संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)
Santbani Sangrah: Belvedere Steam Printing Press Allahabad
महामहोपाध्याय पं. सुधाकर द्विवेदी एवं बेलवेडियर प्रेस द्वारा
पृष्ठ 257, कुल 267 में से
संदर्भ में पढ़ें२४८ शब्द संग्रह
बेद की प्रीति की रीति करी ।
कर्म कांड रचे भव जन्म सिराना ॥ ७ ॥
यह तत ज्ञान कहै तुलसी ।
तैं पत्थर में पग्मेसुर जाना ॥ ८ ॥
(२)
तन के तत मंदर को देखौ जाई ।
आतम सा देव जाहि पूजौ भाई ॥
पाहन की मूरत का झूठ पसारा ।
तुलसी पूजै बेहोस जन्म बिगारा ॥
॥ निन्दा ॥
(१)
रेखता
निंदा साध संत को नित्त करै,
काला मुँह कर काल घुमावता है ॥
जुग जुग नरक की खानि पड़े,
जम जाल जँजीर फिर पावता है ॥
तुलसी कुबास बेहाल मरै,
दर हाल का स्वाल कहावता है ॥
(२)
कवित्त
साध संत से उपाध रहत बेसवा१ के साथ ।
बड़े कुटिल हैं कुपथ चलैं पंथ ना निहारि के ॥ १ ॥
कर्मन के मैले और बिष रस के पेले ।
सो ऐसे हरामखोर दोजख में परत हैं ॥ २ ॥
देखत के नीके और करनी के फीके ।
सो काढ़ि काढ़ि टोके उपद्रव को खड़े हैं ॥ ३ ॥
(१) कसबी ।