सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

Santbani Sangrah: Belvedere Steam Printing Press Allahabad

महामहोपाध्याय पं. सुधाकर द्विवेदी एवं बेलवेडियर प्रेस द्वारा

DevanagariHindipublished267 पृष्ठ

पृष्ठ 231, कुल 267 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 231

२२२ शब्द संग्रह
यह लीजै दृष्टान्त सकै सो लेइ बिचारी ।
ऐसा करै सनेह ताहि की मैं बलिहारी ॥
पलटू ऐसी प्रीति करु जल औ मीन समान ।
जहाँ तनिक जल बीछुड़ै छोड़ि देत है प्रान ॥
(४)
कुंडलिया
मेरे तन तन लग गई पिय की मीठी बोल ॥
पिय की मीठी बोल सुनत मैं भई दिवानी ।
भँवर गुफा के बीच उठत है सोहं बानी ॥
देखा पिय का रूप रूप मैं जाय समानी ।
जब से भया मिलाप मिले पर ना अलगानी ॥
प्रीति पुरानी रही लिया हमने पहिचानी ।
मिली जोति मैं जोति सुहागिन सुरति समानी ॥
पलटू सबद के सुनत ही घूँघट डारा खोल ।
मेरे तन तन लग गई पिय की मीठो बोल ॥
(५)
कुंडलिया
मगन भई मेरी माइजी जब से पाया कन्थ ॥
जब से पाया कन्थ पन्थ सतगुरु बतलाया ।
सतगुरु बड़े दयाल करी उन मो पर दाया ॥
स्वस्ता१ मन मैं आइ छुटी मेरी दुचिताइ ।
सोऊँ कन्थ के साथ अंग से अंग लगाई ॥
अभ्यन्तर२ जागी प्रीत निरन्तर कन्थ से लागी ।
दरस परस के करत जगत की भ्रमना भागी ॥
पलटू सतगुरु सब्द सुनि हृदय खुला है ग्रन्थ ।
मगन भई मेरी माइजी जब से पाया कन्थ ॥
(१) शान्ति । (२) अंतर में।