शिव सूत्र (क्षेमराज विमर्शिनी व हिन्दी व्याख्या सहित)
Shiva Sutras with Kshemaraja Vimarshini & Hindi Translation
महर्षि वसुगुप्त / आचार्य क्षेमराज द्वारा
स्रोत: काश्मीर शैव दर्शन ट्रस्ट · काश्मीर शैव दर्शन ट्रस्ट · 1950 (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
'शिवसूत्र' काश्मीर शैव दर्शन का मूल ग्रन्थ है। परम्परा के अनुसार नौवीं शताब्दी में आचार्य वसुगुप्त को ये सूत्र महादेव पर्वत पर एक शिला पर अंकित मिले, और उन्हें आदेश हुआ कि इन सूत्रों का मनन करके कश्मीर में शैव-शासन का प्रचार करें। लगभग सत्तहत्तर सूत्र तीन उन्मेषों में बँटे हैं, जो शाम्भव, शाक्त और आणव, इन तीन उपायों से मेल खाते हैं। पहला सूत्र 'चैतन्यमात्मा' अर्थात् चैतन्य ही आत्मा है, पूरे दर्शन का सार माना जाता है। ग्यारहवीं शताब्दी में आचार्य क्षेमराज ने इन पर 'विमर्शिनी' टीका लिखी।
यह पुस्तक 'शिवसूत्र-विमर्श' है: वसुगुप्त के शिवसूत्रों की हिन्दी व्याख्या, जिसके व्याख्याकार जानकीनाथ कौल 'कमल' हैं। यह काश्मीर शैव परम्परा के आचार्य स्वामी लक्ष्मणजू (१९०७–१९९१) के आशीर्वाद से लिखी गई, और आरम्भ में उनका चित्र और तिथियाँ दी गई हैं। मोतीलाल बनारसीदास ने इसे पहली बार १९८४ में वाराणसी से छापा, और २००२ तथा २००५ में दिल्ली से इसके पुनर्मुद्रण हुए।
व्याख्या में हर सूत्र का अर्थ, शिवसूत्रों की उत्पत्ति की कथा, माहेश्वरी आदि मातृकाओं का अर्थ, धारणा, तुर्यानन्द और क्रिया-शक्ति जैसे विषय सरल हिन्दी में समझाए गए हैं, और यह भी बताया गया है कि योगी का शिवत्व कोई नई प्राप्ति नहीं, अपने स्वरूप की पहचान है। कुल १०८ पृष्ठ हैं।
तृतीय विकास : ३३
मोहजयादनन्ताभोगात्सहजविद्याजयः ॥७॥
मोहजयात्—(समाधि में आत्मव्याप्ति तक) मोह के विजय होने पर
अनन्त—अनन्तता अर्थात् शिवव्याप्ति
आभोगात्—के विस्तार से
सहजविद्या—सात्त्विक विद्या (समाधि और व्युत्थान दोनों में चिद्रूप आनन्द)
जयः—की प्राप्ति होती है ।
व्याख्या—अख्याति (अज्ञान) रूप पाश को मोह-माया कहते हैं । इसका प्रभाव
समना अवस्था तक होता है ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३४ : शिवसूत्र विमर्श
जाग्रद् द्वितीयकरः ॥८॥
द्वितीयकरः—(शिवव्याप्ति की) दूसरी किरण
जाग्रत्—(वेद्यवर्ग को आभासन कराने वाली) जागरूकता है।
व्याख्या—सात्त्विक अर्थात् शुद्ध विद्या को प्राप्त करके उसके साथ एकाग्र वा साम-
रस्य होने को जागरूकता कहते हैं। पूर्ण विमर्शरूप अहंता का लाभ होने के बाद इदन्ता
का भी उसी भाव से विमर्श करना आवश्यक है।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय विकास : ३५
रङ्गोऽन्तरात्मा ॥१०॥
रङ्गः—(योगी के प्रपंच की नाना अवस्थाओं में) खेल का स्थान
अन्तरात्मा—(प्राण-प्रधान) पुर्यष्टक से नियन्त्रित जीव है ।
व्याख्या—स्वरूप के संकोच का अवभासन कराने वाला तत्त्व शून्य-प्रधान अथवा
प्राण-प्रधान पुर्यष्टक है । यही अन्तर जीव है । इसी के द्वारा योगी जगत् का भास देने
वाली क्रीड़ा करता है। सूक्ष्म शरीर में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३६ : शिवसूत्र विमर्श
अर्थ—जहाँ जहाँ चिन्मरीचियों का साक्षात्कार होता है वहाँ वहाँ प्रभु ही प्रकट
होते हैं ॥११॥
सम्बन्ध—नाटक में सात्त्विक अभिनय की सिद्धि बुद्धि की कुशलता से ही मिलती
है। इसी प्रकार योगी को जगदानन्द की प्राप्ति विशेष सात्त्विक बुद्धि से होती है।
धीवशात् सत्त्वसिद्धिः ॥१२॥
धीवशात्—(ऋतम्भरा प्रज्ञा) शुद्ध-सत्त्व-बुद्धि से
सत्त्वसिद्धिः—आन्तर संवित्-स्पन्दन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय विकास : ३७
अर्थ-सब वेद्य-उल्लास को शिव से अभिन्न स्वात्मा के ऐक्य-परामर्श से उस (योगी)
को जल, अग्नि आदि तत्त्व, हिंसा करने वाले जीव और शरीर में ठहरे शब्दराशियों के
वर्ण सदा वश में रहते हैं ॥१३॥
सम्बन्ध—ऐसे योगी का स्वातन्त्र्य इस प्रकार है।
यथा तत्र तथान्यत्र ॥१४॥
यथा—जैसे
तत्र—तुर्य अवस्था में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३८ : शिवसूत्र विमर्श
आसनस्थः सुखं ह्रदे निमज्जति ॥१६॥
आसनस्थः- (योगो) आत्मा के साथ एकरूप होकर
सुखं-स्वभाव से अर्थात् आयासरहित सुख से
ह्रदे-चित्स्वरूप के परमामृत समुद्र में
निमज्जति - डूब जाता है।
व्याख्या-जिस दशा में योगी आत्मा के साथ सदा एकरूप होकर स्थिर रहता है
उसे आसन कहते हैं । जैसे नेत्रतन्त्र में :
मध्यं प्राणमाश्रित्य प्राणापानपथान्तरम्
आलम्ब्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय विकास : ३९
श्रीमद्भगवद्गीता में ऐसे ही योगी के लिए संकेत है—
‘तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामनुस्मर युध्य च’
अर्थ—अतः विषय-इन्द्रिय संयोग के सब व्यवहारों में मेरा (मुझ परमात्मा का)
स्मरण कर और मलों से ऊपर उठने का अभ्यास-रूप युद्ध भी कर ॥१६॥
सम्बन्ध—आणवोपाय क्रम से नाडीसंहारादि (उ० ३, सू० ५) द्वारा मोह पर
विजय पाकर शुद्धविद्यारूप (उ० १, सू० २१)
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४० : शिवसूत्र विमर्श
कवर्गादिषु माहेश्वर्याद्याः पशुमातरः ॥१९॥
माहेश्वर्याद्या : —पीठेश्वरियाँ अर्थात् घोरतरी शक्तियाँ
कवर्गादिषु—अ से क्ष पर्यन्त मातृका-चक्र में अर्थात् बहिर्मुखता को प्राप्त
हुई संवित् में
पशुमातरः—पशुप्रमाता रूप अधिष्ठातृशक्तियाँ बनकर योगी को द्वैत
परम्परा में नीचे और नीचे गिराती रहती हैं।
व्याख्या—यदि कभी इस योगी को चिद्रूपता के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकाश वाला तुर्यानन्द रूप तेज है, तेल की तरह अधिक फैलाना चाहिए। तीनों
तृतीय विकास : ४१
व्याख्या—जाग्रत् आदि तीनों अवस्थाओं में चौथी अवस्था, जो शुद्धतत्त्व के
प्रकाश वाला तुर्यानन्द रूप तेज है, तेल की तरह अधिक फैलाना चाहिए। तीनों
अवस्थाओं की उन्मेष तथा उपशान्ति दशाओं में भी आदि और अन्त कोटि की
मध्यदशा को ग्रहण कर चिद्घनता को व्याप्त करना चाहिये, जिससे चिद्घनरूप
परमामृत समुद्र में तन्मयीभाव प्राप्त हो ।
पहले विकास में 'जाग्रत्स्वप्नसुषुप्तेषु
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४२ : शिवसूत्र विमर्श
इसे मत्स्योदरी दशा कहते हैं। इस दशा में योगी के सारे शरीर में स्पन्दतत्त्व
का उदय होता है अर्थात् किञ्चित् स्फुरण होता है, प्राण का चलन नहीं होता।
आगे कहा है—
'प्रविशेत्तत्स्वचेतसा' अर्थात् उस दशा में योगी तादात्म्यभाव से ही शुद्धात्मा में
स्थिति पाकर बोधमात्र शिव से संयोग पाता है। यही बात इस सूत्र में भी कही गई है
कि योगी को तुर्यदशा का प्रादुर्भाव तभी होता है जब प्रमेयादि सब
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय विकास : ४३
सम्बन्ध—इस प्रकार परमपद में प्रवेश किये हुए योगी के, अवस्थाओं में, अभ्यास
का वर्णन किया । यह उसकी विश्वोत्तीर्ण अवस्था का अनुभव है । अब योगी की विश्व-
मय अवस्था का अनुभव बताने के लिए व्युत्थान दशा में उसकी इन अवस्थाओं का
निर्णय करते हैं अर्थात् प्रवेशदशा का वर्णन करके अब प्रसरदशा का वर्णन करते हैं ।
इन दोनों दशाओं में वह स्वरूपलाभनिष्ठ ही रहता
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४४ : शिवसूत्र विमर्श
जाग्रत् और सुषुप्ति, जाग्रत् और स्वप्न तथा स्वप्न और सुषुप्ति की सन्धियों में ही
(आदि और अन्त कोटियों पर) स्वरूपलाभ होता है। केवल जाग्रत्, केवल स्वप्न अथवा
केवल सुषुप्ति में उसे स्वरूपलाभ का अनुभव नहीं रहता है। उसे अनित्य दिव्य भोगों
का प्रलोभन विघ्नों में डाल सकता है। परन्तु वह सदा मोह में नहीं रहता। उसे
तुर्यावस्था के अनुभव में रुकावट नहीं होती अर्थात् वह सदैव मोह में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय विकास : ४५
उसे स्वरूप का उदय फिर होता है और वह आत्मा की चिद्घनरूपता का अनुसन्धान
करता है । इस विषय में प्रातः स्मरणीय श्री लक्ष्मण जी महाराज से भगवान् उत्पल के
विषय में एक आख्यायिका सुनने को मिली है, वह यहाँ प्रस्तुत है :
''उत्पलदेव अपनी आयु के उत्तरार्ध में स्वचित्तभाव के अभ्यास में निरन्तर लगे
रहते थे । वे प्रायः चित्स्वरूपता के अनुभव में निमग्न रहते थे । एक बार वे इसी
अवस्था में किसी एक स्थान पर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४६ : शिवसूत्र विमर्श
हैं, ठहरा हुआ (तुर्य चमत्कार को सुगन्धियुक्त) उत्तम योगी जहाँ कहीं इनमें विचार अर्थात्
खोज करता है, तो किसी सूरत में भी उसका अकल्याण नहीं होता है। वह पर-प्रकाश
की आनन्दघनता में शिव के साथ एकता को प्राप्त हुआ होता है ॥२४॥
सम्बन्ध—तुर्य चमत्कार की सुगन्धि से भली-भाँति युक्त योगी की दशा का वर्णन
करते हैं—
शिवतुल्यो जायते ॥२५॥
शिवतुल्यः—(ऐसा योगी)
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय विकास : ४७
शरीरवृत्तिर्व्रतम् ॥२६॥
शरीरवृत्तिः--(शिवोऽहं-मैं शिव हूँ, इस भावना में ठहरे इस योगी की)
शरीर में स्थिति
व्रतम्--जीवन के साधारण नियम के अनुसार ही होती है।
व्याख्या—अब इस संसिद्धयोगी का आत्मसंयम प्रारब्ध के अनुसार साधारण जीवन
के प्रवाह के अतिरिक्त और कुछ नहीं होता है। शिवोऽहं भावना में अभ्यास-घनता के
कारण स्थिर होने से इस योगी को देह-वासना का सम्बन्ध छूटा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४८ : शिवसूत्र विमर्श
यही बात श्रीत्रिकसार में इस प्रकार वर्णित है :
देहोत्थिताभिर्मुद्राभिर्यः सदा मुद्रितो बुधः ।
स तु मुद्राधरः प्रोक्तः शेषा वै अस्थिधारकाः ॥
अर्थ—शरीर-कला की साधारण क्रियाओं में वह बुद्धिकौशलयुक्त योगी सदा 'अन्त-
र्लक्ष्यबहिर्दृष्टि' इस प्रकार शाम्भवी मुद्रा से मुद्रित होता है। उसी को मुद्राधर अर्थात्
शिव कहा है। शेष तो सब प्राणी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय विकास : ४९
इसी भाव से योगी की शरीर में स्थिति साधारण नियम के अनुसार होती है ॥२६॥
सम्बन्ध—अब ऐसे संसिद्ध योगी के आलाप आदि के विषय में कहते हैं।
कथा जपः ॥२७॥
कथा--(अहं विमर्श में आरूढ़ इस योगी के) जो कुछ भी लौकिक-व्यवहार
के अनुसार आलाप आदि (हों)
जपः - (वह स्वात्मदेवता की भावना के तात्पर्य से) उस का जप ही है।
व्याख्या—पराहंभावना में आरूढ़ योगी की
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५० : शिवसूत्र विमर्श
सम्बन्ध—योगी के विषय में उसके व्रत और जप का वर्णन करके उसकी चर्या के
बारे में कहते हैं ।
दानमात्मज्ञानम् ॥२८॥
आत्मज्ञानम्—आत्मज्ञान पर रहना (अथवा शिष्यों को आत्मज्ञान प्रदान
करना) ही
दानम्—योगी का दान करना है।
व्याख्या— संसिद्ध योगी का चैतन्यरूप आत्मा का ज्ञान अर्थात् साक्षात्कार ही
दान
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र में कही गई है-कवर्गादिषु माहेश्वर्याद्याः पशुमातरः (माहेश्वर्य आदि घोरतरी
तृतीय विकास : ५१
सः- (वह)
च-निश्चय से
ज्ञाहेतुः - ज्ञानशक्ति के हेतु (अर्थात् शिष्यों को परमार्थज्ञान प्रदान करने से
अपने शिवस्वरूप की पहचान कराने में (समर्थ) होता है ।
व्याख्या - बहिर्मुख इन्द्रिय-वृत्तियों को 'अविप' कहते हैं। (अवीन् पशून् पाति इति
अविपं) जो पशुओं अर्थात् इन्द्रिय-वृत्तियों को पालती हैं, बहिर्मुख रहने की ओर सहा-
यता देती हैं महेश्वर की उन घोरतरी शक्तियों को 'अविप' कहते
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र के साथ जोड़ने से इसका अर्थ पूरा होता है। क्रिया शक्ति द्वारा आभास में आये
५२ : शिवसूत्र विमर्शा
दशा में उन्मीलन का विकास है और यही योगी की उन्मीलन-समाधि का विकास
कहलाता है। अथवा यूँ कहें कि योगी के लिए विश्व क्रियाशक्ति का स्फुरणरूप
विकास है। स्वात्म-साक्षात्कार के बल से योगी के सामने ज्ञान और ज्ञेय पदार्थ भिन्न
सत्ता नहीं रखते, वह दोनों में एकरूपता का अनुभव करता है। इसे अक्रमवेदन कहते
हैं। यही शिखरस्थ ज्ञान अर्थात् ज्ञान की पराकाष्ठा है। यह इस कारण कि इस दशा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें