सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

Santbani Sangrah: Belvedere Steam Printing Press Allahabad

महामहोपाध्याय पं. सुधाकर द्विवेदी एवं बेलवेडियर प्रेस द्वारा

DevanagariHindipublished267 पृष्ठ

पृष्ठ 259, कुल 267 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 259

२५० शब्द संग्रह
कहूँ नहिं दिल दारुन अटकै ।
हर दम पिय की पीर दरस बिन मन मोरा भटकै ॥ १ ॥
सखि सावन के मास सोक मैं सुन्दर घबरानी ।
रिमझिम बरसै मेघ मोर दादुर की सुन बानी ॥
जिगर अन्दर जिय लहरावै ।
तड़पै तन के माहिँ हाय पिय खोजै कहँ पावै ॥
रही हिये मैं पिय को रट कै । हर दम पिय० ॥ २ ॥
भर भादौँ झड़ मेघ अखंडित बरसै जल धारा ।
आवै पिय की पीर नीर नैनाँ बहै जस धारा ॥
सुरख सब अँखियन मैं लाली ।
मारै गोसा तानि तीर हिये ज्योँ कसकै भाली ॥
कलेजे अन्दर मैं खटकै । हर दम पिय० ॥ ३ ॥
ऋतु कुआर के मास आस कागा सँग सुध बिसरी ।
हंस सिरोमनि मूल भूल से तजि सेवा मिसरी ॥
मरम संगत बिन कहँ पाऊँ ।
बिन सतगुरु के बाट घाट घर चढ़ि कैसे जाऊँ ॥
सुरत मन बयौँकरके लटकै । हर दम पिय० ॥ ४ ॥
कातिक तिल के माहिँ जाय सोइ सुधि बुधि दरसावै ।
अष्ट कँवल दल द्वार पार पद हद सब समझावै ॥
सरन ह्वै सतगुरु की चेली ।
मैली बुद्धि निकारि सार पावै जब लखि हेली ॥
चाँदनी हियरे मैं छिटकै । हर दम पिय० ॥ ५ ॥
अघ अगहन के मास पाप पुन सब जब जरि जावै ।
निर्मल नीर बनाय जाय सोइ तिरबेनी न्हावै ॥