गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)
Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
गीतावली गोस्वामी तुलसीदास की ब्रजभाषा रचना है, जिसमें राम-कथा को रागबद्ध पदों में गाया गया है। रामचरितमानस की तरह यह भी सात काण्डों में है, पर इसकी शैली कथा कहने की नहीं, गाने की है; इसलिए इसमें राम के बालरूप, वन-गमन, सीता-वियोग और राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों के भावपूर्ण चित्र अधिक मिलते हैं।
यह गीताप्रेस, गोरखपुर का 'सरल भावार्थ सहित' संस्करण है, जिसमें प्रत्येक पद के नीचे हिन्दी में अर्थ दिया गया है। निवेदन के अनुसार द्वितीय संस्करण में प्रो. विश्वनाथप्रसाद मिश्र ने अनुवाद में कई स्थानों पर संशोधन किए थे। छापे के विवरण से इसकी लोकप्रियता का अनुमान होता है: संवत् १९९१ से २०२७ तक १,४१,२५० प्रतियाँ छपीं, फिर संवत् २०३१ में तेरहवाँ और संवत् २०४१ में चौदहवाँ संस्करण आया। यह प्रति लखनऊ के भार्गव प्रेस में छपी थी।
स्कैन की गई प्रति श्रीनगर के श्री रामकृष्ण आश्रम पुस्तकालय की है। आरम्भ में तुलसीदास और उनकी माता हुलसी पर एक सवैया भी छपा है। ४५४ पृष्ठों की यह पुस्तक तुलसी-साहित्य के पाठकों, भजन गाने वालों और ब्रजभाषा काव्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
२८१ अरण्यकाण्ड
[ १४ ]
नीके कै जानत राम हियो हौं।
प्रनतपाल, सेवक-कृपालु-चित, पितु-पटतरहि दियो हौं ॥ १ ॥
त्रिजगजोनि-गत गीध, जनम भरि खाइ कुजंतु जियो हौं ।
महाराज सुकृती-समाज सब-ऊपर आजु कियो हौं ॥ २ ॥
श्रवन, बचन, मुख नाम,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली २८२
मेरे मरिबे सम न चारि फल, होंहि तौ, क्यों न कहीजें ?
तुलसी प्रभु दियो उतरु मौन हीं, परी मानो प्रेम सहीजें ॥ ४ ॥
[भगवान् राम कहते हैं—] 'हे तात ! मेरे विचारसे तो आप
कुछ दिन और जीवित रहिये। आप अपने इस पुत्रकी सेवाका सुख
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२८३ अरण्यकाण्ड
[रघुनाथजी बोले—] 'हे तात ! मेरा सन्देश सुनिये ।
पिताजीसे सीताजीके हरणकी बात मत कहना; क्योंकि इससे उनकी
चिन्ता अधिक हो जायगी ॥ १ ॥ आपके पुण्य-प्रतापरूपी अग्निमें
सब शत्रु थोड़े ही दिनोंमें दग्ध हो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली २८४
आनन्द है, नेत्रोंमें जल भरा हुआ है और शरीर पुलकित हो रहा
है। वह फूसकी पर्णकुटी बना, कलशमें जल भर, अपने शकुनका
फल देखनेके लिये चली। वह मङ्गलमय मनोरथ करती है और
बारम्बार मुनिवर मतङ्गकी शुभ वाणीका [कि तुझे श्रीरामजीका दर्शन
होगा]
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२८५ अरण्यकाण्डः
छन भवन, छन बाहर, बिलोकति पंथ भ्रूपर पानि कैं ।
दोउ भाइ आये सबरिकाके प्रेम-पन पहिचानिकैं ॥ ३ ॥
फिर शबरीने कन्द, मूल, फल और फूलोंसे भरे हुए सुन्दर
दोने बनाये, जो बड़े ही अनुपम, अमृतसे भी अधिक स्वादिष्ट और
नेत्रोंसे देखनेमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली २८६
यह सोचकर कि 'मैं तो छोटे ही सौभाग्यकी पात्री हूँ' इस परम
लाभ और सुखको पाकर आनन्दका समुद्र उमड़ आया। भगवान्
तो केवल भावके ही भूखे हैं। अतः उन्होंने तो भाई लक्ष्मणके सहित
उसका माताके समान आदर किया ॥ ४ ॥
प्रेम-पट पाँवड़े
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२८७ अरण्यकाण्ड
बालक सुमित्रा कौसिलाके पाहुने फल-सागके ।
सुनि समुझि तुलसी जानु रामहि बस अमल अनुरागके ॥ ६ ॥
इस समय देवतालोग पुष्प बरसाकर प्रसन्न हो रहे हैं और
मुनिजन प्रसन्नचित्तसे प्रशंसा करते हुए आनन्दित होते हैं कि 'आज
कैसी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली २८८
मनोरथ पूर्ण कर दिया और स्वार्थ तथा परमार्थ भी पूरा कर दिया।
मैं पाप और अवगुणोंकी कोठरी थी, जिसे आपने कृपा करके आनन्द
और मङ्गलसे भर दिया।' उस समय तपस्वी, किरातिनी और कोल
आदि वनवासियोंने प्रभुकी मृदुल और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंॐ
श्रीसीतारामभ्यां नमः
गीतावली
किष्किन्धाकाण्ड
ऋष्यमूकपर राम
राग केदारा
[ १ ]
भूषन-बसन बिलोकत सियके ।
प्रेम-बिबस मन, कंप पुलक तनु, नीरजनयन नीर भरे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली २६०
शरीरमें कम्प और पुलकावली छा गयी तथा नेत्रकमलोंमें जल भर
आया ॥ १ ॥ सीताजीके शील, स्नेह और शुभ गुणोंको कहनेमें
तो प्रभु सकुचाते हैं, परन्तु उनकी याद आनेसे हृदय उमड़ रहा
है। स्वामीकी यह दशा देख लक्ष्मणजी, सखा सुग्रीव तथा अन्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२६१ सुन्दरकाण्ड
सीताकी कोई खोज नहीं की ॥ १ ॥ जिसके लिये मैंने लोकसज्जाको
त्यागकर, शरीरको जीवित रख यह वियोग सहन किया है,
हे कपिराज ! उसका आजतक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली २३२
भालुनाथ-नल-नील साथ चले, बली बालिको जायो ।
फरकि सुअँग भए सगुन, कहत मानो मग मुद-मंगल छायो ॥ २ ॥
देखि बिबर, सुधि पाइ गीधसों सबनि अपनो बलु मायो ।
सुमिरि राम, तकि तरकि तोयनिधि, लंक लूक-सो आयो ॥ ३ ॥
खोजत घर-घर, जनु दरिद्र-मनु फिरत
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२६३ सुन्दरकाण्ड
कृस सरीर सुभाय सोभित, लगी उड़ि उड़ि धूलि ।
मनहु मनसिज मोहनी-मनि गयो भोरे भूलि ॥ २ ॥
रटति निसिबासर निरंतर राम राजिवनैन ।
जात निकट न बिरहिनी-अरि अकनि ताते बैन ॥ ३ ॥
नाथके गुनगाथ कहि कपि दई मुंदरी डारि ।
कथा सुनि उठि लई कर बर, रुचिर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली २६४
राग सोरठ
[ ३ ]
बोलि, बलि, मूँदरी ! सानुज कुसल कोसलपालु ।
अमिय-बचन सुनाइ मेटहि बिरह-ज्वाला-जालु ॥ १ ॥
कहत हित अपमान मैं कियो, होत हिय सोइ सालु ।
रोष छमि सुधि करत कबहु ललित लछिमन लालु ॥ २ ॥
परस्पर पति-देवरहि का होति चरचा चालु ।
देवि ! कहु केहि हेत बोले बिपुल बानर-भालु ॥ ३ ॥
सीलनिधि समरथ सुसाहिब दीनबंधु दयालु ।
दास तुलसी प्रभुहि काहु न कह्यो मेरो हालु ॥ ४ ॥
[वे कहने लगीं—] 'अरी मुद्रिके ! मैं बलिहारी जाऊँ, बता
तो क्या भाईसहित कृपालु कोसलनाथ कुशलसे हैं ? तू अमृतमय
वचन सुनाकर मेरी विरहजनित ज्वालामालाओंको शान्त कर दे ॥१॥
हाय ! हितकी कहते हुए भी मैंने लक्ष्मणजीका तिरस्कार किया—
मेरे हृदयमें अभीतक इसका खेद बना हुआ है ! वे ललित लखन-
लाल अपने रोषको शान्त कर क्या कभी मेरी सुधि करते हैं ? ॥२॥
पतिदेव और देवरजीमें आजकल किस विषयकी चर्चा चला करती
है ? देवि ! बता तो, उन्होंने बहुत-से रीछ-वानर किसलिये बुलाये
हैं ? ॥ ३ ॥ अरी मुद्रिके ! प्रभु तो शीलके भण्डार, सब प्रकार
समर्थ, सच्चे स्वामी, दीनबन्धु और परम दयालु हैं । मालूम होता है,
अभी प्रभुको किसीने मेरा समाचार नहीं सुनाया [ इसलिये उनके
आनेमें इतना विलम्ब हुआ है ]' ॥ ४ ॥
२६५ सुन्दरकाण्ड
[ ४ ]
सदल सलषन हैं कुसल कृपालु कोसल-राउ !
सील-सदन सनेह-सागर सहज सरल सुभाउ ॥ १ ॥
नींद-भूख न देवरहिं, परिहरेको पछिताउ ।
धीरधुर रघुबीरको नहि सपनेहू चित चाउ ॥ २ ॥
सोधु बिनु, अनुरोध रितुके, बोध बिहित उपाउ ।
करत हैं सोइ समय साधन, फलति बनत बनाउ ॥ ३ ॥
पठए कपि दिसि दसहु, जे प्रभुकाज कुटिल न काउ ।
बोलि लियो हनुमान करि सनमान, जानि समाउ ॥ ४ ॥
दई हौं संकेत कहि, कुसलात सियहि सुनाउ ।
देखि दुर्गं, बिसेषि जानकि, जानि रिपु गति आउ ॥ ५ ॥
कियो सीय-प्रबोध मुँदरी, दियो कपिहि लखाउ ।
पाइ अवसर, नाइ सिर तुलसीस-गुनगन गाउ ॥ ६ ॥
[यह सुनकर मुद्रिका कहने लगी—] कृपामय कोसलनाथ
अपने दल-बल और लक्ष्मणजीके सहित कुशलपूर्वक हैं। वे तो
स्वभावसे ही शीलके मन्दिर, स्नेह-समुद्र और सरलस्वभाव हैं ॥ १ ॥
तुम्हारे देवरको भी न नींद है और न भूख; उन्हें तुम्हें छोड़कर
चले जानेका बड़ा पश्चात्ताप है तथा धीरधुरन्धर रघुनाथजीके
चित्तमें तो स्वप्नमें भी प्रसन्नता नहीं है ॥ २ ॥ ऋतुके अनुरोधसे
[ अर्थात् वर्षा ऋतुके कारण ] तुम्हारी शोध (खोज) के लिये विहित
( उचित ) उपायोंका अवलम्बन नहीं किया जा सका था। अब
अवसर पाकर उन साधनोंका प्रयोग कर रहे हैं, जिनसे कार्य फलीभूत
हो जाय [ अर्थात् तुम्हारा पता लग सके ] ॥ ३ ॥ इसी विचारसे
गीतावली २६६
उन्होंने दसों दिशाओंमें ऐसे वानर भेजे हैं।' जो कभी भी प्रभुका
कार्य करनेमें विमुख होनेवाले नहीं हैं। फिर भी इस कार्यमें समर्थ
समझकर उन्होंने आदरपूर्वक हनुमान्को अपने पास बुलाया ॥ ४॥
और कुछ संकेत बतलाकर उन्होंने मुझे हनुमान्को देकर कहा कि
'सीताको हमारा कुशल-समाचार सुनाना और शत्रुके दुर्गको देख,
उसकी गति (शक्ति) जान तथा विशेषतः जानकीसे मिलकर आ
जाना' ॥ ५॥ इस प्रकार मुद्रिकाने सीताजीको समझाया और उन्हें
हनुमान्जी दिखला दिये। तब हनूमान्जी अवसर जान सीताजीको
सिर नवा तुलसीदासके प्रभुके गुणगान गाने लगे ॥ ६॥
[ ५ ]
सुवन समीरको धीरधुरीन, बीर-बड़ोइ।
देखि गति सिय-मुद्रिकाकी बाल ज्यों दियो रोइ ॥ १ ॥
अकनि कटु बानी कुटिलकी क्रोध-बिंध्य बढ़ोइ।
सकुचि सम भयो ईस-आयसु-कलसभव जिय जोइ ॥ २ ॥
बुद्धि-बल, साहस-पराक्रम अच्छत राखे गोइ।
सकल-साज-समाज साधक समउ, कहै सब कोइ ॥ ३ ॥
उतरि तरुतें नमत पद, सकुचात सोचत कोइ।
चुके अवसर मनहु सुजनसि सुजन सनमुख होइ ॥ ४ ॥
कहे बचन बिनीत प्रीति-प्रतीति-नीति निचोइ।
सीय सुनि हनुमान जान्यो भली भाँति भलोइ ॥ ५ ॥
देबि ! बिनु करतूति कहिबो जानिहैं लघु लोइ।
कहौंगो मुखकी समरसरि कालि कारिख धोइ ॥ ६ ॥
करत कछू न बनत, हरिहिय हरष-सोक समोइ।
कहत मन तुलसीस लंका करहुँ सघन घमोइ ॥ ७ ॥
२६७ सुन्दरकाण्ड
पवनपुत्र हनूमान्जी बड़े ही वीर और धीरधुरीण थे; किन्तु
सीताजी और मुद्रिकाकी दशा देखकर वे बालकके समान रो पड़े
॥१॥ कुटिल रावणका कटु भाषण सुनकर हनूमान्जीका क्रोध-
रूप विन्ध्याचल बढ़ने लगा था, परन्तु हृदयमें भगवान्के आदेशरूप
अगस्त्यजीको देखकर वह संकोचवश सम अवस्थामें ही रह
गया* ॥२॥ उन्होंने बुद्धि, बल, साहस और पराक्रम आदि सब
गुणोंको होते हुए भी दबा लिया, क्योंकि सब साज-समाज समय-
पर ही सिद्धि देनेवाला होता है, ऐसा सब कोई कोई कहते हैं ॥३॥
हनूमान्जीने वृक्षसे उतर सीताजीके चरणोंमें नमस्कार किया और
सकुचाकर इस प्रकार सोचने लगे जैसे कोई सत्पुरुष किसी सज्जन-
का काम पड़नेपर उसमें चूक करनेके बाद फिर उसके सामने
आवे ॥४॥ फिर उन्होंने प्रीति, प्रतीति और नीतिसे भरे हुए
अति विनीत वचन कहे। उन्हें सुनकर सीताजीने हनूमान्जीको
भली प्रकार सत्पुरुष ही समझा ॥५॥ वे बोले—'हे देवि ! कोई
कर्तव्य किये बिना केवल मुखसे ही कहनेसे लोग मुझे तुच्छ समझेंगे।
अब तो मैं कल युद्धरूप सरितामें अपने मुखकी कालिमा धोकर
*एक बार विन्ध्याचलने सूर्यसे मेरुप्रदक्षिणाके समान अपनी
परिक्रमा करनेको कहा। सूर्यने इसपर कुछ ध्यान न दिया, तब वह सूर्यका
मार्ग रोकनेके लिये बढ़ने लगा। इससे अनिष्टकी आशङ्का कर देवताओोंने
उसके गुरु अगस्त्यजीसे उसकी प्रगति रोकनेकी प्रार्थना की। अगस्त्यजी
उसके पास गये। उन्हें देखकर विन्ध्यने साष्टाङ्ग प्रणाम किया। तब
अगस्त्यजी—यह कहकर कि 'जबतक मैं न आऊं उठना मत—चले गये।
वे अभीतक वहाँ लौटकर नहीं आये और विन्ध्याचल भी ज्यों-का-त्यों
लम्बा पड़ा हुआ है। —महाभारत
गीतावली २६८
ही आपसे कहूँगा' ॥ ६ ॥ हृदयमें हर्ष और शोकका उद्वेग होनेसे
हनूमानजी कोई कर्तव्य निश्चित नहीं कर पाते थे, अन्तमें तुलसीके
प्रभु उन पवननन्दनने अपने मनमें कहा कि 'लङ्काको मैं घनी
घमोइ (सत्यानाशी या भड़भाँड़) बना डालूँगा । [अर्थात् सोनेकी
लंकाको खण्डहरके रूपमें परिणत कर डालूँगा, उसे उजाड़
डालूँगा ]' ॥ ७ ॥
राग केदारा
[ ६ ]
हौं रघुबंसमनि को दूत ।
मातु मानु प्रतीति जानकी ! जानि मारुतपूत ॥ १ ॥
मैं सुनी बातें असैली, जे कही निसिचर नीच ।
क्यों न मारै गाल, बैठो काल-दाढ़नि बीच ॥ २ ॥
निदरि अरि, रघुबीर-बल लै जाऊँ जौ हठि आज ।
डरौं आयसु-भंगतें, अरु बिगरिहै सुरकाज ॥ ३ ॥
बांधि बारिधि साधि रिपु, दिन चारिमें दोउ बीर ।
मिलिहिंगे कपि भालु-दल संग, जननि ! उर धरु धीर ॥ ४ ॥
चित्रकूट कथा-कुसल, कहि सीस नायो कीस ।
सुहृद-सेवक नाथको लखि दई अचल असीस ॥ ५ ॥
भये सीतल स्त्रवन-तन-मन सुने बचन-पियूष ।
दास तुलसी रही नयननि दरसहीकी भूख ॥ ६ ॥
माता जानकि ! विश्वास करो, मैं रघुवंशमणि भगवान् राम-
का दूत हूँ; मुझे साक्षात् पवनपुत्र समझो ॥ १ ॥ नीच निशाचर
रावणने जो अण्डबण्ड बातें कही हैं वे मैंने सब सुन ली हैं। वह
कालकी दाढ़ोंके बीचमें पड़ा हुआ है, फिर बैठा-बैठा इस प्रकार गाल
२६६ सुन्दरकाण्ड
क्यों न बजावेगा ? ॥२॥ मैं रघुनाथजीकी कृपासे आज ही शत्रु का
तिरस्कार कर हठपूर्वक तुम्हें ले जा सकता हूँ; किन्तु स्वामीकी
आज्ञा भंग करने से डरता हूँ और इससे देवताओंका काम भी
बिगड़ता है ॥ ३ ॥ मातः ! तुम हृदयमें धैर्य धारण करो; दोनों
भाई चार दिन पीछे ही समुद्रपर पुल बांध, शत्रुको परास्तकर रीछ
और वानरोंकी सेनाके सहित तुमसे मिलेंगे ॥ ४ फिर हनूमान्-
जीने चित्रकूटकी कथा और रघुनाथजीकी कुशल कह उन्हें सिर
नवाया। इससे उन्हें स्वामीका प्रिय दास समझकर सीताजीने अटल
आशीर्वाद दिया ॥ ५ ॥ हनूमान्जीके वचनामृत सुनकर सीताजीके
कान, शरीर और हृदय तो शीतल हो गये; अब नेत्रोंको केवल
भगवान्के दर्शनोंकी ही भूख रह गयी है ॥ ६ ॥
[ ७ ]
तात ! तोहूसों कहत होति हिये गलानि ।
मनको प्रथम पन समुझि अछत तनु
लखि नइ गति भइ मति म्लानि ॥ १ ॥
पियको बचन परिहरयो जियके भरोसे
संग चली बन बड़ो लाभ जानि ।
पीतम-बिरह तौ सनेह सरबसु सुत !
औसरकौ चूकिबो सरिस न हानि ॥ २ ॥
१. इन्द्रके पुत्र जयन्तकी कथा । इस कथाको सुनानेमें हनूमान्जीके
दो अभिप्राय थे । एक तो यह कि जिस प्रकार तुमसे विरोध करनेके
कारण जयन्तकी दुर्दशा हुई थी, उसी प्रकार अब रावण भी बच नहीं
सकता । दूसरे इसे सुनाकर उन्होंने रघुनाथजीके प्रिय दूत होनेकी साक्षी
दी; क्योंकि यह कथा बहुत गुप्त थी ।
गीतावली ३००
आरज-सुवनके तो दया दुवन्हुपर,
मोहि सोच, मोतें सब बिधि नसानि ।
अपनौ भलाई भलो कियो नाथ सबहीको,
मेरे ही दिन सब बिसरी बानि ॥ ३ ॥
नेम तौ पपीहाहीके, प्रेम प्यारो मीनहीके,
तुलसी कही है नीके हृदय आनि ।
इतनी कही सो कही सोय, ज्योंही त्योंही
रही, प्रीति परी सही, बिधिसों न बसानि ॥ ४ ॥
'हे तात ! इस समय तुमसे बात कहते हुए भी चित्तमें खेद होता
है। मेरे चित्तका जो पहला प्रण था [कि पतिके बिना प्राण नहीं रखूँगी]
उसे याद कर और शरीरको विद्यमान जान, इस नयी गतिको देखकर
मेरी बुद्धि मलिन हो रही है ॥ १ ॥ अपने चित्तका विश्वास करके
ही मैंने पतिके वचनका उल्लंघन किया और बड़ा लाभ समझकर
उनके साथ साथ वनको चली आयी। हे पुत्र ! पतिका वियोग तो स्नेह-
का सर्वस्व लुटना है। [उस समय मुझे अवश्य प्राण त्याग देने चाहिये
थे, परन्तु मुझसे ऐसा नहीं बना।] सच है, अवसर चूक जानेके
समान और कोई हानि नहीं है ॥ २ ॥ आर्यपुत्रकी तो शत्रुओंपर
भी दया है; मुझे तो इसी बातका शोक है कि मुझसे सब प्रकार
उलटा ही हुआ है। प्रभुने अपनी भलमनसाहतसे ही सबकी भलाई
की है; पर मेरे ही दिन (मेरे ऊपर कृपा करनेके अवसरपर ही)
उन्हें अपना स्वभाव विस्मृत हो गया है ॥ ३ ॥ भैया ! नियम तो
पपीहाका और प्यारा प्रेम तो मछलीका ही है जिसे लोगोंने भली-
भाँति हृदयमें विचारकर कहा है। तुलसीदासजी कहते हैं कि