प्राप्त होता है वह ज्वालामुखी या उष्ण स्रोतों के उद्गम से ही निकलता नहीं है किन्तु सब से अधिक निक्षिप्तस्तरों के जमाव ( Sedimentary beds ) में पाया जाता है, ऐसे जमावों का घनिष्ट सम्बन्ध गोदन्ती ( Gypsum ) व सुधापाषाण ( Lime stone ) के साथ रहता है । इनके अतिरिक्त कालसाइट ( Calcite ), अरेगोनाइट ( Aragonite ), ओपल और कभी कभी स्फटिक (Quartz) आदि के साथ गन्धक मिला प्राप्त होता है । गैसीय और घन हाइड्रोकार्बन (Gaseous and solid Hydro Carbons) के साथ भी गन्धक का सहयोग देखा गया है। संसार के बड़े २ गोदन्ती के क्षेत्रों के साथ विशेष रूप से गन्धक का सम्बन्ध सदा और सर्वत्र पाया जाता है, चाहे ऐसे सम्बन्ध व्यापारोपयोगी गन्धक निकालने का कार्य न दें तथापि गन्धक उत्पत्ति का यह नित्य सम्बन्ध सर्वत्र दिखाई देता रहेगा । इस विषय का विशेष ज्ञान प्राप्त करना हो तो लुसियाना ( Louisiana ) के बोरिंग ( Boring ) का विवरण जो उक्त स्टेट को सर्वे के बुलेटिन में प्रकाशित हुआ है, मँगाकर अवलोकन करना चाहिए । इस विवरण के देखने से गोदन्ती और गन्धक का अविरत जन्यजनक सम्बन्ध भली प्रकार विदित हो